कारोबार
खो खो पारा की शासकीय शाला को चरामेति फाउंडेशन द्वारा वॉटर कूलर
04-Apr-2022 12:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 अप्रैल। वॉटर कूलर को देखते ही बरखा गुप्ता, कुसुमलता साहू, युक्ता सोनी, कमलराज, आर्यन, श्रेया आदि बच्चों के चेहरे पर छाई मुस्कान बोल उठी अब हमर गला घला जुडाही। चरामेति फाउंडेशन द्वारा जन सहयोग से खो-खो पारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला - आर डी तिवारी ब एवं शासकीय प्राथमिक शाला को संयुक्त रूप से वोल्टास वॉटर कूलर प्रदान किया गया।
संस्था के महासचिव राजेन्द्र ओझा ने बताया कि दोनों शालाओं की कुल छात्र संख्या करीब 300 से ज्यादा हैं। ठंडे पानी की सख्त जरूरत को देखते यहां फुल स्टील बॉडी का 40/80 क्षमता का वॉटर कूलर चरामेति फाउंडेशन द्वारा यहां लगवाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


