सामान्य ज्ञान
सूचना और संचार की प्रौद्योगिकी या सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, जिसे आम तौर पर आईसीटी कहा जाता है, का प्रयोग अक्सर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के पर्यायवाची के रूप में किया जाता है, लेकिन यह आम तौर पर अधिक सामान्य शब्दावली है, जो आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी में दूरसंचार (टेलीफोन लाईन एवं वायरलेस संकेतों) की भूमिका पर जोर देती है।
आईसीटी में वे सभी साधन शामिल होते हैं जिनका प्रयोग कंप्यूटर एवं नेटवर्क हार्डवेयर दोनों और साथ ही साथ आवश्यक सॉफ्टवेयर सहित सूचना एवं सहायता संचार का संचालन करने के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में, आईसीटी में आईटी के साथ-साथ दूरभाष संचार, प्रसारण मीडिया और सभी प्रकार के ऑडियो और वीडियो प्रक्रमण एवं प्रेषण शामिल होता है। इस अभिव्यक्ति का सबसे पहला प्रयोग 1997 में डेनिस स्टीवेंसन द्वारा ब्रिटेन की सरकार को भेजी गई एक रिपोर्ट में किया गया था एवं सन 2000 में ब्रिटेन के नये राष्ट्रीय पाठ्यक्रम संबंधी दस्तावेजों द्वारा प्रचारित इसका प्रचार किया गया। अक्सर आईसीटी का प्रयोग आईसीटी रोडमैप में उस मार्ग को सूचित करने के लिए किया जाता है जिसे कोई संगठन अपनी आईसीटी जरूरतों के साथ अपनाएगा।
अब आईसीटी शब्द का प्रयोग टेलीफोन नेटवर्कों का कंप्यूटर नेटवर्कों के साथ एक एकल केबल या लिंक प्रणाली के माध्यम से जोडऩे के लिए भी किया जाता है।
शाक्य
शाक्य प्रथम शताब्दी ई.पू में प्राचीन भारत का एक जनपद था। बौद्ध पाठ्यों में शाक्य गोतम गोत्र के क्षत्रीय बताए गए हैं। शाक्यों का हिमालय की तराई में एक प्राचीन राज्य था, जिसकी राजधानी कपिलवस्तु थी, जो अब नेपाल में है। सबसे प्रसिद्ध शाक्यों में आते हैं शाक्यमुनि बुद्ध, याणि गौतम बुद्ध। ये लुंबिनी के एक राजवंश से थे और इन्हें शाक्यमुनि, पाली में साकमुनि, आदि नामों से जाना जाता है।
सदियों से लोग यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि गुलाब की पंखुडिय़ों में भीनी भीनी खुशबू क्यों होती है। दरअसल यह एक एंजाइम का कमाल है। इस एन्जाइम के बारे में पता लगने से अब गुलाब की विभिन्न किस्मों की गायब हो रही खुशबू फिर से लौटाने में मदद मिल सकती है। इत्र और सौंदर्य प्रसाधनों के लिए आवश्यक तेल मुहैया करने वाले गुलाब को उसकी खूबसूरती और मोहक खुशबू के लिए उगाया जाता है लेकिन समय के साथ इसकी खुशबू गायब होती जा रही है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि गुलाब की पुरानी खुशबू को वापस लाने के लिए उसकी महक के बायो सिंथेसिस मार्ग की बेहतर समझ की आवश्यकता होगी। कुछ वैज्ञानिकों का यह दावा है कि टेरपीन सिंथेसिस एन्जाइम एकमात्र ऐसा माध्यम है जो पौधों में सुगंधित मोनोटरपीन्स पैदा करता है।
वहीं एक अन्य शोध में पाया गया कि फूलों की सुगंध का कारण कोई एक दम अलग अप्रत्याशित एन्जाइम का परिवार है। रिसर्चर्स ने गुलाब की तेज खुशबू वाली पापा मीलांद किस्म और कम खूशबू वाली रोग मिलांद किस्म के ट्रांस्क्रिप्टोम्स की तुलना की ताकि उनके आनुवांशिक अंतर का पता लगाया जा सके। उन्होंने पाया कि आरएचएनयूडीएक्स1 एन्जाइम खुशबू पैदा करता है।
इंटरल्युकिन 21 प्रोटीन
वैज्ञानिकों ने यह खोज की है कि इंटरल्युकिन 21 प्रोटीन, इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस 1 (एचआईवी -1) के संक्रमण को सीमित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह शोध नेचर कम्युनिकेशन्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। यह अध्ययन न्यूयॉर्क स्थित कोर्नेल मेडिकल कॉलेज के पोस्ट डॉक्टोरल एसोसिएट स्टेनली एडोरो द्वारा किया गया है। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि सीडी4 टी कोशिकाओं द्वारा आईएल 21 प्रोटीन का निर्माण होता है तथा यह माइक्रो आरएनए-29 को अन्य सीडी 4 टी कोशिकाओं में सक्रिय करता है जिससे एचआईवी -1 वायरस का ह्रास होता है। वैज्ञानिक दो मॉडलों के साथ प्रयोग करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। यह शोध दर्शाता है कि एचआईवी -1 वायरस के पता लगने पर उसका शुरूआती दौर में ही इलाज करने पर इसके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे एक नई एचआईवी थेरेपी का पता लगाने के लिए भी सहायता प्राप्त हुई जिसमें आईएल -21 प्रोटीन की गिनती बढ़ाकर सीडी 4+ टी कोशिकाओं द्वारा एचआईवी-1 वायरस का पता लगाया जा सकता है।
महर्षि पतंजलि योगसूत्र के रचनाकार है जो हिन्दुओं के छ: दर्शनों ( न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा, वेदान्त) में से एक है। भारतीय साहित्य में पतंजलि के लिखे हुए 3 मुख्य ग्रन्थ मिलते हंै- योगसूत्र, अष्टाध्यायी पर भाष्य, और आयुर्वेद पर ग्रन्थ।
कुछ विद्वानों का मत है कि ये तीनों ग्रन्थ एक ही व्यक्ति ने लिखे, अन्य की धारणा है कि ये विभिन्न व्यक्तियों की कृतियां हैं। इनका काल कोई 200 ई पू माना जाता है। शरीर की शुद्धि के लिए वैद्यक शास्त्र का, वाणी की शुद्धि के व्याकरण शास्त्र का और चित्त की शुद्धि के लिए योग शास्त्र का प्रणयन करने वाले महर्षि पतंजलि का जन्म माता गोणिका से हुआ था। ये गोनर्द देश में निवास करते थे । उन्होंने योगदर्शन के अतिरिक्त पाणिनि के व्याकरण (अष्टाध्यायी) पर महाभाष्य निर्मित किया।
भगवान शेष ने उसी समय अथर्ववेद से आयुर्वेद प्राप्त कर लिया, जब श्री हरि ने मस्त्य अवतार धारण करके वेदों का उद्धार किया। भगवान अनन्त गुप्त रूप से पृथ्वी पर विचरण कर रहे थे। मनुष्यों तथा दूसरे प्राणियों को शारीरिक एवं मानसिक रोगों एवं कष्टों से पीड़ा पाते देख प्रभु को दया आयीं वे पृथ्वी पर अवतीर्ण हुए। उन्होंने शारीरिक व्याधि की निवृत्ति के लिये आयुर्वेद को प्रकट किया। क्योंकि वे चर की तरह पृथ्वी पर पहले आये थे। आयुर्वेदकर्ता के रूप में उनका नाम चरक हुआ। उन्हीं भगवान अनन्त ने पतंजलि नाम से योगदर्शन और महाभाष्य का निर्माण किया। चरक ने आयुर्वेद में आत्रेय ऋषि की परम्परा का प्रतिपादन किया है।
आत्रेय मुनि के शिष्य अग्निवेश ने आयुर्वेद पर अनेक ग्रन्थों का निर्माण किया था। उन सबका सारतत्व चरक संहिता में संकलित हुआ। इससे चरक संहिता के अन्त में उसके कर्ता अग्निवेश कहे गये हैं। भाव प्रकाश के कर्ता ने भी भगवान चरक को चिकित्सा-ज्ञान का संकलन कर्ता बताया है। कात्यायन के वार्ति्तकों के पश्चात महर्षि पतञ्जलि ने पाणिनीय अष्टधायी पर एक महती व्याख्या लिखी, जो महाभाष्य के नाम से प्रसिद्ध है।
युग
भारतीय ज्योतिष और पुराणों की परंपरा के आधार पर सृष्टि के संपूर्ण काल को चार भागों में बांटा गया है- सत युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलि युग।
इस काल विभाजन को कुछ लोग जीवन की स्थितियों की लाक्षणिक अभिव्यक्ति मानते हैं। उनके अनुसार सोता हुआ कलि है, जम्हाई लेता हुआ द्वापर, उठता हुआ त्रेता और चलता हुआ सतयुग है। प्राचीन काल में युगों के अतिरिक्त काल का विभाजन युग, मन्वंतर और कल्प के क्रम से भी होता रहा है।
सतयुग- चार प्रसिद्ध युगों में सतयुग पहला है। इसे कृतयुग भी कहते हैं। इसका आरंभ अक्षय तृतीया से हुआ था। इसका परिमाण 17 लाख 28 हजार वर्ष है। इस युग में भगवान के मत्स्य अवतार , कूर्म अवतार, वराह अवतार और नृसिंह अवतार ये चार अवतार हुए थे। उस समय पुण्य ही पुण्य था, पाप का नाम भी न था। कुरुक्षेत्र मुख्य तीर्थ था। लोग अति दीर्घ आयु वाले होते थे। ज्ञान-ध्यान और तप का प्राधान्य था। बलि, मांधाता, पुरूरवा, धुन्धमारिक और कार्तवीर्य ये सत्ययुग के चक्रवर्ती राजा थे। महाभारत के अनुसार कलि युग के बाद कल्कि अवतार द्वारा पुन: सत्ययुग की स्थापना होगी।
त्रेता युग- दूसरे युग त्रेता की अवधि बारह लाख छियानवे हज़ार वर्ष मानी जाती है। इस युग का आरंभ कार्तिक शुक्ल नौमी से होता है। मनु और सतरूपा के दो पुत्र प्रियव्रत और उत्तानपाद इसी युग में हुए। ये पृथ्वी के सर्वप्रथम राजा थे। श्रीराम और परशुराम ने इसी युग में अवतार लिया। इस युग में पुण्य अधिक होता है। मनुष्य की आयु अधिक होती है।
द्वापर युग- यह चार युगों में तीसरा युग है। इसका आरंभ भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी से होता है। इसकी अवधि पुराणों में आठ लाख चौसठ हज़ार वर्ष मानी गई है। यह युद्ध प्रधान युग है और इसके लगते ही धर्म का क्षय आरंभ हो जाता है। भगवान कृष्ण ने इसी युग में अवतार लिया था।
कलि युग- आर्यभट्ट के अनुसार महाभारत का युद्ध 3109 ई पू में हुआ था और उसके अंत के साथ ही कलयुग का आरंभ हो गया। इसे कलियुग भी कहते हैं। कुछ विद्वान कलियुग का आरंभ महाभारत युद्व के 625 वर्ष पहले से मानते हैं। फिर भी सामान्यत: यही विश्वास किया जाता है कि महाभारत युद्ध के अंत, श्रीकृष्ण के स्वर्गारोहण और पांडवों के हिमालय में गलने के लिए जाने के साथ ही कलियुग का आरंभ हो गया। इस युग के प्रथम राजा परीक्षित हुए। आर्यभट्ट के अनुसार महाभारत का युद्ध 3109 ईपू में हुआ था और उसके अंत के साथ ही कलियुग का आरंभ हो गया।
1. ऑस्ट्रेलिया के कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4 जुलाई 2015 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की?
(अ)रेयान हैरिस (ब) माइकल क्लार्क (स) मोइस हेनरिक्स (द) इनमें से कोई नहीं
2. जुलाई 2015 के पहले सप्ताह में 2019 तक सूखा-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से जलयुक्त शिवार अभियान किस राज्य ने शुरू किया?
(अ) छत्तीसगढ़ (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) हरियाणा
3. वह कौन सा देश है, जहां डिफाल्टर होने के बाद 5 जुलाई 2015 को जनमत संग्रह किया गया?
(अ) श्रीलंका (ब)बांग्लादेश (स) ग्रीस (द) नेपाल
4. सॉफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट किस राज्य में डिजिटल ग्राम स्थापित करने के लिए सहमत हो गई?
(अ) छत्तीसगढ़ (ब)मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) दिल्ली
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तिथि को नई दिल्ली में डिजिटल भारत सप्ताह का शुभारंभ किया?
(अ) 1 जुलाई 2015 (ब) 3 जुलाई 2015 (स) 5 जुलाई 2015 (द) इनमें से कोई नहीं
6. ताजमहल को क्षति पहुंच रही है?
(अ) यमुना में बाढ़ से (ब) अधिक ताप पर संगमरमर के अपघटन द्वारा (स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज काला सीसा तथा प्लम्बगो के नाम से जाना जाता है?
(अ) हीरा (ब) मैंगनीज (स) चांदी (द) ग्रेफाइट
8. बंगलादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) मेघना (ब) तृश्ता (स) पद्मा (द) भागीरथी
9. भारत का कौन सा राज्य मछली का सबसे बड़ा निर्यातक है?
(अ) गोवा (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) महाराष्टï्र
10. निम्नलिखित में से कहां प्राचीन चट्टïानें पाई जाती हैं?
(अ) हिमालय (ब) शिवालिक (स) अरावली (द) ये सभी
11. प्रतिबंधित निर्णयन प्रतिमान का विकास किया था?
(अ)ड्रॉर ने (ब) लिण्डब्लूम ने (स) हर्बर्ट साइमन ने (द) अमिताई एटजियानी ने
12. लोक प्रशासन के एक विज्ञान होने के दावे को चुनौती किसने दी?
(अ) टेलर ने (ब) एल.डी. ह्वïाइट ने (स) उर्विक ने (द) रॉबर्ट डाल ने
13. आखिरी समय किस वर्ष में लोकपाल विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया था?
(अ)1999 में (ब) 2000 में (स) 2001 में (द) 2002 में
14. आदेश की एकता का सिद्घांत निश्चित करता है?
(अ)जवाबदेही (ब) स्वीकार्यता (स) विशेषीकरण (द) समन्वय
15. एक हेक्टेयर गन्ने की बुआई के लिए तीन आंखों वाले गन्ने के टुकड़ों की आवश्यकता होगी?
(अ) 20 हजार-25 हजार (ब) 30 हजार-35 हजार (स)40 हजार-50 हजार (द) 60 हजार-75 हजार
16. आजकल घटते हुए वन संसाधनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है?
(अ) मृदा अपरदन (ब) वन-अग्नि (स) बाढ़ (द) अतिकर्तन
17. गोण्डवाना कोयला क्षेत्र निम्र में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) पश्चिमी बंगाल (स) असम (द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल
18. निम्नलिखित में से किसे भविष्य का ईधन कहा जाता है?
(अ) प्राकृतिक गैस (ब) मीथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन
19. कपड़ा उद्योग मुख्यत: केंद्रित है?
(अ)गुजरात में (ब)मध्यप्रदेश में(स)बिहार में (द)तमिलनाडु में
20. प्रशांत महासागर का चौराहा- किस उपनाम से जाना जाता है?
(अ) हवाई द्वीप (ब) तिमोर (स) फिजी (द) टोंगा
21. काली मिट्टïी किस फसल के लिए सबसे अधिक भूमि मानी जाती है?
(अ) मक्का (ब) खरबूजा (स) चावल (द) कपास
22. किस भारतीय स्थान को अंतरिक्ष नगर के उपनाम से भी जाना जाता है?
(अ) अहमदाबाद (ब) श्रीहरिकोटा (स) बंगलौर (द) श्रीनगर
23. निम्न बंदरगाहों में से कौन सा एक मुक्त व्यापार क्षेत्र है?
(अ) कोचीन (ब) तूतीकोरिन (स) काण्डला (द) पाराद्वीप
24. अत्यधिक गहरे या पातालीय भूकंप को क्या कहते हैं?
(अ) सुनामी (ब)प्लूटॉनिक (स)अंतस्थ भूकंप (द) इनमें से कोई नहीं
25. संसदीय शासन का मूल सिद्घांत क्या है?
(अ) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य एकीकरण (ब) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य पृथक्कीकरण (स) केंद्र और राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन (द) इनमें से कोई नहीं
26. संसार की सबसे ऊंची सडक़(5602 मीटर)कहां पर स्थित है?
(अ) लद्दाख (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) रॉकी पर्वत (द) आल्पस पर्वतमाला
27. शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ग्रैण्ड ट्रंक रोड पहले कोलकाता को जोड़ता था?
(अ) लाहौर तक (ब) कराची तक (स) मुल्तान तक (द)पेशावर तक
28. निम्नलिखित में से मूंगफली की खली में कौन सा पोषण अनुपात होता है?
(अ) संकीर्ण अनुपात (ब) मध्य अनुपात (स) विस्तीर्ण अनुपात (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. वैज्ञानिक प्रबंध शब्द का निर्माण किया था?
(अ) एफ.डब्ल्यू.टेलर ने (ब) मैक्स वेबर ने (स) हेनरी गाण्ट ने (द) लूइस ब्राडेयस ने
30. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा था?
(अ) रेयॉन (ब) रेशम (स) सेल्युलोज (द) ऊन
सही जवाब- 1.(अ)रेयान हैरिस, 2.(स) महाराष्ट्र , 3.(स) ग्रीस, 4.(स) महाराष्ट्र , 5.(अ) 1 जुलाई 2015, 6.(स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से, 7.(द)ग्रेफाइट, 8.(स) पद्मा,9.(ब)केरल,10.(स) अरावली,11.(स) हर्बर्ट साइमन ने, 12.(द) रॉबर्ट डाल ने, 13.(द) 2002 में, 14.(अ) जवाबदेही, 15.(ब) 30 हजार-35 हजार, 16.(द)अतिकर्तन, 17.(द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल, 18.(स) हाइड्रोजन, 19.(अ) गुजरात में, 20.(अ)हवाई द्वीप, 21.(द) कपास, 22.(ब) श्रीहरिकोटा, 23.(स) काण्डला, 24.(ब)प्लूटॉनिक, 25.(द) इनमें से कोई नहीं, 26.(अ)लद्दाख, 27.(द)पेशावर तक, 28.(अ) संकीर्ण अनुपात, 29.(द) लूइस ब्राडेयस ने, 30.(अ) रेयॉन।
जैसलमेर राजस्थान का सबसे ख़ूबसूरत शहर है और जैसलमेर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है। जैसलमेर के दक्षिण-पश्चिम में थार के मरूस्थल में तीन हज़ार वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला ’राष्ट्रीय मरूउद्यान’ मरू भूमि की वनस्पति, रेतीले भू-भाग और वन्य जीव के लिए विख्यात है। दुर्लभ गोडावण पक्षी राष्ट्रीय मरूउद्यान में पाया जाता हैं।
यह इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि इसके अलावा विभिन्न वन्य जीव एवं पक्षी बहुतायत में पाये जाते हैं। राष्ट्रीय मरूउद्यान बाड़मेर-जैसलमेर जि़ले के 3162 वर्ग कि. मी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जैसलमेर जि़ले में 1900 वर्ग कि. मी. तथा बाड़मेर जि़ले में 1262 वर्ग कि. मी., यह क्षेत्रफल इन दोनों जि़लों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 4.33 प्रतिशत, राजस्थान प्रदेश की मरुभूमि का 2.1 प्रतिशत तथा भारतवर्ष के थार रेगिस्तान का 1.6 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियां एवं प्राणी हमारी बहुमूल्य धरोहर हैं।
देश में कुल 14.2 करोड़ हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से 65 प्रतिशत में सिंचाई सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) को 2 जुलाई 2015 को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20) के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 5300 करोड़ का आवंटित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) का मुख्य उद्देश्य सिंचाई में निवेश में एकरूपता लाना, हर खेत हो पानी के तहत कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए, खेतों में ही जल को इस्तेमाल करने की दक्षता को बढ़ाना ताकि पानी के अपव्यय को कम करना, सही सिंचाई और पानी को बचाने की तकनीक को अपनाना (हर बूंद अधिक फसल) है। इसके अलावा इसके जरिए सिंचाई में निवेश को आकर्षित करने का भी प्रयास करना भी हैैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पीएमकेएसवाई योजना की निगरानी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सभी संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ एक अंतर मंत्रालयी राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन संसाधनों के आवंटन, अंतर मंत्रालयी समन्वय, निगरानी और प्रदर्शन के आकलन के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) गठित की जाएगी।
राज्य के स्तर पर योजना का कार्यान्वयन संबंधित राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मंजूरी देने वाली समिति (एसएलएससी) द्वारा किया जाएगा। इस समिति के पास परियोजना को मंजूरी देने और योजना की प्रगति की निगरानी करने का पूरा अधिकार होगा।
पीएमकेएसवाई कार्यक्रम को और बेहतर ढंग से लागू करने के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति होगी। इस योजना के तहत कृषि-जलवायु की दशाओं और पानी की उपलब्धता के आधार पर जिला और राज्य स्तरीय योजनाएं बनायी जाएंगी।
राणा सांगा, को संग्राम सिंह के नाम से भी जाना जाता है। संग्राम सिंह वायमल्ल का पुत्र और उत्तराधिकारी था। इतिहास में वह मेवाड़ का राजा सांगा के नाम से प्रसिद्ध था, जिसने 1508 ई. से 1529 ई. क शासन किया। संग्राम सिंह महान योद्धा था और तत्कालीन भारत के समस्त राज्यों में से ऐसा कोई भी उल्लेखनीय शासक न था, जो उससे लोहा ले सके।
बाबर के भारत पर आक्रमण के समय राणा सांगा को आशा थी कि वह भी तैमूर की तरह दिल्ली में लूट-पाट करने के बाद स्वदेश लौट जायेगा। किन्तु जब उसने देखा कि 1526 ई. में इब्राहीम लोदी को पानीपत के युद्ध में परास्त कर बाबर दिल्ली में शासन करने लगा है, तो वह अपने 120 सहायक सामंतों, 80 हज़ार अश्वारोहियों और 500 हाथियों की एक विशाल सेना लेकर बाबर से युद्ध के लिए चल पड़ा। 16 मार्च, 1527 ई. को खानवा नामक स्थान पर बाबर से उसका घमासान युद्ध हुआ। यद्यपि इस युद्ध में राजपूतों ने अत्यधिक वीरता दिखाई, ्िफर भी वह बाबर द्वारा पराजित हुए। इस युद्ध में राणा सांगा जीवित तो बच गया, किन्तु पराजय के आघात से दो वर्ष के उपरान्त ही उसकी मृत्यु हो गई और भारत में हिन्दू राज्य स्थापित करने का उसका सपना भंग हो गया।
नारायणोपनिषद कृष्ण यजुर्वेदीय श्रंृखला का उपनिषद है। इस लघु उपनिषद में चारों वेदों का उपदेश सार मस्तक के रूप में वर्णित है। प्रारम्भ में नारायण से ही समस्त चेतन-अचेतन जीवों और पदार्थों का प्रादुर्भाव बताया गया है। बाद में नारायण की सर्वव्यापकता और सभी प्राणियों में नारायण को ही आत्मा का रूप बताया है। नारायण और प्रणव (ऊंकार) को एक ही माना है।
आदिकाल में नारायण ने ही संकल्प किया कि वह प्रजा या जीवों की रचना करे। तब उन्हीं से समस्त जीवों का उदय हुआ। नारायण ही समष्टिगत प्राण का स्वरूप है। उन्हीं के द्वारा मन और इन्द्रियों की रचना हुई। आकाश, वायु, जल, तेज और पृथ्वी उत्पन्न हुए। फिर अन्य देवता उदित हुए। भगवान नारायण ही नित्य हैं। ब्रह्मा, शिव, इन्द्र, काल, दिशाएं आदि सभी नारायण हैं। ओंकार के उच्चारण से ही नारायण की सिद्धि होती है। इस उपनिषद में बताया गया है कि जो साधक नारायण का स्मरण करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। योगी साधक जन्म-मृत्यु के बंधनों से छूटकर मोक्ष प्राप्त कर लेता है।
मध्य प्रदेश का व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम घोटाले में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले की काफी समय से सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। व्यापम घोटाले पर कोहराम मचने के बाद 7 जुलाई 2015 को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। 8 जुलाई से इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में शुरू हो गई है।
मध्यप्रदेश में व्यापम के तहत सरकारी नौकरियों और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुआ था एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा।
55 केस, 2 हजार 530 आरोपियों और 1 हजार 980 गिरफ्तारियों के साथ इसे खूनी घोटाला भी कहा जाने लगा है। इस घोटाले से सबसे पहले पर्दा तब उठा जब 7 जुलाई, 2013 को मध्य प्रदेश के इंदौर में पीएमटी की प्रवेश परीक्षा में कुछ छात्र फर्जी नाम पर परीक्षा देते पकड़े गए। इसके साथ ही पुलिस ने इसके मास्टरमाइंड डॉक्टर जगदीश सागर को गिरफ्तार किया। डॉक्टर जगदीश सागर की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि मध्य प्रदेश का व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम का दफ्तर इस धंधे का अहम अड्डा है।
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अधीन काम करने वाला व्यावसायिक परीक्षा मंडल मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरी व्यावसायिक पढ़ाई के साथ सरकारी नौकरियों के लिए प्रवेश परीक्षाएं करवाने और छात्रों के चयन का काम करता है। मध्यप्रदेश का व्यापम घोटाला दो हिस्सों में बंटा हुआ है। पहला तो ये कि मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में धांधली हुई. वहीं दूसरा सरकारी नौकरियों के लिए हुई परीक्षाओं में भी गड़बड़ी करके नाकाबिल लोगों को नौकरी दी गई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही घोटाले के कर्ताधर्ता उनके ओएसडी ओ पी शुक्ला, व्यावसायिक परीक्षा मंडल के नियंत्रक पंकज त्रिवेदी, ऑनलाइन विभाग के सर्वेसर्वा नितिन महिंद्रा पर शिकंजा कसा जा चुका है। इनकी ही मिलीभगत से भर्ती घोटाले का खेल चल रहा था।
आरोप है कि सिफारिश करने वालों में राज्यपाल रामनरेश यादव, उनके बेटे शैलेश यादव, ओएसडी धनराज यादव, केंद्रीय मंत्री उमा भारती से लेकर संघ के सुरेश सोनी, केसी सुदर्शन और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इस बीच घोटाले से जुड़े आरोपियों की संदिग्ध मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे शैलेश यादव की भी 24 मार्च को लखनऊ में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रही एसटीएफ की निगरानी के लिए हाईकोर्ट ने एसआईटी बनाई है। कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस व्यापम घोटाले का आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगा चुकी है।
इस बीच रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने व्यापम घोटाले पर व्यापमगेट नाम से एक किताब भी लिखी है। इसमें उन्होंने घोटाले से जुड़े 250 अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सबूत पेश करने का दावा किया है।
नवग्रह
हिन्दूू धर्म में रवि, सोम, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ये नवग्रह माने जाते हैं। कहा जाता है कि ये ग्रह आकाश में विचरण करते हुए मनुष्य के भाग्य पर प्रभाव डालते हैं। इसलिए इन ग्रहों की शान्ति हेतु काम्य-कर्म के पूर्व इनका पूजन किया जाता है।
1. वह देश कौन सा है जहांं एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2014 (लगातार दूसरी बार) को आयोजित करने का निर्णय लिया गया?
(अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स) बांग्लादेश (द) श्रीलंका
2. वह देश कौन सा है, जहां चैम्पियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2013 का आयोजन 17 सितंबर 2013 से 6 अक्टूबर 2013 के मध्य किया जाना है?
(अ) भारत (ब) ऑस्ट्रेलिया(स)पाकिस्तान (द) इनमें से कोई नहीं
3. वह स्थान जहां इंदिरा गांधी सुपर ताप विद्युत परियोजना राष्ट को समर्पित किया गया?
(अ) झज्जर, हरियाणा (ब) कोरबा, छत्तीसगढ़ (स) सिहोर, मध्यप्रदेश (द) कानपुर, उत्तरप्रदेश
4. निम्नांकित में से कौन-सी भाषा आर्य वर्ग में नहीं आती है?
(अ) उडिय़ा (ब) बंगाली (स) तेलुगू (द) असमी
5. भारत के कितने राज्यों में हिंदी राज-भाषा है?
(अ) 9 (ब) 18 (स) 5 (द) 8
6. संसार में निम्नतम प्रजनन दर किस देश की है?
(अ) चीन की (ब) इटली की (स) स्वीडन की (द) संयुक्त राज्य अमेरिकी की
7. झुकी लाट के लिए प्रसिद्ध पीसा स्थित है?
(अ) ऑस्ट्रिया में (ब) फ्रांस में (स) इटली में (द) स्पेन में
8. निम्नांकित में से कौन संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है?
(अ) शरजाह (ब) दुबई (स) आबूधाबी (द) अजमान
9. इनमें से किसे श्वेत हाथियों का देश कहा जाता है?
(अ) थाइलैंड (ब) कुवैत (स) दक्षिण अफ्रीका (द) भारत
10. कोच्चि शिपयार्ड किस देश के सहयोग से निर्मित किया गया है?
(अ) जापान (ब) ब्रिटेन (स) जर्मनी (द) इटली
11. निम्नांकित में से सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश कौन सा है?
(अ) भारत (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) पाकिस्तान
12. ढाका नगर डेल्टा प्रदेश की किस नदी के तट पर बसा है?
(अ) पद्मा (ब) मेघना (स) जमुुना (द) मधुमती
13. किसने कहा है कि अपराध एक सामान्य घटना है?
(अ) लावेज जे. कार (ब) डेविड एब्राहमसेन (स) अलबर्ट के. कोहेन (द) इमाइल दुर्खीम
14. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में महिलाओं का साक्षरता प्रतिशत कितना है?
(अ) 65.21 (ब) 54.16 (स) 52. 21 (द) 40.67
15. किसने कहा कि समाजशास्त्र एक कलात्मक विज्ञान है?
(अ) सी.एच. कूले (ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस (स) वी. पैरेटो (द)मैक्स वेबर
16. अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के कितने सदस्य हैं?
(अ) 14 (ब) 24 (स) 34 (द) 44
17. संयुक्त राष्ट्र से संबंधित पहले विशिष्ट संगठन का नाम क्या है?
(अ) यूनेस्को (ब) विश्व स्वास्थ्य संगठन (स) संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (द) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
18. आसियान का सचिवालय कहां पर स्थित है?
(अ) जकार्ता (ब) काठमांडू (स) ढाका (द) हनोई
19. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1945 (ब) 1950 (स) 1946 (द) 1947
20. दुनिया में खाद्य एवं कृषि संगठन का मुख्यालय कहां स्थापित किया गया है?
(अ) न्यूयॉर्क (ब) लंदन (स) रोम (द) पेरिस
21. यूनेस्को का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) न्यूयॉर्क (ब) दि हेग (स) पेरिस (द) मास्को
22. यूनिसेफ का मुख्यालय कहां स्थापित है?
(अ) पेरिस (ब) जेनेवा (स) वाशिंगटन (द) न्यूयॉर्क
23. विश्व कृषि एवं खाद्य संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) सन् 1964 (ब) सन् 1956 (स) सन् 1947 (द) सन् 1945
24. निम्नलिखित में से किस एक भारतीय द्वीप में एक सक्रिय ज्वालामुखी पाया गया है?
(अ) कार निकोबार द्वीप (ब) नान्कोवरी द्वीप (स) बैरन द्वीप (द) मायाबंदर द्वीप
25. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी एक झील में जल की लवणता अधिकतम है?
(अ) डल (ब) चिलिका (स) वुलर (द) सांभर
26. भारत में निम्नलिखित में से कौन से राज्य में काली मिर्च का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश
27. आर्थिक व सामाजिक नियोजन, भारतीय संविधान के जिस भाग में सम्मिलित किया गया है, वह है?
(अ) सातवीं अनुसूची की संघ सूची में (ब) सातवीं अनुसूची की राज्य सूची में (स) सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में (द) इनमें से कोई नहीं
28. निम्नलिखित में से किसे जन समाज का भाग नहीं माना जाता?
(अ) गैर सरकारी संगठन (ब) जाति संगठन (स) विधानमंडल (द) परिवार
29. राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पांच वर्ष बाद राज्य वित्त आयोग की नियुक्ति जिस प्रायोजन से की जाती है, वह है?
(अ) राज्य के वित्तीय संसाधनों का पता लगाना ताकि राज्य की आवश्यकताएं केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जा सके (ब) राज्य की विकास आवश्यकताओं का पता लगाना ताकि राज्य पंचवर्षीय योजना बनाई जा सके (स) राज्य सरकार के विभिनन विभागों की बजटीय आवश्यकताओं का पता लगाना (द) राज्य की कर आय का राज्य सरकार और स्थानीय संस्थाओं (ग्रामीण व शहरी दोनों) के बीच बंटवारे तथा स्थानीय स्थानीय संस्थाओं को दिए जाने वाले सहायक अनुदान का प्रारूप तय करना
सही जवाब- 1.(स) बांग्लादेश, 2.(अ) भारत, 3.(अ) झज्जर, हरियाणा, 4.(स) तेलुगू, 5.(अ) 9, 6.(स) स्वीडन की, 7.(स) इटली में, 8.(स) आबूधाबी, 9.(अ)थाइलैंड, 10.(स) जर्मनी, 11.(स) बांग्लादेश, 12.(अ)पद्मा, 13.(द) इमाइल दुर्खीम, 14.(ब) 54.16,15.(ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस, 16.(स) 34, 17.(द) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, 18.(अ) जकार्ता, 19.(अ) 1945, 20.(स) रोम, 21.(स) पेरिस, 22.(द) न्यूयॉर्क, 23.(द) सन् 1945, 24.(स) बैरन द्वीप, 25.(द) सांभर, 26.(ब) केरल, 27.(अ) सातवीं अनुसूची की संघ सूची में, 28.(अ) गैर सरकारी संगठन, 29.(द) राज्य की कर आय का राज्य सरकार और स्थानीय संस्थाओं (ग्रामीण व शहरी दोनों) के बीच बंटवारे तथा स्थानीय स्थानीय संस्थाओं को दिए जाने वाले सहायक अनुदान का प्रारूप तय करना।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के हिसाब से बैंकों को लोन का कुछ हिस्सा डिवेलपमेंट के काम के लिए देना होता है जो प्रायॉरिटी सेक्टर लेंडिंग कहलाता है।
बैंकों को फाइनैंशल सेक्टर की ग्रोथ को पक्का करने के अलावा देश के डिवेलपमेंट में योगदान करने का अहम काम सौंपा गया है। बैंकिंग रेग्युलेटर आरबीआई के नियमों के हिसाब से बैंकों को अपने कुल लोन का एक हिस्सा डिवेलपमेंट के काम के लिए देना पड़ता है। इसे ही प्रायॉरिटी सेक्टर लेंडिंग कहा जाता है।
इसकी लिमिट बैंक के ओनरशिप पैटर्न के हिसाब से तय होती है। लोकल बैंकों-प्राइवेट और पब्लिक, दोनों को अपने नेट बैंक क्रेडिट यानी एनबीसी का 40 फीसदी प्रायॉरिटी सेक्टर को देना होता है। फॉरेन बैंकों के लिए यह लिमिट 32 फीसदी रखी गई है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐक्ट, 1934 के सेक्शन 42(2) के हिसाब से हर पखवाड़े में दाखिल रिटर्न के हिसाब से नेट बैंक क्रेडिट का टैली होना जरूरी है। प्रायॉरिटी सेक्टर लेंडिंग के टारगेट या सब-टारगेट को दिए जाने वाले लोन के कैलकुलेशन में एफसीएनआर (बी) और एनआरएनआर स्कीमों में स्टैंडिंग डिपॉजिट शामिल नहीं किया जाता है।
घरेलू बैंकों को एनबीसी का 18 फीसदी लोन एग्रीकल्चर और 10 फीसदी लोन समाज के कमजोर तबके को देना होता है। लेकिन विदेशी बैंकों को एनबीसी का 10 फीसदी लोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को देना होता है। ये एनबीसी का 12 फीसदी लोन एक्सपोर्ट क्रेडिट के रूप में दे सकते हैं। प्रायॉरिटी सेक्टर लेंडिंग की बाकी रकम से कई सेक्टर को लोन बांटा जा सकता है। रिजर्व बैंक ने प्रायॉरिटी सेक्टर का डिटेल नोट बनाया हुआ है जिसमें हाउसिंग लोन, एजुकेशन लोन, एमएफआई लोन वगैरह होता है।
अभी तक देखा गया है कि बैंक प्रायॉरिटी सेक्टर लेंडिंग का टारगेट हासिल करने के लिए कभी-कभार सब-टारगेट मिस कर देते हैं। बैंक इस सेक्टर को लेंडिंग का टारगेट चूकने की जो वजह बताते हैं उनमें सबसे बड़ी वजह इनसे होने वाली रिकवरी में अक्सर दिक्कत आना है।
लोकल बैंकों को प्रायॉरिटी सेक्टर लेंडिंग में कमी की भरपाई के लिए नाबार्ड के रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट फंड (आरआईडीएफ) में योगदान करना होता है। अगर विदेशी बैंक प्रायॉरिटी सेक्टर का लेंडिंग टारगेट या सब-टारगेट चूकते हैं तो उनको उतनी रकम एक साल के लिए सिडबी के पास जमा करनी पड़ती है।
ऐज़म्पशन डे क्या है?
ईसाई धर्म के सभी सम्प्रदायों में ऐज़म्पशन डे या माता मरियम का उद्ग्रहण दिवस नहीं मनाया जाता। कैथलिक सम्प्रदाय में जितना महत्व ईसा मसीह की माता मरियम को दिया जाता है उतना अन्य ईसाई सम्प्रदायों में नहीं दिया जाता।
कैथलिक यह मानते हैं कि माता मरियम की मृत्यु नहीं हुई बल्कि वे शरीर और आत्मा समेत स्वर्ग पहुंचा दी गईं। वहां ईश्वर ने उन्हें एक विशेष स्थान दिया और मुकुट पहनाया गया। उद्ग्रहण दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। कैथलिक सम्प्रदाय जो माला जपते हैं वह माता मरियम को ही समर्पित होती है।
दिरहम संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा है। दिरहम सौ फिल्स से समविभाजित है।
दिरहम को 1973 में कतर और दुबई रियाल के स्थान पर सम मूल्य पर जारी किया गया। कतर और दुबई रियाल 1966 से चलन में थे, जिन्हें आबू धाबी को छोडक़र सभी अमीरात में स्वीकार किया जाता था। आबू धाबी में बहरीनी दीनार का चलन था, जिसके स्थान पर एक दिरहम = 0.1 दीनार विनिमय दर पर दिरहम को जारी किया गया।
1966 से पहले संयुक्त अमीरात का हिस्सा बने सभी अमीरात में गल्फ रुपए का चलन था। गल्फ रुपए से कतर और दुबई रियाल में परिवर्तन के दौर में कुछ समय के लिए सभी अमीरात ने सउदी रियाल को स्वीकार किया।
पौराणिक आख्यानों के अनुसार मंगल देवता की चार भुजाएं हैं। इनके शरीर के रोएं लाल हैं इनके हाथों में क्रम से अभयमुद्रा, त्रिशूल, गदा और वरमुद्रा है। उन्होंने लाल मालाएं और लाल वस्त्र धारण कर रखे हैं। इनके सिर पर स्वर्णमुकुट है तथा ये मेख (भेड़ा) के वाहन पर सवार हैं।
मंगल देवता के संबंध में एक कथा प्रचलित है। जिसके अनुसार वाराह कल्प की बात है। जब हिरण्यकशिपु का बड़ा भाई हिरण्याक्ष पृथ्वी को चुरा ले गया था और पृथ्वी के उद्धार के लिये भगवान ने वाराहवतार लिया तथा हिरण्याक्ष को मारकर पृथ्वी देवी का उद्धार किया, उस समय भगवान को देखकर पृथ्वी देवी अत्यन्त प्रसन्न हुईं और उनके मन में भगवान को पति रूप में वरण करने की इच्छा हुई। वाराहावतार के समय भगवान का तेज करोड़ों सूर्यों की तरह असह्य था। पृथ्वी की अधिष्ठात्री देवी की कामना पूर्ण करने के लिए भगवान अपने मनोरम रूप में आ गये और पृथ्वी देवी के साथ एक वर्ष तक एकान्त में रहे। उस समय पृथ्वी देवी और भगवान के संयोग से मंगल ग्रह की उत्पत्ति हुई। इस प्रकार विभिन्न कल्पों में मंगल ग्रह की उत्पत्ति की विभिन्न कथाएं हैं। पूजा के प्रयोग में मंगल ग्रह को भरद्वाज गोत्र कहकर सम्बोधित किया जाता है। यह कथा गणेश पुराण में आई है।
मंगल ग्रह की पूजा की पुराणों में बड़ी महिमा बतायी गयी है। यह प्रसन्न होकर मनुष्य की हर प्रकार की इच्छा पूर्ण करते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार मंगल व्रत में ताम्रपत्र पर भौमयन्त्र लिखकर तथा मंगल की सुवर्णमयी प्रतिमा की प्रतिष्ठा कर पूजा करने का विधान है। मंगल देवता के नामों का पाठ करने से ऋण से मुक्ति मिलती है। यह अशुभ ग्रह माने जाते हैं। यदि ये वक्रगति से न चलें तो एक-एक राशि को तीन-तीन पक्ष में भोगते हुए बारह राशियों को डेढ़ वर्ष में पार करते हैं।
राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन (( National Mission for Manuscripts, NAMAMI // नमामि) की स्थापना भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने सन 2003 के फरवरी माह में की। इस परियोजना की अवधि पांच वर्ष रखी गयी है।
इसका उद्देश्य भारत की विशाल पाण्डुलिपि सम्पदा को खोजना एवं उसको संरक्षित करना है। ऐसा अनुमान है कि भारत में लगभग 50 लाख पांडुलिपियां हैं जो सम्भवत: विश्व में सबसे बड़ी पांडुलिपियों की संख्या है। सब मिलाकर ये पांडुलिपियां ही भारत के इतिहास, एवं चिन्तन की स्मृति हैं। ये पाण्डुलिपियां विभिन्न भाषाओं, लिपियों एवं विषयों की हैं। ये भारत के अंदर और भारत के बाहर, सरकारी संस्थाओं या निजी हाथों में हैं। नमामि इन सबका पता लगाने, इनको सुरक्षित रखने, इनका दस्तावेज बनाने और इनको जनता के लिये सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गयी है ताकि भारत के भूत को इसके वर्तमान एवं भविष्य से जोड़ा जा सके।
जब बादल का तापमान हिमांक से नीचे पहुंच जाता है तब वहां नन्हें-नन्हें हिमकण बनने लगते हैं। जब ये कण बादल से नीचे की ओर गिरते हैं तो वे एक दूसरे से टकराते हैं और एक दूसरे में जुड़ जाते हैं। इस प्रकार इनका आकार बड़ा होने लगता हैं। जितने ज़्यादा हिमकण आपस में जुड़ते हैं हिमकण का आकार उतना ही बड़ा होता जाता हैं। पृथ्वी पर वे छोटे-छोटे रुई के फाहों के रूप में झरने लगते हैं। इन्हें हिमपर्त कहते हैं।
ये हिमपर्त षटकोणीय होते हैं और कोई भी दो हिमपर्त आकार में एक से नहीं होते। काले चित्र में हिमपर्त के कुछ आकार दिखाए गए हैं। हिमकण प्रकाश को प्रतिबिम्बित करते हैं, इसलिए ये सफ़ेद दिखाई देते हैं। अगर हवा का तापमान हिमांक से नीचे न हो तो ये हिमकण गिरते समय पिघल जाते हैं। केवल सर्दी होने से बर्फ नहीं गिरती है। इसके लिए हवा में पानी के कण होना ज़रूरी है।
गिरी हुई बर्फ कहीं बहुत हल्की तो कहीं बहुत गहरी भी हो सकती है। क्यों कि बफऱ् हवा से उड़ती हुई इधर-उधर जाती है और एक जगह पर इक_ा हो जाती है। गिरती हुई बफऱ् हमेशा नर्म नहीं होती। कभी-कभी यह छोटे-छोटे पत्थरों के रूप में भी गिरती है। इन पत्थरों को ओले कहते हैं। इनमें बफऱ् की कई सतहें होती हैं। अभी तक सबसे बड़ा ओला 1.2 किलो का पाया गया है।
उत्तरी और दक्षिणी धु्रव पर बफऱ् के पहाड़ हैं। इन पहाड़ों से बफऱ् के बड़े-बड़े टुकड़े अलग होकर तैरते हुए आगे बढ़ते हैं। इन टुकड़ों को हिमशिला कहते हैं। बफऱ् पानी पर इसलिए तैरती है क्यों कि वह पानी से हल्की होती है।
1. भारत की लगभग जनसंख्या किस आयु वर्ग में है?
(अ) 20 वर्ष से कम (ब) 21 वर्ष से 30 वर्ष (स) 31 से 40 वर्ष (द) 40 से अधिक
2. भारत में कार्यशील जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 57 प्रतिशत (स) 67 प्रतिशत (द) 33 प्रतिशत
3. विश्व बैंक के अनुसार विश्व की जनसंख्या कितनी है?
(अ) 7 बिलियन (ब) 6.5 बिलियन (स) 6 बिलियन (द) 5.5 बिलियन
4. सबसे अधिक घना आबाद सार्क देश कौन सा है?
(अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश
5. किस वर्ष में सोवियत संघ रूस बना ?
(अ) वर्ष 1989 (ब) वर्ष 1990 (स) वर्ष 1991 (द) वर्ष 1992
6. द्वितीयक समूहों को शीत जगत नाम किसने दिया है?
(अ) मैकाइवर एवं पेज (ब) लैण्डिज (स) ऑगबर्न एवं निमकॉफ (द) कूले
7. क्राइम एंड कस्टम इन सेवेज सोसाइटी पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) एस.सी. दुबे (ब) डी. एन. मजूमदार (स) बी. मेलिनावस्की (द) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन
8. दी. चैलेन्ज ऑफ वल्र्ड पॉवर्टी पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) गुन्नार मिर्डल (ब) अल्वा मिर्डल (स) ए.डी. रॉस (द) एस.पी. नगेंद्र
9. भारत में पर्यावरण सुरक्षा आंदोलन का प्रवर्तक किसे कहा जाता है?
(अ) हेमवती नंदन बहुगुणा (ब) स्वामी सहजानंद (स) सुंदरलाल बहुगुणा (द) इनमें से कोई नहीं
10. निम्नलिखित में से कौन एक समिति एवं संस्था दोनों का उदाहरण है?
(अ) परिवार (ब) क्लब (स) विवाह (द) विश्वविद्यालय
11. मिताक्षरा और दायभाग क्या है?
(अ) वर्ण व्यवस्था से संबंधित चिंतन के दो सम्प्रदाय (ब) फसल की कटाई से संबंधित ग्रामीण भारत के दो त्योहार (स) वैदिक युग के दो दार्शनिक (द) पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत
12. भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब प्रारंभ किया गया?
(अ) 2 अक्टूबर, 1951 ई. को (ब) 2 अक्टूबर, 1952 ई. को (स) 2 अक्टूबर, 1953 ई. को (द) 2 अक्टूबर, 1954 ई. को
13. मेयर इन काउंसिल प्रकार की सरकार का अर्थ है?
(अ) म्यूनिसिपल स्तर पर मंत्रिमंडल प्रकार की सरकार (ब) म्यूनिस्पल स्तर पर परंपरागत प्रीफेक्ट प्रकार की सरकार (स) मेयर अपने सहकर्मी के प्रति उत्तरदायी नहीं होता (द) म्यूनिसिपल स्तर पर राष्टï्रपति प्रकार की सरकार
14. 73 वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव लडऩे के लिए न्यूनतम आयु होनी चाहिए?
(अ) 18 वर्ष (ब) 23 वर्ष (स) 21 वर्ष (द) 25 वर्ष
15. लोकायुक्त व उपलोकायुक्त अधिनियम सर्वप्रथम पारित किया गया ?
(अ) महाराष्टï्र में (ब) पश्चिम बंगाल में (स) कर्नाटक में (द) उड़ीसा में
16. स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के निवार्चित पदधारकों को हटाने के लिए वापस बुलाने का प्रावधान लागू किया गया?
(अ) बिहार में (ब) केरल में (स) मध्यप्रदेश में (द) हरियाणा में
17. इनमें से किस राज्य में पंचायती राज्य संस्थाएं नहीं है?
(अ) असम (ब) त्रिपुरा (स) केरल (द) नगालैंड
18. भारत में सबसे प्राचीन विहार का नाम क्या है?
(अ) नालंदा (ब) उदंतपुरी (स) विक्रमशिला (द) भाजा
19. वह शासक कौन था, जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने पिता बिंदुसार की हत्या की थी?
(अ) अशोक (ब) अजातशत्रु (स) कनिष्क (द) सिमुक
20. निम्नलिखित में सम्राट अशोक की वह पत्नी कौन थी, जिसने उसको प्रभावित किया था?
(अ) चंडालिका (ब) चारुलता (स) गौतमी (द) कारुवाकी
21. निम्नलिखित कर निर्धारण प्रणालियों में से किसके अंतर्गत ब्रिटिश सरकार कृषकों से सीधे राजस्व एकत्रित करती थी?
(अ) जमींदारी (ब) रैयतवारी (स) अन्नावारी (द) देसाइवारी
22. 1848 ईस्वी में निम्नलिखित में से किसने भारत में लोक निर्माण विभाग प्रारंभ किया?
(अ) लॉर्ड विलियम बेटिंक (ब) लॉर्ड डलहौजी (स) लॉर्ड वेलेजली (द) लॉर्ड कार्नवालिस
23. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस का तीन बार अध्यक्ष चुना गया?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) सुरेंद्रनाथ बनर्जी (स) गोपाल कृष्ण गोखले (द) शंकरन नायर
24. अनुष्का शंकर का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?
(अ) विचित्र वीणा (ब) गिटार (स) सितार (द) तबला
25. निम्न में से कौन-सी नदी पाकिस्तान में नहीं बहती है?
(अ) व्यास (ब) रावी (स) चिनाब (द) सतलज
26. दक्षिण-पूर्वी एशिया में क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है?
(अ) म्यांमार (ब) इंडोनेशिया (स) थाईलैंड (द) सिंगापुर
27. दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा द्वीप देश है?
(अ) फिलीपींस (ब) इंडोनेशिया (स) मलेशिया (द) ताईवान
28. किस देश की सीमा समुद्र को छूती है?
(अ) ताईवान (ब) नेपाल (स) अफगानिस्तान (द) लाओस
29. हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के अनुसार लडक़े के विवाह की न्यूनतम आयु क्या होती है?
(अ) 18 वर्ष (ब) 20 वर्ष (स) 21 वर्ष (द) 25 वर्ष
सही जवाब- 1.(अ) 20 वर्ष से कम, 2.(ब) 57 प्रतिशत, 3.(ब) 6.5 बिलियन, 4.(द)बांग्लादेश, 5.(स) वर्ष 1991, 6.(ब) लैण्डिज, 7.(स) बी. मेलिनावस्की, 8.(अ) गुन्नार मिर्डल, 9.(स) सुंदरलाल बहुगुणा, 10.(अ) परिवार,11.(द) पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत, 12.(ब) 2 अक्टूबर, 1952 ई. को, 13.(अ) म्यूनिसिपल स्तर पर मंत्रिमंडल प्रकार की सरकार, 14.(स) 21 वर्ष, 15.(द) उड़ीसा में, 16.(ब) केरल में, 17.(ब) त्रिपुरा, 18.(अ) नालंदा, 19.(अ) अशोक, 20.(द) कारुवाकी, 21. (ब)रैयतवारी, 22.(ब) लॉर्ड डलहौजी, 23.(अ) दादाभाई नौरोजी, 24.(स) सितार, 25.(अ) व्यास, 26.(ब) इंडोनेशिया, 27.(ब) इंडोनेशिया, 28.(अ)ताईवान, 29.(स) 21 वर्ष।
मध्यप्रदेश के मण्डला जिले की प्रसिद्ध जनजातियों में से एक गोंड द्वारा बनाई गई चित्र कला की विशिष्ट कलाशैली को गोंड चित्रकला के नाम से जाना जाता है। लम्बाई और चौड़ाई केवल इन दो आयामों वाली ये कलाकृतियां खुले हाथ बनाई जाती हैं जो इनका जीवन दर्शन प्रदर्शित करती हैं।
गोंड कलाकृतियां इस जनजाति के स्वभाव और रहन सहन की खुली किताब हैं। इनसे गोंड प्रजाति के रहन सहन और स्वभाव का अच्छा परिचय मिलता है। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों के आकार शायद ही कभी एक रंग के होते हैं । कभी उनमें धारियां डाली जाती हैं कभी उन्हें छोटी छोटी बिन्दियों से सजाया जाता है और कभी उन्हें किसी अन्य ज्यामितीय नमूने से भरा जाता है। ये कलाकृतियां हस्त निर्मित कागज़ पर पोस्टर रंगों से बनाई जाती हैं। चित्रों की विषयवस्तु प्राकृतिक प्रतिवेश से या उनके दैनिक जीवन की घटनाओं से ली जाती है। फसल, खेत या परिवारिक समारोह लगभग सभी कुछ उनके चित्रफलक पर अपना सौन्दर्य बिखेरता है। कागज़ पर चित्रकला के अतिरिक्त गोंड जनजाति स्वयं को भित्तिचित्रण और तल चित्रण में भी व्यस्त रखती है।
धार्मिक अनुष्ठानों का एक अंग यह चित्रकला न केवल आसपास के सौंदर्य में वृद्धि करती है , बल्कि उसकी पवित्रता एवं परंपरा भी बनाए रखती है। पिसे हुए चावल के लेप पीले गेरू और अन्य मटियाले रंगों में बनाई गयी ये कलाकृतियां परिवार की विशेष घटनाओं, ऋतुओं के बदलने, फसल के बोने, वर्षा के प्रारंभ, फसल के कटने या पारिवारिक समारोह जैसे जन्म, विवाह, गर्भावस्था और मृत्यु पर हर समय नए चित्र बनाए जाते हैं विशेष रूप से आंगन, प्रवेश द्वार और घर के अन्य स्थानों पर।
जब नमी से भरी हुई ढेर-सी गर्म हवा तेज़ी से ऊपर की ओर उठती है तब तूफ़ान आते हैं। आसमान में जब बादल बड़े होते जाते हैं और गहरे होते हुए जाते हैं, तो आसमान में अंधेरा छाने लगता है। ये तूफ़ान के लक्षण हैं।
बादलों के अंदर पानी के कण तेज़ी से घूमते हैं और आपस में टकराते हैं, जिससे बिजली पैदा होती है। बिजली पैदा होने का काम तब-तक चलता रहता है जब तक वह बड़ी-सी चिंगारी बन कर एक बादल से दूसरे बादल तक होती हुई धरती तक ज़ोरदार चमक बन कर कौंध नहीं जाती। बिजली में गरज और चमक एक साथ होती है। चमक पहले दिखाई देती है और गरज बाद में सुनाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि प्रकाश की गति ध्वनि की गति से तेज़ होती है और चमक हमारे पास तक आवाज़ से पहले पहुंच जाती है। बिजली धरती पर गिरते समय अकसर किसी ऊंचे वृक्ष का सहारा ले लेती है।
बिजली चमकते समय जब आकाश में इधर-उधर गुजऱती है तो आस-पास की हवा गर्म हो जाती है। यह गर्म हवा तेज़ी से फैलती है तो गडग़ड़ाहट की तेज़ आवाज़ सुनाई देती है।
रतलाम, पश्चिमी मध्य प्रदेश राज्य, मध्य भारत का एक प्रमुख शहर है। रतलाम औसत समुद्र तल से 480 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आसपास का क्षेत्र मालवा पठार पर स्थित है, जिसकी उपजाऊ काली मिट्टी कपास की खेती में सहायक है। यह क्षेत्र माही, चंबल तथा इनकी सहायक नदियों द्वारा अपवाहित है।
यह शहर भूतपूर्व रतलाम रियासत की राजधानी था। ऐतिहासिक महत्व की इमारतों में महाराज का महल और अनेक जैन मंदिर या थानक शामिल हैं। रतलाम के समीप दो जैन तीर्थ केंद्र, करोंदी और बिबरोड स्थित हैं। यहां मुसलमानों की कुछ पवित्र दरगाहें हैं। यहां व्यापक रुप से सूती और रेशमी वस्त्रों की बुनाई, चीनी और तिलहन की मिलें, हथकरघा बुनाई और मिट्टïी के बर्तन, संकूद, छाते और सुंघनी बनाने की मिलें हैं। पहले यह अ$फीम, तंबाकू, नमक और सट्टïा लगाने के प्रमुख केंद्र के रुप में प्रसिद्ध था। इसके आसपास विंध्य के बलुआ पत्थर का खनन कार्य होता है।
इस शहर में एक चिडिय़ाघर, एक संगीत अकादमी और विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध अनेक महाविद्यालय हैं।
1 जुलाई सन 1960 ईसवी को ब्रिटेन और इटली के अधिकार वाले सूमालिया के दोनों भागों के एक हो जाने के बाद सूमालिया एक देश के रूप में स्वतंत्र हुआ। अतीत में यह देश बहुत कम ही समय के लिए स्वतंत्र रहा है। सन 1884 में ब्रिटेन ने सूमालिया के कुछ भागों को अपने अधिकार में कर लिया । पांच वर्ष बाद इटली ने भी इस देश के कुछ भागों पर अधिकार कर लिया।
इस बीच मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह हेसान नामक स्थानीय नेता ने 1901 ईसवी से 1920 ईसवी तक ब्रिटेन के विरूद्ध निष्फल संघर्ष किया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन 1950 ईसवी में इटली से सूमालिया की स्वतंत्रा की भूमिका तैयार करने की मांग की। और सन 1960 ईसवी में ब्रिटेन और इटली दोनों ही के अधिकार वसले सूमालिया के क्षेत्र स्वतंत्र होकर एक हो गये।
यह देश अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में हिंद महासागर और अदन खाड़ी के तट पर स्थित है इसका क्षेत्रफल 637 हज़ार वर्ग किलोमीटर है केनिया इथोपिया और जिबूटी इसके पड़ोसी देश है।
कैनेडा या कनाडा, कभी ब्रिटेन का हिस्सा हुआ करता था। 1 जुलाई सन 1867 ईसवी को कैनेडा को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
15 वीं शताब्दी ईसवी के अंत में कैनेडा की खोज हुई और उस समय से लगभग दो शताब्दियों तक फ्रांस और ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार के लिए आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा की। जिसके परिणाम स्वरूप इन दोनों साम्राज्यवादी देशों के बीच सन 1689 ईसवी में युद्ध आरंभ हुए जो 75 वर्ष तक जारी रहे और अंतत: फ्रांस को पराजय हुई। 19वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से कैनेडा में धीरे-धीरे स्वतंत्रता प्रेमी आंदोलन आरंभ हुआ। और सन 1867 ईसवी में इस देश को स्वतंत्रता मिल गयी।
कैनेडा का क्षेत्रफल लगभग एक करोड़ वर्ग किलोमीटर है और इस दृष्टि से यह विश्व का (रूस के बाद) दूसरा बड़ा देश है। यह देश तीन महासागरों से घिरा हुआ है इसकी ज़मीनी सीमा केवल अमरीका से मिलती है।
कनाडा की राजधानी ओटावा है। ओटावा के अतिरिक्त यहां के प्रमुख नगरों में टोरंटो, मॉनट्रियल, वैंकूवर और केलगैरी इत्यादि शामिल हैं। अधिकांश कैनेडियन लोग इसाई धर्म का पालन करते हैं। कैनेडा का आधे से अधिक भाग वनों से ढंका हुआ है और सात प्रतिशत से अधिक भाग में मीठे पानी की नदियां या झीलें हैं। प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध यह देश 20वीं सदी तक कृषि-प्रधान देश माना जाता था परंतु अब यह बड़े औद्योगिक देशों में गिना जाता है। विश्व प्रसिद्ध नियागरा फॉल भी इसी देश में हैं। कनाडा की मुद्रा कैनेडियन डॉलर है।
1. प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) हुकूम सिंह (ब) जीवी मावलंकर (स) केएम मुंशी (द) यूएन ढेबर
2. भारत में प्रधानमंत्री कौन बनता है?
(अ) लोकसभा में बहुमत दल का नेता (ब) सर्वाधिक उम्र का सांसद (स) सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला सांसद (द) राष्ट्रपति जिसे बनाना उचित समझे
3. वर्ष1967-69 के दौरान भारत के उपप्रधानमंत्री कौन थे ?
(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी
4. भारत में संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री
5. बोलीविया के पठार पर निम्न में से किस धातु का सर्वाधिक उत्खनन किया जाता है?
(अ) कोयला (ब) लिग्नाइट (स) टिन (द) बिटुमिनस
6. वायुमंडल का सर्वाधिक स्थायी तत्व कौन सा है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) जलवाष्प
7. वायुमंडल मुख्यत: गर्म होता है?
(अ) सूर्य की सीधी किरणों से (ब) पृथ्वी से विकिरण द्वारा (स) पृथ्वी के अंदर की उष्मा से (द) पृथ्वी की गति के घर्षण से
8. सूर्य की तीव्र किरणों द्वारा झुलसने से वायुमंडल की कौन सी गैस हमारी रक्षा करती है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) नाइट्रोजन (स) ओजोन (द) आर्गन
9. हार्मोन, एंजाइमों से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
(अ)हार्मोन केवल पौधों में ही पाए जाते हैं, जबकि एंजाइम जंतु एवं पौधों दोनों में होते है (ब)एंजाइम केवल जन्तुओं में पाए जाते हैं जबकि हार्मोन जंतु एवं पौधों दोनों में स्रावित होते हैं (स) हार्मोन उपापचयी क्रियाओं में पूर्ण रूप से खर्च हो जाते हैं (द)हार्मोन उपापचय में बिलकुल भी काम नहीं आते
10. मराठा राज्य का दूसरा प्रवत्र्तक किसे कहा जाता था?
(अ)राजा राम (ब) बालाजी विश्वनाथ (स) बाजीराव (द)बालाजी बाजीराव
11. राष्ट्रीय आंदोलन ने राष्ट्रीय सरकार को कौन सी विचारधारा दी?
(अ)न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था की स्थापना (ब)लोगों की समानता (स)शांति की नीति (द) उपरोक्त सभी
12. बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए गंगा नदी कौनसे राज्य में से नहीं गुजरती है?
(अ) बिहार (ब) उड़ीसा (स) उत्तर प्रदेश (द) पश्चिमी बंगाल
13. जनकार्य और ग्राम तकनीकी विकास परिषद (कापार्ट) का मुख्यालय है?
(अ) दिल्ली में (ब) मुंबई में (स) कोलकाता में (द) चेन्नई में
14. राजकोषीय नीति किससे संबंधित रखती है?
(अ) सरकारी राजस्व (ब) सरकारी खर्च व ऋण (स) बैंक दर नीति (द) सरकारी राजस्व व सरकारी खर्च और ऋण
15. राष्टï्रीय आवास बैंक की स्थापना कब हुई?
(अ) 1986 में (ब) 1987 में (स) 1988 में (द) 1989 में
16. राजस्थान में अल्प वर्षा का कारण क्या है?
(अ) मानसून पवनें यहां तक नहीं पहुंच पाती हैं (ब) यह बहुत गर्म प्रदेश है (स) यहां जल उपलब्ध नहीं है, अत: पवन शुष्क रह जाती है (द) आद्र्रतायुक्त पवनों के मार्ग में कोई अवरोध नहीं है, जिसके सहारे ये ऊपर उठकर शीतल हो सके
17. प्राकृतिक वनस्पति से क्या तात्पर्य है?
(अ) पौधों पर वृक्षों का ऐसा समूह जिसे लंबे समय से शोषित नहीं किया गया है (ब) पादपों की ऐसी प्रजातियां जो एक साथ जन्म लेती हैं व बढ़ती हैं (स) समोच्च बांधों के द्वारा निर्मित संरक्षित क्षेत्र (द) उपरोक्त सभी
18. जिस सीमा को लांघने पर तारों में आंतरिक निपात होता है उसे कहते हैं
(अ)चंद्रशेखर सीमा (ब) एडिंग्टन सीमा (स) होयले सीमा (द)उपरोक्त कोई नहीं
19. पृथ्वी का गर्भ किससे बना है?
(अ)गैसीय (ब)द्रव्य से बना हुआ (स) धातुमय (द) बेढ़ंगे पदार्थों से बना हुआ
20. राष्ट्रपति द्वारा दिए गए त्यागपत्र की सूचना तुरंत किसे दिए जाना आवश्यक होता है?
(अ)लोकसभा अध्यक्ष को (ब) प्रधानमंत्री को (स) भारत के मुख्य न्यायाधीश को (द) किसी की नहीं
21. निम्नलिखित में से कौन से वायुयान-निर्माण केंद्र नहीं हैं?
(अ)बंगलूर (ब) औझर (नासिक के पास)(स)कानपुर (द)आदमपुर (पंजाब)
22. चंद्रमा पर कदम रखने वाला पहला देश कौन सा है?
(अ) यू.एस.ए. (ब) रूस (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस
23. निम्नलिखित में से कौन सी घटना महाराष्टï्र में घटी?
(अ) भील विद्रोह (ब) कोल विद्रोह (स) रम्पा विद्रोह (द) संथाल विद्रोह
24. वर्ष 1814 से 1817 काल में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के तालुकेदारों ने ब्रिटिश शासन के विरूद्घ विद्रोह किया?
(अ) अलीगढ़ (ब) अवध (स) बीरभूम (द) मालवा
25. परमहंस मंडली निम्नलिखित में से कहां तक एक सुधारवादी संगठन था?
(अ) महाराष्टï्र (ब) उत्तरप्रदेश (स) पंजाब (द) बंगाल
26. पाक स्ट्रेट निम्न में से किन दो देशों को जोड़ता है?
(अ) पाकिस्तान-भारत (ब) पाकिस्तान -श्रीलंका (स) भारत-नेपाल (द) भारत -श्रीलंका
सही जवाब- 1.(ब) जीवी मावलंकर, 2.(अ) लोकसभा में बहुमत दल का नेता, 3.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 4.(द) कैबिनेट मंत्री, 5.(स) टिन, 6.(द)जलवाष्प, 7.(ब) पृथ्वी से विकिरण द्वारा, 8.(स) ओजोन, 9.(स)हार्मोन उपापचयी क्रियाओं में पूर्ण रूप से खर्च हो जाते हैं, 10.(ब) बालाजी विश्वनाथ, 11.(द) उपरोक्त सभी, 12.(ब) उड़ीसा, 13.(अ) दिल्ली में, 14.(द) सरकारी राजस्व व सरकारी खर्च और ऋण, 15.(स) 1988 में, 16.(द) आद्र्रतायुक्त पवनों के मार्ग में कोई अवरोध नहीं है, जिसके सहारे ये ऊपर उठकर शीतल हो सके, 17.(अ) पौधों पर वृक्षों का ऐसा समूह जिसे लंबे समय से शोषित नहीं किया गया है, 18.(अ)चंद्रशेखर सीमा, 19.(स) धातुमय, 20.(अ)लोकसभा अध्यक्ष को, 21.(द)आदमपुर(पंजाब), 22.(अ)यू.एस.ए., 23.(अ) भील विद्रोह, 24.(अ) अलीगढ़, 25.(अ) महाराष्टï्र, 26.(द)भारत-श्रीलंका।
डेयरी क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए डेयरी उद्यमिता विकास य़ोजना (डीईडीएस) 1 सिंतबर 2010 को शुरू की गई। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर गरीबी कम करने के साथ देश में निवेश बढ़ाकर दूध का उत्पादन बढ़ाना था। नाबार्ड के माध्यम से लागू होने वाली इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता व्यावसायिक, सहकारी, शहरी और ग्रामीण बैंकों के माध्यम से सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 25 प्रतिशत की पूंजीगत सब्सिडी और अनुसूचित जाति और जनजाति के लाभार्थियों को 33 प्रतिशत की सहायता केंद्रीय सहायता के तौर पर प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ किसान, व्यक्तिगत उद्यमी, संगठित और असंगठित क्षेत्र के समूह इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के योग्य हैं।
अपनी शुरूआत के बाद से ही नाबार्ड ने 31 दिंसबर 2012 तक 62 हजार 46 डेयरियों को स्थापित करने के लिए 251.20 करोड़ रूपए की राशि वितरित की है। इसके अलावा इस योजना को लागू करने के लिए वर्ष 2012-13 के दौरान सरकार ने 140 करोड़ रूपए जारी किए हैं, जिसमें से 31 दिसंबर 2012 तक नाबार्ड ने 32 हजार 749 डेयरी स्थापित करने के लिए 127.13 करोड़ रूपए जारी किए हैं।
देश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने, दुधारू पशुओं की उत्पादकता में सुधार करने के उद्देश्य के साथ देश में तेजी से बढ़ती हुई दूध की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने फरवरी 2012 में करीब 2 हजार 242 करोड़ रूपये के कुल निवेश के साथ राष्ट्रीय डेयरी योजना चरण-1 (एनडीपी-1) को भी स्वीकृति दी है।
इस योजना को 2016-17 तक कार्यान्वित किया जाएगा। राष्ट्रीय डेयरी योजना-1 2016-17 तक 150 मिलियन टन दूध की लक्षित राष्ट्रीय मांग को पूरा करने में मदद करेगी, इसमें उत्पादकता वृद्धि, दूध की खरीद और बाजारों तक उत्पादकों की अधिक पहुंच बनाने के लिए ग्रामस्तर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना और इसका विस्तार करना शामिल है। एनडीपी-1 में 14 प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और केरल पर खास ध्यान दिया जाएगा। ये राज्य देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 90 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादित करते हैं। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 31 दिसम्बर, 2012 तक एनडीडीबी को कुल 79 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
उत्तरप्रदेश के रामपुर में स्थित-रामपुर रज़ा पुस्तकालय का निर्माण तत्कालीन रामपुर रियासत में नवाब फैज़ुल्लाह खान ने 1774 में किया था। यह पुस्तकालय भारत और इस्लामी शिक्षा तथा कला का खज़ाना है। नवाब फैज़ुल्लाह खान ने 1794 तक यहां पर शासन किया था और वंशागत बहुमूल्य पाण्डुलिपियां, ऐतिहासिक दस्तावेज़, मुगलों के लघु चित्र, किताबें और नवाबों के तोशखाने में पड़े कला संबंधी अन्य कार्य इसमें संग्रहित किए। उन्होंने खुद वस्तुएं खरीदकर इसमें संग्रहित कीं ।
नवाब मुहम्मद युसुफ अली खान नज़ीम एक साहित्यिक व्यक्ति और उर्दू के मशहूर शायर थे तथा शायर मिर्जा गालिब के अनुयायी थे। उन्होंने पुस्तकालय का अलग विभाग बनाया और कोठी जनराली के नवनिर्मित कक्षों में उसे स्थानांतरित कर दिया। नवाब ने जाने-माने कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों ने सुलेखक, प्रकाशिक और जिल्दसाज़ों को आमंत्रित किया। उनके बाद के नवाबों ने भी इस संग्रह को समृद्ध बनाया।
पुस्तकालय में अरबी, फारसी, संस्कृत, हिंदी, तमिल, पश्तों, उर्दू, तुर्की तथा अन्य भाषाओं की पाण्डुलिपियों का विशिष्ट संग्रहण है। इसमें मुगल, फारसी, राजपूत, अवध से संबंधित चित्र भी हैं।
पुस्तकालय में 17 हजार पाण्डुलिपियां, 60 हजार मुद्रित पुस्तकें करीब 5 हजार छोटे चित्र, इस्लामिक हस्तलिपि के 3 हजार असाधारण प्रतिरूप, नवाबों के समय की वस्तुओं के अतिरिक्त सदियों पुराने खगोलीय उपकरण और 5वीं शताब्दी ईसापूर्व से 19वीं शताब्दी ईस्वी के करीब 1500 बहुमूल्य सोने, चांदी और तांबे के सिक्के संरक्षित हैं। पुस्तकालय में मुगलों की तथा पुरानी असाधारण वस्तुएं भी मौजूद हैं। पुस्तकालय में ताड़ के पत्ते पर तमिल, तेलगु, कन्नर और मलयालम भाषाओं में लिखी पाण्डुलिपियां भी संग्रहित हैं।
पुस्तकालय को व्यवहारिक तौर पर 12 सदस्यों वाले रामपुर रजा पुस्तकालय बोर्ड द्वारा प्रबंधित किया जाता है जिसके अध्यक्ष उत्तरप्रदेश के राज्यपाल हैं। रामपुर रजा पुस्तकालय में दुर्लभ पांडुलिपियां और 14वीं से 19वीं शताब्दी के बीच की तुर्क-मंगोली, फारसी, मुगल, राजपूत, राजस्थानी, किशनगढ़, पहाड़ी, कांगड़ी, दक्कनी, अवधी और ब्रिटिश शैली की 5 हजार लघु कलाकृतियों का संकलन मौजूद है। यहां मौजूद दुर्लभ सचित्र पांडुलिपियों में से रशीद्दुदीन- फजुल्लाह कृत जमिउत-त्वारिख की पांडुलिपि वृहत आकार की है जो कि अपने समय के प्रसिद्ध विद्वान, वैज्ञानिक और चिकित्सक तथा मध्य एशिया के गज़ा खान के प्रधानमंत्री थे। यह पुस्तक 710 हिजरी (1310 ईस्वी) में संकलित की गई। इसमें मंगोल जनजाति की जिंदगी और समय को दर्शाते 84 चित्र हैं।
इसके अलावा 1430 ईस्वी में फिरदौसी द्वारा रचित शाहनामा भी महत्वपूर्ण सचित्र पांडुलिपि है जिसमें 52 चित्र हैं। निजामी गांजवी द्वारा रचित मनस्वी लैला मजनू भी दुर्लभ सचित्र पांडुलिपि का उदाहरण है जिसे 949 हिजरी. (1542-43 ईस्वी) में खूबसूरत नस्तालिक लिपि में उकेरा गया है। साथ ही हिजरी 977 (1569-70 ईस्वी) में नस्तालिक शब्दों में जमालुद्दीन-कतिब शिराजी द्वारा रचित अबदुर रहमान जामी की सचित्र पांडुलिपि भी उल्लेखनीय है। वहीं इन सब के अलावा भी पुस्तकालय में कई नायाब चीजें संग्रहित की गई हैं।