कारोबार

मैक का ग्रीन आर्मी के साथ अनुबंध
12-Aug-2021 1:53 PM
मैक का ग्रीन आर्मी के साथ अनुबंध

रायपुर, 12 अगस्त। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर शिक्षण संस्थान है जहाँ बी.कॉम., बी.एस.सी. (कम्प्युटर साइंस), बी.बी.ए., बी.सी..ए., डी.एल.एड. कोर्स चलाए जाते हैं। इस शिक्षण संस्थान से लगभग 2000 छात्र-छात्राएं जुड़े हुए है। कॉलेज विगत कई वर्षों से पर्यावरण, जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। यह अभियान कॉलेज परिसर के अलावा आस-पास के क्षेत्र में भी करता आ रहा है। इसमें नुक्कड़ नाटक, रैली, प्लास्टिक बैन जैसे कार्यक्रम को विशेष रूप से जाना जाता है। 

इस शिक्षण संस्थान का ग्रीन आर्मी के साथ अनुबंध हुआ है ग्रीन आर्मी एक ऐसी संस्था है जो पर्यावरण बचाव के लिए कार्य करते हैं। स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण वृक्षारोपण इनके मुख्य कार्य है। ग्रीन आर्मी 21 अप्रेल 2017 को प्रारंभ हुआ। यह रायपुर की जनता का एक संगठन है, जिसका उद्देश्य रायपुर के समस्त पर्यावरण प्रेमियों को एक साथ जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना है। 

कॉलेज के साथ ग्रीन आर्मी का अनुबंध कॉलेज के हित में है यहाँ छात्र-छात्राएं व शिक्षक ग्रीन आर्मी से नि:शुल्क जुड़ सकते है। ग्रीन आर्मी का संकल्प है कि जल्द से जल्द रायपुर शहर को ''ग्रीन सिटी रायपुर'' बनाना। ग्रीन आर्मी के इस संकल्प को जल्द ही पूरा करने में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से योगदान रहेगा।


अन्य पोस्ट