बलौदा बाजार

पिकनिक जाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी पर पेट्रोल डाल आग लगाने की कोशिश, गिरफ्तार
24-Mar-2026 1:27 PM
 पिकनिक जाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी पर पेट्रोल डाल आग लगाने की कोशिश, गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बलौदाबाजार, 24 मार्च । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा में 25 जनवरी 2026 को पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की थी. पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिकनिक जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर पेट्रोल डाल दिया और उसे आग लगाने की कोशिश की. पत्नी ने किसी तरह से खुद को बचाया और वहां से भाग निकली.

पति ने की थी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
घटना की जानकारी पत्नी ने अपने घरवालों को दी. जिसके बाद महिला ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था. पुलिस ने आज दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वो लगातार संभावित जगहों पर दबिश दे रही थी.

पति करता था पत्नी पर संदेश
पति को शक का था कि पत्नी पिकनिक जाने के बहाने किसी और से मिलने जा रही है. इस बात को लेकर घर में विवाद बढ़ा. पीड़िता का आरोप था कि पति ने इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट भी की. पुलिस की जांच में ये बात सामने आई की पति अक्सर पति पर संदेश किया करता था.
घटना के दिन पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रही थी. यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से मिलने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया. विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. हाथ और मुक्कों से हमला कर उसे चोट पहुंचाई गई: 

लखेश केवट, जांच अधिकारी
वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार था आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें मारपीट, जान से मारने की कोशिश और धमकी जैसे आरोप शामिल हैं. पुलिस टीम ने घटना के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर तंत्र तथा तकनीकी जानकारी के आधार पर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की. पकड़े जाने पर जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
 


अन्य पोस्ट