सामान्य ज्ञान
1. डॉक्टर, कलाकार और मूर्तिकार कैल्शियम सल्फेट का उपयोग करते हैं, जिसका लोकप्रिय नाम क्या है?
(अ) कल्ली का चूना (अनबुझा चूना)(ब) चूना पत्थर (स) ब्लीचिंग पाउडर (द) प्लास्टर ऑफ पेरिस
2. भारत सरकार ने 14 बड़े व्यापारिक बैंकों का राष्टï्रीयकरण सर्वप्रथम किया?
(अ) 1956 (ब) 1959 (स) 1969 (द) 1971
3. केंद्र और राज्यों के मध्य वित्त का बंटवारा किस आधार पर किया जाता है?
(अ) वित्त मंत्रालय की सिफारिश पर (ब) वित्त आयोग की सिफारिश पर (स) रिजर्व बैंक की सिफारिश पर (द) नाबार्ड की सिफारिश पर
4. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय निम्नलिखित में से कौन करता है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) वित्त सचिव (द) वित्त मंत्री
5. भारत की राष्टï्रीय आय का प्रथम मापन किया गया?
(अ) विलियम डिग्बई द्वारा (ब) दादाभाई नौरोजी द्वारा (स) एम.जी. रानाडे द्वारा (द) वी.के. आर.वी. राव द्वारा
6. संसार में चावल तथा गेहूं दोनों का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) चीन (ब) भारत (स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
7. बलुआ पत्थर एक परतदार चट्टान है, यह?
(अ) मरुस्थल में बनती है (ब) गरमी से बनती है (स) पानी के नीचे बनती है (द) पहाड़ के ऊपर बनती है
8. निम्नलिखित में से कौन सा तलछटीय चट्टïान का उदाहरण है?
(अ) चूने का पत्थर (ब) संगमरमर (स) ग्रेफाइट (द) स्लेट
9. घातक या विनाशकारी भूकंप की रिएक्टर मापनी पर मापा जाता है?
(अ) 4 से 5 (ब) 2 से 4 (स) 6 से 8 (द) 9 से 12
10. भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?
(अ) 9 दिसंबर 1944 को (ब) 9 दिसंबर 1945 को (स) 9 दिसंबर 1946 को (द) 9 दिसंबर 1947 को
11. संविधान के उपबंध की अंतर्गत राष्टï्रपति लोकसभा के लिए दो सदस्य नामित करते हैं। यह सदस्य किसका प्रतिनिधित्व करते हैं?
(अ) मुस्लिम समाज का (ब) एंग्लो इंडियन समाज का (स) दलित समाज का (द) किसी समाज का नहीं
12. राष्टï्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा को भंग कर सकते हैं?
(अ)अनुच्छेद 82 के अंतर्गत (ब)अनुच्छेद 83 के अंतर्गत (स)अनुच्छेद 84 के अंतर्गत (द) अनुच्छेद 85 के अंतर्गत
13. भोपाल दुर्घटना में किस गैस का रिसाव हुआ था?
(अ)कार्बन मोनोऑक्साइड (ब) इथाइल आइसोसायनेट (स)मिथाइल आइसोसाइयनेट (द) इनमें से कोई नहीं
14. निम्नलिखित में से कौन जैव अक्षयकारी प्रदूषक है?
(अ) प्लास्टिक (ब) डीडीटी (स) पारा (द) उपर्युक्त सभी
15. निम्नलिखित में से कौन वायु प्रदूषक मनुष्य में रक्तदाब को बढ़ा देता है तथा हृदय संबंधी रोग पैदा करता है?
(अ) पारा (ब) सीसा (स) कैडमियम (द) तांबा
16. लोहे की खानों में काम करने वाले मजदूरों में लौह सकितमयता रोग होने का कारण क्या है?
(अ) सीसा (ब) मरकरी (स) कैडमियम (द) सिलिका
17. कंदिल मूलें या जड़ें किसके अंतर्गत आती हैं?
(अ) शकरकंद (ब) मक्का (स) डहेलिया (द) गन्ना
18. ग्रंथिल जड़ों में क्या पाया जाता है?
(अ) बैक्टीरिया (ब) वाइरस (स) नेमाटोड (द) फंगस
19. मक्का में परागण किसके द्वारा होता है?
(अ) वायु परागण द्वारा (ब) कीट परागण द्वारा (स) जल परागण द्वारा (द) प्राणि परागण द्वारा
20. फैक्टरी कृषि निम्नलिखित में से किसकी विशेषता है?
(अ) उत्तर-पश्चिमी उत्तरी अमेरिका (ब) उत्तर-पश्चिमी यूरोप (स) पूर्वी यूरोप (द) दक्षिण-पूर्व एशिया
21. निम्नलिखित में से किस एक देश में स्कंथोर्प नामक लौह खनन केंद्र अवस्थित है?
(अ) फ्रांस (ब) जर्मनी (स) स्वीडन (द) यूनाइटेड किंगडम
22. निम्नलिखित में से कौन से तीन देश यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के, जब यह 1960 में स्थापित हुआ, सदस्य थे?
(अ)इटली, बेल्जियम, पोलैंड (ब) हंगरी, फिनलैंड, स्पेन (स)ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नॉर्वे (द) दी नीदरलैंड्स, फ्रांस, रोमानिया
23. डोनबास नामक कोयला बेसिन क्षेत्र अवस्थित है?
(अ) काला सागर एवं एजोव सागर के उत्तर में (ब) कैस्पियन सागर के उत्तर में (स) फिनलैंड की खाड़ी के पूर्व में (द) श्वेत सागर के दक्षिण एवं कैनिन पेनिनसुला के दक्षिण पश्चिम में
24. एक प्रकार की ग्रामीण बस्ती, काम्पुंग, निम्नलिखित में से किस एक देश में पाई जाती है?
(अ) चीन (ब) मलेशिया (स) फिलीपीन्स (द) कम्बोडिया
25. उस प्रोग्राम को क्या कहते हैं, जिसका एक ही डेवलपर हो, एक साथ बंडल में बेचा जाता है और जिसमें बेहतर इंटीग्रेशन हो और उनकी विशेषताएं टूलबार और मेनूकॉमन हों?
(अ)साफ्टवेयर सूट (ब) इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर पैकेज (स) सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पैकेज (द) पर्सनल इनफॉर्मेशन मैनेजर
26. कौन सा वायरस प्राय: फ्लॉपी डिस्क ड्राइव में रह गई फ्लॉपी डिस्क से आता है?
(अ) ट्रॉजन हॉर्स (ब) बूट-सेक्टर (स) स्क्रिप्ट (द) लॉजिक बॉम्ब
27. नेटवर्क के डिजाइन को नेटवर्क क्या कहते हैं?
(अ) ट्रांसमिशन (ब) टाइप (स) आर्किटेक्चर (द) सर्वर
28. निम्नलिखित में से किस स्क्रीन पर आने वाली कमांड्स की सूचियां हैं?
(अ) जीयूएलएस (ब) आइकन्स (स) मीनूज (द) विंडोज
सही जवाब- 1.(द) प्लास्टर ऑफ पेरिस, 2.(स) 1969, 3.(ब) वित्त आयोग की सिफारिश पर, 4.(ब) लोकसभा अध्यक्ष, 5.(ब) दादाभाई नौरोजी द्वारा, 6.(अ) चीन, 7.(अ) मरुस्थल में बनती है, 8.(अ) चूने का पत्थर, 9.(स) 6 से 8, 10.(स)9 दिसंबर 1946 को, 11.(ब) एंग्लो इंडियन समाज का, 12.(द) अनुच्छेद 85 के अंतर्गत, 13.(स)मिथाइल आइसोसाइयनेट, 14.(द)उपर्युक्त सभी, 15.(स) कैडमियम, 16.(द) सिलिका, 17.(अ) शकरकंद, 18.(अ) बैक्टीरिया, 19.(अ) वायु परागण द्वारा, 20.(ब) उत्तर-पश्चिमी यूरोप, 21.(द) यूनाइटेड किंगडम, 22.(स) ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नॉर्वे, 23.(अ) काला सागर एवं एजोव सागर के उत्तर में, 24.(ब) मलेशिया, 25.(अ) साफ्टवेयर सूट, 26.(ब) बूट-सेक्टर, 27.(स) आर्किटेक्चर, 28.(स) मीनूज।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वर्ष 1966 में रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना की। इसने उद्योग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इस समय देश भर में परिषद के 5 हजार 3 सौ सदस्य हैं। परिषद उद्योग के प्रसार के लिए अंतर्राष्ट्रीय आभूषण शो सहित अनेक आयोजन करती है। इनमें व्यापार प्रतिनिधिमंडलों को भेजने और उनकी मेजबानी करने, विदेश में विज्ञापनों, प्रकाशनों, दृश्य-श्रव्य/कॉरपोरेट साहित्य, सदस्यों की डायरेक्टरी के जरिए निरंतर छवि निर्माण आदि शामिल हैं।
सरकार ने इस क्षेत्र की ताकत को पहचानते हुए और रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए कुछ महत्वपूर्ण पहल की। उद्योग की जरूरत के मुताबिक कारीगरों के दक्षता स्तर को बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल में दोमजूर और गुजरात में खंबात में ऐसे दो केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार आभूषण के क्षेत्र में विविधता को अपनाने के लिए वैश्विक भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है। हीरों और रत्नों की ग्रेडिंग, प्रमाणीकरण, अनुसंधान और विकास, काटने और तराशने के क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने तथा भारत में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए एंटवर्प वल्र्ड डायमंड सेंटर के साथ सहयोग किया गया है।
नारीवाद
नारीवाद राजनैतिक आंदोलन का एक सामाजिक सिद्धांत है जो स्त्रियों के अनुभवों से जनित है। हालांकि मूल रूप से यह सामाजिक संबंधों से अनुप्रेरित है लेकिन कई स्त्रीवादी विद्वान का मुख्य जोर लैंगिक असमानता, और औरतों के अधिकार इत्यादि पर ज्यादा बल देते हैं।
नारीवादी सिद्धांतों का उद्देश्य लैंगिक असमानता की प्रकृति एवं कारणों को समझना तथा इसके फलस्वरूप पैदा होने वाले लैंगिक भेदभाव की राजनीति और शक्ति संतुलन के सिद्धांतों पर इसके असर की व्याख्या करना है। स्त्री विमर्श संबंधी राजनैतिक प्रचारों का जोर प्रजनन संबंधी अधिकार, घरेलू हिंसा, मातृत्व अवकाश, समान वेतन संबंधी अधिकार, यौन उत्पीडऩ, भेदभाव एवं यौन हिंसा पर रहता है।
स्त्रीवादी विमर्श संबंधी आदर्श का मूल कथ्य यही रहता है कि कानूनी अधिकारों का आधार लिंग न बने।
झुंपा लाहिड़ी भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका हैं। जिनके उपन्यास नेमसेक पर मीरा नायर ने फिल्म का निर्माण किया था। यह उपन्यास भारत के पश्चिम बंगाल से अमेरिका प्रवास कर गए परिवार और उसके सामने आने वाली दिक्कतों की कहानी है।
लघु कथाओं की अपनी पहली ही किताब इंटरप्रेटर ऑफ मैलडीज के लिए झुंपा को वर्ष 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला था। लंदन में पैदा हुई लाहिड़ी का परिवार मूल रूप से बंगाली था। झुंपा जब तीन साल की थीं तो उनका परिवार अमेरिका जाकर रहने लगा। उनका साहित्य भी आमतौर पर अप्रवासी भारतीयों के जीवन पर आधारित होता है, जिसमें पात्र मूल रूप से बंगाली होते हैं। उनकी किताब पर बनी फिल्म नेमसेक में ऐसे दंपत्ति का किरदार इरफान कलाकार और तब्बू ने निभाया था।
2008 में उनकी एक और किताब अनअकस्टम्ड अर्थ बाजार में आई। लाहिड़ी लेखकों के लिए अमेरिकी संघ पेन की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कला और मानवीयता पर राष्ट्रपति की समिति की सदस्य चुना।
कछारी मध्यकालीन असम का एक शक्तिशाली राज्य था। असम राज्य के उत्तरी असम-भूटान-सीमावर्ती कामरूप और दरंग जिले वर्तमान कछारी या बोड़ो कबीले का मुख्य निवास स्थान हैं।
असम राज्य की कुछ नदियों एवं प्राकृतिक विभागों के नाम कछारी मूल के हैं जिससे अनुमान होता है कि अतीत में कछारी कबीले का प्रसार संपूर्ण असम में रहा होगा। सन 1911 में फ़ादर एंडल ने वास्तविक कछारियों के पड़ोसी राभा, मेछ, धीमल, कोच, मछलिया, लालुंग तथा गारो कबीलियों की गणना भी बृहद् कछारी प्रजाति (रेस) के अंतर्गत की थी और असम के 10 लाख व्यक्तियों को इस श्रेणी में रखा था। किंतु बाद की जनगणनाओं और नृतात्विक अध्ययन के प्रकाश में यह मत तर्कसंगत प्रतीत नहीं होता।
कछारी मंगोल प्रजाति के हैं। मोटे तौर पर इनका पारिवारिक जीवन पड़ोसी हिंदुओं से अधिक भिन्न नहीं है। जीवननिर्वाह का मुख्य साधन कृषि है। दो प्रकार का धान, मैमा और मैसा, दाल, रुई, ईख और तंबाकू इनकी प्रधान फसलें हैं। हाल में ये चाय बगान और कारखानों में मजदूरी पेशे की ओर भी आकृष्ट हुए हैं। खान-पान में खाद्यान्नों के अतिरिक्त सुअर के मांस, सूखी मछली (ना ग्रान) और चावल की शराब जू का इनमें अधिक प्रचलन है। कुछ समय पूर्व तक कछारियों में दूध पीना ही नहीं वरना छूना भी वर्जित था। मछली मारना पुरुष तथा स्त्री दोनों का धंधा है। किंतु सामूहिक आखेट में केवल पुरुष ही भाग लेते हैं। रेशम के कीड़े पालना और कपड़ा बुनना स्त्रियों का काम है। समाज में स्त्रियों का स्थान सामान्यत: उच्च है।
कछारी बहुत से बहिर्विवाही (एक्सोगैमस) और टोटमी कुलों (क्लैन्स) में विभाजित हैं। प्रत्येक कुल के सदस्यों द्वारा टोटमी पशु का वध वर्जित है। कबीली अंतर्विवाही विधान अचल नहीं है। निकटवर्ती राभा, कोच और सरनिया कबीलों से विवाह संभव है किंतु प्रतिष्ठित नहीं। विधुर अपनी छोटी साली से विवाह कर सकता है और विधवा अधिकतर अपने देवर से विवाह करती है। सामान्यताया एक पत्नी कछारियों में भी अधिक धनी वर्ग के पुरुया संतानहीन व्यक्ति बहुपत्नीत्व अपनाते हैं। विवाह के लिए पति पत्नी, दोनों की पारस्परिक सम्मति आवश्यक है। शादी विवाह और संपत्ति से संबंधित सभी झगड़ों का निर्णय गांव के गणमान्य व्यक्तियों की सभा के हाथ में होता है।
कछारी , कछारी बोली बोलते हैं। कछारी भारत के असम राज्य के कुछ भागों में बोली जाने वाली एक ब्रह्मपुत्री भाषा है। मूल रूप से यह कछारी लोगों की मातृभाषा है लेकिन वर्तमान में 30 प्रतिशत से कम कछारी लोग इसका दैनिक प्रयोग करते है, जबकि उनमें आजकल असमिया भाषा प्रचलित है। माना जाता है कि आधुनिक असमिया भाषा पर भी कछारी भाषा का गहरा प्रभाव रहा है।
ऑल्मंड या बादाम वैज्ञानिक नाम-प्रूनुस डल्शिस, प्रूनुस अमाइग्डैलस एक तरह का मेवा है। संस्कृत भाषा में इसे वाताद, वातवैरी आदि, हिन्दी, मराठी, गुजराती व बांग्ला में बादाम, फारसी में बदाम शोरी, बदाम तल्ख, अंग्रेजी में आलमंड और लैटिन में एमिग्ड्रेलस कम्युनीज कहते हैं। आयुर्वेद में इसको बुद्धि और नसों के लिये गुणकारी बताया गया है।
भारत में यह कश्मीर का राज्य पेड़ माना जाता है। एक आउंस (28 ग्राम) बादाम में 160 कैलोरी होती हैं, इसीलिए यह शरीर को उर्जा प्रदान करता है। लेकिन बहुत अधिक खाने पर मोटापा भी दे सकता है। इसमें निहित कुल कैलोरी का तीन-चौथाई भाग वसा से मिलता है, शेष कार्बोहाईड्रेट और प्रोटीन से मिलता है। इसका ग्लाईसेमिक लोड शून्य होता है। इसमें कार्बोहाईड्रेट बहुत कम होता है। इस कारण से बादाम से बना केक या बिस्कुट, आदि मधुमेह के रोगी भी ले सकते हैं।
बादाम में वसा तीन प्रकार की होती है-एकल असंतृप्त वसीय अम्ल और बहु असंतृप्त वसीय अम्ल। यह लाभदायक वसा होती है, जो शरीर में कोलेस्टेरोल को कम करता है और हृदय रोगों की आशंका भी कम करता है। इसके अलावा दूसरा प्रकार है ओमेगा 3 वसीय अम्ल। ये भी स्वास्थवर्धक होता है। इसमें संतृप्त वसीय अम्ल बहुत कम और कोलेस्टेरोल नहीं होता है। फाईबर या आहारीय रेशा, यह पाचन में सहायक होता है और हृदय रोगों से बचने में भी सहायक रहता है, तथा पेट को अधिक देर तक भर कर रखता है। इस कारण कब्ज के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है। बादाम में सोडियम नहीं होने से उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए भी लाभदायक रहता है। इनके अलावा पोटैशियम, विटामिन ई, लौह, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस भी होते हैं।
बच्चों के हाइकु नामक पुस्तक में दुनिया भर से 30 देशों के बच्चों के द्वारा लिखे गए हाइकु हैं, जिन्हें अंग्रेजी तथा हिन्दी में प्रकाशित किया गया है।
बच्चों के अन्दर छिपी अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने की दिशा में यह पुस्तक अति महत्वपूर्ण है। इस पुस्तक में प्रकाशित हाइकु कविताओं की चर्चा पूरे विश्व समुदाय में हो रही है। बच्चों के लिए पूरी दुनिया के बाल मनोवैज्ञानिक और शिक्षाविद् इसे बहुत उपयोगी बता रहे हैं। पुस्तक में कुल 306 हाइकु हैं जो विश्व स्तर पर बच्चों कि लिए हाइकु प्रतियोगिताओं में चुने गए हैं। इन्हें 30 देशों के बच्चों ने लिखा है। पुस्तक का प्रकाशन विश्व स्तर की पुस्तकों के अनुरूप है। इस पुस्तक में 242 पृष्ठ हैं।
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था?
(अ) खान अब्दुल गफ्फार खान (ब) अबुल कलाम आजाद (स) मुहम्मद अली जिन्ना (द) बदरुद्दीन तैयब जी
2. देश के गृहमंत्री का क्या नाम है?
(अ) सुशील कुमार शिंदे (ब) शरद पवार (स) श्रीप्रकाश जायसवाल (द) आनंद शर्मा
3. ई-मेल की धारणा का विकास किसने किया?
(अ) सबीर भाटिया (ब) आर्थर सी क्लार्क (स) टिम बर्नर ली (द) बिल गेट्स
4. कौन से दो देश अंडर वाटर नहर से जुड़े हुए हैं?
(अ) बेल्जियम और स्पेन (ब) इंग्लैंड और फ्रांस (स) अमेरिका और ब्रॉजील (द) स्पेन और इंग्लैंड
5. एशेज ट्राफी का संबंध निमन्लिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) हॉकी (ब) क्रिकेट (स) टेनिस (द) बेसबॉल
6. आंध्र प्रदेश का जिला अनन्तपुर किसलिए मशहूर है?
(अ) सोना (ब) चांदी (स) जस्ता (द) तांबा
7. तापमान जिस पर फॉरेनहाइट और सेल्सियस दोनों का समान पाठयक्रम होता है?
(अ) 39.7 डिग्री सेल्सियस (ब) 50 डिग्री सेल्सियस (स)-40 डिग्री सेल्सियस (द) -37 डिग्री सेल्सियस
8. भारत की सबसे पुरानी श्रृंखला निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) अरावली (ब) हिमालय (स) विंध्याचल (द) सतपुड़ा
9. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है?
(अ) मणिपुर (ब) सिक्किम (स) नागालैंड (इ) गोवा
10. ठंड के कारण झील जमने लगती है। झील में जमने की प्रक्रिया सबसे पहले कहां से शुरू होती है?
(अ) तलहटी में (ब) मध्य भाग में (स) सबसे ऊपरी तल पर (द) पूरे जल में एक समान रूप से
11. मुद्रास्फीति की दरें किस सूचकांक पर आधारित होती है?
(अ) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (ब) थोक मूल्य सूचकांक (स) औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (द) ग्रामीण श्रम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
12. कंप्यूटर व्यवस्था जो जोड़ती है तथा विभिन्न देशों में से सूचना संकलित कर सैटेलाइट द्वारा विश्व में पहुंचाती है, उसे कहते हैं?
(अ) अपोलो (ब) इनसैट 2 डी (स) इंटरनेट (द) निकनेट
13. कांच के निर्माण में जो कच्चा माल प्रयोग होता है, वह है?
(अ) रेत, अभ्रक, गंधक (ब) रेत, सोडा, अभ्रक (स) रेत, सोडा, क्वार्ट्ज (द) रेत, सोडा, गंधक
14. निम्नलिखित विषयों में से कौन रोबोट से संबंधित है?
(अ) काइनेमेटिक्स (ब) साइबरनेटिक्स (स) हाइड्रोलिक्स (द) मैकेनिक्स
15. निम्नलिखित विचारकों में से किसने वैज्ञानिक सत्य के मापन के रूप में मिथ्यापनीयता की कसौटी को प्रस्तावित किया?
(अ) लेवी स्ट्रॉल (ब) मैक्स वेबर (स) कार्ल पॉपर (द) कार्ल माक्र्स
16. अरस्तु के अनुसार राज्य पर शासन करने वाले राजमर्मज्ञ में निम्नलिखित गुणों में से कौन सा एक गुण अपेक्षित है?
(अ) तर्कबुद्घि (ब) ज्ञान (स) दूरदर्शिता (द) सम्पत्ति
17. भारत के निम्नलिखित राष्टï्रपतियों में से कौन भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन से संबद्घ रहा है?
(अ) वी.वी. गिरि (ब) एन. संजीव रेड्डïी (स) के. आर. नारायणन (द) जाकिर हुसैन
18. जिस समय संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट राष्टï्रपति पर महाभियोग के विचारण के लिए बैठती है, उस समय सदन की अध्यक्षता कौन करता है?
(अ) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (ब) सदन का अध्यक्ष (स) संयुक्त राज्य अमेरिका का उपराष्टï्रपति (द) संयुक्त राज्य से सबसे बड़े प्रांत का प्रतिनिधित्व करने वाला सीनेटर
19. अलाउद्दीन खिलजी जिसे अली गुरशास्प के नाम से भी जाना जाता था, उसका जलालुद्दीन खिलजी से क्या संबंध था?
(अ) भतीजे का (ब) दामाद का (स) भतीजे और दामाद का (द) भाई का
20. भारत में सर्वप्रथम किससे द्वारा जजिया कर की वसूली किस शासक के द्वारा की गई?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक (ब) इल्तुतमिश (स) मोहम्मद बिन कासिम (द) अलाउद्दीन खिलजी
21. महमूद गजनवी के आक्रमणों के बाद भी भारत में निम्न में से कौन सी परिस्थिति यथावत् बनी रही?
(अ) राज्यों का बाहुल्य (ब) केंद्रीय सत्ता का अभाव (स) शासकों की आपसी प्रतिद्वंद्विता (द) उपरोक्त सभी
22. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर बनाई गई है?
(अ) भद्रा नदी पर (ब) भीमा नदी पर (स) कृष्णा नदी पर (द) गोदावरी नदी पर
23. निम्नांकित में कौन एक सुमेलित नहीं है?
(अ) कल्पक्कम-तमिलनाडु (ब) राणा प्रताप सागर-मध्यप्रदेश (स) नरोरा-उत्तरप्रदेश (द) तारापुर-महाराष्टï्र
24. विषुव एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रात्रि एवं दिन का काल बराबर होता है, यह होता है?
(अ) 31 मार्च एवं 30 सितंबर को (ब) 24 दिसंबर एवं 30 जून को (स) 21 मार्च एवं 23 सितंबर को (द) 1 अप्रैल एवं 1 जनवरी को
25. सूर्य की परिक्रमा में निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सर्वाधिक समय लेता है?
(अ) यूरेनस (ब) बृहस्पति (स) वरुण (द) प्लूटो
26. जिम्बाब्वे देश पहले किस नाम से जाना जाता था?
(अ) दक्षिणी रोडेशिया (ब) गोल्ड कोस्ट (स) आइवोरी कोस्ट (द) बेल्जियम कांगो
27. सेतु समुद्रम परियोजना निम्नलिखित में से किन-किन को जोड़ती है?
(अ) पाक खाड़ी को पाक जल संधि से (ब) पाक खाड़ी को बंगाल की खाड़ी से (स) मन्नार की खाड़ी को पाक खाड़ी से (द) कुमारी अंतरीप को मन्नार की खाड़ी से
सही जवाब-1.(द) बदरुद्दीन तैयब जी, 2.(अ) सुशील कुमार शिंदे, 3.(ब) आर्थर सी क्लार्क, 4.(ब) इंग्लैंड और फ्रांस, 5.(ब) क्रिकेट, 6.(अ) सोना, 7.(स)-40 डिग्री सेल्सियस, 8.(अ) अरावली, 9.(स) नागालैंड, 10.(स) सबसे ऊपरी तल पर, 11.(ब) थोक मूल्य सूचकांक, 12.(ब) इनसैट 2 डी, 13.(स) रेत, सोडा, क्वार्ट्ज, 14. (द) मैकेनिक्स, 15.(स) कार्ल पॉपर, 16.(स) दूरदर्शिता, 17.(अ) वी.वी. गिरि, 18.(अ) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, 19. (स) भतीजे और दामाद का, 20.(स) मोहम्मद बिन कासिम, 21.(द) उपरोक्त सभी, 22.(स) कृष्णा नदी पर, 23.(ब) राणा प्रताप सागर-मध्यप्रदेश, 24.(स) 21 मार्च एवं 23 सितंबर को, 25.(द) प्लूटो, 26.(अ) दक्षिणी रोडेशिया, 27.(स) मन्नार की खाड़ी को पाक खाड़ी से।
सूडान दुनिया का सबसे युवा राष्ट्री है, जो अफ्रीका का हिस्सा है। 9 जुलाई 2011 को अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।
कई देशों के बीच बसा दक्षिण सूडान मध्यपूर्व अफ्रीका का हिस्सा है और दुनिया का 193वां देश है। इसकी राजधानी जूबा है। इसके पूर्व में इथोपिया, दक्षिण पूर्व में केन्या और दक्षिण में यूगांडा है। दक्षिण पश्चिम में इसकी सीमा कांगो से, पश्चिम में सेंट्रल अफ्रीकी गणतंत्र और उत्तर में सूडान से लगी हुई है। 9 जुलाई 2011 को सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बनाया गया। 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया। अनुमान के मुताबिक दक्षिण सूडान की जनसंख्या 82 लाख 60 हजार के करीब है। देश का क्षेत्रफल 6 लाख 19 हजार 745 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के आधार पर दक्षिण सूडान स्पेन और पुर्तगाल के कुल आकार से बड़ा है। ईसाई बहुल आबादी वाले दक्षिण सूडान में चार भाषाएं लिखी और बोली जाती है। अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, लेकिन दिनका, नुएर, बारी, मुरले, जांडे यहां की राष्ट्रीय भाषाओं में शामिल हैं।
प्राकृतिक संसाधनों के मामले में दक्षिण सूडान धनी है। वहां कच्चे तेल का अपार भंडार है, लेकिन पाइपलाइनों के जरिए उत्तर सूडान से होकर तेल का निर्यात किया जाता है। अत्यधिक पिछड़े दक्षिण सूडान में आधारभूत संरचना न के बराबर है। देश में प्रसव के दौरान मृत्यु की दर बहुत ज्यादा है। शिक्षा की हालत इतनी खराब है कि 13 साल तक की उम्र के ज्यादातर बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। 84 फीसदी महिलाएं निरक्षर हैं।
वर्साय संधि
वर्साय शांति संधि का संबंध प्रथम विश्व युद्ध से है। 27 जून 1919 को इस संधि पर दस्तखत के साथ प्रथम विश्व युद्ध का अंत हुआ। जर्मनी के प्रतिनिधियों ने विजेता देशों द्वारा पेश संधि पर विरोध जताते हुए दस्तखत किए। उन्हें संधि तय करने की बातचीत में शामिल नहीं किया गया था. पेरिस के निकट वर्साय में हुई इस संधि ने जर्मनी के अधिकार काफी सीमित कर दिए। इस संधि को द्वितीय विश्व युद्ध के कारणों में से एक भी माना जाता है।
प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद जर्मनी को गठबंधन देशों के साथ उनकी शर्तों पर संधि करनी पड़ी। हालांकि लीग ऑफ नेशंस में इस संधि का पंजीकरण 21 अक्टूबर को हुआ और इसे संधियों की सूची में शामिल किया गया। इस संधि में प्रथम विश्व युद्ध की पूरी जिम्मेदारी जर्मनी के तृतीय राइष और उसके साथियों पर डाली गई और जर्मनी को अपनी भूमि का बड़ा हिस्सा खोना पड़ा। साथ ही उसे सेना को कम करने और विजेता देशों को हर्जाना देने को बाध्य किया गया। जर्मनी के ज्यादातर लोग सख्त शर्तों और जिस तरह से संधि हुई उसकी वजह से इसे अवैध और अपमानजनक मानते थे। इतिहासकारों का मानना है कि इसने द्वितीय विश्व युद्ध का बीज भी बो दिया।
कर्नाटक राज्य में बेलूर के समीप स्थित द्वारसमुद्र होयसल वंश के राजाओं की राजधानी के रूप में 1149 ई. से 1339 ई. तक प्रसिद्घ रहा। द्वारसमुद्र में होयसल वंश के राजाओं के अनेक मंदिरों का निर्माण ठोस कराया। होयसल राजाओं ने मंदिरों का निर्माण एक नवीन शैली में किया। उन्होंने भवन के समान ही मंदिरों का निर्माण ठोस एवं ऊंचे चबूतरों पर करवाया। इन मंदिरों में स्थापत्य एवं कला की दृष्टिï से होयसलेश्वर का मंदिर सर्वश्रेष्ठï है।
अलाउद्दीन ने अपनी दक्षिण भारत की विजय में 1310-11 में यहां के शासक बल्लाल तृतीय पर आक्रमण किया। आक्रमण के दौरान बल्लाल तृतीय ने मलिक काफूर को बहुमूल्य उपहार प्रदान कर उससे संधि कर ली। आक्रमण के दौरान मलिक काफूर ने मंदिरों को भारी क्षति पहुंचाई।
स्नीफर डॉग का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियां करती हैं। इस प्रकार के श्वान विस्फोटकों को सूंघकर पहचानने की क्षमता रखते हैं। इसके लिए श्वानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। डाबरमैन और लेब्राडोर प्रजाति के श्वानों का उपयोग इसके लिए किया जाता है। ये प्रशिक्षण प्राप्त श्वान प्लास्टिक विस्फोटक और जिलेटिन विस्फोटक को सूंघने की क्षमता रखते हैं।
आरडीएक्स विस्फोटक में किसी प्रकार की गंध नहीं होती है, इसके कारण इस प्रकार के विस्फोटक श्वान नहीं सूंघ पाते थे, लेकिन कुछ समय से बीएसएफ द्वारा श्वानों को आरडीएक्स खोजने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आंख से निकलने वाले आंसू में 98 प्रतिशत पानी, कई प्रकार के इलैक्ट्रोलाइट और 45 कि़स्म के प्रोटीन होते हैं। इनमें इम्यूनोग्लोबुलिन्स नामक प्राकृतिक प्रोटीन भी शामिल हैं जो विभिन्न बैक्टीरिया और वायरस से आंखों की रक्षा करते हैं।
हमारी आंखों के ऊपर लैक्रिमल ग्रन्थियां होती हैं जिनसे यह तरल पदार्थ निरंतर निकलता रहता है। इसका मुख्य उद्देश्य होता है आंख को तर रखना। जब कभी आंख में कुछ गिर जाता है तो आंसू अधिक निकलते हैं जिससे अंाख की सफ़ाई हो सके। जब हम दु:खी होते हैं तो लैक्रिमल ग्रन्थियों के पास की मांसपेशियां खिंचने लगती हैं और आंसू निकलने लगते हैं। अधिक हंसने से भी यही होता है।
भारत के हाथों 1971 में पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ। 10 जुलाई, 1973 में पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के साथ ही पाकिस्तान में भी दो हिस्सों ने जन्म लिया। एक हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान जो ज्यादा समृद्ध था और दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान जो राजनीतिक रूप से ज्यादा हावी था। पश्चिमी पाकिस्तान में सिंध, पठान, बलोच और मुहाजिरों की ज्यादा तादाद थी जबकि पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली बोलने वाले थे। देश की राजनीति में पूर्वी पाकिस्तान का ज्यादा दखल नहीं था। लोग इस बात से खुश नहीं थे। वहां के के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने अवामी लीग का गठन किया और 1970 में भारी मतों से जीत हासिल की। लोग क्या चाहते हैं यह बात अब साफ थी। संसद में बहुमत हासिल करने के बाद भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बजाय जेल में डाल दिया गया और यहीं से पाकिस्तान के विभाजन की नींव पड़ी।
पूर्वी पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ लोगों ने खड़े होने का फैसला किया। 25 मार्च 1971 को शुरू हुए ऑपरेशन सर्चलाइट से लेकर पूरे बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के दौरान पूर्वी पाकिस्तान में जमकर हिंसा हुई। लाखों लोगों की मौत हुई, महिलाओं और बच्चों पर भी भारी जुल्म हुआ। पूर्वी पाकिस्तान के लोगों के दमन के खिलाफ भारत ने भी पड़ोसी होने के नाते आवाज उठाई और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध कर उसे पीछे लौटने पर विवश किया। 16 दिसंबर 1971 को स्वतंत्र पूर्वी पाकिस्तान, बांग्लादेश बना।
आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन 29 जून 2007 में बाजार में आया था।
हालांकि स्मार्टफोन का कंसेप्ट काफी पुराना है। इसके बारे में सबसे पहले 70 के दशक में चर्चा हुई जब किसी ऐसी मशीन के बारे में सोचा गया जो कंप्यूटर और फोन दोनों का काम कर सके। हालांकि इस कल्पना को सच्चाई में तब्दील होने में काफी समय लगा।
एप्पल ने आईफोन में दूसरे स्मार्टफोनों के मुकाबले कुछ अलग और उच्च तकनीक प्रोग्राम भी डाले जिन्होंने उसे बाजार में खास जगह दिलाई। सेलुलर और वाईफाई दोनों तरह के कनेक्शन के अलावा फोटो और वीडियो शूटिंग के लिए भी 3जीएस और इसके बाद आने वाले आईफोन के मॉडल काफी अच्छे माने जाते हैं। अब तक बाजार में आईफोन के 6 मॉडल आ चुके हैं।
1. राधास्वामी सत्संग केंद्र के संस्थापक कौन थे?
(अ) स्वामी शिवदयाल महाराज (ब) बाबा जयमल सिंह महाराज (स) बाबा सावन सिंह महाराज (द) परमसंत कृपाल सिंह महाराज
2. सूचना का अधिकार बिल किस वर्ष पास हुआ?
(अ) 2000 (ब) 2001 (स) 2003 (द) 2005
3. रेफ्रीजरेटर में खाद्य पदार्थ ताजा रखने हेतु सुरक्षित तापमान है?
(अ) 4 अंश सेंटीग्रेट (ब) 8 अंश सेंटीग्रेट (स) 0 अंश सेंटीग्रेट (द) 10 अंश सेंटीग्रेट
4. भारत में सबसे पहले उच्च न्यायालयों की स्थापना कहां हुई?
(अ) बम्बई, कलकत्ता, मद्रास (ब) दिल्ली, बंगलौर, मद्रास (स) बम्बई, दिल्ली, कलकत्ता (द) इलाहाबाद, बम्बई, सूरत
5. उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है?
(अ) 15 मार्च (ब) 20 सितंबर (स)14 सितंबर (द) 27 जुलाई
6. निम्नलिखित में कौन सी नदी विभ्रंश घाटी से होकर गुजरती है?
(अ) ताप्ती (ब) कृष्णा (स) गोदावरी (द) व्यास
7. वायुमंडल का दबाव किस यंत्र से नापा जाता है?
(अ) थर्मामीटर (ब) बैरोमीटर (स) नैनोमीटर (द) स्पीडोमीटर
8. एटम का सिद्घांत किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था?
(अ) डाल्टन (ब) रदरफोर्ड (स) थॉमसन (द) गोल्डस्टीन
9. माइटोकॉण्ड्रिया का कोशिका में क्या कार्य होता है?
(अ) सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करना व ऊर्जा देना (ब) कोशिका विभाजन (स) जल, भोजन आदि का संग्रहण (द) भोजन को हजम करने में मदद करना
10. हेपेटाइटिस रोग से मनुष्य के शरीर का सीधा प्रभावित होने वाला अंग है?
(अ)लीवर (ब) फेफड़ा (स) हृदय (द) मस्तिष्क
11. विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
(अ) गोल्डा मायर (ब) सिरीमावो भण्डारनायके (स) इंदिरा गांधी (द) मारगैरेट थैचर
12. निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक निकाय है?
(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (ब) राष्टï्रीय अल्पसंख्यक आयोग (स) राष्टï्रीय महिला आयोग (द) योजना आयोग
13. निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) साहित्य (ब) निष्पादन कलाएं (स) विज्ञान (द) समाजसेवा
14. केसर मसाला बनाने के लिए पौधे का निम्नलिखित में से कौन सा भाग उपयोग में लाया जाता है?
(अ) पत्ती (ब) पंखुड़ी (स) ब्राह्यï दल (द) वर्तिकाग्र
15. जीवों के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है?
(अ) ऑक्टोपस-डॉलफिन-शॉर्क (ब) पैन्गोलिन-कच्छप-बाज (स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू (द) मेंढक-केकड़ा-झींगा
16. निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
(अ) नीला प्रकाश (ब) हरा प्रकाश (स) लाल प्रकाश (द) पीला प्रकाश
17. निम्रलिखित दक्षिण एशियाई देशों में से किस देश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है?
(अ) भारत (ब) नेपाल (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका
18. भारत में राष्टï्रीय जल संसाधन परिषद का अध्यक्ष कौन है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) जल संसाधन मंत्री (स) पर्यावरण एव वन मंत्री (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
19. डेविड हेयर और एलेक्जैंडर डफ के साथ मिलकर निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना की?
(अ) हेनरी लुइस विवियन डेरोजिओ (ब) ईश्वर चंद्र विद्यासागर (स) केशब चंद्र सेन (द) राजा राममोहन राय
20. आदमी में निम्नलिखित में से कौन सा विषाणु रोग है?
(अ) गलसुआ (ब) प्लेग (स) हैजा (द) उपदंश
21. गोबर गैस का मुख्य घटक है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) मेथेन (स) ब्यूटेन (द) आइसोब्यूटेन
22. मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक भाषा में क्या कहते हैं?
(अ) सेरिकल्चर (ब) ऐपिकल्चर (स) ऐक्काकल्चर (द) ऐग्रिकल्चर
23. चुकंदर और ईख से रस निकाल लेने के बाद बचे अवशेष को कहते हैं?
(अ) शीरा (ब) खोई (स) व्हे (द) जैवमात्रा
24. निम्नलिखित में से वह कौन सी नदी है, जिससे लोथल का गोदी क्षेत्र एक नहर के द्वारा जुड़ा हुआ है?
(अ) मरावी (ब) भोगावो (स) चित्रा (द) चक्रा
25. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस सत्र में समाज के समाजवादी ढांचे को कांग्रेस द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया?
(अ) वर्धा सत्र (ब) भुवनेश्वर सत्र (स) नागपुर सत्र (द) अवाडी सत्र
26. निम्नलिखित में से कौन एक पौधों के भोजन के उत्पादन के लिए आवश्यक है?
(अ)ऑक्सीजन (ब)स्टार्च (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) प्रोटीन
27. भारतीय संविधान में अन्य देशों के संविधानों से कुछ विशिष्टïताओं को लिया गया है, किस देश का राज्य के नीति निदेशक तत्व के निर्माण में योगदान है?
(अ) फ्रांस (ब) आयरलैंड (स) जापान (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
28. बृहत ज्वार भाटा निम्र में से किस स्थिति के निर्मित होने से आता है?
(अ) जब सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं (ब) जब सूर्य तथा चंद्रमा पृथ्वी से समकोण बनाते हैं (स) जब तेज हवा चलती है (द) जब रात बहुत ठंडी होती है
सही जवाब-1.(अ) स्वामी शिवदयाल महाराज, 2.(द)2005, 3.(अ) 4 अंश सेंटीग्रेट , 4.(अ)बम्बई, कलकत्ता, मद्रास, 5.(अ)15 मार्च, 6.(अ)ताप्ती, 7.(ब) बैरोमीटर, 8.(अ) डाल्टन, 9.(अ) सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करना व ऊर्जा देना, 10.(अ) लीवर, 11.(ब) सिरीमावो भण्डारनायके, 12.(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, 13.(स) विज्ञान, 14.(द) वर्तिकाग्र, 15.(स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू, 16.(अ) नीला प्रकाश, 17.(अ) भारत, 18.(अ) प्रधानमंत्री, 19.(द) राजा राममोहन राय, 20.(अ) गलसुआ, 21.(ब) मेथेन, 22.(ब) ऐपिकल्चर, 23.(ब) खोई, 24.(ब)भोगावो, 25.(द)अवाडी सत्र, 26.(स) कार्बन डाइऑक्साइड, 27.(ब) आयरलैंड, 28.(अ) जब सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।
डॉली दुनिया की पहली क्लोनिंग भेड़ थी। 5 जुलाई , 1996 क्लोनिंग संबंधी शोध के लिए काफी अहम दिन रहा। इसी दिन डॉली नामक एक क्लोनिंग भेड़ का जन्म हुआ था।
डॉली नाम की भेड़ पहली क्लोन जीव थी जिसका जन्म न्यूक्लियर ट्रांसफर प्रक्रिया के जरिए सोमेटिक सेल से हुआ था। स्कॉटलैंड में डॉली के जन्म के बारे में सात महीने बाद घोषणा की गई थी, यह विज्ञान जगत की एक बड़ी उपलब्धि थी। इस काम को अंजाम देने वाले वैज्ञानिक थे इयान विलमुट, कीथ कैंपबेल और उनके साथी। 6 साल तक जीवित रही डॉली की फेफड़ों की बीमारी के कारण 14 फरवरी 2003 में मौत हो गई। इस दौरान डॉली ने 6 बच्चों को जन्म भी दिया।
डॉली की उत्पत्ति तीन भेड़ों की मदद से हुई थी। एक का अंडा, दूसरी का डीएनए और तीसरी के गर्भ को डॉली के लिए इस्तेमाल किया गया। न्यूक्लियर ट्रांसफर की प्रक्रिया में एक परिपक्व सेल के न्यूक्लियस को अनिषेचित अंडे में प्रत्यर्पित किया जाता है। संकरित कोषिका को फिर इलेक्ट्रिक शॉक से विभाजित करते हैं और फिर उसे मां की कोख में डाला जाता है।
आमतौर पर भेड़ों का जीवन 11 से 12 साल का होता है, लेकिन डॉली को तैयार करने वाले रोसलिन इंस्टिट्यूट को नहीं लगता कि डॉली की मात्र 6 साल की उम्र में मौत का उसके क्लोन होने से कोई संबंध है क्योंकि फेफड़ों की बीमारी भेड़ों में आम है। खासकर उनमें जो ज्यादातर घर के अंदर रख कर पाली जाती हैं। हालांकि उन्होंने माना इसके पीछे दूसरे जेनेटिक कारण हो सकते हैं जो उस जीन की आयु पर निर्भर करते हैं जिनसे डॉली को पैदा किया गया था।
रागी अफ्रीका और एशिया के सूखे क्षेत्रों में उगाया जाने वाला एक मोटा अन्न है । यह एक वर्ष में पककर तैयार हो जाता है। यह मूल रूप से इथोपिया के उच्च इलाकों का पौधा है जिसे भारत में कोई चार हजार साल पहले लाया गया । ऊंचे इलाकों में अनुकूलित होने में यह काफी समर्थ है हिमालय में यह 2 हजार 300 मीटर की ऊंचाई तक उगाया जाता है।
इसे अक्सर तिलहन जैसे मूंगफली और नाइजर सीड या फिऱ दालों के साथ उगाया जाता है। यह फसल विश्व भर में 38 हजार वर्ग किलोमीटर में बोई जाती है। एक बार पककर तैयार हो जाने पर इसका भण्डारण बेहद सुरक्षित होता है , इस पर किसी प्रकार के कीट या फफूंद हमला नहीं करते है। इस गुण के चलते निर्धन किसानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इस अनाज में अमीनो अम्ल मेथोनाइन पाया जाता है,जो कि स्टार्च की प्रधानता वाले भोज्य पदार्थों में नहीं पाया जाता ।
प्रति 100 ग्राम के हिसाब से इसका विभाजन इस प्रकार किया जाता है- प्रोटीन 7.3. ग्राम, वसा 1.3. ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 72 ग्राम, खनिज 2.7 ग्राम, कैल्शियम 3.44 ग्राम, रेशा 3.6 ग्राम, ऊर्जा 328 किलो कैलोरी।
भारत में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रागी का सबसे अधिक उपभोग होता है । इस से मोटी डबल रोटी, डोसा , रोटी और मुद्दी बनती है। वियतनाम में इसे बच्चे के जन्म के समय औरतों को दवा के रूप में दिया जाता है । इस से मदिरा भी बनती है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड इंडिया एक्ट, 1992 के प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को स्थापित किया गया था।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रस्तावना के रूप में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के बुनियादी कार्यों का वर्णन है।
जुलाई 2013 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरती साख को थामने के लिए की जा रही कवायद में सेबी भी सामने आया है। सेबी ने मुद्रा बाजार में करेंसी डेरिवेटिव अर्थात मुद्रा विनिमय सौदों संबंधित नियमों को कड़े कर दिए हैं।
मुद्रा कारोबारी तथा निवेशक डॉलर सही विभिन्न मुद्राओं की जोडिय़ों से संबंधित अग्रिम सौदे करते हैं। सेबी के प्रयासों में इस तरह के सौदों की उपरी सीमा कम करना तथा डॉलर-रुपये सौदों में मार्जिन को दोगुना करना शामिल है। अब कारोबारी बिचौलिये अपने द्वारा किए गए कुल सौदों को अधिकतम 15 फीसदी या पांच करोड़ डॉलर की सीमा तक ही कर सकते हैं। हालांकि ग्राहकों के लिए यह सीमा छह फीसदी या 1 करोड़ होगी।
जिम मॉरिसन संगीत की दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध रहे कलाकारों में से एक माने जाते हैं। अमेरिकी रॉक बैंड द डोर्स के प्रसिद्ध गायक मॉरिसन 3 जुलाई, 1971 में मात्र 27 साल की उम्र में अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए थे।
मॉरिसन का बचपन और शुरुआती जीवन रहस्यमयी माना जाता है, वह अपने माता पिता के अपने प्रति व्यवहार से खुश नहीं थे। अपने कुछ इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह छठी कक्षा से ही गाने और कविताएं लिखने लगे थे। फ्लोरिडा में 1943 में जन्मे मॉरिसन 1960 के दशक में फिल्म कोर्स करने लॉस एंजेलेस आ गए। 1965 में उन्होंने रे मंजारेक के साथ अपना बैंड द डोर्स बनाया। उनके संगीत ने ब्रिटेन, अमेरिका समेत दुनिया भर में जितनी प्रसिद्धि दिलाई, उतना ही उनके नशे की आदत ने उन्हें बदनाम कर दिया। उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ दुव्र्यवहार के कारण जेल भी जाना पड़ा।
जिम मॉरिसन को उनकी महिला मित्र ने बाथ टब में मृत हालत में पाया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण बहुत ज्यादा शराब की वजह से दिल की धडक़न रुक जाना बताया था।
ब्लू चिप
ब्लू चिप (क्चद्यह्वद्ग ष्द्धद्बश्च)-यह शब्द प्राय: उन कम्पनियों के शेयरों के लिए प्रयोग किया जाता है,जो अत्यन्त सुदृढ़ है तथा जिनका प्रबंध इत्यादि अति कुशल है। ऐसे शेयरों को खरीदने में हानि की सम्भावना बहुत कम होती है तथा जब चाहे,उचित मूल्य पर इन्हें बाजार में बेचा जा सकता है ।
पीर पंजाल रेल सुरंग, कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोडऩे वाला एक रेल मार्ग है। भारतीय रेलवे ने हाल ही में इसका निर्माण पूरा किया है। जम्मू-क्षेत्र और कश्मीर घाटी को जोडऩे वाली यह पहली रेललाइन है और इसके लिए पीर पंजाल पहाडिय़ों के नीचे से होकर रेल संपर्क बनाया गया है, जो हर मौसम में खुला रहेगा है।
इस रेल लाइन के चालू हो जाने से दोनों क्षेत्रों के बीच सडक़ संपर्क 35 किलोमीटर की दूरी घटकर 17.7 किलोमीटर रह गई है। कश्मीर घाटी रेलवे कुल 119 किलोमीटर लंबी आधुनिक रेल लाइन है, जो अक्तूबर 2009 में चलने लायक बन गई थी। घाटी के दूसरे सिरे पर काजीगुंड है, जो पश्चिमी कश्मीर स्थित बारामूला को काजीगुंड से जोड़ता है। इस रेल लाइन को पीर पंजाल पहाडिय़ों से होकर बढ़ा देने से जम्मू क्षेत्र काजीगुंड बनिहाल से जुड़ गया है। 28 दिसंबर 2012 को इस रेल खंड पर पहली बार परीक्षण के तौर पर रेल चलाई गई। इस खंड की लंबाई 17.7 किलोमीटर है। यह रेल खंड 11.2 किलोमीटर लंबा है, जिसके नीचे पीर पंजाल पहाडिय़ों से होकर टी-80 सुरंग बनाई गई है, जिससे कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच सीधा रेल संपर्क कायम हो गया है। इस रेल खंड को बनाने के लिए लगभग 11.78, 500 घन मीटर मिट्टी काटनी और हटानी पड़ी। खंड पर सुरंग की अधिकतम गहराई 15.20 मीटर है, जबकि तटबंध 16.70 मीटर के हैं। इस खंड पर 39 पुल बनाये गये हैं, जिनमें से दो बड़े पुल हैं, 30 मामूली पुल हैं, 7 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज हैं।
इस रेल खंड का निर्माण कार्य पूरा करने पर 1691.00 करोड़ रुपए खर्च आया है। हर 62 मीटर की दूरी पर लायनीयर फायर दिशा में सी सी टीवी कैमरे लगाये गये हैं, जो अति आधुनिक किस्म के हैं। रेल खंड पर हर एक सौ 25 मीटर की दूरी पर आग बुझाने की व्यवस्था है और इसके लिए फायर हाइड्रेंट लगाये गये हैं। हर ढाई सौ मीटर की दूरी पर इमरजेंसी टेलीफोन केंद्र बनाये गये हैं, जो संचार सक्षम हैं। इसके अलावा हर 250 मीटर की दूरी पर आग बुझाने के यंत्र और आग की चेतावनी देने के यंत्र लगे हैं। हर 5 सौ मीटर की दूरी पर हवा की क्वालिटी की जांच करने की व्यवस्था है। हर पचास मीटर की दूरी पर सुरक्षित निकल जाने के लिए रास्ता बताने के संकेत दिए गये हैं। इनमें इमरजेंसी लाइटिंग और सामान्य लाइटिंग व्यवस्था है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। खराब हवा निकालने के लिए सुरंग में 25 पंखे लगाये गये हैं।
यह रेल खंड जम्मू-कश्मीर राज्य के पहाड़ी इलाके में पड़ता है। यहां से होकर गुजरना परिवहन प्रदान करने वालों के लिए हमेशा चुनौती रहा है। अन्य जो कारक इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवहन में मुश्किलें पैदा करते हैं, वे हैं भौगोलिक अस्थिरता, भूकंप का खतरा और दो पहाडिय़ों के बीच गहरी खाई। यह सभी किसी भी निर्माण प्रक्रिया को बहुत मुश्किल बना देती हैं। क्षेत्र में लंबे समय तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी होती रहती है, जिससे जन-जीवन कठिन हो जाता है।
इस रेल खंड के चालू हो जाने से जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोडऩे का एक सौ 14 वर्ष पुराना सपना पूरा हो गया है। सबसे पहले 1898 में महाराजा प्रताप सिंह ने जम्मू को कश्मीर घाटी से रेल लाइन के जरिए जोडऩे के बारे में छानबीन कराई थी।
1. जल के सामान्य लवण के घोल में होते हैं?
(अ) सोडियम एवं क्लोरीन के प्राकृतिक अणु (ब) सोडियम के ऋणात्मक आयन एवं क्लोरीन के धनात्मक आयन (स) सोडियम के धनात्मक आयन एवं क्लोरीन के ऋणात्मक आयन (द) सोडियम क्लोराइड के अणु
2. हाइड्रोजन सभी अम्लों का एक अनावश्यक अवयव है, यह सर्वप्रथम किसने कहा?
(अ) आर्हेनियस (ब) ब्रॉन्सटेड (स) डेवी (द) लॉरी
3. जो लवण अम्लीय हाइड्रोजन परमाणु या हाइड्रॉक्सिल आयन से मुक्त रहते हैं, वे कहलाते हैं?
(अ) सामान्य लवण (ब) अम्ल लवण (स) भास्मिक लवण (द) मिश्रित लवण
4. आवर्त सारणी में दो तत्व का नाम फ्रांस के नाम पर है, उनमें से एक फ्रांसियम है। दूसरा तत्व कौन सा है?
(अ) फ्लोरीन (ब) क्रोमियम (स) फर्मियम (द) गैलियम
5. तीसरे और चौथे समूह के ऑक्साइड का सामान्य गुणधर्म क्या है?
(अ) बेसिक (ब) एसीडिक (स) बेसिक और एसीडिक (द) उदासीन
6. राडार का आविष्कार किसने किया था?
(अ) न्यूटन ने (ब) रॉबर्ट वाट्सन ने (स) लियोन पेनेटा ने (द) जेम्ब ब्लैक ने
7. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) बंगलौर (स) कानपुर (द) इलाहाबाद
8. गेहूं की फसल में गेहूं का मामा खरपतवार के नियंत्रण हेतु प्रभावकारी रसायन के रूप में किसका इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) आइसोप्रोट्यूरॉन, केवल (ब) सल्फाससल्फ्यूरॉन, केवल (स) आइसोप्रोट्यूरॉन एवं सल्फासल्फ्यूरॉन दोनों (द) 2, 4डी
9. कुफरी बहार (ई-3797) किस फसल की प्रजाति है?
(अ) धान (ब) आलू (स) गेहूं (द) चना
10. जैनधर्म में मूर्तिपूजा का प्रथम साक्ष्य निम्र में किस अभिलेख में मिलता है?
(अ) मथुरा अभिलेख से (ब) बराबर के पहाड़ी गुहालेख से (स) हाथी गुम्फा अभिलेख से (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
11. जैन विश्वास के अनुसार तेईसवें तीर्थंकर कौन हुए थे?
(अ) ऋषभदेव (ब) पाश्र्वनाथ (स) अरिष्टनेमि (द) महावीर
12. जैन धर्म के संबंध में निम्र में से कौन सा कथन सही है?
(अ) यह कर्मवाद में विश्वास करता है (ब) यह कर्मवाद में विश्वास नहीं करता है (स) यह कर्मवाद के संबंध में मौन है (द) यह कर्मवाद की भत्र्सना करता है
13. बंगई क्या है?
(अ) भारत की जनजाति (ब) ऑस्ट्रेलिया का एक पशु (स) दक्षिण अफ्रीका का वन क्षेत्र (द) पश्चिम एशिया की जनजाति
14. भारत में इंदिरा गांधी राष्टï्रीय उड्डïयन अकादमी कहां स्थापित की गई हैै?
(अ) कानपुर में (ब) रायबरेली में (स) पुणे मेें (द) पानीपत
15. तरबूज की बढिय़ा वृद्घि होती है?
(अ) जलोढ़ मृदा में (ब) बलुई मृदा में (स) काली मृदा में (द) लैटेराइट मृदा में
16. मैकाला पर्वतमाला किस राज्य में स्थित है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) राजस्थान (स) बिहार (द) छत्तीसगढ़
17. भारत के उत्तरी छोर से गुजरने वाला अक्षांश कौन सा है?
(अ) 350 उ (ब) 360 उ (स) 370 उ (द) 390 उ
18. प्रशासन पर नागरिकों के नियंत्रण का सबसे प्रभावशाली माध्यम है?
(अ) चुनाव (ब) दबाव समूह (स) परामर्श समितियां (द) लोकमत
19. भ्रष्टïाचार की रोकथाम के लिए संथानम समिति का गठन किस वर्ष में किया गया?
(अ) 1961 (ब) 1964 (स) 1963 (द) 1962
20. बंदी प्रत्यक्षीकरण का अर्थ क्या है?
(अ) शारीरिक रूप से उपस्थित करना (ब) आदेश देना (स) रोक लगाना (द) इनमें से कोई नहीं
21. कानून के शासन की प्रणाली प्रतिपादित की गई?
(अ) ए.वी. डायसी के द्वारा (ब) लोवेल के द्वारा (स) डब्ल्यू. एफ. विलोबी के द्वारा (द) एच. फाइनर के द्वारा
22. संयुक्त राज्य अमेरिका का वर्तमान संविधान अपनाया गया था?
(अ) 1786 में (ब) 1778 में (स) 1787 में (द) 1789 में
23. राज्य सरकार का लेखा परीक्षण है?
(अ) राज्य का विषय (ब) संघ का विषय (स) समवर्ती सूची (द) इनमें से कोई नहीं
24. सदन में प्रश्नकाल के पश्चात पूछे गए मौखिक प्रश्न को कहा जाता है?
(अ) अनुपूरक प्रश्न (ब) अल्प सूचना प्रश्न (स) तारांकित प्रश्न (द) अतारांकित प्रश्न
25. मारियाना खाई कहां है?
(अ) अंध महासागर में (ब) प्रशांत महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) आर्कटिक महासागर में
26. मानव हृदय में कितने वाल्ब सैट्स होते हैं?
(अ) चार (ब) तीन (स) दो (द) एक
27. रोग प्रतिकारकों को उत्पन्न करने वाला सेल कौन सा है?
(अ) रेड ब्लड सेल (ब) न्यूट्रोफिल (स) लिम्फोसाइट (द) प्लेटलेट
28. समुद्र में डूबी वस्तु का पता लगाने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सोनार (ब) रेडार (स) लेसर (द) मेसर
29. डॉली, संसार का सबसे पहला क्लोनित प्राणी कौन था?
(अ)भेड़ (ब) गाय (स) बकरी (द) सुअर
30. मानव रुधिर में मौजूद शर्करा की अधिकतर मात्रा किसमें होती है?
(अ) सुक्रोस (ब) ग्लूकोस (स) फ्रक्टोस (द) लैक्टोस
31. रेखांकित चैक को किस बैंक से भुनाया जा सकता है?
(अ) उसी बैंक में (ब) सिर्फ राष्टï्रीकृत बैंकों के माध्यम से (स) किसी भी बैंक के माध्यम से (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब- 1.(स) सोडियम के धनात्मक आयन एवं क्लोरीन के ऋणात्मक आयन, 2.(स) डेवी 3.(अ) सामान्य लवण, 4.(स) फर्मियम, 5.(स) बेसिक और एसीडिक, 6.(ब) रॉबर्ट वाट्सन, 7.(अ) नई दिल्ली, 8.(स) आइसोप्रोट्यूरॉन एवं सल्फासल्फ्यूरॉन दोनों, 9.(अ) धान, 10.(अ) मथुरा अभिलेख से, 11.(ब) पाश्र्वनाथ, 12.(अ) यह कर्मवाद में विश्वास करता है, 13.(द) पश्चिम एशिया की जनजाति, 14.(ब) रायबरेली में, 15. (ब) बलुई मृदा में, 16. (द) छत्तीसगढ़, 17.(स) 370 उ, 18.(अ) चुनाव, 19.(द) 1962, 20.(अ) शारीरिक रूप से उपस्थित करना, 21.(अ) ए.वी. डायसी के द्वारा, 22.(ब) 1778 में, 23.(ब) संघ का विषय, 24.(स) तारांकित प्रश्न, 25.(ब) प्रशांत महासागर में, 26.(स) दो, 27.(स) लिम्फोसाइट, 28.(अ) सोनार, 29.(अ)भेड़, 30.(ब) ग्लूकोस, 31. (स) किसी भी बैंक के माध्यम से।
किवी एक प्रकार का फल है, जो एंटीएजिंग से लेकर डायबिटीज़ तक में लाभकारी होता है।
इसमें विटामिन ई और एंटीआक्सीडेंट्स की बड़ी मात्रा पाई जाती है और यह त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखता है और प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसमें विटामिन सी सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है जो संतरे की अपेक्षा दोगुनी मात्रा में होता है। यह शरीर में आयरन सोखने में सहायता प्रदान करता है विशेषकर अनीमिया के उपचार में इसका सेवन बहुत लाभदायक है। इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिससे रक्त में ग्लूकोज़ नहीं बढ़ता। इस कारण यह डायबिटीज़, हृदय रोग और वजऩ कम करने में बहुत लाभकारी है। गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 400 से 600 माइक्रोग्राम फ़ोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। यह फ़ोलिक एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है। गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क के विकास में इसकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। किवी में मौजूद फ़ाइबर शरीर का पाचन तंत्र ठीक रखने में सहायता प्रदान करता है विशेष कर क़ब्ज़ की समस्या में इसका सेवन बहुत लाभदायक है।
इसमें केले जितना ही पोटैशियम पाया जाता है जो ओस्टियोपोरोसिस के रोगियों के लिए लाभदायक होता है और हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत करने में सहायता प्रदान करता है। किवी को यदि पोषक तत्वों का समूह कहा जाए तो ग़लत न होगा। इसमें 27 से अधिक पोषक तत्व मौजूद हैं। यह फ़ाइबर, विटामिन सी और ई, कैर्टेनायड्स, एंटीआक्सीडेंट्स और कई प्रकार के मिनिरल्स से भरपूर हैं।
कला, रोमांच और प्यार के लिए जाने जाना वाला पैरिस शहर अब भी लाखों पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। इसका इतिहास दो हजार साल से भी अधिक पुराना है। यह शहर फ्रांस की राजधानी है।
पैरिस के बारे में कहा जाता है कि शहर ईसा पूर्व 250 में स्थापित हुआ। उस वक्त पारीसी नाम के एक कबीले के लोग सेन नदी पर एक द्वीप पर बस गए। उस वक्त फ्रांस में गॉल कबीलों के लोग रहते थे। ईसा पूर्व 52 में रोमन सम्राट जूलियस सीजर ने इलाके पर कब्जा कर लिया और उसे लूटीशिया का नाम दिया। लैटिन में इसका मतलब है एक ऐसी बस्ती, जो पानी के बीच बनी हो। धीरे-धीरे यह बस्ती फैलने लगी और लूटीशिया का नाम पैरिस में बदल दिया गया। साल 978 में पैरिस औपचारिक तौर पर फ्रांस की राजधानी बना। जैसे जैसे शहर बढ़ा, वैसे वैसे सेन के पश्चिमी तट पर बुद्धिजीवी और पूर्वी तट पर व्यापारी बसने लगे। 15वीं शताब्दी से लेकर 17वीं शताब्दी तक फ्रेंच रेनेसां के दौरान पैरिस में कला और विज्ञान को खूब प्रोत्साहन मिला। वर्ष 1860 में फ्रेंच इम्प्रेशनिस्ट कलाकारों ने कला जगत में अपनी छाप छोड़ी। क्लोद मोने और पियेर ओगुस्त रेन्वार आज भी दुनिया के सबसे अहम कलाकारों में गिने जाते हैं।
आज पैरिस में करीब 20 लाख लोग रहते हैं और आइफेल टावर इस शहर का सबसे मशहूर प्रतीक है।
रक्त से चलेगा रोगों का पता
न्यू जर्सी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने सिर्फ खून के नमूने से रोगों का पता लगाने में सक्षम एक अत्याधुनिक सेंसर चिप तैयार की।
यह शोध रेजिनाल्ड फैरो और अलोकिक कंवल के नेतृत्व में किया गया। शोध के तहत वैज्ञानिकों ने मोबाइल एकल कोशिकाओं का पता लगाने वाला एक कार्बन नैनोट्यूब आधारित उपकरण बनाया है, इस उपकरण में स्थानिक संकल्प के उच्च स्तर को बनाए रखने की क्षमता है। वैज्ञानिक रेजिनाल्ड फैरो ने इस शोध के तहत समझाया है कि किस प्रकार सेंसर की मदद से इस उपकरण को तैयार किया गया। इस उपकरण की सहायता से चिकित्सा कर्मी उपकरण के सक्रिय क्षेत्र पर केवल रक्त की बूंद डाल कर कोशिकाओं के विद्युत गुणों को माप सकते हैं। इसके अलावा, यह उपकरण यह भी बता सकता है कि विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं के बीच विद्युत गुण में क्या अंतर होता है।
नाथूला दर्रा या नाथुला पास भारत के सिक्किम और दक्षिण तिब्बत को जोड़ता है। यह 14 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर है। भारत और चीन के बीच 1962 में हुए युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था। इसे वापस जूलाई 6, 2006 को व्यापार के लिए खोल दिया गया है। बीसवीं सदी की शुरुआत में भारत और चीन के होने वाले व्यापार का 80 प्रतिशत हिस्सा नाथू ला दर्रे के ज़रिए ही होता था। यह दर्रा प्राचीन सिल्क रुट का भी हिस्सा रहा है।
सिक्किम के इस पास से कभी भारत और चीन के बीच व्यापार होता था। कपड़ा, साबुन, तेल, सीमेंट और यहां तक कि स्कूटर को भी सीमा के पार टट्टू पर लादकर तिब्बत भेजी जाता था। गंगटोक से तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक 20 से लेकर 25 दिनों का सफर होता है। यह सारा सामान तिब्बत लाया जाता था और वहां से रेशम, कच्चा ऊन, देसी शराब, कीमती पत्थर, सोने और चांदी के बर्तन लाए जाते थे।
6 जुलाई 2006 को नाथुला पास फिर खुल तो गया, लेकिन इसकी पुरानी रौनक कभी नहीं लौटी। न तो दोनों देशों के रिश्ते बहुत बेहतर हुए और न ही पहले जैसा कारोबार हुआ। नथुला पास जाने के लिए परमिट की जरूरत पड़ती है। इसे अलग-अलग चेक पोस्ट पर दिखाना पड़ता है। नथुला पास पर एक यादगार चिन्ह बना हुआ है। यह मार्च 2002 में बनाया गया था। यह 1962 में भारत -चीन लड़ाई और बाद के अन्य हादसों में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के यादगार में बनाया गया है। इसके ऊपर कुछ ऊपर चढऩे पर एक जगह पत्थर जड़ा हुआ है जिसमे लिखा हुआ है कि पं.जवाहर लाल नेहरू 1 सितम्बर 1958 को यहां आए थे।
चीन का भारत के साथ अब भी 90 हजार किलोमीटर सीमा को लेकर विवाद है और यह चीन और भारत के बीच ऐतिहासिक समस्याएं है। ल्हासा तक तेज रफ्तार ट्रेन पहुंचाने के बाद अब चीन नथुला पास से कुछ किलोमीटर दूर यादोंग तक रेल लाइन बिछाना चाहता है।
क्या मंगल ग्रह की चट्टानों में वहां के भूगर्भीय इतिहास और पुरातन जीवन के संकेत छिपे हैं. इस सवाल का जवाब तलाशते हुए वैज्ञानिकों ने नए शोध में कुछ उत्साह जनक संकेत पाए हैं. नासा के द्वारा मंगल ग्रह की सतह के अध्ययन के लिए भेजे गए क्यूरियोसिटी रोवर ने ऐसी तस्वीरें भेजीं हैं जिससे वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की चट्टानों में वहां के इतिहास और वहां मौजूद संभावित जीवन के संकेत के बारे म अहम जानकारी मिली है. इस अध्ययन में इस बात पर रोशनी पड़ी है कि क्या मंगल की चट्टानों में ऐसे संकेत सुरक्षित छिपे हैं या उनसे नष्ट हो गए हैं.
आज मंगल ग्रह की सतह पर चरम ठंडक, उच्च विकिरण जैसे जीवन के लिए बहुत ही प्रतिकूल हालात हों, लेकिन अरबों साल पहले मंगल पर झीलें हुआ करती थीं जहां कम से कम सूक्ष्म जीवन हुआ करता था. इन्हीं में से एक गाले क्रेटर की झील धीरे धीरे सूख गई जहां वैज्ञानिकों ने इस बात के प्रमाण देखे हैं जिनसे पता चलता है कि इस झील में नमकीन पानी हुआ करता था जिसने झील के तल में मिट्टी के खिनिज समृद्ध परतों को बदलाव किया है. साइंस जर्नल में प्रकाशित यह अध्ययन नासा की मार्स साइंस लैबोरेटरी क्यूरोसिटी रोवर पर लगे कैमिस्ट्री एंड मिनिरोलॉजी उपकरण की टीम ने किया है.
शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्हें लगता था कि एक बार गाले क्रेटर की झील के तले में खनिज मिट्टी की परतों के बनने के बाद वे उसी तरह बनी रहीं और उन्होंने अरबों साल पुराने के समय की जानकारियों को कायम रखा होगा. लेकिन बाद में नमकीन पानी ने मिट्टी के खनिजों ने कई जगह के पथरीली जानकारी को बदल दिया. मंगल पर पुरातन चट्टानों और खनिजों का खजाना भरा पड़ा है. गाले क्रेटर से शोधकर्ताओं को बहुत आशाएं हैं. चीमिन का उपयोग कर वैज्ञानिकों ने करीब चौथाई मील दूर दो इलाकों के से अरबों साल पहले जमी हुई मिट्टी के पत्थर की परत के नमूनों की तुलना की. एक इलाके में उन्हें खनिज वाली मिट्टी नहीं मिली जहां वे उम्मीद कर रहे थे. इसकी जगह उन्हं आयरन ऑक्साइड समृद्ध वाले खनिज मिले जिसकी वजह से मंगल लाल दिखता है.
वैज्ञानिक जानते थे कि मंगल पर दोनों ही इलाके के नमूने करीब करीब एक ही समय के थे और एक ही समय पर उनपर मिट्टी पड़ी थी. तो फिर जब क्योरिसिटी ने गाले क्रेटर के साथ अवसादी मिट्टी के निक्षेपों को देखा तो खनिज मिट्टी के धब्बे और अन्य प्रमाण गायब कैसे हो गए. खनिज टाइम कैप्सूल की तरह होते हैं वे उस समय के वातावरण की जानकारी देते हैं जब उनका निर्माण हो रहा था. खनिज मिट्टी की संरचना में पानी होता है और वे इस बात के प्रमाण होते हैं कि मिट्टी और चट्टानों का पानी से संपर्क हुआ था.
शोधकर्ताओं का कहना है कि चूंकि मंगल पर पाए गए खनिज पृथ्वी की कुछ जगहों पर मिलते हैं. उनका अध्ययन कर पता लगाया जा सकता है कि मंगल के पुरातन पानी कितना नमकीन या क्षारीय रहा होगा. अभी तक के गाले क्रेटर पर हुए अध्ययन से पता चला है कि यहां झील थी और उसके सूखने के बाद भी जमीन के नीचे के पानी यहां के रासायन घुल गए थे. इससे यहां के खनिजों में कुछ बदलाव आ गए थे. इस प्रक्रिया को डायाजेनेसिस कहा जाता है जो मिट्टी में सुरक्षित पिछले इतिहास की जानकारी को बदल कर नई कहानी लिख देती है.
डायाजेनेसिस जमीन के नीचे ऐसा वातावरण बनाती है जिससे सूक्ष्मजीवन को समर्थन मिलता है. वास्तव में पृथ्वी में इस तरह के कुछ आवास हैं जहां सूक्ष्मजीव पनपते हैं. इन्हें गहरे जैवमंडल कहा जाता है. मंगल इस तरह के पुरातन जीवन को खोजा जा सकता है और वहां की आवासीयता के बारे में पड़ताल की जा सकती है. मूल झील के जीवन के कई संकेतों को मिटाने के बाद भी डायाजेनिसिस जीवन के लिए कई रासायनिक स्थितियां बना लेती है. इसी बात से वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं.
टीम ने अपने अध्ययन से पता लगाया कि अवसादी परतों में से होकर नमकीन पानी नीचे रिसा जिससे बदलाव हुए. जब मिट्टी की चट्टानें बनी थी तब साफ पानी की झीलें थी. लेकिन बाद में नमकीन पानी झीलों में आया जो सूखते वातारवण का नतीजा था. वैज्ञानकों का कहना है कि ये नतीजे लाखों वर्ष पहले मंगल की जलवायु में बदलाव के प्रभाव के प्रमाण भी दिखाते हैं. क्यूरोसिटी के द्वारा जमा की गई जानकारी को पर्सिवियरेंस रोवर की टीम अपनी पड़ताल में करेगी जब मंगल से मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर आएंगे. वहीं मंगल अब उन चट्टानों का अध्ययन करेगा जो तब बनी थीं जब मंगल की जलवायु सूखी थी.