सामान्य ज्ञान

सिंधु घाटी सभ्यता
31-Jul-2022 12:20 PM
सिंधु घाटी सभ्यता

पत्थर या धातु पत्र पर जो लेख खोदकर लिखे जाते हैं , उन्हें शिलालेख या अभिलेख  कहा जाता है। मनुष्य के जन्म से लेकर लिपि के विकास तक का काल प्रागैतिहासिक काल, पूरा ऐतिहासिक काल, पाषाणकाल कहा जाता है । वर्तमान से 10 हजार वर्ष पूर्व तक का काल पुरा ऐतिहासिक काल कहलाता है। मनुष्य ने धातु में सर्वप्रथम तांबा बाद में जस्ता और सीसा की खोज की।

सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष सबसे पहले हडप्पा से प्राप्त अवशेषों से मिले हैं, इसलिए इसको हडप्पा संस्कृति कहा जाता है। यह संस्कृति ईसा से 2500 वर्ष व वर्तमान से 4500 वर्ष पुरानी मानी जाती है। सर्वप्रथम 1922 में पंजाब के हडप्पा और  सिंध के मोहनजोदड़ो नामक स्थान पर खुदाई से इस नगर सभ्यता का पता चला

सभ्यता का स्थल          वर्तमान स्थिति 

मोहनजोदड़ो               पाकिस्तान

हड़प्पा                         पाकिस्तान

रोपड़                    पंजाब

लोथल             अहमदाबाद

कालीबंगा                 हनुमानगढ

कोटदीजी                 सिंध


अन्य पोस्ट