कारोबार
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विदाई और शपथ ग्रहण, सरिता सेठिया अध्यक्षा मनोनयित
02-Aug-2021 2:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अगस्त। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विदाई और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी इंदू लोढ़ा ने अध्यक्ष के नाम की घोषणा की, तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष सरिता बरलोटा ने वर्तमान अध्यक्ष सरिता सेठिया को शपथ दिलाई। सचिव के रूप में नेहा जैन व समस्त कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की घोषणा कर उन्हें भी शपथ दिलाई गई।
प्रारंभ मंगलाचरण से हुआ। आय-व्यय की जानकारी ललिता धारीवाल ने दी। कन्या मंडल की बहुत सुंदर प्रस्तुति प्रतिभा पोकरना व रचना ने करवाई व नई कन्या मंडल संयोजिका पूर्वी डागा को चुना गया। आभार वर्षा भंसाली ने दिया। सफल संचालन शीतल बोथरा व मधुर बच्छावत ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे