कारोबार
रायपुर, 20 अगस्त। चरामेति फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र ओझा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं जयंती पर नारायणी साहित्यिक संस्थान द्वारा सुन्दर नगर स्थित केयूर भूषण उद्यान के नारायणी-चरामेति वाचनालय (गांधी कुटीर) में एक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की अध्यक्ष डॉ. मृणालिका ओझा ने किया। प्रारंभ में तेजपाल सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र रावल थे, आचार्य अमरनाथ त्यागी ने अध्यक्षता की, संचालन राजेन्द्र ओझा ने किया और रोशन बहादुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री ओझा ने बताया कि कवियों-कवयित्रियों ने प्रस्तुति दी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
अनिल श्रीवास्तव 'जाहिद' (वीर सेनानियों), डॉ. मृणालिका ओझा (पावस ऋतु), चेतन भारती (बलिदान का स्मरण), आचार्य अमरनाथ त्यागी (शहीदों को नमन), रेन्द्र रावल (ध्वजा शांति की), राजेश जैन 'राही' ( मां भारती का गीत), राजेन्द्र ओझा (दरिया पर जीत), कान्हा कौशिक (पोरा तिहार), सुनील पांडे (कामयाबी का गीत), प्रशांत महतो, इन्द्र देव यदु (जवानों को सलाम), कुमार जगदलवी (देश की बात), अंबर शुक्ला 'अंबरीश' (आजादी के दीवाने), तेजपाल सोनी (वीरों का बलिदान), रामेश्वर शर्मा, डॉ. अर्चना पाठक, शील कांत पाठक, प्रमिला शुक्ला, वीर अजीत शर्मा, अशोक भट्टड, राजेन्द्र चांडक, प्रशांत महतो और प्रेम प्रकाश साहू ने विचार व्यक्त किये।


