26 फरवरी : भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने नष्ट कर पुलवामा का बदला लिया
नयी दिल्ली, 25 फरवरी। कहने को तो फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना है, लेकिन यह बहुत बड़ी बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। 26 फरवरी की बात करें तो कुछ बरस पहले की एक घटना सबके जहन में ताजा होगी, जब भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था।
इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकर्मियों पर किए गए कायराना आत्मघाती बम हमले ने पूरे देश का सीना छलनी कर दिया था। हमले में केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल के 46 जवानों की मौत हुई और पाकिस्तान के इस्लामी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बड़ी बेहयाई से इस हमले की जिम्मेदारी ली।
26 फरवरी की तारीख एक अन्य बड़ी घटना की भी साक्षी रही है। दरअसल 26 फरवरी, 1857 को बंगाल में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी भड़की थी, जो देखते देखते एक जन आक्रोश की ज्वाला में बदल गई। इसे देश में अंग्रेजों के खिलाफ पहली जनक्रांति कहा जाता है देश दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
320 : चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का शासक बनाया गया।
1857 : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत की।
1958 : पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया।
1966 : महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन।
1972 : वर्धा के निकट आरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।
1975 : गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया।
1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1976 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1991 : तकरीबन सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़ बाहर किया। सद्दाम हुसैन ने इराकी रेडियो पर कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की।
1993 : न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। इस हमले ने अमेरिका के लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि महाशक्ति पर यह इस तरह का पहला हमला था।
2011 : अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
2019 : भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया।
1908 - बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म हुआ।
1966 - भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ।
1829 - जीन्स कपड़े के आविष्कारक तथा निर्माता लैवाई स्ट्रॉस का जन्म बैवेरिया में हुआ था । (निधन-26 सितम्बर 1902)
1852- अमेरिकी चिकित्सक तथा स्वास्थ्य खाद्य में अग्रणी जॉन हार्वे कैलॉग का जन्म हुआ, जिन्होंने सूखे अनाज का नाश्ता विकसित किया तथा अनाज के फ्लेक्स उद्योग की नींव रखी। उन्होंने कम कैलोरी वाले नाश्ते पर बल दिया। उनके भाई विलियम के. कैलॉग ने भुने हुए मक्के के फ्लेक्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया और 1906 में बैटल क्रीक कॉर्न फ्लेक कम्पनी खोली। (निधन- 14 दिसम्बर 1943)
1997- इटली के पशुचिकित्सक मैक्स स्टेर्न का निधन हुआ, जिन्होंने प्रभावी, सुरक्षित तथा फिर बन सकने योग्य ऐन्थ्रेक्स के टीके का निर्माण किया जिससे इस बीमारी की रोकथाम में बहुत मदद मिली। (जन्म 1 जून 1905)
1931- जर्मन रसायनज्ञ ओटो वैलेश का निधन हुआ, जिन्हें 1910 में तारपीन यौगिकों की पहचान करने के लिए रसायनविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने कई तरीकों से वनस्पतियों से तेल निकाला तथा उनकी आण्विक संरचना पर खोज की। वैलेश ने लिमोनिन सहित कई टर्पीन तेलों की संरचना बतायी। तारपीन के तेल का न सिर्फ दवाई और पर्फ्यूम में इस्तेमाल होता है बल्कि वह कपूर का भी अच्छा स्रोत है। (जन्म 27 मार्च 1847) भाषा
25 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन
नयी दिल्ली, 25 फरवरी। क्रिकेट में जब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात होती है तो डॉन ब्रैडमैन का नाम लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई बरस लगे। हालांकि उनके कुछ रिकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं। 25 फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाले सर डोनाल्ड जार्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। उनकी रनसंख्या के आंकड़े को भले ही बहुत से बल्लेबाजों ने पार कर लिया हो, लेकिन उनके औसत को आज तक कोई बल्लेबाज छू भी नहीं पाया है।
ब्रैडमैन के कुछ रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 1928 से 1948 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में प्रत्येक पारी में 100 रन बनाते हुए कुल 19 शतक बनाए। 1930 में इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में उन्होंने 334 रन के व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड बाद में तोड़ दिया गया, लेकिन उस समय एक पारी में तिहरा शतक लगाना सपने जैसा था। उन्होंने 1934 में भी इंग्लैंड के खिलाफ 304 रन बनाकर इस कारनामे को एक बार फिर अंजाम दिया था।
देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1586 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।
1760 : लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया। भारत में अंग्रेजों की हुकूमत कायम करने में अहम भूमिका निभाने वाला रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त प्रथम गवर्नर था।
1894 : आध्यात्मिक गुरु, सूफी, वेदांत और रहस्यवादी दर्शन से प्रभावित मेहर बाबा का जन्म।
1956 : सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।
1964 : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।
1986 : फिलीपीन में 20 बरस तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनाड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गए। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।
1988 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी का सफल परीक्षण किया।
1995 : असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के कम से कम 22 जवान और पांच असैनिकों की मौत
2001 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2010 : नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रुका बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत से फिर शुरू हुआ। (भाषा)
24 फरवरी : एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म
नयी दिल्ली, 24 फरवरी। इतिहास में 24 फरवरी की तारीख 'एप्पल' के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। अपनी मिनी बस और दोस्त का कुछ सामान बेचकर एक गैराज में अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी शुरू करने वाले जॉब्स ने कंप्यूटर से लेकर मोबाइल फोन तक का निर्माण शुरू किया और इन दोनों उत्पाद को देखने का पूरी दुनिया का नजरिया बदलकर रख दिया।
जॉब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्हें बौद्ध धर्म बहुत आकर्षित करता था और उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की और पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें।
देश दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1483 : भारत के पहले मु्गल बादशाह बाबर का जन्म जिसका पूरा नाम जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर था।
1739 : ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी।
1942 : नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।
1948 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म।
1961 : मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।
1983 : असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।
2002 : कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।
2013 : राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया। (भाषा)
23 फरवरी: हिंदी सिने जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की पुण्यतिथि
नयी दिल्ली, 23 फरवरी। किसी खूबसूरत चेहरे को देखते ही बेसाख्ता मुंह से निकल पड़ता है कि इसे ऊपर वाले ने फुरसत में बनाया है। हिंदी फिल्मों की सबसे हसीन अदाकारा मधुबाला के बारे में बेशक यह बात कही जा सकती है। मधुबाला ने हर तरह की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा। फिर चाहे वह मुगलिया सजधज वाली ‘मुगले आजम’ हो या फिर किशोर कुमार और बंधुओं के हास्य से भरी ‘चलती का नाम गाड़ी’, मधुबाला के दिलकश और शोख अंदाज ने इन्हें यादगार बना दिया।
14 फरवरी 1933 को जन्मी मधुबाला को उनकी खूबसूरती के चलते ‘वीनस आफ हिंदी सिनेमा’ कहा गया। फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बहुत छोटा रहा और उन्होंने मात्र 36 साल की उम्र में 23 फरवरी 1969 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
देश दुनिया के इतिहास में 23 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1768 : कर्नल स्मिथ ने हैदराबाद के निजाम के साथ शांति संधि पर दस्तख्त किए, जिसके तहत निजाम ने ब्रिटिश हुकूमत का आधिपत्य स्वीकार कर लिया।
1886 : अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने अल्यूमिनियम की खोज की।
1945 : अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।
1952 : कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित।
1964 : चीन ने अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।
1969 : हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मधुबाला का निधन।
1981 : स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने सरकार का तख्ता पलट दिया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।
2004 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और संपादक विजय आनन्द का निधन। उनकी फिल्म ‘गाइड’ को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।
2006 : भारत ने पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीह प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश मंजूर कर ली।
2009 : फ़िल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्य दिखाने पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।
2010 : कतर ने भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन को अपने देश की नागरिकता दी।
2020 : अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।
2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
2020 : भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर लुढ़का। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने रहे।
दक्षिणी दिल्ली में गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) दक्षिणी दिल्ली में फतेहपुर बेरी स्थित एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बीती रात सवा एक बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 14 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।
अधिकारियों ने कहा कि आग पर सुबह आठ बजे काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। (भाषा)
नयी दिल्ली, 22 फरवरी। इतिहास में 22 फरवरी की तारीख एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। 22 फरवरी 1997 वह दिन था, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐलान किया कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने में सफलता मिली। इसे दशक की सबसे बड़ी घटना कहा गया।
ये 'क्लोन' भेड़ जिसे ‘‘डॉली नाम दिया गया था दरअसल पांच जुलाई 1996 को पैदा हुई थी, लेकिन इसकी घोषणा सात माह बाद फरवरी में की गई।
इससे पहले भी क्लोनिंग की जाती थी, लेकिन वह भ्रूण कोशिकाओं से की गई थी। यह पहला मौका था, जब क्लोनिंग के लिए वयस्क कोशिका का इस्तेमाल किया गया।
यह भेड़ सात बरस तक जीवित रही और फरवरी 2003 में इसकी मौत हो गई। इसके शरीर को स्कॉटलैंड के संग्रहालय में सहेजकर रखा गया है ताकि तमाम लोगों को विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि को देखने का मौका मिले।
देश दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1556 : मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन।
1731: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म।
1821: स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया।
1845 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा। 1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिन्दर मोहन सेन गुप्ता का जन्म।
1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई।
1944 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का ब्रिटिश सरकार के कैदी के रूप में निधन।
1958: देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।
1974 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1980 : शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया।
1996 : हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया। जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया। 1935
: अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई।
1997: क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया।
1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी।
1999 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती को कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र का प्रमुख नियुक्त किया गया।
2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया।
2005 : ईरान में ज़बर्दस्त भूकम्प, 400 से ज्यादा लोगों की मौत।
2011 : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत। (भाषा)
नयी दिल्ली, 21 फरवरी। हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।
2001 में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ का समापन हुआ।
देश-दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।
1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या कर दी गई। न्यूयार्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मार दी गई। हत्या के पीछे नेशन ऑफ इस्लाम नाम के एक संगठन का हाथ होने का संदेह।
1972 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनो देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।
1999 : यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।
1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन।
2004 : देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2008 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से हाथ मिलाया।
2013 : हैदराबाद में एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, सौ से ज्यादा लोग घायल। (भाषा)
20 फरवरी : कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरुआत
नयी दिल्ली, 19 फरवरी। कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण अविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने 20 फरवरी 1986 को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की थी।
बीस फरवरी की तारीख भारत के इतिहास में एक और कारण से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल वह 20 फरवरी 1947 का दिन था, जब ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बदलते घटनाक्रम के बीच भारत को 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र कर दिया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।
1847 : रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला भाषा में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।
1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।
1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।
1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।
1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।
2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। (भाषा)
19 फरवरी : पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार का जन्मदिन
नयी दिल्ली, 19 फरवरी। कुछ लोगों में ऐसी विलक्षण प्रतिभा होती है, जो उन्हें बाकी सबसे अलहदा और खास बना देती है। अपनी सधी उंगलियों से पत्थर और मिट्टी में प्राण फूंकने वाले देश के महान शिल्पकार राम वनजी सुतार भी एक ऐसी ही शख्सियत हैं।
वह ऐसी खूबसूरत प्रतिमाएं गढ़ते हैं कि डील-डौल से लेकर चेहरे के भाव तक सब सजीव सा जान पड़ता है। गुजरात में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा का मूल स्वरूप भी इस महान शिल्पकार ने तैयार किया है।
19 फरवरी 1925 को जन्मे सुतार ने महात्मा गांधी की बहुत सी प्रतिमाओं को आकार दिया है। पद्मश्री और पद्मभूषण राम वनजी सुतार ने गांधी की साढ़े तीन सौ से ज्यादा मूर्तियां गढ़ी हैं जो भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई शहरों में पूरे सम्मान के साथ लगाई गई हैं। संसद में लगी इंदिरा गांधी, मौलाना आज़ाद और जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाएं भी सुतार ने बनाई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के लगभग सभी महान नेताओं की प्रतिमाएं सुतार के हाथों से ढली हैं।
देश दुनिया के इतिहास में 19 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1473 : हॉलैंड के खगोलविद् निकोलस कॉपरनिक्स का जन्म, जिन्होंने अंतरिक्ष में पृथ्वी की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण गणनाएं कीं।
1630: मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म।
1878 : अमेरिका के प्रसिद्ध आविष्कारक और खोजकर्ता थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
1925 : अपनी सधी उंगलियों से पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म।
1986 : भारत में पहली बार कंप्यूटर द्वारा रेलवे टिकटों के आरक्षण की प्रणाली शुरू की गई।
1997: चीन में आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले तंग श्याओ पिंग की मौत के साथ ही एक युग का अंत।
2000 : मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने लेबनान का दौरा किया। यह 1952 के बाद दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली यात्रा थी।
2002 : हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाके में प्लेग के कुछ मामले सामने आए। महामारी फैलने की आशंका से स्वास्थ्य एजेंसियां चौकन्नी ।
2003 : अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई। तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस हमले में यह पहली सजा थी।
2005 : सानिया मिर्ज़ा ने 'आस्ट्रेलिया ओपन' टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच पाई।
2006 : पाकिस्तान ने हत्फ़ श्रृंखला के दूसरे प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया और इसे अब्दाली नाम दिया।
2008 : फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह उनके भाई ने सत्ता संभाली।
2020 : विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
2020 : भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर बताई गई।
2021 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ मंगल की सतह पर सुरक्षित उतरा। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन हुआ करता था।
2021 : चीन की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ’(पीएलए) ने जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के आठ महीने बाद पहली बार आधिकारिक रूप से अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की। (भाषा)
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा)। हर दिन कुछ नया करने और कुछ अनोखा खोजने के इच्छुक लोगों की दुनिया में कमी नहीं है। 18 फरवरी 1930 को ऐसे ही एक जिज्ञासु अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबा ने एक बौने ग्रह की खोज की थी। पहले इसे ग्रह मान लिया गया था, लेकिन बाद में इसे ग्रहों के परिवार से बाहर कर दिया गया।
इस ग्रह का नाम रखने के लिए सुझाव मांगे गए तो 11वीं में पढ़ने वाली एक लड़की ने इसे प्लूटो नाम दिया। उसका कहना था कि रोम में अँधेरे के देवता को प्लूटो कहते हैं और इस ग्रह पर भी हमेशा अँधेरा रहता है, इसलिए इसका नाम प्लूटो रखा जाए। प्लूटो को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 248 साल लग जाते हैं।
देश दुनिया के इतिहास में 18 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1836 : भारत के महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का पश्चिम बंगाल के हुगली में जन्म। 1905 : शामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना की।
1911 : डाक पहुँचाने के लिए पहली बार विमान का इस्तेमाल किया गया। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई और इसमें कुल 6500 पत्र नैनी ले जाए गए।
1930 : प्लूटो की खोज आज ही के दिन क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई। इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया। 1965 : चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनो देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किए।
1979 : सहारा रेगिस्तान में हिमपात की अनूठी घटना हुई। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था और इसके बाद भी अब तक ऐसा फिर कभी नहीं हुआ।
1998 : सी. सुब्रह्मणयम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री रहे। हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
2007 : दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम विस्फोट से 68 लोगों की मौत।
2008 : पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत। नवाज शरीफ की पार्टी को 90 और निवर्तमान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी को 51 सीटें मिलीं।
2014 : आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित।
2014 : यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
17 फरवरी : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया
नयी दिल्ली, 17 फरवरी। आप हम सभी जानते हैं कि फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसमें लीप वर्ष में 29 और सामान्य वर्ष में 28 दिन होते हैं। 17 फरवरी की बात करें तो ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का 48वां दिन है और अभी साल के कुल 317 दिन बाकी हैं। इतिहास में यह कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा का भी जिक्र है, जब उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लोहा लिया और सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।
देश दुनिया के इतिहास में 17 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।
1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया। 1863
: जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना। 1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की।
1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया।
1963 : बास्केटबाल के दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जोर्डन का जन्म। उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों के कारण उन्हें ‘एयर जोर्डन’ के नाम से पुकारा गया।
1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन की बजाय सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया। 1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया।
1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता।
2004 : फूलन देवी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया। 2007 : महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का गुजरात में निधन।
2009 : चुनाव आयोग ने चुनावों के दौरान अन्तिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी। (भाषा)
16 फरवरी : कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज
नयी दिल्ली, 15 फरवरी : साल के दूसरे महीने के दो पखवाड़े गुजर चुके हैं और तीसरे पखवाड़े का पहला दिन इतिहास में कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ दर्ज है। यही वह दिन है जब 1959 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथ में लिया। हिंदी सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का निधन 1944 में आज ही के दिन हुआ। हिंदी के प्रख्यात लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और बांग्ला साहित्य के प्रतिष्ठित नाम शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्मदिन भी 16 फरवरी ही है।
इन सबके अलावा 16 फरवरी की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1759 : मद्रास पर फ्रांस का कब्जा समाप्त।
1896 : हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म।
1937 : अमेरिका के वैज्ञानिक वालेस कैरोदर्स को नायलान का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल शुरू में टूथब्रश बनाने के लिए किया गया था।
1938 : प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।
1944 : हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के का निधन। उनके सम्मान में दिए जाने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेजगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
1956 : भारत के महान वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन। उन्हें विज्ञान में साहा इक्वेशन के लिए याद किया जाता है।
1959 : तानाशाह जनरल फुलगेंसियो बतिस्ता की सेनाओं को हराने के बाद फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथों में लिया। 1959 : टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार जान मैकनरो का जन्म। मैकनरो को उनके आक्रामक खेल के अलावा कोर्ट पर उनके गुस्सैल व्यवहार के लिए जाना जाता है।
1969 : जमाने भर में मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया 1971 : पश्चिमी पाकिस्तान और चीन के बीच राजमार्ग को औपचारिक तौर पर खोला गया।
1987 : पनडुब्बी से पनडुब्बी तक मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1998 : इंडोनेशिया में बाली से रवाना हुआ चीन एयरलाइंस का विमान ताइवान के ताइपै में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार सभी 197 लोगों के अलावा जमीन पर भी कम से कम 7 लोगों ने दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।
2001 : फिलिपीन की राजधानी मनीला में जूतों के अनूठे संग्रहालय का उद्घाटन। यहां तरह तरह के जूतों के हजारों जोड़े रखे गए हैं।
2005 : क्योतो करार लागू किया गया। यह पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई अन्तरराष्ट्रीय संधि है। 2013 - पाकिस्तान के हजारा इलाके के एक बाज़ार में बम धमाके में 84 लोगों की मौत और 190 घायल। (भाषा)
नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा)। लोग अकसर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम पर रखते हैं और 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल मासूम से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो साफ्ट टॉय बाजार में उतारे तो इन्हें ‘टैडी’ नाम दिया। यह टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात थी।
इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘‘टैडी’’ बुलाया करते थे और मिख्टॉम ने अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी। उन्होंने इसके लिए बाकायदा उन्हें एक अर्जी भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी। उस वक्त मिख्टॉम और रूजवेल्ट दोनो में से किसी को भी यह एहसास नहीं रहा होगा कि एक दिन उनका यह खिलौना दुनिया भर के बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा।
देश दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1564 : इतावली खगोलविद् और गणितज्ञ गैलीलियो का जन्म।
1869 : मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन। 1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो साफ्ट टॉय ‘टैडी’ के नाम से बाजार में उतारे। 1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।
1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी।
1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।
1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।
1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।
1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।
2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी। 14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। घटना भले चार साल पुरानी है, लेकिन उसके जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 39 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हुए।
यह दिन इतिहास में एक और वजह से भी दर्ज है। दरअसल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस रूप में मनाने की भी अपनी एक कहानी है। कहते हैं कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए तो पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया, लिहाजा उन्हें जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी 269 ईसवी को फांसी पर लटका दिया गया। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ। हालांकि इस दिन को मनाने को लेकर कुछ लोगों को एतराज है।
देश दुनिया के इतिहास में 14 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1537 - गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई।
1556 - पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष की आयु में अकबर को मुगल सम्राट बनाया गया।
1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1939 : बम्बई :अब मुंबई: के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा।
1952 : सुषमा स्वराज का जन्म। वह भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेन्द्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं।
1974 : रूसी लेखक अलैक्जैंडर सोल्जेंत्सिन को देश निकाले के एक दिन बाद उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया।
1989 : ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब ‘सेटेनिक वर्सेज’ को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया।
1990 : इंडियन एयरलाइंस का एक विमान बेंगलूर में एक गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट को विमान का रनवे पहचानने में भूल हुई। विमान में सवार 146 लोगों में से 97 की मौत।
2005 : स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने वीडियो साझा करने के लिए ‘यू ट्यूब’ नाम की वेब साइट को पंजीकृत कराया और इसकी लोकप्रियता का आज यह आलम है कि हर महीने तकरीबन एक अरब लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
2005 : नेपाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने वहां से अपने राजदूतों को वापस बुलाया।
2005 : लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।
2019 : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और बहुत से घायल। (भाषा)
13 फरवरी : अमेरिकी बम वर्षक विमानों ने बगदाद के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया
नयी दिल्ली, 13 फरवरी । इतिहास गवाह है कि युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ। इसमें हारने वाला तो नुकसान उठाता ही है, जीतने वाले को भी बहुत कुछ गंवाकर जीत हासिल होती है। इसके बावजूद इतिहास के ढेरों पन्ने युद्ध और हमले की घटनाओं से भरे पड़े हैं। वैसे युद्ध के भी अपने नियम होते हैं और किन्हीं दो देशों के बीच किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई के दौरान इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि हमला दुश्मन देश के सैन्य ठिकाने पर ही हो और उसमें नागरिकों की जानमाल का नुकसान न हो।
यह तथ्य इतिहास में दर्ज है कि 1991 में 13 फरवरी को अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने इराक के रिहायशी इलाकों पर कथित रूप से बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने दावा किया कि उसने सैनिक बंकर को निशाना बनाया था, जबकि इराक का आरोप था कि अमेरिका ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। मरने वालों में बहुत से बच्चे और महिलाएं शामिल थीं।
देश-दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1856 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध पर भी कब्जा जमाया।
1879 : सरोजनी नायडू का जन्म। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
1945 : सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन के युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया। युद्ध में एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1966 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1991 : इराक की राजधानी बगदाद पर अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने बम बरसाए। इराक ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका ने इससे इनकार किया और उसे सैन्य बंकर करार दिया। 2001 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।
1960 : फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया।
2010 : अफगानिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने अफगानिस्तान के माजराह इलाके को तालिबान के कब्जे से छुड़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया।(भाषा)
12 फरवरी : महात्मा गांधी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया
नयी दिल्ली, 12 फरवरी। इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया। एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडनवीस का जन्म।
1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।
1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की। 1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।
1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया। 1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।
1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हुई।
2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।
2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डी लिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
2010 : हरिद्वार महाकुंभ में लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1736 - नादिरशाह फ्रांस का शासक बना।
1742 - नाना फड़ऩवीस का जन्म।
1885 - जर्मन ईस्ट अफ्रीका कम्पनी का गठन हुआ।
1899 - जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप खऱीदे।
1928 - गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
1941-पेनिसिलिन के निर्माता अर्न्स्ट चेन और हॉवर्ड वॉल्टर फ्लोरी ने पेनिसिलिन का पहला इंजेक्शन सेप्टिक के रोगी अल्बर्ट ऐलेक्ज़ेन्डर को लगाया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह खुश भी हुआ कि उसका इलाज नई दवा से हुआ। लेकिन पेनिसिलिन की मात्रा सीमित होने से उसका पूरा इलाज नहीं हो पाया। जिससे संक्रमण फिर से बढ़ गया और चार हफ्ते बाद उसकी मृत्यु हो गई।
1996 - फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फिलीस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
1999 - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
2000 - पंडित रविशंकर फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर से सम्मानित, पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया। अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन। अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया।
2009 - भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
1824 - आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ।
1920 -भारतीय फि़ल्म अभिनेता प्राण का जन्म हुआ।
1809- अंग्रेज़ प्रकृतिविद चाल्र्स रॉबर्ट डार्विन का जन्म हुआ।
1637- डच प्रकृतिविद जैन स्वैम्मर्डम का जन्म हुआ, जो जीवविज्ञान में सूक्ष्मदर्शी अवलोकन में प्रवीणता तथा सही चित्रों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। ये पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सन् 1658 में लाल रक्त कणिकाओं की व्याख्या की।(निधन-15 फरवरी 1680)
1965-अमेरिकी आविष्कारक जॉन हेस हैमन्ड जूनियर का निधन हुआ, जिनके रेडियो रिमोट कंट्रोल ने आधुनिक मिसाइल प्रणालियों में मार्गदर्शन का काम किया। वे जाने माने अमेरिकी खदान इंजीनियर जॉन हेस हैमन्ड के पुत्र थे। उन्होंने 1911 में हैमन्ड रेडियो रिसर्च प्रयोगशाला की स्थापना की। (जन्म 13 अप्रैल 1888)
1947-अमेरिकी वैज्ञानिक मॉसेस गॉम्बर्ग का निधन हुआ, जिन्होंने मुक्त मूलक (फ्री रैडिकल) पर अध्ययन की शुरूआत की जब उन्होंने 1900 में पहला ट्राइफिनाइलमिथाइल बनाया। गॉम्बर्ग की खोज ने कार्बनिक यौगिकों की संरचना तथा सक्रियता के सिद्धांतों की नींव रखी और अनुसंधान के लिए एक नया क्षेत्र प्रदान किया। (भाषा)
नयी दिल्ली, 11 फरवरी। साल के दूसरे महीने का 11वां दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का साक्षी रहा। यह दिन विश्व की महान हस्तियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया।
दक्षिण अफ़्रीका में रंग-भेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 साल की क़ैद के बाद 11 फरवरी 1990 को ही रिहाई मिली थी। उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी।
11 फरवरी 1979 का दिन ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी एक नयी जिंदगी का पैगाम लेकर आया था जब निर्वासन से लौटने के 10 दिन बाद ही उनके लिए सत्ता के रास्ते खुल गए। इसी तरह 2011 में 11 फरवरी का ही दिन था, जब मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को 30 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ देना पड़ा।
देश-दुनिया के इतिहास में 11 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1847 : अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म। एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।
1933 : गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन ‘हरिजन’ का पहला अंक पुणे से प्रकाशित।
1956 : ब्रिटेन के दो राजनयिक जो पांच वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, सोवियत संघ में दोबारा दिखे।
1963 : वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।
1975 : एडवर्ड हीथ के स्थान पर मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुना गया।
1977 : देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन।
1979 : आयतुल्लाह खामेनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया। सेना अपनी बैरकों में वापस लौट गई और मौजूदा शासन को बचाने के लिए हथियार उठाने से इंकार कर दिया।
1990 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया।
1997 : भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया।
2003 : इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से इंकार कर दिया क्योंकि वह जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला था। विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल के कारण मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला वाकया था।
2003 : सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।
2005 - पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।
2007 - हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।
2009 : असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2010 : भारत और ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
1794 -यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नाम से की गई।
1889 - जापान में संविधान लागू हुआ।
1922- एक कुत्ते में इंसुलिन के द्वारा मधुमेह का इलाज किया गया। कनाडा के चिकित्सक फ्रेड्रिक बैन्टिंग तथा उनके सहायक चाल्र्स बेस्ट द्वारा इस विषय पर उनके पहले शोध-पत्र में इसकी घोषणा की गई।
1929 - लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
1933 - गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
1942 - प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।
1963 - अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
1970 -ओसुमी-5 नाम के उपग्रह को प्रक्षेपित करने के बाद जापान चौथा देश बन गया जिसका उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित हुआ। पहले चार ओसुमी असफल हो गए थे।
1964 - ताइवान ने फ्रांस के साथ अपने राजनैतिक संबंध समाप्त किये।
1974 - मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1975 - ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
1990 -दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किए गए।
1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खऱीदने की घोषणा, अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल के अध्यक्ष नियुक्त।
1977 - भारत के पांचवे राष्ट्रपति फख़़रुद्दीन अली अहमद का निधन हुआ।
1993 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन हुआ।
1898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियो ज़ीलार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने एनरिको फर्मी के साथ मिलकर 2 दिसम्बर 1945 में पहला नाभिक सयंत्र निर्मित किया जिसमें निरन्तर श्रृंखला अभिक्रिया होती थी।(निधन-30 मई 1964)
1847 -अमेरिकी आविष्कारक थॉमस अल्वा ऐडिसन का जन्म हुआ, जिनके नाम कुल 1093 पेटेन्ट हासिल करने का विश्व कीर्तिमान है। उन्होंने पहली अनुसंधान प्रयोगशाला विकसित की और 1879 में बिजली के बल्ब का आविष्कार किया। सन् 1880 में उन्होंने चलचित्र का निर्माण किया। (निधन- 30 अक्टूबर 1931)
1839-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और रसायनज्ञ जे. विलार्ड गिब्स का जन्म हुआ, जिन्हें सदिश विश्लेषण के लिए तथा भौतिकीय रसायन विज्ञान में दिए उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। (निधन-28 अप्रैल 1903)
1973- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहानेस हैन्स डेनिएल जेन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की नाभिकीय संरचना का कक्षा सिद्धांत प्रस्तुत किया। जेन्सन को उनके नाभिक के नमूने के लिए 1963 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 25 जून 1907)।
नयी दिल्ली, 10 फरवरी। दुनिया का सबसे विशाल लोकतंत्र होने का दर्जा रखने वाले भारत के नागरिक हर पांच साल में वोट के जरिए अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं, लेकिन लोकतंत्र का रास्ता चुनने वाले देश के सामने 1952 में लोकसभा का पहला चुनाव एक बड़ी चुनौती था। पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में आजादी के बाद से ही देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। 10 फरवरी 1952 का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा दिन था, जब पं. नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा की 489 में से 249 सीट पर विजय हासिल कर बहुमत प्राप्त की।
इन चुनाव भारत में लोकतंत्र की स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा गया।
देश-दुनिया के इतिहास में 10 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1818 : अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।
921 : महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया। 1921 : ड्यूक ऑफ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।
1952 : आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।
1990 : बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलीलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।
1996 : शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर ‘डीप ब्लू’ बनाया। इंसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया। यह अलग बात है कि अगले वर्ष डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा। 2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। उन्हें नवंबर, 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
2010 : पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर आत्मघाती हमला। राहत और बचाव के लिए पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हुई।
2013 : इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत, 39 अन्य घायल। (भाषा)
8 फरवरी : दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरूआत
नयी दिल्ली, 8 फरवरी। यदि इतिहास के पन्नों को पलटते हुए आठ फरवरी की तारीख पर जाएं तो पायेंगे कि यही वह दिन है, जब अमेरिका में दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरूआत हुई। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में करीब पांच दशक से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।
नासडैक शुरू होने से पहले शेयर बाजार में निवेश के लिए 'ओवर द काउंटर' तरीका चलता था। इसी इंडेक्स ने उभरती हुई कंपनियों में निवेश के लिए आईपीओ का प्रचलन भी शुरू किया। नासडैक का मकसद ऐसे बाजार का निर्माण था, जहां निवेशक शेयरों को तेज और पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर की मदद से खरीद बेच सकें। नासडैक दुनिया भर के लिए शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में खरीदने और बेचने का एक वैश्विक बाजार बना।
देश दुनिया के इतिहास में आठ फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
1705 : औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया।
1785 : वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना।
1872: अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वायसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उनकी हत्या की। 1897 : जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।
1941: गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्मे।
1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक नौका के जरिये जापान रवाना।
1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।
1986: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु।
1994: भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हेडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा। 2005: इजराइल और फ़लस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति।
2007 : भूटान नरेश पहली बार भारत यात्रा पर आए 2008 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान अटलांटिस फ़्लोरिडा के केप केनेवरल से अंतरिक्ष के लिये रवाना ।
2009: हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010 : श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन होने से सेना के जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। 11 सैनिकों की मौत 2014 : सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत, जबकि 130 लोग घायल हुए। (भाषा)
7 फरवरी: जब म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा कदम
नयी दिल्ली, 7 फरवरी (भाषा)। इतिहास में सात फरवरी का दिन एक बड़ी सुरीली घटना के रूप में दर्ज है। इसी दिन 1964 में ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार न्यूयॉर्क सिटी में कदम रखा था। इस बैंड के प्रति लोगों में जुनून की हद का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि दो दिन बाद हुए बीटल्स के शो को दुनिया भर के सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।
देश-दुनिया के इतिहास में सात फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।
1939: लंदन में फलस्तीन कॉन्फ्रेंस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।
1962: राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया।
1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।
1969: अल फतह के नेता यासिर अराफात फलस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।
1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1983: कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।
1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।
1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी 'आईएनएस शाल्की' को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला देश के शासक बने।
2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकॉर्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया।
2022: प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं।
5 फरवरी : ब्रिटेन में चीनी से बने उत्पादों के वितरण पर लगी सीमा समाप्त
नयी दिल्ली, 5 फरवरी। इतिहास में पांच फरवरी की तारीख ब्रिटेन की एक रोचक घटना से संबंधित है। दरअसल 1953 में इसी दिन ब्रिटेन में मिठाई पर सालों से लगे नियंत्रित वितरण नियम को खत्म कर दिया गया और बच्चों ने जीभर मिठाइयां खाईं।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सभी को जरूरी वस्तुएं समान मात्रा में मिलें, इसलिए चीनी और इससे बने उत्पादों तथा अन्य सामान की राशनिंग करने का फैसला किया गया। ब्रिटेन में कई उत्पादों के वितरण को जनवरी 1940 में सीमित कर दिया गया था। वस्त्रों, फर्नीचर और पेट्रोल पर लगा नियंत्रण तो 1948 के बाद से धीरे-धीरे समाप्त होने लगा, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त होने में कई साल लग गए।
देश दुनिया के इतिहास में पांच फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1630 : सिख गुरु हर राय जी का जन्म।
1922 : चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत। इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए पटरी से उतार दिया।
1937: चार्ली चैप्लिन के अभिनय से सजी पहली टॉकी ‘‘मॉडर्न टाइम्स’’ को रिलीज किया गया।
1953 : ब्रिटेन में चीनी और इससे बने उत्पादों के सीमित वितरण का नियम समाप्त।
1971: अपोलो 14 चांद की सतह पर उतरा। इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खराबियां आईं।
1985 : पुर्तगाल के विश्वप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म। रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है।
2008 : महर्षि महेश योगी का निधन। उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में शुमार किया जाता है।
2013: बांग्लादेश में एक न्यायाधिकरण ने एक कट्टरपंथी विपक्षी दल के शीर्ष सदस्य अब्दुल कादर मौला को 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई के दौरान युद्ध अपराधों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। (भाषा)
4 फरवरी : फेसबुक लांच, जुकरबर्ग ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज
नयी दिल्ली, 4 फरवरी। पिछले दो दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी व्यस्तताओं ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सोशल लाइफ में आए इस बदलाव में चार फरवरी का एक खास महत्व है। दरअसल 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेबसाइट ‘फेसबुक’ को लांच करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया।
हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग अपनी हर गतिविधि को ‘शेयर’ करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गई है। जुकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर। मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है, जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी।
देश दुनिया के इतिहास में चार फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।
1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।
1938 : कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म ।
1948 : सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन।
1976 : ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप से 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
1976 : संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।
1990 : केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
1994 : अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए।
1997 : इज़राइल की सेना के दो हेलीकॉप्टर उत्तरी इज़राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोगों की मौत हुई।
1998 : अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत 2001 : तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
2003 : यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया। 2004 : फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।
2006 : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
2014 : भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया गया।
1954 में आज ही के दिन प्रयाग कुंभ में भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी
नयी दिल्ली, 3 फरवरी। तीन फरवरी का दिन कुछ दुखद घटनाओं का भी साक्षी रहा है। 14 फरवरी 1954 को इलाहाबाद में प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी। करोड़ों लोगों को संगम तक खींच लाने वाले आस्था के इस पवित्र पर्व पर हुई यह अनहोनी हजारों आंखों में सदा के लिए आंसू छोड़ गई।
इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए। इसी तरह, वर्ष 2006 में वह तीन फरवरी का ही दिन था, जब मिस्र में एक यात्री नौका के लाल सागर में डूब जाने के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
देश-दुनिया के इतिहास में तीन फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1925 : बंबई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली। 1954 : इलाहाबाद में जारी प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत। 1959 : अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी हॉली भी शामिल था।
1969 : कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सीएन अन्नादुरई का निधन। 1971 : चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो-14 चंद्रमा की सतह पर उतरा। 1986 : पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन-दुखियों की सेवा के लिए उनके बनाए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया। 1988 : परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 2006 : मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2018 : भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में रिकॉर्ड चौथी बार खिताबी जीत हासिल की।
1503 - पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 - 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई ।
1916 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
1925 - भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1943-जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच इस्टेलिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ। इसमें सोवियत संघ की सेना को विजय प्राप्त हुई।
1954 - इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1966-मानव-रहित अंतरिक्ष यान लूना-9 सुरक्षित रूप से चांद की सतह पर उतरा। इसने मानव के चांद पर जाने का मार्ग प्रशस्त किया।
1969 - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
1970 - भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1984- कैलिफोर्निया के एक अस्पताल ने भ्रूणप्रत्यारोपण के जरिए बच्चे के जन्म की घोषणा की।
1988 - पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
2006 - मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007-चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008 -कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले। ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
2000 - सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा ख़ां का निधन हुआ।
1853-अमेरिकी विस्फोटकों के आविष्कारक हडसन मैक्सिम का जन्म हुआ, जिनके विस्फोटक प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल हुए। उन्होंने अखबार में रंगीन छपाई का तरीका ढूंढा, और 1901 में उन्होंने डायनामाइट से भी घातक विस्फोटक पाउडर मैक्सिमाइट का आविष्कार किया। (निधन- 6 मई 1927)
1821-एंग्लो-अमेरिकी चिकित्सक ऐलिज़ाबेथ ब्लैक्वेल का जन्म हुआ, जो आधुनिक चिकित्सा की पहली महिला डॉक्टर थीं। वे पहली महिला थीं जिन्होंने अमेरिका के चिकित्सकीय स्कूल से एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। (निधन-31मई 1910)
1925- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री ओलिवर हीविसाइड का निधन हुआ, जिन्होंने आयनोस्फीयर की उपस्थिति का अनुमान लगाया। वर्ष 1902 में हीविसाइड और केनेली ने पता लगाया कि ऊपरी वायुमंडल में एक आयनीकृत परत है जो रेडियो तरंगों को मोड़ देती है तथा यह दूर-संचार में सहायक हो सकती है। (जन्म-18 मई 1850)
1994-फ्रांसीसी रसायनज्ञ एडमन्ड फ्रेमी का निधन हुआ, जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन फ्लोराइड और अन्य फ्लोराइड यौगिकों के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने ओस्मिक अम्ल, ओज़ोन, लोहा, टिन आदि पर भी कार्य किया। (जन्म-28 फरवरी 1814)।(भाषा)
नयी दिल्ली, 2 फरवरी। पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (अब कोलकाता) में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक भव्य सफेद इमारत है, जिसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चार तरफ जाने वाले रास्तों के बीचों-बीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है।
यह भारतीय संग्रहालय दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसकी स्थापना दो फरवरी 1814 को की गई थी और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।
देश-दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार विवरण इस प्रकार है:-
1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म।
1953 : अखिल भारतीय खादी एवं कुटीर उद्योग बोर्ड का गठन।
1955 : भारत और सोवियत संघ ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में 10 लाख टन उत्पादन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई।
1971 : ईदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया। 1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लर्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ और रंगभेद का खात्मा हुआ।
1994 : मैडागास्कर में तूफान ‘गेराल्ड’ ने तबाही मचाई। लाखों लोग बेघर हुए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।
2007: विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा।
2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व मॉडल कार्ला ब्रूनी से विवाह किया। 2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली। (भाषा)
एक फरवरी: अंतरिक्ष शटल कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त, कल्पना चावला का निधन
नयी दिल्ली, 1 फरवरी (भाषा)। एक फरवरी का दिन दुनिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के दिल में एक टीस बनकर बसा है। वर्ष 2003 में इसी तारीख को अमेरिका का अंतरिक्ष शटल कोलंबिया अपना अंतरिक्ष मिशन समाप्त करने के बाद लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला भी इस हादसे में मारी गईं।
कोलंबिया में मिशन विशेषज्ञ के तौर पर गईं कल्पना भारत में हरियाणा के करनाल में एक जुलाई 1961 को पैदा हुईं और वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली पहली महिला थीं।
देश-दुनिया के इतिहास में एक फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1785 : वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया और फिर बंगाल के गवर्नर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया।
1797 : लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के तौर पर शपथ ली।
1831 : कलकत्ता में पहली ललित कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
1855 : ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन।
1881 : दिल्ली में सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना।
1922 : महात्मा गांधी ने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि वह अपने आंदोलन को गति दे रहे हैं और असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा।
1977 : भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नयी दिल्ली में स्थापना।
1979 : ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्ला खामनेई 14 वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे।
2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने हत्या की।
2003 : अंतरिक्ष से वापस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 : सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल।
2006 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही। कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी।
2009 : भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल) का खिताब जीता।
1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी
नयी दिल्ली, 30 जनवरी। जनवरी का महीना जाते-जाते देश को एक बड़ा जख्म दे गया। दरअसल, 30 जनवरी 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली, जिससे यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल हो गया।
विडंबना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया। अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम दुनियाभर में सम्मान से लिया जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में 30 जनवरी की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1903 : लॉर्ड कर्जन ने कलकत्ता के मटकॉफ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। वर्ष 1948 में इस लाइब्रेरी का नाम बदलकर नेशनल लाइब्रेरी कर दिया गया।
1933 : राष्ट्रपति पॉल वान हिंडेनबर्ग ने अडोल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर बनाया। 1941 : नौवहन के इतिहास की एक बड़ी घटना में सोवियत संघ की एक पनडुब्बी ने जर्मनी का एक पोत डुबा दिया, जिससे उसमें सवार लगभग नौ हजार लोगों की मौत हो गई।
1948 : शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नयी दिल्ली के बिड़ला भवन में हत्या। तभी से इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
1965: ब्रिटेन के लोगों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समय देश के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी। चर्चिल एक कुशल कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता थे। वह एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ब्रिटेन की महानतम विभूतियों में गिना जाता है।
1985 : लोकसभा ने दल बदल विरोधी कानून पारित कर राजनीतिक दलबदलुओं के स्वत: अयोग्य होने का रास्ता साफ कर दिया।
2004 : वैज्ञानिकों ने संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया कि मंगल पर भेजे गए अंतरिक्ष यान ‘ऑपर्च्युनिटी’ को लाल ग्रह पर आयरन ऑक्साइड की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। इसका सीधा मतलब है कि संभवत: एक समय वहां पानी रहा होगा।
2007 : एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सौदे में भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
2008 : चेन्नई की एक विशेष अदालत ने स्टांप घोटाला मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
2009 : ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुंची।
2009 : कोका कोला कंपनी ने ऐलान किया कि वह अमेरिका में अपने प्रमुख उत्पाद कोका कोला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने जा रही है। कोका कोला के साथ ‘क्लासिक’ शब्द को 1985 में जोड़ा गया था। (भाषा)