सामान्य ज्ञान

1. एआईएमए बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2014 पुरस्कार किसे मिला है?
(अ) रतन टाटा (ब) आदि गोद्रेज (स)राहुल बजाज (द)नवीन जिंदल
2. बोटनेट्स किसलिए प्रयोग होते हैं?
(अ) सोशियल नेटवर्किंग वेबसाइट (ब) इंटरनेट पासवर्ड हैकिंग (स) जीपीएस से चलने वाली एवं दिशा ज्ञान देने वाली प्रणाली (द)अंतरिक्ष अनुसंधान
3. ऑस्ट्रेलिया की किस जनजाति ने कंगारू की बढ़ोतरी में सहायता की है?
(अ) पीलबारा (ब) मोंगीस (स) मार्तू (द) नेमचा
4. लाहौर-दिल्ली बस सेवा कहलाता है?
(अ) सदा ए सरहद (ब) सद्भावना एक्सप्रेस (स) मैत्री एक्सप्रेस (द) सदा ए अमन
5. काराकोरम राजमार्ग निम्नलिखित में से किन्हें जोड़ता है?
(अ) पाकिस्तान और अफगानिस्तान (ब) पाकिस्तान और चीन (स) पाकिस्तान और अक्साई चीन (द) जम्मू और कश्मीर
6. विश्व की प्रथम हवाई डाक सेवा की शुरुआत किसके बीच हुई थी?
(अ) इलाहाबाद एवं नैनी के मध्य (ब) इलाहाबाद एवं लखनऊ के मध्य (स) लंदन एवं दिल्ली के मध्य (द) दिल्ली एवं न्यूयॉर्क के मध्य
7. निम्नलिखित में से किस मुगल शासक को चित्रकला का महान पारखी कहा जाता है?
(अ) अकबर (ब) हुमायंू (स) जहांगीर (द) शाहजहां
8. किसी वस्तु का भार उस समय न्यूनतम होता है, जब उसे रखा जाए?
(अ) उत्तरी धु्रव पर (ब) दक्षिणी धु्रव पर (स) विषुवत् रेखा पर (द) पृथ्वी के केंद्र पर
9. संविधान का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता को निम्रलिखित में से कौन-सा अधिकार दिलाना है?
(अ)न्याय, स्वतंत्रता का अधिकार (ब)समानता का अधिकार (स) बंधुत्व का अधिकार (द) उपरोक्त सभी
10. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?
(अ) आद्य शिव (ब) आद्य ब्रह्मा (स) आद्य विष्णु (द) आद्य इंद्र
11. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?
(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल
12. अजंता कलाकृतियां किससे संबंधित है?
(अ) हड़प्पाकला से (ब) मौर्य काल से (स) बुद्ध काल से (द) गुप्त काल से
13. कवि कालीदास किसके राजकवि थे?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) समुद्रगुप्त (स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) (द) हर्ष
14. किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित नहीं किया गया है, जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है ?
(अ) अंग्रेजी (ब) सिंधी (स) उर्दू (द) संस्कृत
15. संविधान की आठवीं अनुसूची में संवैधानिक संशोधन द्वारा निम्न में से कौनसी भाषा जोड़ी गई है?
(अ) संस्कृत (ब) सिंधी (स) पंजाबी (द) कोंकणी
16. मनुष्य के जीवनकाल में कितने दांत दो बार विकसित होते हैं?
(अ) 4 (ब) 12 (स) 20 (द) 28
17. मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी है?
(अ) जांघ की (ब) नाखून की (स) कान की (द) हाथ की
18. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता थे?
(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) व्हाई वी चौहान
19. लोकसभा अध्यक्ष अपना पद कब खाली करता है?
(अ) लोकसभा भंग हो जाने पर (ब) राष्ट्रपति द्वारा ऐसा कहा जाने पर (स) अगली लोकसभा के गठन के बाद (द) राज्यसभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने पर
20. प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) हुकूम सिंह (ब) जीवी मावलंकर (स) केएम मुंशी (द) यूएन ढेबर
21. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है?
(अ) क्लोरीन(ब) कार्बनडाइऑक्साइड (स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन
22. सूर्य की तीव्र किरणों द्वारा झुलसने से वायुमंडल की कौन सी गैस हमारी रक्षा करती है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) नाइट्रोजन (स) ओजोन (द) आर्गन
23. बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए गंगा नदी कौनसे राज्य में से नहीं गुजरती है?
(अ) बिहार (ब) उड़ीसा (स) उत्तर प्रदेश (द) पश्चिमी बंगाल
24. प्रसिद्ध तीर्थ नगर बद्रीनाथ निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ)मंदाकिनी नदी के तट पर (ब)भागीरथी नदी के तट पर (स)गोदावरी नदी के तट पर (द) अलकनंदा नदी के तट पर
25. जल वाष्प कणों के संघनन के फलस्वरूप वायुमंडल की निचली परत में उपस्थित जल की बूंदें कहलाती हैं?
(अ) धुंध (ब) कोहरा (स) तुहिन (द) इनमें से कोई नहीं
26. उत्तरी पश्चिमी चीन को लोयस मैदान किस प्रकार के जमाव से बना है?
(अ) लावा के जमाव में (ब) रेत व धूलकणों के जमाव से (स) कांप मिट्टी के जमाव से (द) इनमें से कोई नहीं
27. निम्न में से कौन सा हिमवारित ग्रह है?
(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) पृथ्वी
28. एक खगोलीय इकाई दूरी है?
(अ)पृथ्वी और सूर्य के बीच की(ब) पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की (स) बृहस्पति और सूर्य के बीच की (द) प्लूटो और सूर्य के बीच की
सही जवाब- 1.(ब) आदि गोद्रेज, 2.(ब) इंटरनेट पासवर्ड हैकिंग, 3.(स)मार्तू, 4.(अ) सदा ए सरहद, 5.(अ) पाकिस्तान और अफगानिस्तान, 6.(अ) इलाहाबाद एवं नैनी के मध्य, 7.(स) जहांगीर, 8.(द) पृथ्वी के केंद्र पर, 9.(द) उपरोक्त सभी, 10.(अ) आद्य शिव, 11.(द) लोथल, 12.(द) गुप्त काल से, 13.(स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य), 14.(अ) अंग्रेजी, 15.(ब) सिंधी, 16.(स) 20, 17.(अ) जांघ की, 18.(स) राम सुभग सिंह, 19.(स) अगली लोकसभा के गठन के बाद, 20.(ब) जीवी मावलंकर,21.(ब) कार्बनडाइऑक्साइड, 22.(स) ओजोन, 23.(ब) उड़ीसा, 24.(द) अलकनंदा नदी के तट पर, 25.(अ)धुंध, 26.(ब) रेत व धूलकणों के जमाव से, 27.(स) बृहस्पति, 28.(अ)पृथ्वी और सूर्य के बीच की।