कारोबार

अ.भा.अ.स. प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी पदग्रहण, परमानंद जैन राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त
19-Jun-2021 2:33 PM
अ.भा.अ.स. प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी पदग्रहण, परमानंद जैन राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

रायपुर, 19 जून। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं प्रचार प्रसार प्रभारी परमानंद जैन ने बताया कि बैठक में पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विशंभर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतपाल जैन ने पिछले कार्यकाल  की जानकारी दी तथा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया 

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक ईश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र अग्रवाल ने चुनाव के संबंध में जानकारी दी। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने  21 जून को सभी जि़लों मे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, वर्तमान में बारिश के मौसम में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण चलाया जाएगा। साथ ही गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं चलाने की बात कही। 

इसी के साथ छत्तीसगढ़ को चार जोन में बांटकर एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एक उप महामंत्री को प्रत्येक जोन का प्रभारी बनाया जायेगा, जिन्हें कार्यकारणी के विस्तार की जवाबदारी भी दी जायेगी। महामंत्री आनंद बेरीवाल ने चुनाव को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप पूर्ण कराने पर सभी का आभार व्यक्त किया। 

श्री जैन ने बताया कि विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, कमल रूंगटा, किशन अग्रवाल, श्याम गोयल, मुरली अग्रवाल, भोलाराम अग्रवाल (बिलासपुर), सत्यनारायण मित्तल, किशन अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, श्याम गोयल, संजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल (प्रदेश युवा अध्यक्ष) एवं उनके साथी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट