बलौदा बाजार

बलौदाबाजार: पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों सहित 14 को नई जिम्मेदारी
03-Jan-2026 11:08 PM
बलौदाबाजार: पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों सहित 14 को नई जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 3 जनवरी।
नववर्ष की शुरुआत में बलौदाबाजार जिले के पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 11 थाना प्रभारियों सहित कुल 14 पुलिस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें निरीक्षक स्तर के अधिकारी, एक उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) और दो सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति इस प्रकार की गई है—निरीक्षक रितेश मिश्रा को थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार का नया प्रभारी बनाया गया।  निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे को थाना हथबंद की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक लखेश केंवट को थाना सिमगा का प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक अमित पाटले को थाना भाटापारा शहर का प्रभारी बनाया गया है।  निरीक्षक हेमंत पटेल को थाना भाटापारा ग्रामीण का प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक शशांक सिंह को थाना सुहेला की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक परिवेश तिवारी को थाना पलारी का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक प्रमोद सिंह को थाना लवन की कमान सौंपी गई है।  निरीक्षक अजय झा को थाना कसडोल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  निरीक्षक प्रवीण मिंज को थाना गिधौरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त एक उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षकों का भी तबादला कर उन्हें थाना एवं अन्य शाखाओं में नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनशिकायतों के निराकरण से संबंधित कार्यों पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
 


अन्य पोस्ट