कारोबार
पाम रेसीडेंसी मे सावन महोत्सव की गूंज
14-Aug-2021 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अगस्त। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पाम रेसिडेंसी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हरे रंग के परिधान में सोलह श्रृंगार के साथ हिस्सा लिया। सभी महिलाओं को गेम फोटो के साथ टाइटल भी दिया गया। सोसाइटी की सीनियर सिटीजन महिलाओं का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी संस्कृति को बनाए रखना है और आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देना है।
मौज मस्ती के साथ महिलाओं के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। सभी महिलाओं ने सावन के झूले में झूल कर आनंद लिया। फैमिली हाइटी-डिनर आयोजित था। कार्यक्रम संयोजिका कुसुम बाफना ने बताया कि हर वर्ष उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पाम रेसीडेंसी के अध्यक्ष एचएस अरोरा और कमेटी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


