सामान्य ज्ञान
हेयर ट्रांसप्लांटेशन एक ऐसा सर्जिकल मेथड है जिसकी मदद से शरीर के दूसरे अंगों से बालों को लेकर सिर के गंजे भाग में इंप्लांट कर दिया जाता है। इंप्लांट किए गए ये बाल परमानेंट होते हैं और इन्हें सिर के पिछले और साइड वाले हिस्सों से लिया जाता है। इंप्लांट होने के तकरीबन दो हफ्ते बाद ये उगने शुरू हो जाते हैं और एक साल के बाद ये पूरे नजर आने लगते हैं और नैचरल बालों जैसे दिखने लगते हैं। इन बालों की खूबी यह है कि ये परमानेंट होते हैं और जीवन भर रहते हैं, हालांकि कुछ केस ऐसे भी देखे गए हैं, जिनमें ये बाल उम्र बढऩे के साथ-साथ खत्म हो जाते हैं। जिस एरिया से बाल लिए जाते हैं, उसे डोनर एरिया कहते हैं। बाल लेने के बाद वहां टांके लगा दिए जाते हैं। कुछ दिनों बाद वह जगह अपने आप सामान्य हो जाती है।
स्ट्रिप मेथड या एफयूटी यह हेयर ट्रांसप्लांटेशन करने का सबसे पुराना तरीका है और आज भी इसका खूब इस्तेमाल होता है। पहले मरीज को लोकल एनास्थीसिया दिया जाता है। उसके बाद डोनर एरिया से हाफ इंच की एक स्ट्रिप निकाल ली जाती है और उसे सिर के उस भाग में इंप्लांट कर दिया जाता है, जहां गंजापन है। हाफ इंच की एक स्ट्रिप में आमतौर पर दो से ढाई हजार तक फॉलिकल हो सकते हैं और एक फॉलिकल में दो से तीन बालों की रूट्स होती हैं।
अगर गंजापन हेयरलाइन के एरिया में है तो एक-एक बाल रोपा जाता है। इंप्लांट करने के बाद डोनर एरिया में खुद घुल जाने वाले टांके लगा दिया जाते हैं। यह जगह कुछ दिनों बाद सामान्य हो जाती है। जिस एरिया में बाल लगाए जाते हैं, उस पर एक रात के लिए पट्टियां लगा दी जाती हैं, जिन्हें अगले दिन क्लिनिक में जाकर मरीज हटवा सकता है या खुद भी हटा सकता है। पूरे प्रोसिजर में पांच से छह घंटे लगते हैं। इस प्रक्रिया में मरीज के ही बाल लिए जाते हैं।
अतीश
अतीश जिसे दीपंकर भी कहा जाता है, भारतीय बौद्ध सुधारवादी हुए हैं जिनकी शिक्षाएं तिब्बत के बौद्ध धर्म के एक मत काग्युद्पा का आधार बनी। जिसकी स्थापना उनके शिष्य ब्रॅम- स्टॅन ने की थी।
भारत में बौद्ध अध्यययन के केंद्र नालंदा से 1038 या 1042 में तिब्बत की यात्रा करने वाले अतीश ने वहां मठ स्थापित किए और बौद्ध धर्म की तीन शाखाओं पर बल देने वाले प्रबंध लिखे। ये तीन शाखाएं हैं- थेरवाद (गौतम बुद्ध में पूर्ण आस्था), महायान (कई बुद्धों में से गौतम बुद्ध को एक मानना और वज्रयान (योग पर बल)।
उन्होंने शिक्षा दी कि तीन अवस्थाएं एक के बाद एक आती हैं और उनकी इसी क्रम में पालन करना चाहिए। उनकी मृत्यु न्येथांग मठ में हुई। जहां उनकी समाधि आज भी मौजूद है।
1. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य
2. उत्तरी पश्चिमी चीन को लोयस मैदान किस प्रकार के जमाव से बना है?
(अ) लावा के जमाव में (ब) रेत व धूलकणों के जमाव से (स) कांप मिट्टी के जमाव से (द) इनमें से कोई नहीं
3. वायुमंडल में सर्वाधिक कौन सी गैस मिलती है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) कार्बन डाइऑक्साइड
4. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है?
(अ) क्लोरीन(ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन
5. जल वाष्प कणों के संघनन के फलस्वरूप वायुमंडल की निचली परत में उपस्थित जल की बूंदें कहलाती हैं?
(अ)धुंध (ब) कोहरा (स) तुहिन (द) इनमें से कोई नहीं
6. दिसंबर 1912 में वायसराय हार्डिन्स की हत्या का प्रयास किया गया। इसके पीछे किस क्रांतिकारी का हाथ था?
(अ) श्यामजी कृष्ण वर्मा (ब) वी.डी. सावरकर (स)राजा महेंद्र प्रताप (द) रास बिहारी बोस
7. भारत में कौन सा बेसिन सबसे बड़ा है?
(अ)सिंधु का बेसिन (ब) महानदी का बेसिन (स) गोदावरी का बेसिन (द) गंगा का बेसिन
8. प्रसिद्ध तीर्थ नगर बद्रीनाथ किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ)मंदाकिनी नदी के तट पर (ब)भागीरथी नदी के तट पर (स) गोदावरी नदी के तट पर (द) अलकनंदा नदी के तट पर
9. ड्वाकरा योजना संबंधित है?
(अ) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास से (ब) ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं प्रौढ़ शिक्षा से (स) शेयर बाजारों के विकास से (द) एड्स नियंत्रण योजना से
10. कृषि श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना उपलब्ध कराती है?
(अ) ग्राम स्तर पर अधिक गुणवत्तायुक्त जीवन (ब) अतिरिक्त मजदूरी रोजगार (स) पेंशन तथा बीमा लाभ (द) अनुदानित आवासीय सुविधाएं
11. भारत में समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया?
(अ) 1977 में (ब) 1978 में (स) 1980 में (द) 1964 में
12. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में लगाता है?
(अ) लगभग 28.1 दिन (ब) लगभग 30.2 दिन (स) लगभग 27.3 दिन (द) लगभग 28.3 दिन
13. निम्नलिखित में से किस एक नगर में भूमध्य सागरीय जलवायु नहीं पाई जाती है?
(अ) लास एंजिल्स (ब) रोम (स) केपटाउन (द) न्यूयार्क
14. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री कौन था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहरलाल नेहरू (स) मोहम्मद अली जिन्ना (द) सी. राजगोपालाचारी
15. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय ब्रिटेन में कौन सा दल सत्ता में था?
(अ) लेबर दल (ब) कंजर्वेटिव दल (स) लिबरल दल (द) लेबर और कंजर्वेटिव दल
16. कैफीन, टैनिल और निकोटीन औषधियां हैं?
(अ)स्टेरॉइड (ब) कोर्टिजोन (स) अल्कोहलॉइड (द)मंदभार
17. नए खोजे गए उच्चताप अतिचालक है?
(अ)मिश्रधातु (ब) शुद्ध दुर्लभ मृदा धातु (स) मृतिका ऑक्साइड (द) अकार्बनिक बहुलक
18. सूर्योदय का देश नाम से कौन सा देश जाना जाता है?
(अ) जापान (ब) नार्वे (स) फिनलैंड (द) कोरिया
19. जापान का विशालतम द्वीप कौन सा है?
(अ) हुकैडो (ब) शिकाकू (स) होदोरी (द)होन्शू
20. अम्ल वर्षा किस कारण से होती है?
(अ) बादल के जल और सल्फर डाईआक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण (ब) वर्षा जल और कार्बन डाइ आक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण (स) अम्ल वाष्प जो बादलों तक पहुंच कर ठंडी होने के कारण (द) बिजली चमकने और बादल फटने के दौरान जल वाष्प और विद्युत आवेश की प्रतिक्रिया के कारण
21. गैस ट्र्बाइन की हालत में गैसीय ईधन खपत की गारंटी निम्न में से किस आधार पर होती है?
(अ) उच्च ताप मूल्यांकन (ब) निम्न ताप मूल्यांकन (स) कुल कैलोरी मूल्यांकन (द)मध्य ताप मूल्यांकन
22. संविधान निर्मात्री परिषद की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सी. राजगोपालचारी (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स) जे.बी. कृपलानी (द) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
23. सॉलिसिटर जनरल निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) सरकारी अधिवक्ता (ब) राष्टï्रपति का कानूनी अधिकारी (स) कानूनी सलाहकार (द) प्रशासनिक अधिकारी
24. मूंगफली में पोली फली का रोग किसकी कमी से उत्पन्न होता है?
(अ) बोरॉन की कमी से (ब) नाइट्रोजन की कमी से (स) कैल्शियम की कमी से (द) कोबाल्ट की कमी से
25. अवरोधी निम्न में से किस फसल की किस्म है?
(अ) गेहूं की (ब) सरसों की (स) चने की (द) सोयाबीन की
26. हरी बाली एक भयानक बीमारी किस फसल की है?
(अ) बाजरा की (ब) रामतिल की (स) अंडी की (द) सूरजमुखी की
27. निम्न में से कौन सा एस्कॉर्बिक एसिड है?
(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन बी (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी
सही जवाब- 1.(स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य, 2.(ब) रेत व धूलकणों के जमाव से, 3.(स) नाइट्रोजन, 4.(ब) कार्बनडाइऑक्साइड, 5.(अ)धुंध, 6.(द) रास बिहारी बोस, 7.(स) गोदावरी का बेसिन, 8.(द) अलकनंदा नदी के तट पर, 9.(अ) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास से, 10. (स) पेंशन तथा बीमा लाभ, 11.(स) 1980 में, 12.(स) लगभग 27.3 दिन, 13.(द) न्यूयार्क, 14.(ब) जवाहरलाल नेहरू, 15.(अ) लेबर दल, 16.(स)अल्कोहलॉइड, 17.(स) मृतिका ऑक्साइड, 18.(अ) जापान, 19.(द)होन्शू, 20.(अ) बादल के जल और सल्फर डाईआक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण, 21.(स) कुल कैलोरी मूल्यांकन, 22.(स) जे.बी. कृपलानी, 23.(स) कानूनी सलाहकार, 24.(स) कैल्शियम की कमी से, 25.(स) चने की, 26.(अ) बाजरा की, 27.(स) विटामिन सी।
फाइनैंस कमिशन का गठन हर 5 साल पर संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत किया जाता है। इसका प्रमुख काम केंद्र सरकार को राज्यों के साथ टैक्स बंटवारे के बारे में सलाह देना है। कमिशन कंसॉलिडेट फंड ऑफ इंडिया से राज्यों को मिलने वाले ग्रांट के लिए भी नियम बनाता है। इसका काम राज्यों के संसाधनों को बढ़ाने के लिए उपाय सुझाना भी है। साथ ही, पंचायत और नगर निगमों के संसाधनों को बढ़ाने के लिए कमिशन तरीका ढूंढता है।
हमारे संविधान का संघीय ढांचा है। ज्यादातर टैक्स से जुड़े अधिकार केंद्र के पास हैं, लेकिन अधिकांश खर्च राज्य करते हैं। इस तरह के ढांचे में केंद्र सरकार को संसाधनों को राज्य सरकार को ट्रांसफर करने की जरूरत होती है। केंद्र सरकार इनकम टैक्स, एक्साइज और कस्टम जैसे बड़े टैक्स वसूलती है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसा देशों में भी संघीय ढांचा है। वहां इसी तरह से केंद्र और राज्यों के बीच टैक्स का बंटवारा होता है।
कमिशन बाकी फिस्कल मसलों की भी पड़ताल कर सकता है। सरकार कमिशन को कोई खास फिस्कल मुद्दे पर सलाह देने को कह सकती है। संविधान के मुताबिक, फाइनैंस कमिशन की सिफारिशें लागू करने के लिए सरकार बाध्य नहीं है। हालांकि, अब तक यह परंपरा रही है कि सरकार कमिशन की सिफारिशों के आधार पर ही टैक्स रेवेन्यू का बंटवारा राज्यों के बीच करती है। ये सिफारिशें सेंट्रल और ड्यूटी से जुड़ी होती हैं और आम तौर पर ग्रांट का नियम राष्ट्रपति के आदेश के जरिए लागू होता है।
ई-पुस्तक (इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक) का अर्थ है डिजिटल रूप में पुस्तक। ई-पुस्तकें कागज की बजाय डिजिटल संचिका के रूप में होती हैं जिन्हें कम्प्यूटर, मोबाइल एवं अन्य डिजिटल यंत्रों पर पढ़ा जा सकता है। इन्हें इंटरनेट पर भी छापा, बांटा या पढ़ा जा सकता है। ये पुस्तकें कई फाइल फॉर्मेट में होती हैं जिनमें पीडीएफ (पोर्टेबल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट), एक्सपीएस आदि शामिल हैं, इनमें पीडीएफ सर्वाधिक प्रचलित फॉर्मेट है। जल्द ही पारंपरिक किताबों और पुस्तकालयों के स्थान पर सुप्रसिद्ध उपन्यासों और पुस्तकों के नए रूप जैसे ऑडियो पुस्तकें, मोबाइल टेलीफोन पुस्तकें, ई-पुस्तकें आदि उपलब्ध होंगी।
ई-पुस्तकों को पढऩे के लिए कम्प्यूटर (अथवा मोबाइल) पर एक सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है जिसे ई-पुस्तक पाठक कहते हैं। पीडीएफ ई-पुस्तकों के लिए एडॉब रीडर तथा फॉक्सिट रीडर नामक दो प्रसिद्ध पाठक हैं। इनमें से एडॉब तो पीडीएफ फॉर्मेट की निर्माता कम्पनी एडॉब वालों का है, ये आकार में काफी बड़ा है तथा पुराने सिस्टमों पर काफी धीमा चलता है, फॉक्सिट रीडर इसका एक मुफ्त एवं हल्का-फुल्का विकल्प है।
ई-पुस्तकों को पढऩे हेतु अब कुछ हार्डवेयर उपकरण अलग से भी उपलब्ध हैं। इनमें अमेजन.कॉम का किण्डल तथा एप्पल इंक का आइपैड शामिल है।
आईएनएस त्रिकंड भारतीय नौसेना में शामिल नया पोत है। रूस में निर्मित फोलो ऑन तलवार क्लास के तीन में से आखिरी पोत आईएनएस त्रिकंड को भारतीय नौसेना में 29 जून 2013 को शामिल किया गया है।
आईएनएस त्रिकंड के जलावतरण के साथ ही रूस में निर्मित फोलो ऑन तलवार क्लास के तीन पोतों का अनुबंध पूरा हो गया। इस श्रेणी के अन्य पोतों में आईएनस तेग और आईएनएस तरकश का जलावतरण वर्ष 2012 में किया गया था और वह अब पश्चिमी बेड़े के अभियानों का हिस्सा हैं।
आईएनएस त्रिकंड के तल की स्थापना 11 जून 2008 को की गई थी और जहाज का उद्घाटन 25 मई 2011 को किया गया। अप्रैल और मई 2013 में बाल्टिक सागर में इसके व्यापक ट्रायल किए गए। आईएनएस त्रिकंड में अत्याधुनिक युद्धक प्रणालियों की व्यवस्था है। इनमें सुपर सोनिक ब्रहमोस मिसाइल प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली श्टिल, उन्नत ए 190 मीडियम रेंज गन, इलेक्ट्रो-ऑपटिकल 30 एमएम क्लोज-इन वेपन सिस्टम, पनडुब्बी रोधी हथियार जैसे टारपीडो और रॉकेट तथा अत्याधुनिक वार वेयर सिस्टम शामिल हैं। पोत को चार गैस टरबाइनों द्वारा संचालित किया जाता है और यह 30 समुद्री मील से अधिक की गति से बढऩे में सक्षम है।
यह जहाज कमोव-31 हेलीकॉप्टर को ले जा सकता है जो शीघ्र हवाई चेतावनी देने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। आईएनएस त्रिकंड की कमान कैप्टन अजय कोछर को सौंपी गई ह, जो गनरी और मिसाइल युद्ध में विशेषज्ञ हैं, जिन्हें वर्ष 1988 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। इस पोत में अधिकारियों सहित करीब 300 नौसेना कर्मियों का दल काम करेगा।
सार्स
सार्स का पूरा नाम है- सीवियर एक्टूय रैस्पिरेटरी सिन्ड्रोम यानी सांस का गंभीर लक्षण। यह बीमारी कोरोना वायरस के कारण होता है। यह वायरस हवा के माध्यम से फैलता है। अगर किसी को यह बीमारी है तो उसके छींकने या खांसने से यह वायरस दूसरे में प्रवेश कर जाता है।
इस बीमार के लक्षण हैं- तेज बुखार, कंपंकपी, मांसपेशियों में दर्द, सिरददर्र्ओ, सूखी, खांसी, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ और कभी- कभी गंभीर अतिसार। इसके वायरस के शरीर में प्रवेश के दो से सात दिनों के भीतर लक्षण उभरने लगते हैं। वैसे तो इसका इलाज अभी मालूम नहीं है लेकिन निमोनिया की दवाएं या वायरल विरोधी दवाओं का उपयोग इसके इलाज में किया जाता है।
------
दक्षिण-पूर्वी भारत के दक्षिणी आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित पर्वत श्रेणियों की श्रृंखला को पालकोंडा पहाडिय़ां कहा जाता है। ये पहाडिय़ां पश्चिमोत्तर से दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित हैं तथा पूर्वी घाट के मध्यवती हिस्से का निर्माण करती हैं।
भौगोलिक दृष्टिï से यह केंब्रियन युग (57 करोड़ से 50.5 करोड़ वर्ष पहले) में निर्मित प्राचीन पर्वतों के अवशेष हैं, जो पेन्नेर तथा उसकी सहायक नदियों द्वारा क्रमश: अपरदित हुए हैं। वेलीकोंडा और पालकोंडा पहाडिय़ों के बीच के महाखड्डï में पुंचु और चेयेरु नदियों का संगम मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। स्फटिक, स्लेट और लावा से बनी पालकोंडा पहाडिय़ां दक्षिण में 900 मीटर तक ऊंची हैं। पहाडिय़ों के बीच में स्थित घाटियों से होकर कई नदियां बहती हैं, जिनमें से कई नदियों पर जलाशय और सिंचाई की व्यवस्था के लिए बांध बनाए गए हैं। ज्वार और मूंगफली यहां की मुख्य फसलें हैं।
ठंडा पानी में निवास करने वाली ब्लू जेलीफि़श का आकार (व्यास) 15 सेंटीमीटर तक हो सकता है।
इस ब्लू जेलिफि़श में एक मीटर लंबे मर्मभेदी स्पर्शक होते हैं, जिनका उपयोग शिकार करने के लिए किया जाता है। ब्लू जेलीफि़श को ब्लू फायर जेलिफि़श भी कहा जाता है। ब्लू जेलिफि़श स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट और जापान के आसपास पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में मुख्य रूप से पाई जाती है। दुनिया में जेलिफि़श की 200 ज्ञात प्रजातियां हैं।
जेलीफि़श (जेली या समुद्री जेली या मेड्युसोज़ोआ के रूप में भी ज्ञात) संघ नाइडेरिया की सदस्य है। जेलीफि़श के कई अलग रूप हैं जो स्काइफ़ोज़ोआ (200 से अधिक प्रजातियां), स्टॉरोज़ोआ (लगभग 50 प्रजातियां), क्यूबोज़ोआ (लगभग 20 प्रजातियां), और हाइड्रोज़ोआ (लगभग 1000-1500 प्रजातियां जिसमें जेलीफि़श और कई अनेक शामिल हैं) सहित विभिन्न नाइडेरियाई वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन समूहों में जेलीफि़श को, क्रमश:, स्काइफ़ोमेड्युसे, स्टॉरोमेड्युसे, क्यूबोमेड्युसे, और हाइड्रोमेड्युसे भी कहा जाता है। सभी जेलीफि़श उपसंघ मेड्युसोज़ोआ में शामिल हैं।
जेलीफि़श हर समुद्र में, सतह से समुद्र की गहराई तक पाई जाती है। कुछ हाइड्रोज़ोआई जेलीफि़श, या हाइड्रोमेड्युसे ताज़ा पानी में भी पाई जाती है। मीठे पानी की प्रजातियां व्यास में एक इंच (25 मि.मी.), बेरंग होती हैं और डंक नहीं मारती हैं। ऑरेलिया जैसे कई सुविख्यात जेलीफि़श, स्काइफ़ोमेड्युसे हैं।
जेलीफि़श आम तौर पर संघ टीनोफ़ोरा के सदस्यों को निर्दिष्ट करता है। हालांकि नाइडेरियन जेलीफि़श से कोई निकट संबंध नहीं है, टीनोफ़ोर मुक्त-तैराक़ प्लैंक्टोनिक मांसभक्षी हैं, जो सामान्यत: पारदर्शी या पारभासी, और विश्व के सभी महासागरों के उथले से गहरे भागों में मिलती है। शेर अयाल जेलीफि़श सर्वाधिक विख्यात जेलीफि़श हैं, और विवादास्पद तौर पर दुनिया का सबसे लंबा जानवर भी है।
1. कैलोरीमीटर किससे बनाया जाता है?
(अ) लोहा (ब) चांदी (स) तांबा (द) एल्युमीनियम
2. तडि़त चालक किससे निर्मित होते हैं?
(अ) लोहा (ब) तांबा (स) एल्युमीनियम (द) इस्पात
3. निम्नलिखित में से कौन विद्युत अचुंबकीय है?
(अ) निकेल (ब) कोबाल्ट (स) क्रोमियम (द) तांबा
4. टे्रड प्वाइंट की स्थापना का उद्देश्य क्या है?
(अ) आयात-निर्यात का आदान-प्रदान करने वाला केंद्र (ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान वाला केंद्र (स) विदेशी बैंकिंग व्यापार का आदान-प्रदान केंद्र (द) सीमा शुल्क एकत्रित करने का केंद्र
5. भारत के निर्यात की वस्तु है?
(अ) पेट्रोलियम पदार्थ (ब) औषधियां (स) चाय (द) उर्वरक
6. भारत के नियोजन काल में व्यापार संतुलन की दृष्टिï से कौन सा कथन सत्य है ?
(अ) सभी वर्षों में अनुकूल रहा (ब) सभी वर्षों में प्रतिकूल रहा (स) केवल दो वर्षों में अनुकूल रहा (द) केवल दो वर्षों में प्रतिकूल रहा
7. भारत के किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले किस क्षेत्र में होता है?
(अ) मेघालय (ब) उड़ीसा (स) आंध्रप्रदेश (द) केरल
8. किस ग्रह के चारों ओर स्पष्टï वलय हंै?
(अ) शुक (ब) शनि (स) बुध (द) पृथ्वी
9. डीपीटी दवाई एक बच्चे को किस बीमारी के बचाव के लिए दी जाती है?
(अ) पोलियो, चेचक, डिफ्थीरिया को रोकने हेतु (ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (स) चेचक, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु (द) पोलियो टिटनेस, कुकुरखांसी को रोकने हेतु
10. पीसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
11. विश्व की संख्या की दृष्टिï से सबसे बड़ी मानव जाति निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ)काकॉसोएड्स (ब) मंगोलॉयड (स) नीग्रोस (द) ऑस्ट्रेलियाई
12. कनाडियन नेशनल रेलमार्ग कहां से कहां तक जाता है?
(अ) मॉण्ट्रियल से टोरंटो (ब) हैलीफैक्स से ओटावा (स) हैलीफैक्स से वैंकूवर (द) चर्चिल से वैंकूवर
13. एशिया में विश्व की लगभग कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?
(अ) 40 (ब) 45 (स) 55 (द) 70
14. माओरी जनजाति का निवास स्थान है?
(अ) इंग्लैंड (ब)न्यूजीलैंड (स) ग्रीनलैंड (द) आयरलैंड
15. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी?
(अ) हिंद केसरी (ब) केसर-ए-हिंद (स) रायबहादुर (द) राइट ऑनरेबल
16. जनजातीय लोगों के संबंध में आदिवासी शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से किसने किया था?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) ठक्कर बापा ने (स) ज्योतिबा फूले ने (द) बी.आर. अंबेडकर ने
17. विशेष आहरण अधिकार निम्र में से किससे संबंधित है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक से (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) विश्व बैंक से (द) अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष से
18. तनिष्क नाम के वाणिज्यिक उपक्रम किस औद्योगिक समूह से संबद्घ है?
(अ) टाटा (ब) ओबराय (स) बियानी (द) तांति
19. सर्वाधिक सोने के सिक्के जारी करने का श्रेय किस वंश के शासकों को दिया जाता है?
(अ) कुषाण (ब) मौर्य (स) गुप्त (द) सातवाहन
20. वह कौन सा गुप्त सम्राट था, जिसने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह वाकाटक राजकुमार रूद्रसेन द्वितीय से किया था?
(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) समुद्रगुप्त (स) रामगुप्त (द) चंद्रगुप्त द्वितीय
21. गुप्तकाल में निर्मित महात्मा बुद्घ की ताम्रमूर्ति, जो अब बर्मिंघम संग्रहालय में सुरक्षित है, किस स्थान पर पाई गई थी?
(अ) सुल्तानगंज (ब) सारनाथ (स) गया (द) भरहुत
22. वर्ष 630 से 634 के बीच हर्ष और पुलकेशिन के बीच हुआ युद्घ किस नदी के तट पर लड़ा गया?
(अ)नर्मदा, रेवा (ब) ताप्ती (स) गोदावरी (द) इनमें से कोई नहीं
23. ई.पू. छठी शताब्दी के दौरान और उसके बाद बड़े राज्यों के उदय का कारण क्या था?
(अ) उत्तरप्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग (ब) जनजातीय समाज में अधिक व्यवस्थित जीवन का मार्ग प्रशस्त किया (स) व्यापार एवं वाणिज्य का उल्लेखनीय विकास (द) उपरोक्त सभी
24. बिम्बिसार ने अपने राजवैद्य जीवन को किस राज्य के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था?
(अ) कौशल (ब) अंग (स) अवंति (द) वैशाली
25. निम्नलिखित में से किसका नाम अल्पतंत्र का लौह नियम के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) मिचेल्स (ब) मोस्का (स) मिल्स (द) लॉस्की
26. निम्नलिखित में से किसने जनमानस की अवधारणा दी है?
(अ) परेटो (ब) मोस्का (स) मिचेल्स (द) गासे
27. निम्नलिखित में से किस राज्य से राज्यसभा के लिए सबसे कम सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं?
(अ) झारखंड (ब) छत्तीसगढ़ (स) जम्मू-कश्मीर (द) हिमाचल प्रदेश
28. भारत की संघात्मक व्यवस्था निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से प्रभावित है?
(अ) कनाडा (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) आयरलैंड
29. भारत में निम्नलिखित में से किस दिन को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ)24 जनवरी (ब) 26 जनवरी (स) 24 फरवरी (द) 26 फरवरी
सही जवाब- 1.(स) तांबा, 2.(ब) तांबा, 3.(द) तांबा, 4.(ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान वाला केंद्र, 5.(स) चाय, 6.(स) केवल दो वर्षों में अनुकूल रहा, 7.(द) केरल, 8.(ब) शनि, 9.(ब) डिफ्थीरिया, कुकुरखांसी, टिटनेस को रोकने हेतु, 10.(अ) क्यूबा, 11.(अ) काकॉसोएड्स, 12.(स) हैलीफैक्स से वैंकूवर, 13.(स) 55,14. (ब)न्यूजीलैंड, 15.(ब) केसर-ए-हिंद, 16.(ब) ठक्कर बापा ने, 17.(द)अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष से, 18.(अ) टाटा, 19.(स) गुप्त, 20. (द) चंद्रगुप्त द्वितीय, 21.(अ) सुल्तानगंज, 22.(अ) नर्मदा (रेवा), 23.(द) उपरोक्त सभी, 24.(स) अवंति, 25.(स)मिल्स, 26.(स) मिचेल्स, 27.(द) हिमाचल प्रदेश, 28.(अ) कनाडा, 29.(स) 24 फरवरी।
पालक्काड् यानी भूतपूर्व पालघाट नगर, जो मध्य केरल राज्य में स्थित है। दक्षिणी भारत में यह नगर पश्चिमी घाट श्रृंखला की एक घाटी, जिसे पालघाट अंतरात कहते हैं, में पोन्नानि नदी के तट पर बसा हुआ है। इसकी स्थिति ने इस नगर को केरल का धान का कटोरा के रूप में सामरिक और वाणिज्यिक महत्व प्रदान किया है।
24 किमी चौड़े और संकरे हिस्सों में खड़ी कगार वाले इस अंतराल को पार किए बिना पश्चिमी घाट की पहाडिय़ों को पार करना संभव नहीं है। पालक्काड् अनाज, तंबाकू, वस्त्र और इमारती लकडिय़ों का विपणन केंद्र है। यहां के उद्योगों में तंबाकू प्रसंस्करण, चावल मिल, बुनाई और हल्के फुल्के उद्योग शामिल हैं।
पालक्काड् में स्थित महाविद्यालयों में गवर्नमेंट विक्टोरिया कॉलेज (स्थापना 1888), मर्सी कालेज, एन.एस.एस. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज और श्रीनारायण कॉलेज शामिल हैं। नदी के पार उत्तर में ओलावाकोड रेल जंक्शन है। मैसूर के शासक हैदरअली द्वारा 1766 में निर्मित पालक्काड् किला, जिस पर अंग्रेजों ने 1783 में अस्थायी रूप से और 1790 में स्थायी कब्जा कर लिया था, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
रेडियो सोन्ड
रेडियो सोन्ड एक उपकरण है, जिसमें हाइड्रोजन से भरा एक प्रत्यास्थ गुब्बारा होता है और जिसके साथ वायुमंडलीय दाब तथा तापमान नापने के लिए एक स्वत: लेखी और एक रेडियो ट्रांसमीटर लगा होता है। आकाश में छोड़े जाने पर यह विभिन्न उंचाइयों पर दाब तथा ताप के पाठयांकों को रेडियो ट्रांसमीटर की सहायता से स्थलीय केन्द्रों तक प्रेषित करता है।
बीजिंग के पेकिंग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मई 2013 में कुछ बाघों में पाए जाने वाले सफेद फर या गहरी काली-भूरी पट्टियों के रहस्य को सुलझा लिया है। जीन (एसएलसी 45 ए2) के एक रंजकता (पिगमेंटेशन) में एकल अमीनो अम्ल (ए 477 वी) में परिवर्तन के कारण ऐसा हो पाता है।
वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचने के लिए तीन अलग-अलग जनकों वाले 16 सफेद बाघों का अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने बाघों के शरीर पर पट्टियों, आखों एवं फर के रंगों की पहचान करने के लिए फियोमेलानिन एवं यूमेलानिन नामक दो मेलानिन का उपयोग किया। सफेद बाघ के मामले में फियोमेलानिन, जो कि लाल एवं पीला रंगी उत्पन्न करता है, प्रभावित हुआ। अनुसंधान के अनुसार, अमीनो अम्ल में परिवर्तन एक विशेष चैनल को आंशिक रूप से बाधित करता है। रंजकता से सम्बंधित जीन (एसएलसी 45 ए 2) में इसी तरह के परिवर्तन के परिणामस्वरूप यूरोपीय लोगों, चूहों, मुर्गों एवं घोड़ों में भी त्वचा के रंग का अंतर संभव हो पाता है।
आई. टी. जी. आई. यानी इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी- यह भारत के इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव और जापान की टोकियो मैरीन एण्ड निकिडो फायर द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित साधारण बीमा कंपनी है। दिसंबर 2000 में यह कंपनी अस्तित्व में आई। इस कंपनी की भारत के साधारण बीमा कारोबार में हिस्सेदारी वर्तमान में लगभग 4.2 प्रतिशत है।
बाटिक या बातिक एक पारम्परिक कला रूप है, जिसमें कपड़े पर सुंदर और जटिक पैटर्न पैटर्न बनाने के लिए मोम और डाई का इस्तेमाल किया जाता है। पारम्परिक बाटिक कला की शुरुआत मिस्र, चीन, भारत तथा जापान में काफी पहले से की जा रही है, पर दुनिया भर में इंडोनेशियाई पारम्परिक बाटिक सर्वाधिक लोकप्रिय है।
इस कला रूप का सही उद्भव का पता लगना काफी कठिन है। बहुत संभव है कि इन सभी संस्कृतियों ने बिना एक-दूसरे के संपर्क में आये समान तकनीकियों का विकास किया, पर सबसे मान्य सिद्धांत यह है कि इसका जन्म एशिया में हुआ और वहां से इसका फैलाव मलय द्वीपसमूह तक हुआ, जहां सबसे उन्नत गुणवत्ता के बाटिक का निर्माण किया जाता है। बाटिक का अस्तित्व वहां लिखित भाषा के आने से पहले से था, यही एक कारण है कि संभव है कि यह इंडोनेशिया मूल का है। जावा द्वीप बाटिक कला का केंद्र है। डच औपनिवेशिक शक्ति ने इस कला की कीमत पहचान ली और स्थानीय व्यापार करना आरंभ कर दिया। यहां तक कि वे इंडोनेशियाई कारीगरों को योरोप ले गए ताकि वहां डच कारीगरों को इन सुंदर फैब्रिक पर रंग करना सिखाया जाए।
पारम्परिक बाटिक पर प्रयुक्त मोम मधुमक्खी वाला मोम होता है, पर पराफिन मोम भी कारगर होता है। बाटिक बनाने की अन्य विधि है बाटिक कैपिंग। बाटिक ट्युलिस बनाने के लिए आवश्यक कारीगरी काफी उच्च स्तर की होती है तथा हाथ से बने फैब्रिक्स और मशीन से बने फैब्रिक के बीच कीमत को छोडक़र कोई अंतर नहीं पकड़ा जा सकता है। कुछ बाटिक ट्युलिस की कीमत प्रति मीटर हजारों रुपए आती है और जो इसके 1 मीटर टुकड़े के निर्माण में आई कीमत को दर्शाता है।
बाटिक शुरुआत में लोगों द्वारा पहने जाने वाले फेब्रिक पर रंग चढ़ाने की विधि हुआ करती थी, पर यह एक कला रूप में विकसित हुआ। प्रारम्परिक डिजाइन कुछ वर्ग के लोगों द्वारा पहना जाता था, जो शक्ति तथा समाज में उनके कद को बताता था, जैसे कि कावुंग जिसे केवल राजा या रानी द्वारा ही पहना जाता था। कुछ डिजाइन केवल पारम्परिक उद्देश्यों जैसे को सिडो मुक्ती के लिए होते थे, जिसका इस्तेमाल वर-वधू द्वारा किया जाता था।
1. अच्छे लोग अच्छा बैंक- निम्नलिखित में से किस बैंक की विज्ञापन पंक्ति है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक (ब) केनरा बैंक (स) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (द) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
2. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम किस वर्ष अस्तित्व में आया?
(अ) 1912 (ब) 1916 (स) 1915 (द) 1914
3. राष्टï्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(अ) न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा (ब) न्यायमूर्ति फातिमा बीबी (स) न्यायमूर्ति एस.एस. कांग (द) न्यायमूर्ति वैंकटचलैया
4. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत केंद्रीय सूचना आयुक्तों की अधिकतम संख्या कितनी है?
(अ) 9 (ब) 8 (स) 10 (द) 7
5. विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत कौन विधिक सेवा प्राप्त करने का हकदार है?
(अ) महिला या बच्चा (ब) अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य (स) औद्योगिक कर्मकार (द) उपर्युक्त सभी
6. गुरुदेव किसका उपनाम था?
(अ) गुरुदत्त (ब) महात्मा गांधी (स) मदनमोहन मालवीय (द) रबीन्द्रनाथ टैगोर
7. भारत में किस राज्य में साक्षरता का स्तर सबसे अधिक है?
(अ) पंजाब (ब) महाराष्टï्र (स) कर्नाटक (द) केरल
8. 2008 में ओलंपिक खेल कहां आयोजित हुए?
(अ) टोक्यो (ब) बीजिंग (स) रोम (द) लंदन
9. थर्मोस्टेट का क्या उपयोग किस क्षेत्र में होता है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
10. कमांडर नामक पद सेना के किस अंग में होता है?
(अ)नौसेना (ब) थलसेना (स) सेना के सभी अंगों में (द) वायुसेना
11. निम्नलिखित में से कौन सा विदेशी यात्री सबसे पहले भारत आया?
(अ) मैगस्थनीज (ब) इब्नबतूता (स) फाह्यïान (द) मार्कोपोलो
12. टमाटर की यह किस्म अधिक उपज वाली अच्छी गुणवत्ता वाले फलों वाली है और झारखंड राज्य में खेती के लिए उपयुक्त है?
(अ) स्वर्ण लालिमा (ब) स्वर्ण श्यामली (स) स्वर्ण प्रतिभा (द) स्वर्ण श्री
13. भारत में कुल योग्य क्षेत्र का विकास प्रतिशत बागवानी फसलों के अंतर्गत है?
(अ)10 प्रतिशत (ब)11 प्रतिशत (स)12 प्रतिशत (द) 13 प्रतिशत
14. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस और मुस्लिम लीग का ऐतिहासिक मिलन हुआ था?
(अ) सूरत (ब) बंबई (स) कलकत्ता (द) लखनऊ
15. राष्टï्रीय संघर्ष के दौरान प्रसिद्घ समाचार पत्र केसरी का संस्थापक संपादक कौन था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहर लाल नेहरू (स) लोकमान्य तिलक (द) मुहम्मद इकबाल
16. मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हैं?
(अ) कैबिनेट मंत्री (ब) राज्य मंत्री (स) कैबिनेट सचिव (द) बिना विभाग के मंत्री
17. स्वस्थ हृदय के लिए व्यक्ति को लेना होता है- संतुलित आहार, पर्याप्त निद्रा और?
(अ) उत्साही मानसिक क्रियाकलापों में लीन होना होता है (ब) कैरम, शतरंज और ताश जैसे खेल खेलने होते हैं (स) सही मात्रा में शारीरिक व्यायाम करना होता है (द) बैठे रहने वाला काम करना होता है
18. विसंक्रमण के बाद जल में उपलब्ध क्लोरीन की मात्रा को कहते हैं?
(अ) मुक्त क्लोरीन (ब) अवशिष्टï क्लोरीन (स) मुक्त उपलब्ध क्लोरीन (द) संयुक्त उपलब्ध क्लोरीन
19. उपन्यास नीलदर्पण का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया था?
(अ) रबीन्द्रनाथ टैगोर (ब)मधुसूदन दत्त (स) दीनबंधु मित्र (द) बंकिम चंद्र चटर्जी
20. राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य कितने वर्षों के अंतराल में रिटायर हो जाते हैं?
(अ) दो साल के बाद (ब) चार साल के बाद (स) पांच साल के बाद (द) छह साल के बाद
21. निम्नलिखित में से किस साधन/तरीके द्वारा मंत्री का ध्यान जनहित विषय की तरफ दिलाया जाता है?
(अ) अल्पकालीन चर्चा (ब) ध्यानाकर्षण प्रस्ताव (स) आधे घंटे की चर्चा (द) निंदा प्रस्ताव
22. यथार्थवादी सिद्घांत का प्रवर्तक कौन है?
(अ) मार्टन कैपलॉन (ब) हंस मोर्गेन्थो (स) मार्टन सूबिक (द) जॉन बर्टन
23. परमाणु ऊर्जा एक खनिज आधारित ऊर्जा स्रोत है, यह निकाली जाती है?
(अ) यूरेनियम से (ब) थोरियम से (स) प्लूटोनियम से (द) इनमें से सभी से
24. कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई में उच्च न्यायालय निम्नलिखित में से किस वायसराय के कार्यकाल में अस्तित्व में आए थे?
(अ) वारेन हेस्टिंग्स (ब) लॉर्ड कॉर्नवालिस (स) लॉर्ड एल्गिन (द) लॉर्ड डलहौजी
25. उपोष्ण उच्च दाब से विषुवत रेखीय निम्न दाब की ओर चलने वाली पवनें क्या कहलाती है?
(अ) व्यापारिक पवनें (ब) पछुआ पवनें (स) धु्रवीय पवनें (द) गरजता चालीसा
26. व्यापारिक पवनें कहां से चलती हैं?
(अ) विषुवतीय निम्न दाब से (ब) धु्रवीय उच्च दाब से (स) उपोष्ण उच्च दाब से (द) अधोधु्रवीय निम्न दाब
27. भारत में मिसाइल अग्नि-ढ्ढढ्ढ है?
(अ) न्यूक्लीय मिसाइल (ब) पृथ्वी से आकाश मिसाइल (स) पृथ्वी से पृथ्वी मिसाइल (द) पृथ्वी से सागर मिसाइल
सही जवाब-1.(स) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, 2. (स) 1915, 3.(अ) न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा, 4.(स) 10, 5.(द) उपर्युक्त सभी, 6.(द) रबीन्द्रनाथ टैगोर, 7.(द) केरल, 8.(ब) बीजिंग, 9.(स) तापमान को स्थिर रखना, 10.(अ) नौसेना, 11.(अ) मैगस्थनीज ,12.(अ)स्वर्ण लालिमा, 13.(अ) 10 प्रतिशत, 14.(द) लखनऊ, 15.(स) लोकमान्य तिलक, 16.(स) कैबिनेट सचिव, 17.(स) सही मात्रा में शारीरिक व्यायाम करना होता है, 18.(ब) अवशिष्टï क्लोरीन, 19.(ब)मधुसूदन दत्त, 20.(अ) दो साल के बाद, 21.(ब) ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 22.(ब) हंस मोर्गेन्थो, 23.(द) इनमें से सभी से, 24. (स) लॉर्ड एल्गिन, 25.(अ) व्यापारिक पवनें, 26.(स) उपोष्ण उच्च दाब से, 27. (स) पृथ्वी से पृथ्वी मिसाइल।
जैमिनी राय (1887-1972) 20वीं शताब्दी की भारतीय कला के प्रारंभिक और अति महत्वपूर्ण आधुनिकतावादी कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने अपने समय की कला परम्पराओं से अलग नई शैली स्थापित करने में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई। जैमिनी राय का जन्म बंगाल के एक गांव बंकुरा में हुआ था । यह गांव लोक कला परम्परा में समृद्ध है । 1903 में कलकत्ता के एक सरकारी कला स्कूल में प्रारम्मिक शिक्षा ग्रहण की । उनके पेशे के बारे में किसी को भी पता नहीं था । स्नातक हो जाने के बाद तक भी राय द्वारा बंगाल की चित्रकला की तकनीकों का प्रयोग किया गया जो कि नजरअंदाज रहा ।
वर्ष 1916 में कोलकाता के गवर्नमेंट आर्ट स्कूल से ग्रेजुएशन के बाद उन्हें पोर्ट्रेट बनाने का काम नियमित रूप से मिलता रहा, लेकिन 20वीं शताब्दी के पहले तीन दशकों में बंगाल की सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों में बहुत जबर्दस्त परिवर्तन आया। इसका प्रभाव जैमिनी राय पर भी पड़ा। जिस समय जैमिनी राय अपनी बेजोड़ शैली की तलाश में थे उन दिनों वे गरीबी से भी जूझ रहे थे। भोजन के लिए जो कुछ भी छोटा-मोटा काम मिल जाता था कर लेते थे। 1919-1920 के आसपास जैमिनी राय ने लोगों के चित्र बनाने बंद कर दिये। वर्ष 1925 के आसपास उनके चित्रों में लेखन शैली जैसी रे
बेतवा भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह यमुना की सहायक नदी है। यह मध्य-प्रदेश में भोपाल से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झांसी, जालौल आदि जिलों में होकर बहती है। इसके ऊपरी भाग में कई झरने मिलते हैं किन्तु झांसी के निकट यह कांप के मैदान में धीमे-धीमे बहती है। इसकी सम्पूर्ण लम्बाई 480 किलोमीटर है। यह हमीरपुर के निकट यमुना में मिल जाती है। इसके किनारे सांची और विदिशा के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर स्थित हैं। दशार्ण की पहचान आधुनिक धसन नामक नदी से की जाती है, जो भोपाल से प्रवाहित होती हुई बेतवा (वेत्रवती) नदी में गिरती है।
मार्कण्डेय पुराण में, दशार्ण देश के नाम की उत्पत्ति का कारण, दशार्णा नदी को ही बतलाया गया है, जो इस क्षेत्र से होकर प्रवाहित होती है। वायु पुराण में इस नदी के बारे में कहा गया है कि इसका उद्गम स्थल पर्वत है। शोधकर्ताओं ने पुराणों के आधार पर विंध्यक्षेत्र के तीन जनपदों- विदिशा, दशार्ण एवं करुष का सोन-केन से समीकरण किया गया है। इसी प्रकार त्रिपुरी लगभग ऊपरी नर्मदा की घाटी तथा जबलपुर, मंडला तथा नरसिंहपुर जि़लों के कुछ भागों का प्रदेश माना है।
मंगोलिया में हर चार साल के अंतराल में राष्ट्रपति चुनाव होते हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव 26 जून 2013 को कराया गया जबकि मंगोलिया के चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम 27 जून 2013 को घोषित किया गया। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एल्बेगदोर्ज त्साखिया को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मंगोलिया का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है। मंगोलिया देश के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष का होता है। कोई भी व्यक्ति अधिकतम लगातार दो कार्यकाल के लिए ही देश का राष्ट्रपति निर्वाचित हो सकता है। मंगोलिया में राष्ट्रपति का प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है।
एल्बेगदोर्ज त्साखिया को 50.22 प्रतिशत मत मिले, जबकि मुख्य विपक्षी दल मंगोलियन पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व पहलवान बैटरडेन बादमान्यांबू को 41.48 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। सोशल डेमोक्रेट रूझान रखने वाली मंगालियाई पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी द्वारा नामित स्वास्थ्य मंत्री नातसाक उदवाल को मात्र 8.3 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। उदवाल राष्ट्रपति चुनाव में खड़ी होने वाली देश की पहली महिला उम्मीदवार थीं।
मंगोलिया के चुनावी नियमों के अनुसार अगर 26 जून 2013 को हुए मतदान में किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक मत नहीं मिलते तो 10 जुलाई 2013 को दूसरे चरण का मतदान किया जाता।
नेपच्युन ग्रह के अंदरूनी चार चंद्रमा है- नाइड, थैलसा, डेस्पीना और गैलटीआ। नाइड, थैलसा, डेस्पीना और गैलेटीआ सभी अनियमित आकार के चन्द्रमा हंै।
नाइड या थैलसा नेपच्युन का सबसे अंदरूनी ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 48 हजार 200 किमी नेपच्युन से और व्यास है 58 किमी। इसकी खोज 1989 में वायेजर 2 ने की थी। नाईड नदियों, फव्वारों और झरनों की परियां हैं।
थैलसा,नेपच्युन का दूसरा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 50 हजार किमी नेपच्युन से और व्यास है 80 किमी। मिथकों के अनुसार थैलसा ऐथर और हेमेरा की पुत्री है। थैलसा ग्रीक में सागर को कहते हंै। इसकी खोज 1989 में वायेजर 2 ने की थी।
वहीं डेस्पीना, नेपच्युन का तीसरा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 52 हजार 600 किमी नेपच्युन से और व्यास है 148 किमी। मिथकों के अनुसार डेस्पीना नेपच्युन और डेमीटर की पुत्री का नाम है। इसकी खोज वर्ष 1989 में वायेजर 2 ने की थी।
इसका अलावा गैलटीआ नेपच्युन का चौथा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 62 हजार किमी नेपच्युन से और व्यास है 158 किमी। ग्रीक मिथकों के अनुसार गैलेटीआ एक सीसलीयन नेरीड थी जो सायक्लोप्स पालीफेमुस की प्रेमिका थी। वैज्ञानिक रूप से इस चंद्रमा की खोज वर्ष 1989 में वायेजर 2 ने की थी।
तराई, उत्तरी भारत और दक्षिणी नेपाल का क्षेत्र है। लघु हिमालय के समानांतर, कभी लहरदार दलदली क्षेत्र रहे इस पट्टïी का विस्तार यमुना नदी (पश्चिम) से ब्रह्मïपुत्र नदी (पूर्व) तक है। इसके उत्तरी छोर पर कई झरने हैं, जो कई धाराओं का निर्माण करते हैं। इनमें महत्वपूर्ण घाघरा नदी शामिल है, जो तराई (नम भूमि) को काटती है और इसकी दलदली प्रकृति के लिए जिम्मेदार है।
तराई के बीच-बीच में भाबर क्षेत्र हैं, जो चट्टïानी और चिकने पत्थर के भंडार वाले क्षेत्र हैं, ये साल (शोरिया रोबस्टा) के वनों के लिए उपयुक्त हैं। इस क्षेत्र के, जो कभी मलेरिया से ग्रस्त था, खेती और अपवाह से दलदली क्षेत्र खत्म हो चुके हैं। तराई का पूर्वी भाग पश्चिम बंगाल राज्य और बांग्लादेश में द्वार कहलाता है।
ब्रोकाली में इन्डोल 3 कार्बिनाल होता है, जो एण्टीआक्सिडेंट है और एस्ट्रोजन को तोडक़र ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर और ओवरी के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है।
ब्रोकोली विटामिन सी से भरी हुई है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के समुचित कार्य को बनाए रखने के लिए एक महान पोषक तत्व मानी जाती है। यह क्रोमियम का बहुत अच्छी स्रोत है, जो मधुमेह पर नियंत्रण और शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, ब्रोकोली में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों में मोतियाबिंद और मस्कुलर डीजेनरेशन होने से रोकती है। यह माना जाता है कि ब्रोकोली में यौगिक सल्फोरापेन होता है जो यूवी रेडियेशन के कारण होने वाले प्रभाव से त्वचा को नुकसान पहुंचाने और सूजन को कम करने में सहायक होती है।
ब्रोकोली में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए, यह बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है क्योंकि इनमें ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
ब्रोकली शरीर को एनीमिया और एल्जाइमर से बचाती है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा आइरन और फोलेट पाया जाता है। ब्रोकोली को नियमित खाने से गर्भवती महिलाओं को मदद मिलती है। यह फोलेट का एक अच्छा स्रोत है जो भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी दोषों को रोकने में मदद करती है। डाइट में ब्रोकली को शामिल करने से कुछ तरह के कैसर जैसे स्तन कैंसर, लंग और कोलोन कैंसर के रिस्क को कम करती है। इसमें फाइटोकेमिकल्स होने के कारण, यह एंटी कैंसर न्यूट्रिशनल वेजिटेबल है।
यह फाइबर, क्रोमियम, और पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है और रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। ब्रोकोली में कैरोटीनॉयड ल्यूटिन होता है जो हृदय की धमनियों को मोटा होने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक और अन्य हार्ट सबंधी बीमारियों का रिस्क टलता है। ब्रोकली खाने से न केवल स्वास्थ्य और पोषण मिलता है, बल्कि इसमें लो कैलोरी होने की वजह से वजन भी कम होता है।
ब्रोकली खाने के कई न्यूट्रिशनल फायदे होते हैं। यह गहरी हरी सब्जी, ब्रेसिक्का फेमिली की है, जिसमें पत्तागोभी और गोभी भी शामिल होती है। ब्रोकली को पका कर या फिर कच्चा भी खाया जा सकता है, लेकिन इसे उबाल कर खाने से ज्यादा फायदा होगा।
1. चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-74) को क्या कहा जाता है?
(अ) इंदिरा योजना (ब) मेहता योजना (स) गाडगिल योजना (द) कामराज योजना
2. भारत में न्यूनतम आवश्यकताएं तथा निदेशित गरीबी विरोधी कार्यक्रम की अवधारणाएं किस योजना में शामिल की गईं?
(अ) चौथी (ब) पांचवीं (स) छठी (द) सातवीं
3. वर्ष 1956 की औद्योगिक नीति में उद्योगों को कितने वर्गों में बांटा गया?
(अ) दो वर्गों में (ब) तीन वर्गों में (स) चार वर्गों में (द) छह वर्गों में
4. वर्ष 1956 की नई औद्योगिक नीति बनाना आïïïवश्यक हो गया था, क्योंकि ?
(अ) देश में नियोजन प्रारंभ हो गया था (ब) समाजवादी ढंग से समाज को आधारभूत, सामाजिक और आर्थिक नीति के रूप में स्वीकार किया गया था (स) अ और ब दोनों (द) इनमें कोई नहीं
5. भारत सरकार ने वर्ष 1991 में नवीन औद्योगिक नीति की घोषणा कब की थी ?
(अ) 24 जुलाई, 1991 को (ब) 2 अगस्त, 1991 को (स) 15 अगस्त, 1991 को (द) 23 दिसंबर, 1991 को
6. थयोसाफिकल सोसाइटी को भारत में किसके प्रयासों से लोकप्रियता प्राप्त हुई?
(अ) सर विलियम कुक (ब) एनीबेसेंट (स) मैडल एस.पी. ब्लावट्स्की (द) कर्नल एच.पी. ऑल्काट
7. केरल का योगक्षेम किसका संगठन था?
(अ) निम्न जाति के एझवा और पुलैया का (ब) उच्च जाति के नम्बूदरी ब्राह्मïणों का (स) नायर जाति का (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
8. आबिद हुसैन समिति किस मंत्रालय द्वारा गठित की गई थी?
(अ) उद्योगों के विविधीकरण हेतु (ब) लघु उद्योगों की समस्याओं के निवारण हेतु (स) हथकरघा उद्योगों की समस्याओं के निवारण हेतु (द) निर्यात संवद्र्धन हेतु
9. नरसिम्हन समिति का संबंध है?
(अ) बैंक क्षेत्र के सुधार में (ब) भारी उद्योग के विकास में (स) बीमा क्षेत्र के सुधार में (द) बैंक और बीमा क्षेत्र के सुधार में
10. सिंधु सभ्यता के मापक किस गुणांक भार के थे?
(अ) 10 (ब) 12 (स) 16 (द) 18
11. सिंधु घाटी के लोग किस वस्तु का निम्र में से किसका सर्वाधिक आयात करते थे?
(अ) धातु एवं बहुमूल्य रत्न (ब) खाद्यान्न (स) गेहूं (द) वस्त्र
12. जाति प्रथा निम्र में से किस काल में सर्वप्रथम जटिल होती हुई दिखाई दी?
(अ) उत्तर वैदिक युग में (ब) मौर्य युग में (स) गुप्त युग में (द) उत्तर गुप्त युग में
13. प्राचीन भारत की सामाजिक व्यवस्था में उदारता की प्रक्रिया कब प्रारंभ हुई?
(अ) उत्तर वैदिक युग में (ब) मौर्य युग में (स) उत्तर मौर्य युग में (द) गुप्तोत्तर युग में
14. शिलादित्य की उपाधि किस भारतीय शाक ने धारण की थी?
(अ) अशोक (ब) समुद्रगुप्त (स) हर्षवर्धन (द) चंद्रगुप्त मौर्य
15. कायस्थों की उपजाति किस कार्य में अपनी दक्षता के लिए प्रसिद्घ थी?
(अ) धार्मिक बलि एवं अनुष्ठïान (ब) लॉजन एवं हिसाब किताब (स) सैनिक कार्य (द) शिकार
16. कच्चातिवु द्वीप विवाद किन देशों के बीच में था?
(अ) भारत और बांग्लादेश (ब) भारत और पाकिस्तान (स) भारत और श्रीलंका (द) भारत और म्यांमार
17. निम्नलिखित में से कौन घुली हुई चट्टानों के निक्षेपित होने से बना है?
(अ) युवाला (ब) डोलाइन (स) लैपीज (द) स्टैलेग्माइट
18. किस दूत के द्वारा स्टेलेग्टाइट, स्टैलेग्माइट कंदरा स्तंभ आदि स्थलाकृतियों को निर्माण होता है?
(अ) हिमनद (ब) पवन (स) नदी (द) भूमिगत जल
19. ओल्ड फेथफुल गीजर, जो प्रत्येक 65 मिनट के अंतराल में फूटता है, किस देश में स्थित है?
(अ) न्यूजीलैंड (ब) आइसलैंड (स) आस्ट्रेलिया (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
20. गे्रट आर्टजियन बेसिन निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) फ्रांस (ब) आइसलैंड (स) आस्ट्रेलिया (द) अर्जेण्टीना
21. यारडंग बनने का प्रमुख कारण है?
(अ) वायु का अपरदन (ब) वायु का निक्षेपण (स) वायु का परिवहन (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
22. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी एक अग्रवर्थी डेल्टा बनाती है?
(अ) मिसीसिपी (ब) नाइजर (स) नील (द) टिबर
23. अंधी घाटी का निर्माण किस नदी के द्वारा होता है?
(अ) हिमानी (ब) नदी (स) समुद्री लहरें (द) भूमिगत जल
24. बालू का निर्माण किस प्रक्रिया के तहत होता है?
(अ) अपघर्षण से (ब) सन्निघर्षण से (स) घुलन क्रिया से (द) अपवाहन से
25. निम्नलिखित में से किसे अग्नि वृत्त कहा जाता है?
(अ) परि-प्रशांत महासागरीय पेटी (ब) हिंद महासागरीय पेटी (स) अंध महासागरीय पेटी (द) आर्कटिक पेटी
26. ए हन्ड्रेड इयर्स ऑफ ज्योग्राफी के लेखक कौन थे?
(अ) टी. डब्ल्यू. फ्रीमैन (ब) एफ. रेट्जेल (स) आर. एल. सिंह (द) इमैनुअल कान्ट
27. नासा के उस अंतरिक्ष शटल का नाम क्या है, जो अंतरराष्टï्रीय अंतरिक्ष केंद्र में सौर ऊर्जा का चौथा और अंतिम सेट लगाने के बाद 29 मार्च (2009) को पृथ्वी पर वापस लौट आया है?
(अ) डिस्कवरी (ब) आकाश (स) अर्जुन (द) मूनलाइट
28. वरुण गांधी का संबंध किस राजनीतिक पार्टी से है?
(अ) कांग्रेस (ब) भारतीय जनता पार्टी (स) शिव सेना (द) बहुजन समाजपार्टी
सही जवाब- 1.(स)गाडगिल योजना, 2.(स) छठी, 3.(ब) तीन वर्गों में, 4.(स) अ और ब दोनों, 5.(अ) 24 जुलाई, 1991 को, 6.(ब) एनीबेसेंट, 7.(ब) उच्च जाति के नम्बूदरी ब्राह्मïणों का, 8.(ब) लघु उद्योगों की समस्याओं के निवारण हेतु, 9.(अ) बैंक क्षेत्र के सुधार में, 10.(स) 16, 11.(अ) धातु एवं बहुमूल्य रत्न, 12.(स) गुप्त युग में, 13.(ब) मौर्य युग में, 14.(स) हर्षवर्धन, 15.(ब) लॉजन एवं हिसाब किताब, 16.(ब)भारत और पाकिस्तान, 17.(द) स्टैलेग्माइट, 18.(द) भूमिगत जल, 19.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका, 20.(स) आस्ट्रेलिया, 21.(अ) वायु का अपरदन, 22.(द) टिबर, 23.(द) भूमिगत जल, 24.(ब) सन्निघर्षण से, 25.(अ) परि-प्रशांत महासागरीय पेटी, 26.(अ) टी. डब्ल्यू. फ्रीमैन, 27.(अ) डिस्कवरी, 28.(ब) भारतीय जनता पार्टी।
केन यमुना की एक उपनदी या सहायक नदी है जो बुन्देलखंड क्षेत्र से गुजरती है। मंदाकिनी तथा केन यमुना की अंतिम उपनदियां हैं क्योंकि इस के बाद यमुना, गंगा से मिल जाती है। केन नदी जबलपुर, मध्यप्रदेश से प्रारंभ होती है, पन्ना में इससे कई धाराएं आकर जुड़ती हैं और फिर बांदा, उत्तर प्रदेश में इसका यमुना से संगम होता है। इस नदी का शजर पत्थर मशहूर है।
केन मध्यप्रदेश की एकमात्र ऐसी नदी है जो प्रदूषण मुक्त है। केन नदी मध्यप्रदेश की 15 प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उद्गम मध्यप्रदेश के दमोह की भाण्डेर श्रेणी/कटनी जिले की भुवार गांव के पास से हुआ है। पन्ना जिले के दक्षिणी क्षेत्र से प्रवेश करने के बाद केन नदी पन्ना और छतरपुर जिले की सरहद पर बहती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर यमुना नदी में मिल जाती है। दमोह से पन्ना जिला के पण्डवन नामक स्थान पर इसमें तीन स्थानी नदियां पटना, व्यारमा और मिढ़ासन का मनोहारी संगम होता है। संगम पन्ना और छतरपुर के सीमावर्ती स्थान पर होता है।
इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) म्यूचुएल फंड की एक बिलियन डॉलर मूल्य की आईडीएफ योजना के अंतगर्त भारत का पहला इंफ्रास्ट्रक्चर बांड शुरू किया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने 18 जून 2013 को भारत के पहले इंफ्रास्ट्रक्चर बांड का उद्घाटटन किया। इस बांड का उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है।
इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) की स्थापना जनवरी 2006 में पूर्ण रूप से भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में की गई थी, हालांकि इसका प्रचालन अप्रैल 2006 में आरम्भ हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में वित्तीय प्रवाह को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2005-06 के आम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित परियोजनाओं के लिए वित्तीय प्रवाह को एक विशिष्ट उद्देश्यगत वाहक (स्श्चद्गष्द्बड्डद्य क्कह्वह्म्श्चशह्यद्ग ङ्कद्गद्धद्बष्द्यद्ग-एसपीवी) के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव किया गया था। यह प्रस्ताव किया गया कि एसपीवी दीर्घकालिक परिपक्वता के लिए ऋण के रूप में सीधे तौर पर परियोजना को वित्त मुहैया कराएगा। यह वित्तीय सहायता बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं की ओर से जारी प्रवाह का संपूरक होगा।
हाइड्रो इलैक्ट्रिक
पानी की सहायता से उत्पन्न विद्युत, जल विद्युत यानी हाइड्रो इलैक्ट्रिक कहलाती है। तेज पानी के बहाव के कारण जेनरेटर में लगे आर्मेचर घूमने लगते हैं और बिजली उत्पादन शुरू हो जाता है। इस प्रकार जल की स्थिरीज और गतिज ऊर्जा द्वारा जल टरबाइन के माध्यम से जो बिजली उत्पन्न होती है, उसे जल विद्युत कहते हैं।
कदंब भारतीय उपमहाद्वीप में उगने वाला शोभाकर वृक्ष है। सुगंधित फूलों से युक्त बारहों महीने हरे, तेज़ी से बढऩे वाले इस विशाल वृक्ष की छाया शीतल होती है। इसका वानस्पतिक नाम एन्थोसिफेलस कदम्ब या एन्थोसिफेलस इंडिकस है, जो रूबिएसी परिवार का सदस्य है। उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, ओडि़शा में यह बहुतायत में होता है। इसके पेड़ की अधिकतम ऊंचाई 45 मीटर तक हो सकती है।
चार-पांच वर्ष का होने पर कदंब में फूल आने शुरू हो जाते हैं। कदंब के फूल लाल गुलाबी पीले और नारंगी रंग की विभिन्न छायाओं वाले हो सकते हैं।
कदंब की कई जातियां पाई जाती हैं, जिसमें श्वेत-पीत लाल और द्रोण जाति के कदंब उल्लेखनीय हैं। साधारणतया भारत में श्वेत-पीप रंग के फूलदार कदंब ही पाए जाते हैं। किन्तु कुमुदबन की कदंबखंडी में लाल रंग के फूल वाले कदंब भी पाए जाते हैं। श्याम ढ़ाक आदि कुछ स्थानों में ऐसी जाति के कदंब हैं, जिनमें प्राकृतिक रुप से दोनों की तरह मुड़े हुए पत्ते निकलते हैं। इन्हें द्रोण कदंब कहा जाता है। गोबर्धन क्षेत्र में जो नवी वृक्षों का रोपण किया गया है, उनमें एक नए प्रकार का कदंब भी बहुत बड़ी संख्या में है। ब्रज के साधारण कदंब से इसके पत्ते भिन्न प्रकार के हैं तथा इसके फूल बड़े होते हैं, किन्तु इनमें सुगंध नही होती है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में जो कदंब होता है, उसका फल कांटेदार होता है।
सजावटी फूलों के लिए इसका व्यवसायिक उपयोग होता है साथ ही इसके फूलों का प्रयोग एक विशेष प्रकार के इत्र को बनाने में भी किया जाता है। भारत में बनने वाला यह इत्र कदंब की सुगंध को चंदन में मिलाकर वाष्पीकरण पद्धति द्वारा बनाया जाता है। ग्रामीण अंचलों में इसका उपयोग खटाई के लिए होता है। इसके बीजों से निकला तेल खाने और दीपक जलाने के काम आता है। आदिवासियों की कदंब वृक्ष के प्रति गहरी श्रद्घा होती है।
वामदेव
वामदेव ऋग्वेद के चतुर्थ मंडल के सूत्तद्रष्टा, गौतम ऋषि के पुत्र तथा जन्मत्रयी के तत्ववेत्ता हैं । कहा जाता है कि उन्हें गर्भावस्था में ही अपने विगत दो जन्मों का ज्ञान हो गया था और उसी अवस्था में इंद्र के साथ तत्वज्ञान पर इसकी चर्चा हुई थी। वैदिक शास्त्रों के अनुसार सामान्य मनुष्यों की भांति जन्म न लेने की इच्छा से उन्होंने माता का उदर फाडक़र उत्पन्न होने का निश्चय किया। किंतु माता द्वारा अदिति का आवाहन करने और इंद्र से तत्वज्ञान चर्चा होने के कारण ये वैसा न कर सके। तब यह श्येन पक्षी के रूप में गर्भ से बाहर आए ।
एक बार इंद्र श्येन पक्षी (बाज) के रूप में अवतीर्ण हुए। युद्ध में वामदेव ने इंद्र को परास्त किया और उन्हें ऋषियों के हाथ बेच दिया (बृहद्देवता 4,126, 131)। ये सारी कथाएं प्रतीकात्मक तथा रूपकात्मक होने के कारण असंगतियों से युक्त और अस्पष्ट हैं।
वामदेव नाम के अनेक पुराणेतिहासिक व्यक्तियों का उल्लेख प्राप्त होता है जिनमें मनु-शतरूपा के पुत्र रूप में शिवावतार (मत्स्य. 4.27. 30-21), अंगिरस् और सुरूपा का पुत्र (ब्रह्मांड. 3.1); रामचंद्र के समय के एक ऋषि और ग्यारह रुद्रों में से दसवें रुद्र (भाग. 2,12,7) आदि उल्लेखनीय हैं।
जगदीश चंद्र बोस भारत के जाने-माने भौतिक शास्त्री और वैज्ञानिक हुए हैं। जगदीश चंद्र बोस ने सूक्ष्म तरंगों (माइक्रोवेव) के क्षेत्र में वैज्ञानिक कार्य तथा अपवर्तन, विवर्तन एवं धु्रवीकरण के क्षेत्र में अपने प्रयोग भी प्रारंभ कर दिये थे। लघु तरंगदैध्र्य, रेडियो तरंगों तथा श्वेत एवं पराबैगनी प्रकाश दोनों के रिसीवर में गेलेना क्रिस्टल का प्रयोग बोस के द्वारा ही विकसित किया गया था। मारकोनी के प्रदर्शन से 2 वर्ष पहले ही 1885 में बोस ने रेडियो तरंगों द्वारा बेतार संचार का प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में जगदीश चंद्र बोस ने दूर से एक घण्टी बजाई और बारूद में विस्फोट कराया था।
आजकल प्रचलित बहुत सारे माइक्रोवेव उपकरण जैसे वेव गाईड, धु्रवक, परावैद्युत लैंस, विद्युत चुम्बकीय विकिरण के लिए अर्धचालक संसूचक, इन सभी उपकरणों का उन्नींसवी सदी के अंतिम दशक में बोस ने अविष्कार किया और उपयोग किया था। श्री बोस ने ही सूर्य से आने वाले विद्युत चुम्बकीय विकिरण के अस्तित्व का सुझाव दिया था जिसकी पुष्टि 1944 में हुई।
इसके बाद श्री बोस ने, किसी घटना पर पौधों की प्रतिक्रिया पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया। श्री बोस ने दिखाया कि यांत्रिक, ताप, विद्युत तथा रासायनिक जैसी विभिन्न प्रकार की उत्तेजनाओं में सब्जियों के ऊतक भी प्राणियों के समान विद्युतीय संकेत उत्पन्न करते हैं।
1917 में जगदीश चंद्र बोस को नाइट की उपाधि प्रदान की गई तथा शीघ्र ही भौतिक तथा जीव विज्ञान के लिए रॉयल सोसायटी लंदन के फैलो चुन लिए गए। श्री बोस ने अपना पूरा शोधकार्य बिना किसी अच्छे उपकरण और प्रयोगशाला के किया था इसलिए जगदीश चंद्र बोस एक अच्छी प्रयोगशाला बनाने की सोच रहे थे। बोस इंस्टीट्यूट (बोस विज्ञान मंदिर) इसी सोच का परिणाम है जो कि विज्ञान में शोधकार्य के लिए राष्ट्र का एक प्रसिद्ध केन्द्र है।
यज़ता
पारसी धर्म में अहुर मज़्दा (प्राचीन ईरानी धर्म में सर्वोच्च देवता) द्वारा बनाए दूतों के संघ के सदस्य यजता कहलाते है। माना जाता है कि ये विश्व व्यवस्था बनाए रखने में मदद करते हैं, अर्हिमन और उनके राक्षसों की शक्तियों का दमन करते हैं।
यज़ता सूर्य की रोशनी एकत्र कर उसे धरती पर उंडेलते हैं। नैतिक उद्देश्य में यम के समान है, जिसमें अनुपालन के पांच वर्ग हैं- स्वच्छता, अपनी भौतिक स्थिति से संतुष्टिï, संन्यास, मोक्ष से संबद्ध तत्त्वमीमांसा का अध्ययन और भगवान के प्रति समर्पण। इसमें न तो यम और न ही नियम अलग से योग की कोई स्थिति हैं; ये योग साधक को दु:साध्य चरणों के लिए तैयार करते हैं।
24 जून 2010 को विंबलडन का ही नहीं बल्कि व्यावसायिक टेनिस के इतिहास का सबसे लंबा मैच खत्म हुआ था। यह मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था।
अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच हुआ। टेनिस के इतिहास में ये सबसे ज्यादा देर और सबसे ज्यादा गेम्स वाला मैच साबित हुआ। पुरुषों के सिंगल्स के पहले दौर में अमेरिका के 23 वें वरीयता वाले खिलाड़ी जॉन इसनर ने फ्रांस के निकोला मायू को तीन दिन चले मैच में 11 घंटे 5 नट बाद 6-4, 3-6, 6-7(7-9), 7-6(7-3), 70-68 से हरा दिया। मैच में कुल 183 गेम हुए।
22 जून 2010 को शाम को ब्रिटेन के समय के अनुसार 6 बजकर 13 मिनट पर यह टेनिस मैच शुरू हुआ। शाम 9 बजकर 7 मिनट पर लाइट कम होने के कारण मैच को निलंबित कर दिया गया। 23 जून को शाम पौने छह बजे सबसे लंबे मैच का रिकॉर्ड टूट गया। शाम को 9 बजकर 10 मिनट पर लाइट कम होने के कारण मैच फिर निलंबित कर दिया गया। इस समय फाइनल सेट 59 गेम पर टाई था। 24 जून को शाम 3 बजकर 43 मिनट पर मैच शुरू हुआ और 4 बजकर 48 मिनट पर इसनर जीत गए। आखिरी सेट 8 घंटे 11 मिनट चला।
दोनों खिलाडिय़ों ने विंबलडन और टेनिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। दोनों ने सबसे ज्यादा 100 सर्विस की। इस मैच को एंडलेस यानी कभी न खत्म होने वाला मैच करार दिया गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन यह मैच शुरू हुआ था। पहले चार सेट तो आराम से निकल गए। पहला सेट इसनर ने 6-4 से जीता। मायू ने दूसरा 6-3 से जीता। तीसरा और चौथा सेट टाई ब्रेकर से तय हुआ। मायू ने तीसरा जीता और इसनर ने चौथा, तो कुल स्कोर 2-2 का हो गया। 23 जून को 59-59 के स्कोर पर पांचवा सेट अगले दिन के लिए निलंबित किया गया।
24 जून को दोनों खिलाड़ी बढिय़ा सर्विस कर रहे थे। 68-69, 15-15 पर मायू ने एक अंक लिया। इसके बाद इसनर ने मायू को नेट पर कोर्ट के बीच में फोरहैंड शॉट मारा। इसने इसनर को पांचवा मैच प्वॉइंट दिलाया और मैच का 14वां ब्रेक प्वाइंट। इसे उन्होंने अपने पाले में किया और तीसरे दिन 65 मिनट के खेल के बाद इसनर ने फाइनल सेट में मायू को 70-68 से हरा दिया।
साझा कोष
साझा कोष एक ऐसी योजना है, जिसमें बैंक या वित्तीय संस्थाओं द्वारा जनता से स्टॉक या यूनिट्स के निर्गमन द्वारा पैसा एकत्रित किए गए धन का जनता के अधिक हित में विनियोजित किया जाता है। विनियोग से, जो लाभ प्राप्त होता है, उसे सदस्यों में बांट दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत सर्वप्रथम अमेरिका में हुई थी। भारत में यह योजना सर्वप्रथम 1964 में यूटीआई द्वारा प्रारंभ की गई है।