सामान्य ज्ञान
1. हिंदी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
(अ) 35 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
2. दक्षिण भारत में हिंदी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार किया?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू (ब) पी.वी. नरसिम्हा राव (स) सी. राजगोपालचारी (द) सी.एन. अन्नादुरई
3. हिंदी के पश्चात भारत की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगू (स) बांग्ला (द) मराठी
4. प्राचीन काल में सोन्धर निम्र में से किसे कहा जाता था?
(अ) कर (ब) ऋण (स) मुद्रा (द) इनमें से कोई नहीं
5. उत्तरापथ स्वामी की उपाधि किसने धारण की थी?
(अ) धर्मपाल (ब) मिहिर भोज (स) पृथ्वीराज चौहान (द) महेंद्र पाल
6. कोणार्क के प्रसिद्घ सूर्य मंदिर का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
(अ) नरसिम्हा प्रथम (ब) नरसिम्हा द्वितीय (स) अनंत वर्मन (द) प्रताप रुद्र
7. कम्बोडिया के किस शासक ने अंगकोरवाट के मंदिर का निर्माण करवाया था?
(अ) अनंत वर्मन (ब) सूर्य वर्मन (स) चंद्र वर्मन (द) सोमेश्वर
8. किस पाल शासक ने प्रसिद्घ विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(अ) महिपाल (ब) देवपाल (स) धर्मपाल (द) गोपाल
9. हड़प्पा सभ्यता को मानव सभ्यता के किस युग में रखा जा सकता है?
(अ) कांस्य युग (ब) नवपाषाण काल (स) लौह युग (द) पूर्व पाषाण काल
10. सिंधु लिपि के प्राचीनतम नमूने किस वर्ष देखने को मिले?
(अ) 1813 (ब) 1853 (स) 1893 (द) 1913
11. औद्योगिक क्षेत्र में किस क्षेत्र में विगत निर्यात वृद्धि दर सबसे अधिक रही?
(अ) टेक्सटाइल्स (ब) जूट (स) समुद्री उत्पाद (द) इलेक्ट्रानिक्स
12. इनमें से कौन सी वस्तु भारत में आयातित वस्तु नहीं है?
(अ) रसायन एवं रासायनिक सामान (ब) मूल रसायन (स) औषधियां (द) लौह धातु
13. भारत के कुल निर्यातों में लघु उद्योगों का योगदान लगभग कितना प्रतिशत है ?
(अ) 34 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 50 प्रतिशत (द) 25 प्रतिशत
14. द्वितीय औद्योगिक नीति की घोषणा किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1 अप्रैल, 1951 (ब) 3 अप्रैल, 1954 (स) 30 अप्रैल, 1956 (द) 30 अप्रैल 1961
15. वर्ष 1956 की औद्योगिक नीति में द्वितीय वर्ग में सम्मिलित उद्योगों की संख्या कितनी थी ?
(अ) 6 (ब) 12 (स) 18 (द) 23
16. वर्ष 1948 की औद्योगिक नीति के प्रथम वर्ग में शामिल उद्योग कौन सा था?
(अ) कोयला (ब) हवाई जहाज निर्माण (स) रेल यातायात (द) सीमेंट
17. वर्ष 1948 की औद्योगिक नीति में प्रथम वर्ग के उद्योगों का स्वामित्व, प्रबंध एवं विकास पूर्णतया किसके अधिकार क्षेत्र में रखा गया था?
(अ) सरकार के पास (ब) निजी क्षेत्र के पास (स) निजी क्षेत्र के पास, लेकिन आवश्यकता पडऩे पर सरकार उसे अपने हाथ में ले सकती है (द) सहकारी क्षेत्र के पास
18. खमेर रूज का संबंध किस देश से है?
(अ) चीन (ब) म्यांमार (स) कम्बोडिया (द) थाईलैण्ड
19. निम्नलिखित में से कौन सा शहर संयुक्त जर्मनी की राजधानी बन गया है?
(अ) बर्लिन (ब) बोन (स) म्यूनिख (द) हैम्बर्ग
20. निम्न में से तीन सागरों पर तट रेखा वाला एकमात्र पश्चिमी यूरोपीय देश है?
(अ) पुर्तगाल (ब) बेल्जियम (स) स्पेन (द) फ्रांस
21. उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश की नियुक्ति के संबंध में कौन सा प्रावधान सही है?
(अ) सुप्रीम कोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त किए जाते हैं (ब) तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है (स) सेवानिवृत्त न्यायाधीश नियुक्त किए जाते हैं (द) उपरोक्त सभी
22. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सर्वाधिक भार किस क्षेत्र का है?
(अ) विनिर्माण (ब) खनन (स) विद्युत (द) कृषि
23. वायुमंडल में आद्र्रता की उपस्थिति एक ऐसे स्टील के गिलास की बाह्य सतह पर जल की बूंदे देखकर सुनिश्चित की जाती है, जो भरा हो?
(अ) गर्म दूध से (ब) गर्म जल से (स) ठंडे जल से (द) सामान्य जल से
24. अच्छे उत्सर्जक अच्छे अवशोषक होते हैं। यह नियम किसका है?
(अ) किरचॉप का नियम (ब) स्टीफन का नियम (स) न्यूटन का शीतलन नियम (द) ऊष्मागतिकी का नियम
25. गर्म जल 90 अंश सेंटीग्रेट से 80 अंश सेंटीग्रेट तक ठंडा होने में 10 मिनट लेता है, तो 80 अंश सेंटीग्रेट से 70 अंश सेंटीग्रेट तक ठंडा होने में लेगा?
(अ) 10 मिनट (ब) 10 मिनट से कम (स) 10 मिनट से अधिक (द) कोई निश्चित नहीं
26. मिश्र धातुओं के गलनांक उनके अवयवी धातुओं की अपेक्षा-
(अ) निम्न होते हैं (ब) उच्च होते हैं (स) बराबर होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं
27. द्रव्य से वाष्प में पदार्थ में अवस्था परिवर्तन को क्या कहा जाता है?
(अ) गलन (ब) वाष्पन (स) क्वथन (द) इनमें से कोई नहीं
27. भारत में समूचे आवासीय आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एक शीर्ष राष्टï्रीय संगठन -राष्टï्रीय सहकारी आवास संघ (एन.सी.एच.एफ) की स्थापना कब की गई?
(अ) वर्ष 1965 (ब) वर्ष 1966 (स) वर्ष 1968 (द) वर्ष 1969
---
सही जवाब- 1.(ब) 40 प्रतिशत, 2.(स) सी. राजगोपालचारी, 3.(स) बांग्ला, 4.(अ) कर, 5.(अ) धर्मपाल, 6.(अ) नरसिम्हा प्रथम, 7.(ब) सूर्य वर्मन, 8.(स) धर्मपाल, 9.(अ) कांस्य युग, 10.(ब) 1853, 11.(अ) टेक्सटाइल्स, 12.(द) लौह धातु, 13.(अ) 34 प्रतिशत, 14.(स) 30 अप्रैल, 1956, 15.(ब) 12, 16.(स) रेल यातायात, 17.(अ) सरकार के पास, 18.(स) कम्बोडिया, 19.(अ) बर्लिन 20.(स) स्पेन, 21. (द) उपरोक्त सभी, 22.(अ) विनिर्माण, 23.(स) ठंडे जल से, 24.(अ) किरचॉप का नियम, 25.(स) 10 मिनट से अधिक, 26.(अ) निम्न होते हैं, 27.(ब) वाष्पन, 28. (द) वर्ष 1969 ।
हिन्दी साहित्य में कृष्ण भक्त तथा रीतिकालीन कवियों में रसखान का महत्वपूर्ण स्थान है। रसखान को रस की ख़ान कहा जाता है। इनके काव्य में भक्ति, श्रंगार रस दोनों प्रधानता से मिलते हैं।
रसखान कृष्ण भक्त हैं और प्रभु के सगुण और निर्गुण निराकार रूप के प्रति श्रद्धालु हैं। रसखान के सगुण कृष्ण लीलाएं करते हैं। जैसे कि बाललीला, रासलीला, फागलीला, कुंजलीला आदि। उन्होंने अपने काव्य की सीमित परिधी में इन असीमित लीलाओं का बहुत सूक्ष्म वर्णन किया है। सैय्यद इब्राहीम रसखान का जन्म उपलब्ध स्रोतों के अनुसार सन् 1533 से 1558 के बीच कभी हुआ होगा। अकबर का राज्यकाल 1556-1605 है, ये लगभग अकबर के समकालीन हैं। रसखान की मृत्यु के बारे में कोई प्रामाणिक तथ्य नहीं मिलते हैं। रसखान ने भागवत का अनुवाद फारसी में भी किया था।
दुनिया में हर साल 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। पिछले दो दशकों में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ने विश्व के प्रत्येक कोने में ओलंपिक आदर्शों का प्रसार करने में मदद की है।
इस दिन सैकड़ों जवान और बूढ़े दौड़, प्रदर्शनियों, संगीत और शैक्षिक सेमिनार के रूप में खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं। 23 जून 1894 में पेरिस में आयोजित आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1948 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा की गई, जब स्विट्जऱलैंड के नगर सेंट-मोरित्ज़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 42वें सत्र में यह निर्णय लिया गया था कि भविष्य में प्रत्येक वर्ष इस संगठन के गठन की तिथि पर (23 जून) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाएगा।
अमीबियासिस जलजनित रोग है। संक्रामक जल लेने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में यह आसानी से पहुंच जाता है। प्रोटोजोन, एंट-अमीबा हिस्टोलाइटिका, बड़ी आंत को अपना घर बनाता है। इस बीमारी के लक्षण हैं-पतले दस्त, भोजन पश्चात दस्त पेट में दर्द जो रुक-रुक कर हो,कब्ज एवं दस्त बारी-बारी से हों और अपच तथा वायु-विकार हो।
भोजन निर्माण एवं संग्रहण से संबंधित समस्त तत्व शुद्धता तथा कीट से बचाव पर केंद्रित होते हैं। विशेष रूप से होटल, ठेले आदि पर अशुद्ध पानी से बने चटखारेदार खाद्य पदार्थ, वेटर द्वारा नाखून, सिर एवं शरीर के अन्य खुले भाग का ध्यान नहीं रखे जाने के कारण अमीबियासिस का जीवाणु एक से दूसरे तक पहुंचता है।
यह एक कोशीय जीवाणु बड़ी आंत के अतिरिक्त लीवर, फेफड़ों, हृदय, मस्तिष्क, वृक्क अंडकोष, अंडाशय, त्वचा आदि तक में पाया जा सकता है। दूषित जल के संपर्क से त्वचा संबंधी रोग भी हो जाते हैं।
अलकनन्दा नदी गंगा की सहयोगी नदी हैं। यह गंगा के चार नामों में से एक है। चार धामों में गंगा के कई रूप और नाम हैं। गंगोत्री में गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है, केदारनाथ में मंदाकिनी और बद्रीनाथ में अलकनन्दा। यह उत्तराखंड में शतपथ और भगीरथ खडक़ नामक हिमनदों से निकलती है। यह स्थान गंगोत्री कहलाता है।
अलकनंदा नदी घाटी में लगभग 229 किमी तक बहती है। देव प्रयाग या विष्णु प्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी का संगम होता है और इसके बाद अलकनंदा नाम समाप्त होकर केवल गंगा नाम रह जाता है। अलकनंदा चमोली टेहरी और पौड़ी जिलों से होकर गुजऱती है। गंगा के पानी में इसका योगदान भागीरथी से अधिक है। हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ अलखनंदा के तट पर ही बसा हुआ है। राफ्टिंग इत्यादि साहसिक नौका खेलों के लिए यह नदी बहुत लोकप्रिय है। तिब्बत की सीमा के पास केशवप्रयाग स्थान पर यह आधुनिक सरस्वती नदी से मिलती है। केशवप्रयाग बद्रीनाथ से कुछ ऊंचाई पर स्थित है।
अलकनन्दा नदी कहीं बहुत गहरी, तो कहीं उथली है, नदी की औसत गहराई 5 फुट (1.3 मीटर), और अधिकतम गहराई 14 फीट (4.4 मीटर) है।
अलकनंदा की पांच सहायक नदियां हैं जो गढ़वाल क्षेत्र में 5 अलग अलग स्थानों पर अलकनंदा से मिलकर पंच प्रयाग बनाती हैं। ये हैं-
1. विष्णु प्रयाग जहां धौली गंगा अलकनंदा से मिलती है।
2. नंद प्रयाग जहां नंदाकिनी अलकनंदा से मिलती है।
3. कर्ण प्रयाग जहां पिंडारी अलकनंदा से मिलती है।
4. रूद्र प्रयाग जहां मंदाकिनी अलकनंदा से मिलती है।
5. देव प्रयाग जहां भागीरथी अलकनंदा से मिलती है। अलकनंदा गंगा की एक प्रधान शाखा अथवा सहायक नदी है। यह हिमालय से निकलकर संयुक्त प्रांत के गढ़वाल जिले के ऊपरी भाग में बहती हुई टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग नामक स्थान पर बाईं ओर से आने वाली भागीरथी से मिलकर गंगा का निर्माण करती है।
अलकनंदा भी भारत की पवित्र नदियों में गिनी जाती है। माउंट कैमेट (25 हजार 447 फुट) के पाश्र्व से धौली तथा सरस्वती नदियां आती हैं और गंगोत्तरी केदारनाथ-बदरीनाथ शिखरसमूह (22 से 23 हजार फुट) के पूर्वी पाश्र्व में उनके मिलने से अलकनंदा नदी बन जाती है। इस शिखरसमूह के पश्चिमी अंचलों से भागीरथी निकलती है और टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग नामक स्थान में अलकनंदा के संगम से पुण्यसलिला गंगा का निर्माण होता है। भागीरथी संगम के पूर्व अलकनंदा नदी में पिंदर, नंदाकिनी एवं मंदाकिनी नदियां मिलती हैं और इन संगमों पर कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग और रुद्रप्रयाग नामक तीर्थस्थान हैं।
बद्रीनाथ से थोड़ी दूर ऊपर अलकनंदा नदी की चौड़ाई 18 या 20 फुट है, पथ उथला एवं धारा तीव्र है। इसके ऊपर नदी का मार्ग हिमपुंजों के भीतर ढंका रहता है। शास्त्रों में उल्लेखित अलकापुरी, कुबेर की महानगरी इसके उत्तरांचल में स्थित है। देवप्रयाग में नदी की चौड़ाई 140-150 फुट हो जाती है। नदी के पाश्र्व में 7 हजार फुट की ऊंचाई तक हिमोढ़ (मोरेंस) पाए जाते हैं जब कि आज की हिमनदियां 13 हजार फुट से नीचे नहीं मिलतीं। अलकनंदा के तट पर श्रीनगर नामक नगर सुशोभित है।
बिगोनिया एक प्रकार का फूल वाला पौधा है। आमतौर पर बिगोनिया सफेद, गुलाबी, पीला और लाल रंग का होता है। हालांकि इसके आकर्षक फूल और पत्ती के कारण इसके कई हाइब्रिड भी बनाए गए हैं। बाहर की ट्रॉपिकल और सब-ट्रॉपिकल जलवायु में इसे पूरे साल उगाया जा सकता है। वहीं घर में इसे उगाने के लिए संतुलित वातावरण की जरूरत होती है।
बिगोनिया कुसुमित संयंत्र परिवार Begoniaceae में एक जीनस है और एक बारहमासी है। केवल परिवार Begoniaceae के अन्य सदस्यों Hillebrandia, हवाई द्वीप में एक प्रजाति के साथ एक जीनस, और जो और अधिक हाल ही में बिगोनिया में शामिल किया गया था जीनस Symbegonia हैं। बिगोनिया आम के रूप में के रूप में अच्छी तरह से जीनस के सभी सदस्यों के लिए जेनेरिक नाम है। जीनस नाम, चाल्र्स Plumier, वनस्पति विज्ञान की एक फ्रांसीसी संरक्षक सम्मान मिशेल Bégon, हैती के फ्रांसीसी उपनिवेश के पूर्व राज्यपाल द्वारा गढ़ा है। यह लिनिअस द्वारा अपनाया गया था। क्रम Curcurbitales के एक सदस्य के रूप में, begonias अपेक्षाकृत निकट कद्दू / स्क्वैश, gourds, खीरे, और खरबूजे जैसे खाद्य फसलों से संबंधित है।
शरीर को पुष्ट और सुडौल बनाने के लिए विटामिन अत्यंत आवश्यक है। विटामिन की कमी से आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं शरीर के सही विकास के लिए भी विटामिन बहुत आवश्यक है।
विटामिन बी शरीर को फिट रखने के लिए आवश्यक है। विटामिन बी की आपूर्ति के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें विटामिन बी प्रचूर मात्रा में हो। आमतौर पर विटामिन बी जौ, बाजरा, ज्वार, मैदा, चावल, सोयाबीन, गेहूं, अंकुरित अनाज, दलिया, मटर, मूंगफली, दूध, खमीर, अनाज, दालें, दही, पनीर, मांस, मछली, अंडा, और हरी पत्तेदार सब्जियां इत्यादि में पाया जाता है।
विटामिन बी कई रूपों में जैसे बी1, बी2, बी6, बी 16 इत्यादि में पाया जाता है। विटामिन बी पूर्ण रूप से शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थो के सेवन से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।
स्नायु और पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने, शरीर को शक्ति प्रदान करने के लिए भी विटामिन बी ही मददगार है। इसकी कमी से मानसिक असंतुलन पैदा हो सकता है। मुंह संबंधी रोगों से छुटकारा पाने, आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी विटामिन बी सहायक है। त्वचा को चमकदार बनाने, शरीर की ऐंठन दूर करने, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का खासतौर पर सेवन किया जाता है जिसमें विटामिन बी की मात्रा भरपूर हो।
विटामिन बी के बहुत से लाभ है। विटामिन बी के समूह को बी कॉम्लेक्स के नाम से जाना जाता है। जिन लोगों में विटामिन बी की कमी बहुत ज्यादा होती है उन्हें विटामिन बी की टेबलेट्स लेने की सलाह भी दी जाती है।
1. विस्तृत पशु चारागाह फार्म एस्टान्शिया निम्नलिखित में से किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) हॉलैण्ड (द) अर्जेण्टिना
2. टैक्सास राज्य में पोर्ट आर्थर निम्न में से किसके लिए प्रसिद्घ है?
(अ) पेट्रालियम के लिए (ब) गेहूं निर्यात के लिए (स) भेड़ पालन के लिए (द) मक्का के लिए
3. एस्किमो तथा लेप्स का मुख्य व्यवसाय क्या है?
(अ) गर्मी में कृषि (ब) सर्दी में लकड़ी काटने का व्यवसाय (स)हस्त-शिल्प निर्माण (द) आखेट एवं मछली पकडऩा
4. मछलियों का जीव विज्ञान की किसी शाखा के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है?
(अ) लैपिडा टेरियोलॉजी (ब) हेरपेटोलॉजी (स) ऑरानिथोलॉजी (द) इक्थियोलॉजी
5. डेयरी फार्मिंग का सर्वाधिक विकास मुख्य रूप से किन देशों में हुआ है?
(अ) समशीतोष्ण जलवायु वाले देशों में (ब) शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु वाले देशों में (स)शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु वाले देशों में (द) शीत कटिबंधीय जलवायु वाले देशों में
6. पृथ्वी के सभी ताप कटिबंधों में उगाई जाने वाली कृषि फसल क्या है?
(अ) गेहूं (ब) चावल (स) मक्का (द) कहवा
7. जापान विश्व में अग्रणी औद्योगिक देश बन गया है, क्योंकि?
(अ) उसके पास प्रचुर खनिज है (ब) वहां औद्योगिक क्रांति का जन्म हुआ (स) उसके पास उच्च तकनीकी क्षमता है (द) उसके पास जैव ईधन का बाहुल्य है
8. नीम के वृक्ष ने औद्योगिक महत्व प्राप्त कर लिया है?
(अ) जैवकीटनाशी और प्रजननरोधी यौगिक के स्रोत के रूप में (ब) प्रजननरोधी यौगिक, जैव उर्वरक और कैंसर रोधी औषधी के रूप में (स) जैव उर्वरक, जैव कीटनाशी और प्रजननरोधी यौगिक के रूप में (द) कैंसर रोधी औषधि, जीव कीटनाशी और जैव उवर्रक के स्रोत के रूप में
9. मच्छवाहित रोग किससे फैलता है?
(अ) डेंगू ज्वर (ब) मलेरिया (स) फाइलेरिया (द) उक्त सभी
10. भारत में योजना आयोग किस वर्ष स्थापित किया गया था?
(अ) 1948 (ब) 1950 (स) 1952 (द) 1954
11. कराकोरम राजमार्ग किन दो देशों को जोड़ता है?
(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) पाकिस्तान और चीन (स) भारत और बांग्लादेश (द) पाकिस्तान और अफगानिस्तान
12. वर्ष 1909 के अधिनियम ने निम्र में से क्या व्यवस्था शुरू की ?
(अ) पृथक निर्वाचन (ब) द्वैध शासन (स) विकेंद्रीकरण (द) इनमें से सभी
13. पीर मुहम्मद कौन था?
(अ) एक सूफी संत (ब) तैमूर का पोता (स) तैमूर का चचेरा भाई (द) नासिरूद्दीन महमूद तुगलक का प्रधानमंत्री
14. तैमूर के आक्रमण के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था?
(अ) मुहम्मद बिन तुगलक (ब) फिरोज तुगलक (स) नासिरूद्दीन महमूद तुगलक (द) खिज्र खां
15. अटाला देवी मस्जिद कहां पर स्थित है?
(अ) लाहौर (ब) अजमेर (स) जौनपुर (द) दिल्ली
16. इल्तुतमिश के तुरंत बाद गद्दी पर कौन सा शासक बैठा था?
(अ) रजिया बेगम (ब) नासिरूद्दीन महमूद (स) रकनुद्दीन फिरोज (द) बहराम शाह
17. महमूद गजनवी के आक्रमण के समय दिद्दा कहां की रानी थी?
(अ) उज्जैन (ब) मुल्तान (स) सौराष्टï्र (द) कश्मीर
18. दिल्ली सल्तनत के किस वंश ने सबसे कम समय शासन किस शासक ने किया था?
(अ) गुलाम अथवा दास (ब) खिलजी (स) तुगलक (द) लोदी
19. भारत में योग्य पाए जाने वाले पहले पायलट कौन हैं ?
(अ) जे. आर. डी. टाटा (ब) मुकेश अंबानी (स) विश्वनाथ प्रताप सिंह (द) माधवराव सिंधिया
20. किस भारतीय कार्टूनिस्ट को वर्ष 1984 में मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया?
(अ) शेखर (ब) आबिद सुरती (स) सुधीर तैलंग (द) आर. के. लक्ष्मण
21. विश्व विकलांग दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 14 जून (ब) 15 मार्च (स)20 जुलाई (द) 29 जून
22. थंडर बोल्ट का देश किसे कहा जाता है?
(अ) जापान (ब)थाईलैंड (स) भूटान (द) नेपाल
23. ऑस्ट्रेलिया का राष्टï्रीय प्रतीक क्या है?
(अ) पंाडा (ब) कंगारू (स) गरुड़ पक्षी (द) मछली
24. हवाई द्वीप सक्रिय ज्वालामुखियों के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि?
(अ) वे अभिसारी प्लेटों के अंत:प्रसन क्षेत्र में स्थित है (ब) वहां भ्रंश एवं विभंग पाए जाते हैं (स) वे एक अग्नि शिखा के ऊपर स्थित है (द) वे आरोही संवाहनिक धाराओं वाले मध्य महासागरीय कटक पर स्थित है
25. क्लेवियस निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) बृहस्पति ग्रह का एक उपग्रह (ब) चंद्रमा पर स्थित सबसे बड़ा क्रेटर (स) जलमार्ग से संपूर्ण ग्लोब का सर्वप्रथम चक्कर लगाने वाला इटली का नाविक (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
26. सुनामी आपदा निम्नलिखित में से किस तिथि को आई थी?
(अ) 26 दिसंबर, 2004 (ब) 29 जून 1994 (स) 2 अगस्त 1992 (द)20 अगस्त 1997
27. भारत में एगमार्क का अधिकृत प्रमाण-पत्र कौन प्रदान करता है?
(अ) नेशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (ब)डाइरेक्टोरेट ऑफ मार्केटिंग एण्ड इन्सपेक्शन (स) भारतीय मानक संस्थान (द) नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड
---
सही जवाब-1.(द) अर्जेण्टिना, 2.(अ) पेट्रालियम के लिए, 3.(द) आखेट एवं मछली पकडऩा, 4.(द) इक्थियोलॉजी, 5.(अ) समशीतोष्ण जलवायु वाले देशों में, 6.(अ) गेहूं, 7.(स) उसके पास उच्च तकनीकी क्षमता है, 8.(स) जैव उर्वरक, जैव कीटनाशी और प्रजननरोधी यौगिक के रूप में, 9.(द) उक्त सभी, 10. (ब) 1950, 11.(ब) पाकिस्तान और चीन, 12.(अ) पृथक निर्वाचन, 13.(ब) तैमूर का पोता, 14.(स) नासिरूद्दीन महमूद तुगलक, 15.(स) जौनपुर, 16.(स) रकनुद्दीन फिरोज, 17.(द) कश्मीर, 18.(ब) खिलजी, 19.(अ) जे.आर. डी टाटा, 20.(द)आर.के. लक्ष्मण, 21. (ब)15मार्च, 22. (स)भूटान, 23.(ब)कंगारू, 24.(स) वे एक अग्नि शिखा के ऊपर स्थित है, 25.(ब) चंद्रमा पर स्थित सबसे बड़ा क्रेटर, 26.(अ) 26 दिसंबर, 2004, 27.(अ) नेशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन।
हिमाचल प्रदेश में पांच प्रमुख नदियां बहती हैं इनके नाम हैं- अरिकरी (चिनाब), पुरूष्णी (रावी), अरिजिकिया (ब्यास) तथा शतदुई (सतलुज) और पांचवीं नदी यमुना है जो यमुनोत्तरी से निकलती है । पांचों नदियां एवं छोटे-छोटे नाले बारह मासी हैं। इनके स्रोत बर्फ से ढंकी पहाडिय़ों में स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश में बहने वाली पांच नदियों में से चार का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। उस समय ये अन्य नामों से जानी जाती थीं।
रावी नदी: रावी नदी का प्राचीन नाम ‘इरावती और परोष्णी’ है। रावी नदी मध्य हिमालय की धौलाधार शृंखला की शाखा बड़ा भंगाल से निकलती है। रावी नदी ‘भादल’ और ‘तांतागिरि’ दो खड्डों से मिलकर बनती है। ये खड्डें बर्फ पिघलने से बनती है। यह नदी चंबा से खेड़ी के पास पंजाब में प्रवेश करती है और पंजाब से पाकिस्तान में प्रवेश करती है। यह भरमौर और चंबा शहर में बहती है। यह बहुत ही उग्र नदी है। इसकी सहायक नदियां तृण दैहण, बलजैडी,स्यूल, साहो, चिडाचंद, छतराड़ी और बैरा हैं। इसकी लंबाई 720 किलोमीटर है, परंतु हिमाचल में इसकी लंबाई 158 किलोमीटर है। सिकंदर महान के साथ आए यूनानी इतिहासकार ने इसे ‘हाइड्रास्टर और रहोआदिस’ का नाम दिया था।
ब्यास नदी: ब्यास नदी का पुराना नाम ‘अर्जिकिया’ या ‘विपाशा’ था। यह कुल्लू में व्यास कुंड से निकलती है। व्यास कुंड पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित रोहतांग दर्रे में है। यह कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में बहती है। कांगड़ा से मुरथल के पास पंजाब में चली जाती है। मनाली, कुल्लू, बजौरा, औट, पंडोह, मंडी, सुजानपुर टीहरा, नादौन और देहरा गोपीपुर इसके प्रमुख तटीय स्थान हैं। इसकी कुल लंबाई 460 कि.मी. है। हिमाचल में इसकी लंबाई 260 कि.मी. है। कुल्लू में पतलीकूहल, पार्वती, पिन, मलाणा-नाला, फोजल, सर्वरी और सैज इसकी सहायक नदियां हैं। कांगड़ा में सहायक नदियां बिनवा न्यूगल, गज और चक्की हैं। इस नदी का नाम महर्षि ब्यास के नाम पर रखा गया है। यह प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों में से एक है।
चिनाव नदी: चिनाव नदी जम्मू-कश्मीर से होती हुई पंजाब राज्य में बहने वाली नदी है। पानी के घनत्व की दृष्टि से यह प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। यह नदी समुद्र तल से लगभग 4 हजार 900 मीटर की ऊंचाई पर बारालाचा दर्रे (लाहौल स्पीति) के पास से निकलने वाली चन्द्रा और भागा नदियों के तांदी नामक स्थान पर मिलने से बनती है। इस नदी को वैदिक साहित्य में ‘अश्विनी’ नाम से संबोधित किया गया है। ऊपरी हिमालय पर टांडी में ‘चन्द्र’ और ‘भागा’ नदियां मिलती हैं, जो चिनाव नदी कहलाती है। महाभारत काल में इस नदी का नाम ‘चंद्रभागा’ भी प्रचलित हो गया था। ग्रीक लेखकों ने चिनाव नदी को ‘अकेसिनीज’ लिखा है, जो अश्विनी का ही स्पष्ट रूपांतरण है। चंद्रभागा नदी मानसरोवर (तिब्बत) के निकट चंद्रभागा नामक पर्वत से निस्तृत होती है और सिंधु नदी में गिर जाती है। चिनाव नदी की ऊपरी धारा को चद्रभागा कहकर, पु:न शेष नदी का प्राचीन नाम अश्विनी कहा गया है। इस नदी को हिमाचल से अदभुत माना गया है। इस नदी का तटवर्ती प्रदेश पूर्व गुप्त काल में म्लेच्छों तथा यवन शव आदि द्वारा शासित था।
लंदन की पत्रिका टाइम्स हायर एजुकेशन के मुताबिक साउथ कोरिया की पोहांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलाजी, दुनिया की सबसे अच्छी नई यूनिवर्सिटी है।
दरअसल, लंदन की हायर एजुकेशन की एक पत्रिका टाइम्स हायर एजुकेशन हर साल दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटीज की लिस्ट निकालती है। इस लिस्ट के मुताबिक, ये कोरिया अडवान्स्ड इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी, साउथ कोरिया नंबर तीन पर है। ऐसी टॉप 10 यूनिवर्सिटीज जिनकी उम्र 50 साल से कम है।
दूसरे नंबर पर है एकॉले पॉलिटेक्निक, स्विट्जरलैंड। हॉन्ग कॉन्ग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी, हॉन्ग कॉन्ग का नंबर है चौथा। इरविन, कैलिफॉर्निया की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया पांचवें नंबर पर है। मास्ट्रिष्ट यूनिवर्सिटी, नीदरलैंड्स का नंबर है छठा। सातवें नंबर पर है इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क। नंबर 8, नानयांग टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर। पियरे ऐंड मेरी क्यूरी यूनिवर्सिटी, पैरिस, फ्रांस नौवें नंबर पर हैऔर दसवें नंबर पर है पैरिस-ज्यूड यूनिवर्सिटी, फ्रांस।
डलहौज़ी नगर पश्चिमोत्तर हिमाचल प्रदेश राज्य, उत्तरी भारत में स्थित है। औपनिवेशक भारत के ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी के नाम पर ही इस नगर का नाम रखा गया था। हिमालय की तराई में 2 हजार 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह नगर पठानकोट से 42 किमी दूर पूर्वोत्तर में है, जिससे यह एक मार्ग से जुड़ा है। एक पर्वतीय स्थल डलहौज़ी लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन सैरगाह है, जहां मैदानों की गर्मी से राहत मिलती है।
यहां पंजाब विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के अध्यापकों के लिए एक अवकाश केंद्र भी है। डलहौज़ी में 2 हजार 440 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कालाटॉप वन्यजीव अभयारण्य काले हिमालयी रीछ, मुंतजाक हिरन एवं विभिन्न पक्षियों का निकास है। पंजपुल तक आने वाली सत धारा, सुभाष बावली और पेड़ों के बीच से गुजऱती हवा की आवाज़ के कारण सिंगिंग हिल कहलाने वाली पहाड़ी अन्य लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। डलहौज़ी के ठीक उत्तर में बालून छावनी स्थित है।
20 जून 1991 को जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन ले जाने के बारे में संसद में मतदान हुआ था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 338 और विरोध में 320 वोट पड़े। इसी के साथ तय हो गया कि एकीकृत जर्मनी की राजधानी बॉन की बजाए बर्लिन होगी। देश के दक्षिणी और पश्चिमी प्रांतों के सांसदों ने बॉन के पक्ष में जबकि उत्तरी और पूर्वी प्रांतों के सांसदों ने बर्लिन के पक्ष में मत दिया।
1990 में जर्मनी के एकीकरण के बाद से बर्लिन को फिर से राजधानी बनाने की बहस शुरू हो गई थी। इस फैसले के साथ ही सरकार और संसद बॉन से बर्लिन चली गई, लेकिन छह मंत्रालयों का मुख्यालय अभी भी बॉन में ही हैं, जिनमें रक्षा और कृषि मंत्रालय शामिल हैं। जो मंत्रालय बर्लिन चले गए हैं, उनकी एक शाखा बॉन में भी है। राजधानी बदलने का फैसला होने के बाद उसे लागू करने में आठ साल और लग गए। वर्ष 1999 में राजधानी बर्लिन चली गई।
वर्ष 1949 में पश्चिमी जर्मनी की अंतरिम राजधानी बॉन बनाई गई। इस शहर को पश्चिम जर्मनी के पहले चांसलर कोनराड आडेनावर की सलाह पर चुना गया। आडेनावर कोलोन के मेयर थे और इसी इलाके के रहने वाले भी। उनका मानना था कि बॉन को अंतरिम राजधानी बनाने से एकीकरण के बाद उसे बर्लिन ले जाना आसान होगा।
--
कौन थीं अम्बा, अम्बालिका और अम्बिका
महाभारत के अनुसार अम्बा, अम्बालिका और अम्बिका तीनों सगी बहनें थीं। काशीराज इन्द्रद्युम्न की तीन कन्याओं में ज्येष्ठ कन्या अम्बा थीं। भीष्म ने अपने दो सौतले छोटे भाईयों- विचित्रवीर्य और चित्रांगद के विवाह के लिए काशीराज की पुत्रियों का अपहरण किया था।
भीष्म के पराक्रम के कारण अम्बा उन पर मुग्ध थीं और उनसे विवाह करना चाहती थीं। किन्तु भीष्म आजीवन ब्रह्मचर्य की प्रतिज्ञा कर चुके थे, अत: उन्होंने विवाह करने से इंकार कर दिया। इस अपहरण की घटना के पूर्व अम्बा का विवाह शाल्व के साथ होना निश्चित हो चुका था। परन्तु इस घटना के कारण शाल्व ने भी अम्बा से विवाह करना अस्वीकार कर दिया। प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर अम्बा ने भीष्म के विनाश का प्रण लिया और कठिन तपस्या की। अम्बा ने शिव का वरदान प्राप्त कर आगामी जन्म में शिखण्डी के रूप में जन्म लिया और भीष्म पितामह की मौत का कारण बनीं। अर्जुन के रथ पर जब काशीराज इन्द्रद्युम्न की कनिष्ठा कन्या अम्बालिका थीं। सत्यवती के पुत्र विचित्रवीर्य इनके पति थे और पांडु इनके पुत्र। पांडु की उत्पत्ति व्यास के द्वारा मानी जाती है। वहीं अम्बिका सत्यवती के पुत्र विचित्रवीर्य की पत्नी थीं।
1. संयुक्त राष्टï्र संघ का बजट कौन पारित करता है?
(अ)महासचिव (ब) महासभा (स)न्यास परिषद (द)विश्व व्यापार संघ
2. संयुक्त राष्टï्र संघ के निम्र में से किस अंग की सदस्यता में वृद्घि की मांग की जा रही है?
(अ) महासभा (ब) सुरक्षा परिषद (स) न्यास परिषद (द)अंतर्राष्टï्रीय न्यायालय
3. संयुक्त राष्टï्र संघ के प्रमुख अंगों की संख्या कितनी है?
(अ) 3 (ब)4 (स)5 (द)6
4. वह कौन सा देश है, जो संयुक्त राष्टï्र का सदस्य नहीं है?
(अ) चीन (ब)इराक (स)ब्राजील (द)ताइवान
5. संयुक्त राष्टï्र संघ कब अस्तित्व में आया?
(अ) 1 जनवरी, 1942 (ब) 26 जून, 1945 (स)1 जून, 1945 (द) 24 अक्टूबर, 1945
6. संयुक्त राष्टï्र संघ का महासचिव किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?
(अ)सुरक्षा परिषद द्वारा (ब)महासभा द्वारा (स)सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा (द)महासभा की सिफारिश पर सुरक्षा परिषद द्वारा
7. संयुक्त राष्टï्र संघ महासभा के अध्यक्ष, रजाली इस्माइल की अध्यक्षता वाले कार्यदल ने सुरक्षा परिषद की सदस्यता बढ़ाकर कितनी करने का सुझाव दिया था?
(अ) 18 (ब)20 (स)15 (द)24
8. संयुक्त राष्टï्र संघ आर्थिक और सामाजिक परिषद के कुल कितने सदस्य हैं?
(अ) 15 (ब)18 (स)54 (द)27
9. अंतर्राष्टï्रीय न्यायालय में कितने न्यायाधीश होते हैं?
(अ) 27 (ब)18 (स)15 (द)10
10. दोषी राष्टï्र के विरूद्घ आर्थिक प्रतिबंध लगाने का निर्णय करने वाला संयुक्त राष्टï्र अभिकरण है-
(अ) महासभा (ब) सुरक्षा परिषद (स)अंतर्राष्टï्रीय न्यायालय (द)महासचिव
11. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्घि करने की शक्ति किसके पास है?
(अ) संसद (ब) राष्टï्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) विधि मंत्रालय
12. फेडरेशन कप, मर्डेका कप तथा रोवर्स कप किस खेल में विजेता टीम को दिए जाते हैं?
(अ) हॉकी में (ब) टेनिस में (स) फुटबाल में (द) उपर्युक्त सभी में
13. बंगाल के विभाजन, 1905 को समाप्त कर दिया गया था?
(अ) इंडियन काउंसिल एक्ट, 1909 के द्वारा (ब) चेम्सफोर्ड मॉटेग्यू रिपोर्ट द्वारा (स) 1911 की दिल्ली दरबार घोषणा द्वारा (द) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया अधिनियम, 1935 द्वारा
14. किसने तर्क दिया कि अन-औद्योगीकरण का सिद्घांत एक मिथक था?
(अ) अमियो बागची (ब) डेनियल थार्नर (स) मारिस डी मारिस (द) तोरु मतसुई
15. भारत में पहला औद्योगिक आयोग का गठन कब किया गया था?
(अ) 1916 (ब) 1936 (स) 1947 (द) 1950
16. उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तराद्र्घ में ब्रिटिश पूंजी का मुख्यत: निवेश किया गया?
(अ) लोहा और इस्पात में (ब) कपड़ा उद्योग में (स) पौधा रोपड़ उद्योग में (द) रेलवे में
17. वर्ष 1917 में अहमदाबाद मिल मजदूरों की हड़ताल में गांधी जी के हस्तक्षेप के कारण मजदूरी में वृद्घि हो गई?
(अ) 10 प्रतिशत (ब) 15 प्रतिशत (स) 25 प्रतिशत (द) 35 प्रतिशत
18. प्रांतीय सरकार में द्वैध शासन की शासन की गई थी?
(अ) 1892 के अधिनियम द्वारा (ब) 1909 के अधिनियम द्वारा (स) 1919 के अधिनियम द्वारा (द) 1935 के अधिनियम द्वारा
19. चम्पारन के सत्याग्रह, 1917 में कृषकों का मुख्य असंतोष किस बारे में था?
(अ) अबवाबों या गैर-कानूनी मांग के विरूद्घ (ब) भूस्वामियों के उत्पीडऩ पर (स) तिनकठिया व्यवस्था पर (द) भूराजस्व की मांग पर
20. रेशमी रुमाल तहरीक षडय़ंत्र की योजना बनाई थी?
(अ) मौलाना अब्दुल बारी और मौलाना मुहम्मद अली ने (ब) मौलाना उबैदुल्ला सिंधी और मौलाना बरकतउल्ला ने (स) मौलाना अबुल कलाम आजाद और मौलाना मुहमूद हसन ने (द) राजा महेंद्रप्रताप और वॉन हेन्टिग ने
21. पुनर्जागरण काल में ग्रीको रोमन क्लासिकों के अध्ययन को जाना जाता है?
(अ) व्यक्तिवाद (ब) सुखवाद (स) मानववाद (द) पांडित्यवाद
22. किसने कहा कि वाणिज्य एक लगातार युद्घ है, चातुर्य और क्षमता के लिए सभी राष्टï्रों के बीच में?
(अ) जां बोदां (ब) जां बैपतिस्ट कोलबेयर (स) थॉमस मन (द) थॉमस हाब्स
23. श्री अरबिन्दो आश्रम स्थित है?
(अ) तमिलनाडु में (ब) कर्नाटक में (स) रामेश्वरम् में (द) पाण्डिचेरी में
24. भारत में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कहां स्थापित किया गया है?
(अ) पुरी में (ब) खजुराहो में (स) कोणार्क में (द) गया में
25. किस जलडमरू-मध्य से होकर अंतर्राष्टï्रीय तिथि रेखा गुजरती है?
(अ) पाक जलडमरू-मध्य (ब) फ्लोरिडा जलडमरू- मध्य (स)बेरिंग जलडमरू-मध्य (द) जिब्राल्टर जलडमरू-मध्य
26. धु्रवों पर दिन कितने समय का होता है?
(अ) 12 घंटे (ब) 24 घंटे (स) 1 माह (द) 6 माह
27. कौन सा राज्य कर्क रेखा से दो भागों में नहीं बंटता है?
(अ) गुजरात (ब) उड़ीसा (स) पश्चिम बंगाल (द) राजस्थान
28. पृथ्वी पर किस जगह दिन और रात बराबर होते हैं?
(अ) धु्रव (ब) भूमध्य रेखा (स) कर्क रेखा (द) प्रधान मध्याह्नï रेखा
--
सही जवाब- 1.(ब) महासभा, 2.(ब) सुरक्षा परिषद 3.(द)6, 4.द)ताइवान, 5.(द) 24 अक्टूबर, 1945, 6.(स) सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा, 7.(द)24, 8.(स)54, 9.(स)15, 10.(ब) सुरक्षा परिषद, 11.(अ) संसद, 12.(स) फुटबॉल में,13.(स) 1911 की दिल्ली दरबार घोषणा द्वारा, 14.(स) मारिस डी मारिस, 15.(अ) 1916, 16.(द) रेलवे में, 17.(द) 35 प्रतिशत, 18.(स) 1919 के अधिनियम द्वारा, 19.(अ) अबवाबों या गैर-कानूनी मांग के विरूद्घ, 20.(ब) मौलाना उबैदुल्ला सिंधी और मौलाना बरकतउल्ला ने, 21.(स) मानववाद, 22.(अ) जां बोदां, 23.(द) पाण्डिचेरी में, 24.(स) कोणार्क में। 25.(ब) फ्लोरिडा जलडमरू- मध्य, 26.(द) 6 माह, 27.(ब) उड़ीसा 28.(ब) भूमध्य रेखा।
बारामूला एक नगर है, जो पश्चिमोत्तर जम्मू-कश्मीर राज्य, उत्तर भारत का हिस्सा है। यह वूलर झील से निकलने वाली झेलम नदी के उद्गम स्थल से लगभग 11 किमी दूर, नदी के तट पर स्थित है।
यह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से लगभग 45 किमी पश्चिम और कुछ उत्तर में स्थित है। बारामूला कृषि क्षेत्र से घिरा हुआ है, जिसमें धान, गेहूं और जौ की खेती होती है। इस क्षेत्र की सीमा पर हिमालय (पश्चिमी) की पीर पंजाल पर्वत श्रेणी और कश्मीर घाटी(पूर्व) स्थित है।
राष्ट्रीय प्रतिष्ठान
भारत में विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। विभिन्न स्तरों पर प्रयास किये जाते हैं कि अलग-अलग समुदायों के बीच सौहार्द बना रहे। गृह मंत्रालय के अधीन साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठान (एन एफ सी एच) स्थापित किया गया है, जो साम्प्रदायिक सौहार्द कायम करने के लिए काम करता है। सोसाइटी पंजीकरण कानून के अंतर्गत 19 फरवरी, 1992 को एन एफ सी एच का पंजीकरण किया गया था। प्रतिष्ठान की संचालन परिषद में 24 सदस्य हैं और गृह मंत्री इसके अध्यक्ष हैं।
एन एफ सी एच के कार्यों में साम्प्रदायिक, जातिगत, नस्लीय, आतंकवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों के बच्चों को सहायता प्रदान करने, साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की गतिविधियों और विभिन्न धर्मों और अन्य समूहों के बीच एकता और संबंधों को मजबूत करने की गतिविधियों को बढ़ावा देने के कार्यक्रम शामिल हैं।
एनएफसीएच के प्रमुख लक्ष्य हैं-
1. शिक्षा और जागरूकता- बच्चों और युवाओं के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों की पेशकश और सहायता, लोगों में जागरूकता और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, आपसी सम्मान और विश्वास के लिए ज्ञान पैदा करना।
2. भागीदारी और पहुंच- निचले स्तर सहित राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझेदारों और हिस्सेदारों की विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता का गहरा प्रभाव कायम करना
3. मान्यता और पुरस्कार -साम्प्रदायिक सौहार्द, सामाजिक सम्बन्ध और राष्ट्रीय एकता के लिए व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर उल्लेखनीय योगदान देने वालों की पहचान और पुरस्कार देना।
4. हिंसा से प्रभावित बच्चों के लिए सकारात्मक कार्रवाई- साम्प्रदायिक, जातीय और आतंकवादी हिंसा से प्रभावित इलाकों में बच्चों का पता लगाकर उनके जीने, सुरक्षा, शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और विकास के अधिकार सुनिश्चित करना।
5. संसाधन जुटाना-धन जुटाने सहित सहयोग के प्रयास करना जिसमें सरकार, जनता और निजी क्षेत्र और नागरिक समाज सहित प्रमुख हिस्सेदार शामिल हों।
2 जून 1953 को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक किया गया। इसी के साथ वह यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कॉमनवेल्थ देशों की रानी बनी। फिलहाल वह जमाइका, बार्बाडोस, बहामा, ग्रेनाडा, पापुआ न्यूगिनी, सोलोमन द्वीप, तुवालु, सहित 16 देशों की रानी हैं। संवैधानिक तौर पर रानी होने के बावजूद उनका पद औपचारिक है।
छह फरवरी 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई। 21 अप्रैल 1926 को लंदन में पैदा हुई एलिजाबेथ की पढ़ाई घर पर ही हुई। 1936 में पिता के गद्दी संभालने के बाद यह साफ ही था कि एलिजाबेथ उनकी वारिस होंगी। 1947 में उन्होंने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रिंस फिलिप से शादी की। उनके चार बच्चे हैं, चाल्र्स एन, एंड्र्यू और एडवर्ड।
1997 में उनकी पूर्व बहू डायना की मौत ने राजघराने को सार्वजनिक आलोचना के कटघरे में खड़ा कर दिया, लेकिन उनकी रानी के तौर पर लोकप्रियता बनी हुई है। 2012 में उन्होंने रानी के तौर पर 60 साल पूरे किए। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा समय राज करने वालों में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले 63 साल 216 दिन राज करने वाली रानी विक्टोरिया थीं। जिन्होंने 20 जून 1837 से 22 जनवरी 1901 तक राज किया। कम इंटरव्यू देने वाली रानी एलिजाबेथ के निजी जीवन के बारे में लोगों को बहुत जानकारी नहीं है।
ज्वालामुखी मंदिर, कांगडा घाटी से 30 कि.मी. दक्षिण में हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह मंदिर 51 शक्ति पीठों में शामिल है। ज्वालामुखी मंदिर को जोता वाली का मंदिर और नगरकोट भी कहा जाता है। ज्वालामुखी मंदिर को खोजने का श्रेय पांडवों को जाता है। उन्हीं के द्वारा इस पवित्र धार्मिक स्थल की खोज हुई थी। मान्यता है कि इस स्थल पर माता सती की जीभ गिरी थी। इस मंदिर में माता के दर्शन ज्योति रूप में होते हंै। ज्वालामुखी मंदिर के समीप में ही बाबा गोरा नाथ का मंदिर है। जिसे गोरख डिब्बी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का प्राथमिक निर्माण राजा भूमि चंद के करवाया था। बाद में महाराजा रणजीत सिंह और राजा संसारचंद ने 1835 में इस मंदिर का पूर्ण निर्माण कराया। मंदिर के अंदर माता की नौ ज्योतियां हंै जिन्हें, महाकाली, अन्नपूर्णा, चंडी, हिंगलाज, विंध्यावासनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अम्बिका, अंजीदेवी के नाम से जाना जाता है।
ज्वालामुखी मंदिर शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है। पूरे भारतवर्ष मे कुल 51 शक्तिपीठ है। जिन सभी की उत्पत्ति कथा एक ही है। यह सभी मंदिर शिव और शक्ति से जुड़े हुऐ है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इन सभी स्थलों पर देवी के अंग गिरे थे।
भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। धूप हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लेखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
हेमादि ने धूप के कई मिश्रणों का उल्लेख किया है, जैसे अमृत, अनन्त, अक्षधूप, विजयधूप, प्राजापत्य, दस अंगों वाली धूप का भी वर्णन है। कृत्यकल्पतरु ने विजय नामक धूप के आठ अंगों का उल्लेख किया है। भविष्य पुराण का कथन है कि विजय धूपों में श्रेष्ठ है, लेपों में चन्दन लेप सर्वश्रेष्ठ है, सुरभियों (गन्धों) में कुंकुम श्रेष्ठ है, पुष्पों में जाती तथा मीठी वस्तुओं में मोदक (लड्डू) सर्वोत्तम है। कृत्यकल्पतरु ने इसका उदाहरण दिया है। धूप से मक्खियां एवं पिस्सू नष्ट हो जाते हैं।
तंत्रसार के अनुसार अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागरमाथा, चंदन, इलाइची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गुल ये सोलह प्रकार के धूप माने गए हैं। इसे षोडशांग धूप कहते हैं। मदरत्न के अनुसार चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिलाकर जलाने से उत्तम धूप बनती है। इसे दशांग धूप कहते हैं।
इसके अलावा भी अन्य मिश्रणों का भी उल्ले ख मिलता है जैसे- छह भाग कुष्ठ, दो भाग गुड़, तीन भाग लाक्षा, पांचवां भाग नखला, हरीतकी, राल समान अंश में, दपै एक भाग, शिलाजय तीन लव जिनता, नागरमोथा चार भाग, गुग्गुल एक भाग लेने से अति उत्तम धूप तैयार होती है। रुहिकाख्य, कण, दारुसिहृक, अगर, सित, शंख, जातीफल, श्रीश ये धूप में श्रेष्ठ माने जाते हैं।
बटाईदारी कृषि की उस व्यवस्था को कहा जाता है जिसमें ज़मीन का मालिक उस पर काम करने वाले किसान को अपनी ज़मीन का प्रयोग करने का अधिकार इस शर्त पर देता है कि किसान अपनी फ़सल का कुछ हिस्सा उसके हवाले कर देगा।
दुनिया भर में बटाईदारी की बहुत सी प्रणालियां रही हैं। उदाहरण के लिए भारतीय उपमहाद्वीप में मुग़ल और अंग्रेज़ी ज़माने की ज़मींदारी व्यवस्था में किसी गांव की ज़मीन को उस गांव के ज़मींदार की सम्पत्ति माना जाता था और वह गांव के अन्य निवासियों को उस पर तभी काम करने देता था अगर वे उसे अपनी फ़सल का हिस्सा दें। अमेरिका में शेयरक्रॉपिन्ग, इटली में मेत्ज़ाद्रिया, फ्रांस में मेतायाझ़ और स्पेन में मेदियेरो इसके अन्य उदाहरण हैं। इस्लामी शरिया क़ानून में भी बाग़ों पर काम करने के लिए एक मुसाक़त नाम की बटाईदारी व्यवस्था का उल्लेेख है।
1. वर्ष 1954 की वुड विज्ञप्ति में अभिव्यक्त शिक्षा का लक्ष्य क्या था?
(अ) देशीय भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना (ब) भारत में पाश्चात्य संस्कृति का विस्तार (स) अंग्रेजी भाषा के माध्यम का प्रयोग कर लोगों में साक्षरता को बढ़ाना (द) परंपरागत भारतीय शिक्षा में वैज्ञानिक अनुसंधान तथा तर्क बुद्धिवाद का प्रवेश करवाना
2. डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के मध्य सन् 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में प्रावधान था?
(अ) भारत के लिए डोमिनयन स्थिति बनाए जाने का (ब) मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का (स) हरिजनों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का (द) हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का
3. मार्ले-मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष में पारित किया गया?
(अ) पृथक निर्वाचन प्रणाली (ब) भारतीयों की भागीदारी बढ़ाना (स) युद्ध में सहयोग हेतु तैयार करना (द) पूर्ण स्वतंत्रता देना
4. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है?
(अ) ब्रिटेन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) सोवियत संघ (द) कनाडा
5. संविधान निर्माताओं ने कौन सा लक्षण अमेरिका के संविधान से ग्रहण किया है?
(अ) न्यायिक समीक्षा (ब) मौलिक अधिकार (स) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पद से हटाने की विधि (द) उपर्युक्त सभी
6. राष्ट्रीय चेतना को एक औपचारिक अवधारणा के रूप में विकसित करने का श्रेय किसे जाता है?
(अ) बाल गंगाधर तिलक (ब) महात्मा गांधी (स) दादाभाई नौरोजी (द) सुरेंद्रनाथ बैनर्जी
7. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की सहायता से पूर्व अनेक क्षेत्रीय संस्थाओं का गठन हुआ था, निम्नलिखित में से कौन सी संस्था अखिल भारतीय प्रकृति की थी?
(अ) पूना सार्वजनिक सभा (ब) बम्बई एसोसिएशन (स) ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन (द) बम्बई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन
8. सुरेंद्रनाथ बनर्जी का सिविल सर्विस आंदोलन चलाने के पीछे क्या उद्देश्य था?
(अ) राष्टï्रीय जागृति उत्पन्न करना (ब) ब्रिटिश शासन के प्रति भक्ति प्रदर्शित करना (स) परीक्षाओं में आयु की सीमा बढ़वाना (द) सरकारी सेवाओं में पिछड़े हुए वर्गों के लिए प्रतिनिधित्व प्राप्त करना
9. दादाभाई नौरोजी ने 1866 में एक संस्था की स्थापना लंदन में की, उसका नाम क्या था?
(अ) लैंड होल्डर्स सोसाइटी (ब) ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन (स) बॉम्बे प्रेसिडेंसी एसोसिएशन (द) ईस्ट इंडिया एसोसिएशन
10. वर्ष 1889 में इंग्लैण्ड में भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की ब्रिटिश समिति स्थापित की गई, इसके अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सर विलियम वेडरबर्न (ब) मि. दिग्बी (स) दादाभाई नौरोजी (द) डब्ल्यू. सी. बनर्जी
11. ग्लोबल ट्रस्ट बैंक का किस बैंक में विलय किया गया?
(अ) इलाहाबाद बैंक (ब) आंध्रा बैंक (स) ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स (द) इंडियन बैंक
12. बैंकों के ग्राहक सेवा सुधारने हेतु सुझाव देने के लिए जिस समिति का गठन किया गया है, वह है?
(अ) जानकीरमन समिति (ब) शिवारमन समिति(स) गोइपोरिया समिति (द) वेणुगोपाल समिति
13. निम्नलिखित में से कौन सा शहर पूर्व का मोती कहलाता है?
(अ) मिस्र (ब) इटली (स) पेरिस (द) सिंगापुर
14. भारत का वह राज्य जहां देश का पहला मॉडल ई-न्यायालय फरवरी 2009 में स्थापित किया गया है?
(अ) महाराष्टï्र (ब) गुजरात (स) केरल (द) आंध्रप्रदेश
15. इतिहास प्रसिद्घ सेंट हेलना द्वीप किस समुद्र में है?
(अ) हिंद महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) दक्षिण अटलांटिक महासागर में (द) इनमें से कोई नहीं
16. संविधान के उपबंधों के अनुसार मेट्रोपॉलिटन शहर वह कहलाता है, जिसकी आबादी?
(अ) 5 लाख (ब) 10 लाख या अधिक हो (स) 15 लाख से अधिक हो (द) 20 लाख से अधिक हो
17. निक्की क्या है?
(अ) मुंबई शेयर मार्केट का शेयर इंडेक्स(ब) टोकियो शेयर मार्केट का शेयर इंडेक्स (स) ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा (द) श्रीलंका का एक शहर
18. केनफिना किस बैंक की अनुषंगी संस्था है?
(अ) केनरा बैंक (ब) भारतीय स्टेट बैंक (स) राष्टï्रीय आवास बैंक (द) स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक
19. रिजर्व मुद्रा में सम्मिलित होते हैं?
(अ) केवल बैंकों में सावधि जमा (ब) जनता की चलन मुद्रा तथा बैंकों के पास नकदी (स) केवल बैंकों के पास नकदी (द) बैंकों के पास नकदी तथा डाकघर बचत बैंक जमा
20. गेट फिशर बैंक किस सागर में स्थित है?
(अ) बाल्टिक सागर में (ब) उत्तरी सागर में (स) एशियाटिक सागर में (द) इनमें से कोई नहीं
21. सिंथेटिक फाइबर उद्योग का सर्वप्रथम विकास कहां हुआ था?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) फ्रांस (द) जर्मनी
22. विश्व में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) रूस (ब) कनाडा (स) कांगो प्रजातांत्रिक गणतंत्र (द) ऑस्टे्रलिया
23. विश्व में प्रति एक हजार व्यक्तियों पर सबसे अधिक कृषि भूमि किस देश में है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) चीन (स) अर्जेण्टिना (द) म्यांमार
24. हीरा निम्नलिखित में से किस देश का प्रमुख खनिज है?
(अ) जिम्बाब्वे (ब) नाइजर (स) सियरालियोन (द) घाना
-----
सही जवाब- 1.(ब) भारत में पाश्चात्य संस्कृति का विस्तार, 2.(द) हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का, 3.(अ) पृथक निर्वाचन प्रणाली, 4.(ब) संयुक्त राज्य अमेरिका, 5.(ब) मौलिक अधिकार, 6.(अ) बाल गंगाधर तिलक, 7.(स) ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन, 8.(स) परीक्षाओं में आयु की सीमा बढ़वाना, 9.(द) ईस्ट इंडिया एसोसिएशन, 10.(अ) सर विलियम वेडरबर्न, 11.(स) ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, 12.(स) गोइपोरिया समिति, 13.(द) सिंगापुर, 14. (ब)गुजरात, 15.(स) दक्षिण अटलांटिक महासागर में, 16.(ब)10 लाख या अधिक हो, 17.(ब) टोकियो शेयर मार्केट का शेयर इंडेक्स, 18.(अ) केनरा बैंक, 19.(द) बैंकों के पास नकदी तथा डाकघर बचत बैंक जमा, 20.(ब)उत्तरी सागर में, 21.(स) फ्रांस, 22.(ब) कनाडा, 23.(अ)ऑस्ट्रेलिया, 24.(स) सियरालियोन।
----
खगोल शास्त्र, एक ऐसा शास्त्र है जिसके अंतर्गत पृथ्वी और उसके वायुमण्डल के बाहर होने वाली घटनाओं का अवलोकन, विश्लेषण एवं व्याख्या आती है।
बीसवीं शताब्दी के दौरान, व्यावसायिक खगोल शास्त्र को अवलोकिक खगोल शास्त्र तथा काल्पनिक खगोल तथा भौतिक शास्त्र में बांटने की कोशिश की गयी है। खगोल शास्त्र , ज्योतिष शास्त्र से अलग है । ज्योतिष शास्त्र एक छद्म-विज्ञान है जो किसी का भविष्य ग्रहों के चाल से जोडक़र बताने कि कोशिश करता है। हालांकि दोनों शास्त्रों का आरंभ एक है, वे काफ़ी अलग है।
---
जातीय नौकरशाही
जब प्रशासनिक तथा राजनीतिक सत्ता एक ही वर्ग विशेष के हाथों में हो जब जातीय नौकरशाही का उद्भव होता है।
जातीय नौकरशाही का आधार एक वर्ग विशेष होता है। इस प्रकार की नौकरशाही अल्पतंत्रीय राजनीतिक व्यवस्थाओं वाले देशों में व्यापक रूप से प्रचलित है। ऐसी व्यवस्थाओं में वे ही व्यक्ति सरकारी अधिकारी हो सकते हां, जो उच्चतर वर्गों या जातियों के होते हैं। उदाहरण के लिए प्राचीन भारत में केवल ब्राह्मïण और क्षेत्रिय ही उच्चाधिकारी हो सकते थे।
जातीय नौकरशाही की कुछ विशेषताओं में प्रमुख है- शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता, पद और जाति में अन्तर्सम्बंध, सेवा अथवा पद का एक परिवार से जुड़ जाना, दोषपूर्ण समाज व्यवस्था का प्रतीक।
मोटे अनाज वाली पारंपरिक खेती से हटकर जो पैदावार ली जाती है, वे नगदी फसलें होती हैं। इससे कम समय में ही किसानों को फायदा पहुंचता है। हमारे देश में गन्ना एक प्रमुख नगदी फसल है। इसके अलावा आलू, सरसों, दाल और सब्जियां को भी नगदी फसलों में शामिल किया जाता है।
भारत देश में नकदी फसलों की पैदावार लगातार तेजी से बढ़ रही है। इनकी पैदावार सामान्य फसलों की पैदावर के मुकाबले काफी अधिक देखी जा रही है। इनकी पैदावार में बढ़ोतरी से विश्व स्तर पर नकदी फसलों की खेती का चलन बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि नकदी फसलों की अधिक खेती के कारण ही विश्व स्तर पर खाद्य संकट पैदा हो रहा है। भारत में नकदी फसलों की प्रति एकड़ पैदावार में पांच सालों के दौरान 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हर देश की नगदी फसल अलग-अलग होती है। कई उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में, जूट, कॉफी, कोको, गन्ना, केला, संतरा और कपास आम नकदी फसलें हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका में मक्का, गेहूं, सोयाबीन प्रमुख नकदी फसलें हैं। तंबाकू भी एक नकदी फसल है। संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक मूल्यवान नकदी फसल कैनबिस है।
अबुल फजल का जन्म 14 फरवरी 1550 ई. को आगरा में हुआ था। अबुल फजल शेख मुबारक का पुत्र व शेख फैजी का छोटा भाई था। अबुल फजल अत्यंत योग्य था तथा अपनी योग्यता के कारण ही वह अकबर का परामर्शदाता बन गया।
अबुल फजल भी धर्मान्धता का विरोधी था। अबुल फजल के दो प्रमुख ग्रंथ अकबरनामा तथा आईन-ए-अकबरी है। अबुल फजल के ये ग्रंथ अकबरकालीन इतिहास के प्रामाणिक स्त्रोत हैं। इन ग्रंथों से अकबरकालीन विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश पड़ता है। अबुल फजल ने संस्कृत के कुछ ग्रंथों का फारसी में अनुवाद किया था। अबुल फजल तुर्की, फारसी, संस्कृत, अरबी व हिंदी का अच्छा ज्ञाता था। अबुल फजल कलम का ही नहीं तलवार का भी धनी था। उसने 20 के मनसबदार से काम करना प्रारंभ किया था तथा योग्यता के बल पर 5 हजार का मनसबदार बन गया था। अबुल फजल ने दक्षिण के अभियानों में अकबर की सहायता की थी। 1602 ई. में दक्षिण से आगरा आते समय आंतरी मध्यप्रदेश के समीप वीरसिंह देव ने उसकी हत्या कर दी।
इतावली भाषा
इतालवी (अथवा इटैलियन) भाषा (ईतालियानो) इटली की मुख्य और राजभाषा है । ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है । इसकी जननी लातिनी है । इसकी लिपि रोमन लिपि है । ये स्विट्जऱलैंड के दो कैण्टन की भी राजभाषा है । कोर्सिका (फ्रांसीसी), त्रियेस्ते (यूगोस्लाविया) के कुछ भाग तथा सानमारीनो के छोटे से प्रजातंत्र में भी इतालवी बोली जाती है।
इटली में अनेक बोलियां बोली जाती हैं जिनमें से कुछ तो साहित्यिक इतालवी से बहुत भिन्न प्रतीत होती हैं। इन बोलियों में परस्पर इतना भेद है कि उत्तरी इटली के लोंबार्द प्रांत का निवासी दक्षिणी इटली के कालाब्रिया की बोली शायद ही समझ सकेगा या रोम में रहने वाला केवल साहित्यिक इतालवी जानने वाला विदेशी रोमानो बोली को शायद ही समझ सकेगा। इतालवी बोलियों के नाम इतालवी प्रांतों की सीमाओं से थोड़े बहुत मिलते हैं।
स्विट्जऱलैंड से मिले हुए उत्तरी इटली के कुछ भागों में लादीन वर्ग की बोलियां बोली जाती हैं-जो रोमांस बोलियां हैं; स्विट्जऱलैंड में भी लादीनी बोली जाती है। वेनत्सियन बोलियां इटली के उत्तरी पश्चिमी भाग में बोली जाती हैं, वेनिस नगर इसका प्रतिनिधि केंद्र कहा जा सकता है। पीमौते, लिगूरिया, लोंबार्दिया तथा एमीलिया प्रांतों में इन्हीं नामों की बोलियां बोली जाती हैं जो कुछ-कुछ फ्रांसीसी बोलियों से मिलती हैं।
बुरुन्डी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं।
भले ही यह देश लैंडलाक हो, लेकिन दक्षिण-पश्चिम सीमा लेक तंगान्यिका से लगी हुई हैं। पांच दशक पहले देश के गठन के दौरान से ही त्वा, तुत्सी और हुतु जनजातियों की मौजूदगी बनी हुई है। यहां जनजातियों के बीच 1993 से लेकर 2005 के बीच चले जातीय संघर्ष की वजह से करीबन 2 लाख लोगों की जान गई। वर्ष 2005 के बाद राजनैतिक स्थिरता आने के बाद देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
----
योजन
योजन दूरी मापने के लिए पौराणिक माप। जिसकी दूरी अधिकतर विद्वानों ने 8 मील मानी है। ऐसा माना जाता था कि जब सेनाएं लंबी दूरी की यात्रा करती थीं तो यह एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव की दूरी थी जो एक दिन में तय की जाती थी। योजना शब्द भी इसी से बना है।
स्टेफी ग्राफ, टेनिस इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उन्होंने टेनिस के टॉप के खिलाड़ी आंद्रे अगासी से शादी की है। टेनिस जगत से संन्यास लेने के बाद 44 साल की स्टेफी इस समय समाज सेवा से भी जुड़ी हुई हंै। स्टोफी ग्राफ के पति आंद्रे अगासी भी विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रहे हैं।
मनहाइम में जन्मी ग्राफ के नाम सबसे ज्यादा यानी 22 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड भी है। विश्व नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी ग्राफ ने 13 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच खेलना शुरू कर दिया था। 1988 में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने पहला गोल्डेन स्लैम भी अपने नाम किया। 30 अप्रैल 1993 में प्रतिद्वंद्वी मोनिका सेलेस के साथ हैम्बर्ग में एक मैच के दौरान कोर्ट पर ग्राफ के प्रशंसक ने मोनिका पर छुरी से वार कर दिया। इस हादसे के बाद सेलेस दो साल से ज्यादा खेल से दूर रहीं।
1998 में ग्राफ ने चिल्ड्रन फॉर टुमॉरो संस्था का गठन किया जो युद्ध और दूसरी विरोधी परिस्थितियों से पीडि़त इलाकों के बच्चों के लिए बिना मुनाफे के काम करती है। ग्राफ ने 1999 में टेनिस खेल जगत को विदा कहा और 2001 में टेनिस स्टार आंद्रे अगासी से शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं। स्टेफी ग्राफ अब तक सबसे लंबे समय तक नंबर एक खिताब पर रहने वाली खिलाड़ी हैं। वह 377 सप्ताह तक लगातार पहले नंबर पर रहीं।
1. प्रतिध्वनि का कारण क्या है?
(अ) ध्वनि का परावर्तन (ब) ध्वनि का अपवर्तन (स) ध्वनि का अपशोषण (द) ध्वनि की चाल
2. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तन तल व ध्वनि स्रोत के बीच न्यूनतम दूरी होनी चाहिए?
(अ) 20 मीटर (ब) 30 मीटर (स) 40 मीटर (द) 17 मीटर
3. रडार की कार्य प्रणाली निम्नलिखित किस सिद्धांत पर आधारित होती है?
(अ) रेडियो तरंगों का अपवर्तन (ब) रेडियो तरंगों का परावर्तन (स) डाप्लर प्रभाव (द) रमण प्रभाव
4. अच्छे ऑडिटोरियम की दीवारें, छत व फर्श किसी रेशेदार पदार्थ, कालीन, ग्लास फाइबर आदि से ढके होते हैं। इसका उद्देश्य होता है?
(अ) ऑडिटोरियम को सुंदर बनाना (ब) निर्माण की लागत को कम करना (स) ऑडिटोरियम में आग से सुरक्षा करना (द) ध्वनि का अवशोषण करके प्रतिध्वनि को रोकना
5. बुढ़ापे में दूर दृष्टिता वह खराबी होती है, जिसमें लेंस?
(अ) अपनी प्रत्यास्थता खो देता है (ब) अधिक पारदर्शी हो जाता है (स) अपारदर्शी हो जाता है (द) बहुत अधिक छोटा हो जाता है
6. वर्णांधता को किस लेंस से दूर किया जा सकता है?
(अ) अवतल लेंस (ब) उत्तल लेंस (स) बेलनाकार लेंस (द) इनमें से कोई नहीं
7. जरा दृष्टि दोष (Presbyopio) के उपचार के लिए प्रयुक्त होता है?
(अ) अवतल लेंस (ब) उत्तल लेंस (स) उत्तल दर्पण (द) बायफोकल लेंस
8. Law of Floating सिद्धांत की खोज किसने की थी?
(अ) न्यूटन (ब) राइट ब्रदर्स (स) गैलीलियो (द) आर्किमिडीज
9. पॉजिट्रॉन की खोज किसने की थी?
(अ) रदरफोर्ड (ब) थॉमसन (स) चैडविक (द) एंडरसन
10. ई-मेल का जन्मदाता किसे माना जाता है?
(अ) बिल गेट्स (ब) टिमोथी बिल (स) लिंकन गोलिटसबर्ग (द) रे टामलिंसन
11. भारत में रेलवे के अंतर्गत सर्वप्रथम कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था कहां लगाई गई?
(अ) नई दिल्ली (ब) कोलकाता (स) मुंबई (द) चेन्नई
12. कंप्यूटर के संदर्भ में R.A.M. का तात्पर्य है?
(अ) रीसेन्ट एंड एन्शियेन्ट मेमोरी (ब) रैन्डम एक्सेस मेमोरी (स) रीड एण्ड मेमोरी (द) रिकॉल ऑल मेमोरी
13. नाभिकीय रिएक्टरों में न्यूट्रॉन नियंत्रक के रूप में क्या प्रयोग किया जाता है?
(अ) भारी जल (ब) ग्रेफाइट (स) कैडमियम या बोरॉन (द) एल्युमीनियम
14. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व स्टील में संरक्षण प्रतिरोध उत्पन्न करता है?
(अ) टंगस्टन (ब) क्रोमियम (स) निकेल (द) मैग्नीशियम
15. प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पाया जाता है?
(अ) सोना (ब) चांदी (स) तांबा (द) इनमें से सभी
16. मालविका इस्पात कारखाना, उत्तर भारत का सबसे पहला पूर्णरूपेण एकीकृत इस्पात कारखाने की स्थापना किए जाने वाला राज्य है?
(अ) बिहार (ब) हिमाचल प्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) पंजाब
17. भारत में नई औद्योगिक नीति लागू करने का वर्ष है?
(अ)1987 (ब) 1991 (स) 1993 (द) 1998
18. निम्नलिखित में से किस जनगणना दशक में लिंग अनुपात में भारतवर्ष में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई?
(अ) 1911-21 (ब) 1921-31 (स) 1951-61 (द) 1961-71
19. पर्वतीय प्रदेशों में बस्तियों को स्थापित करने हेतु सबसे लोकप्रिय जगह होती है?
(अ) तलहटी (ब) चोटी के ऊपर (स) घाटी के बगल के ढाल (द) पहाड़ी चोटी
20. भारत में निर्यातित सामग्री के सबसे बड़े खरीदार कौन हैं?
(अ) एशिया एवं ओसिनिया प्रदेश (ब) उत्तरी अमेरिका (स) लेटिन अमेरिका (द) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश
21. राजस्थान नहर (इंदिरा गांधी नहर) में पानी जहां से आता है उस नदी का नाम है?
(अ) सतलुज (ब) यमुना (स) चंबल (द) सतलुज एवं ब्यास
22. चंबल एक संयुक्त परियोजना है, जिसमें भागीदार है?
(अ) मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश एवं बिहार (स) मध्यप्रदेश एवं राजस्थान (द) उत्तरप्रदेश एवं बिहार
23. डीडवाना एवं पंचपडा किस चीज के लिए जाने जाते हैं?
(अ) तांबा (ब) सीसा एवं जिंक (स) नमक (द) जिप्सम
24. दक्षिणी अमेरिका का एकमात्र महाद्वीप पार रेलमार्ग जोड़ता है?
(अ) रियो डि जनेरो को लीमा से (ब) रियो डि जनेरो को लापाज से (स) ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से (द) ब्यूनस आयर्स को सेंटियागो से
25. निम्नलिखित द्वीपों में कौन प्रशांत महासागर में भूमध्यरेखा के निकट स्थित है?
(अ) हवाई (ब) फिजी (स) सोलोमन (द) गालपैगाज
26. बंगला में दोहरी शासन व्यवस्था को किसने समाप्त कर दिया?
(अ) वारेन हेस्टिंग्स ने (ब) क्लाइव ने (स) रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा (द) ब्रिटिश संसद ने
27. रेगुलेटिंग एक्ट से क्या हुआ?
(अ) कंपनी का भारत में व्यापार बंद हुआ (ब) कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय स्थापित हुआ (स) अवध राज्य पर कंपनी का अधिकार स्थापित हुआ (द) निजाम पर प्रतिबंध लगा
28. कृष्ण भक्ति का प्रथम और प्रधान ग्रंथ निम्न में से कौन सा है?
(अ) महाभारत (ब) श्रीमद् भागवत गीता (स) गीत गोविंद (द) इनमें से कोई नहीं
--------------
सही जवाब- 1.(अ) ध्वनि का परावर्तन, 2.(द) 17 मीटर, 3.(ब) रेडियो तरंगों का परावर्तन, 4.(द) ध्वनि का अवशोषण करके प्रतिध्वनि को रोकना, 5.(द) बहुत अधिक छोटा हो जाता है, 6. (द) इनमें से कोई नहीं, 7.(द) बायफोकल लेंस, 8.(द) आर्किमिडीज, 9.(द) एंडरसन, 10.(द) रे टामलिंसन, 11.(अ) नई दिल्ली, 12.(ब) रैन्डम एक्सेस मेमोरी, 13.(स) कैडमियम या बोरॉन, 14.(स) निकेल, 15.(द) इनमें से सभी, 16.(स) उत्तरप्रदेश, 17.(ब) 1991, 18.(द) 1961-71, 19.(ब) चोटी के ऊपर, 20.(अ) एशिया एवं ओसिनिया प्रदेश, 21.(द) सतलुज एवं ब्यास, 22.(स) मध्यप्रदेश एवं राजस्थान, 23.(स) नमक, 24.(स) ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से, 25.(द) गालपैगाज, 26.(अ) वारेन हेस्टिंग्स ने, 27.(ब) कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय स्थापित हुआ, 28.(ब) श्रीमद् भागवत गीता।