कारोबार
रायपुर, 29 अगस्त। माहेश्वरी महिला समिति, सदर बाजार द्वारा सावन उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। उत्सव की थीम 'आया सावन झम पे' थी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समिति प्रमुख उषा मोहंता थीं। माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्षा रमा मल ने उद्बोधन दिया। संचालन सचिव मधु राठी ने किया। पूर्व अध्यक्षा सुनीता लड्ढा ने भगवान महेश की वंदना गाकर शुरुआत की। कविता दम्मानी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजिका नीता लखोटिया थीं।
फ्रेंड्स ग्रुप एवं बेबी हिमशिखा ने कृष्ण झूला नृत्य, प्रगति एवं कविता दम्मानी द्वारा कृष्ण नृत्य प्रस्तुत किया। प्रियांशी मल ने देशभक्ति नृत्य पेश किया। 'हम में है हीरो' प्रतियोगिता के अंतर्गत टीवी के ब्यूटी प्रोडक्ट्स विज्ञापनों को लेकर डेढ़ मिनट का वीडियो बनाना था। इसमें प्रथम स्थान पर खुशबू चांडक और प्रेरणा चांडक तथा द्वितीय स्थान पर अंजू मल की जोड़ियां रहीं।


