कारोबार
रायपुर, 2 जून। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन है का कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला मोर्चा द्वारा रायपुर कैपिटल, रिम्स स्थित मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं के आश्रय गृह में सेवा प्रदान की, जिसमें उन्हे मास्क, सैनिटाइजर फल का वितरण किया गया।
साथ ही उनके साथ गीत-संगीत तथा नृत्य भी किया। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा वहां रह रही बालिकाओं और महिलाओं को भोजन प्रदान किया गया। सेवा ही संगठन के इस नारे को सार्थक किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ममता साहू, भावना बोहरा, बिंदु महेश्वरी(कार्यालय मंत्री)डॉ.किरण बघेल (मीडिया प्रभारी) प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा दुबे, हर शीला, रूपाली, कृतिका जैन सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहीं।


