सामान्य ज्ञान

राजमहल एक ऐतिहासिक नगर है, जो झारखंड राज्य, पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। यह गंगा नदी के पश्चिम में स्थित है। यह नगर राजमहल पहाडिय़ों में हैं, जो गंगा नदी से 190 किमी उत्तर-दक्षिण में लगभग दुमका तक फैली हैं। ये 567 मीटर तक ऊंची उठती हैं और यहां पर सोरिया पहाडिय़ा लोगों का वास है। घाटियों में संथाल जनजाति द्वारा खेती की जाती है।
बंगाल के सूबेदार मु$गल सेनापति मानसिंह ने तेलियागढ़ दर्रे और गंगा नदी पर सामरिक नियंत्रण के लिए 1995-1596 में इस जगह को अपनी राजधानी के रुप में चुना.। 1608 में बंगाल की राजधानी डक्का वर्तमान ढाका) स्थानांतरित हो गई, लेकिन अस्थायी तौर पर 1639 से 1660 के बीच राजमहल ने अपनी प्रशासनिक स्थिति को वापस हासिल कर लिया। नगर में ऐतिहासिक महत्त्व की अकबर मस्जिद (निर्माण-लगभग 1600 ई.) और बंगाल के नवाब मीर $कासिम का महल है।
बैरन द्वीप
बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय है ज्वालामुखी है। यह द्वीप लगभग 3 किमी. में फैला है। यहां का ज्वालामुखी 28 मई 2005 में फटा था। तब से अब तक इससे लावा निकल रहा है।
बैरन द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 500 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।