सामान्य ज्ञान
रॉस द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के निकट स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप ब्रिटिश वास्तुशिल्प के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। रॉस द्वीप 200 एकड़ में फैला हुआ है। फीनिक्स उपसागर से नाव के माध्यम से चंद मिनटों में रॉस द्वीप पहुंचा जा सकता है। सुबह के समय यह द्वीप पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।
अमेरिकी शहर रुशह्य Los Angeles का पूरा नाम है -El Pueblo de Nuestra Señora la Reina de los Ángeles del Río de Porciúncula । इस स्पैनिश नाम का मतलब है इस छोटे खंड के फरिश्तों की रानी हमारी स्वामिनी का शहर। रुशह्य Los Angeles के कई उच्चारण हैं - लॉस ऐंजलस, लॉस ऐंजलिस, लॉस ऐंगलस, लॉस ऐंजलीज़, लॉस ऐंजिलीज, लॉस ऐंगलीज़। लगता है, जिसको जैसा मन आया, उच्चारण चला दिया। अगर आपको कोई एक नाम चुनने में दिक्कत आ रही है तो रु्र ही बोलिए ।
राजमहल एक ऐतिहासिक नगर है, जो झारखंड राज्य, पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। यह गंगा नदी के पश्चिम में स्थित है। यह नगर राजमहल पहाडिय़ों में हैं, जो गंगा नदी से 190 किमी उत्तर-दक्षिण में लगभग दुमका तक फैली हैं। ये 567 मीटर तक ऊंची उठती हैं और यहां पर सोरिया पहाडिय़ा लोगों का वास है। घाटियों में संथाल जनजाति द्वारा खेती की जाती है।
बंगाल के सूबेदार मु$गल सेनापति मानसिंह ने तेलियागढ़ दर्रे और गंगा नदी पर सामरिक नियंत्रण के लिए 1995-1596 में इस जगह को अपनी राजधानी के रुप में चुना.। 1608 में बंगाल की राजधानी डक्का वर्तमान ढाका) स्थानांतरित हो गई, लेकिन अस्थायी तौर पर 1639 से 1660 के बीच राजमहल ने अपनी प्रशासनिक स्थिति को वापस हासिल कर लिया। नगर में ऐतिहासिक महत्त्व की अकबर मस्जिद (निर्माण-लगभग 1600 ई.) और बंगाल के नवाब मीर $कासिम का महल है।
बैरन द्वीप
बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय है ज्वालामुखी है। यह द्वीप लगभग 3 किमी. में फैला है। यहां का ज्वालामुखी 28 मई 2005 में फटा था। तब से अब तक इससे लावा निकल रहा है।
बैरन द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 500 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
1. अल्माटी बांध किस नदी पर स्थित है?
(अ) गोदावरी (ब) कृष्णा (स) कावेरी (द) नर्मदा
2. हीराकुंड बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) गंगा (ब) यमुना (स) महानदी (द) ब्राह्मणी
3. गांधी सागर, जवाहर सागर तथा प्रताप सागर बांध किस नदी पर निर्मित है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) चंबल (द) कृष्णा
4. निम्नलिखित में से कौन भारतीय मानसून को प्रभावित नहीं करता है?
(अ)एलनिनो (ब)जेटस्ट्रीम (स) तिब्बत का पठार (द) गल्फस्ट्रीम
5. भारत में सर्वाधिक वर्षा किस मानसून से होती है?
(अ) दक्षिण-पूर्वी मानसून (ब) दक्षिण-पश्चिम मानसून (स) उत्तर-पूर्वी मानसून (द) उत्तर-पश्चिम मानसून
6. निम्नलिखित में से किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा नहीं होती है?
(अ) राजस्थान (ब) तमिलनाडु (स) कर्नाटक (द) पंजाब
7. तमिलनाडु के तटीय भागों में जाड़ों में वर्षा की प्राप्ति किससे होती है?
(अ) उत्तर-पूर्वी मानसून से (ब) दक्षिण-पश्चिम मानसून से (स) स्थलीय एवं सागरीय समीर से (द) बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से
8. दक्षिण-पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस प्रदेश में सर्वप्रथम प्रवेश करता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) महाराष्ट्र (स) गोवा (द) केरल
9. मानसूनी जलवायु की प्रमुख विशेषता क्या है?
(अ) मूसलाधार एवं पर्वतीय वर्षा (ब) मूसलाधार एवं चक्रवातीय वर्षा (स) मूसलाधार एवं संवाहनिक वर्षा (द)वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन
10. भारत में वर्षा का औसत कितना है?
(अ) 98 सेमी (ब) 118 सेमी (स) 128 सेमी (द) 138 सेमी
11. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा होती है?
(अ) पश्चिमी विक्षोभ से (ब)बंगाल की खाड़ी की मानसूनी शाखा से (स) अरब सागर की मानसूनी शाखा से (द) लौटते मानसून से
12. भारत में पाया जाने वाला अधिकांश लौह अयस्क किस प्रकार का है?
(अ)हेमेटाइट (ब)मैग्नेटाइट (स) सीडेराइड (द) लिमोनाइट
13. भारत का सर्वाधिक जस्ता उत्पादक राज्य है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) राजस्थान (स) झारखंड (द) उड़ीसा
14. ब्राजील में विस्तृत कहवा की बागाती को कहते हैं?
(अ) फजेडास (ब) ट्रासिल (स) कोरिल्ज (द) एस्टेंसियस
15. म्यांमार औद्योगिक दृष्टिï से पिछड़ा हुआ है, क्योंकि?
(अ) कृषि से सुगम जीविका (ब) विषय भूमि सतह (स) सीमित स्थानीय बाजार (द) लौह खनिज एवं कोयले की कमी
16. अटलांटिक महासागरीय भागों में कॉनर्वेशनल झंझावत कहलाते हैं?
(अ) हरिकेन (ब) टाईफून (स) साइक्लोन, चक्रवात (द) टोरनेडो
17. निम्नलिखित में से किस देश के लोगों को मेगयार के नाम से जाना जाता है?
(अ) हंगरी (ब) स्लोवाकिया (स) ऑस्ट्रिया (द) रोमानिया
18. परंपरागत चारागाही खानाबदोशी वाली जीवनशैली का क्षेत्र है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका वेल्ड्स (ब) मंगोलिया के स्टैपी (स) कनाडा के प्रेयरीज (द) ऑस्ट्रेलियन डाउंस
19. निम्नलिखित में से कौन सा देश संघनित दुग्ध के निर्यात में अग्रणीय है?
(अ) भारत (ब) बेलजियम (स) इटली (द) नीदरलैण्ड्स
20. एंफीबिया का क्या अर्थ होता है?
(अ) पानी में रहना (ब) दो जीवन होना (स) शल्कधारी (द)शल्क रहित होना
21. कतरनिया घाट मगरमच्छ अभ्यारण्य कहां स्थित है?
(अ) विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश (ब) औरंगाबाद, महाराष्टï्र (स)बहराइच, उत्तरप्रदेश (द) देहरादून, उत्तरांचल
22. व्याघ्र दर्शन के लिए सबसे अच्छा स्थान भारत के किस व्याघ्र रिजर्व को माना जाता है?
(अ) रणथंभौर व्याघ्र अभयारण्य, राजस्थान (ब)कान्हा राष्टï्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश (स) मनास व्याघ्र रिजर्व, असम (द) इनमें से कोई नहीं
23. कुत्ते क्यों हांफते हैं?
(अ) उनमें स्वेद ग्रंथि नहीं होती है, इसलिए मुंह के जरिए पानी को वाष्पीकृत करने के बाद वे ठंडे होते हैं (ब) यह वेदना की अभिव्यक्ति है (स) किसी मुश्किल व्यायाम के बाद भरपूर हवा मुंह में भरने के लिए (द) अधिक से अधिक ऑक्सीजन ग्रहण करने के लिए
24. रूप विज्ञान (मॉर्फोलॉजी) क्या है?
(अ)मृत जीव के ऊतकों का अध्ययन (ब) जीवों पर औषधि के प्रभाव का अध्ययन (स)सजीवों की आकृति का अध्ययन (द) उपर्युक्त सभी
25. भारतीय पैंगोलिन किसे कहते हैं?
(अ) फेलिडी परिवार की जंगली बिल्ली (ब) चींटी खाने वाला मिरमीकोफैगिडी परिवार का शल्कदार जीव (स) हिस्ट्रीसिडी परिवार का सेही (द) पानी में रखनेवाला ऊदबिलाव
26. भारत में अधिकतम एवं न्यूनतम जनसंख्या के घनत्व वाले प्रदेश क्रमश: हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश एवं अरुणाचल प्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल एवं अरुणाचल प्रदेश (स) उत्तरप्रदेश एवं सिक्किम (द) पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम
27. भारत के संविधान के 44 वें संशोधन द्वारा निम्नलिखित अधिकार को मौलिक अधिकार की श्रेणी को हटा दिया गया?
(अ) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (ब) संवैधानिक उपचार (स) संपत्ति (द) धर्म की स्वतंत्रता
सही जवाब- 1.(ब) कृष्णा, 2.(स) महानदी, 3.(स) चंबल, 4.(द) गल्फस्ट्रीम, 5.(ब)दक्षिण-पश्चिम मानसून, 6.(ब) तमिलनाडु, 7.(अ) उत्तर-पूर्वी मानसून से, 8.(द) केरल, 9.(द)वायु की दिशा में मौसमी परिवर्तन,10.(ब)118 सेमी,11.(अ)पश्चिमी विक्षोभ से, 12.(अ) हेमेटाइट, 13.(ब) राजस्थान, 14.(अ) फजेडास, 15.(अ) कृषि से सुगम जीविका, 16.(अ) हरिकेन, 17.(अ) हंगरी, 18.(अ) दक्षिण अफ्रीका वेल्ड्स, 19.(द) नीदरलैण्ड्स, 20.(ब) दो जीवन होना, 21.(स)बहराइच, उत्तरप्रदेश, 22.(ब)कान्हा राष्टï्रीय उद्यान, मध्यप्रदेश, 23.(अ) उनमें स्वेद ग्रंथि नहीं होती है, इसलिए मुंह के जरिए पानी को वाष्पीकृत करने के बाद वे ठंडे होते हैं, 24.(स)सजीवों की आकृति का अध्ययन, 25.(ब) चींटी खाने वाला मिरमीकोफैगिडी परिवार का शल्कदार जीव, 26.(ब) पश्चिम बंगाल एवं अरुणाचल प्रदेश, 27.(स) संपत्ति।
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
पड़ोसी देश कांगो गणराज्य से भिन्नता के लिए इस देश को अक्सर डीआर कांगो, डीआरसी या फिर राजधानी किंसासा के नाम पर कांगो-किंसासा के नाम से पुकारा जाता है। कांगो नाम कांगो नदी के नाम पर पड़ा है, जिसे जाएर नदी के नाम से भी जाना जाता है। कांगो भले ही मध्य अफ्रीका में बसा हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) नामक संगठन की बदौलत दक्षिणी अफ्रीका से आर्थिक और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य अफ्ऱीकी गणराज्य और सूडान, पूर्व में यूगांडा, रवांडा और अंगोला, पश्चिम में कांगो गणराज्य लगी हुई हैं। पूर्व में तंगानयिका झील इस देश को तंजानिया से अलग करती है।
राजधानी (और सबसे बड़ा शहर)-किंसासा
राजभाषा-फ्रांसीसी
ईसरो नेवीगेशन सेंटर (आईएनसी) बेंगलूरू के ब्यालालू में स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आईएसडीएन) परिसर में स्थापित किया गया। 28 मई को ही इसका उद्घाटन किया गया है।
ईसरो नेवीगेशन सेंटर, इंडियन रीजनल नेवीगेशन प्रणाली (आई आर एन एस एस), जो कि भारत में ही विकसित एक स्वतंत्र नेवीगेशन उपग्रह प्रणाली है, की एक प्रमुख इकाई है। ईसरो नेवीगेशन सेंटर आई आर एन एस एस के प्रचालन का प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा। आईएनसी समय सम्बंधित सूचनाएं, नेवीगेशन संदेशों के सृजन एवं निगरानी और भू-सुविधाओं, जिनमें आई आर एन एस एस के प्रसार स्टेशन शामिल हैं, के प्रति जवाबदेह है। आईएनसी विभिन्न नेवीगेशन सम्बंधी कार्यों के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा।
आई आर एन एस एस को सात उपग्रह नेटवर्क लांच करने हैं। इनके माध्यम से उपयोगकर्ता को किसी वस्तु या स्थिति की सटीक जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। इन सभी उपग्रहों को पृथ्वी की सतह से 36 हजार किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया जाना है। आई आर एन एस एस का प्रभाव क्षेत्र समूचे भारत एवं आस-पास तक विस्तार किया जाना है।
आई आर एन एस एस के अधीन देश भर में स्थापित प्रसार स्टेशन होंगे। ये सभी स्टेशन आई आर एन एस एस के उपग्रहों के कक्षा निर्धारण एवं नेवीगेशन संकेतों की निगरानी करेंगे।
मुण्डकोपनिषद
मुण्डकोपनिषद, एक उपनिषद है, जो अथर्ववेदीय शौनकीय शाखा से सम्बन्धित है। इसमें अक्षर-ब्रह्म का विशद विवेचन किया गया है। इसे मन्त्रोपनिषद नाम से भी पुकारा जाता है। इसमें तीन मुण्डक हैं और प्रत्येक मुण्डक के दो-दो खण्ड हैं तथा कुल चौंसठ मन्त्र हैं।
मुण्डक का अर्थ है- मस्तिष्क को अत्यधिक शक्ति प्रदान करने वाला और उसे अविद्या-रूपी अन्धकार से मुक्त करने वाला। इस उपनिषद में महर्षि अंगिरा ने शौनक को परा-अपरा विद्या का ज्ञान कराया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। संगठन ने वर्ष 1997 में यह लक्ष्य रखा था कि विश्व के प्रमुख 124 देश अपने यहाँ स्वैच्छिक रक्तदान को ही बढ़ावा दें। इसका मकसद यह था कि किसी भी व्यक्ति को रक्त की जरूरत पडऩे पर उसके लिए उसे पैसे देने की जरूरत ना पड़े।
विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्ल लेण्डस्टाइनर नामक विख्यात ऑस्ट्रियाई जीवविज्ञानी और भौतिकीविद की याद में उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के तौर पर मनाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। लेकिन 75 लाख यूनिट ही उपलब्ध हो पाता है। यानी कऱीब 25 लाख यूनिट ख़ून के अभाव में हर साल सैंकड़ों मरीज़ दम तोड़ देते हैं। भारत की आबादी सवा अरब है, जबकि रक्तदाताओं का आंकड़ा कुल आबादी का एक प्रतिशत भी नहीं है।
भारत में कुल रक्तदान का केवल 49 फीसदी रक्तदान स्वेच्छिक होता है। राजधानी दिल्ली में तो स्वैच्छिक रक्तदान केवल 32 फीसदी है। दिल्ली में 53 ब्लड बैंक हैं पर फिर भी एक लाख यूनिट ख़ून की कमी है।
हर्षचरित बाणभट्ट का ऐतिहासिक महाकाव्य है। बाण ने इसे आख्यायिका कहा है। आठ उच्छवासों में विभक्त इस आख्यायिका में बाणभट्ट ने स्थाण्वीश्वर के महाराज हर्षवर्धन के जीवन-चरित का वर्णन किया है।
आरंभिक तीन उच्छवासों में बाण ने अपने वंश तथा अपने जीवनवृत्त सविस्तार वर्णित किया है। हर्षचरित की वास्तविक कथा चतुर्थ उच्छवास से आरम्भ होती है। इसमें हर्षवर्धन के वंश प्रवर्तक पुष्पभूति से लेकर सम्राट हर्षवर्धन के ऊर्जस्व चरित्र का उदात्त वर्णन किया गया है। हर्षचरित में ऐतिहासिक विषय पर गद्यकाव्य लिखने का प्रथम प्रयास है। इस ऐतिहासिक काव्य की भाषा पूर्णत: कवित्वमय है।
हर्षचरित शुष्क घटना प्रधान इतिहास नहीं, प्रत्युत विशुद्ध काव्यशैली में उपन्यस्त वर्णनप्रधान काव्य है। बाण ने ओज गुण और अलंकारों का सन्निवेश कर एक प्रौढ़ गद्यकाव्य का स्वरूप प्रदान किया है। इसमें वीररस ही प्रधान है। करुणरस का भी यथास्थान सन्निवेश किया गया है। हर्षचरित तत्कालीन राजनैतिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक परिवेशों और धार्मिक मान्यताओं पर प्रकाश डालता है।
खासी पर्वतीय क्षेत्र मेघालय राज्य पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। इस राज्य का अधिकांश इलाका पहाड़ी है, जिसमें शिलांग पठार शामिल है, यहां का अपवाह ब्रह्मïपुत्र और सूरमा नदियों की सहायक धाराओं द्वारा होता है। दक्षिण में स्थित चेरापूंजी विश्व में सर्वाधिक औसत वर्षा वाला क्षेत्र है। नयनाभिराम सुंदरता के कारण खासी पर्वतीय क्षेत्र को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।
मेघालय की राजधानी शिलांग से बाहर की जनता का अधिकांश हिस्सा कृषि कार्य में संलग्र है, जिसमें घाटियों और पहाड़ की ढलानोंं पर सीढ़ीदार खेतों में उगाया जाने वाला चावल प्रमुख फसल है। इस क्षेत्र के अन्य किसान झूम खेती करते हैं। वे पेड़ों को जलाकर भूमि साफ करके एक या दो वर्ष खेती करने के बाद अन्यत्र चले जाते हैं। सरकार इस अपव्ययकारी पद्धति की बजाय पारंपरिक खेती की भूमि पर स्थायी व्यवस्था पर जोर दे रही है। खासी लोगों की विशेष संस्कृति के मातृवंशीय सामाजिक व्यवस्था की परंपरा है, जो बाहरी धर्मों और आधुनिक कानूनी प्रभावों के कारण बदल रही है।
डेक्सट्रोप्रोप्राक्सीफीन दर्द निवारक दवा (पेनकिलर मेडिसिन) है। भारत में भी अब इस दवा पर प्रतिबंध लग गया है। गंभीर दुष्प्रभाव (साइडइफेक्ट्स) के कारण डेक्सट्रोप्रोपॉक्सीफीन को अमेरिका के बाजार से वर्ष 2010 में वापस ले लिया गया था। ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय बाजारों में भी वर्ष 2007 से 2009 के दौरान इस दवा पर रोक लगा दी गई थी। यूरोपीय औषधि एजेंसी ने वर्ष 2009 में इसे समूचे यूरोपीय संघ से हटाने की सिफारिश की थी।
केंद्र सरकार ने इस दवा विनिर्माण, बिक्री व वितरण पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 26 ए के तहत लगाई गई। कई फार्मा ब्रांड इस दवा का प्रयोग पैरासिटामोल के साथ दर्दनिवारक के तौर पर करते हैं। इन ब्रांड्स में वॉकहार्ट का प्रॉक्सीवॉन और रैनबैक्सी का सुथीनॉल, यूएसवी का डेक्सोवॉन, जैग्सनपाल का पारवॉन, पारवॉन-एन, पारवॉन स्पाज, पारवॉन फोर्टे, ल्यूपिन का ल्यूपिवॉन और वालेसे का वालाजेसिक मुख्य हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार डेक्सट्रोप्रोपॉक्सीफीन दवा का उपयोग खतरनाक है। इस दवा के सुरक्षित विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं। भारत में इस दवा की बिक्री 70 करोड़ रुपए की है। केंद्र के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस दवा का विनिर्माण, बिक्री और वितरण रोक दिया है।
दवा महानियंत्रक (ड्रग कंट्रोलर जनरल) ने वर्ष 2010-11 के दौरान एंटी-डायबिटिक ड्रग रोजिगिल्टाजोन, मोटापा दूर करने वाली दवा सिबूट्रैमाइन, बच्चों की दर्दनिवारक निमुस्यूलाइड, एंटीबायोटिक गैफ्लॉक्सीन जैसी दवाओं पर रोक लगा दी थी.
1. विदेश के सभी राजदूतों का कमिश्नरों के प्रत्यय पत्र किसके द्वारा प्राप्त किए जाते हैं?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) विदेश मंत्री (स) राष्ट्रपति (द) उपराष्ट्रपति
2. राष्ट्रपति किस विधेयक को पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता?
(अ) साधारण विधेयक (ब) गैर सरकारी विधेयक (स) धन विधेयक (द) इनमें से कोई नहीं
3. निम्नलिखित में से कौन लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे थे?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. एस. राधाकृष्णन
4. निम्नलिखित में से कौन से राष्ट्रपति पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री थे?
(अ) वी.वी. गिरि (ब) ज्ञानी जैल सिंह (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) आर. वेंकट रमन
5. भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है?
(अ) संसद के सदस्यों द्वारा (ब) राज्यसभा के सदस्यों द्वारा (स) संसद के निर्वाचित सदस्यों द्वारा (द) संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा
6. भारत का उपराष्ट्रपति किसका पदेन सभापति होता है?
(अ) लोकसभा (ब) विधानसभा (स) राज्यसभा (द) इनमें से कोई नहीं
7. राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन होता है?
(अ) संचयी मत पद्धति द्वारा (ब) सापेक्ष मत पद्धति द्वारा (स) सूची पद्धति द्वारा (द) आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा
8. निर्णायक मत देने का अधिकार है?
(अ) राष्ट्रपति को (ब) उपराष्ट्रपति को (स) प्रधानमंत्री को (द) लोकसभा अध्यक्ष को
9. लोकसभा के अध्यक्ष को?
(अ) सामान्य परिस्थितियों में मत देने का अधिकार नहीं (ब) केवल टाई रहने पर मत देने का अधिकार है (स) संसद के अन्य सदस्य को भांति मत देने का अधिकार है (द) संसद के सत्र में केवल एक बार मत देने का अधिकार है
10. भारत के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में कौन जाना जाता है?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश (ब) भारत का विधि मंत्री (स) भारत का महान्यायवादी (द) विधि सचिव
11. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) गृहमंत्री (द) राज्यपाल
12. अर्का मेघना किस सब्जी की प्रजाति है?
(अ) मिर्च (ब) टमाटर (स) शिमला मिर्च (द) बैंगन
13. भारत में टपकाव सिंचाई का आगमन किस देश से हुआ?
(अ) जापान से (ब) अमेरिका से (स) चीन से (द) इजरायल से
14. निम्नलिखित में से कौन फलों की रानी कही जाती है?
(अ) आम (ब) केला (स) मैंगोस्टीन (द) लीची
15. निम्नलिखित में से कौन सी प्याज की सफेद किस्म है?
(अ) पूसा रतनार (ब) अर्का बिंदु (स) उदयपुर-102 (द) अर्का कल्याण
16. लखनऊ-49 किस फल की प्रजाति है?
(अ) आम की (ब) अमरूद की (स) लीची की (द) पपीता की
17. सबसे पहले किसकी क्लोनिंग की गई थी?
(अ) भेड़ (ब) चूहे (स) मनुष्य (द) गाय
18. डुप्ले के बाद पाण्डिचेरी का गवर्नर जनरल कौन बना?
(अ) गोडेहू (ब) फ्रांसिस मार्टिन (स) लाली (द) इनमें से कोई नहीं
19. भारत में प्रथम कर्नाटक युद्घ की समाप्ति किस संधि के माध्यम से हुई?
(अ) ए ला शापेल की संधि (ब) गोडेहू की संधि (स) पाण्डिचेरी की संधि (द) पेरिस की संधि
20. फ्रांस की सरकार ने किस वर्ष भारत स्थित फ्रांसीसी बस्तियों का अधिकार भारत सरकार को सौंप दिया?
(अ) 1951 ई. (ब) 1954 ई. (स) 1961 ई. (द) 1955 ई.
21. इतिहासकार मैकाले के अनुसार वह पहला व्यक्ति कौन था, जिसने पहली बार अनुभव किया कि मुगल साम्राज्य के खण्डहरों पर एक यूरोपीय साम्राज्य बनाया जा सकता है?
(अ) डूप्ले (ब) लाली (स) गोडेहू (द) क्लाइव
22. दीवान-ए-कोही किससे संबंधित है?
(अ) मोहम्मद तुगलक से (ब) फिरोज तुगलक से (स)अकबर से (द) अलाउद्दीन से
23. निम्नलिखित में से किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है?
(अ) अमीर खुसरो (ब) फरिश्ता (स) इब्नबतूता (द) जियाउद्दीन बरनी
24. सम्राट मोहम्मद-बिन-तुगलक निम्र में से किस कला में निपुण था?
(अ) चित्रलेखन में (ब) संगीत में (स) सुलेखन में (द) दर्शन में
25. झूम खेती संबंधित है?
(अ) जनजातीय अर्थव्यवस्था से (ब) कृषि संबंधी अर्थव्यवस्था से (स) नगरीय अर्थव्यवस्था से (द) औद्योगिक अर्थ व्यवस्था से
26. गिफेन वस्तुओं का संबोधन होता है?
(अ) प्रचूर मात्रा में वस्तुएं (ब) वस्तुओं की कमी (स) निम्रकोटि की वस्तुएं (द)उच्च कोटि की वस्तुएं
27. मूंग की फसल में पीला चित्रवर्ण रोग निम्न में से किस कीट द्वारा फैलता है?
(अ) बेमिसिया टैबेसाई (ब)एफिस क्रैसीवोरा (स) नेफोटेटिक्स वाइरेसेन्स (द) अमरास्का बिगुटुला
28. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध सरोद वादक हैं?
(अ) शिव कुमार शर्मा (ब) पंडित रविशंकर (स) अमजद अली खां (द) जाकिर हुसैन
29. वी.वी. सुब्रह्मण्यम कौन सा वाद्ययंत्र बजाते हैं?
(अ) पखावज (ब) सरोद (स) वायलिन (द) सितार
सही जवाब- 1.(स) राष्ट्रपति, 2.(स)धन विधेयक, 3.(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद, 4.(ब) ज्ञानी जैल सिंह, 5.(अ)संसद के सदस्यों द्वारा, 6.(स) राज्यसभा, 7.(द) आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा, 8.(द)लोकसभा अध्यक्ष को, 9.(ब) केवल टाई रहने पर मत देने का अधिकार है, 10.(स) भारत का महान्यायवादी, 11.(अ) राष्ट्रपति, 12.(अ)मिर्च, 13.(द) इजरायल से, 14.(द) लीची, 15.(स)उदयपुर-102, 16.(ब)अमरूद की, 17.(अ)भेड़, 18.(अ) गोडेहू, 19.(अ) ए ला शापेल की संधि, 20.(ब) 1954 ई., 21.(अ) डूप्ले, 22.(अ) मोहम्मद तुगलक से, 23.(स) इब्नबतूता, 24.(स) सुलेखन में, 25.(अ)जनजातीय अर्थव्यवस्था से, 26.(स) निम्रकोटि की वस्तुएं, 27.(अ) बेमिसिया टैबेसाई, 28.(स) अमजद अली, 29.(स) वायलिन।
1. कृषि लागत एवं मूल्य अयोग द्वारा न्यूनतम मूल्य निर्धारण में निम्नलिखित में से एक मुख्य आधार है?
(अ) मूल्यों का उतार चढ़ाव (ब) किसानों की प्राथमिकताएं (स) विपणन लागत (द) खेती की लागत
2. निम्नलिखित में से कौन क्लाइमेक्टेरिक फल है?
(अ) अनन्नास (ब) लीची (स) सेब (द) अनार
3. आलू बुखारा का वैज्ञानिक नाम क्या है?
(अ) प्रूनस डोमेस्टिका (ब) प्रूनस परसिका (स) प्रूनस एवियम (द) प्रूनस अरमेनियाका
4. हरभजन स किस वनस्पति की एक प्रमुख प्रजाति है?
(अ) मिर्च की (ब) पत्तागोभी की (स) भिन्डी की (द) शिमला मिर्च की
5. एक पांच सदस्यीय परिवार के लिए प्रतिदिन कितनी ताजी सब्जी की आवश्यकता होगी?
(अ) 0.5 किग्रा (ब) 1.0 किग्रा (स) 1.5 किग्रा (द) 2.0 किग्रा
6. विटामिन सी के प्रचुर स्रोत वाली सब्जी निम्र में से कौन सी है?
(अ) टमाटर (ब) पत्तागोभी (स) चुकंदर (द) शिमला मिर्च
7. केंद्रीय संस्थान शीतोष्ण बागवानी निम्नलिखित में से कहां पर स्थित है?
(अ) शिमला में (ब) श्रीनगर में (स) नैनीताल में (द) चौबाटिया में
8. नागरिकता के लोप होने का एक नियम है?
(अ) परिवार से बिछड़ जाने पर (ब) देशद्रोह पर अपराध सिद्ध होने पर (स) भ्रमण के लिए विदेश जाने पर (द) शिक्षा के लिए विदेश जाने पर
9. कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं होगा, यदि वह?
(अ) विदेश में 5 वर्ष से अधिक रहा हो (ब) विदेशी न्यायालय द्वारा दंडित किया गया हो (स) स्वेच्छा से दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर चुका हो (द) दूसरे देश से रोजगार स्वीकार कर चुका हो
10. संविधान के अंतर्गत बंदी प्रत्यक्षीकरण समादेश जारी करने का अधिकार किसमें निहित है?
(अ) केवल उच्च न्यायालय (ब) केवल उच्च न्यायालय (स) उच्च तथा उच्चतम न्यायालय (द) जनपद न्यायालय तथा उनके ऊपर के सभी न्यायालय
11. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भेजा गया विधेयक का पारित होना होता है?
(अ) उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत से (ब) कुल सदस्यों के पूर्ण बहुमत से (स) उपस्थित सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से (द) उपस्थित सदस्यों के तीन चौथाई बहुमत से
12. शून्य काल क्या है?
(अ) जब सदन में विपक्ष के प्रस्तावों पर विचार होता है (ब) आराम का समय (स) जब सदन में अतिमहत्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है (द) जब लोकसभा में भोजन किया जाता है
13. नियुक्ति के समय निम्नलिखित में से कौन प्रधानमंत्री संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं था?
(अ) मोरारजी देसाई (ब) राजीव गांधी (स) वी.पी. सिंह (द) पी.वी. नरसिंह राव
14. प्रधानमंत्री पद पर किसी एक कार्यकाल के लिए सबसे कम समय के लिए कौन आसीन रहा?
(अ) मोरारजी देसाई (ब) चौधरी चरण सिंह (स) वी.पी. सिंह (द) अटल बिहारी वाजपेयी
15. बंगाल के किस गवर्नर के समय में सरकारी खजाना मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था?
(अ) रॉबर्ट क्लाइव (ब) वेन्सिटार्ट (स) कर्टियर (द) वारेन हेस्टिंग्स
16. निम्नलिखित भारतीय शासकों में से कौन था, जिसने विदेशों में आधुनिक शिक्षा पद्घति से दूतावास स्थापित किए थे?
(अ) हैदर अली (ब) मीर कासिम (स) शाह आलम द्वितीय (द) टीपू सुल्तान
17. वर्ष 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुहम्मद मुअज्जम किस नाम से मुगल राजसिंहासन पर बैठा?
(अ) मुहम्मदशाह (ब) बहादुरशाह प्रथम (स) जहांदार शाह (द) शाह आलम द्वितीय
18. नृप निर्माता (किंग मेकर) के रूप में किन्हें जाना जाता है?
(अ) मीर जुमला (ब) जुल्फिकार खां (स) चिनकिलिच खां (द) सैयद बंधु
19. किस मुगल सम्राट बादशाह का मूल नाम रोशन अख्तर था?
(अ) मुहम्मद शाह रंगीला (ब) शाह आलम द्वितीय (स) बहादुरशाह द्वितीय (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारत में नियोजित अर्थव्यवस्था किस पर आधारित है?
(अ) गांधीवादी व्यवस्था पर (ब) समतावादी व्यवस्था पर (स) पंूजीवादी व्यवस्था पर (द) मिश्रित अर्थव्यवस्था पर
21. स्वास्थ्य की अवधारणा में किस अवयव को जोडऩे के लिए सुझाव दिया गया ?
(अ) मानसिक स्वास्थ्य (ब) आध्यात्मिक स्वास्थ्य (स) सामाजिक स्वास्थ्य (द) दैहिक स्वास्थ्य
22. औद्योगिक समाज शब्द का निरूपण किस समाजविद द्वारा किया गया?
(अ) सेंट साइमन द्वारा (ब) कार्ल माक्र्स द्वारा (स) ई. दुर्खीम द्वारा (द) के. पॉपर द्वारा
23. किस अधिनियम के तहत लॉर्ड कार्नवालिस को अपनी काउंसिल के फैसलों को रद्द करने का अधिकार मिला?
(अ) रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 (ब) 1786 का एक्ट (स) 1793 का चार्टर एक्ट (द) 1813 का चार्टर एक्ट
24. भारतीय राजनीति में वर्ष 1947 के बाद निम्र में किस महिला ने सर्वाधिक सक्रिय योगदान दिया था?
(अ) अरुणा आसफ अली (ब) कमला रानी सिंह (स) तारकेश्वरी सिन्हा (द) राबड़ी देवी
25. भारत में स्थापित यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के कारखाने होते थे?
(अ) केवल भंडारगृह (ब) केवल उत्पादन केंद्र (स) भंडारगृह एवं उत्पादन केंद्र दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
---
सही जवाब-1.(द) खेती की लागत, 2.(स) सेब, 3.(अ) प्रूनस डोमेस्टिका, 4.(स) भिन्डी की, 5.(स) 1.5 किग्रा, 6. (ब) पत्तागोभी, 7.(ब) श्रीनगर में, 8.(ब) देशद्रोह पर अपराध सिद्ध होने पर, 9.(स) स्वेच्छा से दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर चुका हो, 10.(स) उच्च तथा उच्चतम न्यायालय, 11.(अ) उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत से, 12. (स) जब सदन में अतिमहत्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है, 13.(द) पी.वी. नरसिंह राव, 14.(द) अटल बिहारी वाजपेयी, 15.(द) वारेन हेस्टिंग्स, 16.(द) टीपू सुल्तान, 17.(ब) बहादुरशाह प्रथम, 18.(ब) जुल्फिकार खां, 19.(अ) मुहम्मद शाह रंगीला, 20.(द) मिश्रित अर्थव्यवस्था पर, 21.(स) सामाजिक स्वास्थ्य, 22.(अ) सेंट साइमन द्वारा, 23.(ब) 1786 का एक्ट, 24.(अ) अरुणा आसफ अली, 25.(स) भंडारगृह एवं उत्पादन केंद्र दोनों।
फारसी साम्राज्य (ईसापूर्व 559-1935) फारस (आज का ईरान और उसके प्रभाव के इलाके) से शासन करने वाले विभिन्न वंशों के साम्राज्य को सम्मिलित रूप से कहा जाता है । फारस के शासकों ने अपना साम्राज्य आधुनिक ईरान के बाहर कई प्रदेशों तक फैला दिया था - इराक, अर्मेनिया, तुर्की, अजऱबैजान, अफग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ताजि़किस्तान, पाकिस्तान, मध्यपूर्व, मिस्र आदि । लेकिन ये सभी प्रदेश हमेशा फारस के नियंत्रण में नहीं रहे थे । खुद फारस सातवीं से दसवीं सदी तक अरबों के प्रभुत्व में रहा था।
फारस पर शासन करने वाले विभिन्न वंशों में सबसे महत्वपूर्ण हखामनी वंश (ईसापूर्व 559 - ईसापूर्व 330 ) है। सिकंदर के आक्रमण के कारण पूरा साम्राज्य यवनों (ग्रीक, यूनानी) के हाथ चला गया था । सिकंदर के सेनापतियों ने उसके साम्राज्य को आपस में बांट लिया । सेन्यूकस नेक्टर इसमें से सबसे शक्तिशाली शासक बनकर उभरा । जल्द ही पार्थियनों ने यवनों का प्रभुत्व कर दिया । साम्राज्य के उत्तर पूर्व में यवनों का साम्राज्य बना रहा।
इसके बाद अरबों का शासन आया जिसमें पहले दमिश्क और फिर बग़दाद में स्थित खिलाफत ने इस्लामी साम्राज्य का शासन चलाया । दसवीं सदी के मध्य तक स्थानीय शासक स्वायत्त हो गए थे । इसके बाद पूर्व में गज़ऩी और फिर ग़ोर के शासक, उत्तर-पश्चिम में सेल्जुक तुर्क और पश्चिम में मिस्र के शासक स्वतंत्र हो गए थे । यहां पर राज करने वाले अन्य वंश हैं- सफ़वी वंश (सन् 1504 - 1736),अफ्शारी वंश (1736 -1760 ), कज़ार वंश और पहलवी वंश।
शेनफिन
शेनफिन, लोकतंत्र वादी सेना की राजनैतिक शाखा है। 13 जून सन 1906 ईसवी को आयरलैंड में लोकतंत्र वादी सेना की राजनैतिक शाखा शेनफिन की स्थापना हुई। आयरलैंड ब्रिटेन का उपनिवेश था और यह संस्था आयरलैंड के एक वरिष्ठ पत्रकार आर्थर ग्रोफीट ने इस क्षेत्र को ब्रिटेन से स्वतंत्र कराने के लिए बनाई थी।
आरंभ में इस संस्था ने ब्रिटेन और उसके सरकारी कारिंदों के मुकाबले में नकारात्मक प्रतिरोध किया, अंतत: सन 1921 में निरंतर संघर्ष के बाद इस संस्था को दक्षिणी आयरलैंड को ब्रिटेन से स्वतंत्र कराने में सफलत मिल गयी। इसके बाद से उत्तरी आयरलैंड के प्रजातंत्रवादियों के सैनिक संघर्ष के साथ ही शेनफिन संस्था उत्तरी और दक्षिणी आयरलैंड के एकीकरण के लिए राजनैतिक लड़ाई लड़ती रही यहॉ तक कि ब्रिटेन की सरकार और उत्तरी आयरलैंड के ब्रिटेन समर्थक दलों से दो वर्ष की बातचीत के बाद अप्रैल सन 1998 में शेनफिन के नेताओं ने ब्रिटेन के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसके आधार पर उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन के अधीन एक स्वयत्त क्षेत्र हो गया। किंतु इसके बावजूद उत्तरी आयरलैंड का मामला हल नहीं हुआ है।
भारत में, स्वास्थ्य देखभाल के लिए कई प्रणाली अपनाई जा रही हैं। सरकार प्रत्येक मान्यता प्राप्त चिकित्सा पद्धति का विकास करने एवं प्रेक्टिस करने के अवसर प्रदान करती है। इसलिए एलोपेथी के साथ-साथ आयुर्वेद एवं सिद्धा का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व बना हुआ है जो कि चिकित्सा की परंपरागत एवं देशी प्रणालियां हैं, इनमें यूनानी का मूल स्थान पर्शिया एवं होम्योपैथी का जर्मनी है।
आयुष आयुर्वेद, योग एवं नेचोरेपेथी, यूनानी, सिद्धा एंव सोवा-रिगपा और होम्योपैथी का संक्षिप्त रूप है। चिकित्सा की आयुष प्रणाली में चिकित्सा की भारतीय प्रणालियों एवं होम्योपैथी का एक समूह शामिल है। आयुर्वेद बहुत पुरानी प्रणाली है और इसका उपयोग 5 हजार वर्षों से अधिक समय से किया जा रहा है, जबकि होम्योपैथी का उपयोग पिछले 100 वर्षों से किया जा रहा है। देश में इन प्रणालियों का उपयोग बुनियादी सुविधाओं सहित विभिन्न लोगों पर किया जाता रहा है। केरल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा एवं ओडिशा में आयुर्वेद अधिक प्रचलन में है। यूनानी प्रणाली का इस्तेमाल आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू एवं कश्मीर, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ भागों में देखा जा सकता है। होम्योपैथी का उपयोग उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात एवं पूर्वोत्तर राज्यों में काफी सीमा तक किया जाता है। तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं केरल के क्षेत्रों में सिद्धा प्रणाली का उपयोग किया जाता रहा है।
आयुष सेवाएं निजी, सार्वजनिक और स्वयंसेवी क्षेत्र के संगठनों द्वारा मुहैया की जाती है। इन सभी चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग राष्ट्र में स्वास्थ्य की देखभाल के लिए किया जाता रहा है जो देश के विभिन्न भागों में इनकी क्षमता और उपलब्धता पर निर्भर करता है।
चिकित्सा की सोवा-रिगपा प्रणाली विश्व की ऐसी परंपरागत बहुत पुरानी कार्यरत स्वास्थ्य प्रणाली है जिसे हाल ही में मान्यता प्रदान की गई है और इसका इतिहास 2500 वर्षों से अधिक का रहा है। इसका प्रचलन और इसकी उपयोग हिमालय क्षेत्र में खासकर, लेह और लद्दाख (जम्मू और कश्मीर), हिमालच प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, दार्जिलिंग आदि में किया जाता रहा है।
सोवा-रिगपा प्रणाली अस्थमा, ब्रोंकिटिस, अर्थराइटिस जैसी क्रॉनिक बीमारियों के लिए प्रभावशाली मानी गई है।
सोवा-रिगपा का मूल सिद्धांत का खुलासा इस प्रकार किया गया है (1) इलाज के लिए शरीर और मन का विशेष महत्व है (2) एन्टीडॉट, अर्थात इलाज (3) इलाज की पद्धति यद्यपि एन्टीडॉट (4) बीमारी को ठीक करने वाली दवाईयां ; और (5) फार्माकॉलॉजी। सोवा-रिगपा मानव शरीर के निर्माण में पांच भौतिक तत्वों, विकारों की प्रकृति तथा इनके समाधान के उपायों के महत्व पर बल देता है। । उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में सोवा-रिगपा के कुछ शैक्षणिक संस्थान हैं।
मुद्रा स्फीति नापने की मुख्यत: तीन विधियां प्रयोग में लाई जाती हैं- 1. थोक मूल्य सूचकांक, 2. औद्योगिक श्रमिकों के लिए जीवन निर्वाह सूचकांक तथा 3. सकल घरेलू उत्पाद अवस्फीतक
थोक मूल्य सूचकांक के अंतर्गत वस्तुओं के थोक मूल्यों में होने वाले परिवर्तनाकं के आधार पर मूल्य स्तर में वृद्घि या मुद्रा स्फीति की दर ज्ञात की जाती है। इस आधार पर मुद्रा स्फीति का आंकलन करते समय केवल वस्तुओं को शामिल किया जाता है, सेवाओं को शामिल नहीं किया जाता है। जीवन निर्वाह सूचकांक का निर्माण करते समय इसमें वस्तुओं तथा सेवाओं दोनों को शामिल किया जाता है तथा यह विभिन्न औद्योगिक नगरों में विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं के फुटकर मूल्यों की मासिक घट-बढ़ को मापता है। सकल घरेलू उत्पाद अवस्फीतक (जीडीपी) चालू मूल्य पर जीडीएफ को स्थिर मूल्य पर जीडीपी से भाग देकर प्राप्त किया जाता है। यह प्रदर्शित करता है कि किसी वर्ष में जीडीपी की कितनी वृद्घि अंतत: वस्तुओं तथा सेवाओं के मूल्यों में परिवर्तन वृद्घि के कारण हैं। उनके उत्पादन में वास्तविक वृद्घि के कारण नहीं। उपर्युक्त तीनों विधियों में जीडीपी अवस्फीतक सबसे विस्तृत तथा विश्वसनीय विधि है।
म्यूचुअल फंड्स में डायरेक्ट प्लान कस्टमर्स को सीधे फंड में इन्वेस्ट करने की सुविधा देता है। इसमें किसी तरह की इंसिडेंटल कॉस्ट नहीं होती है और एक्सपेंस रेशियो बहुत कम होता है। ये रेगुलर फंड से सस्ते हो सकते हैं और इनका एनएवी अलग होता है। सेबी के मुताबिक 1 जनवरी से हर फंड/स्कीम का डायरेक्ट प्लान होना जरूरी है। यह उन इन्वेस्टर्स के लिए होगा, जो डिस्ट्रिब्यूटर सपोर्ट नहीं चाहते।
डायरेक्ट प्लान से डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट रूट का विस्तार होगा और रीटेल पार्टिसिपेशन में बढ़ोतरी होगी। इसमें एक्सपेंस रेशियो कम है, जिससे इन्वेस्टमेंट आधा से एक फीसदी सस्ता हो गया है। इससे इसकी नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) बढ़ जाएगी। डायरेक्ट प्लान में रेगुलर प्लान से ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
डिस्ट्रिब्यूटर्स डायरेक्ट प्लान का विरोध कर रहे थे, क्योंकि डिस्ट्रिब्यूटर्स को डर था कि उनके कई मौजूदा इन्वेस्टर्स जिसमें ज्यादा पैसे वाले इन्वेस्टर्स भी शामिल हैं, वे डायरेक्ट प्लान में शिफ्ट हो जाएंगे। उनका मानना है कि इन्वेस्टर्स लोअर एक्सपेंस रेशियो और ज्यादा रिटर्न से अट्रैक्ट होंगे। उनकी दूसरी बड़ी फिक्रयह थी कि इंस्टिटयूशनल इन्वेस्टर्स फंड एलोकेशन डायरेक्ट प्लान में शिफ्ट करेंगे, क्योंकि उन्हें अपना सरप्लस बहुत ही मिनिमम कॉस्ट पर इन्वेस्ट करने के लिए बोर्ड से राइट्स मिला हुआ है।
1. भारत का संविधान कैसा है?
(अ) अत्यंत लचीला (ब) अत्यंत कठोर (स) कठोर कम लचीला अधिक (द) कठोर अधिक लचीला कम
2. भारतीय संविधान का स्वरूप किस प्रकार का है?
(अ) एकात्मक (ब) पूर्णतया संघात्मक (स) संरचना में संघात्मक भावना में एकात्मक (द) भावना में संघात्मक संरचना में एकात्मक
3. भारतीय संविधान के किस भाग में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है?
(अ) मौलिक अधिकार (ब) संविधान की प्रस्तावना (स) राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (द) संविधान की 9 वीं अनुसूची
4. भारतीय संविधान में संसदीय व्यवस्था को किस देश के संविधान के समान रखा गया है?
(अ) अमेरिका (ब) कनाडा (स) ब्रिटेन (द) फ्रांस
5. भारत के संविधान निर्माताओं ने न्यायिक पुनरावलोकन के विचार को ग्रहण किया है?
(अ) ब्रिटेन से (ब) फ्रांस से (स) स्विट्जरलैंड से (द) अमेरिका से
6. भारत में सर्वोच्च माना गया है?
(अ) न्यायपालिका को (ब) संसद को (स) संविधान को (द) राष्ट्रपति को
7. निम्नलिखित में से किस स्थिति में किसी भारतीय व्यक्ति की भारतीय नागरिकता समाप्त हो सकती है?
(अ) त्यागने पर (ब) पर्यावसन पर (स) वंचित किए जाने पर (द) उपर्युक्त सभी
8. किस देश में दोहरी नागरिकता का सिद्धांत स्वीकार किया गया है?
(अ)भारत (ब)कनाडा (स) ऑस्ट्रेलिया (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
9. लोकसभा में विश्वास मत प्राप्त करने से पहले ही त्यागपत्र देने वाले प्रधानमंत्री कौन हैं?
(अ) चौधरी चरण सिंह (ब) अटल बिहारी वाजपेयी (स) चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी (द) इनमें से कोई नहीं
10. संसदीय शासन प्रणाली में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसके पास होती है?
(अ) संसद (ब) प्रधानमंत्री (स) राष्ट्रपति (द) नौकरशाही
11. मंत्रिमंडल का गठन कौन करता है?
(अ) मंत्रिपरिषद् (ब) सिर्फ केंद्रीय मंत्रीगण (स) केंद्रीय तथा राज्यमंत्री गण (द) सभी मंत्री
12. केंद्र सरकार में राज्यमंत्री की क्या स्थिति है?
(अ) वह राज्यपाल द्वारा नामांकित व्यक्ति होता है (ब) वह राज्य मंत्रिमंडल द्वारा नामांकित व्यक्ति होता है (स) वह राज्य सरकार के हितों की देखभाल करता है (द) वह केंद्र सरकार का ऐसा मंत्री होता है, जो कि मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं होता है
13. प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक किसमें होती है?
(अ) सोयाबीन में (ब) चने में (स) राजमा में (द) मूंग में
14. दो मुख्य फसलों के तैयार होने के बीच की अल्पावधि में तैयार होने वाली फसल को कहते हैं?
(अ) कैच क्रॉप (ब) कैश क्रॉप (स) इंटर क्रॉप (द) इनमें से कोई नहीं
15. भारत में यादव सम्राटों की राजधानी कहां थी?
(अ) द्वार समुद्र (ब) वारंगल (स) कल्याणी (द) देवगिरी
16. तुगलक वंश की नींव गयासुद्दीन तुगलक ने डाली। निम्न में कौन सा उसके द्वारा किया गया कार्य था ?
(अ) सामाजिक एवं आर्थिक सुधार (ब) प्रशासन का केंद्रीयकरण (स) सिंचाई के प्रबंध (द) इनमें से कोई नहीं
17. मोहम्मद-बिन-तुगलक के शासन काल में कौन सा अफ्रीकी यात्री भारत आया?
(अ) इब्नबतूता (ब) निकोली कोंटी (स) नूनीज (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित शासकों में कौन सा शासक अपनी बुद्धिमता एवं पागलपन के लिए प्रसिद्ध था?
(अ) बलवन (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) मोहम्मद-बिन-तुगलक (द) सिकंदर लोधी
19. मोहम्मद-बिन-तुगलक अपनी राजधानी दौलताबाद से पुन: दिल्ली क्यों ले गया था?
(अ) सम्राट को विश्वास हो गया कि वह दौलताबाद से दिल्ली पर अपना नियंत्रण खोता जा रहा है (ब) जनता की परेशानी के कारण (स) अधिकतर जनसंख्या दिल्ली में थी पर सुल्तान दौलताबाद में (द) इनमें से सभी
20. मोहम्मद-बिन-तुगलक के बारे में साधारणतया राय है ?
(अ) वह पागल था (ब) वह बुद्धिमान था (स) उसके चरित्र में विरोधी गुणों का मेल था (द) वह उदारवादी था
21. निम्न में से किसे इस्पात का चौखटा की संज्ञा दी गई?
(अ) भारतीय नागरिक सेवा (ब) भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस (स) स्वराज पार्टी (द) इनमें से कोई नहीं
22. झंडा गीत निम्र में से किसने लिखा है?
(अ) रवीन्द्रनाथ टैगोर (ब) बंकिम चंद्र चटर्जी (स) मैथिलीशरण गुप्त (द) श्यामलाल गुप्त पार्षद
23. इनमें से लघु समुदाय का मुख्य विचारक कौन है?
(अ) ऑस्कर लेविस (ब) रॉबर्ट रेडफील्ड (स) आर.के.मर्टन (द) रॉबर्ट बीरस्टेड
24. दी सोशियोलॉजी ऑफ इकोनामिक लाइफ का रचनाकार कौन है?
(अ) नील जे. स्मेल्सर (ब) आंद्रे बेत्ते (स) रजनी कोठारी (द) कार्ल मैनहीम
25. सभी मानव जाति से यह अपेक्षा की जाती है कि वस्त्र धारण करें तथा मृतकों को गाढ़ दे, यह उदाहरण है?
(अ) प्रतिमान का (ब) रीति-रिवाज का (स) लोकाचार का (द) प्राथमिक लोक रीति का
26. मिस्र की लिपि मूल रूप से क्या कहलाती है?
(अ) हाइरोग्लिफिक (ब) देवनागरी (स) ग्रिक (द) यूनानी
----
सही जवाब- 1.(स) कठोर कम लचीला अधिक, 2.(स) संरचना में संघात्मक भावना में एकात्मक, 3.(ब) संविधान की प्रस्तावना, 4.(स) ब्रिटेन, 5.(द)अमेरिका से, 6.(स) संविधान को, 7.(द) उपर्युक्त सभी, 8.(द)संयुक्त राज्य अमेरिका, 9.(स)चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी, 10.(ब) प्रधानमंत्री, 11.(ब)सिर्फ केंद्रीय मंत्रीगण, 12.(द) वह केंद्र सरकार का ऐसा मंत्री होता है, जो कि मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं होता है, 13.(अ) सोयाबीन में, 14.(अ) कैच क्रॉप, 15.(द) देवगिरी, 16.(स)सिंचाई के प्रबंध, 17.(अ)इब्नबतूता, 18.(स) मोहम्मद -बिन-तुगलक, 19.(द) इनमें से सभी, 20.(स) उसके चरित्र में विरोधी गुणों का मेल था, 21.(अ) भारतीय नागरिक सेवा, 22.(द) श्यामलाल गुप्त पार्षद, 23.(ब) रॉबर्ट रेडफील्ड, 24.(अ)नील जे. स्मेल्सर, 25.(अ)प्रतिमान का, 26.(द) यूनानी।
लार्ड राबर्ट क्लाइब भारत में ब्रिटेन की सत्ता के संस्थापकों में गिना जाता है। वह ईस्ट इंडिया कंपनी के क्लर्क की हैसियत से भारत आया, पर बाद में कंपनी की सेना में भर्ती हो गया। उसने दक्षिण में फ्रांसीसियों के विरूद्घ युद्घ में अंग्रेजों को विजय दिलाई। बीच में वह दो वर्ष के लिए इंग्लैंड चला गया था। लौटने पर वह बंगाल गया और छल-बल से अपनी सत्ता स्थापित की।
1765 ई. में कंपनी ने उसे अपना प्रधान सेनापति और बंगाल का गवर्नर नियुक्त कर दिया। इस हैसियत से क्लाइब ने कंपनी की स्थिति दृढ़ करने के साथ-साथ अपने लिए भी बहुत संपत्ति अर्जित की। 1767 ई. में वह अंतिम रूप से इंग्लैंड चला गया। वहां उसकी कटु आलोचना हुई। बंगाल-शासन की अवधि में उसके अनेक शत्रु पैदा हो गए थे। कुछ उसके जाल-फरेब के कारण और कुछ अपार संपत्ति अर्जित करने से। इस निंदा का परिणाम यह हुआ कि 1774 ई. में क्लाइव ने गला काटकर आत्महत्या कर ली।
प्राचीन काल का एक प्रमुख आयुध जिसमें एक लंबा डंडा और सिरे पर गोलाकार भारी हिस्सा होता था। उस समय इसकी बड़ी प्रतिष्ठïा थी और इसके प्रयोग के लिए पर्याप्त बल और कुशलता अपेक्षित थी। महाभारत में अनेक संदर्भों में गदा का उल्लेख आया है। भीम, दुर्योधन, बलराम, जरासंघ आदि गदा-युद्घ में बड़े प्रवीण थे।
हनुमान का भी एकमात्र आयुध गदा ही था। पुराणों में आकार-प्रकार के अनुसार गदा के अनेक नाम मिलते हैं, जैसे- प्रभृत, गोमूत्र, नमित, आवृत, परावृत वामदक्षिण, हंसमार्ग आदि। अब आयुध के रूप में गदा की उपयोगिता समाप्त हो गई है, किंतु अखाड़ों में व्यायाम करने के लिए गदा का उपयोग होता है।
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना क्या है?
केन्द्र सरकार ने 18 जिलों में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना 1 जून 2013 को शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर 435 रूपए की सब्सिडी अपने खाते में प्राप्त होनी है। यह योजना पहले 20 जिलों में लागू होनी थी, लेकिन कर्नाटक में मैसूर और हिमाचल प्रदेश की मंडी में विधानसभा और संसदीय उपचुनाव के कारण इसे एक महीने के लिए टाल दिया गया।
आंध्र प्रदेश में हैदराबाद में मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी और केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री पनाबाका लक्ष्मी ने 1 मई 2013 को संयुक्त रूप से एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नकद लाभ अंतरण योजना यानी डीबीटी का उद्घाटन किया। यह योजना आंध्र प्रदेश में पांच जिलों- हैदराबाद, रंगारेड्डी, चित्तूर, अनंतपुर और पूर्वी गोदावरी जिलों में शुरू की गई है। इसके साथ ही कर्नाटक में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री डॉ एम वीरप्पा मोइली ने तुमकूर में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना की शुरूआत की।
दुबई में विश्व के सबसे ऊंचे बल खाते और घूमते टावर का नियमित रूप से उद्घाटन कर दिया गया है।
दुबई मरीना में 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार होने वाला 75 मंजि़ला इनफि़निटी टावर लगभग 310 मीटर ऊंचा है और 90 डिगरी के कोण तक मुड़ जाने और घूमने की इसमें क्षमता है। 271 मिलियन डालर की लागत से तैयार होने वाले इस टावर में आवासीय अपार्टमेंन्टस के अलावा कई स्टूडियो, पेंट हाउस, कॉन्फ्रेंस हाल, स्वीमिंग पूल, जिमनाजिय़म और नर्सरी भी मौजूद हैं। 8 लिफ़्टों वाले इस टावर के पीछे 5 मंजि़ला पार्किंग गैरेज भी विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है।
मार्गशीर्ष
हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष के नवम माह का नाम मार्गशीर्ष है। इस माह को अगहन भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष का सम्पूर्ण मास अत्यन्त पवित्र माना जाता है। मास भर बड़े प्रात:काल भजन मण्डलियां भजन तथा कीर्तन करती हुई निकलती हैं।
गीता में स्वयं भगवान ने कहा है मासाना मार्गशीर्षोऽयम्।
सत युग में देवों ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारम्भ किया। इसी मास में कश्यप ऋषि ने सुन्दर कश्मीर प्रदेश की रचना की। इसलिए इसी मास में महोत्सवों का आयोजन करने का प्रावधान है। हिन्दू ग्रंथों में कहा गया है कि मार्गशीर्ष शुक्ल 12 को उपवास प्रारम्भ कर प्रति मास की द्वादशी को उपवास करते हुए कार्तिक की द्वादशी को पूरा करना चाहिए। प्रति द्वादशी को भगवान विष्णु के केशव से दामोदर तक 12 नामों में से एक-एक मास तक उनका पूजन करना चाहिए। इससे पूजक जातिस्मर पूर्व जन्म की घटनाओं को स्मरण रखने वाला हो जाता है तथा उस लोक को पहुंच जाता है, जहां फिर से संसार में लौटने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को चन्द्रमा की अवश्य ही पूजा की जानी चाहिए, क्योंकि इसी दिन चन्द्रमा को सुधा से सिंचित किया गया था। इस दिन गौओं का नमक दिया जाए, तथा माता, बहिन, पुत्री और परिवार की अन्य स्त्रियों को एक-एक जोड़ा वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करना चाहिए। इस मास में नृत्य-गीतादि का आयोजन कर एक उत्सव भी किया जाना चाहिए। मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को ही दत्तात्रेय जयंती मनाई जाती है।
अंग्रेजी का यह केट (CAT) शब्द कंप्यूटराइज्ड एक्सिअल टोमोग्राफी (Computerized Axial Tomography) का संक्षिप्त रूप है। ब्रिटैन के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर गॉडफ्रे हाउंसफील्ड और अमेरिका के चिकित्साशास्त्री अलान कोरमेक ने सन् 1972 में केट का आविष्कार किया था। सन 1979 में इन दोनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। केट स्केनर दो प्रकार के होते हैं- हेड स्केनर और बॉडी स्केनर। हेड स्केनर का उपयोग मस्तिष्क की बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा दिमाग में होने वाला फोड़ा, चोट, रक्तस्त्राव, खून में थक्का पड़ जाना आदि की पहचान की जा सकती है। बॉडी स्केनर का उपयोग अमाशय, जिगर, वक्षस्थल आदि की बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है।
केट स्केनर में एक एक्सरे का स्त्रोत होता है, जिसके द्वारा शरीर के किसी भी अंग पर एक्सरे डाली जा सकती है। इस एक्सरे स्त्रोत के सामने कई प्रकार के डिटेक्टर लगे रहते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों से सूचनाएं प्राप्त करते हैं। एक्स-रे स्त्रोत और डिटेक्टर्स के बीच में मरीज के लेटने के लिए स्ट्रेचर होता है। यह एक मोटर से चलता है। डेटेक्टर्स प्राय: सोडियम आयोडीन, कैल्शियम फ्लोराइड आदि के बनाए जाते हैं। आधुनिक उपकरणों में 3000 डिटेक्टर्स तक हो सकते हैं।
एक्सरे स्त्रोत 2 से 3 सेकंड के अंतर से एक्स किरणें उत्पन्न करता है जो शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ती हैं। अंगों के कोषों को पार करते हुए ये उनसे संबंधित सूचनाएं विभिन्न डिटेक्टर्स के पास ले जाती हैं। ये डिटेक्टर्स एक कंप्यूटर से जुड़े रहते हैं। उदाहरण के लिए एक स्केनर जिसमें 300 डिटेक्टर हों, 300 एक्स-रे संकेत मिलने के बाद 90 हजार संकेत कंप्यूटर को भेजेगा। इन संकेतों को पाने के बाद कंप्यूटर उनका विश्लेषण करता है और उनको चित्र के रूप में टीवी के पर्दे पर दिखाता है। इसके लिए कंप्यूटर एक टीवी से जुड़ा रहता है। कंप्यूटर से जो संकेत आते हैं, वे कोषों के घनेपन में होने वाली भिन्नता के अनुसार होते हैं। टी.वी. के पर्दे पर ये संकेत शारीरिक अंगों के चित्रों के रूप में दिखाई देते हैं। इन चित्रों से रोग के कारण पता चल जाता है। एक ब्रोमाइड पेपर पर टी.वी. में दिखाई देने वाले चित्र स्थायी रूप से रिकार्ड हो जाते हैं। इन चित्रों को देखकर डॉक्टर रोग का पता लगा लेते हैं और उसके अनुसार ही उचित चिकित्सा शुरू कर देते हैं।
क्या है प्रिज्म प्रोग्राम
विभिन्न ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग साइट्स एवं ई-मेल अकाऊंट्स के सर्वरों से यूजर्स के डेटा को हैक करने के आरोपों को झेल रही अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी निगरानी प्रोग्राम प्रिज्म का इस्तेमाल कर रही है।
प्रिज्म के माध्यम से एनएसए माइक्रोससॉफ्ट, याहू, गूगल, फेसबुक, पालटॉक, एओएल, स्काईप, यूट्यूब, एप्पल, आदि जैसे पोर्टल्स से विभिन्न यूजर्स के खातों को हैक करके उनके निजी जीवन में अनाधिकृत निगरानी कर रही है।
प्रिज्म प्रोग्राम को अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल के दौरान चलाए गये खुफिया कार्यक्रम वारंटमुक्त घरेलू निगरानी के तहत 2007 में प्रयोग में लाया गया था। प्रिज्म को 11 सितंबर 2002 को अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवादी निगरानी कार्यक्रम को हटाकर इस्तेमाल में लाया गया था। प्रिज्म का इस्तेमाल एनएसए तब से करती आ रही है। अमेरिका के प्रमुख अखबार के द्वारा प्रिज्म से सम्बंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल करने के बाद इसके बारे आम लोगों को प्रिज्म के बारे में 6 जून 2013 को पता चला।
एमसीए 21 भारत सरकार ई-गवर्नेंस कार्यक्रम है। इस वेब आधारित ई-गवर्नेंस कार्यक्रम से कोई भी व्यक्ति कम्पनी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित रजिस्ट्रार आफ कम्पनीज़ के साथ होने वाले अधिकतर कार्य अपने कम्प्यूटर से दफ्तर से या घर बैठे ही कर सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम को एक मिशन मोड कार्यक्रम का दर्जा दिया गया है ।
अब आपको अपनी कम्पनी की सालाना रिटर्न फाइल करने के लिये केवल कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन और डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट ((DSC)) की आवश्यकता होगी।http://www.mca.gov.in से फार्म डाउनलोड करें, कम्प्यूटर पर भरें, अपने डिजिटल सिगनेचर लगायें और वापस अपलोड कर दें। फीस के लिये आपको एक चालान भरना होगा और कम्पनी कार्य मंत्रालय द्वारा अधिसूचित बैंक में जमा कराना होगाछ। आप क्रेडिट कार्ड द्वारा भी फीस भर सकते हैं। इस कार्यक्रम के लिये सरकार ने Project Manager बनाया है।
भागवत पुराण एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है-प्रभु की प्राचीन कथाएं। भागवत पुराण, पुराणों के नाम से प्रसिद्घ, हिंदू पवित्र साहित्य का संस्कृत में रचित सर्वाधिक विख्यात ग्रंथ है। यह वह विशिष्टï साहित्य है, जिसे भागवत संप्रदाय सर्वोपरि मानता है।
आमतौर पर विद्वान इस बात पर सहमत हैं कि भागवत-पुराण की रचना संभवत: 10 वीं शताब्दी के आसपास दक्षिण भारत के किसी स्थान पर हुई थी। अपने भावात्मक उन्माद के मामले में इसकी भक्ति की अभिव्यक्ति दक्षिण भारतीय भक्त कवि परंपरा आलवार से मिलती- जुलती है।
पुराण लगभग 18 हजार पदों से मिलकर बना है, जिन्हें 12 खंडों में बांटा गया है, लेकिन कृष्ण के बचपन और वृंदावन में ग्वालों के साथ बिताए गए समय के वर्णन वाला 10 वां खंड भारत भर में वैष्णवों में अत्यंत लोकप्रिय है। इसमें कृष्ण के दुष्टï मामा कंस द्वारा उनकी हत्या के प्रयासों, अपनी पालक माता यशोदा के साथ बचपन की शरारतों, गोपियों (ग्वालों की पत्नियां व पुत्रियां) के लिए उनका प्रेम, कृष्ण के प्रति गोपियों