सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट - 27 सितंबर
28-Sep-2021 11:48 AM
हर दिन हॉट सीट - 27 सितंबर

 1. वीनस के फूलों की डलिया को किस नाम से जाना जाता है?

(अ)ल्यूकोसोलीनिया (ब) साइकॉन (स)यूस्पंजिया (द) यूप्लेक्टेला

2. केंचुआ किसानों को किस प्रकार लाभ पहुंचाता है?

(अ) हानिकारक कीटों को नष्ट करके (ब) हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करके (स) हानिकारक कीटों को नष्ट करके एवं हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करके (द) भूमि को पोली करके

3. कीट की पहचान अन्य जीवधारियों से उसके पास क्या होने से की जा सकती है?

(अ) दो जोड़े पंख (ब) तीन जोड़ी टांगें (स) टे्रकिया (द) उपर्युक्त सभी

4. जीवों के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है?

(अ)ऑक्टोपस-डॉल्फिन-शार्क (ब) पैन्गोलिन-कच्छप-बाज (स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू (द) मेंढक-केकड़ा-झींगा

5. अधिकारियों को भूमि अनुदान के माध्यम से भुगतान को मान्यता देने वाली प्रथम कृति थी?

(अ) कौटिल्य का अर्थशास्त्र (ब) मेगस्थनीज की इंडिका (स) मनुस्मृति (द) बाण का हर्षचरित

6. निम्नलिखित में से किस शासक को गंगैकोण्ड उपाधि से सम्मानित किया गया था?

(अ) राजराज प्रथम (ब) राजेंद्र-प्रथम (स) महेंद्रवर्मन-प्रथम (द)  कुलोत्तुंग-प्रथम

7. किस चोल शासक ने बर्मा के शासक क्यानजित्ता से स्वर्णपत्तियों पर एक पत्र प्राप्त किया था?

(अ) राजराज प्रथम (ब) राजेंद्र प्रथम (स) कुलोत्तुंग प्रथम (द) राजाधिराज प्रथम

8. मोटरगाड़ी के रेडियेटर को ठंडा करने के लिए पानी का व्यवहार किया जाता है, क्योंकि?

(अ) पानी की विशिष्टï ऊष्मा अधिक होती है (ब) पानी का घनत्व कम होता है (स) पानी सस्ता होता है (द) पानी कम ताप पर मिलता है

9. ठोस से द्रव में पदार्थ के अवस्था परिवर्तन को कहते हैं?

(अ) गलन (ब) वाष्पन (स) क्वथन (द) इनमें से कोई नहीं

10. निम्रलिखित में से किस एक अधिनियम ने बोर्ड ऑफ कंट्रोल का निर्माण किया?

(अ) रेगूलेटिंग एक्ट, 1773 (ब) पिट का भारत अधिनियम, 1784 (स)1813 का अधिनियम (द) 1833 का अधिनियम

11. निम्नलिखित में से किस इतिहासकार ने 1857 के आंदोलन की प्रकृति के विषय में लिखा है कि- यह न तो प्रथम, न राष्टï्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था?

(अ) टी.आर. होल्ग्स (ब)आर.सी. मजूमदार (स) एस.बी. चौधरी (द) जी.बी. मैलेसन

12. आप कार में जा रहे हैं, यदि आसमान से बिजली गिरने वाली हो तो सुरक्षित रहने के लिए आप निम्र में से क्या उपाय करेंगे?

(अ) कार की खिड़कियां बंद कर लेंगे (ब) कार की खिड़कियां खोल लेंगे (स) कार से उतरकर नीचे बैठ जाएंगे (द) कार के ऊपर बैठ जाएंगे

13. दूरबीन का आविष्कार किया था?

(अ) गैलीलियो (ब) गुटिनबर्ग (स) एडीसन (द) ग्राह्मï बेल

14. तारे क्यों टिमटिमाते हैं?

(अ) धु्रवण के कारण (ब) परावर्तन के कारण (स) विवर्तन के कारण (द) प्रकीर्णन के कारण

15. लोहे में जंग लगना उदाहरण है?

(अ) ऑक्सीकरण का (ब) अवकरण का (स) बहुलीकरण का (द) जस्तीकरण का

16. लोहा मुख्यत: निम्नलिखित में से किससे प्राप्त होता है?

(अ) लिमोनाइट (ब) मैग्नेटाइट (स) हेमेटाइट (द) सीडेराइट

17. कार्नेलाइट निम्न में से किस धातु का अयस्क है?

(अ) जस्ता (ब) पारा (स) सिल्वर (द) मैग्रीशियम

18. निम्नलिखित में से किसने साहस के साथ वैदिक यज्ञीय परंपरा का समर्थन किया और संन्यास के सिद्घांत का विरोध किया?

(अ) कुमारिल (ब) रामानुज (स) गौडपाद (द) यामुनाचार्य

19. पुत्रहीन व्यक्ति के मरने पर याज्ञवल्क्य अपनी उत्तराधिकार की व्यवस्था में किसे प्रथम स्थान पर रखते हैं?

(अ) पत्नी (ब) पुत्रियां (स) पिता-माता (द) भाई

20. जब गर्म पानी को मोटे कांच के गिलास के ऊपर छिडक़ा जाता है, तो वह टूट जाता है, क्योंकि?

(अ) अचानक की गिलास विस्तारित हो जाता है (ब) अचानक ही गिलास संकुचित हो जाता है (स) जल वाष्पित हो जाता है (द) गिलास रासायनिक रूप से जल के साथ प्रतिकृत होता है

21. बोलोमीटर एक यंत्र है, जो मापता है?

(अ) ऊष्मीय चालकता (ब) ऊष्मीय विकिरण (स) ध्वनि की तीव्रता (द) विशिष्ट ऊष्मा

22. देश की वह सबसे कम उम्र की चित्रकार कौन हैं, जिन्हें 1934 में एशिया का सर्वोच्च चित्रकला जगत का सम्मान ग्रैण्ड सैलान प्रदान किया गया था?

(अ) अमृता शेरगिल (ब)  अरुंधती सहगल (स) लक्ष्मी देवी (द) सोनालिका बर्वे

23. प्राथमिक घाटे का क्या मतलब है?

(अ)  राजकोषीय घाटा जमा ब्याज भुगतान (ब) राजकोषीय घाटा ऋण ब्याज भुगतान (स)  सकल प्राप्तियां ऋण सकल व्यय (द) इनमें से कोई नहीं

24. जिस कर का दबाव और भार एक ही व्यक्ति पर पड़े, उसे क्या कहा जाता है?

(अ)प्रत्यक्ष कर (ब)अप्रत्यक्ष कर (स)बहुकर(द)प्रगतिशील कर

25. निम्नलिखित से कौन सी भारतीय मूल की फसल नहीं है?

(अ) चावल (ब) गेहूं (स) मक्का (द) आम

26. कोझीकोड़ बंदरगाह भारत के किस राज्य में स्थित है?

(अ) केरल में (ब) उड़ीसा में (स) तमिलनाडु में (द) गुजरात में

27. मौद्रिक गुणक निम्र में से किसका अनुपात है?

(अ) अर्थव्यवस्था में मुद्रा की मात्रा एवं मुद्रा का आधार (ब) मुद्रा की मात्रा एवं कुल जमा का (स) मुद्रा की मात्रा एवं प्रारंभिक जमा का (द) मुद्रा की मात्रा एवं बैंक कोष का

---

सही जवाब-1.(द) यूप्लेक्टेला, 2.(द)भूमि को पोली करके, 3.(ब) तीन जोड़ी टांगें, 4.(स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू,  5.(स) मनुस्मृति, 6.(ब) राजेंद्र-प्रथम, 7.(स) कुलोत्तुंग प्रथम,8.(अ) पानी की विशिष्टï ऊष्मा अधिक होती है, 9.(अ) गलन, 10.(ब) पिट का भारत अधिनियम,1784,11.(ब)आर.सी. मजूमदार, 12.(अ) कार की खिड़कियां बंद कर लेंगे, 13.(अ) गैलीलियो, 14.(अ)धु्रवण के कारण, 15.(द)जस्तीकरण का, 16.(स) हेमेटाइट, 17.(द) मैग्रीशियम, 18.(अ) कुमारिल, 19.(अ) पत्नी, 20.(अ) अचानक की गिलास विस्तारित हो जाता है, 21.(ब)ऊष्मीय विकिरण, 22.(अ)अमृता शेरगिल, 23.(ब)राजकोषीय घाटा ऋण ब्याज भुगतान, 24.(अ) प्रत्यक्ष कर, 25.(स)मक्का, 26.(अ)केरल में, 27.(द) मुद्रा की मात्रा एवं बैंक कोष का।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news