छत्तीसगढ़ » राजनांदगांव
सालाना रिपोर्ट में पुलिस की एसपी ने गिनाई उपलब्धियां, यातायात बंदोबस्त को पुख्ता करने पर रहेगा जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। नववर्ष के आखिरी दिन एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस की सालाना रिपोर्ट के आधार पर कहा कि पुलिस की सख्ती और सजगता से अपराधों की संख्या में गिरावट आई है। एसपी ने कहा कि साल 2023 में यातायात बंदोबस्त को पुख्ता करना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। 2022 में हुए हत्या, चोरी, अपहरण, लूट, नकबजनी तथा बलात्कार जैसी संगीन घटनाओं को लेकर एसपी ने एक आंकड़ा सामने रखा। उन्होंने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए भी अपने मातहत अफसरों की पीठ थपथपाई।
उन्होंने कहा कि हत्या के मामलों में ज्यादातर अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते कहा कि पुलिस ने हर मोर्चे पर पूरी पारदर्शिता और मुस्तैदी के साथ काम किया। जिसके नतीजे सकारात्मक रूप से सामने आए। पुलिस ने हर अपराधियों को उनके गुनाह के चलते जेल में बंद किया। पत्रकारों से चर्चा करते उन्होंने बताया कि 2022 में पुलिस ने सामाजिक सरोकार से जुड़े सट्टा-जुआ के प्रकरणों में कोई ढील नहीं दी। पुलिस ने 500 प्रकरणों में जुआरियों और सटोरियों से लगभग 6 लाख 75 हजार रुपए भी जब्त किए। पुलिस ने 210 जुआ प्रकरणों में भी 861 आरोपियों से 2 लाख 38 हजार 420 रुपए जब्त किए।
एसपी ने बताया कि कुछ चर्चित हत्याओं का पुलिस ने शीघ्र अतिशीघ्र खुलासा किया। जिसमें 21 जून 2021 को लालबाग थाना क्षेत्र के इंदामरा में 12 साल के बालक का अपहरण बाद हत्या करने के मामले में पड़ोसी तुलसीराम को गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने 13 जुलाई 2022 को लिटिया निवासी हिरावन मांडले की हत्या की घटना में कार्रवाई करते हुए एक महिला मोमीन वर्मा और डिगेश्वर वर्मा को गिरफ्तार किया। डोंगरगढ़ क्षेत्र में 13 साल 9 माह की नाबालिग बालिका का अपहरण कर हत्या की घटना के आरोपी छबिल कुर्रे को आरोपी के रूप में पुलिस ने जेल भेज दिया।
सोमनी क्षेत्र में 24 सितंबर को संतोष यादव नामक की भी हत्या हुई। उस पर भी पुलिस ने त्वरित कदम उठाते आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। राजनंादगांव शहर के तुलसीपुर में दानिश खान और बसंतपुर क्षेत्र में आदित्य उर्फ गोविंदा सौदागर की हत्या के मामले में भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। बोरतलाव क्षेत्र में 55 साल के चंद्रभूषण सिंह की हत्या के मामले में भी पुलिस ने एक महिला लाभिनी साहू और नूतन साहू को गिरफ्तार किया। इस तरह राजनांदगांव पुलिस ने सालभर गंभीर अपराधों के साथ जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
चिखली चौकी को थाना बनाने का भेजा गया प्रस्ताव, शहर होगा जल्द सीसीटीवी कैमरे से लैस
राजनांदगांव शहर की कानून व्यवस्था को लेकर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एक अहम जानकारी देते बताया कि शहर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। साथ ही चिखली पुलिस चौकी के अपग्रेडेशन के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। एसपी ने बताया कि चिखली पुलिस चौकी को थाना का दर्जा देने का प्रस्ताव पीएचक्यू भेजा गया है। चिखली पुलिस चौकी एक तरह से थाना के तर्ज पर काम कर रहा है।
अपराध और अन्य मामलों में पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में पीएचक्यू से चिखली को थाना की मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उधर राजनांदगांव शहर के चौक-चौराहों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किए जाने के अधूरे काम को जल्द पूरा करने की जानकारी दी गई है। आपराधिक घटनाओं और गतिविधियों के खुलासे में तकनीकी तौर पर सीसीटीवी कारगर साबित हुए। ज्यादातर मामलों में पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी से सहायता मिलती रही है। एसपी ने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। खासतौर पर चाकूबाजों पर भी नकेल कसे जाएंगे। 2022 में पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों से 47 चाकू, 10 तलवार, एक रिवाल्वर और एक देशी कट्टा जब्त किया गया है। आम्र्स एक्ट के मामलों में पुलिस ने सख्ती दिखाई।
एके-47, एसएलआर भी बरामद, मुठभेड़ संग डंप निकालने में मिली कामयाबी
प्रदीप मेश्राम
राजनांदगांव, 1 जनवरी (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)। नक्सल समस्या से जूझ रही मध्यप्रदेश के बालाघाट पुलिस के जवानों ने नक्सल मोर्चे में पिछले तीन साल में नक्सलियों के पांव पसारने के इरादे पर पानी फेर दिया है। गुजरे तीन वर्ष में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के हर ठिकाने में जवानों ने बहादुरी के दम पर नक्सलियों को सबक सिखाया।
पुलिस ने तीन साल के भीतर लगभग 10 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में ज्यादातर छत्तीसगढ़ के बीजापुर और गढ़चिरौली के शामिल हैं। मौजूदा समय में नक्सली विस्तार की नीति अपनाकर बालाघाट से लेकर छत्तीसगढ़ के सरहदी जिलों डिंडौरी, अनूपपुर के रास्ते बढऩे की कोशिश में है। बालाघाट को नक्सलियों ने मुफीद ठिकाना मानकर बेसकैम्प बनाने की योजना बनाई है। पुलिस ने नक्सलियों के खतरनाक इरादों को भांपते हुए अंदरूनी इलाकों में अपनी मुस्तैदी के बदौलत कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक हार्डकोर नक्सलियों को मिलाकर 10 लोगों को मार गिराया है। पुलिस को मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47, इंसास और एसएलआर रायफल भी मिले हैं। एक जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई 2019 को बालाघाट पुलिस ने पुजारीटोला जंगल में अशोक उर्फ मंगेश तथा 19 साल की महिला नक्सली नंदे को मार गिराया था। इस घटना के सालभर बाद 6 नवंबर 2020 को बैहर थाना के कान्हा नेशनल पार्क के मालखेड़ी जंगल में शारदा उर्फ पुज्जे को जवानों ने मुठभेड़ में मार दिया था।
पुज्जे मूलत: छत्तीसगढ़ बीजापुर की रहने वाली थी। इसी तरह 11 दिसंबर 2020 को किरनापुर के बोरवन-सिरका के जंगल में शोभा गावड़े नामक महिला नक्सली मारी गई। इस मुठभेड़ के अगले दिन 12 दिसंबर 2020 को पुलिस ने एक और महिला सावित्री उर्फ आयते (बीजापुर-छत्तीसगढ़) को ढ़ेर कर दिया।
20 जून 2022 को एक बड़ी सफलता हासिल करते बालाघाट पुलिस के जवानों ने बहेला थाना के लंगूर झिरिया जंगल में मुठभेड़ में एकमुश्त तीन नक्सलियों को मार गिराया। जिसमें नागेश उर्फ राजू तुलावी (गढ़चिरौली), मनोज डोड्डी (बीजापुर-छत्तीसगढ़) और महिला नक्सली रामे पुनेम (बीजापुर) को मार दिया।
पुलिस ने 2022 के आखिरी महीने से कुछ दिन पहले 30 नवंबर को गढ़ही थाना के जामसहेरा में दो हार्डकोर नक्सली राजेश उर्फ नंदा (सुकमा छत्तीसगढ़) और गणेश उर्फ उमेश मडावी (गढ़चिरौली) को अपनी गोली से मार दिया।
साल के आखिरी महीने 18 दिसंबर को भी एक मुठभेड़ में पुलिस ने पाथरी पुलिस चौकी के हर्राटोला जंगल में रूपेश उर्फ हुंगा (सुकमा) को ढ़ेर कर दिया। इस तरह पुलिस ने तीन साल के भीतर एमएमसी जोन में सक्रिय 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ों में भी अपनी पकड़ मजबूत की है। ज्यादातर मुठभेड़ों में पुलिस ने नक्सलियों को मारकर संगठन को कड़ा नुकसान पहुंचाया है।
राजनांदगांव और नए जिले नक्सल मोर्चे में कमजोर
नक्सल मोर्चे में एक ओर पड़ोसी राज्यों के जिले सफलता के नए आयाम तय कर रहे हैं। वहीं राजनांदगांव समेत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले सफलता के लिए तरस रहे हैं। पिछले दो साल के भीतर पुलिस नक्सलियों की सिर्फ जंगलों में तलाश कर रही है। एक-दो मामले छोडक़र पुलिस को सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गढ़चिरौली में भी गुजरे तीन सालों में हार्डकोर नक्सलियों को मार दिया गया था।
2021 में नवंबर के महीने में दीपक तिलतुमड़े जैसे सीसी मेम्बर संग 29 नक्सली अविभाजित राजनांदगांव जिले की सीमा में ही मारे गए थे। कामयाबी के मामले में बालाघाट पुलिस भी पीछे नहीं है। बालाघाट में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जंगल में गदर मचा रही है। जबकि राजनंादगांव और दोनों नए जिले के पास नक्सल सरेंडर, शव तथा मुठभेड़ को लेकर रिकार्ड फिलहाल शून्य है।
हालांकि तीनों जिलों में नक्सलियों का मूवमेंट बरकरार है। पुलिस के पास पर्याप्त बल और नक्सल विशेषज्ञों की कमी नहंी है। इसके बावजूद कामयाबी हासिल करने के लिए पुलिस सिर्फ इंतजार कर रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। राज्य शासन के 4 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बुद्धुभरदा में विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का अयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में ग्रामीण शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी गई।
फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंच ग्राम बुद्धुभरदा निवासी हेमसिंह सिन्हा ने बताया कि उनके पिता किसान है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलने से खुश है। उन्होंने कहा कि शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना बहुत ही सराहनीय योजना है। इस योजन से हम सब किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
ग्राम बुद्धुभरदा निवासी श्रीमती हुमन साहू ने कहा कि शासन की गोधन न्याय योजना के बारे में पहले से जानकारी थी। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। फोटो प्रदर्शन में शासन के 4 साल की उपलब्धियों को बताया गया है। मानदास साहू ने कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं से खुश हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। जिससे किसानों का मनोबल बड़ा है। भोला दास साहू ने छत्तीसगढ़ मॉडल नई उद्योग नीति की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति से आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
ग्राम हरदा निवासी समारूराम शिंदे, बिसेसर साहू, गोपाल दास साहू ने बताया कि शासन द्वारा गौमूत्र की खरीदी करने से आय का जरिया प्राप्त हुआ है। हम सोच भी नहीं सकते थे कि 4 रुपए प्रति लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जाएगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी कलेक्टर एस. जयवर्धन ने गत् दिनों जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने मोहला विकासखंड की उचित मूल्य दुकान मोहला में हितग्राहियों से चर्चा की। जिसमें हितग्राहियों द्वारा दुकान में बहुत अधिक संख्या में राशन कार्ड संलग्न होने से खाद्यान्न वितरण कार्य में देरी होना बताया गया। हितग्राहियों की समस्या को देखते कलेक्टर द्वारा मोहला में तत्काल 2 अन्य नवीन दुकान बनाने विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने ग्राम माडिंगपिडिंग (भूर्सा) की उचित मूल्य दुकान निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने के कारण संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देशित किया। मोहला विकासखण्ड के ग्राम गोटाटोला दुकान के निरीक्षण में वितरण व्यवस्था तथा खाद्यान्न स्टॉक व्यवस्था अच्छी पायी गयी। हितग्राहियों ने वितरण व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विके्रताओं को समय पर दुकान खोलने तथा खाद्यान्न भंडारण कराकर सुचारू रूप से वितरण करने के निर्देश दिए।
राजनांदगांव, 1 जनवरी। जिला भाजपा द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, सिद्धार्थ सिंह, सुरेश एच. लाल, संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, अशोक चौधरी, गीता साहू, विक्रांत सिंह, नीलू शर्मा, रामजी भारती, कोमल जघेल, सरोजनी बंजारे, विनोद खांडेकर, राजेंद्र गोलछा, सौरभ कोठारी, तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा, पवन मेश्राम, मोनू बहादुर सिंह, आलोक श्रोती आदि नेताओ ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय माता हीराबेन के दुखद निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने हीराबेन को नमन करते कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व से ऐसे पुत्र को देश की सेवा के लिए समर्पित किया जो दिन-रात एक करते हैं, जिन्होंने आज पूरे विश्व में सादगी की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय एवं संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग डॉ. दिवाकर सिंह राठौर ने सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि जिला अंतर्गत 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले 11 शासकीस सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ), पुष्प गुच्छ तथा उपहार प्रदान कर ‘आभार आपकी सेवाओं का’ के अंतर्गत सम्मानित किया गया।
शासकीय सेवकों ने जिला प्रशासन तथा संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग को सेवानिवृत्ति पूर्व पीपीओ जारी किए जाने के लिए धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग संभाग में सर्वाधिक पीपीओ 99.28 प्रतिशत राजनांदगांव जिले में जारी किए गए हैं।
राजनांदगांव, 1 जनवरी। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक बैकलॉग रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। विभिन्न शैक्षणिक बैकलॉग रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 11 जनवरी 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डॉक एवं कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी से प्राप्त की जा सकती है।
राजनांदगांव, 1 जनवरी। महापौर हेमा सुदेश देशमुख शनिवार को सेक्टर-9 के पं.जवाहर लाल नेहरू हास्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र पहुंचकर लखोली में आत्मदाह के दौरान झुलसी महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके परिजनों से मुलाकात कर जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की कामना की।
महापौर देशमुख हास्पिटल में इंचार्ज डॉक्टर से महिला की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर समुचित उपचार करने कहा, ताकि जल्द स्वस्थ्य हो सके। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि इनकी स्थिति को ध्यान में रखकर शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने का हर संभव प्रयास किया जाए।
उन्होंने उनके परिजन से मुलाकात कर कहा कि उनके स्वस्थ्य होने के लिए डॉक्टर की टीम लगी हुई है और इस संकट की घड़ी में निगम प्रशासन आप लोगों के साथ है। इलाज के लिए भी हर संभव मदद किया जाएगा तथा किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी।
राजनांदगांव, 1 जनवरी। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू कवर्धा पहुंचकर लोकसभा सांसद सांसद संतोष पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासीराम साहू, जिला साहू संघ सहसंयोजक रुपेन्द्र साहू, भरत साहू आदि शामिल थे।
अवैध कब्जा के प्रकरण की जांच का मामला
राजनांदगांव, 1 जनवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना मेें मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत लखोली में निर्मित बहुमंजिला आवास में अवैध कब्जा हटाने के दौरान निर्मित परिस्थिति की जांच के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने जांच समिति का गठन किया है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत लखोली में निर्मित आवासों में गरीब एवं जरूरतमद परिवारों को नियमत: आवास आबंटित किया गया था। उक्त आवासों में कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। जिसके कारण पात्र हितग्राही आवास में नहीं रह पा रहे थे। निगम के प्रधानमंत्री आवास की टीम द्वारा बार-बार समझाईस देकर कब्जा खाली करने नोटिस देने के पश्चत भी आवास खाली नहीं किया गया, जिसे खाली कराने निगम एवं प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम विगत दो दिनों से अवैध कब्जा खाली कराने की कार्रवाई की गयी। इसी बीच अवैध कब्जाधारियों द्वारा आवास रिक्त नहीं करने हेतु विरोध किया गया एवं विरोध के दौरान अप्रिय घटना घटित हुई। साथ ही इस के संबंध में कुछ शिकायत भी प्राप्त हुई।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण के संपूर्ण पहलुओं की जांच के लिए उच्च स्तरीय जॉच समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे एवं विधि अधिकारी, लेखा अधिकारी सदस्य होंगे तथा प्रस्तुतकर्ता कार्यालय अधीक्षक होंगे। गठित समिति संपूर्ण पहुलओं की सूक्ष्मता से जांच कर प्रतिवेदन 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त शिकायत पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी यूके रामटेके ने योजना के सीएलटीसी ललित मानकर एवं सहायक ग्रेड-3 राजेन्द्र रामटेके को शिकायत के संबंध में अपना पक्ष 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने स्पष्टीकरण जारी किया गया। संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
आतिशबाजी व नारों के साथ मिठाई वितरण
राजनांदगांव, 1 जनवरी। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश में बड़े बदलाव किए। इसी क्रम में राजनांदगांव के अनुभवी युवा आलोक श्रोती को प्रदेश संगठन में बड़ी जवाबदारी के साथ प्रदेश मंत्री पद पर आसीन किया गया है। इनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा की गई।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मानव मंदिर चौक में आतिशबाजी करते मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की तथा आलोक श्रोती को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही नारे लगाते आपस में खुशी बांटी।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश वि.आ. सदस्य गोलू सूर्यवंशी, समीर श्रीवास्तव, महामंत्री प्रशांत गुप्ता, अशोकादित्य श्रीवास्तव, सुमित सिंग भाटिया, अशोक निर्मलकर, सुमित अजमानी, अरुण साहू, राजू वर्मा, गगन आईच, पिंटू वर्मा, ज्ञानेश गुप्ता, जय शर्मा, आशुतोष सिंह ठाकुर, कमलेश प्रजापति, सज्जन सिंह ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव, कमलेश लहरे, आदित्य पराते, हिमांशु सोनवानी, अभिषेक सेन, अशोक सिन्हा, अमन जायसवाल, आशु कसार, रवि ठाकुर, विजेंद्र आर्य, अमितेश झा, जैकी सोनकर, अंशुल कसार, रोहित सिन्हा, विक्की जैन, ज्ञानचंद नेताम गणेश त्रिपाठी, रिजवान बडगुजर, उपस्थित थे।
राजनांदगांव, 1 जनवरी। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने रेवाडीह गौठान पहुंचकर खाद बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती देशमुख रेवाडीह गौठान में पहुंचकर स्वच्छता दीदीयों से वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद बनाने की जानकारी लेकर कहा कि पशुपालको से प्रतिदिन गोबर खरीदी की जाए एवं गोबर से प्रक्रिया के तहत खाद का निर्माण किया जाए। उन्होंने खाद बनाने के पश्चात खाद के भंडारण एवं उसके विक्रय की जानकारी ली और कहा कि शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद विक्रय करना सुनिश्चित करें। उक्त खाद का उपयोग शहर के लोगों द्वारा उद्यानिकी एवं गमलों में किया जा रहा है। साथ ही सब्जी बाड़ी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने उपयोग किया जा रहा है।
गौठान की अनिता फ्रांसिस ने बताया कि गोबर से निर्मित खाद से सब्जिया भी तैयार की जा रही है। वर्तमान में फूलगोभी, पत्ता गोभी, विभिन्न प्रकार की भाजीया लगायी गयी है।
महापौर श्रीमती देशमुख ने उनके कार्यो की सराहना करते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच कि महिला समूह व स्वच्छता दीदी भी आत्मनिर्भर बने गोबर से खाद निर्माण एवं दीये, गमले, गोबर की लकडी आदि का निर्माण कर आय अर्जित करें।
उन्होंने कहा कि गौठानों की हमारी स्वच्छता दीदीया अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। जिससे हम ई-कॉमर्स कम्पनी के माध्यम से भी खाद का विक्रय कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान गौठान की स्वच्छता दीदीयां उपस्थित थी।
राजनांदगांव, 1 जनवरी। प्रधान आरक्षक जगमोहन सिंह बघेल के सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंटकर विदाई दी गई। 31 दिसंबर को पुलिस संवाद कक्ष में प्रधान आरक्षक जगमोहन सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट़ कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डीएसपी नेहा वर्मा एवं पुलिस कार्यालय, रक्षित केंन्द्र एवं नक्सल सेल के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। प्रदेश साहू संघ के आह्वान में तहसील साहू संघ डोंगरगांव के पदाधिकारियों ने तहसील संरक्षक अमरनाथ साहू व अध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के हितों में विधानसभा में हुए विधेयक का समर्थन करते अनुभागीय दंडाधिकारी डोंगरगांव को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।
अध्यक्ष हेमंत साहू ने बताया कि केरल तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यो में जनसंख्या के अनुपात के आरक्षण प्रावधानित है, तो छत्तीसगढ़ राज्य में भी इसका क्रियान्वयन होना अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के लिए सार्थक सिद्ध होगा। उक्त ज्ञापन के लिए अनुभागीय दंडाधिकारी कार्यालय में अमरनाथ साहू, हेमंत साहू, रामप्रकाश साहू, धनराज साहू, कोमल साहू, दौवाराम साहू, पुरुषोत्तम साहू, भैयालाल साहू, लविंद्र साव, कौशल साहू, नरेश साहू, शंकरलाल साहू, पी. साहू, धर्मेंद्र साहू, गौरीशंकर साहू, माधव साहू, दिलीप साहू, नोहर दास साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
विधायक ने अन्य सुविधाओं के लिए भी किया आश्वस्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। शासकीय रानी सूर्यमुखीदेवी महाविद्यालय छुरिया के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं वार्षिक पदक वितरण समारोह में खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने महाविद्यालय की सुविधाओं और आने वाले सत्र में सीटों में बढ़ोतरी के लिए आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। हम न सिर्फ शिक्षा, बल्कि कौशल विकास और उससे युवाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।
समारोह की शुरूआत सरस्वती पूजन व वंदना एवं राजकीय गीत के साथ की गई। इसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुषमा चौरे, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डुमेश्वर साहू व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधायक छन्नी साहू सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। विधायक ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही समाज और आर्थिक उन्नति का आधार है। इस दौर में कौशल विकास पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान पर भी जोर देने की आवश्यकता है। हम इसे लेकर गंभीर हैं और इसके लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखकर अच्छा लग रहा है कि पूर्व में विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों के बाद विद्यार्थियों को सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि ्रदेश सरकार ने छात्र-छात्राओं की चिंता करते महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की है जिसका सीधा लाभ महाविद्यालय को मिला। यहां पांच सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति हुई है। साथ ही पिछले वर्ष छुरिया महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर के सीटों में वृद्धि की गई है। जिससे विद्यार्थियों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता की आकांक्षाओं व विश्वास पर खरा उतरना चाहिए। अभिभावक अपने बच्चों को भी उम्मीदों के साथ महाविद्यालय भेजते है, जिसे पूर्ण करना चाहिए।
इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन और छात्रों ने विधायक के सामने विभिन्न मांगे भी रखी।
इनमें समाज शास्त्र, राजनीति, भूगोल सहित अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स संचालित करने व कॉलेज के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। इस पर विधायक श्रीमती साहू ने कॉलेज प्रबंधन को पूर्ण आश्वासन दिया कि वो अपने क्षेत्र के महाविद्यालय की मांग से प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराएंगी व समस्या का समाधान जल्द होगा। इस दौरान पूर्व में साइकिल स्टैंड के लिए विधायक निधि से दो लाख की राशि से बने स्टैंड से छात्रों को हो रही सहूलियत देखकर विधायक ने कहा विकास की ये गति जारी रहेगी।
इस अवसर पर रितेश जैन, राजकुमारी सिन्हा, डुमेश्वर साहू, राहुल तिवारी, चुम्मन साहू, कन्हैया कोले, प्रकाश शर्मा, भीखम देवांगन, सूरज साहू, सोनू खान, चन्द्रिका वर्मा, पुरण नेताम, ललित कुमार साहू, चित्र कुमार पाल, रघुवीर सेवता, पूनाराम सिन्हा, हारून मानिकपुरी, प्राचार्य सुषमा चौरे, प्राध्यापक राजेन्द्र शर्मा, एचएस भाटिया समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगाव, 1 जनवरी। राजनांदगाव सनसिटी निवासी ईश्वर भाई पटेल व उनकी पत्नी सावित्री बेन पटेल ने आज अपने वैवाहिक जीवन के 40 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प लिया व देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के फणेंद्र जैन , मनीष साहिता, शैलेश गणात्रा , तरुण आडतीया सिद्धि मिरानी ,दिव्या नगदीया को सौंपी। पुत्र पलक पटेल,हरेश पटेल व् पुत्री प्रियंका पटेल अपने माता पिता के देहदान के साक्षी बने। पटेल दम्पति के देहदान की घोषणा पर तरुण आढ़तिया ने उन्हें साधुवाद दिया व कहा-वर्षगांठ मनाने का यह श्रेष्ठ तरीका है जिस से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा व लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे व पटेल परिवार के लिए यादगार रहेगा
ईश्वर भाई पटेल ने कहा -आज देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि रही है कि अब उनका जीवन सार्थक हुआ और उन्हें अपनी यह वर्षगांठ उम्र भर याद रहेगी व शुभ कार्य हेतु प्रेरित करेगी
फणेंद्र जैन ने कहा- मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को रिसर्च हेतु केडेवर की आवयश्कता होती है अत: अधिक से अधिक लोग देहदान करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम आएंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दीपक बंसल,जितेंद्र कारिया,अभिजीत पारख,सपन जैन,मोहित अग्रवाल ने पटेल दम्पति के देहदान के निर्णय की सराहना की व की शुभकामनाएं दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। दुर्ग ए के श्रीनिवास राव ने 43 गेंद में 105 रन बनाकर रेडियो बिलासपुर को पराजित करते जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा आयोजित की जा रही शहीद कप राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन धमाकेदार जीत दर्ज की। वहीं पुलिस लाईन राजनांदगांव ने भी आसान मैच में एमटी इलेवन को 10 विकेट से पराजित किया। तीसरे संघर्षपूर्ण मैच में 3री बटा. अम्लेश्वर दुर्ग ने रेडियो दुर्ग को 3 विकेट से पराजित करते अपनी दूसरी जीत दर्ज की। चौथे एवं अंतिम ए मैच में 21वीं बटा. कारकाभाट ने डोंगरगांव अनुविभाग को 8 विकेट से पराजित करते अगले दौर में प्रवेश किया।
रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में जिला पुलिस द्वारा आयोजित शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए पहले मैच में पुलिस लाईन की टीम ने कप्तान चंद्रभूषण साहू के रणनिति के चलते एमटी इलेवन को 10 विकेट से पराजित किया। एमटी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते 8 विकेट पर 73 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पुलिस लाईन के चंद्रेश सिन्हा 56 के शानदार पारी के चलते जीत के लिए आवश्यक 74 रन 3 ओवर में ही बना लिए थे।
दूसरे मैच में दुर्ग पुलिस ए ने श्रीनिवास राव के 43 गेंद में 105 रन की शतकीय पारी व प्रशांत शुक्ला की 56 रनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते 194 रन 2 विकेट खोकर बनाए थे। जिसका पीछा करने उतरी रेडियो बिलासपुर की टीम महज 97 रन पर ही सिमट गई और दुर्ग ने 97 रन से यह मैच अपने पक्ष में कर लिया। तीसरे मैच में 3री बटा. अम्लेश्वर दुर्ग ने रेडियो दुर्ग को संघर्षपूर्ण मैच में 3 विकेट से पराजित किया। रेडियो दुर्ग पहले बल्लेबाजी करते राधेरमन 37 रन व कुंज बिहारी 24 रन के सहारे 120 रनों का लक्ष्य अम्लेश्वर को दिया था, जिसे अम्लेश्वर के बल्लेबाज मनोज 29 व बिसराम 28 रन के योगदान के जरिये 121 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया और अम्लेश्वर के लोकेश्वर ने घातक गेंदबाजी करते 5 विकेट झटके।
चौथे मैच में 21वीं बटा. कारकाभाट ने डोंगरगांव अनुविभाग को 8 विकेट से हराया। डोंगरगांव अनुविभाग पहले बल्लेबाजी करते 88 रन पर सिमट गई थी। जिसका जवाब कारकाभाट के बल्लेबाज योगेश्वर 40 रन सोनूराम 30 रन के तेज बल्लेबाजी के चलते 21वीं बटा. ने जीत के लिए आवश्यक 89 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने पक्ष में कर लिया। कारकाभाट के गेंदबाज जितेन्द्र ने घातक गेंदबाजी करते डोंगरगांव के 4 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया।
खेले गए पहले मैच में चंद्रेश सिन्हा पुलिस लाईन, दूसरे मैच में श्रीनिवास राव दुर्ग ए, तीसरे मैच में लोकेश्वर अम्लेश्वर, चौंथे मैच में जितेन्द्र 21वीं बटा. कारकाभाट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी लखन पटले, गजेन्द्र सिंह ठाकुर पुलिस अधीक्षक पीटीएस, अमित पटेल नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं भूपेन्द्र गुप्ता रक्षित निरीक्षक द्वारा प्रदान किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। जिला प्रशासन, दिग्विजय स्टेडियम समिति एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में चल रहे सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभागी टीम अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है।
प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर में बालक वर्ग में पुरनचन्द्र विद्यालय कानपुर 72 अंक बनाम विद्या भारती जमशेदपुर का 81 अंक, मिलिनियम नेशनल स्कूल पुने 77 अंक बनाम डीपीएस रियाद का 25 अंक, ऋषिकुल उ. मा. शाला पानीपत 51 अंक बनाम गुजरात पब्लिक स्कूल बड़ोदा का 26 अंक, युवा शक्ति मॉडल स्कूल दिल्ली 58 अंक बनाम डीपीएस नेपनिया का 41 अंक, द विमल इंटरनेशनल स्कूल चेन्नई 72 अंक बनाम चैरिक इंटनेशनतल स्कूल हैदराबाद ने 18 अंक हासिल किए।
बालिका वर्ग में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर 53 अंक बनाम नवरचना उ.मा. शाला बड़ोदा का 41 अंक, अतुलानंद रेसिडेन्सियल एकेडमी वाराणासी 35 अंक बनाम केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर 10 अंक, गोयल गंगा इंटरनेशनल स्कूल पुणे 58 अंक बनाम ज्योति निकेतन इंग्लिश स्कूल केरला का 18 अंक, बाल भारती पब्लिक स्कूल प्रितमपुरा दिल्ली 69 अंक बनाम दोराहा पब्लिक स्कूल लुधियाना ने 45 अंक हासिल करके अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।
शाला प्राचार्य निर्मला सिंह ने बताया कि देश-विदेश से आए खिलाडिय़ों ने अपनी टीम को शिखर तक पहुंचाने भरपुर प्रयासरत है। सभी टीमें खेल भावना के साथ अनुशासन का भरपूर पालन कर रही है। निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया फैसला सर्वसम्मति से स्वीकार किया जा रहा है। जिला प्रशासन, दिग्विजय स्टेडियम समिति एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के पदेन अधिकारियों एवं सीबीएसई आब्जर्वर शैलेन्द्र मोहन उपाध्ययाय दिल्ली ने टीम के खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी खेल भावना की सराहना करते उन्हें अपने लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। मॉर्निंग क्लब राजनादगांव द्वारा आयोजित 7- ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का समापन व फाइनल मैच पूर्व महापौर नरेश डाकलिया के मुख्य आतिथ्य व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रिका श्रीवास्तव, फिरोज अंसारी, शिव नारायण धकेता, नीलम चंद बैद, मैकूलाल यादव, शेष नारायण श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जैन शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री डाकलिया ने कहा कि उपस्थित सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारी खून मैं है, राजनंदगांव हॉकी और झांकी के नाम से पूरे देश मे जाना जाता है। मैं अपने खिलाड़ी दोस्तों से कहना चाहता हूं कि खेलने से पहले बेस्ट ऑफ लक कहते ये दुनिया के लिए एक मिसाल है, जो खिलाड़ी कभी हताश नहीं होते सभी खिलाडिय़ों को अच्छे खेल के लिए बधाई देता हूं। सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता करते श्री छाबड़ा ने कहा कि यहां के खिलाड़ी जो रोज अपने दैनिक खेल को जारी रखा है उनके उज्जवल भविष्य की मैं कामना करता हूं तथा कांग्रेस कमेटी की तरफ से एक प्रतियोगिता करने का भी प्रयास करेंगे। जिससे हॉकी खिलाडिय़ों को निरंतरता खेल की भावना बनाए रखे रहे।
फाईनल मैच पैंथर्स क्लब विरुद्ध लालबाग के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमों के मध्य रोचक मैच देखने को मिला। दोनों ही टीम ने लगातार गोल करने का प्रयास किया, किन्तु मैच के मध्यांतर तक दोनों ही टीम गोल करने में असमर्थ रहे। मैच के मध्यांतर बाद लालबाग क्लब की टीम ने अपनी रणनीति बनाते मैच के 24वें मिनट में मनीष यादव ने गोल किया। मैच के 26वें मिनट में आशीष सिन्हा ने गोल किया और मैच के 29वे मिनट में फिर मनीष यादव ने गोल कर फाइनल खिताब पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि श्री डाकलिया एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण करते विजेता टीम लालबाग क्लब को विशाल ट्रॉफी व उपविजेता टीम पैंथर्स क्लब को ट्रॉफी प्रदान किया। तथा खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह अतिथियों द्वारा दिया गया। फाईनल मैच के निर्णायक राजेश निर्मलकर, तरुण यादव व चंद्रहास साहू रहे तथा तकनीकी अधिकारी दिलीप रावत, कृष्णा यादव ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, गणेश प्रसाद शर्मा, भूषण सॉव, मनीष गौतम , आशा थॉमस अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, प्रिंस भाटिया, मोहम्मद परवेज, प्रकाश अवस्थी, नारद पंसारी, दीपक श्रीवास्तव, अनिल यादव, संजीव पटेल, शिवा चौबे, सुखनंदन यादव, अशोक नागवंशी, सचिन खोब्रागडे, चंदन भारद्वाज, छोटेलाल, कृष्णा ताम्रकार, श्यामलाल, भागवत यादव, गुनवंत पटेल, लक्ष्मण यादव, जिमि साहू आशीष सिन्हा, सहित शहर के खेलप्रेमी जनता उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन विकास वैष्णव और आभार प्रदर्शन फिरोज अंसारी ने किया।
गिरजाघरों में नए वर्ष पर विशेष प्रार्थना, मस्ती में दिखा युवा वर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। नए वर्ष का स्वागत में रविवार को मंदिर, गिरजाघरों में परिवारों संग लोगों का हुजुम नजर आया। मंदिरों में जहां परिवार को लेकर लोगों ने साल की शुरूआत की। दिनभर पूजा-अर्चना का मंदिरों में दौर चला। शहर के बड़े मंदिरों के अलावा डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ करते पहला दिन भक्तिमय वातावरण में गुजारा। उधर गिरजाघरों में नववर्ष के लिए विशेष आराधनाएं की गई। ईसाई समुदाय क्रिसमस पर्व के अलावा नए वर्ष का भी जश्न मनाता है।
स्थानीय गिरजाघरों में देर रात तक नए साल के आगमन और पुराने वर्ष की बिदाई के लिए लोगों ने धार्मिक प्रवचन में भाग लिया। इस बीच युवा वर्ग भी मस्ती में नजर आया। रेस्टोरेंट, होटलों और ढ़ाबों में लोगों ने स्वादिष्ट खानपान के जरिये खुशी का इजहार किया। शहर के बड़े होटलों में परिवार संग लोग दावत करते नजर आए। वहीं शहर के बाहर के ढाबों में भी युवा टोली गीत-संगीत का लुत्फ उठाते खानपान में मस्त रही। रविवार की सुबह से शहर के गार्डन और अन्य मनोरंजक स्थल में लोगों के पहुंचने का सिलसिला रहा।
स्थानीय चौपाटी के सरोवर में परिवार समेत लोगों ने स्वचलित बोट का आनंद उठाया। छोटे बच्चों ने झूलों और खेल के संसाधनों में मस्ती करते समय व्यतीत किया। परिवार के लोगों ने बच्चों के पसंदीदा खानपान का स्वाद चखाया। इससे पहले मौजूदा साल के अखिरी दिन 31 दिसंबर की शाम ढ़लते ही युवाओं ने सडक़ों और गलियों में गीत-संगीत में थिरकते हुए पुराने वर्ष को बिदाई दी। वहीं रात 12 बजते ही नए वर्ष के स्वागत में फटाखे फोड़े गए। घरों में भी नए वर्ष के स्वागत के लिए आधी रात तक परिवार के लोग नाचते-झूमते रहे।
नववर्ष के आगाज करने के लिए परिवार के लोगों ने आज पूरे दिन धमाचौकड़ी के माहौल के बीच आनंद लिया। रविवार होने की वजह से साल का पहला दिन खास रहा। परिवार के साथ रहते हुए लोगों ने काफी राहत महसूस की। साल 2023 में अच्छे कार्यों और सफलता का फसला तय करने के लिए लोगों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। पिछले कुछ बरसों में नववर्ष के स्वागत में हर तबका आतुर नजर आता रहा है। यही कारण है कि आज पूरा दिन पारिवारिक माहौल में रहते हुए लोगों ने नववर्ष का तहेदिल से स्वागत किया।
हुड़दंगियों पर रही पुलिस की नजर, ब्रेथ एनलाईजर से की जांच
साल 2022 की विदाई की आखिरी रात को पुलिस की तगड़ी बंदोबस्त रही। हुड़दंगियों पर नजर रखने के अलावा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती करने के लिए जोरदार अभियान चलाया। ब्रेथ एनलाईजर मशीन से पुलिस ने लोगों की जांच की। यातायात डीएसपी डीके सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने आधी रात तक चौक-चौराहों में उपद्रवी मिजाज के युवकों पर नकेल कसने के लिए कड़ी कार्रवाई की। जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को समझाईश देकर छोड़ दिया, लेकिन 3 सवारी मोटर साइकिल चलाने वालों के विरूद्ध पुलिस का रूख सख्त रहा। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में बेतरतीब पार्किंग करने वालों पर भी सख्ती बरती है। जिसके चलते शहर के भीतरी इलाकों के रास्तों में अब जाम की समस्या दूर नजर आ रही है।
सालाना रिपोर्ट में पुलिस की एसपी ने गिनाई उपलब्धियां, यातायात बंदोबस्त को पुख्ता करने पर रहेगा जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। नववर्ष के आखिरी दिन एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस की सालाना रिपोर्ट के आधार पर कहा कि पुलिस की सख्ती और सजगता से अपराधों की संख्या में गिरावट आई है। एसपी ने कहा कि साल 2023 में यातायात बंदोबस्त को पुख्ता करना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। 2022 में हुए हत्या, चोरी, अपहरण, लूट, नकबजनी तथा बलात्कार जैसी संगीन घटनाओं को लेकर एसपी ने एक आंकड़ा सामने रखा। उन्होंने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए भी अपने मातहत अफसरों की पीठ थपथपाई।
उन्होंने कहा कि हत्या के मामलों में ज्यादातर अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते कहा कि पुलिस ने हर मोर्चे पर पूरी पारदर्शिता और मुस्तैदी के साथ काम किया। जिसके नतीजे सकारात्मक रूप से सामने आए। पुलिस ने हर अपराधियों को उनके गुनाह के चलते जेल में बंद किया। पत्रकारों से चर्चा करते उन्होंने बताया कि 2022 में पुलिस ने सामाजिक सरोकार से जुड़े सट्टा-जुआ के प्रकरणों में कोई ढील नहीं दी। पुलिस ने 500 प्रकरणों में जुआरियों और सटोरियों से लगभग 6 लाख 75 हजार रुपए भी जब्त किए। पुलिस ने 210 जुआ प्रकरणों में भी 861 आरोपियों से 2 लाख 38 हजार 420 रुपए जब्त किए।
एसपी ने बताया कि कुछ चर्चित हत्याओं का पुलिस ने शीघ्र अतिशीघ्र खुलासा किया। जिसमें 21 जून 2021 को लालबाग थाना क्षेत्र के इंदामरा में 12 साल के बालक का अपहरण बाद हत्या करने के मामले में पड़ोसी तुलसीराम को गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने 13 जुलाई 2022 को लिटिया निवासी हिरावन मांडले की हत्या की घटना में कार्रवाई करते हुए एक महिला मोमीन वर्मा और डिगेश्वर वर्मा को गिरफ्तार किया। डोंगरगढ़ क्षेत्र में 13 साल 9 माह की नाबालिग बालिका का अपहरण कर हत्या की घटना के आरोपी छबिल कुर्रे को आरोपी के रूप में पुलिस ने जेल भेज दिया।
सोमनी क्षेत्र में 24 सितंबर को संतोष यादव नामक की भी हत्या हुई। उस पर भी पुलिस ने त्वरित कदम उठाते आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। राजनंादगांव शहर के तुलसीपुर में दानिश खान और बसंतपुर क्षेत्र में आदित्य उर्फ गोविंदा सौदागर की हत्या के मामले में भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। बोरतलाव क्षेत्र में 55 साल के चंद्रभूषण सिंह की हत्या के मामले में भी पुलिस ने एक महिला लाभिनी साहू और नूतन साहू को गिरफ्तार किया। इस तरह राजनांदगांव पुलिस ने सालभर गंभीर अपराधों के साथ जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
चिखली चौकी को थाना बनाने का भेजा गया प्रस्ताव, शहर होगा जल्द सीसीटीवी कैमरे से लैस
राजनांदगांव शहर की कानून व्यवस्था को लेकर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एक अहम जानकारी देते बताया कि शहर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। साथ ही चिखली पुलिस चौकी के अपग्रेडेशन के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि चिखली पुलिस चौकी को थाना का दर्जा देने का प्रस्ताव पीएचक्यू भेजा गया है। चिखली पुलिस चौकी एक तरह से थाना के तर्ज पर काम कर रहा है। अपराध और अन्य मामलों में पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में पीएचक्यू से चिखली को थाना की मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उधर राजनांदगांव शहर के चौक-चौराहों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किए जाने के अधूरे काम को जल्द पूरा करने की जानकारी दी गई है। आपराधिक घटनाओं और गतिविधियों के खुलासे में तकनीकी तौर पर सीसीटीवी कारगर साबित हुए। ज्यादातर मामलों में पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी से सहायता मिलती रही है। एसपी ने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। खासतौर पर चाकूबाजों पर भी नकेल कसे जाएंगे। 2022 में पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों से 47 चाकू, 10 तलवार, एक रिवाल्वर और एक देशी कट्टा जब्त किया गया है। आम्र्स एक्ट के मामलों में पुलिस ने सख्ती दिखाई।
हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर धर्मेश साहू पर नांदगांव ईई ने लगाए थे प्रताडऩा के आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी। भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) के अफसर को कथित रूप से प्रताडि़त करने के मामले में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ सामने आ गया है। राजनांदगांव हाउसिंग बोर्ड ईई सीएस बेलचंदन ने अपने विभाग के कमिश्नर आईएएस अफसर धर्मेश साहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने बेवजह प्रताडि़त करने की शिकायत को लेकर संघ से मदद की गुहार लगाई थी। 2002 बैच के आईईएस अफसर बेलचंदन ने प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी है। इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर धर्मेश साहू को जिम्मेदार ठहराने की बात सामने रखी है।
बताया जा रहा है कि बेलचंदन लगातार साहू के रवैये से उत्पीडऩ का शिकार हो रहे हैं। वह मानसिक और शारीरिक रूप से संकट के दौर से गुजर रहे हैं। पिछले दिनों बेलचंदन को यात्रा भत्ता की राशि आहरित करने के आधार पर कमिश्नर ने निलंबन का फरमान जारी किया था। पिछले 8 सालों से बेलचंदन छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। उन्होंने आईएएस अफसर साहू के खिलाफ प्रताडि़त करने के लिए राजपत्रित अधिकारी संघ को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी के सामने आने से प्रशासनिक बिरादरी में खलबली मच गई है।
इस संबंध में संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने 'छत्तीसगढ़’ से कहा कि कमिश्नर साहू से बेलचंदन के निलंबन आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अधिकारी और कर्मचारियों के बीच तालमेल बना रहे इसके लिए संघ का हमेशा प्रयास रहा है, लेकिन उत्पीडऩ के मामलों का खुलकर संघ खिलाफत करता रहेगा।
श्री वर्मा का दावा है कि एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। वहीं निलंबित अफसर को बहाल करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस बीच रायपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में कथित रूप से गुटबाजी भी ईई के निलंबन की वजह बनी है। कतिपय अधिकारियों के इशारे पर कमिश्नर ने बिना तथ्यों को खंगाले निलंबन आदेश जारी कर दिया। ईई बेलचंदन का दावा है कि अनुमति के आधार पर दिल्ली की यात्रा उन्होंने की थी। इसके एवज में यात्रा भत्ता की मांग रखी थी। ऐसे में कमिश्नर ने जानबूझकर निलंबित कर दिया। पिछले कुछ दिनों से हाउसिंग बोर्ड में चल रहे घटनाक्रम ने सुर्खियां बंटोरी है। राजपत्रित अधिकारी संघ के खुलकर सामने आने से कमिश्नर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
कांग्रेस भी नववर्ष में करेगी पैरा दानदाताओं और गौपालकों का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 दिसंबर। साल 2023 राजनीतिक रूप से भाजपा-कांग्रेस के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा का साल रहेगा। 2023 के आखिरी में दोनों राजनीतिक दल सत्ता संघर्ष के लिए आमने-सामने होंगे। नए साल के पहले महीने जनवरी में राजनीतिक उठापटक की शुरूआत होगी।
भाजपा ने जनवरी के पहले सप्ताह में ही विधानसभावार कार्यक्र्ता सम्मेलन से सियासी माहौल बनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस भी 15 जनवरी के पास पैरा दानदाताओं और गौपालकों का सम्मान कर राजनीतिक पारा बढ़ाने के लिए आगे दिख रही है।
2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच आपसी जंग तेज होगी। बताया जा रहा है कि सत्ता वापसी के लिए जोर लगाने भाजपा ने जनवरी महीने में ही ताकत झोंकने के लिए तैयारी कर ली है। कांग्रेस भी विपक्ष का जवाब देने के लिए सरकार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कमर कस ली है। सियासी तीरों के जरिये एक-दूसरे को मात देने में दोनों दल सांगठनिक मोर्चे में डटने के लिए तैयार दिख रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये सियासी उबाल लाने की ठान ली है। वहीं कांग्रेस भी पैरादान करने वाले किसानों और गौपालकों का सम्मान कर सूबे की सरकार की धाक बनाए रखने के अभियान में जुट गई है। भाजपा ने राजनांदगांव जिले के अलावा मोहला-मानपुर और खैरागढ़ विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी कर ली है। 4, 5, 7, 8, 9 और 10 जनवरी को विधानसभावार कार्यक्र्ता सम्मेलन की तारीख भी तय कर दी है। कांग्रेस 15 जनवरी को राजनांदगांव मुख्यालय में वृहद स्तर पर गौपालकों और पैरा दानदाताओं का सम्मान करने के लिए आयोजन कर रही है। इस आयोजन में राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रियों और नेताओं के शिरकत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन से बनाएंगे माहौल-रमेश
जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने नए साल के शुरूआत में ही विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन से सरकार के खिलाफ जंग लडऩे का ऐलान कर दिया है। उनके बिगुल फूंकने से सियासी पारा चढऩा तय है। पटेल का कहना है कि राज्य सरकार की नाकाम योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा और लोगोंं की बीच सरकार की असफलता से जुड़े मुद्दे गिनाए जाएंगे।
गौपालकों व पैरा दानदाताओं का सम्मान-नवाज
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि नए साल में 15 जनवरी की तारीख के आसपास राजनांदगांव समेत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ जिलों के गौपालकों और पैरा दान दाताओं का एक बड़े आयोजन में सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। नए वर्ष में सभी का सम्मान करने के पीछे राज्य सरकार की सकारात्मक विचारों को सामने लाना है। खान का कहना है कि मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा सभी वर्गों में विशेषकर किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। नए साल में कांग्रेस विपक्ष के हर पैतरेबाजी का माकूल जवाब देने के लिए तैयार भी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 दिसंबर। साल 2023 राजनीतिक रूप से भाजपा-कांग्रेस के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा का साल रहेगा। 2023 के आखिरी में दोनों राजनीतिक दल सत्ता संघर्ष के लिए आमने-सामने होंगे। नए साल के पहले महीने जनवरी में राजनीतिक उठापटक की शुरूआत होगी। भाजपा ने जनवरी के पहले सप्ताह में ही विधानसभावार कार्यक्र्ता सम्मेलन से सियासी माहौल बनाने का ऐलान किया है। कांग्रेस भी 15 जनवरी के पास पैरा दानदाताओं और गौपालकों का सम्मान कर राजनीतिक पारा बढ़ाने के लिए आगे दिख रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच आपसी जंग तेज होगी। बताया जा रहा है कि सत्ता वापसी के लिए जोर लगाने भाजपा ने जनवरी महीने में ही ताकत झोंकने के लिए तैयारी कर ली है। कांग्रेस भी विपक्ष का जवाब देने के लिए सरकार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कमर कस ली है। सियासी तीरों के जरिये एक-दूसरे को मात देने में दोनों दल सांगठनिक मोर्चे में डटने के लिए तैयार दिख रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये सियासी उबाल लाने की ठान ली है। वहीं कांग्रेस भी पैरादान करने वाले किसानों और गौपालकों का सम्मान कर सूबे की सरकार की धाक बनाए रखने के अभियान में जुट गई है। भाजपा ने राजनांदगांव जिले के अलावा मोहला-मानपुर और खैरागढ़ विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी कर ली है। 4, 5, 7, 8, 9 और 10 जनवरी को विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन की तारीख भी तय कर दी है। कांग्रेस 15 जनवरी को राजनांदगांव मुख्यालय में वृहद स्तर पर गौपालकों और पैरा दानदाताओं का सम्मान करने के लिए आयोजन कर रही है। इस आयोजन में राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रियों और नेताओं के शिरकत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन से बनाएंगे माहौल - रमेश
जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने नए साल के शुरूआत में ही विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन से सरकार के खिलाफ जंग लडऩे का ऐलान कर दिया है। उनके बिगुल फूंकने से सियासी पारा चढऩा तय है। पटेल का कहना है कि राज्य सरकार की नाकाम योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा और लोगोंं की बीच सरकार की असफलता से जुड़े मुद्दे गिनाए जाएंगे।
गौपालकों व पैरा दानदाताओं का सम्मान - नवाज
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि नए साल में 15 जनवरी की तारीख के आसपास राजनांदगांव समेत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ जिलों के गौपालकों और पैरा दान दाताओं का एक बड़े आयोजन में सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। नए वर्ष में सभी का सम्मान करने के पीछे राज्य सरकार की सकारात्मक विचारों को सामने लाना है। खान का कहना है कि मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा सभी वर्गों में विशेषकर किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। नए साल में कांग्रेस विपक्ष के हर पैतरेबाजी का माकूल जवाब देने के लिए तैयार भी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 दिसंबर। ब्रेल लिपि के अविष्कारक सर लुई ब्रेल की 214वीं जयंती पर संस्कार श्रद्धांजलि के तत्वाधान में माहेश्वरी पंचायत एवं दृष्टि विकास संघ के सहयोग से आगामी 3 व 4 जनवरी को माहेश्वरी भवन राजनांदगांव में अखिल भारतीय दृष्टिहीन महासम्मेलन आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक सतीश भट्टड़ ने बताया कि दृष्टिहीन भाई-बहनों के उज्वल भविष्य निर्वाण के उद्देश्य से संस्कार श्रद्धांजलि के नेतृत्व में विगत 18 वर्षों से लगातार आयोजित इस आयोजन में तीन जनवरी को शुभारंभ उपरांत दिव्यांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन, केबीसी की तर्ज पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, शुद्ध ब्रेल लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता, सुगम संगीत एवं लोक संगीत प्रतियोगिता, निबंध लेखन, तत्कालिक भाषण, शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।
विजेताओं को 4 जनवरी के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। विवाह परिचय सम्मेलन में चयनित जोड़ो का विवाह संस्था द्वारा कराया जाएगा। संस्था ने अब तक 150 दिव्यांग जोड़ो का विवाह करवा चुकी है। 4 जनवरी को सुबह 10 बजे दृष्टिहीनों के मसीहा सर लुई ब्रेल की स्मृति में दृष्टिहीनों की रेली उनके जयकारे के साथ नगर भ्रमण करेगी।
समापन समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। देशभर से आने वाले दृष्टिहीनों को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से भवन तक लाने हेतु वाहन की सुविधा पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। ठहरने हेतु माहेश्वरी समाज द्वारा नि:शुल्क भवन उपलब्ध कराया गया है। आगंतुक सभी अतिथियों से मास्क पहने की अपील की गई है। आयोजन को सफल बनाने हेतु संस्था की ममता बुद्धन, एजाज सिद्धिकी, मनोज शुक्ला, डीएल देवांगन, सुधा पवार, रूपम सोनक्षत्रा, आनंद सारथी, नरेन्द्र तायवाडे, पदमा साहू सहित टीम जुटी हुई है।