सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 6 अक्टूबर
06-Oct-2020 11:45 AM
हर दिन हॉट सीट 6 अक्टूबर

1. कौन-सी साइट, विज्ञापनों को हटाने की वजह से एंटी फेसबुक के रूप में लोकप्रिय हो रही है?
(अ) ट्विटर (ब) स्नेपचैट (स) एलो (द) व्हाट्सएप्प 
2. माइक्रोसॉफ्ट द्वारा घोषित किये गए नये ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम क्या है?
(अ) विंडोज 9 (ब) विंडोज 8.2 (स)विंडोज 10 (द)विंडोज 11  
3. भारत सरकार द्वारा शुरू किये पुनर्जागरण अभियान का क्या उद्देश्य है?
(अ) कला और संस्कृति को बढ़ावा देना (ब)  सरकारी स्कूलों का पुनरुद्धार (स) भारत की आर्थिक विकास दर में वृद्धि (द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी 
4. सूचना राजपथ किसे कहते हैं?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (ब) सेल्युलर फोन को (स) इंटरनेट को (द) पेजर को
5. मानव प्रतिरक्षा हीनता विषाणु (एचआईवी) एक जीवधारी है, क्योंकि वह?  
(अ) एक कोशिका से दूसरी में जा सकता है (ब) पोषक कोशिका श्वसन को अस्त-व्यस्त कर सकता है (स) स्वत: प्रजनन कर सकता है (द) पोषद में रोग उत्पन्न कर सकता है
6. किन दो कंपनियों ने, वीमेन इन टेक (ङ्खशद्वद्गठ्ठ द्बठ्ठ ञ्जद्गष्द्ध) कार्यक्रम की पहल करने के लिए करार किया है?
(अ) फेसबुक और गूगल (ब) माइक्रोसॉफ्ट और टीसीएस(स) गूगल और इंफोसिस (द) माइक्रोसॉफ्ट और एनआईआईटी  
7. कैटालोनिया जनमत संग्रह मतदान योजना बना रहा है, यह किस देश से संबंधित है?
(अ) यूनाइटेड किंगडम (ब) जर्मनी (स) फ्रांस (द) स्पेन  
8. कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?
(अ) योजना आयोग (ब) राष्ट्रीय किसान आयोग (स) भारतीय खाद्य निगम (द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग
9. राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन निम्नलिखित में से किस तिथि को किया गया?
(अ) जनवरी, 2003 (ब) अप्रैल, 2003 (स) अक्टूबर, 2003 (द) जनवरी, 2004
10. संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अंतरिक्ष यान भेजा था?
(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) नेपच्यून (द) शनि
11. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) टाइटन (ब) मिराण्डा (स) चंद्रमा (द) गैनीमीड
12. वह काल्पनिक रेखा, जो पृथ्वी को दो भागों में बांटती है, वह कहलाती है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) कर्क रेखा (स) मकर रेखा (द) इनमें से कोई नहीं
13. लकड़ी की वस्तुओं को कीड़ों से बचाने के लिए उस पर लेपन किया जाता है?
(अ) जिंक क्लोराइड का (ब) सोडियम क्लोराइड का (स) अमोनियम क्लोराइड का (द) सिल्वर ब्रोमाइड का
14. सिल्वर नाइट्रेट को प्राय: रंगीन बोतलों में क्यों रखते हैं?
(अ) यह वायु में ऑक्सीकृत हो जाता है (ब) यह सफेद बोतलों में वाष्पीकृत हो जाता है (स) यह सूर्य के प्रकाश में विस्फोट हो जाता है (द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है
15. सोना निम्नलिखित में से कौन से अम्ल में घुल जाता है?
(अ) सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) सांद्र नाइट्रिक अम्ल (स) ग्लेशियल एसीटिक अम्ल (द) अम्लराज
16. शासक टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में किस वर्ष मारे गए थे?
(अ) 1857 ई. (ब) 1799 ई. (स) 1793 ई. (द) 1769 ई. 
17. किसके शासनकाल में ब्लैक होल की दुर्घटना घटित हुई थी?
(अ) अलीवर्दी खां (ब) मीर जाफर (स) सिराजुद्दौला (द) मीर कासिम
18. डायनोसॉर निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) जीवाश्म पक्षी (ब) लुप्त सरीसृप (स) एककोशीय जंतु (द) प्राचीन जिम्नोस्पर्मी पादप
19. मनुष्य में सर्वप्रथम किस जंतु को पालतू बनाया?
(अ) कुत्ता (ब) बकरी (स) बिल्ली (द) गाय
20. दौड़ लगाते समय मनुष्य का रक्तचाप में निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) बढ़ जाता है (ब) घट जाता है (स) ऊपर-नीचे होता रहता है (द) एक समान रहता है
21. नदियों में जल प्रदूषण की माप निम्नलिखित में से किस आधार पर की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से 
22. निम्रलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सोरघम (स) सूरजमुखी (द) मटर 
23. आमतौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला तार किस पदार्थ का बना होता है?
(अ) टिन (ब)सीसा (स) निकेल (द) टिन तथा सीसे का मिश्र धातु
24. दांत का शिखर किसका बना होता है?
(अ) उपास्थि (ब) डेन्टीन (स) एनामिल (द) काइटिन
25. मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि निम्नलिखित में से कौन-सी होती है?
(अ) यकृत (ब) अग्राशय (स) अवटुगं्रथि (द) अमाशय
26. किस कंपनी ने  नई कंसेप्ट कार  क्यू80 इंस्पायरेशन  निकाली है?
(अ) टाटा मोट्र्स (ब) निसान  (द) मारुचि (द) फेरारी

सही जवाब- 1.(स) एलो, 2.(स) विंडोज 10, 3.(द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, 4.(स) इंटरनेट को, 5.(स) स्वत: प्रजनन कर सकता है, 6.(द)माइक्रोसॉफ्ट और एनआईआईटी, 7.(द)स्पेन, 8.(द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 9.(द)जनवरी, 2004, 10.(ब) बृहस्पति, 11.(द) गैनीमीड, 12.(अ) भूमध्य रेखा, 13.(अ) जिंक क्लोराइड का, 14.(द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है, 15.(द) अम्लराज,  16.(ब) 1799 ई., 17.(स) सिराजुद्दौला, 18.(ब) लुप्त सरीसृप, 19.(अ) कुत्ता, 20.(अ) बढ़ जाता है, 21.(द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 22.(द) मटर, 23.(द) टिन तथा सीसे का मिश्र धातु, 24.(स)एनामिल, 25.(अ) यकृत, 26. (ब) निसान।
 


अन्य पोस्ट