इतिहास
इतिहास में 7 जून
07-Jun-2022 10:23 AM
- 1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफग़ान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
- 1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
- 1753 -ब्रिटिश म्यूजिय़म स्थापित हुआ।
- 1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
- 1914-ऐलायंस पनामा नहर पार करने वाला पहला जहाज़ था।
- 1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
- 1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता।
- 1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
- 2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
- 2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
- 2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
- 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
- 1974 - भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ।
- 1877 (निधन-23 अक्टूबर 1944) ब्रिटिश भौतिक शास्त्री चाल्र्स ग्लोवर बाक्र्ला का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा परमाणु की संरचना का पता लगाया, जिसके लिए उन्हें सन् 1917 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1862-जर्मनी के भौतिकशास्त्री फिलिप ऐडवर्ड ऐन्टन लैनार्ड का जन्म हुआ, जिन्हें कैथोड किरण पर काम करने के लिए 1905 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 मई 1947)
- 1954 - अंग्रेज़ गणितज्ञ और लॉजीशियन ऐलन मैथिसन ट्यूरिंग का निधन हुआ, जिन्होंने कम्प्यूटर सिद्धांत तथा कम्प्यूटर के प्रोग्रामिंग पर काम किया। उन्होंने गणित, दर्शनशास्त्र आदि पर काम किया। (जन्म- 23 जून 1912)
- 1932 -अमेरिकी चिकित्सक विलियम विलियम्स कीन का निधन हुआ, जो मस्तिष्क के पहले चिकित्सक थे और इन्होंने पहली बार ब्रेन ट्यूमर को एक रोगी से अलग किया। (जन्म-19 जनवरी 1837)
इतिहास में 6 जून
06-Jun-2022 10:45 AM
- 1907 -पर्सिल नाम का पहला डिटर्जैन्ट बाज़ार में आया।
- 1942- अमेरिका में पहली बार ऐडलीन ग्रे ने नायलॉन पैराशूट से छलांग लगाई।
- 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
- 1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
- 2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फिलीस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
- 2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
- 2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
- 2007 - दक्षिण अफ्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
- 2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
- 1891 -कन्नड कहानी के प्रवर्तक और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ।
- 1930 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ।
- 1936 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता डी. रामानायडूृ का जन्म हुआ।
- 1918- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐड्विन गेर्हार्ड क्रेब्स का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रोटीन उत्क्रमणीय फॉस्फोरिलीकरण की खोज की जिसके लिए उन्हें एडमण्ड एच. फिशर के साथ सन् 1992 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1850- जर्मन भौतिकीविद् फर्डिनैन्ड ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्हें नोबेल पुरस्कार गुग्लिएमो मार्कोनीके साथ वायरलैस टेलीग्राफी के विकास के लिए वर्ष 1909 का नोबेल पुरस्कार मिला। ब्राउन कैथोड किरण ओसिलोस्कोप के आविष्कारक थे। (निधन-20 अप्रैल 1918)
- 1956-अमेरिकी पुरातत्वविद् हाइरैम बिंघम का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1911 में पेरू में माचू पिच्चू की खोज की। यह खोज उन्होंने तब की जब वे वहां इंका सभ्यता की राजधानी की तलाश में गए थे। (जन्म-19 नवम्बर 1875)
- 1878- स्कॉटलैण्ड के मंत्री और स्टरलिंग सायकल इंजन के आविष्कारक रॉबर्ट स्टरलिंग का निधन हुआ, जिन्होंने हीट इकोनोमाइजऱ के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया। (जन्म-25 अक्टूबर 1790)।
इतिहास में 5 जून
05-Jun-2022 6:48 AM
- 1878-लंदन के रॉयल इंस्टीट्यूट में जेम्स डेवर द्वारा -192 0 डिग्री सेंटीग्रेट पर द्रव वायु का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
- 1977- पहला व्यक्तिगत कम्प्यूटर बिक्री के लिए गया।
- 1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
- 2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
- 2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
- 2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
- 1901 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म हुआ।
- 1942 -प्रतिभाशाली गज़़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ।
- 1819 - ब्रिटिश गणितज्ञ तथा खगोलविज्ञानी जॉन कॉच ऐडम्स का जन्म हुआ, जो नेप्च्यून की खोज करने वाले दो सदस्यों में से एक थे। उन्होंने यूरेनस की अजीब गति के बारे में बताया कि उसका कारण ज़रूर कोई अनजान ग्रह है। (जो यूरेनस था।) (निधन-21 जून 1892)
- 1760-फिनलैंड के रसायनज्ञ जोहान गैडोलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने यिट्रियम तत्व की खोज की। यह लैन्थेनाइड समूह का पहला तत्व था। (निधन-15 अगस्त 1852)
- 1940 अंग्रेज़ समुद्रविज्ञानी फ्रैड्रिक स्ट्रैटेन रसैल का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश के सम्बन्ध में गहराई में जीवन पर अध्ययन किया। (जन्म-3 नवम्बर 1897)
- 1865-स्कॉटलैण्ड की नौसेना के सर्जन और पर्यावरणविद् सर जॉन रिचर्डसन का निधन हुआ, जिन्होंने कनाडा के समुद्री किनारों का अध्ययन किया। (जन्म-5 नवम्बर 1787)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व पर्यावरण दिवस और समग्र क्रांति दिवस।
इतिहास में 4 जून
04-Jun-2022 8:01 AM
- 1872 -वैसलीन बनाने का एक तरीका रॉबर्ट चेसेब्रॉफ द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
- 1963- 6 वर्षीय रॉबर्ट पैच ने खिलौना ट्रक के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 2001 - नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भडक़ी, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
- 2003 - डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा मिस यूनीवर्स-2003 बनीं।
- 2005 - लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया, जिसे लेकर भारत में काफी विवाद हुआ।
- 2006 - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 2007 - चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की। न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
- 1936 - हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ।
- 1889 - अमेरिकी भूकंप विज्ञानी बेनो गुटेनबर्ग का जन्म हुआ, जो भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण तथा पृथ्वी के आन्तरिक भाग की भौतिक विशेषताओं की जानकारी देने के लिए जाने जाते हैं। चाल्र्स रिक्टर के साथ उन्होंने भूकम्प की तीव्रता मापने का तरीका इजाद किया। (निधन-25 जनवरी 1960)
- 1877-जर्मन रसायनज्ञ हेनरिक ओटो वीलैण्ड का जन्म हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-5 अगस्त 1957)
- 1997-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी कैथरीन एसाउ का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि विषाणु किस तरह पौधों के ऊतकों को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर उन्होंने विषाणुओं के प्रारम्भिक और द्वितीय स्तर प्रभाव में अंतर का पता लगाया। (जन्म-3 अप्रैल 1898)
- 1961 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ विलियम थॉमस ऐस्टबरी का निधन हुआ, जिन्होंने न्यूक्लिक अम्ल का अध्ययन करने के लिए पहली बार एक्स-रे विवर्तन द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-25 फरवरी 1898)
इतिहास में 2 जून
02-Jun-2022 9:23 AM
- 1889- पहली बार पनबिजलीघर से प्रत्यावर्ती धारा को सार्थक दूरी तक पहुंचाया गया।
- 1996 - उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
- 1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
- 2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर, मलेशिया की राजधानी कुआलालमपुर में स्थित विश्व की सबसे ऊंची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
- 2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बन्द।
- 2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफऱ हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
- 2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
- 2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2008 - मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों जगुआर व लैंड रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया। आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका।
- 1930 - बाबूलाल गौर भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म हुआ।
- 1988 -भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता राजकपूर का निधन हुआ।
- 1930-अमेरिकी अंतरिक्षयात्री चाल्र्स पीटर कॉनरैड का जन्म हुआ, जो अपोलो-12 अभियान (14-24 नवम्बर 1969) में चांद पर जाने वाले तीसरे व्यक्ति थे। (निधन-8 जुलाई 1999)
- 1922-अमेरिकी भू रसायनज्ञ क्लैयर कैमरन पैटरसन का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्ष 1953 में पृथ्वी की आयु का पहला पक्का अनुमान लगाया जो कि 4.55 अरब साल है। उन्होंने पृथ्वी के साथ उल्कापिण्डों की भी आयु का सही आकलन किया। (निधन-5 दिसम्बर 1995)
- 1926 ब्रिटेन के चिकित्सक सर विलियम बूग लीशमन का निधन हुआ, जिन्होंने भारत में 1890-97 में ऊष्णकटिबंधीय बीमारियों का अध्ययन किया। सन् 1900 में उन्होंने बताया कि कालाज़ार की बीमारी के लिए एक प्रोटोज़ोआ जिम्मेदार है। (जन्म 6 नवम्बर 1865)
- 1943-अमेरिकी सिविल इंजीनियर और रेलमार्ग के कार्यकारी जॉन फ्रैन्क स्टीवैन्स का निधन हुआ, जो 1905 के अंत से अप्रैल 1907 तक पनामा नहर के निर्माण में मुख्य इंजीनियर रहे। (जन्म-25 अप्रैल 1853) ।
इतिहास में 1 जून
01-Jun-2022 8:11 AM
- 1880 -अमेरिका में जनता के लिए टेलीफोन सुविधा शुरू की गई जिसमें लोग शुल्क भुगतान करके बात कर सकते थे।
- 1923-विश्व के अत्यंत भयानक भूकम्प ने जापान की राजधानी टोकियो को तहस नहस कर दिया। यह भूकम्प थोड़े से कालांतर में दो चरणों में आया। इसके चलते आधा टोकियो नगर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया। इस भूकम्प से शहर में भयानक आग भी लगी। इस त्रासदी में डेढ़ लाख से अधिक लोग काल के गाल में समा गए।
- 1951 -टाइटेनियम प्लान्ट हैन्डरसन में खुला।
- 1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।
- 1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज, हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
- 2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने, दक्षिण अफ्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
- 2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
- 2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
- 2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला।
- 2008 -अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
- 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं।
- 1929 - भारतीय फि़ल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म हुआ।
- 1996 - भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ।
- 1866-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी चाल्र्स बैनेडिक्ट डैवनपोर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने यूजेनिक्स (देखभाल के जरिए जनसंख्या में सुधार) के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा जीवविज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग की शुरुआत की। (निधन-18 फरवरी 1944)
- 1796-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री निकोलस लियोनार्ड साडी कार्नो का जन्म हुआ, जो सेना के अभियंताओं के कप्तान थे। बाद में उन्होंने अपना समय भाप के इंजन को विकसित करने में लगाया। (निधन-24 अगस्त 1832)
- 1941-मनोचिकित्सक हैन्स बर्जर का निधन हुआ, जिन्होंने पहला मानव इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम (ई.ई.जी.) रिकॉर्ड किया। उन्होंने अपने बेटे के मस्तिष्क की तरंगों को दर्ज किया। (जन्म-21 मई 1873)
- 1822 -फ्रांसीसी खनिज शास्त्री रैने जस्ट हायू का निधन हुआ, जो क्रिस्टलोग्राफी के संस्थापक माने जाते हैं। उन्होंने क्रिस्टलोग्राफी के ज्यामितीय नियम की खोज की। (जन्म-28 फरवरी 1743)।
इतिहास में 31 मई
31-May-2022 9:53 AM
- 1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
- 1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
- 1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
- 1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
- 1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
- 1994 - दक्षिण अफ्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109 वां सदस्य राष्ट्र बना।
- 1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।
- 1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
- 2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
- 2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
- 2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
- 2008 - सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
- 2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गऱीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
- 1852 -जर्मन चिकित्सक और जीवाणुविज्ञानी रिचर्ड जूलियस पैट्री का जन्म हुआ, जिन्हें हम पैट्री डिश से याद रखते हैं। पैट्री डिश एक कम गहरा डिश होता है जो काँच या प्लास्टिक का बना होता है, जो ऊपर से ढका रहता है। इसका उपयोग टिश्यू कल्चर तकनीक में होता है। (निधन-20 दिसम्बर 1921)
- 1941- अमेरिकी फार्मैकोलॉजिस्ट लुइ जे. इग्नैरो का जन्म हुआ, जिन्होंने जिन्हें रॉबर्ट एफ. फर्कगॉट और फैरिड म्युरैड के साथ नाइट्रिक अम्ल की खोज करने के लिए 1998 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1986 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियो जेम्स रेनवाटर का निधन हुआ, जिन्हें कई असमरेखीय परमाणु नाभिक की संरचना के अध्ययन के लिए 1975 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें डैनमार्क के भौतिकशास्त्री आएज एन. बोर और बेन आर. मौटेल्सन के साथ मिला।(जन्म-9 दिसम्बर 1917)
- 1910 -आंग्ल-अमेरिकी चिकित्सक ऐलिज़ाबेथ ब्लैक्वेल का निधन हुआ, जो आधुनिक समय में चिकित्सा की पहली महिला डॉक्टर थीं। वे पहली महिला थीं जिन्होंने अमेरिका के चिकित्सकीय स्कूल से एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। (जन्म 3 फरवरी 1821)
- महत्वपूर्ण दिवस- 31 मई को विश्व धूम्रपान एवं तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इतिहास में 30 मई
30-May-2022 11:03 AM
- 1898 -अंग्रेज़ वैज्ञानिक मॉरिस विलियम ट्रैवर्स ने लंदन में सर विलियम रैमजे के साथ काम करते हुए क्रिप्टान तत्व की खोज की।
- 1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।
- 1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वां राज्य बना। अमेरिका की फिलिप कम्पनी ने पहला कॉम्पैक्ट डिस्क (सी.डी.) बनाया।
- 1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
- 1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण ।
- 2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
- 2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
- 2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
- 1957-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जोसफ विलियम कैनेडी का जन्म हुआ, जो प्लूटोनियम के आविष्कारकों में एक थे, जिसे उन्होंने साइक्लोट्रॉन में यूरेनियम ऑक्साइड पर ड्यूटेरॉनों की बमबारी के साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में बनाया था। (जन्म-30 मई 1916)
- 1908 -स्वीडन के खगोल भौतिकशास्त्री हैनेज़ ओलोफ गोएस्टा अल्फ्वैन का जन्म हुआ, जो प्लाज़्मा भौतिकी विधा के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। उन्हें चुम्बकीय जलगतिकी (मैग्नेटोहाइड्रोडायनामिक्स) पर आधारभूत अनुसंधान के लिए 1970 में फ्रांस के लुइ नील के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-2 अप्रैल 1995)
- 1778 -फ्रांस के भौतिक और रसायन शास्त्री जोजफ़ गे लुज़ैक का जन्म हुआ। उन्होने अपने जीवन में अनेक अविष्कार और खोज कीं। उन्होंने सियालोजऩ नामक विषैली गैस की खोज की । उन्होंने इसी प्रकार गैस संबंधी एक नियम भी बनाया जो उनके और उनके साथी चार्ल गे लुज़ैक के नाम से जाना जाता है। सन 1850 में उनका निधन हुआ।
- 1964 - हंगरी में जन्मे अमेरिकी भौतिकीविद् लियो ज़ीलार्ड का निधन हुआ, जिन्होंने एनरिको फर्मी के साथ मिलकर 2 दिसम्बर 1945 में दुनिया का पहला नाभिक सयंत्र बनाया जो अनवरत श्रृंखला अभिक्रिया करता था।(जन्म-11 फरवरी 1898)
- 1912 -अमेरिकी अन्वेषक विल्बर राइट का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई ओरविल राइट के साथ मिलकर फ्लायर नामक पहला वायुयान बनाया। (जन्म-16 अप्रैल 1867)।
- 1779 -फ्रांस के लेखक और दार्शनिक फ्रान्सवा मैरी औरोए का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे वॉल्टर के नाम से जाने जाते हैं। अपनी आयु में उन्हें दो बार जेल जाना पड़ा तथा एक बार तीन वर्ष के लिए उन्हें देशनिकाला देकर ब्रिटेन भेज दिया गया। इन घटनाओं से वाल्टर फ्ऱांस सरकार की ओर से और भी निराश तथा क्षुब्ध हो गये। उन्होंने इसी काल में अपनी पुस्तक ब्रिटिश राष्ट्र के नाम पत्र की रचना की जिसका फ्रांस में बड़ा स्वागत हुआ। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं। उनकी पुस्तकें 52 प्रतियों पर अधारित हैं। इनमें दर्शनार्थी की त्रास्दी, राष्ट्रोंं के विचार एवं परम्परा का अध्ययन सादा ह्रदय आदि आधिक लोकप्रिय हैं।
इतिहास में 29 मई
29-May-2022 12:04 PM
- 1888 -अमेरिकी अन्वेषक ऐलियाह जे. मैक्कॉय को मशीनों को चिकना करने वाले उपकरण (ल्यूब्रिकेटर) के आविष्कार के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1951 -विकसित सल्फोनामाइड ड्रग के लिए जेम्स डब्ल्यू. क्लैप और रिचर्ड ओ. रॉब्लिन को पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1990 - बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
- 2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे।
- 2004 - म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी।
- 2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
- 2008 - भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अंत कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
- 2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया। भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर कऱीब 18 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।
- 1906 - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।
- 1972 - जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ।
- 1977 - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन हुआ।
- 1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के सातवें प्रधानमन्त्री, किसानों के मसीहा के रूप में पहचान।
- 1781- फ्रांसीसी रसायनज्ञ हेनरी ब्रैक्कोनैट का जन्म हुआ, जिन्होंने सीधे पौधे से ग्लूकोज का पृथक्करण किया। उसके पहले तक ग्लूकोज केवल मण्ड (स्टार्च) से निकाला जाता था। (निधन- 13 जनवरी 1855)
- 1857-अमेरिकी भूविज्ञानी चाल्र्स रिचर्ड वैन हाइस का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रीकैम्ब्रियन (सत्तावन करोड़ से चार अरब साठ करोड़) साल पहले सुपीरियर झील के बनने, खासकर इसमें लौह अयस्क की भूमिका के महत्व को समझाया। (निधन-19 नवम्बर 1918)
- 1829 -अंग्रेज़ रसायनज्ञ सर हम्फ्री डेवी का निधन हुआ, जिन्होंने कई रासायनिक तत्व और यौगिक खोजे। उन्होंने सुरक्षित लैम्प की खोज की। उन्हें पोटैशियम और सोडियम जैसे तत्वों की खोज का श्रेय भी जाता है। ( जन्म-17 दिसम्बर 1778)
- 1866 -अमेरिकी संरचनात्मक भूविज्ञानी हेनरी डार्विन रोजर्स का निधन हुआ, जिसने पर्वतों के निर्माण का अध्ययन किया। वे पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय की भू विज्ञान तथा खनिजशास्त्र विभाग के पहले प्रोफेसर थे। (जन्म-1 अगस्त 1808)
इतिहास में 28 मई
28-May-2022 9:27 AM
- 1928- अमेरिका में पहले टी.वी. कार्यक्रम नियमित रूप से मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को प्रसारित होने शुरू हुए।
- 1996 - रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।
- 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाडिय़ों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
- 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नई गठबंधन सरकार का गठन।
- 2000 - भारत के राष्ट्रपति के.आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
- 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
- 2003- दुनिया के पहले क्लोन घोड़े का जन्म हुआ।
- 2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
- 1883 -भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक्ता वीर सावरकर का जन्म हुआ।
- 1921 प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का जन्म हुआ।
- 1956-वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध विकेटकीपर जैफ डुजैन का जन्म जमैका में हुआ था।
- 1861-ब्रिटेन के भूगोलविद् तथा मौसमविज्ञानी ह्यूग रॉबर्ट मिल का जन्म हुआ, जिन्होंने भूगोल शिक्षण के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, तथा मौसमविज्ञान को एक विषय के रूप में प्रस्तुत करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। (निधन- 5 अप्रैल 1950)
- 1807- अमेरिकी प्रकृतिविद्, भूगोलविद् तथा शिक्षक लुइ अगासीज़ का स्विट्जऱलैण्ड में जन्म हुआ। जिन्होंने प्रकृति विज्ञान में क्रांतिकारी कार्य किया। उन्होंने विलुप्त मछलियों पर भी काम किया। (निधन- 14 दिसम्बर 1873)
- 2003- बेल्जियन रसायनज्ञ इल्या प्रोगैजीनी का निधन हुआ, जिन्हें असंतुलित ऊष्मागतिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सन् 1977 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 जनवरी 1917)
- 1990-अंग्रेज़ भूगोलविद् राल्फ ए. बैग्नल्ड का निधन हुआ, जो बालू के कणों के परिवहन तंत्र को समझने वालों में अग्रणी थे। इन्होंने बालू के टिब्बों का अध्ययन किया, फिजि़क्स आफ ब्लोन सैन्ड ऐन्ड डेज़र्ट ड्यून्स नामक पुस्तक लिखी। (जन्म-3 अप्रैल 1896) ।
इतिहास में 25 मई
25-May-2022 10:18 AM
- 1940 -नौ चूहों को जानलेवा स्ट्रेप्टोकोकस से संक्रमित कराया गया, फिर चार चूहों को पेनिसिलिन के इंजैक्शन दिए गए। अगले दिन पाया गया कि पेनिसिलिन वाले चारों चूहे स्वस्थ थे।
- 1948- ऐन्ड्रिव मॉयर को पेनिसिलिन के प्रचुर उत्पादन के लिए पेटेन्ट मिला।
- 1995 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
- 1998 - परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
- 2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस खिताब जीता।
- 2006 - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2007 - श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
- 2008 - कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया। हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया। कोलम्बिया में विद्रोही गुट रेवल्यूशनरी आम्र्ड फ़ोर्स ऑफ़ कोलम्बिया का संस्थापक और शीर्ष कमांडर की मृत्यु।
- 2010 - भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
- 1886- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
- 2005- हिन्दी फि़ल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन हुआ।
- 2010- बांग्ला अभिनेता तपन चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
- 1901-जर्मन रसायनज्ञ और धातुकर्मी कार्ल वैग्नर का जन्म हुआ, जिन्होंने रासायनिक धातुकर्म को एक बेहतर विज्ञान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (निधन-10 दिसम्बर 1977)
- 1889-अमेरिकी वैज्ञानिक आइगर सिकॉस्र्की का जन्म हुआ, जिन्होंने वायुयान डिज़ायनिंग में अग्रणी कार्य किया। उन्हें खास करके हैलिकॉप्टर निर्माण के लिए जाना जाता है। (निधन-26 अक्टूबर 1972)
- 1923-जर्मन रसायनज्ञ हेन्ज़ गोल्डश्मिट का निधन हुआ, जिन्होंने थर्माइट (एल्युमिनो थर्मिक) का आविष्कार किया। यह प्रणाली अब रेल की पटरियों तथा ट्रॉम रेल की वेल्डिंग के लिए विश्वप्रसिद्ध है। पहला वेल्ड किया हुआ ट्रैक ऐसेन में रखा गया। यह तरीका गोल्डश्मिट की न्यूनन प्रक्रिया से विकसित हुआ जिसकी उन्होंने कार्बनमुक्त धातु का निर्माण करते समय जांच की। (जन्म-18 जनवरी 1861)
- 1939-ब्रिटेन के खगोलशास्त्री सर फ्रैन्क डायसन का निधन हुआ, जिन्होंने भू चुम्बकत्व के अलावा तारों के घूर्णन का भी अध्ययन किया। (जन्म-8 जनवरी 1868)
इतिहास में 24 मई
24-May-2022 9:05 AM
- 1921 -थामस अल्वा एडीसन को स्टोरेज बैट्री के लिए, तथा धातुओं की पतली चादर बनाने के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1935 -पहले स्पेक्ट्रोफोटोमीटर की बिक्री जनरल इलेक्ट्रिक कम्पनी द्वारा की गई।
- 1994 - मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
- 2000 - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
- 2002 - नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
- 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
- 2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2007 - एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
- 1954 - माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
- 2000 - हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।
- 1990 - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ।
- 1790 - इंग्लैण्ड के रसायनज्ञ तथा पेशे से डॉक्टर जॉन डैवी का जन्म हुआ, जिन्होंने फॉस्जीन गैस का नामकरण किया तथा उसके गुणधर्म पर प्रकाश डाला। वे सर हम्फरी डेवी के छोटे भाई थे। (निधन-24 जनवरी 1868)
- 1544 -अंग्रेज़ वैज्ञानिक विलियम गिल्बर्ट का जन्म हुआ, जो वैद्युतीय अध्ययन के जनक माने जाते हैं। वे चुम्बकत्व पर कार्य करने वाले अग्रणी वैज्ञानिक थे। गिल्बर्ट ने विद्युत आकर्षण के लिए विद्युत बल तथा धु्रव जैसे शब्द दिए। (निधन-10 दिसम्बर 1603)
- 1543- पोलैण्ड के खगोल शास्त्री निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि सूर्य एक जगह स्थिर है, तथा बाकी ग्रह उसके इर्द-गिर्द घूमते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है जो सूर्य के परित: घूमने के साथ-साथ अपनी धुरी पर भी घूमती है। (जन्म-19 फरवरी 1473)
- 1992 - अंग्रेज़ मैकेनिकल इंजीनियर फ्रैन्सिस थामस बैकन का नि निधन हुआ, जिन्होंने पहले आधुनिक हाइड्रोजन-आक्सीजन ईंधन सेल का निर्माण किया। (जन्म-21 दिसम्बर 1904)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रमंडल दिवस ।
इतिहास में 23 मई
23-May-2022 8:17 AM
- 1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
- 1949 - पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
- 1950 -अश्वेत अमेरिकी आविष्कारक एफ.एम. जोन्स को शीतलन (रेफ्रीजेरेशन) नियंत्रण प्रणाली के लिए पेटेंट जारी किया गया।
- 1962-पहली बार मानव के हाथ का प्रत्यारोपण हुआ जिसे डॉ. डॉनल्ड ए. मैल्ट तथा जे. मैकहान ने संपादित किया।
- 1977 - बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
- 1999 - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नए राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2001 - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
- 2004 - बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे। सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4 हजार कारें डूबी।
- 2008 - भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 2009 - भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नज़दीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
- 2010 - मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
- 1919 - जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ।
- 2010 - नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन हुआ।
- 1908 - अमेरिकी भौतिक शास्त्री जॉन बारडीन का जन्म हुआ, जो 1956 और 1972 दो बार भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार के सहविजेता रहे। सन् 1956 का पुरस्कार उन्हें विलियम शोक्ले और वॉल्टर ब्रैटन के साथ ट्रान्जि़स्टर की खोज के लिए, तथा 1972 का नोबेल लियॉन एन. कूपर तथा जॉन आर. श्रीफर के साथ सुपरकन्डक्टर का सिद्धांत विकसित करने के लिए प्राप्त हुआ। (निधन- 30 जनवरी 1991)-
- 1707 -स्वीडन के वनस्पति विज्ञानी कैरोलस लीनियस का जन्म हुुआ, वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वंश (जीनस) और प्रजाति (स्पिशीज़) के जरिए जीवधारियों के नामकरण का एक तरीका सुझाया। (निधन-10 जनवरी 1778)
- 1960-फ्रांसीसी इंजीनियर, रसायनज्ञ और नियॉन लाइट के आविष्कारक ज्यॉर्जेस क्लाउड का निधन हुआ। क्लाउड पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सीलबंद नियॉन ट्यूब में विद्युत आवेश प्रवाहित कराया और 1902 में नियॉन प्रकाश लैम्प की खोज की। (जन्म-24 सितम्बर 1870)
- 1949- अमेरिकी भौतिकशास्त्री विलियम वैब्सटर हैन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने राडार निर्माण के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें माइक्रोवेव तकनीक के संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है। (जन्म 27 मई 1909)
- महत्वपूर्ण दिवस-अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस ।
इतिहास में 22 मई
22-May-2022 9:18 AM
- 1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
- 1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
- 1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
- 1992 - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
- 1995- खगोलशास्त्री अमान्डा एस. बॉश तथा ऐन्ड्रयू एस. रिवकिन ने हबल अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से शनि ग्रह के दो नए चन्द्रमा खोजे।
- 1996 - माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
- 2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
- 2002 - नेपाल में संसद भंग।
- 2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
- 2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत कोटा देने का आधारभूत ढांचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति निर्मला सहित हिन्दी की पांच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गए। केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीडि़तों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
- 1545 - भारत में सूर साम्राज्य का संस्थापक और महान योद्धा शेरशाह सूरी का जन्म हुआ।
- 1774 - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म हुआ।
- 1859 - स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक तथा उपन्यासकार सर आर्थर कैनन डॉयल का जन्म हुआ, जिन्हें खासकर मशहूर जासूसी उपन्यास के किरदार शैरलॉक होम्स के जनक के रूप में जाना जाता है। (निधन-7 जुलाई 1930)
- 1983- बेल्जियन-अमेरिकी कोशिका विज्ञानी अल्बर्ट क्लाउड का निधन हुआ, जिन्हें कोशिका के क्रियात्मक तथा संरचनात्मक रूप की खोज करने के लिए (क्रिश्चियन डी. ड्यूवे और जॉर्ज ई. पैलाडे के साथ) 1974 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 अगस्त 1898)
- 1997 - अमेरिकी जीव विज्ञानी अल्फ्रेड डे हैर्शे का निधन हुआ, जिन्हें मैक्स डेलब्रक तथा सैल्वाडोर ल्यूरिया के साथ 1969 में शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें बैक्टीरियोफेज (जीवाणुभोजी विषाणु) पर अनुसंधान करने के लिए मिला। (जन्म 4 दिसम्बर 1908)
- 1966-बच्चों की फि़ल्मों की दुनिया के जाने पहचाने कलाकार वाल्ट डिज़्नी का निधन हुआ। वे सन 1901 ईसवी में अमरीका में पैदा हुए । वाल्ट डिज़्नी ने कार्टून फि़ल्मों के निर्माण में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कई बार अपनी कला के माध्यम से आस्कर पुरस्कार जीता।
- महत्वपूर्ण दिवस- जैविक विविधता दिवस।
इतिहास में 21 मई
21-May-2022 9:16 AM
- ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 मई वर्ष का 141 वां (लीप वर्ष में यह 142 वां) दिन है। साल में अभी और 224 दिन शेष हैं।
- 1819-पहली साइकिल न्यूयॉर्क में चलते देखी गई।
- 1853-पहली बार लंदन में जनता के लिए ऐक्वेरियम खोला गया।
- 1981 - पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
- 1998 - 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
- 2002 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।
- 2003 - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
- 2008 - रिजर्व बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन।
- 2010 - ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उध्र्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। दार्जीलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या कर दी गई।
- 1931 - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म हुआ।
- 1960 - रुस्तम-ए-ज़मां पहलवान के नाम से मशहूर गामा पहलवान का निधन हुआ।
- 1991 -भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) और भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) राजीव गांधी की हत्या।
- 1922- अमेरिकी चिकित्सक राबर्ट गुड का जन्म हुआ, जो आधुनिक प्रतिरक्षण विज्ञान के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने 1968 में अस्थिमज्जा का पहला सफल प्रत्यारोपण किया जो उन्होंने अपनी बहन से एक बच्चे में किया था जिसे प्रतिरक्षण तंत्र की बीमारी थी। (निधन-13 जून 2003)
- 1860 -डच शरीर क्रिया विज्ञानी विलियम ईन्थोवेन का जन्म हुआ, जिन्हें इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम सहायता से हृदय की विद्युत विशेषताओं के बारे में बताया। इसे उन्होंने एक नैदानिक उपकरण के रूप में विकसित किया। (निधन-29 सितम्बर 1927)
- 1935-डच वनस्पति वैज्ञानी और आनुवांशिकीविद् ह्यूगो (मैरी) डी व्राइस का निधन हुआ, जिन्होंने जैविक विकास का प्रायोगिक अध्ययन प्रतिपादित किया, तथा उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) का सिद्धान्त दिया। (जन्म-16 फरवरी 1848)
- 1786- स्वीडिश रसायनज्ञ कार्ल विल्हेम शीले का निधन हुआ, जिन्होंने 1772 में आक्सीजन की खोज की। शीले एक उत्साही प्रयोगविद् थे जिन्होंने कठिन और गंभीर परिस्थितियों में काम किया। अपनी एकमात्र पुस्तक कैमिकल आब्ज़र्वेशन्स ऐन्ड एक्सपैरिमेन्ट आन एयर ऐण्ड फायर में उन्होंने आक्सीजन और नाइट्रोजन के बारे में बताया। उन्होंने कई तत्वों की भी खोज की, जैसे क्लोरीन (1774), मैंगनीज़ (1774), टंगस्टन (1781)। (जन्म-9 दिसम्बर 1742)
- महत्वपूर्ण दिवस-आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस (राजीव गांधी की पुण्य तिथि) ।
आज का इतिहास 19 मई
19-May-2022 10:43 AM
- 1959 -दो परमाणु रिएक्टरों वाली पहली पनडुब्बी बनी जिसका नाम ट्राइटन था।
- 1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त, मैक्सिको में बाल्कान डिफ्य़ूजो नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
- 2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
- 2001 - इस्रायल का फिलीस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।
- 2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
- 2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
- 2007 - अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।
- 2008 - परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा विजय तेंदुलकर का निधन। भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुन: शुरू हुआ। विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की। कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।
- 2010- भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी जि़ला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा इसकी 13 बोगियों में आग लग गई।
- 1913 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
- 1934 - जाने-माने लेखक रस्किन बांड का जन्म हुआ।
- 1938 - जाने माने अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ।
- 1904 - टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ।
- 1979 - हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।
- 1869- आयरिश वनस्पति विज्ञानी हेनरी होरैटियो डिक्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉन जॉली के साथ मिलकर ट्रान्सपिरेशन पर काम किया और पेड़ों में पानी के परिवहन का तरीका समझाया और इसका सिद्धांत दिया। (निधन- 20 दिसम्बर 1953)
- 1914- ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ मैक्स फर्डिनैण्ड पेट्रूज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स-किरण विवर्तन द्वारा हीमोग्लोबिन की संरचना मालूम की, जिसके लिए उन्हें 1962 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1944 -ब्रिटेन के मानवविज्ञानी गॉडफ्रे विल्सन का निधन हुआ, जिन्होंने अफ्रीका में सामाजिक परिवर्तन के बारे में बताया। ज़ाम्बिया में रोड्स लिविंगस्टोन संस्थान के पहले निदेशक थे। उनका मत था कि अफ्रीका की समस्याएं उपनिवेशवाद से उपजी हैं, तथा इन सामाजिक विषमताओं का कारण औद्योगिकीकरण तथा मज़दूरों का पलायन है। (जन्म-1908)
- 1942-आयरिश भौतिकशास्त्री सर जोजफ़ लॉर्मर का निधन हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा स्पेक्ट्रम लाइन के टूटने को स्पष्ट किया। (जन्म 11 जुलाई 1857)।
इतिहास में आज 18 मई
18-May-2022 1:08 PM
- 1804-फ्रांस की सेनेट के समर्थन से नेपोलियन बोनापार्ट इस देश के शासक बने। इस प्रकार फ्रांस में क्रांति की सफतला के 15 वर्ष बाद पुन: राजशाही शासन व्यवसथा स्थापित हो गयी किंतु दस वर्ष बाद 11 अप्रैल सन 1814 ईसवी को फ्रांस में नेपोलियन की तानाशाही भी उस समय समाप्त हो गयी जब उनको योरोपीय सरकारों ने पराजित करके देश निकाला दे दिया।
- 1910 -हैली पुच्छलतारा दिखायी दिया।
- 1914 -पहली बार व्यावसायिक माल पनामा नहर से होकर गुजरा।
- 1994 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया, गाजा पट्टी क्षेत्र से अंतिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाए जाने के साथ ही क्षेत्र पर फिलीस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत:लागू।
- 2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
- 2006 - नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
- 2007 - कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
- 2008 - पाश्र्व गायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया। भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
- 1933 - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ।
- 1824 - जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक विल्हेम (फ्रेड्रिक बेनेडिक्ट) हॉफ्मीस्टर का जन्म हुआ, जिनके पेड़-पौधों के अनुसंधान ने उन्हें आपेक्षिक पादप आकृतिविज्ञान का अग्रणी बना दिया। उन्होंने 1982 में पौधों में लैंगिक और अलैंगिक दोनों पीढिय़ों के एकांतरण की खोज की, जो सभी पेड़-पौधों के जीवन-चक्र को समझने का आधार है। (निधन-12 जनवरी1877)
- 1048 - फारसी कवि, गणितज्ञ और खगोलशास्त्री उमर खय्याम का जन्म हुआ। खय्याम निशापुर (इरान) में पैदा हुए थे। उन्होंने बीजगणित पर कार्य किया जो ईरान में आज भी पढ़ाया जाता है। ज्यामिति में उन्होंने यूक्लिड के कार्य को पढ़ा तथा समान्तर रेखाओं पर कार्य किया। (निधन- 4 दिसम्बर 1131)
- 1912- जर्मनी के पादप कोशिका विज्ञानी एड्वर्ड एडॉल्फ स्ट्रॉसबर्गर का निधन हुआ, जिन्होंने जिसने जिमनोस्पर्म के भ्रूण थैलियों के बारे में बताया (जैसे कोनिफर), और ऐन्जियोस्पर्म (फूलों वाले पौधे) में युग्मित निषेचन के बारे में बताया। उन्होंने कोशिका में पाए जाने वाले द्रव को साइटोप्लाज़्म तथा केन्द्रक में पाए जाने वाले द्रव के लिए न्यूक्लियोप्लाज़्म कहा। (जन्म-1 फरवरी 1844)
- 1975-मूलत: पोलैंड से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ कासिमीर फैजान्स का निधन हुआ, जिन्होंने ब्रिटेन के फ्रेडरिक सॉडी के साथ मिलकर रेडियोएक्टिव विस्थापन का नियम प्रतिपादित किया। इस नियम के अनुसार जब कोई रेडियोएक्टिव तत्व विखण्डित होता है तो उसका परमाणु भार दो अंक कम हो जाता है। (जन्म-27 मई 1887)।
इतिहास में 17 मई
17-May-2022 11:37 AM
- 1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
- 1890 - कॉमिक कट्स नाम का पहला साप्ताहिक कॉमिक पत्र ब्रिटेन में अल्फ्रेड नॉर्थक्लिफ द्वारा छापा गया।
- 1955 -परमाणु रिएक्टर को फर्मी तथा जि़लार्ड ने पेटेन्ट कराया।
- 1975 - जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम महिला बनी।
- 1987 - सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
- 2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
- 2010 - भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढ़ावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की। भारतीय सेना ने अग्नि-2 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
- 1836 - ब्रिटेन के खगोलशास्त्री सर जोजफ़ नॉर्मन लॉक्यर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1868 में पृथ्वी पर खोजे जाने से पहले ही सूर्य में हीलियम तत्व की खोज की और उसका नामकरण भी किया। इसके अलावा उन्होंने सूर्य की बाहरी परत का नाम क्रोमोस्फेयर दिया। (निधन-16 अगस्त 1920)
- 1749 -अंग्रेज़ सर्जन ऐडवर्ड जेनर का जन्म हुआ, जिन्होंने चेचक के टीके की खोज की। उस समय गांवों में प्रचलित था कि चेचक की ही तरह की गाय की एक हानिरहित बीमारी जिसे हो जाए, उसे बाद में चेचक की बीमारी नहीं होती। 14 मई 1796 को उन्होंने डेयरी में काम करने वाली लडक़ी से उस बीमारी का द्रव लिया और उसे एक आठ वर्षीय लडक़े के शरीर में प्रविष्ट करा दिया। इससे लडक़े को गौचेचक हो गया, फिर छह महीने बाद उन्होंने उसे चेचक से संक्रमित किया तो पाया कि लडक़ा बिलकुल ठीक था। (निधन-26 जनवरी 1823)
- 1991 -इंग्लैण्ड में जन्मे अमेरिकी जीवविज्ञानी जॉर्ज इवेलिन हचिन्सन का निधन हुआ, जो स्वच्छ पानी की झीलों का पारिस्थितिक अध्ययन करने के कारण आधुनिक झील विज्ञान के जनक माने जाते हैं। (जन्म-30 जनवरी 1903)
- 1916-रूसी भौतिक शास्त्री बॉरिस बॉरिसोविक गॉलिट्सिन का निधन हुआ, जो भूकम्प विज्ञान पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भूकंपमापी यंत्र के निर्माण में मदद की। (जन्म-2 मार्च 1862)
- * महत्वपूर्ण दिवस- विश्व दूर संचार दिवस
इतिहास में 16 मई
17-May-2022 11:33 AM
- 1946 -जैक म्युलिन द्वारा विश्व का पहला चुम्बकीय टेपरिकॉर्डर प्रदर्शित किया गया।
- 1988-इस बात की घोषणा की गयी कि हेरोइन तथा कोकीन जैसे मादक द्रव्यों की तरह निकोटीन का सेवन भी लोगों को आदती बना देता है।
- 1999 - दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराए जाने की घोषणा।
- 2004 - रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता।
- 2006 - हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया। न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
- 2008 - उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।
- 1805 - सर अलेक्ज़ेंडर बन्र्स का जन्म हुआ, जो वर्तमान पाकिस्तान, अफग़़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।
- 1718 - इटली की गणितज्ञ एवं दर्शनशास्त्री मारिया आग्नेसी का जन्म हुआ। वे पश्चिमी जगत की पहली महिला गणितज्ञ थीं। प्रपोज़ीशनेस फिलॉसफीसी (1738) में उन्होंने दर्शनशास्त्र और प्रकृति विज्ञान पर निबन्धों की श्रृंखला प्रस्तुत की। ऐनालिटिकल इन्स्टीट्यूशन्स के उनके दो ग्रंथ शैक्षणिक समाज द्वारा काफी सराहे गए। (निधन- 9 जनवरी 1799)
- 1763- फ्रांसीसी रसायनज्ञ निकोलस लुई वॉक्लिन का जन्म हुआ, जिन्होंने क्रमश: 1797 तथा 1798 में क्रोमियम एवं बेरीलियम तत्वों की खोज की। (निधन-14 नवम्बर 1829)
- 1947 -ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ सर फ्रेड्रिक गोलैण्ड हॉप्किन्स का निधन हुआ, जिन्होंने एक जरूरी पोषक तत्व की खोज की। इन्हें आज हम विटामिन के नाम से जानते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इसके लिए उन्हें क्रिश्चियान ईज्कमैन के साथ वर्ष 1929 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 20 जून 1861)
- 1938 - अमेरिकी सिविल इंजीनियर जोसफ बेयरमन स्ट्रॉस का निधन हुआ, जिन्होंने सैन फ्रान्सिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के निर्माण में मुख्य अभियंता की भूमिका निभायी। (जन्म 9 जनवरी 1870)
आज का इतिहास 12 मई
12-May-2022 10:32 AM
- 1816-अमेरिका में पहली छपाई मशीन ईजाद हुई।
- 1945 -पहली बार स्ट्रेप्टोमाइसिन का सफलतापूर्ण प्रयोग मानव पर किया गया।
- 1964 -कराची में ऊर्दू मीडियम सांइस कॉलेज की आधारशिला रखी गयी। इस कॉलेज की आधार शिला पाकिस्तान के तत्कालीन फ़ील्डमार्शल अय्यूब ख़ान ने रखी थी। यह पाकिस्तान का पहला कालेज है जिसमें इंटरमीडियट से एमएससी की पढ़ाई ऊर्दू भाषा में होती थी और छात्र छात्राओं की संख्या की दृष्टि से पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा कॉलेज था। उर्दू सीडियम साइंस कॉलेज की एक महत्तवपूर्ण संस्था लेखन और अनुवाद का एक विभाग है जो अब तक विज्ञान की विभिन्न पुस्तकों को प्रकाशित कर चुकी है।
- 1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
- 2002 - मिस्र, सीरिया और सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
- 2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।
- 2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आए भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
- 2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर जि़ला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फांसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
- 1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
- 1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
- 2008 - विजय तेंदुलकर, भारतीय नाटक और रंगमंच के विकास में अग्रणी
- 1910 - अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी हॉज्किन मिस्र का जन्म हुआ, जिन्हें एक्स किरणों की सहायता से जीव विज्ञान से संबन्धित अहम् अणुओं की संरचनाओं पर कार्य के लिए वर्ष 1964 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-29 जुलाई 1994)
- 1863 - रूसी भू रसायनज्ञ तथा खनिज विज्ञानी व्लादिमिर इवानोविच वरनेड्स्की का जन्म हुआ, जो भू-रसायन तथा जैव भू रसायन के संस्थापक भी थे। नूस्फेयर अर्थात मानव के दिमाग द्वारा नियंत्रित जैवमंडल को प्रचलित करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। (निधन-6 जनवरी 1945)
- 1994- अमेरिकी रसायनज्ञ और टेफ्लॉन (यह पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन का ट्रेडमार्क नाम है) के अन्वेषक रॉय जे. प्लंकेट का निधन हुआ, । टेफ्लॉन आज धात्विक बरतनों में जंगरोधी के रूप में काम आता है। यह रेडियोधर्मी वस्तुएं बनाने के काम आता है। (जन्म- 26 जून 1910)
- 1884- फ्रांसीसी रसायनज्ञ और शिक्षाविद् चाल्र्स एडॉल्फ वर्ट्ज़ का निधन हुआ, जो कार्बनिक नाइट्रोजन यौगिकों, हाइड्रोकार्बन तथा ग्लाइकॉल पर अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 26 नवम्बर 1817)
आज का इतिहास 11 मई
11-May-2022 10:17 AM
- 1947- एक्रॉन की बी.एफ. गुडरिक कम्पनी ने ट्यूब रहित टायर बनाए।
- 1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
- 1998- भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
- 2000 - दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी आस्था भारत का एक अरबवां बच्चा घोषित।
- 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
- 2002 - बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
- 2005 - बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
- 2007 - इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
- 2008 - दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
- 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
- 1912 - कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ। मंटो फि़ल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
- 1918 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री रिचर्ड फिलिप्स फाइनमैन का जन्म हुआ । उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के वैज्ञानिकों में सबसे प्रतिभाशाली माना जाता है। उन्होंने उपपरमाण्विक कणों के जटिल व्यवहार को समझाने के लिए फाइनमैन चित्र दिए। उन्हें क्वान्टम इलेक्ट्रोडायनामिक्स पर कार्य करने के लिए वर्ष 1965 में नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-15 फरवरी 1988)
- 1924-ब्रिटेन के खगोल भौतिकशास्त्री एंटनी हेविश का जन्म हुआ, जिन्होंने पल्सर की खोज की। पल्सर ब्रह्माण्डीय पिण्ड होते हैं जिनसे नियमित रूप से रेडियो तरंगें निकलती हैं। इसके लिए उन्हें 1974 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1686 -जर्मन भौतिकशास्त्री ओटो वॉन ग्वेरिके का निधन हुआ, जिन्होंने 1654 में निर्वात (वैक्यूम) बनाने के लिए पहला पिस्टन हवा पम्प बनाया। उन्होंने दहन तथा श्वसन क्रिया में हवा का महत्व समझाया। (जन्म 20 नवम्बर 1602)
- 1956 -अमेरिकी खगोलशास्त्री वाल्टर (सिडनी) ऐडम्स का जन्म हुआ, जो मुख्यत: सूर्य धब्बों तथा तारों की गतियों से जुड़े स्पेक्ट्रमी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-20 दिसम्बर 1876)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस।
इतिहास में 10 मई
10-May-2022 2:22 PM
- 1860-जर्मन वैज्ञानिकों ने सीजिय़म तत्व की खोज की घोषणा की।
- 1994 - दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गई।
- 1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
- 2001 - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
- 2005 - लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
- 2006 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफिऩ ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
- 2007 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
- 2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
- 1905 - बांग्ला और हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ।
- 2002 - जाने-माने शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ।
- 1830 - फ्रांसीसी रसायनशास्त्री फ्रैन्कॉइस मैरी रॉउल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने विलयन पर नियम दिए जिन्हें राउल्ट्स के नियम के नाम से जाना जाता है। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (निधन-1 अप्रैल 1901)
- 1901- आयरिश भौतिकशास्त्री और एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफर जॉन डेसमन्ड बर्नल का जन्म हुआ, जिन्होंने ठोस यौगिकों की परमाण्विक संरचनाओं का अध्ययन किया। उन्होंने आण्विक जीवविज्ञान में भी अनुसंधान किए। (निधन-15 सितम्बर 1971)
- 1910 -इटली के रसायनज्ञ स्टैनिस्लाओ कैनिज़ैरो का निधन हुआ, जिन्होंने आण्विक भार तथा परमाण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में इन्होंने कैनिज़ैरो अभिक्रिया की खोज की। (जन्म-13 जुलाई 1826)
- 1829 -अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धांत दिया और प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (जन्म-13 जून 1773)
इतिहास में 9 मई
09-May-2022 12:04 PM
- 1882-स्टैथेस्कोप की डिज़ाइन के लिए विलियम एफ. फोर्ड को पेटेंट जारी किया गया।
- 1944 - पहला नेत्र बैंक न्यूयॉर्क शहर में खुला।
- 2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
- 2002 - कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
- 2004 - चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
- 2005 - मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
- 2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इंकार किया।
- 2010 - भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- 1540 - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ।
- 1866 - स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।
- 1986 - माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुंचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनजि़ंग नोर्गे का निधन हुआ।
- 1998 - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ।
- 1850- अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर तथा उद्योगपति ऐडवर्ड वेस्टन का ब्रिटेन में जन्म हुआ, जिन्होंने वेस्टन इलेक्ट्रिकल इन्स्ट्रूमेंट कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने इलेक्ट्रोप्लेटिंग डायनमो का आविष्कार किया। उन्होंने 1875 में डायनमो तथा निकल प्लेटिंग एनोड को पेटेन्ट कराया। (निधन-20 अगस्त 1936)
- 1845- स्वीडन के वैज्ञानिक, इंजीनियर तथा अन्वेषक कार्ल गुस्टाफ पैट्रिक डी लैवल का जन्म हुआ, जिन्होंने उच्च गति की टर्बाइन का विकास किया। वर्ष 1877 में इन्होंने उच्च गति के सेन्ट्रीफ्यूगल क्रीम सेपरेटर का निर्माण किया जो मक्खन उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज थी। (निधन-2 फरवरी 1913)
- 1850- फ्रांसीसी रसायनज्ञ जोसफ लुइस गे लुसैक का निधन हुआ, जिन्होंने गैसों पर अनुसंधान किया। इन्होंने बताया कि जल का निर्माण करने में हाइड्रोजन और आक्सीजन गैसें 2 और 1 के अनुपात में परस्पर संयोग करती हैं। (जन्म-6 दिसम्बर 1778)
- 1931- अमेरिकी भौतिकशास्त्री अल्बर्ट अब्राहम माइकेलसन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश की गति का सही मापन किया और स्पेक्ट्रोस्कोपिक और मेट्रोलोजिकल जांच में कार्य किया तथा परिशुद्धदर्शी उपकरण के लिए 1907 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-19 दिसम्बर 1852)
इतिहास में 8 मई
08-May-2022 10:01 AM
- 1847 -इंग्लैण्ड के रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉमसन के नाम रबर टायर के लिए पेटेन्ट ज़ारी किया गया।
- 1886- कोका कोला पहली बार अटलान्टा में जैकब फार्मेसी में बेचा गया। इसके आविष्कारक थे जॉन स्टिथ पेम्बर्टन।
- 1945 - मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
- 1999 - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
- 2000 - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
- 2001 - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
- 2002 - पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
- 2004 - श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
- 2010 - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में ताड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहां से गुजऱ रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
- 1929 - भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ।
- 1847- जर्मन अन्वेषक आस्कर हैमरस्टीन का जन्म हुआ, जिन्होंने सिगार का निर्माण किया, थिएटर बनाए। उनका जन्म स्टेटिन (पोलैण्ड) में हुआ, पर फिर वे 1863 में न्यूयॉर्क चले गए जहां उन्होंने सिगार के कारखाने में काम किया और खुद के बनाए सिगार बनाए। फिर उन्होंने सिगार रोलिंग मशीन तथा थिएटर के डिजाइन बनाए। (निधन-1 अगस्त 1919)
- 1786- अंग्रेज़ अन्वेषक थॉमस हैन्कॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने ब्रिटिश रबर उद्योग की नींव रखी। उनका मुख्य आविष्कार था मैस्टिकेटर (कूचने का साधन)। यह रबर को टुकड़े तथा शीट बनाने में काम आता है। (निधन-26 मार्च 1865)
- 1794- फ्रांसीसी वैज्ञानिक ऐन्टनी लॉरेन्ट लैवाइज़े का निधन हुआ, जो आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं। वे महान प्रयोगविद् थे जिन्होंने अपने खज़ाने से एक बड़ी-सी प्रयोगशाला बनाई थी, और वहां वायु पर अनुसंधान किए। (जन्म-26 अगस्त 1743)
- 1915-अमेरिकी अन्वेषक होरैस वाइमैन का निधन हुआ, जिन्होंने वस्त्र उद्योग में तथा लूम से सम्बन्धित 260 पेटेन्ट प्राप्त किए। उन्हें उनका पहला पेटेन्ट 29 अक्टूबर 1867 में लूम के लिए प्राप्त हुआ। (जन्म-27 नवम्बर 1827)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस, रेड क्रॉस दिवस।
इतिहास में 6 मई
06-May-2022 2:16 PM
- 1840-चिपकने वाला डाक टिकट पहली बार ब्रिटेन में बिका।
- 1851-अमेरिका में जॉन गौरी के नाम बर्फ जमाने की मशीन के नाम से पेटेन्ट ज़ारी किया गया। यह किसी रेफ्रीजेरेटर के लिए पहला पेटेन्ट था।
- 1985 - द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
- 1997 - फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन धु्रव पर पैदल पहुंचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
- 2004 - चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
- 2005 - संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
- 2006 - टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2007 - फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
- 2008 - बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
- 2010- सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
- 1861 - स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ पंडित मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ।
- 1871- फ्रांसीसी रसायनज्ञ फ्रांस्वा आगस्ट विक्टर ग्रिगनार्ड का जन्म हुआ, जिन्हें ग्रिगनार्ड अभिक्रिया के लिए पॉल सैबेश्यर के साथ सन् 1912 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-3 दिसम्बर 1935)
- 1856 -अमेरिकी साहसिक खोजी रॉबर्ट एड्विन पियरी का जन्म हुआ, जो उत्तरी धु्रव पर जाने वाले पहले व्यक्ति बने। वे 6 अप्रैल 1909 में अपने साथी मैथ्यू हेनसन तथा चार एस्किमो साथियों के साथ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे थे। (निधन- 20 फरवरी 1920)
- 1963 हंगरी के ऐरोनॉटिकल इंजीनियर थ्योडर वॉन कैर्मन का निधन हुआ, जिन्होंने ध्वनि की गति से भी तेज़ चलने वाला पहला विमान बेल एक्स-1 बनाया। (जन्म-11 मई 1881)
- 1904- अंग्रेज़ रसायनज्ञ एलेक्ज़ेन्डर विलियम विलियमसन का निधन हुआ, जिनके एल्कोहल तथा ईथर पर किए अनुसंधान से कार्बनिक आण्विक संरचना पर रोशनी डाली। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उत्प्रेरक की भूमिका को माध्यमिक उत्पाद के ज़रिए समझाया। (जन्म -1 मई 1824)।