कारोबार
रायपुर, 24 मई। नाचा की संस्थापिका दीपाली सराओगी ने बताया कि नाचा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा। एक वर्चूअल कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसकी मुख्य स्थिति राज्यपाल अनुसूईया उइके थीं। राज्यपाल ने इस कार्यक्रम में नाचा के कोरोना राहत ग्रुप को सम्मानित किया व ब्लड फॉर अस पोर्टल का किया शुभारंभ किया।
श्रीमती सराओगी ने बताया कि शिकागो में रहने वाली नाचा की सदस्य खुशी जैन ने गणेश वंदना पर भरतनाट्यम् किया। अध्यक्ष गणेश कर ने नाचा के विजऩ व मिशन के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात् नाचा के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने राज्यपाल से अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताया। नाचा के दूसरे उपाध्यक्ष शत्रुघन बरेथ ने 2021-2022 में योजनाबद्ध कार्यों के बारे में बताया।
श्रीमती सराओगी ने बताया कि नाचा के द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों के बारे में बताया। मदद हेतु मुख्यमंत्री राहत क़ोष में 5,51,000 भेंट की। नाचा ने एम्स रायपुर व टाटीबंध पुलिस थाने को 5000 मास्क वितरित कराए। नाचा ने भारतीय समुदाय से जुड़ कर 1000 ऑक्सीमीटर भेजे हैं। नाचा ने आत्मीय स्तर पे मदद करने हेतु कई एनजीओ संस्थाओं के साथ मिल के 'ब्लड फॉर असÓ के ज़रिए 500 से अधिक लोगों को देश भर में रक्त एवं प्लाज़्मा में सहायता की।
श्रीमती सराओगी ने यह भी बताया कि नाचा के 12 वालंटीजऱ् हैं जो कि 24/7 भारत के कोने कोने में स्थित लोगों को मदद कर रहे हैं। इस ग्रुप की सराहना फेसबुक ने भी की। नाचा की सचिव सोनल अग्रवाल ने राज्यपाल महोदया से इन सभी वॉलंटियर्स का परिचय कराया। ये वॉलंटियर्स दीपाली सराओगी (संस्थापिका), मोनिका अगवानी (संयुक्त सचिव), एश्विन सुखदेव, शांभवी शुक्ला, गीतांजलि बनर्जी, विवेक डूबी, राहुल श्रीवास्तव, कृति शुक्ला, अबीर रॉय, अरुण मिश्रा व दीपक केला हैं।


