सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 9 अप्रैल
09-Apr-2021 12:11 PM
हर दिन हॉट सीट 9 अप्रैल

1. हाल ही में फ्रांस के नए प्रधानमंत्री के रूप मे किसने कार्यभार संभाला है?
(अ) फ्रांसोआ ओलांद (ब) जॉ मार्क ऐरो (स) मानुएल वाल्स (द) फ्रेडेरिक दाबी
2. हाल ही में सिमोन डैक पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया है? 
(अ)अनीश कपूर (ब) सुमीत चुग (स)बी.आर. शेट्टी (द) तलवीन सिंह 
3. हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने किस भारतीय खेल संघ की मान्यता रद्द कर दी है?
(अ) मुक्केबाजी संघ (ब) बैडमिंटन संघ (स) फुटबॉल संघ (द) हॉकी संघ
4. दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) कांगो, जायरे (ब) नील (स) नाइजेर (द) जेम्बेजी
5. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी है?
(अ) मर्रे डार्लिंग (ब) मिचेल (स) मर्चिसन (द) गिल्बर्ट
6. कौन सा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
7. वेनेजुएला स्थित उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को कहा जाता है?
(अ) लानोज (ब) कैम्पोस (स) पार्कलैंड (द) सवाना
8. अमेजन नदी के दक्षिण में स्थित ब्राजील के मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाले उष्ण कटिबंधीय घासभूमियों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) लानोज (ब) कैम्पोस (स) पार्कलैंड (द) सवाना
9. गेहूं की कृषि निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) सेल्वास (ब) लानोज (स) केम्पास (द) स्टेपी
10. गेहूं की खेती निम्नलिखित में से किस मृदा से संबंधित है?
(अ) चेरनोजम (ब) पॉडजोल (स) लाल (द) जलोढ़
11. ट्रक फार्मिंग का दूसरा नाम निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) रेशम उत्पादन कृषि (ब) अंगूरोत्पादन कृषि (स) फल कृषि (द) विपणन बागवानी
12.जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि कहलाती है?
(अ) वेजीकल्चर (ब) ओलेरीकल्चर (स) आरबोरीकल्चर (द) एपीकल्चर
13. मानचित्र का वर्षा का वितरण दिखाने के लिए किस रेखा का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आइसोहाइट (ब) आइसोथर्म (स) आइसोबार (द) आइसोहेलाइन
14. सामान जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएं कौन सी हैं?
(अ)आइसोप्रैक्ट (ब)आइसोडोपेन (स) आइसोटैक (द) आइसोपाइक्निक
15. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
 (अ)5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
16. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ)40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक) स्थिति में हो (ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स) 45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द)इनमें से कोई नहीं  
17. भारत में मुगल काल की अधिकांश इमारतों में किस प्रकार की चट्टानों या पत्थरों का उपयोग बहुतायत से मिलता है?
(अ) नीस पत्थरों का (ब) संगमरमर का (स) चूना-पत्थर का (द) बलुआ-पत्थर का 
18. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) शैव धर्म (द) वैष्णव धर्म   
19. भारतीय नौसेना में सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल के समकक्ष कौन होता है?
(अ) कोमोडोर (ब) कैप्टन (स) कमांडर (द)लेफ्टीनेंट कमांडर
20. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु है?
(अ)आशा अंतरीप (ब) केप अगुलहास (स) केपटाऊन (द) नेटाल
21. विश्व में मैदानों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तर अमेरिका (द) अफ्रीका 
22. मासेलो क्या है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
23. निम्नलिखित में कौन सा एक पत्तन गुजरात में पोत के तोडऩे एवं मरम्मत हेतु प्रसिद्ध है?
(अ) पोरबंदर (ब) पाटन (स) पीपावाव (द) माण्डवी
24. सघन खेती के लिए खेतिहर क्षेत्र होना चाहिए?
(अ) अधिक वर्षा वाला (ब) कम वर्षा वाला (स) सिंचित (द) असिंचित 
25. सेलीकल्चर का संबंध निम्न में से किससे है?
(अ)लाख से (ब)रेशम कीट से (स)मधुमक्खी से (द)मछली से
26. उस इसरो रॉकेट का नाम क्या है जो अंतरिक्ष में आईआरएनएसएस -1 बी को ले जाएगा?
(अ) पीएसएलवी सी-20 (ब) पीएसएलवी सी-24 (स) पीएसएलवी सी-25 (द) पीएसएलवी सी-26
27. के. शिवरामकृष्णन पैनल का क्या उद्देश्य है? 
(अ) स्वीस खातों से काला धन लाना (ब) महिलाओं के खिलाफ अत्याचार संभाल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश (स) सीमांध्र की नई राजधानी का नाम सुझाने के लिए (द) टैक्स सुधारों के लिए
28. सन फ्लावर मूवमेंट (सूरजमुखी छात्र आंदोलन) का संबंध किस देश से है? 
(अ)तिब्बत (ब) थाईलैंड (स) ताइवान (द) भारत 

सही जवाब- 1.(स)मानुएल वाल्स, 2.(ब) सुमीत चुग, 3.(अ)मुक्केबाजी संघ, 4.(ब) नील, 5.(अ) मर्रे डार्लिंग, 6.(ब) यूरोप, 7.(अ)लानोज, 8.(ब) कैम्पोस, 9.(द) स्टेपी, 10.(अ)चेरनोजम, 11.(द) विपणन बागवानी, 12.(ब) ओलेरीकल्चर, 13.(अ) आइसोहाइट, 14.(द) आइसोपाइक्निक, 15.(स)8 किमी तक, 16.(ब)40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो, 17.(द) बलुआ-पत्थर का, 18.(स) शैव धर्म, 19.(स) कमांडर,  20.(ब) केप अगुलहास, 21.(ब) यूरोप, 22.(ब) ब्राजील का एक बंदरगाह, 23.(ब) पाटन, 24.(स) सिंचित, 25.(ब) रेशम कीट से, 26.(ब) पीएसएलवी सी-24, 27.(स) सीमांध्र की नई राजधानी का नाम सुझाने के लिए, 28.(स) ताइवान।

   

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news