राइनोप्लास्टी एक प्रकार की कास्मेटिक सर्जरी है, जिसमें नाक को नया आकार और रूप दिया जाता है। राइनोप्लास्टी के जरिए खूबसूरत नाक पाई जा सकती है। राइनोप्लास्टी में नाक की टिप-ब्रिज चपटी, मोटी, छोटी, लंबी और सभी प्रकार की कमियों को दूर किया जा सकता है। इसमें बोन ग्राफ्ट या कार्टिलेज ग्राफ्ट दोनों किया जा सकता है।
सर्जरी के दौरान डॉक्टर एक चीरा लगाते हैं, जिससे वे उन हड्डियों और कार्टीलेज तक पहुंच सकें जो नाक को सपोर्ट करती हैं। यह चीरा इस तरह लगाया जाता है कि सर्जरी के बाद नजर न आए। हड्डी और कार्टिलेज (उपास्थि) को मनमुताबिक समायोजित किया जाता है और फिर उसे पुन: व्यवस्थित कर दिया जाता है। नए आकार को सहारा देने के लिए नाक पर एक पट्टी लगा दी जाती है। एक हफ्ते के बाद पट्टी हटाकर चेहरे पर सूजन आदि की जांच की जाती है। आपकी आंखों ओर नाक के पास के क्षेत्र में कुछ दिनों तक सूजा हुआ लग सकता है। यह सूजन और खरोंच ठीक होने में दो सप्ताह का वक्त लग सकता है। सर्जरी के कई दिनों बाद तक सिर ऊंचा रखना पड़ता है। इसके साथ ही आराम की सलाह दी जाती है।
राइनोप्लास्टी से नाक को नया आकार, रूप दिया जाता है। इसके अलावा यदि नाक में किसी प्रकार की कमी हो, तो राइनोप्लास्टी द्वारा उसे भी सुधारा जा सकता है। सर्जरी का परिणाम इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर नाक में किस प्रकार के बदलाव किये गए। इस सर्जरी के परिणाम स्थायी होती हैं। हालांकि सर्जरी के बाद नाक पर किसी प्रकार की चोट लगने से इनमें बदलाव आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस प्रकार की सर्जरी एक खास उम्र के बाद ही की जा सकती है। यानी महिलाओं में 15-16 वर्ष की उम्र के बाद ही यह सर्जरी की जा सकती है वहीं पुरुषों में 17-18 के बाद ही नाक सर्जरी के लिए तैयार होती है। हालांकि इस सर्जरी के बाद रक्तस्राव, नाक की झिल्ली पर चोट, त्वचा संबंधी समस्याएं, नाक अवरुद्ध होना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
सेज का पौधा सजावट के साथ ही औषधीय रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके प्रयोग से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते है। सेज एक हर्बल पौधा है जिसमें एंटीआक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। कोशिकाओं के फिर से बनने में यह बेहद मददगार है। इसके सेवन से न केवल याददाश्त मजबूत होती है, बल्कि कोल्ड, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों और बुखार में भी इसका इस्तेमाल लाभदायक होता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल एण्ड नॉर्थमबिया में मेडिक्लिनिकल प्लांट रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं ने पाया कि सेज का सेवन करने वाली महिलाओं की रिकॉल मैमोरी में 35 फीसदी का इजाफा देखा गया। सेज में एक्टीलकोलाइन नाम का एक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह रसायन अल्जाइमर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। शोध में शामिल प्रतिभागियों ने केवल 50 माइक्रोलीटर के सेज के कैप्यूल का सेवन किया था और उसी से उन्हें इतना फायदा हुआ। अल्जाइमर के उपचार और स्मृति बढ़ाने के लिए मौजूदा दवाओं के कई साइड इफेक्ट होते हैं। चूंकि सेज एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है, इसलिए परीक्षण के दौरान इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। हालांकि इसका इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए। सेज ऑयल कैप्सूल सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं।
अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम का निधन आज ही के दिन हुआ था। वे सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
वॉशिंगटन का जन्म 22 फरवरी 1732 को वर्जीनिया में वेस्ट मोरलैंड काउंटी में हुआ। उनके पिता का नाम ऑगस्टिन वॉशिंगटन था और मां का नाम मेरी बेल था। जब वॉशिंगटन 11 साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मौत के बाद वॉशिंगटन ने मां का हाथ बंटाना शुरू कर दिया। उन्होंने विधवा मार्था कस्टिस से शादी की। 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा के बाद सेकंड कांटिनेंटल कांग्रेस ने वॉशिंगटन को कांटिनेंटल आर्मी का कमांडर बना दिया।
उन्हें गए गुजरे हथियारों से लैस गैर प्रशिक्षित 19 हजार सिपाहियों के बूते विलियम होव के नेतृत्व वाले 32 हजार प्रशिक्षित और आधुनिक शस्त्रों से लैस ब्रिटिश सैनिकों से लोहा लेना था। वॉशिंगटन ने विद्रोह पर उतारू वेतनहीन रंगरूटों में यह कह कर मनोबल और साहस का संचार किया कि जब तक जीत नहीं होती, वे वेतन की एक पाई भी नहीं लेंगे। लांग आइलैंड में हार से निराश हुए बिना क्रिसमस की रात बर्फीली डेलवेयर नदी पार की और ट्रेंटन और प्रिंसटाउन पर कब्जा कर लिया. साराटोगा में ब्रिटिशों की पराजय ने नक्शा बदल दिया।
ब्रिटिश सेनापति कॉर्नवॉलिस ने आखिरकार यॉर्कटाउन में वॉशिंगटन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। स्वतंत्रता के बाद उन्हें सयुंक्त राज्य का राजा बनाने का प्रस्ताव आया, लेकिन वॉशिंगटन लोकतंत्र के हामी थे।
1789 में सर्वसम्मति से वह राष्ट्रपति चुने गए। इस पद पर उन्होंने दो कार्यकाल पूरा किया। तीसरे टर्म के आग्रह को ठुकराकर वे अपने बागान चले गए, लेकिन 1799 में वे फिर लौटे और उन्होंने सेना के कमांडर इन चीफ का पद संभाला। वर्ष 67 साल की उम्र में गले में इंफेक्शन से माउंट वर्टन में उनकी मृत्यु हो गई।
सिंधु नदी भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। यह तिब्बत के पठार से निकलती है और लद्दाख, बल्तिस्तान, गिलगित, जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत से होती हुई अरब सागर में जा समाती है। इसमें बीस नदियों का पानी आकर मिलता है जिनमें चेनाब, रावी, सतलज, झेलम, ब्यास प्रमुख हैं। सिंधी समाज का इस नदी से गहरा रिश्ता है क्योंकि मौजूदा पाकिस्तान के सिंध इलाके और इसमें रहने वालों का नाम इसी नदी पर पड़ा है।
ईरुला, भारत की एक जनजाति हैं । इरुला लोग भारत के कई भागों के निवासी हैं किन्तु तमिलनाडु के तिरुवलुर जनपद में उनकी अच्छी संख्या है। इस क्षेत्र में उनकी जनसंख्या 1000 से 2000 के बीच आंकी गयी है।
ईरुला यह शब्द तमिल भाषा के ईरुल (=श्याम) शब्द से निकला है। दक्षिण भारत में नीलगिरि की पहाडिय़ों पर निवास करनेवाली एक अत्यधिक श्यामवर्ण आदिम जाति का नाम ईरुला है। इसके विपरीत 'बडागा' सबसे सुंदर वर्णवाली आदिम जाति है। ईरुला लोग अपनी बोलचाल में अपभ्रंश तमिल का प्रयोग करते हैं तथा एक प्रकार के विष्णुपूजक हैं। इस जाति में विवाह के समय एक भोज देने के अतिरिक्त अन्य कोई विशेष प्रथा नहीं है। इनके यहाँ मृतकों को गाडऩे की प्रथा है, गाड़ते समय शव को पद्मामसनावस्था में एवं मस्तक को उत्तर की ओर करके रखा जाता है। ये लोग आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं, किंतु भविष्यवक्ता के रूप में इनका बड़ा आदर होता है।
कन्हेरी गुफाएं मुंबई शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बसे में बोरीवली के उत्तर में स्थित हैं। ये संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में ही स्थित हैं और मुख्य उद्यान से 6 कि.मी और बोरीवली स्टेशन से 7 कि.मी दूर हैं।
ये गुफ़ाएं बौद्ध कला दर्शाती हैं। कन्हेरी शब्द कृष्णागिरी यानी काला पर्वत से निकला है। इनको बड़े बड़े बेसाल्ट की चट्टानों से तराशा गया है। कन्हेरी का यह गिरिमंदिर बंबई से लगभग 25 मील दूर सालसेट द्वीप पर अवस्थित पर्वत की चट्टान काटकर बना बौद्धों का चैत्य है। हीनयान संप्रदाय का यह चैत्यमंदिर आंध्रसत्ता के प्राय: अंतिम युगों में दूसरी शती ई. के अंत में निर्मित हुआ था। कार्ली की गुफा से इसकी गुफा कुछ छोटी भी है। फिर, लगभग एक तिहाई छोटी यह गुफा अपूर्ण भी रह गई है। इसकी बाहरी दीवारों पर जो बुद्ध की मूर्तियां बनी हैं, उनसे स्पष्ट है कि इस पर महायान संप्रदाय का भी बाद में प्रभाव पड़ा और हीनयान उपासना के कुछ काल बाद बौद्ध भिक्षुओं का संबंध इससे टूट गया था जो गुप्त काल आते आते फिर जुड़ गया, यद्यपि यह नया संबंध महायान उपासना को अपने साथ लिए आया, जो बुद्ध और बोधिसत्वों की मूर्तियों से प्रभावित है। इन मूर्तियों में बुद्ध की एक मूर्ति 25 फुट ऊंची है।
कन्हेरी की गणना पश्चिमी भारत के प्रधान बौद्ध दरीमंदिरों में की जाती है, और उसका वास्तु अपने द्वार, खिड़कियों तथा मेहराबों के साथ कार्ली की शिल्पपरंपरा का अनुकरण करता है।
1. कबूतर के पर कितने प्रकार के होते हैं?
(अ) दो प्रकार के (ब) तीन प्रकार के (स) चार प्रकार के (द) छह प्रकार के
2. निम्नलिखित में से न उडऩे वाला पक्षी कौन सा है?
(अ) चील (ब) शुतुरमुर्ग (स) टिड्डियां (द) चील और शुतुमुर्ग
3. वह पक्षी, जो अपने अंडे दूसरे पक्षी के घोंसले में देता है, वह है?
(अ) कोयल (ब) उल्लू (स) नीलकंठ (द) मोर
4. निम्नलिखित में से सबसे लंबे और सुंदर पंखों वाला पक्षी कौन सा है?
(अ) तीतर (ब) तोता (स) सारस (द) मोर
5. भारत के कितने राज्यों में हिन्दी राज-भाषा है?
(अ) 9 (ब) 18 (स) 5 (द) 8
6. भारत में निजी क्षेत्र में पहला हवाई अड्डा कहां निर्माणाधीन है?
(अ) चेन्नई में (ब) कोच्चि में (स) जयपुर में (द) अमृतसर में
7. विश्व बैंक के अनुसार विश्व की जनसंख्या कितनी है?
(अ) 7 बिलियन (ब) 6.5 बिलियन (स) 6 बिलियन (द) 5.5 बिलियन
8. भारत में लोहा एवं इस्पात का उत्पादन मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्रों से ही प्राप्त क्यों किया जाता है?
(अ)संयंत्रों की स्थापना हेतु विशाल धनराशि की आवश्यकता होती है (ब) यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हो (स) निजी क्षेत्र के संयंत्र अधिक लाभ नहीं कमाते हैं (द)उत्पादन में अधिकतर विदेशी सहयोग एवं सहायता की आवश्यकता होती है
9. अनुष्का शंकर का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?
(अ) विचित्र वीणा (ब) गिटार (स) सितार (द) तबला
10. इनमें से किस राज्य में पंचायती राज्य संस्थाएं नहीं है?
(अ) असम (ब) त्रिपुरा (स) केरल (द) नगालैंड
11. निम्न में से किस संगीत वाद्य को हिंदू मुस्लिम गान वाद्यों का सबसे श्रेष्ठï मिश्रण माना गया है?
(अ) वीणा (ब) ढोलक (स) सारंगी (द) सितार
12. वायु मंडल का सर्वाधिक भाग किस मंडल में स्थित है?
(अ) क्षोभ मंडल (ब) समताप मंडल (स) आयन मंडल (द) ओजोन मंडल
13. वायु मंडल मुख्यत: किससे गर्म होता है?
(अ) पृथ्वी की गति के घर्षण से (ब) सूर्य की सीधी किरणों से (स) पृथ्वी के विकिरण से (द) पृथ्वी के अंदर की ऊष्मा से
14. उच्च दबाव वाली हवाएं, जो केंद्र से बाहर की ओर चलती है, क्या कहलाती है?
(अ) चक्रवात (ब) प्रति चक्रवात (स) स्थानीय हवाएं (द) इनमें से कोई नहीं
15. मीकांग नदी का उद्गम स्थल कौन सा है?
(अ) आलप्स पर्वत (ब) तिब्बत (स) एण्डिज पर्वत (द) महादेव श्रेणी
16. किस तट पर अगुलहास की धारा बहती है?
(अ) दक्षिणी पूर्वी अफ्रीका के तट के सहारे (ब) जापान के पश्चिमी तट के सहारे (स) दक्षिणी पूर्वी अमेरिका तट के सहारे (द) जापान के पूर्वी तट के सहारे
17. सागरीय जल की लवणता में सर्वाधिक प्रतिशत किसका होता है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) कैल्शियम सल्फेट (स) मैग्रीशियम क्लोराइड (द) मैग्नीशियम सल्फेट
18. निम्पलिखित में से किसने 1856-60 ई. में बंगाल के विद्रोह का संगठन किया?
(अ) दीनबंधु मित्रा ने (ब) हरिशचंद्र मुखर्जी ने (स) शिशिर कुमार घोष ने (द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने
19. रसारोहण के जैविक सिद्धांत की रचना सर्वप्रथम किसने की?
(अ) जे.सी. बोस ने (ब) स्ट्रसबर्गर ने (स) गौडलेवस्की ने (द) जौली ने
20. विश्व परिवेश दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 12 मार्च को (ब) 23 मार्च को (स) 5 जून को (द) 5 अक्टूबर को
21. विश्व खाद्य दिवस प्रतिवर्ष किस तारीख को मनाया जाता है?
(अ) 16 अक्टूबर (ब) 16 नवंबर (स) 16 दिसंबर (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
22. विश्व रेडक्रॉस दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
(अ) 3 मई (ब) 6 मई (स) 8 मई (द) 15 मई
23. कुल्लू घाटी किन दो पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित है?
(अ) धौलावीरा और पीर पंजाल (ब) शिवालिक और महादेव (स) अरावली और धौलावीरा (द) इनमें से कोई नहीं
24. तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने कौन से हैं?
(अ) मार्च-अप्रैल (ब) जून-जुलाई (स) सितंबर-अक्टूबर (द) नवंबर-दिसंबर
25. पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यत: किसका बना था?
(अ) ईंटों का (ब) पत्थर का (स) लकड़ी का (द) मिट्टïी का
26. उत्तराखंड में अशोक का एक शिलालेख कहां स्थित है?
(अ) देवप्रयाग में (ब) कालसी में (स) केदारनाथ में (द) ऋषिकेश में
27. आरएच कारक किससे संबंधित है?
(अ) नाइट्रोजन अपापचय से (ब)डीएनए से (स) रूधिर वर्ग से (द) प्रोटीन निर्माण से
28. भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है, परंतु इसकी?
(अ) संपूर्ण मानव जाति का 16 प्रतिशत जनसंख्या है (ब) संपूर्ण मानव जाति का 17 प्रतिशत जनसंख्या है (स) संपूर्ण मानव जाति का 18 प्रतिशत जनसंख्या है (द) संपूर्ण मानव जाति का 28 प्रतिशत जनसंख्या है
29. नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्यों का युग्म है?
(अ) सिक्किम-भूटान (ब) सिक्किम-बिहार (स) असम-बिहार (द) उत्तर प्रदेश-हरियाणा
--
सही जवाब- 1.(ब) तीन प्रकार के, 2.(ब)
हर दिन हॉट शीट - 14 दिसंबर
1. कबूतर के पर कितने प्रकार के होते हैं?
(अ) दो प्रकार के (ब) तीन प्रकार के (स) चार प्रकार के (द) छह प्रकार के
2. निम्नलिखित में से न उडऩे वाला पक्षी कौन सा है?
(अ) चील (ब) शुतुरमुर्ग (स) टिड्डियां (द) चील और शुतुमुर्ग
3. वह पक्षी, जो अपने अंडे दूसरे पक्षी के घोंसले में देता है, वह है?
(अ) कोयल (ब) उल्लू (स) नीलकंठ (द) मोर
4. निम्नलिखित में से सबसे लंबे और सुंदर पंखों वाला पक्षी कौन सा है?
(अ) तीतर (ब) तोता (स) सारस (द) मोर
5. भारत के कितने राज्यों में हिन्दी राज-भाषा है?
(अ) 9 (ब) 18 (स) 5 (द) 8
6. भारत में निजी क्षेत्र में पहला हवाई अड्डा कहां निर्माणाधीन है?
(अ) चेन्नई में (ब) कोच्चि में (स) जयपुर में (द) अमृतसर में
7. विश्व बैंक के अनुसार विश्व की जनसंख्या कितनी है?
(अ) 7 बिलियन (ब) 6.5 बिलियन (स) 6 बिलियन (द) 5.5 बिलियन
8. भारत में लोहा एवं इस्पात का उत्पादन मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्रों से ही प्राप्त क्यों किया जाता है?
(अ)संयंत्रों की स्थापना हेतु विशाल धनराशि की आवश्यकता होती है (ब) यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हो (स) निजी क्षेत्र के संयंत्र अधिक लाभ नहीं कमाते हैं (द)उत्पादन में अधिकतर विदेशी सहयोग एवं सहायता की आवश्यकता होती है
9. अनुष्का शंकर का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?
(अ) विचित्र वीणा (ब) गिटार (स) सितार (द) तबला
10. इनमें से किस राज्य में पंचायती राज्य संस्थाएं नहीं है?
(अ) असम (ब) त्रिपुरा (स) केरल (द) नगालैंड
11. निम्न में से किस संगीत वाद्य को हिंदू मुस्लिम गान वाद्यों का सबसे श्रेष्ठï मिश्रण माना गया है?
(अ) वीणा (ब) ढोलक (स) सारंगी (द) सितार
12. वायु मंडल का सर्वाधिक भाग किस मंडल में स्थित है?
(अ) क्षोभ मंडल (ब) समताप मंडल (स) आयन मंडल (द) ओजोन मंडल
13. वायु मंडल मुख्यत: किससे गर्म होता है?
(अ) पृथ्वी की गति के घर्षण से (ब) सूर्य की सीधी किरणों से (स) पृथ्वी के विकिरण से (द) पृथ्वी के अंदर की ऊष्मा से
14. उच्च दबाव वाली हवाएं, जो केंद्र से बाहर की ओर चलती है, क्या कहलाती है?
(अ) चक्रवात (ब) प्रति चक्रवात (स) स्थानीय हवाएं (द) इनमें से कोई नहीं
15. मीकांग नदी का उद्गम स्थल कौन सा है?
(अ) आलप्स पर्वत (ब) तिब्बत (स) एण्डिज पर्वत (द) महादेव श्रेणी
16. किस तट पर अगुलहास की धारा बहती है?
(अ) दक्षिणी पूर्वी अफ्रीका के तट के सहारे (ब) जापान के पश्चिमी तट के सहारे (स) दक्षिणी पूर्वी अमेरिका तट के सहारे (द) जापान के पूर्वी तट के सहारे
17. सागरीय जल की लवणता में सर्वाधिक प्रतिशत किसका होता है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) कैल्शियम सल्फेट (स) मैग्रीशियम क्लोराइड (द) मैग्नीशियम सल्फेट
18. निम्पलिखित में से किसने 1856-60 ई. में बंगाल के विद्रोह का संगठन किया?
(अ) दीनबंधु मित्रा ने (ब) हरिशचंद्र मुखर्जी ने (स) शिशिर कुमार घोष ने (द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने
19. रसारोहण के जैविक सिद्धांत की रचना सर्वप्रथम किसने की?
(अ) जे.सी. बोस ने (ब) स्ट्रसबर्गर ने (स) गौडलेवस्की ने (द) जौली ने
20. विश्व परिवेश दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 12 मार्च को (ब) 23 मार्च को (स) 5 जून को (द) 5 अक्टूबर को
21. विश्व खाद्य दिवस प्रतिवर्ष किस तारीख को मनाया जाता है?
(अ) 16 अक्टूबर (ब) 16 नवंबर (स) 16 दिसंबर (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
22. विश्व रेडक्रॉस दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
(अ) 3 मई (ब) 6 मई (स) 8 मई (द) 15 मई
23. कुल्लू घाटी किन दो पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित है?
(अ) धौलावीरा और पीर पंजाल (ब) शिवालिक और महादेव (स) अरावली और धौलावीरा (द) इनमें से कोई नहीं
24. तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने कौन से हैं?
(अ) मार्च-अप्रैल (ब) जून-जुलाई (स) सितंबर-अक्टूबर (द) नवंबर-दिसंबर
25. पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यत: किसका बना था?
(अ) ईंटों का (ब) पत्थर का (स) लकड़ी का (द) मिट्टïी का
26. उत्तराखंड में अशोक का एक शिलालेख कहां स्थित है?
(अ) देवप्रयाग में (ब) कालसी में (स) केदारनाथ में (द) ऋषिकेश में
27. आरएच कारक किससे संबंधित है?
(अ) नाइट्रोजन अपापचय से (ब)डीएनए से (स) रूधिर वर्ग से (द) प्रोटीन निर्माण से
28. भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है, परंतु इसकी?
(अ) संपूर्ण मानव जाति का 16 प्रतिशत जनसंख्या है (ब) संपूर्ण मानव जाति का 17 प्रतिशत जनसंख्या है (स) संपूर्ण मानव जाति का 18 प्रतिशत जनसंख्या है (द) संपूर्ण मानव जाति का 28 प्रतिशत जनसंख्या है
29. नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्यों का युग्म है?
(अ) सिक्किम-भूटान (ब) सिक्किम-बिहार (स) असम-बिहार (द) उत्तर प्रदेश-हरियाणा
--
सही जवाब- 1.(ब) तीन प्रकार के, 2.(ब) शुतुरमुर्ग, 3.(अ) कोयल, 4.(द) मोर, 5.(अ) 9, 6.(ब) कोच्चि में, 7.(ब) 6.5 बिलियन, 8. (ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हो, 9.(स)सितार, 10.(ब)त्रिपुरा, 11.(द) सितार, 12.(अ) क्षोभ मंडल, 13.(स) पृथ्वी के विकिरण से, 14.(ब) प्रति चक्रवात, 15.(ब) तिब्बत, 16.(स) दक्षिणी पूर्वी अमेरिका तट के सहारे, 17.(अ)सोडियम क्लोराइड, 18.(द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने, 19.(स) गौडलेवस्की ने, 20.(द)5 अक्टूबर को, 21.(अ)16 अक्टूबर, 22.(स) 8 मई, 23.(अ)धौलावीरा और पीर पंजाल, 24.(द)नवंबर-दिसंबर, 25.(स) लकड़ी का, 26.(ब)कालसी में, 27.(स) रूधिर वर्ग से, 28.(ब) संपूर्ण मानव जाति का 17 प्रतिशत जनसंख्या है, 29.(ब) सिक्किम-बिहार।
, 3.(अ) कोयल, 4.(द) मोर, 5.(अ) 9, 6.(ब) कोच्चि में, 7.(ब) 6.5 बिलियन, 8. (ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हो, 9.(स) सितार, 10.(ब)त्रिपुरा, 11.(द) सितार, 12.(अ) क्षोभ मंडल, 13.(स) पृथ्वी के विकिरण से, 14.(ब) प्रति चक्रवात, 15.(ब) तिब्बत, 16.(स) दक्षिणी पूर्वी अमेरिका तट के सहारे, 17.(अ) सोडियम क्लोराइड, 18.(द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने, 19.(स) गौडलेवस्की ने, 20.(द)5 अक्टूबर को, 21.(अ)16 अक्टूबर, 22.(स) 8 मई, 23.(अ) धौलावीरा और पीर पंजाल, 24.(द) नवंबर-दिसंबर, 25.(स) लकड़ी का, 26.(ब)कालसी में, 27.(स) रूधिर वर्ग से, 28.(ब) संपूर्ण मानव जाति का 17 प्रतिशत जनसंख्या है, 29.(ब) सिक्किम-बिहार।
लातिन अमेरिका के कई देशों से होकर बहने वाली दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में शामिल अमेजन नदी की सतह से लगभग 13 हजार फुट नीचे एक और विशाल जलधारा बह रही है। इसे ही हमजा नदी नाम दिया गया है।
इस बात की सूचना डॉ मन्नथल वलिया हमजा ने 17 अगस्त 2011 को रियो डि जेनेरियो में आयोजित इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ द ब्राजीलियन सोसायटी आफ जियोग्राफि़क्स में दी। डॉ. हमजा अपनी टीम के साथ पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से रियो डि जेनेरियो की राष्ट्रीय वेधशाला में इस क्षेत्र के बारे में अनुसंधान कर रहे हैं। भारतीय मूल के भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. वलिया हमजा के नेतृत्व में खोजी गई इस नदी का नाम उन्हीं के नाम पर हमजा रखा गया है।
सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास ने इस क्षेत्र में 1970 के दशक में तेल के 242 कुएं खोदे थे जिनके तापमान में काफी विभिन्नता थी। इसी के आधार पर वैज्ञानिकों के दल ने इस क्षेत्र में जांच की जिसमें अमेजन नदी के ठीक नीचे लगभग 13 हजार फुट (लगभग तीन से चार किलोमीटर) की गहराई पर एक विशाल जलधारा का पता चला। वेधशाला के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस भूमिगत नदी की लंबाई अमेजन नदी के लगभग बराबर यानी छह हजार किलोमीटर है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक इस नदी में प्रति सेकंड तीन हजार घन मीटर पानी बहता है। यह नदी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की सबसे बड़ी नहीं अमेजन की तरह एंडीज पर्वत माला से निकलकर पश्चिम से पूर्व की ओर अटलांटिक महासागर में गिरती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस भूमिगत नदी के कारण ही अमेजन नदी के मुहाने पर पानी अपेक्षाकृत कम खारा है।
विज्ञान ने हमें बताया है कि समुद्र के भीतर भी पानी, पहाड़, जीव-जंतुओं और वनस्पति का अनोखा संसार है। मगर जमीन के नीचे नदियां बहती होंगी और सागर उद्वेलित होते होंगे, यह अजीब बात है।
भौगोलिक रूप से यह एक असाधारण बात है कि अमेजन के लगभग लगभग समानान्तर पृथ्वी के भीतर भी उतनी ही विराट नदी बह रही है, यानी ब्राजील में हमारी धरती की क्रस्ट में दो विभिन्न स्तरों पर बहती दो नदियों की एक प्रणाली है। अमेजन नदी जहां एक किलोमीटर से सौ किलोमीटर तक चौड़ी है। वहीं हमजा नदी की चौड़ाई दो सौ किलोमीटर से चार सौ किलोमीटर तक है। मगर अमेजन की तुलना में हमजा कहीं कम वेग से बहती है। अमेजन का वेग है पांच मीटर प्रति सेकण्ड , जबकि हमजा का वेग है एक मिलीमीटर प्रति सेकण्ड। हमजा नदी के अस्तित्व का पता तब चला जब तेल के 241 निष्क्रिय कुंओं में गहराई के विभिन्न स्तरों पर तापमान में असामान्य उतार चढ़ाव देख गया। दूसरी ओर इसके पूर्व भूमिगत सागर का पता सन 2007 में तब चला था, जब कुछ सीलन भरे क्षेत्रों के कारण भूकंपनीय तरंगों के धीमा पडऩे पर उन इलाकों में जांच की गई। यह जल राशि इण्डोनेशिया से लेकर रूस तक सात सौ किलोमीटर से लेकर चौदह सौ किलोमीटर की गहराई में फैली है। इसे भूमिगत सागर का नाम दिया गया।
किष्किन्धा काण्ड, रामायण का एक अंश है। इस काण्ड में पम्पासरोवर पर स्थित राम से हनुमानजी का मिलन, सुग्रीव से मित्रता, सुग्रीव द्वारा बालि का वृत्तान्त-कथन, सीता की खोज के लिए सुग्रीव की प्रतिज्ञा, वालि-सुग्रीव युद्ध, राम के द्वारा वालि का वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक तथा वालिपुत्र अंगद को युवराज पद, वर्षा ऋतु वर्णन, शरद ऋतु वर्णन, सुग्रीव तथा हनुमान जी के द्वारा वानरसेना का संगठन, सीतान्वेषण हेतु चारों दिशाओं में वानरों का गमन, हनुमान का लंका-गमन, सम्पाति-वृत्तान्त, जाम्बवन्त का हनुमान को समुद्र-लंघन हेतु प्रेरित करना तथा हनुमानजी का महेन्द्र पर्वत पर आरोहण आदि विषयों उल्लेख मिलता है।
किष्किन्धाकाण्ड में 67 सर्ग तथा 2 हजार 455 श्लोक हैं। धार्मिक दृष्टि से इस काण्ड का पाठ मित्रलाभ तथा नष्टद्रव्य की खोज हेतु करना उचित है।
बधारा (अंग्रेजी- eriolaena quni) एक प्रकार का औषधीय युक्त पौधा है। हिन्दी में इसे बधारा, भेदेरा कहते हैं। संस्कृत में- गोपामुद्रा, मराठी में लहाण शिवन, सिवनी, गुजराती में लटकेसरनुझाड़, लैटिन में एरियोलेना कुनी कहते हैं।
बधारा कड़वा, तीखा, सुंगधित, पिच्छिल, शांति वद्र्धक, मूत्र वद्र्धक, कामशक्तिवद्र्धक, कफनाशक, होता है। कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, उपदंश, प्रमेह और सूजाक आदि विकारों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
तेलंगाना का अर्थ है ‘तेलुगू भाषियों की भूमि’। हैदराबाद को भारतीय सेना द्वारा 17 सितंबर 1948 में भारत में शामिल किया गया जबकि हैदराबाद के तत्कालीन निजाम इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाना चाहते थे। मद्रास राज्य के कुछ हिस्सों तथा वर्तमान तेलंगाना के जिलों को शामिल करके तेलुगू भाषियों के लिए आंध्र प्रदेश राज्य का गठन 1956 में किया गया था। अब केन्द्र सरकार ने तेलंगाना राज्य के गठन की अनुमति प्रदान कर दी है।
तेलंगाना राज्य का भौगोलिक क्षेत्र अविभाजित आंध्र प्रदेश के 23 जिलों में से 10 जिलों में फैला होगा। तेलंगाना में कुल 10 जिले हैं- अदीलाबाद, खम्मम, ग्रेटर हैदराबाद, मेदक, रंगारेड्डी, नालगोंडा, महबूबनगर, वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद। आंध्रप्रदेश राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों और 294 विधानसभा सीटों में से तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों और 119 विधानसभा सीटें दिए जाने की संभावना है।
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के अंतर्गत लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए पुस्तकालयों के उन्नयन के संस्कृति मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी 28 नवम्बर 2013 को दी है।
इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों, अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों, कलाकारों, विकलांगजनों और आम लोगों को लाभ प्राप्त होना है। कार्यक्रम पर 12वीं पंचवर्षीय योजना में 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के बारे में और भारत में सृजित जानकारी संबंधी डिजिटल संसाधनों का व्यापक डाटाबेस तैयार करने में सहायता के लिए वास्तविक राष्ट्रीय पुस्तकालय बनाने की व्यवस्था है। इस डाटाबेस को मुफ्त रूप से एक्सेस किया जाना है। इसके अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय के तहत 6 पुस्तकालय, राज्यों में 35 केंद्रीय पुस्तकालय और 35 जिला पुस्तकालय खोले जाएंगे। इनमें आर्थिक दृष्टि से पिछड़े जिलों को वरीयता देते हुए उनमें मॉडल पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। वहीं राज्यों में 629 जिला पुस्तकालय नेटवर्क संपर्क सुविधा प्रदान की जाएगी।
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश राज्य का हिस्सा है। 15 अगस्त 2003 को पूर्व निमाड़ खण्डवा से अलग करके इसे जिले बनाया गया। इसका जिला मुख्यालय बुरहानपुर नगर है ।
बुरहानपुर नगर ताप्ती नदी के किनारे स्थित है । ईस्वी सन् 1400 के आसपास राजकुमार नासिर खान ने इस नगर की स्थापना की थी । यह नगर मुगलों के काल में कुछ समय तक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित था । ऐतिहासिक बुरहानपुर नगर का नाम शेख़ बुरहान-उद्-दीन के नाम पर पड़ा । नगर में कई ऐतिहासिक भवन हैं जिनका कला और स्थापत्य इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है । जैसे कि बीवी की मस्जिद, जामी मस्जिद, बादशाही किला, नासिरखान और आदिल शाह की मजार, राजा की छतरी, खूनी भण्डारा आदि। सिखों के धार्मिक स्थल के रूप में भी बुरहानपुर अपना महत्व रखता है ।
राजप्रतिनिधियों (वाइसराय) का स्थान होने से इस नगर का काफी विस्तार किया गया था और इसे बहुत सजाया गया था । आइन-ए-अकबरी में बुरहानपुर का उल्लेख उद्यानों की नगरी के रूप में किया गया है, जिसमें कुछ में चंदन उगाया जाता था । जैसा कि उद्योग और बैकिंग, व्यापार तथा वाणिज्य के अध्यायों में बताया गया है, बुरहानपुर को अपने उच्च कोटि के मलमल वस्त्र निर्माण, सोने के तार खींचने और अन्य संबद्ध उद्योगों और शिल्पों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त थी।
1. पेन ड्राइव क्या है?
(अ) एक चुंबकीय द्वितीयक भंडारक इकाई (ब)एक हटाई न जाने वाली द्वितीयक भंडारक इकाई (स) एक स्थाई द्वितीयक भंडारक इकाई (द) इनमें से कोई नहीं
2. पर्सनल कंप्यूटर के विकास का श्रेय निम्न में से किस कंपनी को दिया जाता है?
(अ) एचसीएल (ब) आईबीएम (स) सी-डेक (द) एचपी
3. कंप्यूटर का सबसे प्रमुख अंग है?
(अ) मदर बोर्ड (ब) की बोर्ड (स) माउस (द) सीडी रोम
4. वह यंत्र, जो डिजीटल संकेतों को एनालॉग संकेत में बदलता है, कहलाता है?
(अ) माउस (ब) प्रिंटर (स) मॉडम (द) इनमें से कोई नहीं
5. वह भक्ति संत कौन थे, जिनके बारह शिष्य थे, जिनमें नाई, जुलाहे, कसाई आदि शामिल थे?
(अ) वल्लभाचार्य (ब) रामानंद (स) रहीम (द) नामदेव
6. शुद्घ अद्वैत का सिद्घांत का प्रतिपादित निम्नलिखित में से किसने किया था?
(अ) वल्लभाचार्य (ब) माधवाचार्य (स) रामानुज (द) नरसी मेहता
7. भारत में फिरदौस सिलसिला की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(अ) बदरूद्दीन (ब) शेख हुसैन बल्खी (स) शेख अहमद सरहिंदी (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
8. अकबर के दरबार में प्रसिद्घ संगीतज्ञ तानसेन का असली नाम क्या था?
(अ) महानंद पांडे (ब) लाल कलवंत (स) बाज बहादुर (द) रामतनु पांडे
9. निम्नलिखित में से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?
(अ) सर स्टैफोर्ड क्रिप्स (ब) ए.वी. अलेक्जेण्डर (स) रैडक्लिफ (द) पेथविक लॉरेन्स
10. निम्नलिखित कर निर्धारण प्रणालियों में से किसके अंतर्गत ब्रिटिश सरकार कृषकों से सीधे राजस्व एकत्रित करती थी?
(अ) जमींदारी (ब) रैयतवारी (स) अन्नावारी (द) देसाइवारी
11. अर्थव्यवस्था की वैसी स्थिति, जिसमें मुद्रा स्फीति के साथ मंदी मंदी की स्थिति होती है, कहलाती है?
(अ)इन्फ्लेक्शन (ब) स्टेगफ्लेशन(स)रिफ्लेशन (द) एमोर्टाइजेशन
12. मुद्रा की से बाजार की वस्तुएं?
(अ) सस्ती हो जाती है (ब) महंगी हो जाती है (स) प्रचुरता से मिलती है (द) बिल्कुल नहीं मिलती है
13. लगातार बढ़ती कीमतों की प्रक्रिया होती है?
(अ)मंदी (ब)अति उत्पादन (स) मुद्रा स्फीति (द) मुद्रा अवस्फीति
14. पनीर किसका एक उदाहरण है?
(अ) जैल (ब) सोल (स) इमल्सन (द) एरोसोल
15. फ्लोरोसेंट ट्यूब में निम्नलिखित में से कौन सी गैस भरी जाती है?
(अ) निऑन (ब) सोडियम (स) मर्करी (द) आर्गन के साथ मर्करी वेपर
16. प्रसिद्ध लेखक अश्वघोष एवं नागार्जुन किस वंश की समकालीन विभूतियां थी?
(अ) कुषाण वंश (ब) मौर्य वंश (स) गुप्त वंश (द) वर्धन वंश
17. निम्नलिखित उत्तर भारतीय नगरों में किसे रेशम उत्पादन का मुख्य केंद्र माना जाता था?
(अ) वाराणसी (ब) मथुरा (स) तक्षशिला (द) उज्जयिनी
18. क्रिकेट के लिए प्रसिद्घ वानखेड़े स्टेडियम निम्नलिखित में से किस शहर में है?
(अ) दिल्ली (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द) बैंगलोर
19. प्रवासी भारतीय दिवस निम्नलिखित में से कौन से दिन मनाया जाता है?
(अ) 9 मार्च (ब) 9 फरवरी (स) 9 जनवरी (द) 19 फरवरी
20. सत्यम निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में कार्यरत थी?
(अ) कपड़ा (ब) खनन (स) फार्मा (द) इनमें से कोई नहीं
21. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा एक सबसे लंबा राष्टï्रीय राजमार्ग है?
(अ)एनएच-2 (ब)एनएच-7 (स) एनएच-8 (द) एनएच-31
22. निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर वन आच्छादन मानचित्रण, वन सामग्री सूची एवं दूर संवेदन और त्रढ्ढस् के क्षेत्र में प्रशिक्षण में लगी राष्टï्रीय संस्था, भारतीय वन सर्वेक्षण अवस्थित है?
(अ) देहरादून (ब) इटानगर (स) अहमदाबाद (द) आईजोल
23. निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहली रेलवे लाइन बंबई और थाणे के बीच डाली गई थी?
(अ) 1853 (ब) 1854 (स) 1856 (द) 1858
24. भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ करार किया ताकि अंतरराष्टï्रीय समुद्री सरहद रेखा पार करने वाले मछुआरों की समस्या से आसानी से निपटा जा सके?
(अ) बांग्लादेश (ब) श्रीलंका (स) पाकिस्तान (द) म्यांमार
25. विश्व विकास रिपोर्ट-2009 जारी की गई थी, हर वर्ष विश्व विकास रिपोर्ट का प्रकाशन कौन करता है?
(अ) एशियाई विकास बैंक (ब) विश्व बैंक (स) अंतरराष्टï्रीय मुद्रा कोष (द) संयुक्त राष्टï्र संघ
26. जनसंख्या वितरण को प्रदर्शित करने की सर्वोत्तम विधि निम्र में से कौन सी है?
(अ)आइसोप्लेथ (ब) कॉरोप्लेथ (स) विषम छायांकन (द) बिंदु
27. शुष्क प्रदेश में अद्र्धचंद्राकर निक्षेप वाली स्थालकृति को क्या कहते हैं?
(अ) इर्ग (ब) लोयस (स) बरखान (द) सोफ्
28. निम्नलिखित में से कौनसा वन भारत में आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(अ) ज्वारीय वन (ब) सदाबहार वन (स) कांटेदार वन (द) पतझड़ वाले वन
29. भारत का वह राज्य कौन सा है, जहां वनीय आवरण का सर्वाधिक प्रतिशत पाया जाता है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) मिजोरम (स) ओडि़शा (द) केरल
----
सही जवाब- 1.(स) एक स्थाई द्वितीयक भंडारक इकाई, 2.(ब) आईबीएम, 3.(अ) मदर बोर्ड, 4.(स) मॉडम, 5.(ब) रामानंद, 6.(अ) वल्लभाचार्य, 7.(अ) बदरूद्दीन, 8.(द) रामतनु पांडे, 9.(स) रैडक्लिफ, 10.(ब) रैयतवारी, 11.(ब) स्टेगफ्लेशन, 12.(ब) महंगी हो जाती है, 13.(स) मुद्रा स्फीति, 14.(अ) जैल, 15. (द) आर्गन के साथ मर्करी वेपर, 16.(अ) कुषाण वंश, 17.(अ) वाराणसी, 18.(ब)मुंबई, 19.(स) 9 जनवरी, 20.(द)इनमें से कोई नहीं, 21.(स) एनएच-8, 22.(अ) देहरादून, 23.(अ) 1853, 24.(ब) श्रीलंका, 25.(ब) विश्व बैंक, 26.(द) बिंदु, 27.(स) बरखान, 28.(द) पतझड़ वाले वन, 29.(स) ओडि़शा।
चिनगुन सराय जैसा कि नाम से जाहिर है, एक सराय है। यह सराय जम्मू शहर से 130 किलोमीटर दूर नौशेरा और राजौरी के बीच स्थित है। इसका निर्माण मुगल काल में किया गया था। इसे ईरान के एक आर्किटेक्ट ने बादशाह जहांगीर के शासन काल में बनाया था।
मुगल शासन के दौरान लगभग 200 वर्षों तक यह सराय मुगल कारवां के ठहरने को उपयुक्त स्थान के रूप में बनी रही। अपनी बनावट और संरचना से यह सराय अपने महत्व को स्थापित करती है। चिनगुस शब्द पारसी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है- गुत या आंत।
वर्ष 1627 में मुगल शासक जहांगीर जब राजौरी के खानपुर गांव से गुजर रहे थे तब वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गये और चल बसे। बादशाह के साथ उपस्थित रानी नूरजहां ने उत्तराधिकार की संभावित लड़ाई से बचने के लिए इस खबर को छुपाने का फैसला लिया। यह तय हुआ कि मृत शरीर को लाहौर में दफनाया जाएगा। बादशाह जहांगीर के शव को यात्रा के दौरान खराब होने की संभावना से, शरीर से विसरा अलग करने और यात्रा शिविर के पास ही दफनाने का निर्णय लिया गया। शरीर के भीतरी भाग को दफनाने के बाद ही इस सराय का नाम चिनगुस पड़ गया तब से ही खानपुर गांव को चिनगुस नाम से जाना जाता है। बादशाह की मौत को छुपाने के लिए शव को एक हाथी पर रख दिया गया और दफनाने के लिए लाहौर ले जाया गया। ऐसी धारणा है कि जिस वैद्य या चिकित्सक ने मृत शरीर से विसरा निकाला था उसे भी सराय में ही दफना दिया गया था।
इस सराय के बीचों-बीच एक छोटी मस्जिद है। मस्जिद के मार्ग में स्थित एक गलियारे में बादशाह की कब्र पर एक संगमरमर का गुम्बद बनाया गया है। किले की संरचना में बड़ी-बड़ी सेनाओं के ठहराने की व्यवस्था, अनेक घुड़शाला और भोजन स्थल इन ईटों की दीवारों के पीछे छुपे हैं। धीमी गति से ही सही अधिकारियों ने इस शाही सराय के महत्व को पुनर्जीवित करने का काम शानदार ढंग से पूरा किया है और इस प्राचीन मार्ग पर स्थित अन्य स्?मारकों का भी जीणोद्धार किया है।
जम्मू कश्मीर सरकार ने 1984 में चिनगुस सराय को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया। सरकार अब तक 93.80 करोड़ रुपये इसके नवीनीकरण और संरक्षण कार्यों पर खर्च कर चुकी है और शेष कार्यों को जल्द निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने 1990 की शुरुआत में सराय के पास कुछ झोपडिय़ों का निर्माण कराया था। इनका प्रयोग पर्यटकों के लिए नहीं किया जा रहा है। पर्यटकों की रूचि बढऩे के साथ ही संबंधित अधिकारी इस स्थल के प्राचीन गौरव को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर पर्यटक विकास निगम ने पर्यटकों की रूचि बढ़ाने के लिए कारवां पर्यटन योजना शुरू की है, जिससे मुगल कालीन मार्ग के ऐतिहासिक गौरव को लौटाया जा सके।
शेफ़ील्ड फुटबॉल क्लब, शेफ़ील्ड में स्थित एक अंग्रेजी फुटबॉल क्लब है। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1857 को हुई और यह दुनिया का सबसे पुराना सक्रिय फुटबॉल क्लब है। वर्तमान में शेफील्ड फुटबॉल क्लब में नॉर्दन प्रीमियर लीग में खेलता हैं।
शेफ़ील्ड क्लब ने शेफ़ील्ड के पास के विभिन्न मैदानों में मैच खेले हैं। सर्वप्रथम वो स्ट्राबेरी हॉल लेन पार्क में खेले। 1921 में शेफ़ील्ड नये अब्बेडेल पार्क ग्राउंड में स्थापित हुये। 1988 में वो हिल्सबोरो पार्क में स्थापित हुए। उसके बाद ओवलेर्टन स्टेडियम और डॉन वैली स्टेडियम में भी गये। वर्ष 2001 में अपना स्टेडियम विकसित करने के उद्देश्य से उन्होंने कोच, हॉर्स पब और ड्रॉनफ़ील्ड मे थोड़ी जमीन खरीदी, इस प्रकार पहली बार क्लब को अपना मैदान मिला। शेफ़ील्ड ने 1860 में स्थापित हलम के साथ लोकल डर्बी (दो स्थानीय टीमों द्वारा खेला जाने वाला मैच) में खेला।
उन्हें फीफा ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जा चुका है और फुटबॉल के इतिहास में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें इंग्लिश फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
सामाजिक न्याय पीठ का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्ग से जुड़े सामाजिक मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। सर्वोच्च न्यायालय ने सामाजिक मुद्दों से विशेष तौर पर निपटने के लिए सामाजिक न्याय पीठ का गठन किया।
अयोध्या में 6 दिसंबर सर्वोच्च न्यायालय ने सामाजिक मसलों के त्वरित निस्तारण के लिए 3 दिसंबर 2014 को ‘सामाजिक न्याय पीठ’ के नाम से अलग पीठ का गठन किया गया है। यह पीठ 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे सामाजिक समस्याओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई करेगी। सामाजिक न्याय पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति उदय ललित को शामिल किया गया है।
सामाजिक न्याय के अंतर्गत कई मामलों को शामिल किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने सामाजिक समस्याओं से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों का उल्लेख भी किया है। इनमें गोदामों में पड़े अनाज को अकाल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के बीच वितरित करने के लिए नई सार्वजनिक वितरण योजना की रूपरेखा तैयार करना, पौष्टिक आहार के अभाव में महिलाओं और बच्चों की होने वाली अकाल मौत को रोकने के लिए उचित कदम उठाना और वंचितों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन सुनिश्चित करना है। निसहाय और बेघर लोगों के लिए रात्रि आश्रय गृह की व्यवस्था और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों का निस्तारण भी इस पीठ के द्वारा किया जाना है।
इसके अलावा सभी नागरिकों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना और देह व्यापार में मजबूरन संलग्न महिलाओं के लिए सुरक्षित जीवन सुनिश्चित कराने से जुड़े मामले भी इस पीठ के दायरे में आएंगे।
मोबाइल की आज की दुनिया में भले ही एसटीडी यानी सब्सक्राइबर ट्रंक डायल का कोई मतलब नहीं रह गया है, लेकिन एक जमाना था जब लंबी दूरी के टेलिफोन करने के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं थी। दुनिया में एसटीडी सेवा 5 दिसंबर, 1955 में अस्तित्व में आई।
ब्रिटेन की महारानी ने ब्रिस्टल से एडिनबरा में सीधे फोन किया था। पहली बार इतनी लंबी दूरी का फोन कॉल हो पाया था और वह भी इतना तेज। इसके साथ ही 5 दिसंबर 1955 को एसटीडी की शुरुआत हुई। इसके पहले ट्रंक कॉल यानी दूसरे शहर में फोन करने की सुविधा टेलिफोन एक्सचेंज के पास ही होती थी। एसटीडी के जरिए यह सुविधा ग्राहकों तक पहुंच गई। इसके लिए हर शहर के एक्सचेंज का एक कोड बनाया गया और ग्राहकों को फोन नंबर के पहले उस कोड को डायल करना होता था।
पहला एसटीडी फोन कॉल भले ही 1955 में हो गया लेकिन पूरा तंत्र बनाने में काफी वक्त लगा और 1979 में ही यह ब्रिटेन में पूरी तरह से लागू हो सका। इसी सेवा का विस्तार कर 1963 में लंदन और पैरिस के बीच बातचीत हुई तो इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग अस्तित्व में आई। इसके बाद इंटरनेशलन सब्सक्राइबर डायलिंग शुरू हुई।
1. डायमंडल रिंग की घटना कब होती है?
(अ) प्रत्येक पूर्णिमा के दिन (ब) प्रत्येक अमावस्या के दिन (स) सूर्यग्रहण के दिन (द) चंद्रग्रहण के दिन
2. सिजिगी क्या है?
(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में स्थिति (ब) सूर्य तथा चंद्रमा के बीच पृथ्वी (स) पृथ्वी के एक ही ओर सूर्य तथा चंद्रमा की स्थिति (द) सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की समकोणिक स्थिति
3. पूर्ण सूर्यग्रहण के समय सूर्य का कौन सा भाग दिखाई देता है?
(अ)किरीट (ब)प्रकाशमंडल (स)वर्णमंडल(द)इनमें से कोई नहीं
4. मंडल पंचायतों की संस्तुति निम्नलिखित समिति के द्वारा की गई थी?
(अ) अशोक मेहता समिति (ब)बलवंत राय मेहता समिति (स) नरसिम्हा समिति (द) सरकारिया समिति
5. इनमें से कौन सा कार्य ग्राम पंचायत का नहीं है?
(अ) स्वच्छता (ब) कृषि और ग्रामीण उद्योगों का विकास (स) गरीबों को राहत (द) सहकारिता
6.पंचायतों को सुपुर्द विषयों की सूची संविधान की किस सूची में शामिल की गई है?
(अ) ग्यारहवीं अनुसूची में है (ब) बारहवीं अनुसूची में है(स) सातवीं अनुसूची में है (द) राज्य अनुसूची में है
7. एक क्षेत्र पंचायत का क्षेत्र निर्धारित किया जाता है?
(अ) राज्य चुनाव आयोग द्वारा (ब) राज्य सरकार द्वारा (स) मंडल के आयुक्त द्वारा (द) जनपद के जिलाधिकारी द्वारा
8. निम्नलिखित में से कौन विद्युत अचुंबकीय है?
(अ) निकेल (ब) कोबाल्ट (स) क्रोमियम (द) तांबा
9. भारत के नियोजन काल में व्यापार संतुलन की दृष्टिï से कौन सा कथन सत्य है?
(अ) सभी वर्षों में अनुकूल रहा (ब) सभी वर्षों में प्रतिकूल रहा (स) केवल दो वर्षों में अनुकूल रहा(द)केवल दो वर्षों में प्रतिकूल रहा
10. निम्नलिखित में से किसका नाम अल्पतंत्र का लौह नियम के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) मिचेल्स (ब) मोस्का (स) मिल्स (द) लॉस्की
11. निम्नलिखित में से किसने जनमानस की अवधारणा दी है?
(अ) परेटो (ब) मोस्का (स) मिचेल्स (द) गासे
12. निम्नलिखित में से किस राज्य से राज्यसभा के लिए सबसे कम सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?
(अ) झारखंड (ब)छत्तीसगढ़ (स)जम्मू-कश्मीर (द) हिमाचल प्रदेश
13. किस दूत के द्वारा स्टेलेग्टाइट, स्टैलेग्माइट कंदरा स्तंभ आदि स्थलाकृतियों को निर्माण होता है?
(अ) हिमनद (ब) पवन (स) नदी (द) भूमिगत जल
14. ओल्ड फेथफुल गीजर, जो प्रत्येक 65 मिनट के अंतराल में फूटता है, किस देश में स्थित है?
(अ) न्यूजीलैंड (ब) आइसलैंड (स) आस्ट्रेलिया (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
15. श्री अरबिन्दो आश्रम स्थित है?
(अ) तमिलनाडु (ब) कर्नाटक (स) रामेश्वरम् (द) पाण्डिचेरी
16. धु्रवों पर दिन कितने समय का होता है?
(अ) 12 घंटे (ब) 24 घंटे (स) 1 माह (द) 6 माह
17. एटीएम का पूरा नाम क्या है?
(अ) ऑटोमैटिक टेलर मशीन (ब) ऑटोमेटिड टेलर मशीन (स) ऑटोमैटिक टैली मशीन (द) ऑटोमेटिड टैली मैकनिज्म
18. योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष निम्नलिखित में से केवल एक हो सकता है, वह है?
(अ) योजना और विकास मंत्री (ब) गृहमंत्री (स) प्रधानमंत्री (द) वित्त मंत्री
19. राष्टï्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन थे?
(अ) न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा (ब) न्यायमूर्ति फातिमा बीबी (स) न्यायमूर्ति एस.एस. कांग (द) न्यायमूर्ति वैंकटचलैया
20. गुरुदेव किसका उपनाम था?
(अ) गुरुदत्त (ब) महात्मा गांधी (स) मदनमोहन मालवीय (द) रबीन्द्रनाथ टैगोर
21. थर्मोस्टेट का क्या उपयोग किस क्षेत्र में होता है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
22. कमांडर नामक पद सेना के किस अंग में होता है?
(अ) नौसेना (ब) थलसेना (स) सेना के सभी अंगों में (द) वायुसेना
23. भारत में न्यूनतम आवश्यकताएं तथा निदेशित गरीबी विरोधी कार्यक्रम की अवधारणाएं योजना में शामिल की गई?
(अ) चौथी (ब) पांचवीं (स) छठी (द) सातवीं
24. वर्ष 1956 की औद्योगिक नीति में उद्योगों को कितने वर्गों में बांटा गया?
(अ)दो वर्गों में (ब)तीन वर्गों में (स)चार वर्गों में(द)छह वर्गों में
25. यथार्थवादी सिद्घांत का प्रवर्तक कौन है?
(अ) मार्टन कैपलॉन (ब) हंस मोर्गेन्थो (स) मार्टन सूबिक (द) जॉन बर्टन
26. परमाणु ऊर्जा एक खनिज आधारित ऊर्जा स्रोत है, यह निकाली जाती है?
(अ) यूरेनियम से (ब) थोरियम से (स) प्लूटोनियम से (द) इनमें से सभी से
27. भारत में खनिजोत्पादन की दृष्टिï से महत्वपूर्ण राज्य निम्नलिखित में से कौन-कौन से हैं?
(अ) पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश (ब) ओडि़सा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश (स) बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडि़सा (द) कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान
---
सही जवाब- 1.(स) सूर्यग्रहण के दिन, 2.(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में स्थिति, 3.(अ)किरीट, 4.(अ) अशोक मेहता समिति, 5.(स) गरीबों को राहत, 6.(अ) ग्यारहवीं अनुसूची में है, 7.(अ) राज्य चुनाव आयोग द्वारा, 8.(द) तांबा, 9.(स) केवल दो वर्षों में अनुकूल रहा, 10.(स)मिल्स, 11.(स) मिचेल्स, 12.(द) हिमाचल प्रदेश, 13.(द) भूमिगत जल, 14.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका, 15.(द) पाण्डिचेरी में, 16.(द) 6 माह, 17.(अ) ऑटोमैटिक टेलर मशीन, 18.(स) प्रधानमंत्री, 19.(अ) न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा, 20.(द) रबीन्द्रनाथ टैगोर, 21.(अ) नौसेना, 22.(अ) मैगस्थनीज, 23.(स)छठी, 24.(ब) तीन वर्गों में, 25.(ब) हंस मोर्गेन्थो, 26.(द) इनमें से सभी से, 27.(स) बिहार, पश्चिम बंगाल,ओडि़सा।
जर्मनी और अमरीका के खगोल वैज्ञानिकों ने ब्रह्मïांड के सबसे गर्म, श्वेत और क्षुद्र तारे की खोज की है। इस श्वेत बौने तारे का नाम केबीडी 0005, 5106 नाम दिया गया है।
नासा के सुदूर अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रोस्कोपिक एक्सप्लोरर (फ्यूज) की सहायता से यह खोज हुई है। इसकी सतह का तापमान दो लाख डिग्री केल्विन से अधिक होने के कारण इसे ब्रह्मïांड का सबसे गर्म तारा माना गया है। इसका ईंधन समाप्ति की ओर है। इसलिए अत्यधिक ताप के कारण वह सफेद नजर आ रहा है।
इतने अधिक ताप के कारण केपीडी का फोटोस्पेयर , अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रम में भी उत्सर्जन रेखाओं और दिखाता है। जो अब तक किसी तारे में नहीं देखी गई है। अब तक एक लाख केल्विन ताप वाले तारे को ही देखा गया था। इसका आकार बहुत छोटा होने के कारण अभी तक इसकी खोज नहीं हो पाई थी। इसका वायुमंडल हीलियम से बना है और सौर मानकों से दस दुना अधिक कैल्सियम की मौजूदगी के साथ , वायुमंडल में हीलियम का आधिक्य, एक ऐसी रासायनिक संरचना तैयार करती है , जिसकी कल्पना तारों की उत्पत्ति संबंधी मॉडलों में आज तक नहीं हुई।
फिऩलैंड, आधिकारिक तौर पर फिऩलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे स्थित है, जबकि फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है।
लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फि़निश है, वहीं देश की 5.5 प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है।
फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और 1809 से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद 1917 में फिऩलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड 1955 में संयुक्त राष्ट्र संघ में, 1969 में ओईसीडी, और 1995 में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है।
6 दिस्म्बर सन 1917 ईसवी को फिनलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली। रुस का पड़ोस फिनलैंड के अधिकारियों के लिए सदैव चिंता का कारण रहा, इस प्रकार से कि 12वीं ईसवी शताब्दी में इन अधिकारियों ने स्वेडन से रुस के मुक़ाबले में सहायता मांगी किंतु स्वेडन ने फिनलैंड का अतिग्रहण कर लिया। सन 1721 हमें रुस ने फिनलैंड के कुछ भाग पर अधिकार कर लिया।
1901 में फिनलैंड में संसद बहाल हुई अंतत: 1917 में रुस में क्रान्ति आने और रुसी सेना के फिनलैंड से निकल जाने के बाद इस देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषा की। 3 लाख 38 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला देश फिऩलैंड उत्तरी योरोप में रुस, स्वेडन और नार्वे के पड़ोस में स्थित है।
अयोध्या में 6 दिसंबर, 1992 में बाबरी मस्जिद को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया था। इसके बाद भारत दंगों की आग में घिर गया। आजाद भारत में इससे पहले इतनी बड़ी सांप्रदायिक घटना कभी नहीं हुई।
उग्र हिंदुओं की इस हरकत के बाद से ही अयोध्या भारत में हिंदू मुसलमान के बीच की सबसे बड़े विवाद की वजह बन गया। विवादित जगह पर अस्थायी मंदिर बना कर राम की मूर्ति स्थापित कर दी गई और उनकी पूजा भी शुरू हो गई। राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को कोर्ट के जरिए सुलझाने की बात कही और फिर अदालती कार्रवाई शुरू हुई।
लंबी सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 2010 में विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला सुनाया। इसमें एक हिस्सा रामलला को, जिसका प्रतिनिधित्व हिंदू महासभा कर रही है, दूसरा हिस्सा निर्मोही अखाड़ा और तीसरा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को सौंपने की बात कही गई। तीनों पक्ष पूरी जमीन पर अपना हक जता रहे हैं और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
1. व्यवसाय के अंतर्गत कौन-कौन से क्षेत्र आते हैं?
(अ) केवल व्यापार (ब) व्यापार और उद्योग (स) उद्योग और वाणिज्य (द) व्यापार, उद्योग और वाणिज्य
2. भारत के उदार औद्योगिक नीति, जिस वर्ष अपनाई गई, वह था?
(अ) 1948 (ब) 1956 (स) 1985 (द) 1991
3. भारत निर्माण योजना का संबंध किससे है?
(अ) अवस्थापन विकास से (ब) खाद्यान्न उत्पादन आत्मनिर्भरता से (स) पारिवारिक कल्याण कार्यक्रम से (द) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
5. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी है?
(अ) इटली (ब) जापान (स) केनिया (द) मैक्सिको
6. वर्तमान युग में सनराइज उद्योग है?
(अ) सीमेंट (ब) रासायनिक (स) खाद (द) इलेक्ट्रॉनिक्स
7. वर्ष 1956 में औद्योगिक नीति की घोषणा का कारण क्या था?
(अ)1950 में नवीन संविधान लागू किया जाना (ब) 1954 में समाजवादी तरह के समाज की स्थापना की घोषणा (स) प्रथम योजना की समाप्ति पर उसके अनुभवों के आधार पर परिवर्तन (द)उपर्युक्त सभी
8. कांग्रेस में युवा वर्ग को सदैव से ही उचित महत्व दिया जता रहा, बताइए निम्न में से किसे कांग्रेस का सबसे युवा अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) गोपालकृष्ण गोखले (स) अबुल कलाम आजाद (द) श्रीनिवास अयंगर
9. किस ग्रह को शाम का तारा कहा जाता है?
(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द) बुध
10. यूरोपवासी किस ग्रह की पूजा देवी के रूप में करते थे?
(अ) शुक्र (ब) पृथ्वी (स) मंगल (द) बुध
11. पृथ्वी की उपसौर स्थिति किस महीने में होती है?
(अ) जून (ब) जनवरी (स) सितंबर (द) मार्च
12. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन सा है?
(अ) बुध (ब) मंगल (स) शुक्र (द) पृथ्वी
13. संघ और राज्यों की विधायी संबंधों का संचालन किन सूचियों के आधार पर किया जाता है?
(अ) संघ सूची (ब) राज्य सूची (स) समवर्ती सूची (द) इनमें से सभी
14. भारतीय संविधान में अवशिष्ट अधिकार है?
(अ) राज्यों के पास (ब) केंद्र के पास (स) केंद्र व राज्य दोनों के पास (द) किसी के पास नहीं
15. गन्ना एवं तम्बाकू की फसलें किस श्रेणी के अन्तर्गत समझीं जाती हैं?
(अ)धान्य फसलें (ब) व्यावसायिक फसलें (स) पेय फसलें (द) बागती फसलें
16. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?
(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स) उसमें वायुमंडल नहीं है (द) इनमें से कोई नहीं
17. लंदन तथा बम्बई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?
(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब)पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द)मलक्का जलडमरूमध्य से होकर
18. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) त्रिपाद (ब) दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द) साहुल
19. वेत कोयला निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) यूरेनियम (ब) जल विद्युत (स) बर्फ (द) हीरा
20. नलकूप सिंचाई वहां होती है, जहां?
(अ) पर्याप्त भूमिगत जलापूर्ति के साथ एक बड़ी बेसिल की मौजूदगी होती है (ब) जल विद्युत ऊर्जा उपलब्ध होती है (स)काफी शुष्क वातावरण होता है और वर्षा भी काफी कम होती है(द)उपर्युक्त सभी
21. एक द्रव के वाष्पन के प्रक्रम के साथ?
(अ) एंथॉल्पी में वृद्धि होती है (ब) एंट्रॉपी में कमी होती है (स)मुक्त ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द) एंट्रॉपी में वृद्धि होती है
22. एफई 2 ओ 3 से लोहे का निर्माण किस प्रकार किया जाता है?
(अ) एएल द्वारा अपचयन (ब) भर्जन (स)कार्बन द्वारा अपचयन (द) एच 2 प्रवाहित करके
23. भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था की धारणा को?
(अ) योजना आयोग ने स्पष्ट किया (ब) भारत के संविधान में व्यक्त किया गया (स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया (द) भारत की द्वितीय औद्योगिक नीति में घोषित किया गया
24. हजारी रिपोर्ट निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) आर्थिक संघवाद (ब) प्रत्यक्ष कर (स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली (द) उपरोक्त किसी से नहीं
25. किस वर्ष गोवा सहित अन्य पुर्तगाली बस्तियों को मिलाकर भारत का संघ राज्य क्षेत्र बनाया गया?
(अ) 1962 (ब) 1965 (स) 1970 (द) 1960
26. क्षेत्रीय परिषदें क्या हैं?
(अ) वास्तविक कार्य करने वाली संस्था (ब) मात्र परामर्शदायी संस्था (स) विधि निर्माण करने वाली संस्था (द) प्रशासकीय संस्था
27. संसद में नागरिकता अधिनियम निम्नलिखित में से किस तिथि को पारित किया गया?
(अ) 1951 (ब) 1955 (स) 1978 (द) 1976
-----
सही जवाब- 1.(द) व्यापार, उद्योग और वाणिज्य, 2.(द)1991,3.(अ) अवस्थापन विकास से, 4.(स) आस्ट्रेलिया, 5.(ब) जापान, 6.(द) इलेक्ट्रॉनिक्स, 7.(द)उपर्युक्त सभी, 8.(स)अबुल कलाम आजाद, 9.(ब) शुक्र, 10.(अ) शुक्र, 11.(ब)जनवरी, 12.(स) शुक्र, 13.(द) इनमें से सभी, 14.(ब) केंद्र के पास, 15.(ब) व्यावसायिक फसलें, 16.(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 17.(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 18.(ब) दर्श रेखक, 19.(ब) जल विद्युत, 20.(अ) पर्याप्त भूमिगत जलापूर्ति के साथ एक बड़ी बेसिल की मौजूदगी होती है, 21. (द)एंट्रॉपी में वृद्धि होती है, 22. (स)कार्बन द्वारा अपचयन, 23.(स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया, 24.(स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली, 25.(अ) 1962, 26.(ब) मात्र परामर्शदायी संस्था, 27.(ब) 1955।
एयर इंडिया उड़ान 101 मुंबई से लंदन के लिए निर्धारित एयर इंडिया की यात्री उड़ान थी जो 24 जनवरी 1966 को फ्रांस में मोंट ब्लॉक पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में एयर इंडिया के 11 सदस्यों के साथ-साथ सभी 106 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। इसी विमान दुर्घटना में भारतीय परमाणु वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा भी मारे गए थे।
एयर इंडिया फ़्लाइट 101 बॉम्बे (अब मुम्बई) से लंदन के लिए निर्धारित यात्री उड़ान थी और दुर्घटना वाले दिन बोईंग 707 द्वारा संचालित की जा रही थी। इसका पंजीकरण वीटी-डीएमएन और नाम कंचनजंगा था। बॉम्बे से उड़ान भरने के पश्चात यह अपने दो निर्धारित ठहरावों, दिल्ली और बेरूत, में रुकने के बाद जिनेवा की तरफ़ जा रही थी। जहाज के पायलट को ऐसा लगा कि वह मोंट ब्लॉक को पार कर चुका है और इसी गलतफ़हमी में उसने जहाज की ऊंचाई कम करनी शुरू कर दी और इसी दौरान मोंट ब्लॉक पहाड़ी से विमान की टक्कर हो गई।
दुर्घटना की जांच के लिए गठित कमीशन ने पाया कि विमान के पायलट की गलती के कारण यह दुर्घटना हुई। उसने मोंट ब्लॉक से अपनी दूरी का गलत ऑकलन लगाया और राडार नियंत्रक को यह सूचना दी। नियंत्रक ने विमान की पहाड़ से सही दूरी माप कर के पायलट को सूचित किया। पायलट ने सूचित की गई जानकारी को ग़लत समझा और अनुमान लगाया कि वह मोंट ब्लॉक चोटी को पीछे छोड़ चुका है।
आमतौर पर किसी लकड़ी के टुकड़े को पानी में डालने से वह पानी में तैरने लगता है, लेकिन बॉक्सवुड की लकड़ी इतनी भारी होती है कि यह पानी में तैरती नहीं, बल्कि उसमें डूब जाती है।
दुनिया भर में इसकी 70 प्रजातियां पाई जाती हैं। जो सभी बॉक्सेसिस फैमिली की होती हैं। अमरीका में इसे बॉक्सवुड के नाम से जाना जाता है। यह पौधा मूल रूप से यूरोप का है। एशिया, अफ्रीका, मेडागास्कर, अमरीका, मैक्सिको , चीन में भी इसकी प्रजातियां पाई जाती हैं।
इसकी वृद्धि बहुत कम गति से होती है। इसे झाड़ी का रूप माना जाता है। इसकी लंबाई 2 से 12 मीटर तक ही होती है। इसमें छोटे - छोटे पीले हरे फूल आते हैं और फल भी आकार में छोटे होते हैं। एक छोटे कैप्सूल के आकार के इसके फल होते हैं। जिसमें बहुत सारे छोटे- छोटे बीज होते हैं।