सामान्य ज्ञान

1. किस स्थान को वर्ष 2015 के लिए सार्क की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में घोषित किया गया है?
(अ) थिम्पू (ब) अजमेर (स) बामियान (द) आगरा
2. निम्नलिखित में से कौन-सा देश मंगल मिशन में सफल नहीं हुआ (2014 तक)?
(अ) रूस (ब) अमेरिका (स) भारत (द) चीन
3. मंगलयान ने, मंगल ग्रह तक पहुंचने में कितना समय लिया?
(अ) 12 महीने (ब)15 महीने (स) 6 महीने (द) 10 महीने
4. मानव द्वारा बनाए गए उपग्रह स्थापित होते हैं?
(अ) मध्यमण्डल में (ब) समतापमण्डल में (स) क्षोभमण्डल में (द) थर्मोस्फीयर (वायुमण्डल) में
5. इजरायल की उभयनिष्ट सीमाएं किन देशों के साथ हैं?
(अ) लेबनान, सीरिया, जॉर्डन तथा मिस्र के साथ (ब) लेबनान, सीरिया, टर्की तथा जॉर्डन के साथ (स) लेबनान, टर्की, जॉर्डन तथा मिस्र के साथ (द) लेबनान, सीरिया, इराक तथा मिस्र के साथ
6. जो पर्वत श्रेणी अन्य से भिन्न है, वह कौन सी है?
(अ) आल्पस (ब) एण्डीज (स) अप्लेशियन (द) हिमालय
7. राजस्थान में अल्प वर्षा का कारण क्या है?
(अ) मानसून पवनें यहां तक नहीं पहुंच पाती हैं (ब) यह बहुत गर्म प्रदेश है (स) यहां जल उपलब्ध नहीं है, अत: पवन शुष्क रह जाती है (द) आद्र्रतायुक्त पवनों के मार्ग में कोई अवरोध नहीं है, जिसके सहारे ये ऊपर उठकर शीतल हो सके
8. प्राकृतिक वनस्पति से तात्पर्य है?
(अ) पौधों पर वृक्षों का ऐसा समूह जिसे लंबे समय से शोषित नहीं किया गया है (ब) पादपों की ऐसी प्रजातियां जो एक साथ जन्म लेती हैं व बढ़ती हैं (स) समोच्च बांधों के द्वारा निर्मित संरक्षित क्षेत्र (द) उपरोक्त सभी
9. आरक्षित वन से क्या तात्पर्य है?
(अ) स्थानीय उपयोग के लिए आरक्षित वन (ब) व्यावसायिक दोहन के लिए आरक्षित वन (स) शिकार के लिए आरक्षित वन (द) औषध गुणयुक्त पादपों के विकास के लिए आरक्षित वन
10. जनकार्य और ग्राम तकनीकी विकास परिषद (कापार्ट) का मुख्यालय है?
(अ) दिल्ली में (ब) मुंबई में (स) कोलकाता में (द) चेन्नई में
11. राजकोषीय नीति किससे संबंधित रखती है?
(अ) सरकारी राजस्व (ब) सरकारी खर्च व ऋण (स) बैंक दर नीति (द) सरकारी राजस्व व सरकारी खर्च और ऋण
12. राष्टï्रीय आवास बैंक की स्थापना कब हुई?
(अ) 1986 में (ब) 1987 में (स) 1988 में (द) 1989 में
13. निम्नलिखित देशों में से किस एक ने एक कक्षा में सूर्य प्रेक्षण उपग्रह स्थापित करने के लिए रॉकेट छोड़ा था?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) इटली (द) जापान
14. निम्नलिखित में से किस एक देश में टाइफून साओमी का प्रकोप हुआ, जो उस देश में पिछले 50 वर्षों में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान था?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) चीन (स) मलेशिया (द) थाईलैंड
15. अनुष्का शंकर का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?
(अ) विचित्र वीणा (ब) गिटार (स) सितार (द) तबला
16. भारत में प्रसिद्घ उद्योगपति जहांगीर रत्न जी दादाभाई टाटा का जन्म कहां हुआ था?
(अ) 29 जुलाई, 1904 को पेरिस, फ्रांस में (ब) 29 जुलाई, 1904 को कानपुर, भारत में (स) 29 जुलाई, 1904 को लंदन, इंग्लैंड में (द) इनमें से कोई नहीं
17. भारत में स्थानीय स्वशासन का पिता किसे कहा जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) लॉर्ड कैनिंग (स) लॉर्ड रिपन (द) लॉर्ड वैलेजली
18. उत्तराखंड में अशोक का एक शिलालेख कहां स्थित है?
(अ)देवप्रयाग में (ब)कालसी में (स)केदारनाथ में(द)ऋषिकेश में
19. दिल्ली में कौन सा ऐतिहासिक स्मारक भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है?
(अ) कुतुबमीनार (ब) लोदी का मकबरा (स) हुमायूं का मकबरा (द) लाल किला
20. निम्न में से किस संगीत वाद्य को हिंदू मुस्लिम गान वाद्यों का सबसे श्रेष्ठï मिश्रण माना गया है?
(अ) वीणा (ब) ढोलक (स) सारंगी (द) सितार
21. कौन सी नदी बंगाल का दुख कहलाती है?
(अ) कृष्णा नदी (ब) खारून नदी (स) दामोदर नदी (द) इनमें से कोई नहीं
22. पृथ्वी के गुरुत्व से निकलने के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रक्षेपण वेग कितना होता है?
(अ) 11.2 किमी प्रति सेकंड (ब)12.6 किमी प्रति सेकंड (स) 14.6 किमी प्रति सेकंड (द) 16.2 किमी प्रति सेकंड
23. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड संबंधित है?
(अ) ग्रामीण शिक्षा से (ब) प्रौढ़ शिक्षा से (स) शहरी शिक्षा से (द) शिशु शिक्षा से
24. भारत के कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल कितना प्रतिशत है?
(अ) 24.5 प्रतिशत (ब) 33 प्रतिशत (स) 20 प्रतिशत (द) 23.6 प्रतिशत
25. ड्वाकरा योजना संबंधित है?
(अ) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास से (ब) ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं प्रौढ़ शिक्षा से (स) शेयर बाजारों के विकास से (द) एड्स नियंत्रण योजना से
26. देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक कौन सा है?
(अ) आईसीआईसी बैंक (ब) एचडीएफसी बैंक (स) एसबीआई बैंक (द) यूटीआई बैंक
सही जवाब- 1.(स) बामियान, 2.(द) चीन, 3.(द)10 महीने, 4.(द) थर्मोस्फीयर (वायुमण्डल) में, 5.(अ) लेबनान, सीरिया, जॉर्डन तथा मिस्र के साथ, 6.(स) अप्लेशियन, 7.(द) आद्र्रतायुक्त पवनों के मार्ग में कोई अवरोध नहीं है, जिसके सहारे ये ऊपर उठकर शीतल हो सके, 8.(अ) पौधों पर वृक्षों का ऐसा समूह जिसे लंबे समय से शोषित नहीं किया गया है, 9.(ब) व्यावसायिक दोहन के लिए आरक्षित वन, 10.(अ) दिल्ली में, 11.(द) सरकारी राजस्व व सरकारी खर्च और ऋण, 12.(स) 1988 में, 13.(द) जापान, 14.(ब) चीन, 15.(स) सितार, 16.(अ) 29 जुलाई, 1904 को पेरिस, फ्रांस में, 17.(ब) लॉर्ड कैनिंग, 18.(ब) कालसी में, 19.(स) हुमायूं का मकबरा, 20.(द) सितार, 21. (स) दामोदर नदी, 22.(अ)11.2 किमी प्रति सेकंड, 23.(ब) प्रौढ़ शिक्षा से, 24.(द) 23.6 प्रतिशत, 25.(अ)ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास से, 26.(स)एसबीआई बैंक।