बलौदा बाजार

पालिका अध्यक्ष को प्रजापिता ब्रम्हकुमारी बहनों ने बांधी राखी
10-Aug-2025 7:29 PM
पालिका अध्यक्ष को प्रजापिता ब्रम्हकुमारी बहनों ने बांधी राखी

बलौदाबाजार, 10 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व नगर में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी, और रक्षा का संकल्प लिया।

इसी क्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन के निवास में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री जैन ने इस अवसर पर प्रजापिता बहनों के प्रति स्नेह पूर्ण आभार व्यक्त किया गया व सदैव सेवा संकल्प का वचन दिया।


अन्य पोस्ट