सामान्य ज्ञान

राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार या राजीव गांधी राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करने के लिए वर्ष 1992 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) द्वारा स्थापित किया गया था।
यह पुरस्कार 20 अगस्त को राजीव गांधी (सद्भाव दिवस) के जन्म दिवस पर हर साल प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार सांप्रदायिक सद्भाव , शांति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत पांच लाख रुपये नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।
21वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार वर्ष 2013 में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान को प्रदान किया गया था। वहीं वर्ष 2014 के लिए यह पुरस्कार प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कवि, मुजफ्फर अली को दिया गया है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों में मदर टेरेसा, के.आर. नारायणन, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्स्यायन, स्पिक मैके, एस.एन. सुब्बाराव, स्वामी अग्निवेश और मदरी मोइदीन (संयुक्त रूप से) शामिल हैं।