बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 8 जून। नरेन्द्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच का नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के के वर्मा को बनाया गया है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के के वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चांडक्य की सहमति से पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण आमेटा ने किसान के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष पद देकर प्रदेशवासियों का सम्मान किया है उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य एवं विश्वास के साथ मुझे जो सम्मान स्वरूप पद दिया गया उस पर मंै सौ फीसदी खरा उतरने का प्रयास करूंगा, साथ ही पूरे प्रदेश का दौरा कर जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारणी गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया जाएगा।
इस नियुक्ति पर प्रदेश के उच्च पदाधिकारी एवं शासन प्रशासन के अधिकारियों का बधाई संदेश देने का तांता लगा हुआ है।


