1 जनवरी 2013 की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस देश जबरदस्त संकट में घिरा हुआ है। ग्रीस के यूरो जोन में बने रहने की कोशिशें लगातार नाकाम होती नजर आ रही हैं। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने भी ग्रीस में आपात फंडिंग बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा ग्रीस के सभी बैंक अगले 7 दिनों तक बंद रहेंगे और एटीएम से भी 60 यूरो से ज़्यादा निकालने पर रोक लगा दी गई है।
ग्रीस के डिफॉल्ट होने की नींव 1999 में यहां आए विनाशकारी भूकंप को भी कहा जा सकता है। इस भूकंप में देश का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया था और लगभग 50 हजार इमारतों का पुनर्निर्माण करना पड़ा था। यह सारा काम सरकारी धन खर्च करके किया गया। यूरो जोन से जुडऩा भी ग्रीस की भारी भूल मानी जा रही है। हालांकि ग्रीस यूरो जोन से जुडऩे वाला पहला देश नहीं था, लेकिन उसने 2001 में ऐसा किया। यूरो जोन में आने से उसे कर्ज मिलने में आसानी होने वाली थी। लेकिन उसका यह फैसला उसके लिए भारी पड़ता दिख रहा है।
2004 के ओलिंपिक खेलों के लिए ग्रीस ने यूरो जोन से बड़ी मात्रा में कर्ज लिया था। माना जाता है कि सरकार ने ओलिंपिक के सफल आयोजन के लिए अनापशनाप खर्च किया, जिसके कारण मौजूदा संकट पैदा हुआ है। ओलिंपिक के लिए सिर्फ सात साल के दौरान ही लगभग 12 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए गए।
रॉयटर्स के आकलन के मुताबिक ग्रीस अब तक 242.8 अरब यूरो का कर्ज ले चुका है। इसमें सबसे ज्यादा कर्ज जर्मनी ने दिया है । वर्ष 2010 से अब तक यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से ग्रीस को दो राहत पैकेज दिए जा चुके हैं। मार्च 2016 तक अलग अलग किस्तों में इन्हें दिया जाना था।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने 48.1 अरब यूरो देने की पेशकश की। मार्च 2016 तक इनमें से 16.3 अरब यूरो दिया जाना बाकी है। पुरानी राशि 3.5 फीसदी की ब्याज दर पर दी गयी है।
यूरोपीय केंद्रीय बैंक- ईसीबी के पास ग्रीस के 18 अरब यूरो के बॉन्ड हैं। ग्रीस के यूरोजोन छोड़ देने पर इनकी कीमत बेहद कम हो जाएगी। जुलाई और अगस्त तक ग्रीस को 6.7 अरब यूरो चुकाने हैं। वर्ष 2010 में यूरोजोन के सदस्य देशों ने ग्रीस को कुल 52.0 अरब यूरो का कर्ज दिया गया। वर्ष 2012 में दूसरे राहत पैकेज के साथ यह राशि बढ़ कर 141.8 अरब यूरो हो गयी। यूरोजोन के देशों में से जर्मनी सबसे बड़ा कर्जदाता है। वह अब तक 57.23 अरब यूरो दे चुका है। इसके बाद नंबर आता है 42.98 अरब यूरो के साथ फ्रांस का।
37.76 अरब यूरो के साथ इटली भी बड़े कर्जदारों में शामिल है। स्पेन की ओर से 25.1 अरब यूरो का कर्ज दिया जा चुका है। यूरोजोन के देश कर्ज की समय सीमा को 15 से बढ़ा कर 30 साल कर चुके हैं और ब्याज दर भी महज 0.5 फीसदी है, जो आईएमएफ की तुलना में बेहद कम है। ग्रीस ने इसके बाद भी और कर्ज की इच्छा जताई है। आईएमएफ से उसे समर्थन मिला लेकिन यूरोजोन के देशों ने इससे इंकार किया है। यूरोजोन में बने रहने के लिए ग्रीस को कुछ शर्तें माननी होंगी।
ग्रीस अथवा यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहां वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि।
यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं। यहां की राजधानी एथेंस है। प्राचीन मन्दिरों में पार्थेनान और कुछ दूर नगर से बाहर डेल्फी का मन्दिर देखने योग्य है। बालकन प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में बालकन राज्य का एक देश है जिसके उत्तर में अल्बानिया, यूगोस्लाविया और बलगेरिया, पूर्व के तुर्की, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में क्रमश: आयोनियन सागर, भूमध्यसागर और ईजियन सगर स्थित हैं। यूनान को हेलाज़ का राज्य कहते हैं।
ग्रीस की सबसे आकर्षक भौगोलिक विशेषता उसके पर्वतीय भाग, बहुत गहरी कटी फटी तटरेखा तथा द्वीपों की अधिकता है। पश्चिमी भाग में पिंडस पर्वत समुद्र और तटरेखा के समांतर लगातार फैला हुआ है। इसके विपरीत, पूर्व में पर्वत श्रेणियां समुद्र के साथ समकोण बनाती हुई चलती हैं। इस प्रकार की छिन्न भिन्न तटरेखा और यूरोप में एक अद्भुत झालरदार द्वीप का निर्माण करती हैं। सर्वप्रमुख बंदरगाह इसी झालरदार द्वीप पर स्थित हैं और समीपवर्ती ईजियन समुद्र लगभग 2 हजार द्वीपों से भरा हुआ है। ये एशिया और यूरोप के बीच में सीढ़ी के पत्थर का काम करते हैं। देश का कोई भी भाग समुद्र से 80 मील से अधिक दूर नहीं है।
कैसी है ग्रीस की अर्थव्यवस्था
1. ग्रीस सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से दुनिया की 43वीं और क्रय शक्ति के मामले में 51वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।
2. साल 2013 की विश्वबैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 28 सदस्यों वाले यूरोपीय यूनियन में ग्रीस की अर्थव्यवस्था 13वें नंबर पर है।
3. जीडीपी के लिहाज से प्रति व्यक्ति आय के मामले में ग्रीस का दुनिया में 37वां और खर्च करने की क्षमता के अनुसार प्रति व्यक्ति आय में ग्रीस का 40वां स्थान है।
4. ग्रीस को एक विकसित अर्थव्यवस्था माना जाता है और 2012 के राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार यह 80 फीसदी से ज्यादा सेवा क्षेत्र व करीब 16 फीसदी उद्योगों पर निर्भर है। खास बात ये भी है कि पर्यटन और शिपिंग को यहां उद्योग में शामिल किया गया है।
5. एक जनवरी 2013 की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस के पास दुनिया की सबसे बड़ी मर्चेंट नेवी है और दुनिया के 15.17 फीसदी जहाज अकेले ग्रीस के पास हैं। अकेले 2013 में ही 17.9 मिलियन यानी 1 करोड 79 लाख पर्यटकों ग्रीस पहुंचे। पर्यटकों की आमद के मामले में ग्रीस का यूरोपियन यूनियन में छठा स्थान है जबकि दुनिया में सोलहवां स्थान है।
1. तापीय संवहन प्लेटों के संचालन के लिए प्रेरक बल के रूप में काम करता है, यह किस विद्वान ने बताया था?
(अ)डी. ब्लाश (ब)जीन और जैफ्रीज (स)रैले (द) आर्थर होम्स
2. अवसादों को उनके ठोस शैल में बदलने के दौरान प्रभावित करने वाली भौतिक तथा रासायनिक प्रक्रियाएं हैं?
(अ)संघनन (ब)प्रसंघनन (स)घनन (द) घन
3. विक्षेपण बल की खोज सर्वप्रथम निम्नलिखित में से किस विद्वान ने की थी?
(अ)कोरियोलिस (ब)फेरेल (स)वेगनर (द) हॉग
4. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र बिना तार का है?
(अ) गिटार (ब) सितार (स) ट्रम्पेट (द) वायलिन
5. मालाबार तट पर अनेक पश्चजल हैं, इन्हें स्थानीय भाषा में कहते हैं?
(अ)कयाल (ब)बरखान (स)प्याला (द) टिब्बे
6. मूंगफली में दाने का औसत प्रतिशत कितना होता है?
(अ)50 (ब)60 (स)70 (द) 80
7. निम्न में से कौन-सा खेल पूना के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) बैडमिंटन (ब) टेबल टेनिस (स) स्नूकर (द) खो-खो
8. टेबल टेनिस की शुरुआत किस देश से हुई थी?
(अ) जापान (ब) चीन (स) इंग्लैण्ड (द) अमेरिका
9. राजा परीक्षित के पुत्र का नाम क्या था?
(अ) श्रुतकर्मा (ब) इरावत (स) संवरण (द) जनमेजय
10. लाक्षागृह से जीवित बच निकलने के बाद पाण्डव किस नगरी में जाकर रहे?
(अ) विराट (ब) एकचक्रा (स) मगध (द) वैशाली
11. एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप लगभग कितना होता है?
(अ) 120/80 (ब) 120/85 (स) 125/80 (द) 125/85
12. माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली भारतीय महिला निम्नलिखित में से कौन थी?
(अ) बछेन्द्री पाल (ब) फ्यू डोरजी (स) ऑन सांग सु क्यी (द) योको ओनो
13. संयुक्त राष्टï्र महासभा का अध्यक्ष चुने जाने वाले एक मात्र भारतीय कौन थे?
(अ) विजयलक्ष्मी पंडित (ब) वी.के. कृष्ण मेनन (स) जवाहरलाल नेहरू (द) राजेश्वर दयाल
14. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 7 अप्रैल को (ब) 9 अप्रैल को (स) 18 अप्रैल को (द) 20 अप्रैल को
15. विश्व परिवेश दिवस हर वर्ष निम्नलिखित में से किस तारीख को मनाया जाता है?
(अ) 12 मार्च को (ब) 23 मार्च को (स) 5 जून को (द) 5 अक्टूबर को
16. एस. चंद्रशेखर का नाम निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) ब्रह्मïाण्ड विज्ञान (ब) रसायन विज्ञान (स) तरल यांत्रिकी (द) खगोल भौतिकी
17. आरएएफ किसका संक्षिप्त रूप है?
(अ) रेडी एक्शन फोर्स (ब) रेपिड एक्शन फोर्स (स) रिवर्स एक्शन फोर्स (द) रिपीट एक्शन फोर्स
18. बोलोमीटर का प्रयोग निम्नलिखित में से किसे मापने के लिए किया जाता है?
(अ) आवृत्ति (ब) तापमान (स) वेग (द) तरंगदैध्र्य
19. निम्नलिखित में से कौन सा अंतरिक्ष उपग्रह नहीं है?
(अ) एसएलवी-3 (ब) आरएस-डी-1 (स) आईआरएस-1डी (द) आईएनएसएटी-2डी
20. निम्न में से किसने पूर्ण सुरक्षा का वचन प्रदान कर शिवाजी को मुगल दरबार में उपस्थित होने के लिए राजी किया?
(अ) अफजल खां (ब) शाइस्ता खां (स) राजा जयसिंह (द) राजा मानसिंह
21. किस मुगल शासक ने चित्रकारी के लिए एक पृथक विभाग की स्थापना की?
(अ) हुमायूं (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) शाहजहां
22.कांगड़ा शैली का सर्वाधिक विख्यात चित्रकार का नाम क्या था?
(अ) माधोदास (ब) कानीराम (स) भोलाराम (द) रामदास
24. किस मुगल बादशाह ने रुपया और दाम के मध्य 'आनाÓ सिक्के का प्रचलन करवाया?
(अ) शाहजहां (ब) औरंगजेब (स) जहांगीर (द) अकबर
25. पुरंदर की संधि संपन्न हुई?
(अ) 1662 ई. में (ब) 1660 ई. में (स) 1665 ई. में (द) 1600 ई. में
26. दक्षिण में शिवाजी की बढ़ रही शक्ति को रोकने के लिए औरंगजेब ने किसे नियुक्त किया?
(अ) अफजल खां (ब) शाइस्ता खां (स) फर्रुखसियर (द) जसवंत सिंह
27. लिगामेन्ट एक रचना है, जो जोड़ती है?
(अ) अस्थियों को पेशियों से (ब) अस्थि को अस्थि से (स) अस्थियों को तंत्रिका से (द) पेशी को त्वचा से
28. उस विज्ञान को जो आनुवांशिकता के नियमों द्वारा मानव जाति की उन्नति का अध्ययन करता है, कहते हैं?
(अ) एम्ब्रियोलॉजी (ब) एण्डोक्राइनोलॉजी (स) यूजेनिक्स (द) यूथेनिक्स
29. निम्नलिखित गुफाओं में से सबसे पुराने चित्र किस गुफा में हैं?
(अ) भीमबेटका (ब) एलोरा (स) अजंता (द) चित्तनवासल
30. मूर्तिकला की गंधार स्कूल शैली निम्न शैलियों में से किसका सम्मिश्रण था?
(अ) भारतीय एवं ग्रीक शैलियों का (ब) भारतीय एवं पर्शियन शैलियों का (स) मूल रूप से शुद्ध भारतीय (द) भारतीय एवं दक्षिण पूर्व एशियाई शैली का
31. पुस्तक 'ट्रांसडेंस: माई स्प्रीचुअल एक्स्पीरिएंस विद प्रमुख स्वामीजीÓ किसकी रचना है?
(अ)अब्दुल कलाम (ब)विजयलक्ष्मी पंडित (स) फारुख अब्दुल्लाह (द) जयंती नटराजन
सही जवाब- 1.(द) आर्थर होम्स, 2.(ब)प्रसंघनन, 3.(अ) कोरियोलिस, 4.(स)ट्रम्पेट, 5.(अ) कयाल, 6.(स) 70, 7.(अ) बैडमिंटन, 8.(स)इंग्लैण्ड, 9.(द)जनमेजय, 10. (ब) एकचक्रा,11.(अ)120/80, 12.(अ) बछेन्द्री पाल, 13.(अ) विजयलक्ष्मी पंडित, 14.(अ) 7 अप्रैल को, 15.(द)5 अक्टूबर को,16.(द)खगोल भौतिकी, 17.(ब)रेपिड एक्शन फोर्स, 18.(ब)तापमान,19.(अ) एसएलवी-3, 20.(स)राजा जयसिंह, 21.(ब) अकबर, 22.(स) भोलाराम, 24.(अ) शाहजहां, 25.(स) 1665 ई. में, 26.(ब) शाइस्ता खां, 27.(ब) अस्थि को अस्थि से, 28.(स) यूजेनिक्स, 29.(ब)एलोरा, 30.(अ) भारतीय एवं ग्रीक शैलियों का, 31. (अ)अब्दुल कलाम।
संस्कृत साहित्य में बाणभट्ट ही एक ऐसे महाकवि हैं जिनके जीवन चरित के विषय में पर्याप्त जानकारी मिलती है। कन्नौज और स्थान्वीश्वर के प्रसिद्ध हिन्दू सम्राट हर्षवर्धन के समसायिक सभापण्डित होने के कारण इनका समय निर्विवाद है। 21वीं शती के आलंकारिक रुय्यक से लेकर आठवीं शती के वामन ने अपने-अपने ग्रन्थों में बाण तथा उनकी रचनाओं का उल्लेख किया है । हर्षचरित-वर्णन के आधार पर बाण हर्षवर्धन (606-648 ई ) के राज्य के उत्तरकाल में उनके सभाकवि सिद्ध होते हैं, क्योंकि उन्होंने हर्ष के प्रारंभिक दिग्विजय का उल्लेख नहीं किया है।
यद्यपि बाणभट्ट की लेखनी से अनेक ग्रन्थ रत्नों का लेखन हुआ है किन्तु बाण का महाकवित्व केवल हर्षचरित और कादम्बरी पर प्रधानतया आश्रित है। इन दोनों गद्य काव्यों के अतिरिक्त मुकुटताडितक, चण्डीशतक और पार्वती-परिणय भी बाण की रचनाओं में परिगणित हैं। इनमें पार्वती परिणय को ए.बी. कीथ ने बाण की रचना न मानकर उसे वामनभट्टबाण (17 वीं शती) नामक किसी दाक्षिणात्य वत्सगोत्रीय ब्राह्मण की रचना माना है।
गिल्ट फंड्स ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें होती हैं, जो मुख्य रूप से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश करती हैं। इन गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में डेटेड सेंट्रल गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, स्टेट गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और ट्रेजरी बिल शामिल होते हैं। गिल्ट फंड्स में निवेश करने के बाद इनवेस्टर्स को किसी तरह का क्रेडिट रिस्क नहीं होता है, क्योंकि इन सिक्योरिटीज की गारंटी केंद्र सरकार देती है। ये फंड्स लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट सिक्योरिटीज पेपर्स में निवेश करते हैं।
इन स्कीमों में लिक्विडिटी और बायर्स की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने कई कदम उठाए हैं। आरबीआई ने गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश करने वाले गिल्ट फंड्स के लिए रिवर्स री-परचेज सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। सेंट्रल बैंक गिल्ट फंड्स ट्रांजैक्शन के लिए एक सब्सिडियरी जनरल लेजर एकाउंट और करेंट एकाउंट की सहूलियत देता है। गिल्ट फंड्स को रिजर्व बैंक की रेमिटेंस फैसिलिटी स्कीम के तहत एक सेंटर से दूसरे सेंटर में फंड ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई है।
गिल्ट फंड्स पूरी तरह जोखिम से मुक्त नहीं होते हैं। इसमें इंटरेस्ट रेट रिस्क बना रहता है। इंटरेस्ट रेट बढऩे पर बॉन्ड की कीमत कम होती है। ऐसे में जब ब्याज दरों में तेजी आती है तो इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं होता है। गिल्ट फंड्स में लिक्विडिटी रिस्क भी होता है। कोई सिक्योरिटी तब लिक्विड होती है, अगर उसे आसानी से खरीदा और बेचा जा सके। साथ ही उसके बायर्स और सेलर्स की संख्या लगभग बराबर हो। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि हायर लिक्विडिटी का मतलब कम रिस्क है।
उपशास्त्रीय संगीत में शास्त्रीय संगीत तथा लोक संगीत अथवा शास्त्रीय संगीत और लोकप्रिय संगीत जैसे पश्चिमी या पॉप का मिश्रण होता है। ऐसा संगीत को लोकप्रिय बनाने या विशेष प्रभाव उत्पन्न करने के लिए फिल्मों या नाटकों में किया जाता है।
लोकगीतों में धु्रपद, धमार, होली व चैती आदि अनेक विधाएँ हैं जो पहले लोक संगीत की भांति प्रकाश में आए और बाद में उनका शास्त्रीयकरण किया गया। इनके शास्त्रीय रूप का विद्वान पूरी तरह पालन करते हैं, लेकिन आज भी लोक-संगीतकार इनके शास्त्रीय रूप का गंभीरता से पालन किए बिना इन्हें सुंदरता से प्रस्तुत करते हैं। इस प्रकार के मिश्रण को उपशास्त्रीय संगीत कहते हैं।
30 जून वर्ष 1997 हांगकांग के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी किन इस देश पर से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हो गई थी। 1842 से 1898 के बीच तीन संधियों के जरिए ब्रिटेन के कब्जे में आया हांगकांग और उसके आस पास का इलाका करीब डेढ़ सौ सालों तक अंग्रेजी राज के अधीन रहा। मार्च 1979 में हांगकांग के गवर्नर मर्रे मैक्लेहोज पहली बार आधिकारिक दौरे पर चीन गए और वहां डेंग जियाओपिंग के साथ हांगकांग की संप्रभुता के मामले पर चर्चा की। तब हांगकांग को अपने देश में बड़े निर्माण के लिए कर्ज हासिल करने में दिक्कत हो रही थी। डेंग ने मौका अच्छा देख कर हांगकांग को वापस चीन के साथ आने का प्रस्ताव दिया और उसके लिए विशेष दर्जे की बात की।
मैक्लोहेज के चीन दौरे ने उसकी संप्रभुता के सवाल पर पड़ा पर्दा हटा दिया। ब्रिटेन उसकी इच्छाओं को जान सक्रिय हो गया उसने इलाके में अपने हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए साथ ही आपातकाल में वहां से निकलने के लिए भी इंतजाम किए जाने लगे। तीन साल बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने एडवर्ड हीथ को अपना दूत बना कर चीन भेजा और हांगकांग के मुद्दे पर चीन के विचार के बारे में एक समझ बनाने की कोशिश की। इस बातचीत में डेंग ने पहली बार साफ साफ कहा कि उनका देश ब्रिटेन के साथ औपचारिक बातचीत के जरिए संप्रभुता के मसले को सुलझाना चाहता है।
इसके साथ ही लंबी बातचीत और समझौता की कोशिश का एक लंबा दौर शुरू हुआ और आखिरकार 19 दिसंबर 1984 को बीजिंग में ब्रिटेन और चीन ने इस हांगकांग की संप्रभुता के बारे में एक संयुक्त घोषणा पत्र पर दस्तखत किए। इसके जरिए यह फैसला लिया गया कि हांगकांग में चीन जैसी सोशलिस्ट सरकार नहीं बनेगी और यहां अगले 50 साल तक शासन का वही पूंजीवादी तौर तरीका रहेगा जो फिलहाल चल रहा है। यह घोषणापत्र भी इलाके के लोगों के मन से अनिश्चितता को दूर नहीं कर सका और बड़े पैमाने पर लोगों ने यहां से जाने में अपनी भलाई समझी। ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से लेकर जांबिया और इक्वेडोर जैसे देशों तक में भी बड़ी संख्या में लोग यहां से गए।
इसके बाद करीब 13 साल तक कई और स्तरों पर लंबी बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार हांगकांग को 30 जून 1997 की आधी रात को संप्रभुता मिली और 1 जुलाई से वह ब्रिटिश हुकूमत की कैद से पूरी तरह आजाद हो गया। हैंडओवर के जलसे में ब्रिटेन की ओर से प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, प्रिंस चाल्र्स और तमाम दूसरे बड़े अधिकारी थे तो चीन की ओर से राष्ट्रपति जियांग जेमीन और हांगकांग में चीन के पहले चीफ एग्जिक्यूटिव तुंग ची-ह्वा मौजूद थे।
1. सर डॉन ब्रैडमैन की औसत: क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन को अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 100 की औसत पाने के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी लेकिन वह जीरो पर आउट हो गए थे। लेकिन टेस्ट में बैडमैन की औसत इसके बावजूद भी 99.94 है और इतना तय है कि यह रिकॉर्ड कभी नहीं टूटेगा
2. फस्र्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी: फस्र्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रेकॉर्ड इंग्लैंड के सर जैक हॉब्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने फस्र्ट क्लास क्रिकेट में 199 सेंचुरी बनाई हैं। साथ ही हॉब्स ने फस्र्ट क्लास मैचों में 61 हजार 760 रन भी बनाए हैं, जोकि एक और रिकॉर्ड है।
3. सौ शतकों का रिकॉर्ड: भारत के आइकन क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के 10 शतकों का रिेकॉर्ड लंबे समय तक टूटना संभव नहीं लगता है। सचिन ने 23 साल लंबे करियर में टेस्ट मैचों में 51 और वनडे में 49 सेंचुरी लगाईं, और 34 हजार 348 इंटरनैशनल रन बनाए। सचिन के इन रिेकॉर्ड्स का टूटना बहुत मुश्किल है।
4. एक टेस्ट मैच में 19 विकेट: हम सब जानते हैं कि अनिल कुंबले के नाम एक टेस्ट में सभी 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड के जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट में 19 विकेट झटके थे। उन्होंने पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में 10 विकेट झटके थे। इस रेकॉर्ड का टूटना असंभव है!
5. एक पारी में सबसे ज्यादा रन: वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा बड़ी पारियां खेलने में माहिर थे। लारा के नाम न सिर्फ टेस्ट की एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रेकॉर्ड (400 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 2004) दर्ज है बल्कि उनके ही नाम पर फर्स्ट क्लास में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर (501 रन वॉरविकशर - डरमहम 1994) का भी रिकॉर्ड दर्ज है।
6. इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट: यह रिकॉर्ड श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरली ने टेस्ट मैचों में 800 और वनडे में 534 विकेट लिए। इस तरह से उनके इंटरनैशनल विकेटों का योग 1347 हो जाता है। जाहिर सी बात है यह रिकॉर्ड टूटना लगभग असंभव है।
7. सबसे छोटा टेस्ट मैच: क्या आप यकीन करेंगे कि मेलबर्न में 1932 में एक टेस्ट मैच सिर्फ 5 घंटे 53 मिनट में खत्म हो गया था। ऐसा तब हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के 153 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम अपनी दोनों पारियों 36 और 45 रन बनाकर सिमट गई।
8. चमिंडा वास का बोलिंग फिगर: श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 19 रन देकर 8 विकेट झटके थे। वह किसी वनडे मैच में 8 विकेट लेने वाले एकमात्र बोलर हैं। यह रिकॉर्ड भी टूटना लगभग नामुमकिन है।
9. फस्र्ट क्लास के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन: इंग्लैंड के डेनिस कॉम्पटन ने 1947 में फस्र्ट क्लास के एक सीजन में 3 हजार 816 रन बनाए थे जिनमें 18 सेंचुरीज शामिल थीं। आजकल इतने कम फस्र्ट क्लास मैच खेले जाते हैं कि कॉम्पटन का यह रिकॉर्ड शायद ही कभी टूट पाए। उस साल 30 मैच और 50 पारियां खेली थीं जबकि आज के क्रिकेटर्स को इसके आधे मैच ही खेलने को मिलते हैं।
10. ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: ऑस्ट्रेलिया ने दो बार 1999-2001 और 2005-2008 के दौरान लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का कारनामा किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सुनहरे दौर में पहले स्टीव वॉ की कप्तानी और फिर रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी में कंगारुओं ने यह कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया ने उस दौर में मैक्ग्रा, शेन वॉर्न और गिलस्पी जैसे बोलर्स और स्टीव वॉ, रिकी पॉन्टिंग और मैथ्यू हेडेन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे बल्लेबाजों के दम पर विश्व क्रिकेट पर लंबे समय तक राज किया।
---
सौरमंडल के ग्रह शनि के चारों ओर वलय बने हुए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये छल्ले धूल कणों से बनते हैं। शनि के एक वलय- जी रिंग ने वैज्ञानिकों को चकित कर दिया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि जी-रिंग के आस-पास उपग्रह नहीं होने के कारण इसके धूलकण एक निश्चित स्थान पर नहीं रह पाते हैं। साइंस पत्रिका में प्रकाशित शोध में वलय का एक अलग रूप भी छापा गया है। जी- रिंग शनि के शनि के सबसे बाहरी वलयों में से एक है। यह शनि के केंद्र से 1 लाख 68 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। वहीं सबसे नजदीकी उपग्रह से इसकी दूरी 15 हजार किलोमीटर से अधिक है।
वैज्ञानिकों के अनुसार जी - रिंग धूल का वलय है और ई- रिंग तथा एफ- रिंग की तरह इसके थोड़े से हिस्से में बर्फ का वलय भी है। शनि के चारों ओर छितरे ये धूल कण आसानी से हट जाते हैं। इन वलयों को अपने स्थान पर बनाए रखने के लिए इन्हें या तो नए धूल और बर्फ कणों की नियमित आपूर्ति जरूरी है या फिर चंद्रमा जैसे उपग्रह के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव से ही ये अपने स्थान पर रह सकते हैं। शनि का उपग्रह एनसिलाडस अपने निकटवर्तीय वलय को सीधे तौर पर नए धूलकणों की आपूर्ति करता है। वहीं प्रोमेथियस और पंडोरा उपग्रह एफ- रिंग के कणों को एक निश्चित क्षेत्र में बांधे रखने में सहायक होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जी - रिंग उपग्रह के निकट नहीं है और यही वजह है कि इसका वलय दूसरे वलयों से अलग है।
अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी इसा और इटैलियन स्पेस एजेंसी के संयुक्त मिशन के तहत भेजे गए अंतरिक्ष यान कसिनी - होयगन्स से प्राप्त आंकड़ों से वैज्ञानिकों को जी - रिंग के बारे में विस्तृत अध्ययन करने में मदद मिली है। कसिनी से खींची गई तस्वीरों से पता चलता है कि जी- रिंग की संरचना दूसरे वलयों से अलग है। वर्ष 2004 में कसिनी - होयगन्स अंतरिक्ष यान पहली बार शनि ग्रह के वलय से होकर गुजरा था।
1. वर्ष 2014 के मूर्तिदेवी पुरस्कार के लिए व्योमकेश दरवेश को चुना गया, यह किसकी रचना है?
(अ) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी (ब)सी. राधाकृष्णन (स)के नागराज राव (द)नरेन्द्र कोहली
2. भारतीय रिजर्व बैंक ने जनता के लिए वर्ष 2005 से पूर्व जारी किए गए बैंक नोटों को बदलवाने की तारीख को कब तक किया है?
(अ)31 जुलाई 2015 (ब)31 अगस्त 2015 (स)30 सितंबर 2015 (द) 31 दिसंबर 2015
3. केंद्र और राज्य के बीच धन के बंटवारे के संबंध में कौन राय देता है?
(अ) योजना आयोग (ब) प्रधानमंत्री (स) संसद (द) वित्त आयोग
4. निम्नलिखित में से कौन-सा हिंदी साहित्यकार राज्यसभा का सदस्य था?
(अ) गोपालदास नीरज (ब) काका हाथरसी (स) रामधारी सिंह दिनकर (द) सुमित्रानंदन पंत
5. निम्नलिखित में से किस तरह से भारतीय नागरिकता प्राप्त की जा सकती है?
(अ) जन्म (ब) वंशानुगत (स) पंजीकरण (द) उक्त सभी
6. भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था?
(अ) निर्वाचन मंडल द्वारा (ब) भारत की जनता द्वारा (स) संविधान सभा द्वारा (द) संसद द्वारा
7. एकचक्रा नगरी में भीम ने निम्नलिखित में से किस राक्षस का वध किया था?
(अ) हिडिम्ब (ब) वृषभासुर (स) वज्रनाभ (द) बकासुर
8. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग ने शिक्षा के माध्यम के रूप में जिन भाषाओं की संस्तुति की थी, वह हैं?
(अ) अंग्रेजी, हिंदी (ब) हिंदी, संस्कृत (स) अंग्रेजी, हिंदी तथा एक अन्य भाषा (द) संस्कृत, पारसी
9. निजी विद्यालय की आय के स्रोत निम्नलिखित में से कौन-से होते हैं?
(अ) अक्षय विधि (ब) उपादान (स)अनुदान (द) इनमें से सभी
10. विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित था?
(अ) कृष्णा (ब) कावेरी (स) तुंगभद्रा (द) नर्मदा
11. थायमीन निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन है?
(अ) विटामिन सी (ब) विटामिन बी-2 (स) विटामिन बी-1 (द)विटामिन बी-6
12. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्टï्रीयकरण निम्न में से किस वर्ष हुआ था?
(अ) वर्ष 1949 (ब) वर्ष 1952 (स) वर्ष 1960 (द)वर्ष 1964
13. एक स्वस्थ व्यक्ति की नाड़ी की गति सामान्यत: कितनी होती है?
(अ) 70-85 प्रति मिनट (ब) 80-90 प्रति मिनट (स) 80-85 प्रति मिनट (द) 70-90 प्रति मिनट
14. हरे पौधों में पोटैशियम किस रूप में मिलता है?
(अ) पोटैशियम सल्फेट (ब) पोटैशियम ऑक्साइड (स) पोटैशियम नाइट्रेट (द) पोटैशियम क्लोराइड
15. पद अभिकेंद्र (एपीसेंटर) का संबंध निम्न में से किससे है?
(अ) भूकंपों से (ब) ज्वालामुखियों से (स) चक्रवातों से (द) भूस्खलनों से
16. मनसब किस भाषा का शब्द है?
(अ) अरबी (ब) फारसी (स) तुर्की (द) इनमें से कोई नहीं
17. मनसब का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) पद (ब) श्रेणी (स) पद और श्रेणी (द) प्रतिष्ठïा
18. संगीत कला की दृष्टिï से किस मुगल बादशाह का शासन सर्वोत्तम कहा जाता है?
(अ) हुमायूं का (ब) जहांगीर का (स) अकबर का (द) शाहजहां का
19. बाजार नियंत्रण पद्घति किस शासक की देन है?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) फिरोज शाह तुगलक (स) इल्तुतमिश (द) इब्राहिम शाह लोदी
20. शीराज ऑफ द ईस्ट निम्नलिखित में से किस शहर को कहा जाता है?
(अ) अवध (ब) वाराणसी (स) सहरसा (द) जौनपुर
21. स्थाई रूप से किस वर्ष हॉकी को ओलंपिक में शामिल कर लिया गया?
(अ) 1908 ई. (ब)1920 ई. (स)1928 ई. (द)1955 ई.
22. आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच किस वर्ष से प्रारम्भ हुए?
(अ) 1844 ई. (ब) 1877 ई. (स) 1890 ई. (द) 1885 ई.
23. 99 रनों पर आउट होने वाला प्रथम क्रिकेट खिलाड़ी कौन था?
(अ) सर डॉन ब्रेडमैन,(ऑस्ट्रेलिया)(ब) सुनील गावस्कर, (भारत) (स) क्लेम हिल, (ऑस्ट्रेलिया) (द) इनमें से कोई नहीं
24. भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बनने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(अ) कपिल देव (ब) रवि शास्त्री (स) लाला अमरनाथ (द) सी. के. नायडू
25. स्नूकर कितनी गेंदों से खेला जाता है?
(अ) 20 (ब) 22 (स) 24 (द) 26
26. डुगोन्ग नामक समुद्री जीव, जो कि विलोपन के कगार पर है, क्या है?
(अ) उभयचर (ब) बोनी फिश (स) शार्क (द) स्तनधारी
27. भारतीय वन्य जीवन के संदर्भ में उड्डयन वल्गुल निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) चमगादड़ (ब) चील (स) बलाक (द) गिद्ध
28. घरेलू छिपकली चिकनी दीवार पर किसकी उपस्थिति के कारण चढ़ जाती है?
(अ) मुख पर चूषक (ब) अंगुलियों पर नखर (स) अंगुलियों पर चिपकने वाले लैमिलीयुक्त गद्दियां (द) प्राणी की चिपकने वाली अधर सतह
सही जवाब-1.(अ)डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी, 2.(द) 31 दिसंबर 2015, 3.(द)वित्त आयोग, 4.(स) रामधारी सिंह दिनकर, 5.(द)उक्त सभी, 6.(स)संविधान सभा द्वारा, 7.(द) बकासुर,8.(स)अंग्रेजी, हिंदी तथा एक अन्य भाषा, 9.(स) अनुदान, 10.(स) तुंगभद्रा, 11.(स)विटामिन बी-1, 12.(अ) वर्ष 1949, 13.(अ) 70-80 प्रति मिनट, 14.(स)पोटैशियम नाइट्रेट,15.(अ)भूकंपों से, 16.(स) तुर्की, 17.(ब) श्रेणी, 18.(स) अकबर का, 19.(अ)अलाउद्दीन खिलजी, 20.(द) जौनपुर, 21.(स)1928 ई., 22.(ब)1877 ई., 23.(स) क्लेम हिल, (ऑस्ट्रेलिया), 24.(द)सी.के. नायडू, 25.(ब)22, 26.(द) स्तनधारी, 27.(अ) चमगादड़, 28.(स) अंगुलियों पर चिपकने वाले लैमिलीयुक्त गद्दियां।
मालवा को प्राचीनकाल में मालव के नाम से जाना जाता था, वर्तमान में मध्यप्रदेश प्रांत के पश्चिमी भाग में स्थित है। मालवा ज्वालामुखी के उद्गार से बना पश्चिमी भारत का एक अंचल है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग तथा राजस्थान के दछिणी-पश्चिमी भाग से गठित यह श्रेत्र आर्यों के समय से ही एक स्वतंत्र राजनीतिक इकाई रहा है।
मालवा का अधिकांश भाग चंबल नदी तथा इसकी शाखाओं द्वारा संचित है, पश्चिमी भाग माही नदी द्वारा संचित है। हालांकि इसकी राजऩीतिक सीमायें समय समय पर थोड़ी परिवर्तित होती रही तथापि इस क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सभ्यता, संस्कृति एंव भाषा का विकास हुआ है।
मालवा के अधिकांश भाग का गठन जिस पठार द्वारा हुआ है उसका नाम भी इसी अंचल के नाम से मालवा का पठार है। समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 496 मी. है। मालवा का यह नाम मालव नामक जाति के आधार पर पड़ा इस जाति का उल्लेख सर्वप्रथम ई. पू. चौथी सदी में मिलता है, जब इस जाति की सेना ने सिकंदर से युद्ध में पराजित हुई थी। ये मालव प्रारंभ में पंजाब तथा राजपूताना क्षेत्रों के निवासी थी, लेकिन सिकंदर से पराजित होकर वे अवन्ति व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बस गये। उन्होंने आकर (दशार्ण) तथा अवन्ति को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया। दशार्ण की राजधानी विदिशा थी तथा अवन्ति की राजधानी उज्जयिनी थी। कालांतर में यही दोनों प्रदेश मिलकर मालवा कहलाये। इस प्रकार एक भौगोलिक घटक के रुप में मालवा का नाम लगभग प्रथम ईसवी सदी में मिलता है। भारत के अन्य राज्यों की भांति मालवा की भी राजनीतिक सीमाएं राजनीतिक गतिविधियों व प्रशासनिक कारणों से परिवर्तित होती रही है।
अनेक ऐतिहासिक साक्ष्यों एवं भौगोलिक स्थिति के आधार पर प्राचीन मालवा के भौगोलिक विस्तार के संदर्भ में विभिन्न विद्वानों के अलग-अलग मत हैं। व्यापक अर्थ में यह उत्तर में ग्वालियर की दक्षिणी सीमा से लेकर दक्षिण में नर्मदा घाटी के उत्तरी तट से संलग्न महान विंध्य क्षेत्रों तक तथा पूर्व में विदिशा से लेकर राजपूताना की सीमा के मध्य फैले हुए भू-भाग का प्रतिनिधित्व करता है।
----
मघा नक्षत्र का नक्षत्र मंडल में दसवां स्थान है। मघा नक्षत्र के चारों चरण सिंह राशि में आते हैं। इसका अर्थ है- महान और इसके देव हैं- पितृ। इस नक्षत्र का स्वामी केतु है। राशि स्वामी सूर्य है। मघा नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि में आता है। नक्षत्र स्वामी केतु है, इसकी महादशा 7 वर्ष की होती है। केतु को राहु का धड़ माना गया है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो केतु पृथ्वी का दक्षिण छोर है।
मघा में पितरों का व्रत और पूजन किया जाता है। बरगद के पेड को मघा नक्षत्र का प्रतीक माना जाता है। मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति बरगद की पूजा करते है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति अपने घर में बरगद का पेड़ लगाते हैं।
पराक्रमबाहु प्रथम को महान पराक्रमबाहु भी कहते हैं। (जन्म-लगभग 1123, पुनखागमा, सीलोन (वर्तमान श्रीलंका), मृत्यु-1186 पोल्लन्नरूवा)। पराक्रमबाहु सीलोन के सिंहली राजा (1153-86) थे, जिन्होंने समूचे द्वीप के एक शासन के तहत संगठित किया। बौद्घ रीति-रिवाजों में सुधार लाए और भारत तथा बर्मा (वर्तमान म्यांमार) में सफल सैनिक अभियान किए।
पराक्रमबाहु के पिता मानभरण (सीलोन के चार क्षेत्रीय प्रशासकों में से एक), जिन्होंने दक्षिणी भाग पर शासन किया। पराक्रम के बचपन में ही उनके पिता मृत्यु को प्राप्त हो गए। पराक्रम ने अपने पिता के उत्तराधिकारी और सीलोन के वास्तविक शासक श्रीमेघ से गद्दी पाई, लेकिन वह कई युद्घों और विद्रोहों को दबाने के बाद ही सत्ता की बागडोर संभाल सके।
पराक्रम ने 12 प्रांतपतियों, राजकुमारों, सेनापतियों और प्रमुख व्यापारियों को साथ लेकर सरकार की रचना की। उन्होंने लापरवाह बौद्घ भिक्षुओं को हटाया और मंदिरों का निर्माण कर बौद्घ प्रतिष्ठïानों में सुधार किया। उन्होंने हिंदुओं को भी आराधना की स्वतंत्रता दे रखी थी।
हिमयुग उस लंबे काल को कहते हैं जब पृथ्वी की सतह और वायुमंडल का तापमान घट जाता है जिससे हिम की परतों और ग्लेशियरों का विस्तार होता है। आमतौर पर ये माना जाता है कि पिछला हिम युग कोई 25 लाख 80 हज़ार साल पहले आरंभ होकर 11 हज़ार साल पहले समाप्त हुआ। इस युग में भी कुछ अधिक ठंडे काल आते हैं और कुछ कम ठंडे।
हिमयुग के कई कारण माने जाते हैं। जैसे वातावरण में मौजूद गैसों के अनुपात में परिवर्तन, पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा पथ में परिवर्तन, पृथ्वी की सतह के नीचे की टैक्टॉनिक प्लेट्स के खिसकने से पृथ्वी की सतह में आया बदलाव जो हवा और समुद्री धाराओं को प्रभावित करता है, सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा में परिवर्तन, विशाल उल्कापिंडों का पृथ्वी पर आ गिरना और बड़े-बड़े ज्वालामुखियों का फटना।
बारामूला एक नगर है, जो पश्चिमोत्तर जम्मू-कश्मीर राज्य, उत्तर भारत का हिस्सा है। यह वूलर झील से निकलने वाली झेलम नदी के उद्गम स्थल से लगभग 11 किमी दूर, नदी के तट पर स्थित है।
यह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से लगभग 45 किमी पश्चिम और कुछ उत्तर में स्थित है। बारामूला कृषि क्षेत्र से घिरा हुआ है, जिसमें धान, गेहूं और जौ की खेती होती है। इस क्षेत्र की सीमा पर हिमालय (पश्चिमी) की पीर पंजाल पर्वत श्रेणी और कश्मीर घाटी(पूर्व) स्थित है।
सब्जी को खुशबूदार और जायकेदार बनाने वाला हरा धनिया कई अन्य खूबियों से भी युक्त होता है। खासतौर पर धनिया विटामिन ए का भंडार होता है। इसमें कई प्रकार के रोगों को दूर करने की क्षमता होती है। हरा धनिया थकान मिटाता है। स्फूर्ति लाने में सहायक होता है।
धनिए में विटामिन ए भरपूर मात्रा में मिलती है। इसलिए इसकी चटनी बनाकर या सब्जी में डालकर खाने से आंखों को कई फायदे होते हैं। आंखों के कई रोग भी दूर होते हैं। हरे धनिए की पत्तियों को पीसकर सिर में लेप करने से सिर दर्द दूर होता है। शरीर के किसी अंग में सूजन आने पर इसका लेप करने से भी लाभ होता है। बुखार आने पर शरीर की जलन दूर करने में भी धनिया काफी लाभकारी होता है। सूखे धनिए को पीसकर रात भर भिगोकर रखें। सुबह कपडे से छानकर मिश्री मिलाकर रोगी को पिला दें। इससे आराम मिलेगा। शरीर की जलन भी कम होगी।
धनिया अम्ल रोधी औषधि है। अधिक प्यास की बीमारी दूर करने में भी धनिया काफी लाभकारी सिद्ध होता है। साबुत धनिए को 1-2 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद उस पानी में शहद और मिश्री मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाने से अधिक प्यास की बीमारी से छुटकारा मिलता है।
1. गुरु पद्मसंभव के लिए समर्पित दो दिवसीय वार्षिक हेमिस महोत्सव कहां होता है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) ओडिशा (स) लद्दाख (द) म्यांमार
2. नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 22 जून (ब) 24 जून (स) 26 जून (द) 28 जून
3. लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म स्थान कहां है, जहां राष्ट्रीय स्मारक बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया?
(अ)बिहार (ब) उत्तरप्रदेश (स)उत्तराखंड (द)हिमाचल प्रदेश
4. भूगोल को एक अलग अध्ययन शास्त्र के रूप में स्थापित करने का श्रेय निम्न में से किस विद्वान को है?
(अ) इरैटोस्थनीज (ब)हिप्पार्कस (स)हेरोडोटस(द)हिकैटियस
5. शीतल शीतोष्ण प्रदेशों में लकड़ी काटना एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, क्यों?
(अ) बड़ी मात्रा में श्रमिकों की आपूर्ति (ब) कार्ययोग्य नर्म लकड़ी के वृक्ष (स) आसान परिवहन (द) वृक्षों का बृहत समूह
6. मनुष्य की त्वचा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कौन सा विटामिन बनाती है?
(अ)विटामिन ए (ब) विटामिन बी (स) विटामिन डी (द) विटामिन ई
7. ऊंट की कूबड़ उसके लिए किस काम आती है?
(अ)जल संग्रह के लिए (ब) वसा संग्रह के लिए (स) शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए (द) तापमान नियंत्रित रखने के लिए
8. विस्तृत पशु चारागाह फार्म एस्टान्शिया निम्नलिखित में से किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) हॉलैण्ड (द) अर्जेण्टिना
9. पृथ्वी के सभी ताप कटिबंधों में उगाई जाने वाली कृषि फसल क्या है?
(अ) गेहूं (ब) चावल (स) मक्का (द) कहवा
10. बैंक दर वह दर होती है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक?
(अ) सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को ऋण प्रदान करता है (ब) अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है (स) निजी निगम क्षेत्र को ऋण प्रदान करता है (द) गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं को ऋण प्रदान करता है
11. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए कितनी राशि की अवश्यकता वित्त मंत्रालय द्वारा आकलित की गई है?
(अ) 600 करोड़ (ब)1200 करोड़ (स) 1800 करोड़ (द) 2400 करोड़
12. जूट को, जो उष्ण देशीय पौधा है, अपने विकास हेतु किन भौगोलिक दशाओं की आवश्यकता होती है?
(अ) सामान्य वर्षा, निम्न ताप, लैटेराइट मिट्टी (ब) सामान्य वर्षा, सामान्य ताप, काली मिट्टी (स) शुष्क वायुमंडल, उच्च ताप, लाल मिट्टी (द) भारी वर्षा, उच्च ताप, जलोढ़ मिट्टी
13. ब्लू रिवोल्युशन का संबंध किससे है?
(अ) स्वर्ण मंदिर में की गई कार्यवाही (ब) सिने क्षेत्र में नवीनतम धारा (स) मत्स्य पालन का कार्यक्रम (द) समुद्र में अन्वेषण कार्यक्रम
14. एयर इंडिया की विमान चालक बनने वाली प्रथम महिला निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) सौदामिनी देशमुख (ब) हरप्रीत अहलूवालिया (स) नियति राय (द) सीमा कपूर
15. उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन सी है?
(अ) माउंट एवरेस्ट (ब) माउंट एकांकागुआ (स) माउंट एल्बु्रस (द) माउंट मैकिन्ले
16. समुद्र तल से 3 हजार से 4 हजार फीट से ऊंचाई पर स्थित भूमि क्या कहलाती है?
(अ) पठार (ब) उच्च भूमि (स) आंतरिक भूमि (द) इनमें से कोई नहीं
17. ह्वेनसांग भारत में लगभग कितने साल रहा?
(अ) 12 (ब) 13 (स) 14 (द) 20
18. कुंभ मेला को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(अ) अशोक (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) हर्षवर्धन (द) इनमें से कोई नहीं
19. रावण की खाई, दशावतार, कैलाश गुफा मंदिर आदि कहां मिलते हैं?
(अ) एलोरा में (ब) एलीफैण्टा में (स) तंजौर में (द) इनमें से कोई नहीं
20. वायु का बुलबुला जल में किस प्रकार व्यवहार करेगा?
(अ)उत्तल लेंस की भांति (ब)अवतल लेंस की भांति (स)समतल-उत्तल लेंस की भांति (द) समतल-अवतल लेंस की भांति
21. विशिष्ट प्रतिरोध का एसआई मात्रक क्या है?
(अ) ओम/मीटर (ब)ओम/मीटर2 (स)ओम-मीटर (द)ओम
22. बीज का रचयिता कौन है?
(अ) सूरदास (ब) कबीर (स) रैदास (द) पीपा
23. भक्ति रस कवयित्री मीराबाई थी?
(अ) एक कुलीन नारी, जिसने कभी विवाह नहीं किया (ब) गुजराती शाही परिवार से संबंधित, जिनका विवाह राजपूत से हुआ (स) मध्यप्रदेश के एक पुजारी की पुत्री (द) एक राजपूत शासक की पत्नी
24. आनुवंशिकी के जनक माने जाते है?
(अ)चाल्र्स डार्विन (ब) टॉमस हण्ट मॉर्गन (स)जॉन ग्रेगर मेण्डल (द)इनमें से कोई नहीं
25. विदेशी व्यापार नीति में सुधारों का प्रमुख उद्देश्य है
(अ)व्यापार-प्रणाली का उदारीकरण (ब)व्यापार-प्रणाली का अधिक नियंत्रण (स) सरकारी क्रियाओं का विस्तार (द) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
26. निम्नलिखित में से किस समिति में लोकसभा के 15 एवं राज्यसभा के 7 सदस्य होते हैं?
(अ) सरकारी उपक्रम समिति (ब) लोक लेखा समिति (स) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति (द) उपर्युक्त सभी
27. नाभिकीय क्रियाओं में निम्नलिखित में से किसका उपयोग ईंधन के रूप में होता है?
(अ) यूरेनियम (ब) रेडियम (स) भारी जल (द) ड्यूटीरियम
सही जवाब-1.(स)लद्दाख, 2.(स)26 जून, 3.(अ) बिहार, 4.(द) हिकैटियस, 5.(स)आसान परिवहन,6.(स) विटामिन डी, 7. (अ) जल संग्रह के लिए, 8.(द)अर्जेण्टिना, 9.(अ)गेहूं, 10.(ब) अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को ऋण प्रदान करता है, 11.(स)1800 करोड़, 12.(स) शुष्क वायुमंडल, उच्च ताप, लाल मिट्टी, 13.(स) मत्स्य पालन का कार्यक्रम, 14.(ब)हरप्रीत अहलूवालिया, 15.(द) माउंट मैकिन्ले, 16.(अ) पठार, 17.(स)14, 18.(स)हर्षवर्धन, 19.(अ) एलोरा में, 20.(ब)अवतल लेंस की भांति, 21.(स) ओम-मीटर, 22.(ब) कबीर, 23.(द) एक राजपूत शासक की पत्नी, 24.(ब) टॉमस हण्ट मॉर्गन, 25.(अ) व्यापार-प्रणाली का उदारीकरण,26.(द) उपर्युक्त सभी, 27.(अ) यूरेनियम
ड्रायोपिथेकस वनमानुष सदृश जंतुओं की विलुप्त जाति है, जो आधुनिक वनमानुष और मनुष्य के पूर्वज सामान्य छोटे वनमानुषों का प्रतिनिधित्व करती है। हालांकि ड्रायोपिथेकस को यूरोप, अफ्रीका और एशिया समेत विस्तृत क्षेत्रों में प्राप्त अवशेषों के आधार पर अलग-अलग नाम दिए गए हैं, लेकिन यह प्रतीत होता है कि ये एक ही प्रजाति से संबंधित हैं। ड्रायोपिथेकस के जीवाश्म 16 लाख से साढ़े 23 लाख वर्षे पुरानी मध्यनूतन और अतिनूतन युग की चट्टïानों से प्राप्त हुए थे तथा संभवत: इनकी उत्पत्ति अफ्रीका में हुई थी।
ड्रायोपिथेकस के विभिन्न स्वरुप ज्ञात हैं कि, जिनमें छोटे, मध्यम और बड़े कद के गुरिल्ला के आकार के जंतु शामिल हैं। देखा जाए तो ड्रायोपिथेकस एक सामान्य वनमानुष है और इससे ऐसा कोई विशेष लक्षण नहीं है जो आधुनिक वनमानुष को आधुनिक मानव से अलग करता हो। ड्रायोपिथेकस के रदनक (कैनाइन) दांत मनुष्य की तुलना में बड़े अवश्य थे, लेकिन आधुनिक गुरिल्लो के समानेे मजबूत नहीं थे। इसके पैर ज्यादा लंबे नहीं हैं, जो पेड़ों पर चढऩे और झूलने के लिए वनमानुषों में एक किस्म का अनुकूलन है। इसके अतिरिक्त आधुनिक गुरिल्ला में विकसित खोपड़ी के उभार और भौंहों की हड्डिïयों का इसमें अभाव था।
संभवत: मूल ड्रायोपिथेकस से ही आधुनिक गुरिल्ला और चिंपांजी की उत्पत्ति हुई है। मध्य नूतन युग के जीवाश्म से लगता है कि ड्रायोपिथेकस से पहले मानव जैसी प्रजाति की उत्पत्ति हुई , जो बाद में मानव में परिवर्तित हो गई। इसके निकट ड्रायोपिथेसीन कुल की एक शाखा का वशंज, रामापिथेकस था, जिसकी दंत रचना अधिक विकसित थी। ड्रायोपिथेकस संभवत: वन्य क्षेत्रों में रहता था।
--
वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ 28 जून , 1919 में प्रथम विश्व युद्ध का अंत हुआ। जर्मनी के प्रतिनिधियों ने विजेता देशों द्वारा पेश संधि पर विरोध जताते हुए दस्तखत किए। उन्हें संधि तय करने की बातचीत में शामिल नहीं किया गया था। पेरिस के निकट वर्साय में हुई इस संधि ने जर्मनी के अधिकार काफी सीमित कर दिए। इस संधि को द्वितीय विश्व युद्ध के कारणों में से एक भी माना जाता है।
प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद जर्मनी को गठबंधन देशों के साथ उनकी शर्तों पर संधि करनी पड़ी। हालांकि लीग ऑफ नेशंस में इस संधि का पंजीकरण 21 अक्टूबर को हुआ और इसे संधियों की सूची में शामिल किया गया। इस संधि में प्रथम विश्व युद्ध की पूरी जिम्मेदारी जर्मनी के तृतीय राइष और उसके साथियों पर डाली गई और जर्मनी को अपनी भूमि का बड़ा हिस्सा खोना पड़ा। साथ ही उसे सेना को कम करने और विजेता देशों को हर्जाना देने को बाध्य किया गया। जर्मनी के ज्यादातर लोग सख्त शर्तों और जिस तरह से संधि हुई उसकी वजह से इसे अवैध और अपमानजनक मानते थे। इतिहासकारों का मानना है कि इसने द्वितीय विश्व युद्ध का बीज भी बो दिया।
मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा साहित्य के क्षेत्र में प्रतिवर्ष ऐसी रचना के लिए दिया जाता है, जिसमें भारतीय दर्शन और संस्कृति पर ज़ोर दिया गया हो। पुरस्कार-स्वरूप विजेता को 4 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति-पत्र, देवी सरस्वती की प्रतिमा और शॉल प्रदान किया जाता है। वर्ष 2014 के मूर्तिदेवी पुरस्कार के लिए हिन्दी के साहित्य समालोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी की रचना 'व्योमकेश दरवेशÓ को चुना गया। यह पुरस्कार वर्ष 1983 से दिए जा रहे हैं। यह पुरस्तार वर्ष 1996 से लेकर 1999 तक किसी भी साहित्कार को नहीं दिए गए थे।
मूर्तिदेवी पुरस्कार विजेताओं की सूची
1. वर्ष 1983- सी.के नागराज राव- कन्नड़
2. वर्ष 1984- वीरेंद्र कुमार सखलेचा- हिन्दी
3. वर्ष 1985-मनुभाई पांचोली 'दर्शक -गुजराती भाषा
4.वर्ष 1986- कन्हैया लाल सेथिआ-राजस्थानी
5.वर्ष 1988-विष्णु प्रभाकर-हिन्दी
6.वर्ष 1989-विद्या निवास मिश्र-हिन्दी
7.वर्ष 1990- मुनि श्री नागराज-हिन्दी
8.वर्ष 1991-डॉक्टर प्रतिभा राय-रचना-यज्ञसेनी-मलयालम
9. वर्ष 1992-कुबेरनाथ राय- रचना-कामधेनु-हिन्दीा
10.वर्ष 1993-श्यामाचरण दुबे- हिन्दी-1994
11. वर्ष 1994-शिवाजी सावन्त-मराठी
12.वर्ष 1995-निर्मल वर्मा-रचना-भारत और यूरोप प्रतिश्रुति के क्षेत्र- हिन्दी
13. वर्ष 2000-गोविन्दचन्द्र पांडेय-हिन्दी
14.वर्ष 2001-राममूर्ति त्रिपाठी-हिन्दी
15.वर्ष 2002-यशदेव शल्य-हिन्दी
16. वर्ष 2003-कल्याण मल लोढा-हिन्दी
17. वर्ष 2004-नारायन देसाई- रचना मारू जीवन आज मारी वाणी-गुजराती
18. वर्ष 2005-डॉ.राममूर्ति शर्मा-रचना-भारतीय दर्शन की चिन्तनधारा-हिन्दी
19. वर्ष 2006-कृष्णबिहारी मिश्र- रचानाकल्पतरु की उत्सव लीला- हिन्दी
20. वर्ष 2007-वीरप्पा मोइली- रचना-श्री रामायण महानिवेशणम-कन्नड़
21. वर्ष 2011- गुलाब कोठारी- रचना -मैं ही राधा मैं ही कृष्ण-हिंदी
22. वर्ष 2012-हरप्रसाद दास- रचना- वमसा-उडिय़ा
23. वर्ष 2013-सी राधाकृष्णन- रचना तिक्कडल कतान्हू तिरूमधुरम-मलयालम।
24. वर्ष 2014-डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी-रचना 'व्योमकेश दरवेशÓ।
भारतीय संविधान (24 वां संशोधन) अधिनियम 1971- उच्चतम न्यायालय ने गोलकनाथ मुकदमे (1967, 2 एस.सी.आर. 7620 में अपने उन पूर्ववर्ती निर्णयों को उलट दिया था जिनमें संसद की इस शक्ति को स्वीकार किया गया था कि वह संशोधन के मूल अधिकारों संबंधी भाग 3 सहित सभी भागों में अनुच्छेद 368 के अनुसार संशोधन कर सकती है। इन निर्णय के बाद संसद को संविधान के भाग 3 में दिए गए मूल अधिकारों में कमी आती हो अथवा उनका हरण होता हो, यदि राज्य के नीति के निदेशक तत्वों अथवा संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को व्यावहारिक रुप देने के लिए मूल अधिकारों में संशोधन अथवा कमी करने की आवश्यकता हो, तब भी संसद इस विषय में कुछ नहीं कर सकती थी। इसलिए संसद को यह शक्ति देना आवश्यक समझा गया कि वह अपनी संविधान संशोधनकारी शक्ति के अंतर्गत संशोधन किसी भी उपबंध में जिनमें भाग 3 के उपबंध भी शामिल हैं, संशोधन कर सकती है। उच्चतम न्यायालय के अनुसार अनुच्छेद 368 में संशोधन की शक्ति नहीं दी गई थी, केवल उसकी प्रक्रिया ही दी गई थी।
संविधान के 24 वें संशोधन अधिनियम अनुच्छेद 368 में संशोधन करके यह स्पष्टï कर दिया गया कि अनुच्छेद 368 संविधान में संशोधन की शक्ति भी प्रदान करता है और उस संशोधन की प्रक्रिया का निर्देश भी रखता है। चौबीसवें संशोधन ने यह भी स्पष्टï कर दिया कि जब संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किसी संविधान संशोधन विधेयक को राष्टï्रपति के सम्मुख रखा जाएगा, तब वे उस पर अपनी स्वीकृति देने से मना नहीं करेंगे।
टॉप अप हेल्थ इंश्योरेंस मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ ऐड ऑन पॉलिसी की तरह ली जा सकती है। टॉप अप प्लान में एक डिडक्टेबल लिमिट होती है जो इंश्योर्ड पर्सन खरीदारी के वक्त चुन सकता है। क्लेम की सूरत में डिडक्टेबल के बराबर की रकम इंश्योर्ड पर्सन या मौजूदा पॉलिसी से आती है। बाकी रकम इंश्योरेंस कंपनी भरती है।
इंश्योरेंस कंपनियां डिडक्टेबल और सम एश्योर्ड के लिए मिनिमम और मैक्सिमम अमाउंट के ऑप्शंस की रेंज के बारे में बताती हैं। यह रकम इतनी ज्यादा नहीं होनी चाहिए कि उसे इमर्जेंसी में इंश्योर्ड पर्सन (या बेसिक हेल्थ पॉलिसी) आसानी से चुका पाने की हालत में नहीं हो। प्रीमियम इंश्योर्ड की उम्र, सम एश्योर्ड और डिडक्टेबल पर डिपेंड करती है। डिडक्टेबल जितना ज्यादा होता है, प्रीमियम उतना ही कम होता है। पॉलिसी लेने से पहले कस्टमर को देख लेना चाहिए कि उसमें डे केयर प्रोसीजर, पहले से मौजूद बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में होने वाला खर्च शामिल हो।
प्रपोजल फॉर्म इंश्योर्ड पर्सन को भरना होता है। उनको पर्सनल डिटेल, चुना गया प्लान, हेल्थ डिटेल और मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में बताना होता है। मिनिमम उम्र आमतौर पर 18 साल होती है, लेकिन कुछ फ्लोटर पॉलिसी में 3 महीने तक के बच्चे को भी कवर मिलता है। मेडिकल टेस्ट की जरूरत भी इंश्योरेंस कंपनियों के हिसाब से चेंज होती रहती है। कुछ टॉप अप प्लांस सिंगल क्लेम अमाउंट डिडक्टेबल से ज्यादा होने पर एक्टिवेट हो जाते हैं। सुपर टॉप अप प्लांस में तय समय अवधि में एग्रीगेट क्लेम का फायदा मिलता है।
1. नार्मल ब्यूटेन तथा आइसो ब्यूटेन का द्रवीभूत किया हुआ मिश्रण क्या कहलाता है?
(अ) जल गैस (ब) कोल गैस (स)प्रोडयूशर गैस (द) द्रवित पेट्रोलियम गैस
2. आजकल सडक़ की रोशनी में पीले लैम्प बहुतायत से प्रयुक्त हो रहे हैं। इन लैम्पों में निम्नलिखित में से किसका उपयोग करते हैं?
(अ) सोडियम (ब) नियोन (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन
3. परजीनी फसल (ञ्जह्म्ड्डठ्ठह्यद्दद्गठ्ठद्बष् ष्टह्म्शश्च) स्वर्ण चावल किस वांछनीय लक्षण के लिए तैयार की गई है?
(अ) विटामिन ए (ब) आवश्यक अमीनो अम्ल (स) इंसुलिन (द) लाक्षणिक मण्ड
4. निम्नलिखित में से किस एक जीव में पसलियों की संख्या सबसे अधिक 24 होती है?
(अ) मगर (ब)सांप (स) मत्स्य (द) मानव
5. मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन-सी होती है?
(अ)स्टेपीस (ब) फिबुला (स) टीबिया (द) फीमर
6. शरीर में पाचन का अधिकांश भाग कहां संपन्न होता है?
(अ)मुख (ब) बड़ी आंत (स)छोटी आंत (द) आमाशय
7. निम्नलिखित में से कौन कीट नहीं है?
(अ) खटमल (ब) मकड़ी (स) घरेलू मक्खी (द) मच्छर
8. वैश्विक तापन के फलस्वरूप हो सकता है?
(अ)समुद्र के तल में वृद्धि (ब)फसल के स्वरूप में परिवर्तन (स) तट रेखा में परिवर्तन (द) उपरोक्त सभी
9. निम्नलिखित में से कौन-सा संश्लेषित रेशा है?
(अ) रेयॉन (ब) रेशम (स) सेल्यूलोज (द) ऊन
10. वाणिज्यिक बर्फ संयंत्र के लिए सबसे उपयुक्त प्रशीतक है?
(अ) ब्राइन (ब) फ्रिऑन (स)अमोनिया (द) वायु
11. प्रदीप बंदरगाह कहां स्थित है?
(अ) केरल में (ब) कर्नाटक में (स) पश्चिम बंगाल में (द) ओडि़शा में
12. राजस्थान में राइका किसे कहा जाता है?
(अ) परंपरागत घोड़े पालन-पोषण कर्ता (ब) परंपरागत ऊंट पालन-पोषण कर्ता (स) गांव से गांव माल बेचते थे (द) नमक व्यापारी हैं
13. रिडकोर का पूरा अर्थ क्या है?
(अ) रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कंपनी ऑफ राजस्थान (ब) रेल इंर्फोमेशन डाउनलोड कॉर्पोरेशन ऑफ राजस्थान (स) राजस्थान इंडोर डेकोरेशन कॉर्पोरेशन ऑफ रेल्वेज (द) रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कार्पोरेशन ऑफ राजस्थान
14. नेशनल ई गवर्नेंस प्लान के अंतर्गत सीएससी है?
(अ) सिटीजन सर्विस सेंटर (ब) कॉमन सर्विस सेंटर (स) कम्युनिटी सर्विस सेंटर (द) कंप्यूटर सर्विस सेंटर
15. निम्नलिखित में से किसने यह ज्ञात किया कि हाइड्रोजन नाभिकों के संलयन से ड्यूटीरियम के बनने पर अत्यधिक ऊर्जा का मोचन होता है?
(अ) एनरिको फर्मी (ब) ग्लेन सीबोर्ग (स) हंस बेथे (द) वर्नर हाइसबर्ग
16. चेन्नई ओर विशाखापतनम को निम्नलिखित में से कौन सा राष्टï्रीय राजमार्ग जोड़ता है?
(अ) एनएच-4 (ब) एनएच-5 (स) एनएच-6 (द) एनएच-8
17. निम्नलिखित में से किसमें पूर्ण आंतरिक परावर्तन की घटना होती है?
(अ) दीप्त ट्यूब लाइट (ब) लेंस से गुजरता प्रकाश (स) चमचमाता हीरा (द) झिलमिलाता तारा
18. रेशम के कीड़े का मुख्य खाद्य पदार्थ क्या होता है?
(अ) कीड़े, (ब) घास (स) पानी (द) शहतूत के पत्ते
19. मोती मुख्य रूप से बना होता है?
(अ) कैल्शियम ऑक्जेलेट (ब) कैल्शियम सल्फेट (स) कैल्शियम कार्बोनेट (द) कैल्शियम ऑक्साइड
20. प्रसिद्घ अंगुलियोंनुमा झील क्षेत्र कहां स्थित है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया में (ब) आस्ट्रिया में (स) संयुक्त राज्य अमेरिका में (द) ब्रिटेन में
21. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्न में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स)क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनो घटते हैं (द)क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं्र
22. कर्क और मकर रेखा क्षेत्र को क्या कहते हैं?
(अ) शीतोष्ण कटिबंध (ब) शीत कटिबंध (स) उष्ण कटिबंध (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
23. ग्लोब पर दो स्थानों के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी होती है?
(अ) 25 अंश उत्तरी अक्षांश पर (ब) 45 अंश दक्षिणी अक्षांश पर (स) प्रधान देशांतर पर (द) अंतर्राष्टï्रीय तिथि रेखा पर
24. नवजात शिशु को बी.सी.जी. का टीका किस उम्र में लगाया जाता है?
(अ) जन्म के एक साल के अंदर (ब) जन्म के दो महीने के अंदर (स) जन्म के 7 दिनों के भीतर (द) लगाने की जरूरत ही नहीं होती है
25. निम्नलिखित में से किसने ग्रह कक्षा नियमों की खोज की?
(अ) गैलीलियो गैलिली (ब) निकोलस कॉपर्निकस (स) जोहान्स कैप्लर (द) आइजक न्यूटन
26. भारत में पंचवर्षीय योजनाएं अंतिम रूप से किसके द्वारा अनुमोदित होती है?
(अ) केंद्रीय मंत्रिमंडल (ब) प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्टï्रपति (स) राष्टï्रीय विकास परिषद (द) योजना आयोग
27. सर्वाधिक मात्रा में सूर्यातप निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्राप्त होता है?
(अ) भूमध्यरेखीय क्षेत्र (ब) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र (स) शीत क्षेत्र (द) समशीतोष्ण क्षेत्र
28. वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते हैं?
(अ) ओजोन मंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) समताप मंडल
---
सही जवाब- 1.(द) द्रवित पेट्रोलियम गैस, 2.(अ) सोडियम, 3.(अ)विटामिन ए, 4.(द) मानव, 5.(द) फीमर, 6.(स)छोटी आंत, 7.(ब)मकड़ी, 8.(द)उपरोक्त सभी,9.(अ) रेयॉन, 10.(स) अमोनिया, 11. (द) ओडिशा में, 12.(ब) परंपरागत ऊंट पालन-पोषणकर्ता, 13.(अ)रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कंपनी ऑफ राजस्थान,14.(अ) सिटीजन सर्विस सेंटर, 19.(स) कैल्शियम कार्बोनेट, 20.(स)संयुक्त राज्य अमेरिका में, 21.(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 22.(स) उष्ण कटिबंध, 23.(स) प्रधान देशांतर पर, 24.(स) जन्म के 7 दिनों के भीतर, 25.(स) जोहान्स कैप्लर, 26.(स)राष्टï्रीय विकास परिषद, 27.(ब) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र, 28.(ब)आयन मंडल।
पुराणों के अनुसार नरकलोक की नदी है-वैतरणी। गरुड़पुराण लिखता है- यह सौ योजन चौड़ी है। इसका जल अत्यंत गर्म है। इसमें रक्त, पीप, मांस आदि बहता रहता है, जिसके कारण भयंकर दुर्गंध आती है। पापी प्राणी मरने के बाद प्रेत शरीर धारण करके रोते हुए इस नदी में गिरते हैं तथा भयंकर जीव-जंतु उन्हें डंक मारते और काटते हैं। यमलोक की इस नदी को पार करने के लिए धर्मशास्त्र में कुछ बताए गए हैं। यह भी उल्लेख मिलता है कि सती के वियोग से शिव के नेत्रों में जो अश्रुधारा बही उसी से यह नदी बनी।
तेल की उपलब्धता और उसकी खपत के बीच जो कमी होती है उसे तेल पूल घाटा कहा जाता है। इसका मूल्यांकन सरकार दो तरह से करती है एक तो आपूर्ति और मांग के बीच तेल की कमी को आंक कर और दूसरा तेल की बाज़ार में क़ीमत और उपभोक्ता को दी जा रही रियायत के बीच की दूरी को देखकर।
भारत में तेल की क़ीमतें सरकार तय करती है। मिट्टी का तेल, डीज़ल और खाना पकाने की गैस जैसे पैट्रोलियम उत्पादों पर सरकार रियायत देती ह। मान लीजिए गैस का सिलैंडर आम उपभोक्ता को 320 रुपए का मिल रहा है लेकिन बाज़ार में उसकी क़ीमत 420 रुपए है। ये बीच के 100 रुपए सरकार देती है। इसतरह इस वित्तीय घाटे को भी आंका जाता है तो तेल पूल घाटा तेल की कमी और वित्तीय दूरी के आधार पर तय किया जाता है।