कारोबार

14 जनवरी से देशभर में व्यापार स्वराज्य अभियान-कैट
10-Dec-2021 12:24 PM
14 जनवरी से देशभर में व्यापार स्वराज्य अभियान-कैट

रायपुर, 10 दिसंबर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिय़ा प्रभारी संजय चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया।

कैट ने बताया कि उत्तर भारत के प्रमुख त्यौहार संक्रांति एवं दक्षिण भारत के प्रमुख त्यौहार पोंगल को भारत एकता दिवस के रूप में बड़े पैमाने पर मनाने के साथ देश के रिटेल व्यापार को बड़ी विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों एवं कॉर्पोरेट घरानों के चंगुल से आजाद कराने के लिए कैट ने आगामी 14 जनवरी से सारे देश में एक व्यापार स्वराज्य अभियान छेडऩे की घोषणा की है।

कैट ने बताया कि इस अभियान को 14 जनवरी को एक साथ देश के सभी राज्यों की राजधानियों से  शुरू किया जाएगा। इस अभियान के जरिये देश के रिटेल व्यापार के सभी सेक्टरों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों से स्पष्ट नीतियां लागू करने की मांग की जायेगी।

 


अन्य पोस्ट