कारोबार

यूनियन क्लब वार्षिक सामान्य सभा, गुरुचरण सिंह होरा बने नए अध्यक्ष
04-Jul-2021 3:30 PM
यूनियन क्लब वार्षिक सामान्य सभा, गुरुचरण सिंह होरा बने नए अध्यक्ष

रायपुर, 4 जुलाई। यूनियन क्लब की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सन् 2021 से लेकर 2026 तक के लिए नई प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ निर्वाचन अधिकारी के रूप में बशीर अहमद खान, सीईओ-प्रदेश ओलंपिक संघ उपस्थित थे जिनकी देख रेख में निर्वाचन प्रक्रिया नियमानुसार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

आज वर्षो से महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले एवम अपनी सक्रियता से छ:ग के सबसे प्राचीन क्लब को एक नया आयाम देने वाले गुरूचरण सिंह होरा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया वही सचिव के रूप में वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी गिरीश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. अतुल शुक्ला का निर्वाचन हुआ शेष कार्यकारिणी इस प्रकार है-अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, धरमपाल कलश, राज थौरानी, मनोज गंगवानी, सचिव गिरीश अग्रवाल, सह-सचिव रविंद्र विंकी दत्ता, प्रकाश कलश, अशोक खूबचंदानी, तरणजीत सिंह होरा, कोषाध्यक्ष डॉ. अतुल शुक्ला। 

कार्यकारिणी सदस्य-हरदीप सिंह विर्दी, मंसा मेघानी, चरणजीत सिंह ओबरॉय, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, राजेश वासवानी, अभिजीत मिश्रा, प्रदीप मथानी, हरदीप हैहर। विशेष आमंत्रित सदस्य-नरेंद्र तिवारी, डॉ. ए फरिश्ता, डीएस ढिल्लन,  दिलेर सिंह होरा, दीपक दुबे, राजनाथ टंडन, हिंदर गरचा, डॉ. अजय पाठक, अवतार जुनेजा, अजय पारख, कीर्ति बावरिया, अखिल धगट, संजय मिश्रा, श्रीराम अग्रवाल, सुरेश कुकरेजा, संजय भंसाली, महेश नथानी, स्वर्णपाल सिंह चावला, मोहन मंधान, रॉकी सहजवानी,  प्रशांत शर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा,  गोवर्धन खंडेलवाल, फै•ाल रिजवी, ऋषिराज सिंघानिया, मनोज वर्मा, सुनील लाट, प्रवीण नंजियानि। 


अन्य पोस्ट