सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 23 सितंबर
23-Sep-2021 1:04 PM
हर दिन हॉट सीट- 23 सितंबर

1. लोक नृत्य लम्बाडी किस राज्य से संबंधित है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) आंध्रप्रदेश (द) तमिलनाडु
2. जात्रा कहां का प्रमुख लोकनृत्य है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) बिहार (स) पंजाब (द) उड़ीसा
3. कीर्तिन कहां का प्रमुख लोकनृत्य है?
(अ) असम (ब) उड़ीसा (स) पश्चिम बंगाल (द) गुजरात
4. बम्बू नृत्य निम्नलिखित में से किसका आदिवासी नृत्य है?
(अ) कुकी एवं नागाओं का (ब) मुरियाओं का (स) गोंडो का (द) भूमियाओं का
5. प्रगामी तरंग सिद्धांत निम्नलिखित में से किसकी उत्पत्ति की व्याख्या करता है?
(अ) महासागरीय तरंग (ब) चक्रवात (स) ज्वार-भाटा (द) उपसागरीय भूकंप
6. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के संबंध में प्रगामी तरंग सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया है?
(अ) जी.बी.एयरी ने (ब) विलियम वेवेल ने (स) लाप्लास ने (द) डेविस ने
7. अर्ध दैनिक ज्वार-भाटा प्राय: कितने समय बाद आता है?
(अ) 12 घंटे 16 मिनट (ब) 12 घंटे 26 मिनट (स) 24 घंटे 52 मिनट (द) 24 घंटे 26 मिनट
8. जब सूर्य एवं चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम पहुंचकर सीधी अवस्था प्राप्त कर लेती है, तो ऐसी स्थिति में आने वाले ज्वार को क्या कहा जाता है?
(अ) वृहत ज्वार (ब) सर्वोच्च ज्वार (स) विषुवत रेखीय ज्वार (द) पेरीजियन ज्वार
9. ज्वारों की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी कारक कौन सा है?
(अ) पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल (ब) पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल तथा चंद्रमा एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल (स) पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य का अपकेंद्रीय बल (द) पृथ्वी एवं चंद्रमा का अपकेंद्रीय बल तथा सूर्य का गुुरुत्वाकर्षण बल
10. निम्नलिखित में से किस भारतीय को राबर्ट क्लाइव ने बिहार का नायब दीवान नियुक्त किया था?
(अ) अमीचंद (ब) मानकचंद (स) राय दुर्लभ (द) राजा शिताब राय
11. रणजीत सिंह ने सुप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था?
(अ) शाह शुजा से (ब) जमां शाह से (स) दोस्त मुहम्मद से (द) शेर अली से
12. ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टोनोवा के युद्ध में हराया?
(अ) कैप्टेन पौपहेम (ब) सर आयरकूट (स) सर हेक्टर मुनरो (द) जनरल गोड्डार्ड
13. डब्ल्यूएलएल का पूर्ण रूप क्या है?
(अ)वायरलेस इन लोकल लूप (ब) वाकिंग लैंड लाइन (स) वाकिंग लूप लाइन (द) वायरलेस लैंड लाइन
14. खुला विश्वविद्यालय सबसे पहले कहां खेला गया था?
(अ) दिल्ली में (ब)आंध्र प्रदेश में (स) महाराष्ट्र में (द)भुवनेश्वर में
15. मंत्रिमंडल का सामूहिक उत्तरदायित्व लागू हुआ?
(अ) 1935 के अधिनियम से (ब) 1919 के अधिनियम से (स) भारत के संविधान से (द) इनमें से कोई नहीं
16. निम्नलिखित में से कौन भारतीय नागरिकता से वंचित कर सकता है?
(अ) नगर पालिका का आयुक्त (ब) जिलाधीश (स) राज्य सरकार (द) केंद्र सरकार
17. स्वेज नहर के दोनों ओर स्थित नगरों के नाम बताएं?
(अ) काहिरा एवं अलेक्जेंड्रिया (ब) स्वेज एवं पोर्ट सईद (स) तिमसा और पोर्ट सईद (द) इस्माइलिया एवं काहिरा
18. हेलसिंकी किस देश की राजधानी है?
(अ) डेनमार्क (ब) फिनलैंड (स) नार्वे (द) स्वीडन
19. वियतनाम की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) हनोई (ब) विचोवर (स) नोमपेन्ह (द) ओमान
20. भारत के किस क्षेत्र में सुल्तान जैनुल आबिदीन का शासन था?
(अ) असम (ब) दिल्ली(स) कश्मीर (द) उड़ीसा
21. सिंथेटिक फाइबर उद्योग का सबसे पहले किस देश में विकास कहां हुआ था?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) फ्रांस (द) जर्मनी
22. गैट के अंतिम और विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक कौन थे?
(अ) लारी कोलिंस (ब) आर्थर डंकल (स) एजेर वीजमैन (द) बॉब हंटर
23. हर साल नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर दिए जाते हैं। यह तिथि कौन सी है?
(अ) 30 जून (ब) 13 जुलाई (स) 12 अगस्त ( द) 10  दिसंबर
24. प्रेसीडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम -किस देश का शीर्ष सिविलियन पुरस्कार है?
(अ)भारत (ब) चीन (स) अमेरिका (द) जापान
25. मेगावती सुकार्णोंपुत्री का संबंध निम्नलिखित में से किस देश से है?
(अ) अमेरिका (ब) भूटान (स) श्रीलंका (द)इंडोनशिया
26. किस देश के प्रधानमंत्री सेवानिवृत्ति के बाद नाइटहुड सम्मान के हकदार बन जाते हैं? 
(अ) ब्रिटेन (ब) फिलीपींस  (स)श्रीलंका  (द) ऑस्ट्रेलिया
27. पशुपालन के क्षेत्र में कौन सा महत्वपूर्ण स्थान होता है?
(अ) मिश्रित कृषि (ब) बागानी कृषि  (स) गहन निर्वाहक कृषि (द) स्थानांतरणशील 
28. भारत के ग्रामीण विकास कार्यक्रम की गति को तीव्र करने, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने एवं स्थानीय प्रशासन की महत्ता को उत्कृष्टï बनाए रखने जनवरी-1957 में कौन सी समिति बनाई गई?
(अ) अशोक मेहता समिति (ब) बलवंत राय मेहता समिति (स) राव समिति (द) सिंघवी समिति 

सही जवाब- 1.(स) आंध्रप्रदेश, 2.(अ) पश्चिम बंगाल, 3.(स) पश्चिम बंगाल, 4.(अ) कुकी एवं नागाओं का, 5.(स) ज्वार-भाटा, 6.(ब) विलियम वेवेल ने, 7.(ब) 12 घंटे 26 मिनट, 8.(ब) सर्वोच्च ज्वार, 9.(ब) पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल तथा चंद्रमा एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल, 10.(द) राजा शिताब राय, 11.(अ) शाह शुजा से, 12.(ब) सर आयरकूट,13.(अ)वायरलेस इन लोकल लूप, 14.(ब)आंध्र प्रदेश में, 15.(अ)1935 के अधिनियम से, 16.(द) केंद्र सरकार,17.(ब) स्वेज एवं पोर्ट सईद, 18.(ब) फिनलैंड, 19.(अ) हनोई, 20.(स)कश्मीर, 21.(स)फ्रांस, 22.(ब)आर्थर डंकल, 23.(द)10 दिसंबर, 24.(स)अमेरिका, 25.(द)इंडोनेशिया, 26.(अ) ब्रिटेन, 27.(अ)मिश्रित कृषि में, 28.(ब)बलवंत राय मेहता समिति
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news