गरियाबंद, 17 नवंबर। राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाए जा रहे वैट के विरोध में भाजयुमो मण्डल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के साथ तिरंगा चौक से दुर्गा मंदिर तक बाईक रैली निकाली गई। इस दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
बुधवार को भाजयुमो द्वारा निकाली गई बाईक रैली को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, भाजपा मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष पुष्पक देवांगन, पार्षद विष्णु मरकाम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी, भाजयुमो मंडल महामंत्री राज डे, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े, मनीष यादव भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष, रोमा दान, अविनाश दीवान, भोलाशंकर मिश्रा, अजय डोंगरे, जमुना गजभिए, महेन्द्र साहू, भीम दुबे, सुनीता झरिया, ट्विंकल डोंगरे, चंदन सहित अन्य भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवापारा-राजिम, 17 नवंबर। नगर पालिका सभापति मंगराज सोनकर ने अपने वार्ड नं. 16 श्रीराम जानकी पारा एवं तिरंगी चौक गली में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। नगर में वार्ड में जो भी विकास कार्य करना है, उसे सबके सहयोग से प्राथमिकता के तौर पूरा किया जाएगा। मंगराज सोनकर ने बताया कि 10 लाख 47 हजार की लागत से 500 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाएगा। सीसी रोड बनने से आने-जाने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इसी तरह आगे भी बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी एवं पार्षद मंगराज सोनकर के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अंकित मेघवानी, संतोष सोनकर, सियाराम निषाद, दिलीप कहार, धनेश सोनकर, रुखमणी देवांगन, विशाखा बाई निषाद, उर्मिला यादव, रामेश्वरी देवांगन, लता देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
कांग्रेस सरकार सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दें- श्याम
राजिम, 17 नवंबर। पिछले दिनों हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई हैं। धान कटाई में जुटे किसान मायूस हंै। कई खेतों में पानी भर गया है, वहीं बारिश ने सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई जगह तो खेतों में धान कटी हुई रखी थी, जो अब डूब चुकी है।
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसान को हुए नुकसान का मुआयना कर राज्य की कांग्रेस सरकार को किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फसल की कटाई अभी चरम पर है कई जगह फसल पककर कटने को तैयार है तो कहीं धान मिंजाई होकर खलिहानों में रखी गई हैं और बेमौसम हुई इस बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, किसान छह महीने खेतों में मेहनत करता है और उसके मेहनत का फल उसे फसल बेचकर ही मिलता है पर बारिश के हो जाने से किसान चिंतित हैं। कहीं कटा हुआ धान भीग जाने से तो कहीं कटाई के लिए तैयार धान के खेत मे बर्बाद हो जाने से किसान हलाकान हैं। विगत साल भर से कोविड की वजह से गतिविधियां बन्द होने से किसान आर्थिक मार का दंश झेल रहे हैं। आपदा के ऐसे अवसर पर सरकार को तुरंत सर्वे कराकर जिले के किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
श्याम अग्रवाल ने कहा कि सत्ता में आने के पूर्व तो 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का सपना दिखाने वाली सरकार पहले ही अपना असली रंग दिखा चुकी है। बम्पर पैदावार के बावजूद किसानों को धान राइस मिलरों के पास औने पौने दाम में बेचना पड़ रहा है, जिसमें भी किसानों को भारी मशक्कत के सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार अपनी सवेंदनशीलता दिखाए और तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दें।
गरियाबंद, 17 नवंबर। कोविड-19 टीकाकरण जन जागरूकता हेतु कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा ‘‘रोको अउ टोको संक्रमण की कड़ी को तोड़ो अभियान’’ का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत सरकार की स्काउट एवं गाइड व रेड क्रास के स्वयं सेवक, अभियान से जुडक़र कोरोना वायरस टीकाकरण जन जागरूकता अभियान पर कार्य करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर द्वारा सभी स्वयंसेवकों को टी-शर्ट प्रदाय कर किया गया।
इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जी. एल. टण्डन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, बीएमसी यूनिसेफ तेज राम सारथी, शासकीय वीर सुरेन्द्र साय कॉलेज गरियाबंद के सहायक अध्यापक राष्ट्रीय सेवा योजना-डॉ. आर. के. तलवरे, सहायक अध्यापक गौतम कुमार कुर्रे, जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, व स्काउट एंड गाइड से लोकेश्वर प्रधान, वर्षा पटेल व अनिष्ठा साहू उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 16 नवंबर। गांव के मृत व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी गरियाबंद थाना का निगरानी गुंडा बदमाश है। पूर्व में आरोपी एक अन्य मामले में गिरफ्तार हो चुका है। गिरफ्तारी में सायबर सेल गरियाबंद की विशेष भूमिका रही। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस के अनुसार सिटी कोतवली गरियाबंद ग्राम श्यामनगर हरदी निवासी प्रार्थी रोहित ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी के पिता देवसिंग के निधन के बाद इनके खाता छग. राज्य ग्रामीण बैंक में वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रस्ताव आया था, जिसका करीब 75000/ रूपये खाते में जमा था। पिता देवसिंग की मृत्यु पश्चात उक्त खाते से पैसा निकालने बैंक पहुँचा जहाँ बैंक स्टाफ ने बताया कि आपके खाते में पैसा नहीं है जो कि खाते से 11 सितंबर 20 से 13 सितंबर 20 तक 75000/ रूपये निकाल लिया गया।
बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन पर पाया कि प्रार्थी के खाते से पैसा आरोपी के खाते में स्थानांतरण हुआ था, उक्त खाताधारक टीकम राम (36) हरदी का होना पाया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है। आरोपी टीकम कमार द्वारा अपने साथी तिलेश्वर के साथ मिलकर प्रार्थी के खाते से फर्जी तरीके से पैसा का स्थानांतरण कर उक्त खाते से पैसा को स्वयं निकालकर खर्च करना बताया है।
उक्त प्रकरण के फरार आरोपी तिलेश्वर उर्फ तिल्लू को पकडऩे टीम गठित की गई। प्रकरण के फरार आरोपी तिलेश्वर उर्फ तिल्लू ध्रुव (28) श्यामनगर हरदी को रायपुर में छुपे होने की सूचना पर रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि प्रार्थी के खाते में अपना मोबाईल नंबर लिंक करवाकर पूर्व में गिरफ्तार साथी आरोपी के खाते में फोन पेय के माध्यम से पैसा का स्थानांतरण कर एटीएम के माध्यम से पैसा निकालकर अपराध कारित पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जि.पं.सदस्य रोहित साहू 10000 कार्यकर्ताओं के साथ लेंगे भाजपा प्रवेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी राजिम मंडल द्वारा 17 नवंबर को राजिम के मेला मैदान में दीपावली मिलन समारोह का भव्यआयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, के सानिध्य एवं महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू , पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी राकेश यादव, गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ श्याम अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के विशेष उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम में अंचल के हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे वही इस भव्य कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य एवं क्षेत्र के कद्दावर नेता रोहित साहू अपने लगभग 10000 कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।
बताया जा रहा है कि श्री साहू काफी लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी एवं देश हित में किए जा रहे हैं कार्यों एवं भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश लेने के लिए तत्पर थे,श्री साहू क्षेत्र के लिए कोई नया चेहरा नहीं है उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ कर अपने आप में अलग पहचान बनाने में सफल भी हुए थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 नवंबर। शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नवापारा थाना प्रभारी बोधन साहू, अध्यक्षता संस्था प्राचार्य संध्या शर्मा ने पं. नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। थाना प्रभारी श्री साहू ने कार्यक्रम में नवमीं से बारहवीं कक्षा तक के प्राविण्य छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया वहीं सभी छात्रों को चाकलेट का वितरण भी किया।
श्रीसाहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से आदर्श विद्यालय रहा है। आप सभी भाग्यशाली हैं कि इस विद्यालय में अध्ययन का आपको अवसर मिला है। इसलिए अनुशासन के साथ मन लगाकर अध्ययन करें। प्राचार्य श्रीमती शर्मा ने छात्रों को अच्छे कार्य करके अपने विद्यालय सहित अपने परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सोमा शर्मा ने थाना प्रभारी श्रीसाहू ने बच्चों को यातायात सुरक्षा, बाल संरक्षण, डायल 112 आदि बौध्दिक जागरूकता हेतु एक दिन का समय देने का अनुरोध किया। जिस पर श्रीसाहू ने मंगलवार को बौध्दिक जागरूकता हेतु संदेश देने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात शाला नायक ओमेश्वर देवंागन व्दारा पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिसमें उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने एकता की ताकत में राष्ट्रीय अखण्डता का बोध कराया। इसके अलावा अनेक छात्रों ने पं. नेहरू पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के साथ कार्यक्रम अधिकारी महेशराम नेताम ने साथ दिया।
इस अवसर पर गोबरा नवापारा थाना के स्टॉफ सहित शिक्षक एमके वर्मा, बीएल अवसरिया, दुर्गेश बंजारे, अविनाश बघेल, दानेश्वर वर्मा एवं छात्र योगेश्वर, वेदप्रकाश, विजय, जयप्रकाश, हेमन, अभिजीत, गिरजाशंकर, खूबलाल, विवेक, पूर्णेन्द्र, कान्हा साहू, हेमीन साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की जयंती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 नवंबर। नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय संगवारी में पं. नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे। कहा कि पंडित नेहरू, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। चाचा नेहरू आधुनिक भारत के जन्मदाता थे।
उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि नेहरू जी में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रहास साहू, पार्षद अजय कोचर, अजय साहू, एल्डरमैन द्वय रामा यादव, मेघनाथ साहू, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राजा चावला, उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, निर्माण यादव, रामरतन निषाद, सुनील जैन, गौतम निषाद, अजय गाड़ा, शत्रुघ्न साहू, विनोद कंडरा, तरुण कंसारी, वीरेंद्र राजपूत, प्रेमचंद साहू सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के द्वारा ग्राम पंचायत तोरला में केन्द्र सरकार के हल्ला बोला।
ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि विधायक निवास ग्राम तोरला में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मतिथि (बाल दिवस) के रूप में मनाते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर सभी पदाधिकारियों के द्वारा ग्राम तोरला का गली भ्रमण करते हुए तोरला बस स्टैंड में मोदी सरकार के बढ़ाते महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभा को संबोधित किया गया। विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि देश में महंगाई ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है, जिससे देश के कोने-कोने में हाहाकार मचा हुआ है।
उन्होंने मोदी सरकार के बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में दौरान पच्चीस-पचास पैसे की बढ़ोतरी पर भाजपा के नेता गैस सिलेंडर को कंधे में उठाकर नौटंकी करते थे। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मुद्दे पर फेल है। पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य सामग्रियों के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे आम जनता त्रस्त है। गिरधारी साहू ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल है। महंगाई जब तक कम नहीं होती कांग्रेस द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू, श्रवण चंद्राकर, डामन साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष गिरधारी साहू, जिला महामंत्री आशुतोष तिवारी, राजू शर्मा, अरुणा शुक्ला, दानीराम साहू, शीला कंडरा, नवागांव सरपंच भागवत साहू, लखना सरपंच सोहन देवांगन, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोपाल चंद्राकर, महामंत्री हरीश साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 नवंबर। शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण करने क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू, नवापारा पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पालिका सभापति अजय कोचर, पार्षद हेमंत साहनी, एल्डरमैन द्वय रामा यादव, मेघनाथ साहू, ब्लॉक महामंत्री राजा चावला, ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, रामरतन निषाद, विनोद कंडरा सीएमओ संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विधायक श्री साहू के साथ सभी ने महाविद्यालय की व्यवस्था जांची और समस्याओं पर चर्चा की। साथ अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि विकास कार्य में राशि की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के बेटियों का महाविद्यालय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका ध्यान रखा जाए। कहा कि गांव-गांव तक उच्च शिक्षा की अलख पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। विधायक ने महाविद्यालय में वाशरूम बनाने एवं पीने के पानी की व्यवस्था करने सीएमओ एवं पालिकाध्यक्ष को निर्देशित किया।
विधायक ने बताया कि महाविद्यालय के उद्घाटन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द उनसे समय लेकर महाविद्यालय का उद्घाटन किया जायेगा। विदित हो कि उक्त कन्या महाविद्यालय विधायक धनेन्द्र साहू के अथक प्रयासों से प्रारंभ हो सका है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 15 नवंबर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय महिला खेलकूद एवं युवा महोत्सव का आयोजन 18 नवबंर को ग्राम खरहरी में किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में पंजीयन 16 नंवबर तक किया जाएगा, जिसके लिये ब्लॉक नोडल संजीव साहू से मोबाइल नम्बर 8959886666 एवं गिरीश शर्मा से 9754704004 पर सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुये ब्लाक नोडल संजीव साहू ने बताया कि महिला खेलकूद में एथलेटिक्स, कबड्डी, व्हालीबाल, रस्साकसी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी जिसके लिये प्रतिभागी की आयु 31 दिसम्बर 2021 को 15 से कम एवं 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये तथा युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी, प्रहसन, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, तात्कालिक भाषण, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नृत्य, राउत नाचा एवं बालक वर्ग में कबड्डी तथा खो खो प्रतियोगिता होगी जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में आयु सीमा 31 दिसम्बर 2021 को 15 से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये संगतकारों के लिये आयु बन्धन नहीं है। प्रतिभागियों को आयोजन के दिवस अपना पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटो कापी लाना होगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 15 नवंबर। देवउठनी एकादशी की तैयारी को लेकर शहर में गन्ना का बाजार सज गया। शहर सहित इलाकें में सोमवार को देवउठनी एकादशी तुलसी विवाह का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, कान्हा क्लब के खिलाडिय़ों ने आज खेल की शुरूवात वालीबाल ग्राउंड में नेट के दोनों पोल पर गन्ना बांधा और पूजा कर खेल की शुरूवात की।
नोडल अधिकारी संजीव साहू ने कहा कि कान्हा क्लब सिर्फ एक ग्राउंड ही नहीं बल्कि एक परिवार है। जहां हर धर्म के बच्चे खेलने आते है और क्लब में हर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। श्री साहू ने आगे कहा खेल ही एक ऐसा जो हमें एक दूसरे से जोड़ कर रखता है। क्लब का हर बच्चा हमारे परिवार का सदस्य की तरह है सभी बच्चों के साथ शाम को पटाखे फूलझड़ी बच्चों को वितरण कर रंगोली के साथ कार्यक्रम किया जाएगा।
क्लब के सीनियर कोच जीडी उपासने ने देवउठनी पर्व की विशेषता बतलाई। दीपावली के ठीक बाद देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी का हिंदू धर्म में एक खास महत्व है. इस साल 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी है, जिसे देवोत्थान एकादशी, देव प्रभोदिनी एकादशी, देवउठनी ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन से विवाह, गृहप्रवेश, जातकर्म संस्कार आदि सभी कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।
देवउठनी एकादशी के लिए कहते हैं कि सोए हुए भगवान इसी दिन जानते हैं. इतना ही नहीं भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा जाता है। इस एकादशी तिथि के साथ, चतुर्मास अवधि, जिसमें श्रावण, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक महीने शामिल हैं, समाप्त हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु शयनी एकादशी को सोते हैं और इस दिन जागते हैं। इस प्रकार, इसे देवउठना या प्रबोधिनी कहा जाता है।
कोच सूरज महाड़ीक ने कहा हमरा देश विभिन्नताओं के समूह का एक ऐसा देश है, जहाँ पूरे साल अलग अलग त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। त्योहारों से हमारे जीवन में परिवर्तन और उल्लास का संचार होता है। त्यौहार अथवा पर्व सामाजिक मान्यताओं, परंपराओं व पूर्व संस्कारों पर आधारित होते हैं। कान्हा क्लब परिवार में खेल के साथ त्योहार बच्चों के साथ बड़ी ही धूमधाम मनाया जाता है।
नोडल अधिकारी संजीव साहू कोच, जीडी उपासने, वालीबाल कोच सूरज महाडिक कोच, विजय कश्यप, विकाश रोहरा, हरमेश चावड़ा प्रकाश सरवैय्या , टिंकु ठाकुर, प्रीत सोनी, महेंद्र यादव , रवी यादव , रमन साहू , ललित साहू , जीतूँ सेन, अख़्तर खान , जयमूनी बगरती , कादर खानव, हेमशिखर धुर्व , अरबाज़ खान , चिनु ठाकुर , आशीष सपहा मनोज भगत , गुनचु, प्रहलाद यादव , होरी यादव , लच्छी यादव , संतोष यादव , जगदिश काटके , जगदीश यादव , कृष्णा रोयन , सूरज सिन्हा , अनुराग केला , दीपक सिन्हा , वैभव ठक्कर, सिनु ठाकुर , बाबू भोंसले , भानु कलाशिया , मौजूद रहे।
देवभोग-ओडिशा सीमा पर चेक पोस्ट का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 15 नवंबर । कलेक्टर एवं एसपी ने देवभोग-ओडिशा सीमा पर अवैध धान परिवहन को रोकने बनाये चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को विशेष निगाह व पेट्रोलिंग कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये।
रविवार को देवभोग विकासखंड अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे विभिन्न चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी के पूर्व की जा रही तैयारियों का जायजा कलेक्टर निलेश क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने लिया। उन्होंने राज्य की सीमाओं से लगे जिले कालाहांडी, नवरंगपुर, नुआपाड़ा से सटे चेकपोस्ट खुटगांव, खोकसरा, झिरिपानी, केंदूबंद चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर तैनात कर्मियों धान का अवैध परिवहन रोकने विशेष निगाह व पेट्रोलिंग कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश किया कि किसी भी स्थिति में सीमावर्ती इलाकों से राज्य में धान की आवक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व, पुलिस, मंडी, खाद्य विभाग की टीम को रोस्टर बनाकर 24 घंटे चेक पोस्ट में तैनात करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही अब 24 घंटे पेट्रोलिंग टीम भी निरीक्षण करेगी। परिस्थितियों को देखते हुए 13 चेकपोस्ट के स्थान पर अब 18 चेकपोस्ट बनाए गए हैं।
अधिकारियों द्वारा ऐसे 5 पगडंडियों का भी मुआयना किया गया, जहां से अवैध धान आने की आशंका है। कलेक्टर एवं एसपी ने ऐसे रास्तों में भी सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट में तैनात कर्मियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कहा कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं दी जाएगी जिससे वे तन्मयता से निगरानी करें। निरीक्षण के पश्चात उनके द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में स्थापित होने वाले प्रदेश के पहले फूड पार्क की तैयारियों का जायजा भी लिया और सक्रिय महिला समूह के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने विश्वास दिलाया के उनके कार्य और सक्रियता को देखते हुए यह फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है ।इस दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
धान निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी चन्द्रेश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी सूरज साहू, नायब तहसीलदार, देवभोग थाना प्रभारी विकास बघेल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 14 नवंबर। गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी में विद्यार्थी जीवन पर खेल का महत्व विषय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सूरज राव महाडिक और व्याख्याता, भौतिकी ओमप्रकाश वर्मा शामिल हुए।
कार्यक्रम पर श्री महडिक विभिन्न प्रकार के खेलों और खेलने के तरीके एवं फायदों का विद्यार्थी जीवन पर पढऩे वाले प्रभाव का विस्तृत जानकारी दिया। उक्त विषय पर जीवन में खेलों के महत्व को विभिन्न खेलों के उदाहरण के माध्यम से जानकारी देते हुए श्री वर्मा ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, साथ ही साथ बताया गया। विद्यार्थी जीवन में समय के हिसाब से खूब खाना, खूब पढऩा और खूब खेलना चाहिए, जिससे शरीर और मन स्वस्थ रहता है।
इस कार्यक्रम का लाभ लेते हुए व्याख्याता अर्थशास्त्र कामता प्रसाद साहू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर हफ्ते के शनिवार को नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि बच्चों को अधिक से अधिक अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में लगभग 160 विद्यार्थियों हिस्सा लिया और काफी उत्साहित हुए। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं में वीरेंद्र कुमार सिन्हा, हरि नारायण यादव, किरण दीवान, हेमंत कुमार दाऊ, चंद्र कुमार कश्यप नूतन साहू , योगेश्वरी यादव, पिंटू सिन्हा और जांगड़े की उपस्थिति थे। सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्राचार्य बसंत त्रिवेदी एवं दीपक कुमार गावली ने शुभकामनाएं दिए। कार्यशाला का सफल संचालन व आभार व्यक्त व्याखाता दिनेश कुमार निर्मलकर के द्वारा किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 नवंबर। बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र के कांग्रेस नेता जनक धु्रव को आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद गरियाबंद, मैनपुर क्षेत्र में प्रथम आगमन के दौरान नवापारा के चंपारण चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतिराम साहू आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक धु्रव एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव को फूल माला एवं गमछा पहनाकर स्वागत कर बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान चंद्रहास साहू, गोपेश धु्रव, अर्जुन सुंदरानी, प्रहलाद धु्रव, नरेश धु्रव, रामरतन, साधुराम धु्रव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
बाल दिवस पर कवि सम्मेलन, कवियों के साथ छात्रों ने पढ़ी कविताएं
राजिम, 14 नवंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी में बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वच्छ भारत अभियान के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बाल कवियों के अलावा प्रदेश के नामचीन कवियों ने ओज, गीत, गजल, हास्य, व्यंग्य एवं छंद की बरसात कर साहित्य के अनेक रंग बिखेरे।
इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को छात्र-छात्राओं ने याद किया तथा हायर सेकेंडरी स्कूल के 25 छात्रों ने स्वरचित कविता प्रस्तुत कर उपस्थित जनमानस का दिल जीत लिया। उन्होंने एक से बढक़र एक कविता की बरसात की जिनमें प्रमुख रूप से विजय भारती, दिनेश, गीतेश, लोकेश सिन्हा, कविता निषाद, नम्रता राव, दीपिका साहू, परमेश्वरी निषाद, रेणुका साहू, हीना साहू, अनिता राव, डाली साहू, डोमेश्वरी, मनीषा, रेशमा, पायल, रेशमा सोनवानी, फलिताअहिरवार, वंदना, कुलेश्वरी, टेमिन,डाली जामरे, भारती साहू, वंदना सेन प्रमुख हंै। इन छात्र-छात्राओं ने एक से बढक़र एक काव्य रस की बरसात कर प्रतिष्ठित कवियों की श्रेणी में अपने आपको ला दिया।
ज्ञात हो कि शिक्षक एवं शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में साहित्यिक कक्षा भी लेते हैं, इसके लिए एक पीरियड निश्चित की गई है, जिसमें बच्चों का मार्गदर्शन किया जाता है। इसी के कारण बच्चों में लिखने की कला कौशल तथा मात्रा आदि पर लगातार सुधार हो रहा है जिससे बच्चे अत्यंत प्रफुल्लित हैं।
कविता पढऩे वाले बाल कवियों को कलम से सम्मानित किया गया। पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम साहू ने कहा कि जहां सूर्य की पहुंच नहीं होती वहां कवि अपने लेखनी के माध्यम से लोगों को प्रकाशमान करते हैं। करेली बड़ी सौभाग्यशाली है कि जहां के बच्चे लेखन पर रूचि ले रहे हैं और खुद साहित्य को एक आयाम दे रहे हैं वैसे भी जिला साहित्य के क्षेत्र में अत्यंत समृद्ध है ऐसे में अब करेली बड़ी भी शामिल हो गया हैं यह हमारे गांव के लिए पात्रता विषय है।
प्राचार्य किशोर जांगड़े ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं में प्रत्येक गतिविधियां विकसित हो, ऐसा हमारा उद्देश्य है। कवि सम्मेलन के माध्यम से इन बच्चों में एक नई जागृति के साथ ही लिखने का कला विकसित होगा। कार्यक्रम का संचालन चौबेबांधा राजिम के कवि संतोष कुमार सोनकर मंडल ने करते हुए शेरो शायरी से कवि सम्मेलन को ऊंचाइयों प्रदान करते हुए उन्होंने चार-चार लाइन की अनेक टुकडिय़ां प्रस्तुत की।
ओज के कवि टीकमचंद सेन की प्रस्तुति ने भाव विभोर कर दिया। छंदकार वीरेंद्र साहू ने छंद सवैया दोहा चौपाई के साथ ही शानदार प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ी कवि मकसूदन साहू बरीवाला ने चाचा नेहरू को याद कर उन पर अनेक कविताएं की पंक्ति बिखेरे तथा छत्तीसगढ़ी में रचना देकर खूब तालियां बटोरी।
युवा शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर ने गजल की लाईनें देकर बच्चों के बीच अपनी जगह बना ली और खूब वाहवाही बटोरी- चाक लम्हें रफू करते हैं, आओ कुछ गुफ्तगू करते हैं। खो गया जीने का फन कहीं, मिल इसे जुस्तजू करते हैं। यह वतन खिलखिलाता रहे, हम सदा आरजू करते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों समेत बड़ों ने भी साहित्य रस का पान किया। जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू, सुशील साहू, मधु सिंह ठाकुर, भावना ठाकुर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा सिन्हा, शिवकुमार साहू, संकुल समन्वयक भागीरथी सोनकर, येक राम साहू, मुकेश कुमार कुर्रे, भुनेश्वर प्रजापति, प्रदीप राव नन्वरे, टी आर साहू, भुनेश्वर साहू, प्रधान पाठक मंजू निषाद, इशरत जबीन खान, शाला विकास समिति के प्रभारी मंत्री चंदूलाल जामरे प्रहलाद निषाद, हेमदास मानिकपुरी आदि हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 14 नवंबर। जिले में बे मौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी। शनिवार को अचानक मौसम में परिवर्तन होते ही भारी बारिश से जहां किसान खेतों में काट कर रखे हुए धान फसल तो कहीं मिजाई कर रहे धान बर्बाद होने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
दरअसल उत्तरी ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय चक्रवाती घेरा के प्रभाव से हवा नमी युक्त चल रही है। गरियाबंद सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
रितिक सिन्हा ने बताया कि तैयार धान की फसल की कटाई जोरो से जारी है और खेतों में ही धान के कटे फसल पड़े हुए हैं। ऐसे में अचानक हुए मौसम के बदलाव से किसान काफी परेशान और चिंतित हैं।
खेतों में कटा हुआ धान बारिश से भीग रहा है, जिससे किसान बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं। कई ऐसे किसान हैं, जो बादल छाने से पहले धान का उठाव कर मिसाई कर चुके हैं। वही कम खेती गरीब किसान हैं। उनकी चिंता आकाश में आज भी छाए बादलों को देख किसान फसल बचाने प्रयास में जुटे हैं।
नवापारा-राजिम, 14 नवंबर। नवापारा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा ने बिजली बिलों में मांग की गई सुरक्षा निधि को निरस्त करने की मांग करते हुए कार्यापालन अभियंता संचार एवं सुधार संभाग नवापारा को ज्ञापन सौंपा है।
प्रसन्न शर्मा ने बताया कि बिजली बिल में सुरक्षा निधी की राशि जोडक़र अनाप शनाप बिल उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। जिससे आम जनता एक साथ अधिक राशि का बिल पटाने में असमंजस की स्थिति में हैं।
श्री शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि बिजली बिलों में कुल बिल का अधिकतम 4 गुना तक सुरक्षा निधि जोड़ दिया गया है, जो कि उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त बोझ है। उससे उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए इसमें सुधार करने की मांग की है।
उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि सिर्फ उपभोग किये गये विद्युत खपत का ही बिल लिया जाये तथा सुरक्षा निधी को निरस्त किए जाने मांग की गई। चूंकि भविष्य में विद्युत विभाग विद्युत प्रदाय की राशि को प्रीपेड करने की योजना बना रही है उस स्थिति में सुरक्षा निधि का वैसे भी कोई मायने नहीं होता।
उन्होंने ज्ञापन में यह भी कहा है कि समय-समय पर आपके मांग के अनुरूप उपभोक्तागण सुरक्षा निधि पूर्व में भी जमा करते आये हैं, इसके संबंध में आम उपभोक्ता को यह पता ही नहीं होता है कि उसकी कुल कितनी सुरक्षा निधि आपके पास जमा है और उसके विरुद्ध उपभोक्ता को कितना ब्याज प्राप्त हो रहा है। सुरक्षा निधि सबसे ज्यादा तब अव्यवहारिक हो जाता है जब किरायादार / मकान मालिक वाले उपभोक्ता होते हैं।
उन्होंने कहा है कि यदि विद्युत विभाग व्दारा 15 नवंबर तक स्पष्ट रूप से आदेश जारी नहीं किया जाता है तो हम समस्त उपभोक्तागण विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी विद्युत विभाग की होगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 13 नवंबर। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में राजकीय पशु वनभैंसे की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उदंती अभ्यारण के बाड़े मेें राजकीय पशु नर वनभंैसा सोमू की गुरुवार शाम को मौत हो गई। खबर लगते ही विभाग के अफसर उदंती अभ्यारण पहुँचे।
शुक्रवार सुबह तीन पशुचिकित्सकों तथा अन्य वन अमले की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा।
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाये
जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 13 नवंबर। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन की समीक्षाके लिए शुक्रवार को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई। श्री साहू ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा और लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये।
उन्होंने नेशनल हाईवे 130 सी के मरम्मत व सडक़ सोल्डर निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने और तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। विशेषकर धवलपुर से मदांगमुड़ा सडक़ के मजबूतीकरण कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिये है। उन्होंने इंदागांव विद्युत सबस्टेशन को भी मार्च 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
सांसद श्री साहू ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं विभागों को पूर्ण जवाबदेही एवं समयबद्धता से कार्य निष्पादन करने कहा। विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं की गतिविधियों की और प्रगति के संबंध में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू को अवगत कराया। लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने जिले के मैनपुर एवं देवभोग के मध्य राष्ट्रीयकृत बैंक खोलने प्रस्ताव देने के निर्देश दिये है।
समीक्षा के दौरान जानकारी सामने आई कि इस क्षेत्र में बैंक नहीं होने के कारण पेंशनधारियों को समय पर राशि नहीं मिल पाती। बैंक खुलने से उन्हें राशि समय पर मिलेगी। समीक्षा के दौरान उन्होंने धुरवागुड़ी से घुमरापदर सडक़ निर्माण में विलंब और गुणवत्ताविहीन होने के कारण संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिये है। साथ ही वर्तमान में मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिये। देवभोग के सुपेबेड़ा में तेलनदी से वाटर सप्लाई संबंधी विषय पर उसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। संबंधित अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में निविदा आमंत्रित किया गया है एवं दर निर्धारण की प्रक्रिया जारी है। जल जीवन मिशन के तहत 349 ग्रामों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुका है एवं 279 कार्य प्रारंभ हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की उपलब्धता और प्रसव के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी पर ध्यान आकृष्ट करते हुए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये है। साथ ही निष्चेतक विशेषज्ञ के रूप में स्थानीय चिकित्सक को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश खनिज विभाग को दिये गये।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि जनता की बेहतरी एवं उन्हें आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सफल क्रियान्वयन कराने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों का दायित्व है। इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाये।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास, स्वच्छ भारत मिशन, आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन, सभी जनपद अध्यक्ष, भागीरथी मांझी, विधायक प्रतिनिधि सन्नी मेमन एवं मनोनित सदस्य, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, जिला अधिकारी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 12 नवंबर। राजिम थाना के रोहिना में मामूली बात को लेकर पोते ने 9 नवंबर की रात अपनी 70 वर्षीय दादी की टंगिया मारकर हत्या कर शव कमरे में बंद रखा। दूसरे दिन रात को ताला खोल दिया और गुरुवार की सुबह मौत होने की बात फैलाई। दादी की हत्या में आरोपी का बड़ा भाई गोपाल एवं मां गोदावरीबाई (मृतका की बहू) भी शामिल थी। इन तीनों को राजिम पुलिस ने राजिम न्यायालय में पेश कर उपजेल गरियाबंद भेज दिया।
थाना प्रभारी संतोष भूआर्य ने बताया कि गुरुवार सुबह मृतका का बड़ा बेटा सुरेंद्र जो फिंगेश्वर में रहता है, ने फोन कर बताया कि उसकी मां 70 वर्षीय फूलबासन बाई का शव उसके घर में पड़ा है। इसके बाद वे फौरन घटनास्थल पहुंचे और शव को पीएम के लिए राजिम भेजा। भूआर्य को संदेह हुआ कि हो न हो हत्या में परिवार का ही कोई शामिल है। संदेह के आधार पर उसके पोते टुकेश धु्रव (20) से पूछताछ की तो आरोपी ने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि 9 नवम्बर को दादी फुलबासन बाई एवं उसकी मां गोदावरी धु्रव के बीच कचरा उठाने की बात का लेकर विवाद हुआ था, जिस पर आरोपी द्वारा अपनी दादी को जान से मारने की बात मन में ठान लिया।
दरअसल, दादी पोते के घर से कुछ दूर रहती थी। टुकेश धु्रव ने दादी को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दिन शाम 5 बजे दादी के घर गया, जहां वह अकेली रह रही थी, पहुंचते ही आरोपी ने घर में रखी टंगिया से दादी की हत्या कर दी।
हत्या के बाद अपनी मां गोदावरीबाई (45) तथा बड़े भाई गोपाल धु्रव (22)को इसकी जानकारी दी। तीनों ने फूलबासन के घर बाहर से ताला जड़ दिया और नाती ने बुधवार की रात ताला खोल दिया। गुरुवार को अज्ञात कारणों से दादी की मृत्यु की खबर गांव में फैला दी। इसके बाद गोदावरी बाई ने फोन से फिंगेश्वर में रह रहे पति सुरेंद्र को मौत की सूचना दी। उसने तुरंत गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर राजिम व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया,जहां से दोनों आरोपी भाइयों को गरियाबंद भेज दिया, जबकि गोदावरी बाई को रायपुर जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य, उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल, प्रआर 123 कृष्ण कुमार गिलहरे, महिला आरक्षक सविता खरे, आरक्षक गोविंद मरकाम, नोहर सिंह ठाकुर, विमल लकडा, रोशन साहू, प्रमोद कुमार यादव का उल्लेखनीय योगदान रहा।
दीपावली मिलन समारोह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 12 नवंबर। महिला स्वावलंबी संस्था के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय संस्कृतिक भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ी फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ व्यंजन, रंगोली, मेहंदी और छत्तीसगढ़ी डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन थे। विशेष अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनेटेके, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष तनु साहू के नेतृत्व में किया गया था।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सभी महिलाओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए महिला स्वाबलंबी संस्थान द्वारा जो प्रयास किया गया है वह काफी सराहनीय है।
सांस्कृतिक और प्रतियोगी कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं का हौसला बढ़ेगा, इसके साथ ही उन्हें आगे बढऩे प्रोत्साहन भी मिलेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर की महिलाओं को रोजगार और स्वालंबन से जोडऩे की पहल शुरू करने सुझाव भी मांगा और आश्वस्त किया कि इसके लिए वह अपनी ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दो महीनों मे महिलाओ के लिए अलग से जीम बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा अलग से पथ वे बनाया जा रहा है, जिसमें केवल महिला ही वॉक कर सकेंगे। मौके पर उन्होंने योग हेतु भवन भी उपलब्ध कराने की घोषणा की।
इसके बाद उन्होंने महिलाओं द्वारा लगाए व्यंजन स्टाल और रंगोली का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति मिश्रा, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, पद्मा साहू, विमला साहू, सीमा जांगड़े, नेहा जॉन, नीतू देवदास, धानी मानिकपुरी, प्राची कुटारे, सारिका महाडिक, मुक्ति देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, सुमन साहू, पूर्णिमा तिवारी, लता पटेल, संध्या सांज, लता बेला मोंगरे, सुनीता झारिया, सरोज मानिकपुरी, प्रीति गणवीर, पूर्णिमा गजभिए, जमुना गजभिए सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 नवंबर। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के कालखंड में पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले तथा पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने वाले कार्यकर्ताओं का संस्करण तैयार करने का निर्णय लिया है। उस समय के फोटोग्राफ्स एवं अखबारों की कतरनें भी संग्रहित की जा रही हैं। कमल पुष्प योजना के अंतर्गत पुराने कार्यकर्ताओं का इतिहास लिखने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद प्रकाश नड्डा के निर्देश और मंशा के अनुरूप किया जा रहा है। इसी तारतम्य भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने गोबरा नवापारा में स्वर्गीय ऋषि दास वैष्णव के निवास में जनसंघ के तत्कालीन नेताओं के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा सबके संस्मरण सुना।
श्री बजाज ने उपस्थित सभी नेताओं के परिजनों को भाजपा का साफ ा ओढ़ा कर एवं श्रीफ ल देकर सम्मान किया। श्री बजाज ने कहा कि वर्षों पहले रोपा गया पौधा आज विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश की राजनीतिक क्षितिज पर स्थापित करने में तत्कालीन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान है, इन्होंने तत्समय नाना प्रकार से प्रताडि़त होकर, उलाहना सह कर तथा सर्वस्व न्योछावर कर भारतीय जनता पार्टी को विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित किया है। ऐसे कार्यकर्ता हमारी धरोहर है। इनके संस्मरण एवं संघर्ष की गाथा सुनकर नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर तत्कालीन नेताओं के परिजनों में मुख्य रूप से घनश्याम दास वैष्णव, पारसमल गोलछा, संजय चौधरी, भागचंद पंजवानी, ताम्रकार, शब्बीर भाई, राजू साहू, गौतम साहू एवं प्रकाश आयल सिंघानी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गंगवाल, परदेसी राम साहू, दयालु गाड़ा, मनीष चौधरी, राजकुमार कंसारी, अजीत चौधरी, धनवती साहू, मुकुंद मेश्राम, हितेश मंडई, किशन साहू, मोहम्मद अकबर खान एवं कमल डागा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 12 नवंबर। जिले के युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने एवं प्रेरित करने तथा सामान्यजन में प्रचार प्रसार करने व मतदान प्रक्रिया से जोडऩे के लिए गुरूवार 11 नवम्बर 2021 को शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में ‘‘इस सदन की राय में निर्वाचन प्रकिया में महिलाओं की स्वतंत्र, सक्रिय एवं समान भागीदारी लैंगिक समानता को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी’’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश के परिपालन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. तलवरे के नेतृत्व में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में जिले में संचालित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डिकर्ण साहू बी.एस-सी प्रथम वर्ष शासकीय महाविद्यालय राजिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर फूलेश्वर बांधे शासकीय महाविद्यालय कचना धुरवा छुरा तथा तृतीय स्थान पर भूलक्ष्मी सिन्हा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद ने हासिल किया।
उक्त कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डी.आर. साहू, सहायक प्राध्यापक छुरा, क्षमा मसीह शासकीय महाविद्यालय राजिम एवं गौतम कुमार कुर्रे सहायक प्राध्यापक सहित स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. आर. के.तलवरे, नीलाम्बर पटेल, सहा. प्राध्यापक, संत कुमार बंजारे, गौतमचंद ठाकुर क्रीड़ाधिकारी, बी. के. शर्मा, अमल मातुरकर, महेश राम यादव, हेमलाल धु्रव, प्रमिला देवंागन, चित्रकांत शर्मा, डिगम्बर निषाद, केवल सिंह, श्रीमति हेमीन धु्रव सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 12 नवंबर। ओडिशा से धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए बनाए गए चेक पोस्ट में कल 4 गाडिय़ों को धान के अवैध परिवहन करते रोका गया। गाडिय़ों से 466 बोरा धान सहित जब्त कर देवभोग थाना को सौंपा गया है।
गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दूसरे प्रदेश से धान की अवैध आवक रोकने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश के परिपालन में देवभोग तहसील के ओडिशा सीमा में 13 धान चेकपोस्ट और छुरा तहसील बार्डर में 2 धान चेकपोस्ट बनाये गये हैं। इन चेकपोस्ट में राजस्व, पुलिस, खाद्य, सहकारिता तथा मार्कफेड विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ओडिशा प्रांत से धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए बनाए गए चेक पोस्ट अंतर्गत 4 वाहन को धान के अवैध परिवहन में संलिप्त पाये जाने पर 466 बोरा धान सहित जप्त कर देवभोग थाना के सुपुर्द की गई है।
गुरुवार को देवभोग निवासी मुकेश अग्रवाल वाहन क्रमांक-ओ.आर 24 बी 7101 जब्त धान 300 बोरा, निष्टीगुड़ा निवासी बुटीझाकर वाहन क्रमांक- सीजी 04 एमएम 2811 जब्त धान 56 बोरा, केन्दूवन निवासी निरंजन यादव वाहन क्रमांक - सीजी 23-0150 जब्त धान 50 बोरा और कुसुमजूर निवासी पूर्णचंद नाग वाहन क्रमांक सीजी 04 जेबी 5453 जब्त धान 60 बोरा शामिल है।
ज्ञात हो कि कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया की अध्यक्षता में पुलिस, राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में दूसरे प्रांत के अवैध धान परिवहन रोकने चर्चा की गई। साथ ही धान के अवैध परिवहन में संलिप्त बिचौलियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया।