बलौदा बाजार
स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष को बांधा रक्षा सूत्र
08-Aug-2025 11:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 8 अगस्त। स्थानीय पंचशील नगर के प्रगति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
नगर में अच्छे कार्य करने एवं विकास के प्रति सकारात्मक सोच के साथ-साथ पंचशील नगर सहित संपूर्ण नगर में चल रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन बांधकर महिला समूह के द्वारा शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की श्रीमती प्रिया वर्मा, श्रीमती श्वेता ,वर्मा रानू साहू ,पायल यादव ,जया सरकार, के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन को राखी बांधी गई, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस सम्मान के प्रति महिला प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


