कारोबार

एप्पल के भारतीय मूल के पूर्व कर्मचारी पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप
20-Mar-2022 11:47 AM
एप्पल के भारतीय मूल के पूर्व कर्मचारी पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

सैन जोस, 19 मार्च। भारतीय मूल के एप्पल के एक कर्मचारी पर कंपनी के साथ एक करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। संघीय अभियोजक ने यह जानकारी दी।

धीरेंद्र प्रसाद (52) ने एप्पल के वैश्विक सेवा आपूर्ति श्रृंखला विभाग में 10 वर्ष तक काम किया।

प्रसाद पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने पद का फायदा उठाकर कई योजनाओं में कंपनी के साथ धोखाधड़ी की, जिसमें उपकरणों की चोरी करना और कंपनी की तरफ से उन वस्तुओं व सेवाओं के लिए भुगतान करना शामिल है जो उसे कभी मिली ही नहीं। (एपी)


अन्य पोस्ट