सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 27 सितंबर
27-Sep-2020 12:03 PM
हर दिन हॉट सीट-  27 सितंबर

1. वर्ष 2030 तक जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु बनाई गई 17 ‘यूएन यंग लीडर्स’ में कितने भारतीयों को शामिल किया गया है?
(अ) चार (ब) दो (स)आठ (द) पांच 
2. किस पूर्व विकेट कीपर/बल्लेबाज को सीनियर टीम इंडिया चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(अ) अजय शिर्के (ब)जतिन परांजपे (स)अनुराग ठाकुर (द) एमएसके प्रसाद
3. गिरीश चंद्र गुप्ता को निम्न में से किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया? 
(अ) इलाहाबाद (ब)मुंबई (स)कोलकाता (द) जबलपुर 
4. डीएनए परीक्षण निम्नलिखित में से किसके द्वारा विकसित किया गया था?
(अ) डॉ. ऐलेक जेफ्रीस द्वारा (ब) डॉ. वीके कश्यप द्वारा (स) वाटसन और क्रिक द्वारा (द) ग्रेगोर मेण्डेल द्वारा
5. अरक्तता किसकी कमी के कारण होती है?
(अ) राइबोफ्लेविन (ब) थायामीन (स) फॉलिक एसिड (द) नियासिन
6. भारत की विधिग्राह्य मुद्रा कौन सी है?
(अ) यूरो (ब) रुपया (स) डॉलर (द) पाउंड स्टर्लिंग 
7. कम्बोडिया के निम्नलिखित में से किस शासक ने अंकोरवाट मंदिर का निर्माण करवाया था?
(अ) अनंत वर्मन (ब) सूर्य वर्मन (स) चंद्र वर्मन (द) सोमेश्वर
8. किस पाल शासक ने प्रसिद्घ विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(अ) महिपाल (ब) देवपाल (स) धर्मपाल (द) गोपाल
9. हड़प्पा सभ्यता को मानव सभ्यता के निम्नलिखित में से किस युग में रखा जा सकता है?
(अ) कांस्य युग (ब) नवपाषाण काल (स) लौह युग (द) पूर्व पाषाण काल
10. सिंधु लिपि के प्राचीनतम नमूने निम्नलिखित में से किस वर्ष  देखने को मिले?
(अ) 1813 (ब) 1853 (स) 1893 (द) 1913
11. औद्योगिक क्षेत्र में किस क्षेत्र में विगत निर्यात वृद्धि दर सबसे अधिक रही? 
(अ) टेक्सटाइल्स (ब) जूट (स) समुद्री उत्पाद (द) इलेक्ट्रानिक्स
12. कौन सी वस्तु भारत में आयातित वस्तु नहीं है? 
(अ) रसायन एवं रासायनिक सामान (ब) मूल रसायन  (स) औषधियां (द) लौह धातु
13. कोई कण एक सेकंड में जितने कंपन करता है, उस संख्या को कहते हैं?
(अ) आवृति (ब) आवर्तकाल (स) तरंग दैध्र्य (द) चाल
14. वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर/सेकंड होती है। यदि दाब बढ़ाकर दो गुना कर दिया जाए, तो ध्वनि की चाल क्या होगी?
(अ)664 मी./से.(ब)332 मी./से.(स)166 मी./से.(द)100 मी./से.
15. कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर निम्नलिखित में से किस कारण नाचते हैं?
(अ)पृष्ठ तनाव के कारण (ब) श्यानता के कारण (स)कपूर का यह गुण है (द) जल के घनत्व के कारण
16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
17. कोशिका में पाया जाने वाला आनुवांशिक पदार्थ निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(अ) डीएनए (ब) आरएनए (स)प्रोटीन (द) कार्बोहाइड्रेट
18. वीनस के फूलों की डलिया के नाम से निम्नलिखित में से किसे जाना जाता है?
(अ) ल्यूकोसोलीनिया (ब) साइकॉन (स) यूस्पंजिया (द)यूप्लेक्टेला
19. किलोवाट घंटा निम्नलिखित में से किसका मात्रक है?
(अ) ऊर्जा (ब) शक्ति (स) विद्युत आवेश (द) विद्युत धारा
20. निम्नलिखित में से कौन-सा तांबे का शत्रु तत्व है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) नाइट्रोजन (द) हाइड्रोजन
21. निम्नलिखित में से कौन एक जड़ नहीं है?
(अ) आलू (ब) गाजर (स) शकरकंद (द) मूली 
22. जड़ें  किस भाग से विकसित होती हैं?
(अ) प्रांकुर से (ब) मूलांकुर से (स) तने से (द) पत्ती से
23. गाजर एक प्रकार से क्या है?
(अ)जड़ (ब) तना (स) पुष्प (द) प्रकंद
24. घूर्णन करती एक गोल मेज पर अचानक एक लडक़ा आकर बैठ जाता है। मेज के कोणीय वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(अ) कम हो जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) उतना ही रहेगा (द) कुछ नहीं कहा जा सकता 
25. निम्न में से आग बुझाने वाली गैस कौन-सी है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) नाइट्रोजन (द) कार्बन डाइ ऑक्साइड
26. भारत में सबसे ज्यादा बकरियां निम्नलिखित में से किस राज्य में पायी जाती है?
(अ) बिहार (ब) राजस्थान (स)गुजरात (द) उत्तर प्रदेश
27. दुधारु गाय की मुख्य पहचान क्या होती है?
(अ) अयन पूर्ण विकसित होता है (ब) दुग्ध नलिका उभरी रहती है (स) दुग्ध नलिका टेढ़ी-मेढ़ी होती है (द) उपर्युक्त सभी 
28. कोशिका को एक निश्चित रूप निम्नलिखित में से कौन प्रदान करती है?
(अ) कोशिका झिल्ली (ब) केंद्रिका (स) कोशिका भित्ति (द) गॉल्जीकाय
29. पत्तियों को हरा रंग किसके द्वारा प्राप्त होता है?
(अ) क्रोमोप्लास्ट (ब) क्लोरोप्लास्ट (स)ल्यूकोप्लास्ट (द) टोनोप्लास्ट
30. वायुमंडल में आद्र्रता की उपस्थिति एक ऐसे स्टील के गिलास की बाह्य सतह पर जल की बूंदे देखकर सुनिश्चित की जाती है, जो भरा हो?
(अ)गर्म दूध (ब) गर्म जल (स) ठंडे जल (द) सामान्य जल

सही जवाब-1.(ब) दो,2.(द) एमएसके प्रसाद, 3.(स)कोलकाता, 4.(अ) डॉ. ऐलेक जेफ्रीस द्वारा, 5.(स) फॉलिक एसिड, 6.(ब)रुपया,  7.(ब) सूर्य वर्मन, 8.(स) धर्मपाल, 9.(अ) कांस्य युग, 10.(ब) 1853, 11.(अ) टेक्सटाइल्स, 12.(द) लौह धातु, 13.(अ) आवृति, 14.(ब)332 मी./से., 15.(अ)पृष्ठ तनाव के कारण, 16.(स) अमोनिया, 17.(अ) डीएनए, 18.(द) यूप्लेक्टेला, 19.(अ) ऊर्जा, 20.(अ)गंधक, 21.(अ)आलू, 22.(ब) मूलांकुर से, 23.(अ)जड़, 24.(अ)कम हो जाएगा, 25.(द) कार्बन डाइ ऑक्साइड, 26.(द) उत्तर प्रदेश, 27.(द) उपर्युक्त सभी, 28.(स) कोशिका भित्ति, 29.(ब) क्लोरोप्लास्ट, 30.(स) ठंडे जल से ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news