सामान्य ज्ञान
1. प्रतिध्वनि का कारण क्या है?
(अ) ध्वनि का परावर्तन (ब) ध्वनि का अपवर्तन (स) ध्वनि का अपशोषण (द) ध्वनि की चाल
2. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तन तल व ध्वनि स्रोत के बीच न्यूनतम दूरी होनी चाहिए?
(अ) 20 मीटर (ब) 30 मीटर (स) 40 मीटर (द) 17 मीटर
3. रडार की कार्य प्रणाली निम्नलिखित किस सिद्धांत पर आधारित होती है?
(अ) रेडियो तरंगों का अपवर्तन (ब) रेडियो तरंगों का परावर्तन (स) डाप्लर प्रभाव (द) रमण प्रभाव
4. अच्छे ऑडिटोरियम की दीवारें, छत व फर्श किसी रेशेदार पदार्थ, कालीन, ग्लास फाइबर आदि से ढके होते हैं। इसका उद्देश्य होता है?
(अ) ऑडिटोरियम को सुंदर बनाना (ब) निर्माण की लागत को कम करना (स) ऑडिटोरियम में आग से सुरक्षा करना (द) ध्वनि का अवशोषण करके प्रतिध्वनि को रोकना
5. बुढ़ापे में दूर दृष्टिता वह खराबी होती है, जिसमें लेंस?
(अ) अपनी प्रत्यास्थता खो देता है (ब) अधिक पारदर्शी हो जाता है (स) अपारदर्शी हो जाता है (द) बहुत अधिक छोटा हो जाता है
6. वर्णांधता को किस लेंस से दूर किया जा सकता है?
(अ) अवतल लेंस (ब) उत्तल लेंस (स) बेलनाकार लेंस (द) इनमें से कोई नहीं
7. जरा दृष्टि दोष (Presbyopio) के उपचार के लिए प्रयुक्त होता है?
(अ) अवतल लेंस (ब) उत्तल लेंस (स) उत्तल दर्पण (द) बायफोकल लेंस
8. Law of Floating सिद्धांत की खोज किसने की थी?
(अ) न्यूटन (ब) राइट ब्रदर्स (स) गैलीलियो (द) आर्किमिडीज
9. पॉजिट्रॉन की खोज किसने की थी?
(अ) रदरफोर्ड (ब) थॉमसन (स) चैडविक (द) एंडरसन
10. ई-मेल का जन्मदाता किसे माना जाता है?
(अ) बिल गेट्स (ब) टिमोथी बिल (स) लिंकन गोलिटसबर्ग (द) रे टामलिंसन
11. भारत में रेलवे के अंतर्गत सर्वप्रथम कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था कहां लगाई गई?
(अ) नई दिल्ली (ब) कोलकाता (स) मुंबई (द) चेन्नई
12. कंप्यूटर के संदर्भ में R.A.M. का तात्पर्य है?
(अ) रीसेन्ट एंड एन्शियेन्ट मेमोरी (ब) रैन्डम एक्सेस मेमोरी (स) रीड एण्ड मेमोरी (द) रिकॉल ऑल मेमोरी
13. नाभिकीय रिएक्टरों में न्यूट्रॉन नियंत्रक के रूप में क्या प्रयोग किया जाता है?
(अ) भारी जल (ब) ग्रेफाइट (स) कैडमियम या बोरॉन (द) एल्युमीनियम
14. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व स्टील में संरक्षण प्रतिरोध उत्पन्न करता है?
(अ) टंगस्टन (ब) क्रोमियम (स) निकेल (द) मैग्नीशियम
15. प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पाया जाता है?
(अ) सोना (ब) चांदी (स) तांबा (द) इनमें से सभी
16. मालविका इस्पात कारखाना, उत्तर भारत का सबसे पहला पूर्णरूपेण एकीकृत इस्पात कारखाने की स्थापना किए जाने वाला राज्य है?
(अ) बिहार (ब) हिमाचल प्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) पंजाब
17. भारत में नई औद्योगिक नीति लागू करने का वर्ष है?
(अ)1987 (ब) 1991 (स) 1993 (द) 1998
18. निम्नलिखित में से किस जनगणना दशक में लिंग अनुपात में भारतवर्ष में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई?
(अ) 1911-21 (ब) 1921-31 (स) 1951-61 (द) 1961-71
19. पर्वतीय प्रदेशों में बस्तियों को स्थापित करने हेतु सबसे लोकप्रिय जगह होती है?
(अ) तलहटी (ब) चोटी के ऊपर (स) घाटी के बगल के ढाल (द) पहाड़ी चोटी
20. भारत में निर्यातित सामग्री के सबसे बड़े खरीदार कौन हैं?
(अ) एशिया एवं ओसिनिया प्रदेश (ब) उत्तरी अमेरिका (स) लेटिन अमेरिका (द) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश
21. राजस्थान नहर (इंदिरा गांधी नहर) में पानी जहां से आता है उस नदी का नाम है?
(अ) सतलुज (ब) यमुना (स) चंबल (द) सतलुज एवं ब्यास
22. चंबल एक संयुक्त परियोजना है, जिसमें भागीदार है?
(अ) मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश एवं बिहार (स) मध्यप्रदेश एवं राजस्थान (द) उत्तरप्रदेश एवं बिहार
23. डीडवाना एवं पंचपडा किस चीज के लिए जाने जाते हैं?
(अ) तांबा (ब) सीसा एवं जिंक (स) नमक (द) जिप्सम
24. दक्षिणी अमेरिका का एकमात्र महाद्वीप पार रेलमार्ग जोड़ता है?
(अ) रियो डि जनेरो को लीमा से (ब) रियो डि जनेरो को लापाज से (स) ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से (द) ब्यूनस आयर्स को सेंटियागो से
25. निम्नलिखित द्वीपों में कौन प्रशांत महासागर में भूमध्यरेखा के निकट स्थित है?
(अ) हवाई (ब) फिजी (स) सोलोमन (द) गालपैगाज
26. बंगला में दोहरी शासन व्यवस्था को किसने समाप्त कर दिया?
(अ) वारेन हेस्टिंग्स ने (ब) क्लाइव ने (स) रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा (द) ब्रिटिश संसद ने
27. रेगुलेटिंग एक्ट से क्या हुआ?
(अ) कंपनी का भारत में व्यापार बंद हुआ (ब) कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय स्थापित हुआ (स) अवध राज्य पर कंपनी का अधिकार स्थापित हुआ (द) निजाम पर प्रतिबंध लगा
28. कृष्ण भक्ति का प्रथम और प्रधान ग्रंथ निम्न में से कौन सा है?
(अ) महाभारत (ब) श्रीमद् भागवत गीता (स) गीत गोविंद (द) इनमें से कोई नहीं
--------------
सही जवाब- 1.(अ) ध्वनि का परावर्तन, 2.(द) 17 मीटर, 3.(ब) रेडियो तरंगों का परावर्तन, 4.(द) ध्वनि का अवशोषण करके प्रतिध्वनि को रोकना, 5.(द) बहुत अधिक छोटा हो जाता है, 6. (द) इनमें से कोई नहीं, 7.(द) बायफोकल लेंस, 8.(द) आर्किमिडीज, 9.(द) एंडरसन, 10.(द) रे टामलिंसन, 11.(अ) नई दिल्ली, 12.(ब) रैन्डम एक्सेस मेमोरी, 13.(स) कैडमियम या बोरॉन, 14.(स) निकेल, 15.(द) इनमें से सभी, 16.(स) उत्तरप्रदेश, 17.(ब) 1991, 18.(द) 1961-71, 19.(ब) चोटी के ऊपर, 20.(अ) एशिया एवं ओसिनिया प्रदेश, 21.(द) सतलुज एवं ब्यास, 22.(स) मध्यप्रदेश एवं राजस्थान, 23.(स) नमक, 24.(स) ब्यूनस आयर्स को वालपाराइजो से, 25.(द) गालपैगाज, 26.(अ) वारेन हेस्टिंग्स ने, 27.(ब) कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय स्थापित हुआ, 28.(ब) श्रीमद् भागवत गीता।
चकबंदी वह विधि है जिसके द्वारा व्यक्तिगत खेती को टुकड़ों में विभक्त होने से रोका एवं संचयित किया जाता है तथा किसी ग्राम की समस्त भूमि को और कृषकों के बिखरे हुए भूमिखंडों को एक पृथक क्षेत्र में बदल दिया जाता है। चकबंदी द्वारा चकों का विस्तार होता है, जिससे कृषक के लिये कृषिविधियां सरल हो जाती हैं और पारिश्रमिक तथा समय की बचत के साथ साथ चक की निगरानी करने में भी सरलता हो जाती है। इसके द्वारा उस भूमि की भी बचत हो जाती है जो बिखरे हुए खेतों की मेड़ों से घिर जाती है।
चकबंदी का कार्य सर्वप्रथम प्रायोगिक रूप से सन 1920 में पंजाब में प्रारंभ किया गया था। सरकारी संरक्षण में सहकारी समितियों का निर्माण हुआ, ताकि चकबंदी का कार्य ऐच्छिक आधार पर किया जा सके। प्रयोग सामान्य: सफल रहा, किंतु यह आवश्यक समझा गया कि पंजाब चकबंदी कानून 1936 में पास किया जाए, जिसके द्वारा अधिकारियों को योजना तथा काश्तकारों के मतभेदों का निर्णय करने का अधिकार प्राप्त हो जाए। 1928 में रायल कमीशन ऑन ऐग्रीकल्चर इन इंडिया ने अन्य प्रांतों में भी चकबंदी अपनाने की सलाह दी। परंतु केंद्रीय प्रांतों और पंजाब के अतिरिक्त, जहां कुछ सीमित सफलता के साथ चकबंदी कार्य हुआ, अन्य प्रांतों में बहुत कम सफलता प्राप्त हुई।
स्वतंत्रता के बाद चकबंदी पद्धति में व्यावहारिक रूप से ऐच्छिक स्वीकृति के सिद्धांत का समाप्त कर एक नवीन प्रेरणा प्रदान की गई। बंबई में प्रथम बार 1947 में पारित एक विधान द्वारा सरकार को यह अधिकार प्राप्त हुआ कि वह जहां उचित समझे, चकबंदी कार्य लागू करे। जिन प्रांतों ने इस प्रथा का पालन किया उसमें पंजाब (1948), उत्तर प्रदेश (1953 और 1958), पं. बंगाल (1955), बिहार तथा हैदराबाद (1956) शामिल हैं। प्रांतीय सरकारों को केंद्रीय सरकार द्वारा बहुत प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। तीनों पंचवर्षीय योजनाओं में चकबंदी के विस्तार का आयोजन किया गया और मई, 1957 में भारतीय सरकार ने यह घोषणा की कि वह राज्यों का चकबंदी कार्य लागू करने के लिये बहुत सीमा तक आर्थिक सहायता देने के लिये सहमत है।
सिट्रोनेला अर्थात जावा सिट्रोनेला पोएसी कुल की एक बहुवर्षीय घास है, जिसके पत्तों को आसवित करके सिट्रोनेला तेल प्राप्त होता है। इसमें प्रमुख तत्व सिट्रोनेलल, सिट्रोनेलोल, जिरेनियाल, सिट्रोनेलोल एसिटेट आदि पाए जाते हैं।
तेल में सर्वाधिक मात्रा 45 प्रतिशत सिट्रोनेलाल की होती है। इसका उपयोग साबुन बनाने एवं क्रीम निर्माण में सुगंध हेतु तथा ओडोमॉस, एंटीसेप्टिक क्रीम, सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में किया जाता है। अन्य सुगंधीय रसायनों जैसे- जिरेनियॉल तथा हाईड्रोक्सी सिट्रोनेलोल के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान में विश्व में लगभग 1800 टन सिट्रोनेला तेल का उत्पादन हो रहा है, जिसमें से लगभग 600 टन तेल उत्पादन (33 प्रतिशत)भारत में हो रहा है।
गर्मियों के महीनों में पर्वतों की चट्टïानों की दरारों में से एक पदार्थ बहता है, जिसे शिलाजीत कहते हैं। भारत में यह हिमालय पर्वत की मालाओं में मिलता है। पत्थरों के बीच में कुछ पेड़-पौधे जमे रहते हैं। कालांतर में वो सूख जाते हंै और जब कड़ी धूप निकलती है तो एक गीले पदार्थ के रूप में बह निकलते हैं।
शिलाजीत चार तरह के बताए गए हैं- स्वर्ण, रजत, ताम्र और लौह शिलाजीत सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि यह एक रसायन है और रसायन होने के कारण इसका प्रयोग हर बीमार के इलाज में हो सकता है। विशेषकर मूत्रगत विकारों को दूर करने, मधुमेह जैसे रोगों के इलाज में, मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने, मोटापा कम करने और आयु बढ़ाने के लिए किया जाता है।
--
कोंकणी
कोंकणी, भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कोंकण क्षेत्र की एक स्वतंत्र भाषा है । यह मराठी और हिंदी से मिलती जुलती है। इस क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण भाग गोवा पर शताब्दियों तक पुर्तगालियों का शासन रहा। उन्होंने बलपूर्वक लोगों का धर्मपरिवर्तन भी कराया और भाषा तथा संस्कृति को भी छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों में अपनी भाषा के प्रति मोह बना रहा। इसलिए ईसाई मिशनरियों को भी बाध्य होकर अपना धार्मिक साहित्य कोंकणी में प्रस्तुत करना पड़ा।
पुर्तगालियों के कारण उनके आने से पूर्व का साहित्य नष्टï हो गया। इसलिए 17 वीं शताब्दी से पहले का इस भाषा का कोई साहित्य उपलब्ध नहीं है।
मिखाइल गोर्बाचोव, सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति हैं। सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है। उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
गोर्बाचोव को पूर्व कम्युनिस्ट देश में पेरेस्त्रोइका और ग्लासनोस्ट के जरिए आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक बदलाव लाने का श्रेय भी दिया जाता है। 1985 में गोर्बाचोव सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक और आर्थिक बदलाव के लिए सुधार की दिशा में काम करना शुरू कर दिया। नागरिकों को अपनी बात रखने की आजादी जैसे परिवर्तनों से उन्होंने सोवियत संघ के नागरिकों को हैरान कर दिया। नागरिकों को सोवियत संघ के बाहर आने जाने की छूट देने के अलावा उन्होंने राजनैतिक बंदियों को भी रिहा करने का आदेश दिया।
मिखाइल गोर्बाचोव को जर्मनी के एकीकरण का भी श्रेय जाता है। जर्मन चांसलर हेल्मुट कोल के साथ मिलकर उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से विभाजित जर्मनी को एक करने में अभूतपूर्व योगदान दिया। इसकी वजह से ही यूरोपीय एकीकरण भी संभव हुआ। इन प्रयासों के लिए गोर्बाचोव को कई दूसरे सम्मानों के अलावा 1990 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
मैकडॉनल्ड्स हैमबर्गर फास्ट फ़ूड रेस्तरां की विश्व की सबसे बड़ी श्रृंखला है, जो प्रतिदिन 58 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों की सेवा करती है । हाल ही में इस कंपनी ने भारत में भी प्रवेश किया है। इश कंपनी को अस्तित्व में आए 73 साल हो गए हैं।
बर्गर और फ्रेंच फाइ के सस्ते मेनु से भारत में कुछ साल पहले अपनी शुरुआत करने वाला मैकडॉनल्ड्स बदलते समय के स्वाद के साथ मेनु भी बदलता रहा है। वर्ष 1940 में मैक और डिक - मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने मिलकर कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्त्रां खोला था। इसी का बाद में उनके कारोबारी सहयोगी रे क्रोक की मदद से दुनिया भर की मशहूर खाद्य चेन के रूप में विस्तार हुआ। रेस्त्रां की खास बात उसके दाम थे जो कि जेब पर भारी नहीं पड़ते थे। आज दुनिया भर में फैले हुए मैकडॉनल्ड्स के मेनु में सिर्फ बर्गर और फ्रेंच फ्राइ नहीं और भी बहुत कुछ शामिल किया गया है जिसमें वेज भी और नॉनवेज भी।
एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां को फ्रेंचाइजी, सहबद्ध या स्वयं कार्पोरेशन द्वारा संचालित किया जाता है। कार्पोरेशन की आय किराये, रॉयल्टी और फ्रेंचाइजी द्वारा दी गयी फीस, साथ ही कंपनी द्वारा संचालित रेस्तरां में होने वाली बिक्री से भी होती है। मैकडॉनल्ड्स मुख्यत: हैमबर्गर, चीजबर्गर, चिकेन उत्पाद, फ्रेंच फ्राइस, नाश्ते की वस्तुएं, सॉफ्ट ड्रिंक्स, शेक्स और मिष्ठान्न आदि बेचता है। पश्चिमी देशों में बढ़ते मोटापे के जवाब में और अपने उत्पादों की स्वास्थ्यवर्धकता की आलोचना का सामना करने के लिए, कंपनी ने अपने मेन्यु में संशोधन किया और सलाद, रैप तथा फल जैसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को सम्मिलित किया है।
दुनिया में आज हर उम्र के लोग जीन्स पहन रहे हैं। दुनिया में अनेक कंपनियां जीन्स का निर्माण करती हैं, लेकिन दुनिया की पहली जीन्स बनाई लेवी स्ट्रॉस ने और उनका खास जर्मन कनेक्शन भी है।
सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को 20 मई 1873 के दिन जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया। लेवी स्ट्रॉस जर्मनी के बवेरिया में पैदा हुए और 1847 में न्यूयॉर्क पहुंचे। वर्ष 1850 में लोएब स्ट्रॉस ने अपना नाम लेवी स्ट्रॉस में बदल दिया और अमेरिका में सोने की तलाश में शामिल हो गए।
जेकब डेविस नेवादा के रेनो में एक दर्जी थे। वे लीवाई स्ट्रॉस की कंपनी से लगातार सामान खरीदते थे। एक दिन उन्होंने स्ट्रॉस को चि_ी लिखी और अपने नए पतलून के बारे में बताया जिसकी सिलाई में वह धातु के बटन लगाते थे ताकि वह जल्दी फटे नहीं। डेविस के पास बड़े पैमाने पर इन पतलूनों को बनाने के पैसे नहीं थे, और वह स्ट्रॉस से मदद मांगना चाहते थे. स्ट्रॉस को तरकीब पसंद आई और दोनों ने मिलकर इनका पेटंट बनाया। 20 मई 1873 में दोनों को अमेरिकी सरकार ने यह पेटंट दिया और ब्लू जीन्स बाजार में आने लगी।
1920 की दशक तक मजदूर और आम लोग स्ट्रॉस की जीन्स खरीदने लगे। लीवाइ्स जीन्स की स्टाइल नंबर 501 तभी से मशहूर हो गई और आज भी यह इस ब्रैंड के मंहगे जीन्स में से है।
1. असेम्बलर का कार्य क्या है?
(अ) बेसिक भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना (ब) उच्च स्तरीय भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना (स) असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना (द) असेम्बली भाषा को उच्च स्तरीय भाषा में परिवर्तित करना
2. स्पैम किस विषय से संबंधित शब्द है?
(अ) कंप्यूटर (ब) कला (स) संगीत (द) खेल
3. कंप्यूटर के संदर्भ में ्र.रु.. का तात्पर्य क्या है?
(अ) एलजेब्रिक लॉजिक यूनिट (ब) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (स) एलजेब्रिक लोकल यूनिट (द) अरिथमेटिक लोकल यूनिट
4. दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों को किसी भी अनुपात में मिला देने से क्या बनता है?
(अ) तत्व (ब) यौगिक (स) मिश्रण (द) गैस
5. ऐसे तत्व, जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते हैं, वे कहलाते हैं?
(अ) आदर्श धातु (ब) उपधातु (स) मिश्र धातु (द) धातुमल
6. निम्नलिखित में से कौन सा धातु विद्युत का कुचालक है?
(अ) टिन (ब) कॉपर (स) लेड (द) निकेल
7. निम्नलिखित में से कौन उपधातु है?
(अ) आर्सेनिक (ब) एंटीमनी (स) बिस्मथ (द) इनमें से सभी
8. निम्नलिखित में से कौन यौगिक है?
(अ) वायु (ब) पारा (स) ओजोन (द) अमोनिया
9. भारत में दो सर्वाधिक नगरीकृत राज्य कौन से हैं?
(अ) महाराष्टï्र एवं तमिलनाडु (ब) महाराष्टï्र एवं उत्तरप्रदेश (स) गोवा एवं मिजोरम (द) गुजरात एवं कर्नाटक
10. सौर्यमंडल में छुद्र ग्रह छोटे खगोलीय पिण्ड हैं, जो जिन ग्रहों के मध्य पाए जाते हैं, वे हैं?
(अ) बुद्घ और शुक्र (ब) मंगल और बृहस्पति (स) बृहस्पति और शनि (द) वरुण और शनि
11. बिसरामपुर जिसके खनन के लिए प्रसिद्घ है, वह है?
(अ) ताम्र अयस्क (ब) लौह अयस्क (स) कोयला (द) मैंगनीज
12. लंगूर कुल का सबसे सुंदर और दुर्लभ प्राणी स्वर्णिम लंगूर है। यह कहां पाया जाता है?
(अ) थिंफू, भूटान (ब) बाली (स)असम, भारत (द)मलाया
13. किस नर वानर का मस्तिष्क सबसे विकसित होता है?
(अ) बर्बर वनमानुष (ब) पवित्र बबून (स)चिंपांजी (द) चीखनेवाला लाल बंदर
14. इंपाला एक कार कंपनी के अलावा किस जीव का नाम है?
(अ) हिरण (ब) घोड़ा (स) चील (द)ऊदबिलाव
15. जिराफ की गर्दन में कितनी हड्डिïयां होती हैं?
(अ) 23 (ब)7 (स)110 (द)18
16. औरंगजेब की मृत्यु कहां हुई?
(अ) आगरा (ब) असीरगढ़ (स) दौलताबाद (द) अहमदनगर
17. मुगलों की सैन्य शक्ति के मुख्य स्तंभ क्या थे?
(अ) घुड़सवार सैनिक (ब) किले (स) योग्य सैन्य अधिकारी (द) पैदल सैनिक
18. अकबर के शासनकाल की समाप्ति तक साम्राज्य में कितने सूबे थे?
(अ) 12 (ब) 15 (स) 18 (द) 20
19. अकबर के शासनकाल में भूमि-कर की वसूली निम्नलिखित में से कौन करता था?
(अ) राजकीय कर्मचारी (ब) जमींदार (स) जागीरदार (द) ग्रामीण पंचायत
20. ग्रेट आर्टिजियन बेसिन स्थित है?
(अ) न्यूजीलैंड में (ब) ऑस्ट्रेलिया में (स) संयुक्त राज्य अमेरिका में (द) सूडान में
21. निम्नांकित बादलों में किससे ओला सामान्यतया संबंधित है?
(अ) पक्षाभ (ब) कपासी (स) कपासी वर्षा (द) स्तरी
22. एनालिटिकल ह्यïूमन ज्योग्राफी के लेखक हैं?
(अ) डी. एम. स्मिथ (ब) मैक्स सारे (स) पी. हैगेट (द) पीटर एम्ब्रोज
23. सुनहले बाल एवं नीली आंखें किस प्रजाति के लोगों के विशिष्टï लक्षण होते हैं?
(अ) अल्पाइन प्रजाति के (ब) मंगोलियन प्रजाति के (स) नार्डिक प्रजाति के (द) भूमध्यसागरीय प्रजाति के
24. एफ.ए.ओ. रिपोर्ट, 2004 के अनुसार सर्वाधिक कृषि योग्य क्षेत्र पाया जाता है?
(अ) ब्राजील में (ब) चीन में (स) भारत में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में
25. सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा भवन कौन सा प्राप्त हुआ था?
(अ) बृहत स्नानागार (ब) सभागार (स) पुरोहित का निवास स्थान (द) गोदीबाड़ा
26. भारत प्रचलित मनसबदारी प्रथा किस देश की प्रथा से प्रभावित थी?
(अ) मंगोलिया से (ब) तुर्किनिस्तान से (स) फारस से (द) मध्य एशिया से
27. भारत में तंबाकू सर्वप्रथम किसके शासनकाल में आया था?
(अ) अकबर (ब)जहांगीर (स) शाहजहां (द)औरंगजेब
28. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज किसने की?
(अ) नॉल तथा रस्का ने (ब) श्लाइडेन तथा श्वान ने (स) फ्लेमिंग तथा ब्राउन ने (द) वाटसन तथा क्रिक ने
29. वास्तविक केंद्रक, किसमें अनुपस्थित रहता है?
(अ) जीवाणुओं में (ब) हरे शैवालों में (स) कवकों में (द) लाइकेनों में
30. फूलों और बीजों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंग कौन प्रदान करता है?
(अ) ल्यूकोप्लास्ट (ब) क्रोमोप्लास्ट (स)क्लोरोप्लास्ट (द) टोनोप्लास्ट
31. ओनकॉलोजी किनका अध्ययन है?
(अ) पक्षियां (ब) कैंसर (स) स्तनपायी प्राणी (द) भूमि
-----------
सही जवाब- 1.(स) असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना, 2.(अ) कंप्यूटर, 3.(ब) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट, 4.(स) मिश्रण, 5.(ब) उपधातु, 6.(स) लेड, 7.(द) इनमें से सभी, 8.(द) अमोनिया, 9.(स) गोवा एवं मिजोरम, 10.(ब) मंगल और बृहस्पति, 11.(स) कोयला, 12.(स)असम, भारत, 13.(स) चिंपांजी, 14.(अ) हिरण, 15.(ब)7, 16.(द) अहमदनगर, 17.(अ) घुड़सवार सैनिक, 18. (ब) 15, 19.(अ) राजकीय कर्मचारी, 20.(ब) ऑस्ट्रेलिया में, 21.(स) कपासी वर्षा, 22.(द) पीटर एम्ब्रोज, 23.(अ) अल्पाइन प्रजाति के, 24.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका में, 25.(ब) सभागार, 26.(अ) मंगोलिया से, 27.(ब) जहांगीर, 28.(अ) नॉल तथा रस्का ने, 29.(अ) जीवाणुओं में, 30.(ब) क्रोमोप्लास्ट, 31.(ब) कैंसर।
ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच हर साल नावों की दौड़ होती है। बोट रेस के नाम से विख्यात रेस टेम्स नदी में 6.8 किलोमीटर लंबी धारा पर होती है और बड़ा जलसा होता है। पहली बोट रेस 10 जून के दिन 1829 में हुई थी।
वर्ष 1856 के बाद से यह रेस हर साल हो रही है बस दोनों विश्व युद्धों को छोड़ कर। दोनों टीमें बड़ी तैयारी के साथ रेस में आती हैं और पारंपरिक रूप से सदस्यों को ब्लूज और रेस में शामिल बोट को ब्लू बोट कहा जाता है। इनमें से कैम्ब्रिज की बोट हल्की नीली और ऑक्सफोर्ड की बोट गहरी नीली होती है। अब तक 81 बार यह रेस कैम्ब्रिज की टीम ने जीती है जबकि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के हिस्से 77 जीत आई है।
मिकी माउस दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एक कार्टून पात्र है। बच्चों में आज भी इसे काफी पसंद किया जाता है.
31 मई 1929 को पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया। यह चरित्र खूब मशहूर हुआ। पहला मिकी माउस 18 नवंबर 1928 को स्टीमबोट विले में दिखाया गया था। इस चूहे को वॉल्टेयर डिजनी और अब आइवेक्र्स ने मिल कर डिजाइन किया था।
व्याने ऑल्विने ने 30 से ज्यादा (1977 से 2009) साल तक इस कार्टून को आवाज दी। उनकी पत्नी रूसी टेलर ने मिनी माउस के लिए अपनी आवाज दी थी। ऑल्विने से पहले वॉल्ट डिजनी ने खुद भी अपनी आवाज इस चरित्र के लिए दी। वर्ष 2009 से अब तक उनके अंग्रेजी एडीशन को आवाज देने वाले कलाकार ब्रेट इवान हैं। मिकी के पालतू कुत्ते प्लूटो को भी बच्चे खूब पसंद करते हैं।
सेंट पीटर्सबर्ग, नेवा नदी के शहर पर बसी रूस की सांस्कृतिक राजधानी है। जार पीटर ने 27 मई 1703 को इस नगर की नींव रखी।
वर्ष 1713-1728 और फिर 1732 से लेकर 1918 तक रूस की राजधानी रहे इस शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहरों में शामिल किया है। रूस के साथ ही यूरोपीय संस्कृति के अद्भुत नजारे यहां बिखरे हैं।
दुनिया के सबसे बड़े कला संग्रहालयों में एक हर्मिटाज और यह बाल्टिक सागर पर एक बड़े बंदरगाह से लैस सेंट पीटर्सबर्ग में करीब 50 लाख लोगों का बसेरा है। वर्ष 1914 में इस शहर का नाम पेट्रोगार्द और फिर 1924 में लेनिनग्राद रख दिया गया। वर्ष 1991 में शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला।
सिक्किम राज्य पूर्णत: जैविक राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। यहां की सरकार ने अगस्त 2012 में इस प्रकार का अभियान घोषित करने की घोषणा की थी और इस दिशा में प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। कृषि विभाग द्वारा राज्य के 8 हजार हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र को जैविक खेती के लिए निर्धारित किया जा चुका है, जबकि बचे हुए लगभग 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती के क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध प्रयास किए जाएंगे।
इस अभियान के तहत राज्य में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण देने एवं जैविक उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इससे किसानों को सस्ती दरों पर ग्रीन हाउस बनाने में सहायता होगी। सिक्किम में संगठित रूप से जैविक खेती का आरंभ 2003 में हुआ था जबकि राज्य सरकार ने सिक्किम राज्य जैविक बोर्ड का गठन किया था। इलायची यहां की प्रमुख नगदी फसल है।
राज्य में कृषि विकास के लिए कुल 48 योजनाओं को क्रियान्वित किया जा चुका है। सिक्किम भारत का एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएं हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है।
----
ब्रह्म सूत्र
ब्रह्म सूत्र, वेदान्त शास्त्र अथवा उत्तर (ब्रह्म) मीमांसा का आधार ग्रंथ है। इसके रचयिता बादरायण कहे जाते हैं। इनसे पहले भी वेदान्त के आचार्य हो गये हैं, सात आचार्यों के नाम तो इस ग्रन्थ में ही प्राप्त हैं। इसका विषय है ब्रह्म का विचार।
ब्रह्मसूत्र के अध्यायों का वर्णन इस प्रकार है- प्रथम अध्याय का नाम समन्वय है, इसमें अनेक प्रकार की परस्पर विरुद्ध श्रुतियों का समन्वय ब्रह्म में किया गया है। दूसरे अध्याय का साधारण नाम अविरोध है। इसके प्रथम पाद में स्वमतप्रतिष्ठा के लिए स्मृति-तर्कादि विरोधों का परिहार किया गया है। द्वितीय पाद में विरुद्ध मतों के प्रति दोषारोपण किया गया है। तृतीय पाद में ब्रह्म से तत्वों की उत्पत्ति कही गई है। चतुर्थ पाद में भूतविषयक श्रुतियों का विरोधपरिहार किया गया है। तृतीय अध्याय का साधारण नाम साधन है। इसमें जीव और ब्रह्म के लक्षणों का निर्देश करके मुक्ति के बहिरंग और अन्तरंग साधनों का निर्देश किया गया है। चतुर्थ अध्याय का नाम फल है। इसमें जीवन्मुक्ति, जीव की उत्क्रान्ति, सगुण और निर्गुण उपासना के फलतारतम्य पर विचार किया गया है।
ब्रह्मसूत्र पर सभी वेदान्तीय सम्प्रदायों के आचार्यों ने भाष्य, टीका व वृत्तियाँ लिखी हैं। इनमें गम्भीरता, प्रांजलता, सौष्ठव और प्रसाद गुणों की अधिकता के कारण शांकर भाष्य सर्वश्रेष्ठ स्थान रखता है। इसका नाम शारीरक भाष्य है।
कुरु, पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक था। आधुनिक हरियाणा तथा दिल्ली का यमुना नदी के पश्चिम वाला अंश इसमें शामिल था । इसकी राजधानी आधुनिक दिल्ली (इन्द्रप्रस्थ) थी ।
प्राचीन देश कुरु का हिमालय के उत्तर का भाग उत्तर कुरु और हिमालय के दक्षिण का भाग दक्षिण कुरु के नाम से विख्यात था। भागवत के अनुसार युधिष्ठर का राजसूय यज्ञ और श्रीकृष्ण का रुक्मिणी के साथ विवाह यहीं हुआ था।
महाभारतकाल में हस्तिनापुर कुरु-जनपद की राजधानी थी। महाभारत से ज्ञात होता है कि कुरु की प्राचीन राजधानी खांडवप्रस्थ थी। कुरु-श्रवण नामक व्यक्ति का उल्लेख ऋग्वेद में है। अथर्ववेद संहिता 20,127,8 में कौरव्य या कुरु देश के राजा का उल्लेख है। वहीं वैदिक साहित्य के अनुसार कुरु प्रसिद्ध चंद्रवंशी राजा था। कुरु के पिता का नाम संवरण तथा माता का नाम तपती था। शुभांगी तथा वाहिनी नामक इनकी दो पत्नियां थीं। वाहिनी के पांच पुत्र हुए जिनमें कनिष्ठ का नाम जनमेजय था जिसके वंशज धृतराष्ट्र और पांडु हुए। सामान्यत: धृतराष्ट्र की संतान को ही कौरव संज्ञा दी जाती है, पर कुरु के वंशज कौरव-पांडवों दोनों ही थे। अग्नीध के एक पुत्र का नाम कुरु था जिनकी स्त्री मेरूकन्या प्रसिद्ध है।
महाभारत के अनेक वर्णनों से विदित होता है कि कुरुजांगल, कुरु और कुरुक्षेत्र इस विशाल जनपद के तीन मुख्य भाग थे। कुरुजांगल इस प्रदेश के वन्यभाग का नाम था जिसका विस्तार सरस्वती तट पर स्थित काम्यकवन तक था। खांडव वन भी जिसे पांडवों ने जला कर उसके स्थान पर इन्द्रप्रस्थ नगर बसाया था, इसी जंगली भाग में सम्मिलित था और यह वर्तमान नई दिल्ली के पुराने किले और कुतुब के आसपास रहा होगा।
मुख्य कुरु जनपद हस्तिनापुर (जि़ला मेरठ, उप्र) के निकट था। कुरुक्षेत्र की सीमा तैत्तरीय आरण्यक में इस प्रकार है- इसके दक्षिण में खांडव, उत्तर में तूध्र्न और पश्चिम में परिणाह स्थित था। संभव है ये सब विभिन्न वनों के नाम थे। कुरु जनपद में वर्तमान थानेसर, दिल्ली और उत्तरी गंगा द्वाबा (मेरठ-बिजनौर जि़लों के भाग) शामिल थे।
पपंचसूदनी नामक ग्रंथ में वर्णित अनुश्रुति के अनुसार इलावंशीय कौरव, मूल रूप से हिमालय के उत्तर में स्थित प्रदेश (या उत्तरकुरु) के रहने वाले थे। कालांतर में उनके भारत में आकर बस जाने के कारण उनका नया निवासस्थान भी कुरु देश ही कहलाने लगा। इसे उनके मूल निवास से भिन्न नाम न देकर कुरु ही कहा गया। केवल उत्तर और दक्षिण शब्द कुरु के पहले जोड़ कर उनकी भिन्नता का निर्देश किया गया।
महाभारत में भारतीय कुरु-जनपदों को दक्षिण कुरु कहा गया है और उत्तर-कुरुओं के साथ ही उनका उल्लेेख भी है। अंगुत्तर-निकाय में सोलह महाजनपदों की सूची में कुरु का भी नाम है जिससे इस जनपद की महत्ता का काल बुद्ध तथा उसके पूर्ववर्ती समय तक प्रमाणित होता है।
महासुत-सोम-जातक के अनुसार कुरु जनपद का विस्तार तीन सौ कोस था। जातकों में कुरु की राजधानी इन्द्रप्रस्थ में बताई गई है। हत्थिनापुर या हस्तिनापुर का उल्लेख भी जातकों में है। ऐसा जान पड़ता है कि इस काल के पश्चात और मगध की बढ़ती हुई शक्ति के फलस्वरूप जिसका पूर्ण विकास मौर्य साम्राज्य की स्थापना के साथ हुआ, कुरु, जिसकी राजधानी इस्तिनापुर राजा निचक्षु के समय में गंगा में बह गई थी और जिसे छोडक़र इस राजा ने वत्स जनपद में जाकर अपनी राजधानी कौशांबी में बनाई थी, धीरे-धीरे विस्मृति के गर्त में विलीन हो गया। इस तथ्य का ज्ञान जैन उत्तराध्यायन सूत्र से होता है ।
1. डबल रोटी बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाला बेकिंग पाउडर क्या होता है?
(अ) सोडियम कार्बोनेट (ब) सोडियम बाइकार्बोनेट (स) सोडियम सल्फेट (द) सोडियम क्लोराइड
2. सोडियम बाइकार्बोनेट आग बुझाने में उपयोगी है, इसका कारण क्या है?
(अ) गर्म होने पर यह विघटित होकर कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करता है, जो आग को बुझा देती है (ब) यह आग के लिए आवरण की तरह कार्य करता है (स) यह पानी छोड़ता है, जो आग बुझा देती है (द) यह झाग उत्पन्न करता है, जो आग बुझा देती है
3. निम्नलिखित लवणों में से सागरीय जल की लवणता में किसका अधिकतम योगदान है?
(अ)कैल्शियम सल्फेट (ब) मैग्नीशियम क्लोराइड (स) मैग्नीशियम सल्फेट (द) सोडियम क्लोराइड
4. लोहे का शुद्धतम रूप निम्न में से कौन सा है?
(अ) स्टील (ब) पिटवा लोहा (स) ढलवां लोहा (द) स्टेनलेस स्टील
5. लोहे को इस्पात में बदलने के लिए कौन सी धातु मिलाई जाती है?
(अ) रांगा (ब) मैंगनीज (स) कैडमियम (द) निकेल
6. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व लोहे के साथ मिश्रित होने पर इस्पात बनाता है, जो उच्च ताप का प्रतिरोध कर सकता है और जिसमें उच्च कठोरता तथा अपघर्षण प्रतिरोधकता होती है?
(अ) एल्युमीनियम (ब) क्रोमियम (स) निकेल (द) टंगस्टन
7. स्टील को कठोरता प्रदान करने के लिए मिलायी जाती है?
(अ) कार्बन की मात्रा (ब) मैंगनीज की मात्रा (स) सिलिकॉन की मात्रा (द) क्रोमियम की मात्रा
8. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ सर्वाधिक प्रत्यास्थ है?
(अ) रबड़ (ब) इस्पात (स) कांच (द) प्लास्टिक
9. गैल्वेनीकृत लोहे पर किसका लेप रहता है?
(अ) एल्युमीनियम (ब) जस्ता (स) सीसा (द) चांदी
10. मुगल वंश में किस राजकुमारी ने लेखन में भी रुचि ली और इतिहासकार के रूप में जानी जाती हैं?
(अ) जहांआरा(ब)रोशनआरा (स)गुलबदन बेगम (द) मेहरून्निशा
11. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसके शासनकाल में हुई थी?
(अ) स्कंद गुप्त (ब) चंद्र गुप्त (स) कुमार गुप्त (द) बुद गुप्त
12. ऋतु के नियामक देवता किसे माना जाता है?
(अ) इंद्र (ब) वरूण (स) अग्नि (द) रुद्र
13. हज के लिए अनुदान देना सर्वप्रथम किस शासक ने शुरू किया था?
(अ) फिरोजशाह तुगलक ने (ब)बलबन ने (स) अकबर ने (द) जहांगीर ने
14. निम्नलिखित में से कौन वेदांग का हिस्सा नहीं हैं?
(अ) शिक्षा (ब) गंधर्व (स) ज्योतिष (द) छंद
15. भारत में चिश्ती संप्रदाय के संस्थापक निम्नलिखित में से कौन थे?
(अ) शेख सलीम चिश्ती (ब) मोईनुद्दीन चिश्ती (स) शेख सरहिंदी (द) बाबा फरीद
16. अकबर के संबंध बनाने वाला प्रथम शासक निम्नलिखित में से कौन था?
(अ) हाड़ा (ब) राठौर (स) सिसौदिया (द) कच्छवाहा
17. जीवों के प्राकृतिक चयन का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?
(अ) लैमार्क (ब) डार्विन (स) डी. ब्रीज (द) मेंडल
18. योग्यतम की उत्तरजीविता का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) लैमार्क (ब) डार्विन (स) डी. ब्रीज (द) पाश्चर
19. उत्परिवर्तन के सिद्धांत के जन्मदाता कौन माने जाते हैं?
(अ) मेंडल (ब) अरस्तू (स) डी. ब्रीज (द) डार्विन
20. उत्तरप्रदेश में भारत कला भवन कहां स्थित है?
(अ)इलाहाबाद में (ब)आगरा में (स) मथुरा में (द) वाराणसी में
21. भारत में चावल कृषित क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की कोटि कौन सी है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
22. निम्नलिखित में से किस फसल के उत्पादन में उत्तरप्रदेश देश का सबसे बड़ा उत्पादक है?
(अ) चावल के (ब) मक्का के (स) जौ के (द) आलू के
23. भारत में नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य निम्न में से कौन सा है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) कर्नाटक (स) केरल (द) तमिलनाडु
24. सन् 2006 में नाथुला जिन देशों के बीच सीमा पार व्यापार के लिए पुन: खोला गया है, उनमें भारत के अलावा दूसरा देश कौन सा है?
(अ) बांग्लादेश (ब) चीन (स)भूटान (द) नेपाल
25. प्लास्टिक मनी शब्द का आशय किससे है?
(अ) प्लास्टिक की पर्त चढ़े कागज पर बना बैंक ड्राफ्ट (ब) प्लास्टिक की पर्त चढ़े कागज पर छपे करेंसी नोट (स) प्लास्टिक के धागे से पिरोए गए करेंसी नोट (द)मुख्यतया बैंकों द्वारा जारी किए गए के्रडिट कार्ड
26. आयात और निर्यात पर लगाए जाने वाले कर को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) आय कर (ब) व्यापार कर (स) सीमा कर (द) एक्साइज ड्यूटी
27. पूरा सुगंधा-5 निम्नलिखित में से किस फसल की एक सुगंधित किस्म है?
(अ) मक्का की (ब) अरहर की (स) धान की (द) गन्ना की
28. मूल्य वद्र्घित टैक्स (वेट) किस पर लगाया जाता है?
(अ) प्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ता पर (ब) उत्पादन के अंतिम स्तर पर (स) उत्पादन के प्रथम स्तर पर (द) उत्पादन के अंतिम बिक्री तक प्रत्येक स्तर पर
29. केंचुए में कितनी आंखें होती हैं?
(अ) एक (ब) दो (स) बहुत (द) कोई नेत्र नहीं
---
सही जवाब- 1.(ब) सोडियम बाइकार्बोनेट, 2.(अ) गर्म होने पर यह विघटित होकर कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करता है, जो आग को बुझा देती है, 3.(द)सोडियम क्लोराइड, 4.(ब) पिटवा लोहा, 5.(द) निकेल, 6.(ब)क्रोमियम, 7.(द) क्रोमियम की मात्रा, 8.(ब) इस्पात, 9.(ब)जस्ता, 10.(स)गुलबदन बेगम, 11.(स) कुमार गुप्त, 12.(ब) वरूण, 13.(अ) फिरोजशाह तुगलक ने, 14.(ब) गंधर्व, 15.(ब)मोईनुद्दीन चिश्ती, 16.(द)कच्छवाहा, 17.(ब)डार्विन, 18.(ब) डार्विन, 19.(स) डी. ब्रीज, 20.(द) वाराणसी में, 21.(अ) प्रथम, 22.(द) आलू के, 23. (स) केरल, 24.(ब) चीन, 25.(द)मुख्यतया बैंकों द्वारा जारी किए गए के्रडिट कार्ड, 26.(स) सीमा कर, 27.(स) धान की, 28.(द) उत्पादन के अंतिम बिक्री तक प्रत्येक स्तर पर, 29.(द) कोई नेत्र नहीं।
जैनेरिक दवाओं में वही तत्व होते हैं, जो प्रैस्क्रिप्शन दवाओं में होते हैं, लेकिन ये पेटेंट कानून से मुक्त होती हैं, इसलिए सस्ती पड़ती हैं। जैसे कि ऐस्पिरिन जैनरिक दवा है, लेकिन दवा बनाने वाली विभिन्न कंपनियां अलग-अलग नामों से इसे बेचती हैं।
जैनरिक दवाएं भी गुणवत्ता के कड़े पैमानों से होकर गुजरती हैं इसलिए उतनी ही प्रभावी होती हैं और इनके कोई अतिरिक्त साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। केन्द्र सरकार भी अब जैनरिक दवाइयों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है और इसके लिए प्रचार अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में आगामी 15 अगस्त (2013) से जैनरिक दवाइयां मरीजों को मुफ्त में मिलनी शुरू हो जाएंगी।
ग्रंथ वर्णाक्षर
ग्रंथ वर्णाक्षर, दक्षिण भारत की लेखन पद्घति है, जिसका विकास पांचवी शताब्दी में हुआ और यह अब भी प्रचलन में है। ग्रंथ में लिखा गया आरंभिक अभिलेख पांचवी-छठी शताब्दी का है और यह पल्लव (आधुनिक चेन्नई के निकट) राज्य के ताम्रपत्रों और प्रस्तर स्मारकों पर उत्कीर्ण है। इन अभिलेखों में वर्णाक्षर के जिस स्वरूप का उपयोग हुआ है। उसे आरंभिक ग्रंथ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
सातवीं शताब्दी के मध्य से आठवी शताब्दी के अंत तक इस्तेमाल की जाने वाली लिपि को मध्यग्रंथ कहते हैं और इसके बारे में भी ताम्र व प्रस्तर अभिलेखों के माध्यम से ही जानकारी मिलती है। नौवीं से चौदहवीं शताब्दी तक इस्तेमाल की गई लिपि को संक्रमण ग्रंथ कहते हैं। लगभग 1300 ई. के बाद से आधुनिक लिपि का उपयोग हो रहा है। वर्तमान काल में इसके दो प्रकारों का उपयोग हो रहा है। ब्राह्मïण या वर्गाकार और जैन या वर्तुलाकार।
मूलत: इस लिपि का उपयोग संस्कृत लिखने के लिए होता था, लेकिन इसके बाद के प्रकारों का इस्तेमाल दक्षिण भारत की स्थानीय द्रविड़ भाषा को लिखने के लिए होने लगा। तुलु मलयालम लिपि ग्रंथ का एक प्रकार है, जो आठवीं या नौंवी शताब्दी से प्रचलित है। संभावना है कि आधुनिक तमिल लिपि भी गं्रथ से ही उत्पन्न हुई होगी, लेकिन यह निश्चित नहीं है। इस लिपि में 35 अक्षर हैं, जिसमें पांच स्वर हैं और यह बाएं से दाईं ओर लिखी जाती हैं।
आकाश में विमानों के नेविगेशन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसरों के सहयोग से उपग्रह आधारित संचार प्रणाली जियो ऑगमेटेड नेविगेशन (GAGAN) का विकास किया है। इससे विमानों व एयर टै्रफिक कंट्रोल के बीच उपग्रह आधारित संचार व्यवस्था हो सकेगी।
जीपीएस पर आधारित यह प्रणाली एएआई के देशभर में स्थित सभी 110 हवाई अड्डïों पर स्थापित की जाएगी। इससे एटीसी की रेंज में पूरे भारत का वायु क्षेत्र आ जाएगा। वर्तमान में विमानों के नेविगेशन के लिए एटीसी रडार प्रणाली पर निर्भर है, किंतु इसकी रेंज सीमित होने के कारण नेविगेशन में कठिनाई आती है। गगन प्रणाली शुरू होने के बाद यह पूरा कार्य उपग्रह पर आधारित हो जाएगा। ऐसी प्रणालियां विकसित देशों में पहले ही कार्य कर रही हैं।
दक्षिण अमेरिकी देश चिली से 2500 मील दूर स्थित द्वीप ईस्टर आईलैंड है। पिट केरियन द्वीप के पास स्थित ईस्टर आइसलैंड अपनी विचित्रता और डरावने स्थल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ईस्टर द्वीप दुनिया की सबसे रहस्यमय जगहों में से एक है। प्रशांत महाद्वीप में सुदूर स्थित ईस्टर द्वीप पर प्राचीनतम विशाल शिलाओं के मानव सिरों वाली प्रतिमाएं अब तक सारी दुनिया के लिए आश्चर्य से भरपूर हैं। यह दुनिया में मुख्य भूमि से सबसे दूर स्थित इंसानी आबादी वाला द्वीप है। ईस्टर आइलैंड दक्षिणी प्रशांत महासागर में 64 वर्ग मील क्षेत्र में फैला हुआ है।
ईस्टर आइसलैंड का स्पेनिश नाम इसला डी पैसकुआ है। स्थानीय भाषा में रापा नुई कहलाने वाले इस द्वीप पर एक ही पत्थर से तराशी हुई विशालकाय इंसानी मूर्तियां जगह-जगह बिखरी हुई है, जिन्हे मोआई कहा जाता है। इनमें से सबसे बड़ी मूर्ति 33 फिट ऊंची और लगभग 75 टन भारी है। यहां पर एक अधूरी मूर्ति भी दिखाई देती है जो अगर पूरी हो जाती तो 69 फिट ऊंची और लगभग 270 टन भार की होती। यह मूर्तियां लगभग 1200 साल पुरानी मानी जाती है और यूनेस्को ने इस स्थान को विश्व विरासत की सूची में रखा है। यहां पर जुलाई और अगस्त के महीनों में तापमान कम होने पर सबसे अधिक पर्यटक देखे जा सकते है।
मुख्य प्रशांत महासागर से 1500 मील दूर समुद्री चट्टानों के बीच छिपे इस द्वीप पर कभी प्राचीन पॉलीनेजिया सभ्यता के लोग रहते थे। सात अजूबे वाले इस निर्जन द्वीप पर 7 मीटर ऊंची विशाल मानव आकृतियों के लिए ये तक कहा जाता रहा है कि इनका निर्माण किसी प्राचीन मानव सभ्यता के लिए असंभव लगता है।
यह मूर्तियां किसने और क्यों बनाई, के सवाल को लेकर दुनियाभर में विभिन्न विश्वास है। कुछ लोगों का कहना है कि इन्हे दूसरे ग्रह से आए जीवधारियों ने तैयार किया था, तो वहीं कुछ का विश्वास है कि इन्हें इस द्वीप पर बस गये दक्षिण अमेरिकी आदिवासियों ने अपने मृत पुरखों की याद में गढ़ा था। यह सिद्धांत अब कुछ ज्यादा ही स्पष्ट हो रहा है। दरअसल हाल ही में इस द्वीप में शोध के लिए पहुंचे ब्रिटिश पुरातत्वविदों के एक दल ने इसका सूत्र तलाश लिया है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि निश्चित रूप से यह मूर्तियां आदिवासियों के अनुष्ठान का अंग थीं। ज्वालामुखी में मिली छोटी सी कुल्हाड़ी की बढिय़ा स्थिति यह साफ़ करती है कि संभवत: यह ज्वालामुखी को आदिवासियों की ओर से चढ़ाई गई भेंट थी क्योंकि इसने उन्हें पुकाओ बनाने के लिए पत्थर उपलब्ध कराए।
अब एक हजार से अधिक प्रतिमाओं की खुदाई में पता चला है कि इन प्रतिमाओं का सिर्फ सिर ही नहीं जमीन के नीचे कई फीट की गहराई तक इनका पूरा धड़ भी बना हुआ है। इस्टर आइलैंड स्टैच्यू प्रोजेक्ट के तहत इन रहस्मयीय चट्टानों के निचले सिरे ढूंढने के लिए प्रतिमाओं वाले स्थान की खुदाई की गई। इसमें पाया गया कि कई फिट गहरे तक इन प्रतिमाओं का पूरा धड़ बना हुआ है। इसके गर्भ में जाने के लिए चौड़ी सीढिय़ां भी बनी हुई हैं। रापा नुई तकनीक से इस प्राचीन स्थल की खुदाई की गई। इन प्रतिमाओं के नीचे कई गुप्त तहखाने भी हैं जहां प्राचीनकाल में कुछ रस्में निभाई जाती रही होंगी। इन प्रतिमाओं के जमीन के नीचे के हिस्से में लाल रंग के पेंट के निशान भी मिले हैं। इन पर कुछ ख़ास किस्म के निशान बनाए गए हैं जैसे कुछ लोगों ने इस पर अपनी पहचान अंकित कर रखी हो। इस निशान को विज्ञानियों की भाषा में वाका कहते हैं।
ग्वार या ग्वारफली भारत के कई प्रदेशों में होती है। ग्वारफली का उपयोग हरी तरकारी के रूप में होती है। ग्वार विशेषत: गर्मी की ऋतु की फसल है, परंतु सामान्यत: यह वर्षा ऋतु और बसंत ऋतु में इस प्रकार वर्ष में दो बार होती है।
अच्छे निथारवाली वाली बेसर या लाल जमीन इसके लिए ज्यादा अनुकूल रहती है। इसके पौधे दो-तीन हाथ ऊंचे बढ़ते है। ग्वार को बाजरे के साथ मिश्र फसल के रूप में भी बोया जाता है। हरी पडवाश की खाद के लिए भी ग्वार बोई जाती है। एक बीघा जमीन में अनुपात: तीन हजार पौंड ग्वारफलिया उत्पन्न होती है। ग्वार की कई किस्म होती है। इनमें तरडिया या फटकनिया ग्वार को छोड़ अन्य किस्मों की फलियों का साग बनाने में उपयोग होता है। नरम फलियों वाली अच्छी किस्म की ग्वार को मक्खनिया ग्वारा कहते हैं। इसकी फलियां सुकोमल और चार-पांच इंच लंबी होती है। लोग इसे विदेशी ग्वार भी कहते हैं। साग के अलावा इसकी फलियों का अचार भी बनता है। ग्वार की कुछ किस्में चौपायों के चारे के लिए भी उगाई जाती हैं।
ग्वारफली को पोषण मूल्य फनसी (फ्रैंचबीन) जितना ही समृद्ध माना जाता है। सामान्यत: ग्वार चौपायों का आहार माना जाता है। यह विशेषकर बैलों को खिलाया जाता है। इससे बैलों की ताकत बढ़ती है। दुधारू पशुओंं को ग्वार खिलाने से दूध बढ़ता है। गोंद बनाने के लिए भी ग्वारा की कुछ किस्मों का उपयोग होता है।
ग्वारफली मधुर, रुक्ष, शीतल, भारी, पौष्टिïक, पित्तहर और कफकारक और वायुकारक होता है। इसका साग पौष्टिïक माना जाता है। ग्वार के मुलायम पत्ते का साग खाने से रतांैधापन मिटता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन भी नुकसानदायक है।
कर्म
गीता दो प्रकार के कर्मों का उल्लेख करती है- सकाम और निष्काम। इसी के अन्य भेद संचित और प्रारब्ध, दैव और पित्र्य और प्रवृत्त तथा निवृत्त हैं। जैन मत में धाति और अधाति को कर्म माना जाता है। इनमें पहला मुक्ति मार्ग की बाधा है। इसके शुभ और अशुभ भेद भी किए जाते हैं। मीमांसा गुणकर्म और अर्थ-कर्म विभेद करती है। अर्थकर्म के भी नित्य, नैमित्यिक और काम्य तीन भेद है। इसके शुभ और अशुभ भेद भी किए जाते हैं। वेदांत ने कायिक, वाचिक , मानसिक, कृत और अकृत ये पांच भेद बताए हैं। तंत्र में जागरण, मारण, उच्चाटन, मोहन स्तंभन और विध्वंशन तथा हठयोग में धौति, वस्ति, नेति, नौलि, कपालभस्ति और त्राटक ये छह-छह भेद वर्णित हैं। पुराणानुसार पुनर्जन्म, स्वर्ग अथवा मोक्ष कर्म के अनुसार ही होता है।
पिछोला झील राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर की सबसे प्रसिद्ध झील है। यह काफी सुंदर झील है।
इसके बीच में जग मन्दिर और जग निवास महल है जिनका प्रतिबिम्ब झील में पड़ता है। इसका निर्माण 14वीं शताब्दी के अन्त में राणा लाखा के शासनकाल में एक बंजारे ने कराया था और बाद में राजा उदयसिंह ने इसे ठीक कराया। बादशाह बनने से पहले शाहजहां भी इस झील के महलों में आकर ठहरा था।
इस झील में स्थित दो टापुओं पर जग मंदिर और जग-निवास दो सुंदर महल बने हैं। अब इन महलों को एक पंच-सितारा होटल (लेक पैलेस होटल) में बदल दिया गया है। जिसे राजस्थान, उदयपुर के भूतपूर्व राणा भगवंत सिंह चलाते हैं।
यूरोपीय फुटबॉल में चैंपियंस लीग, यूरोपीय चैंपियनशिप, सुपर कप और दूसरे प्रमुख मुकाबले कराने की जिम्मेदारी यूएफा नाम के संगठन की है। यूएफा नाम है यूरोप के फुटबॉल संघों के संगठन का, जिसका गठन 14 जून, 1954 को हुआ था।
यूएफा फुटबॉल संघ फीफा के 6 महाद्वीपीय मंडलों में से एक है। इटली, फ्रांस और बेल्जियम जैसे देशों के प्रमुख फुटबॉल संगठनों के साथ विचार विमर्श के बाद यूएफा का गठन 15 जून 1954 को स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में हुआ था। 25 सदस्यों के साथ शुरुआत करने वाले यूएफा के इस समय 54 सदस्य हैं। बाद में कई एशियाई देश जैसे कजाकस्तान और इजराइल भी यूएफा में शामिल हो गए। सभी प्रमुख मुकाबलों से संबंधित मीडिया अधिकार, कार्यक्रम और पुरस्कारों के बारे में तय करना यूएफा के हाथ में ही है।
कौन थे निमि
पौराणिक आख्यानों के अनुसार निमि, महाराज इक्ष्वाकु के पुत्र थे और महर्षि गौतम के आश्रम के समीप वैजयन्त नामक नगर बसाकर वहां का राज्य करते थे।
एक बार निमि जी एक सहस्त्र वर्षीय यज्ञ करने के लिये श्री वसिष्ठ जी को वरण किया। लेकिन उस समय श्री वसिष्ठ जी इन्द्र का यज्ञ कर रहे थे। तब निमि दूसरों से यज्ञ कराने लगे। जब श्री वसिष्ठ जी को पता चला कि निमि दूसरों से यज्ञ करा रहे हैं तो इन्होंने शाप दे दिया कि ये शरीर से रहित हो जाएं। लोभ-वश वसिष्ठ जी ने श्राप दिया है ऐसा जानकर निमि ने भी वसिष्ठ ऋषि को देह से रहित होने का श्राप दे दिया। जिसके कारण दोनों ही भस्म हो गए।
यज्ञ समाप्ति पर देवताओं ने प्रसन्न होकर निमि को पुन: जीवित होने का वरदान दे रहे थे लेकिन नश्वर शरीर होने के कारण निमि ने कहा मैं पलकों में निवास करूं, ऐसा वरदान मांगा। तभी से पलकें गिरने लगीं। ऋषियों ने एक विशेष उपचार से यज्ञ समाप्ति तक निमि का शरीर सुरक्षित रखा। निमि के कोई सन्तान नहीं थी। इसलिए ऋषियों ने अरणि से उनका शरीर मन्थन किया, जिससे इनके एक पुत्र उत्पन्न हुआ।
जन्म लेने के कारण ‘जनक’, विदेह होने के कारण ‘बैदेह’ और मन्थन से उत्पन्न होने के कारण उसी बालक का नाम ‘मिथिल’ हुआ। उसी ने मिथिलापुरी बसाईं। इसी कुल में श्री शीरध्वज जनक के यहां आदि शक्ति सीता ने अवतार लिया था।
हमारे शरीर में धडक़ने वाला मु_ी भर का दिल हर मिनट करीब 70 बार धक धक करता है और दिन भर में कम से कम 10 हजार लीटर खून पंप कर पूरे शरीर में पहुंचाता है। वह भी सारा जीवन।
हमारा दिल दो पंपों से बना है। दाहिना हिस्सा फेफड़े तक खून पहुंचाता है, जहां उसे ऑक्सीजन मिलता है। बायां हिस्सा उतना ही खून शरीर की धमनियों में डालता है। हर हिस्से का एक एट्रियम होता है और एक चैंबर। रक्त प्रवाह एक ही ओर होता है। दाहिने, बाएं आलिंद, निलय और धमनियों के बीच बना वॉल्व उसे वापस आने से रोकता है। दिल दरअसल मांसपेशी मात्र है, लेकिन एक विशेष तरह की। वह पैर और बांह की मांशपेशियों जैसा होता है। उसी तरह काम करता है लेकिन एक दूसरे से जुड़ा होता है और थकता नहीं। दिल की धडक़न को आप रोक नहीं सकते, क्योंकि वह स्नायु से नहीं चलता। विशेष मांसपेशियां नियमित रूप से करंट पैदा करती है जिसके कारण दिल फैलता और सिकुड़ता है। ऐसा न होने पर कृत्रिम दिल लगाना पड़ता है।
दिल की धडक़न सामान्य न हो तो उसे आराम नहीं मिलता। तनाव में होने पर डिफीब्रिलेटर की मदद से उसकी उत्तेजना तोड़ी जाती है ताकि वह फिर से शरीर में खून पंप कर सके। मरीज का दिल बहुत धीरे धडक़ता हो तो कृत्रिम पेसमेकर से मदद मिलती है। 1958 में पहली बार किसी इंसान के शरीर में पेसमेकर लगाया गया। वह करंट पैदा करता है और दिल की मांसपेशियों तक पहुंचाता है।
ओपन हर्ट सर्जरी के लिए दिल को रोक देना पड़ता है। 50 के दशक में डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम का आविष्कार किया जो ऑपरेशन के दौरान दिल और फेफड़े का काम संभालता है। आधुनिक चिकित्सा में सीना खोले बिना दिल की जांच या ऑपरेशन संभव है। डॉक्टर धमनी से होकर कैथेटर दिल तक ले जाते हैं और कंट्रास्ट एजेंट डालकर दिल का टेस्ट करते हैं। दिल का वॉल्व खराब हो जाए तो नया लगाना पड़ता है। इसके लिए सूअर का या धातु का कृत्रिम वॉल्व उपलब्ध है। अब फोल्डिंग वॉल्व बन गये हैं जिन्हें कैथेटर के जरिए लगाया जाता है।ा
कोरोनरी नसें दिल की मांसपेशियों तक रक्त यानी खाना और ऑक्सीजन पहुंचाती है. कोई नस बंद हो जाए तो मांसपेशियां मर जाती हैं। बाइपास सर्जरी से रक्त प्रवाह को ठीक रखा जाता है। यदि दिल में खून पहुंचाने वाली नसें बंद हों तो डॉक्टर कैथेटर के जरिए वहां स्टेंट डाल कर बंद हिस्से को खोल देते हैं। धातु का यह खोल धमनी में सामान्य रक्त प्रवाह को संभव बनाता शोधकर्ता प्लास्टिक का दिल बना रहे हैं जिसे शरीर में लगाया जा सके। इसका बछड़े पर सफल टेस्ट हुआ है, लेकिन शरीर के जादुई अंग को प्लास्टिक से बदलना इतना आसान नहीं।
पहला हार्ट ट्रांसप्लांटेशन 1967 में हुआ। अब तो यह आम बात हो गई है। हर साल दुनिया भर में हृदय दान करने वालों से मिले हजारों दिलों को नया शरीर मिलता है। नई जिंदगी, दान में मिलने वाले दिल बहुत कम हैं। अगर दिल ठीक से काम नहीं कर रहा है तो मदद के लिए कृत्रिम दिल भी हैं। अपना दिल शरीर में रहता है और उसकी मदद एक पंप से होती है।
हूंण जाति
हंूण मध्य एशिया की एक खानाबदोश जाति था। हूंणों ने पांचवीं शताब्दी के मध्य भारत पर पहला आक्रमण किया। 455 ई. में स्कंदगुप्त ने उन्हें आगे बढऩे से रोका, लेकिन बाद के आक्रमण में 500 ई. के लगभग हूंणों का नेता तोरमाण मालवा का स्वतंत्र शासक बनने में सफल हो गया। उसके पुत्र ने पंजाब में स्यालकोट को अपनी राजधानी बनकर चारों ओर आतंक मचाया। अंत में मालवा के राजा यशोधर्मा और बालादित्य ने मिलकर 528 ई. में उसे पराजित किया। पराजय के बाद भी हूंण भारत छोडक़र वापस मध्य एशिया नहीं गए। वे भारत में ही बस गए और उन्होंने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया।
1. सर्वोदय योजना का प्रारूप किसके द्वारा तैयार किया गया था?
(अ) आर्देशिर दलाल (ब) एम.एन. राय (स) श्री मन्न नारायण (द) जयप्रकाश नारायण
2. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक परिव्यय किस भाग पर किया गया था?
(अ) उद्योग (ब) भारी उद्योग (स) ऊर्जा (द) परिवहन एवं संचार
3. किस पंचवर्षीय योजना के दौरान देश में तीन लौह इस्पात संयंत्र स्थापित किए गए थे?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
4. भारतीय संविधान में प्रस्तावना को संविधान सभा द्वारा कब ग्रहण किया गया?
(अ)सम्मेलन के प्रथम दिन (ब)जिस दिन मौलिक अधिकारों को ग्रहण किया गया (स)जिस दिन राज्य के नीति-निदेशक तत्वों को पारित किया गया (द) जब संविधान के संपूर्ण मसौदे को मंजूरी दी गई
5. निम्रलिखित में से किस विवाद के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने यह व्यवस्था दी कि प्रस्तावना संविधान का मुख्य आधार है?
(अ)ए.के. गोपालन बनाम मद्रास सरकार (ब) बेरूबारी संघ से संबंधित मामले में (स) सज्जन सिंह बनाम राजस्थान सरकार (द) केशवानंद भारती बनाम केरल सरकार
6. राज्य की सुरक्षा के लिए क्या मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं?
(अ)हां (ब)नहीं (स) कभी नहीं (द) उपरोक्त कोई नहीं
7. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
(अ) 5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
8. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ)40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक)स्थिति में हो (ब)40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स) 45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द)इनमें से कोई नहीं
9. बायोगैस के प्रमुख तत्व क्या हैं?
(अ)मीथेन व कार्बन डाइऑक्साइड (ब)एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड (स)मीथेन व कार्बन मोनोक्साइड (द)इनमें से कोई नहीं
10. रोलेण्ड-गेरॉस स्टेडियम किसके लिए जाना जाता है?
(अ)पिछला विश्व कप फुटबॉल फाइनल वहां खेला गया था (ब) यूनान (ग्रीस)में पिछले ओलंपिक खेलों का एक स्टेडियम (स)फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस ओपन टूर्नामेंट यहां खेला जाता है (द)ऑस्टे्रलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट यहां खेला जाता है
11. निम्रलिखित महिलाओं में से कौन-सी भारतीय नौसेना की प्रथम वाइस एडमिरल बनी है?
(अ)कंवलजीत दयोल (ब) कंचन चौधरी भट्टाचार्य (स) पद्मावती बंद्योपाध्याय (द)पुनीता अरोड़ा
12. पटाखे में लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण दिखाई देता है?
(अ)मैग्रेशियम (ब) बेरियम (स) स्ट्रोनशियम (द) सोडियम।
13. निम्र में से किसमें नाइट्रोजन की मात्रा सर्वाधिक होती है?
(अ)यूरिया (ब) अमोनियम सल्फेट (स) सोडियम नाइट्रेट (द) अमोनियम क्लोराइड
14. कैथोड किरणें किस प्रकार की होती हैं?
(अ)एक्स किरणों के समान (ब)वाय किरणों के समान (स)इलेक्ट्रॉन के समान (द) प्रोट्रॉन के समान
15. टेस्टोस्टीरॉन किसमें पाया जाता है?
(अ)पुरूषों में (ब) स्त्रियों में (स)पशुओं में (द) दोनों में से किसी में नहीं
16. हाइड्रोजन वर्ण क्रम में सबसे पहले किस श्रेणी की खोज हुई?
(अ) लाइमन की (ब) बामर की (स) पाश्चन की (द) फुंड की
17. किसी उत्पति-माध्यम में अकेली कोशिका से पैदा होने वाली कोशिकाएं कहलाती है?
(अ) हेण्लॉइड (ब) होमोप्लॉइड (स) क्लोन (द) पुत्री कोशिकाएं
18. किसकी गंध से मच्छर भगाने वाली अच्छी औषधि तैयार की जा सकती है?
(अ)नीम (ब) चावल की भूसी (स) सिंकोना (द) तुलसी
19. मानचित्र पर बनाई गई वे रेखाएं जो समुद्र से बराबर ऊंचाई वाले स्थानों को 0िमलाते हैं, क्या कहलाती हैं?
(अ) आइसोबार (ब) आइसोथर्म (स) आइसोटोप (द) कंटूर
20. मानचित्र का वर्षा का वितरण दिखाने के लिए किस रेखा का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आइसोहाइट (ब) आइसोथर्म (स) आइसोबार (द) आइसोहेलाइन
21. सामान जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएं कौन सी हैं?
(अ)आइसोप्रैक्ट (ब) आइसोडोपेन (स) आइसोटैक (द) आइसोपाइक्निक
22. महासागरीय एवं सागरीय भागों में लवणता की समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ)आइसोबाथ (ब) आइसोहेल (स) आइसोसैलाइन (द) आइसोहैलाइन
23. निम्नलिखित में से कौन सा शहर नीली एवं सफेद नील के संगम पर स्थित है?
(अ) काहिरा (ब) बगदाद (स) खारतूम (द) अंकारा
24.भारत वर्ष में भर्तृहरि किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हुए हैं?
(अ) देवनागरी (ब) संस्कृत (स) फारसी (द) उर्दू
25. अकबर के शासन काल में वित्त मंत्री को क्या कहा जाता था?
(अ)वजीर (ब) मिर्जा बेग (स)आमिल (द) अमलगुजार
26. वाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना किस के द्वारा चलाई जा रही है?
(अ) राज्य सरकार (ब) केन्द्र सरकार (स) हुडको (द) इनमें से कोई नहीं
27. भारत के संविधान में निर्धारित किए गए अनुसार लोकसभा में सदस्यों की संख्या अधिकतम हो सकती है?
(अ) 547 (ब) 545 (स) 552 (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब- 1. (द) जयप्रकाश नारायण, 2.(द) परिवहन एवं संचार, 3.(ब) द्वितीय, 4.(द) जब संविधान के संपूर्ण मसौदे को मंजूरी दी गई, 5.(द) केशवानंद भारती बनाम केरल सरकार, 6.(अ)हां, 7.(स) 8 किमी तक, 8.(ब)40 अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो, 9. (ब) एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड, 10.(स)फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय टेनिस ओपन टूर्नामेंट यहां खेला जाता है,11.(अ)कंवलजीत दयोल, 12.(स) स्ट्रोनशियम, 13.(अ) यूरिया, 14.(स) इलेक्ट्रॉन के समान, 15.(अ) पुरूषों में, 16.(ब) बामर की, 17.(स) क्लोन, 18.(द) तुलसी, 19.(द) कंटूर, 20.(अ) आइसोहाइट, 21.(द) आइसो पाइक्निक, 22.(द) आइसोहैलाइन, 23.(स) खारतूम, 24.(ब)संस्कृत, 25.(अ) वजीर, 26.(ब) केन्द्र सरकार, (स) 552 ।
-ललित मौर्य
इस वर्ष मई का औसत तापमान बीसवीं सदी के औसत से 0.81 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है
इस वर्ष मई का महीना इतिहास का छठा सबसे गर्म मई का महीना था। इस वर्ष मई का औसत तापमान बीसवीं सदी के औसत से 0.81 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। जो इसे मई 2018 के साथ संयुक्त रूप से इतिहास का छठा सबसे गर्म मई का महीना बनाता है। यह जानकारी एनओएए के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन द्वारा जारी की गई है। वहीं यदि जनवरी से मई के औसत तापमान को देखें तो वो इसे इतिहास का आठवां सबसे गर्म वर्ष बनाता है।
इस बार मई के महीने की तुलना बीसवीं सदी के औसत तापमान से करें तो यह 45वां मौका है जब लगातार मई का तापमान 20वीं सदी के औसत तापमान से ज्यादा है। वहीं यह लगातार 437 वां महीना है जब तापमान बीसवीं सदी के औसत तापमान से ज्यादा है।
वहीं यदि क्षेत्रीय स्तर पर देखें तो एशिया में यह दूसरा सबसे गर्म मई का महीना है। वहीं एशिया में रिकॉर्ड के अनुसार मई 2020 अब तक का सबसे गर्म मई का महीना है। जबकि मई 2021 अफ्रीका का छठा सबसे गर्म मई है। वहीं यूरोप और उत्तरी अमेरिका में क्रमशः 2004 और 2011 के बाद सबसे ठंडा मई का महीना रिकॉर्ड किया गया है।
यदि मार्च से मई के तीन महीनों का औसत वैश्विक तापमान देखें तो यह औसत से 0.82 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया था। जिसके चलते यह दुनिया का आठवां सबसे गर्म मौसम बन गया है। यदि उत्तरी गोलार्ध को देखें तो इस बार वहां छठा सबसे गर्म वसंत का मौसम रिकॉर्ड किया गया था, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में अब तक की 11वीं सबसे गर्म शरद ऋतु रिकॉर्ड की गई थी।
जनवरी से मई के तापमान के आधार पर आठवां सबसे गर्म वर्ष है 2021
यदि जनवरी से मई के तापमान को देखें तो यह रिकॉर्ड का आठवां सबसे गर्म वर्ष है, जब वैश्विक औसत तापमान सदी के औसत तापमान से 0.77 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं यदि अफ्रीका की बात करें तो इस वर्ष जनवरी से मई का औसत तापमान इसे रिकॉर्ड का तीसरा सबसे गर्म वर्ष बनाता है। इससे पहले अफ्रीका में 2016 में तापमान सबसे ज्यादा था उसके बाद 2010 दूसरा सबसे गर्म वर्ष था। इसी तरह अब तक के आंकड़ों के अनुसार 2021 एशिया के लिए आठवां और दक्षिण अमेरिका के लिए नौंवा सबसे गर्म वर्ष है।
इसी तरह यदि आर्कटिक में जमा बर्फ की बात करें तो नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर के अनुसार पिछले महीने मई में आर्कटिक के लगभग 243,000 वर्ग मील हिस्से पर बर्फ जमा थी जोकि क्षेत्रफल में करीब सोमालिया के बराबर है। गौरतलब है कि पिछले 43 वर्षों के इतिहास में यह नौंवा ऐसा मौका है जब मई के महीने में इतने कम क्षेत्र में बर्फ जमा है।
उत्तरी गोलार्ध में इस बार मई के महीने में बर्फ का आवरण औसत से 10.8 लाख वर्ग मील कम था जोकि रिकॉर्ड के अनुसार तीसरा सबसे कम बर्फ का आवरण है। इससे पहले मई 2010 और मई 2012 में इतने कम क्षेत्र में बर्फ जमा थी। वहीं उत्तरी अमेरिका में बर्फ का आवरण 11वां सबसे छोटा है। इसी तरह यूरेशिया में भी यह पांचवा मौका है जब बर्फ का आवरण इतना कम है।
मई में दर्ज किया गया औसत तापमान एक बार फिर यह इशारा करता है कि दिन-प्रतिदिन वैश्विक तापमान में वृद्धि हो रही है। इस बारे में हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट ने भी इसका खुलासा किया है कि इस बात की 40 फीसदी सम्भावना है कि अगले पांच वर्षों में वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर जाएगी। (downtoearth.org.in/hindistory)
दुनिया की आबादी जुलाई 2013 में 7.2 अरब हो जाएगी और इस सदी के पूरा होते-होते धरती पर 10.9 अरब इंसान होंगे। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार इंसानों की तादाद सबसे ज्यादा विकासशील देशों में बढ़ेगी।
संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया की आबादी पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। संयुक्त राष्ट्र ने आंकड़े जुटाने के अलग-अलग मॉडलों के आधार पर कहा है कि अगली सदी की शुरूआत तक धरती पर इंसानों की तादाद 16.6 अरब तक भी जा सकती है या फिर घट कर 6.8 अरब तक भी आ सकती है। दोनों ही मामलों में दुनिया के गरीब इलाकों में आबादी का बहुत तेजी से बढऩा तय है।
गरीब देशों में रहने वाले लोगों की संख्या इस समय 89.9 के करीब है संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि 2050 तक इन देशों में 1.8 अरब लोग होंगे। साल 2100 तक लोगों की तादाद 1.28 अरब तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि दुनिया भर में आबादी बढऩे की रफ्तार कम हुई लेकिन यह रिपोर्ट हमें बता रही है कि कुछ विकासशील देश, खासतौर से अफ्रीका में यह अब भी बहुत तेजी से बढ़ रही है।
विकसित देशों में स्थिति इससे बिल्कुल अलग रहेगी वहां इस सदी के आखिर तक आबादी में मोटे तौर पर ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। उम्मीद की जा रही है कि 1.25 अरब की मौजूदा आबादी मामूली बढ़त के साथ 1.28 अरब तक जाएगी। रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया है कि विकसित देशों में अगर गरीब देशों से प्रवासी नहीं आए तो बहुत से देशों की आबादी घटेगी। वर्ष 2013 से 2050 तक के लिए इसका हर साल के लिए औसत 24 लाख बताया गया है।
रिपोर्ट ने दुनिया में बुजुर्गों की बढ़ती तादाद की ओर भी ध्यान दिलाया है। इस समय दुनिया की आबादी में 23 फीसदी लोग बूढ़े हैं। आबादी में उनकी हिस्सेदारी 2050 तक बढ़ कर 32 फीसदी होने की उम्मीद है। 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग दुनिया में 2100 तक 3 अरब हो जाएंगे। विकासशील देशों में रहने वाले बुजुर्ग 2050 तक दोगुने से ज्यादा हो जाएंगे और 2100 तक तीन गुने। इंसानों की औसत आयु भी बढ़ रही है। 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों की संख्या अगली सदी तक बढ़ कर 83 करोड़ हो जाएगी। फिलहाल इतनी उम्र वाले बुजुर्ग दुनिया में 12 करोड़ हैं जो 2050 तक 39.2 करोड़ हो जाएंगे। इनमें से 68 फीसदी बुजुर्ग 2050 तक विकासशील देशों में होंगे।
हैरान करने वाली बात यह है कि आबादी भले ही बढ़ रही हो लेकिन इंसानों की प्रजनन दर दुनिया भर में घट रही है। इनमें सबसे ज्यादा कमी विकसित देशों में आने का अनुमान लगाया गया है। मौजूदा 4.53 बच्चे प्रति महिला से घट कर 2050 में 2.87 पर पर पहुंच जाएगी। सदी का अंत होते-होते इसके और घट कर 1.93 पर पहुंचने का अनुमान है। कम प्रजनन दर वाले देशों में चीन, अमेरिका, ब्राजील, रूस, जापान और वियतनाम सबसे ऊपर हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 2028 तक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होगा। उस वक्त दोनों देशों के पास करीब 1.45 अरब की आबादी होगी। भारत इसके बाद के दशकों में भी आबादी बढ़ाता रहेगा और करीब 1.6 अरब तक जाएगा। इसके बाद आबादी घटनी शुरू होगी और अगली सदी आते आते यह घट कर 1.5 अरब तक पहुंच जाएगी। उधर चीन की आबादी 2030 तक घटनी शुरू होगी 2100 तक घट कर 1.1 अरब रह जाएगी।