इतिहास
- पांच अगस्त : आज ही के दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिगनल
- नयी दिल्ली, चार अगस्त : सड़क पर चलते हुए आपने जगह जगह ट्रैफिक सिगनल लगे देखे होंगे। यह जानना दिलचस्प होगा कि इसकी शुरूआत कब हुई। दरअसल पहली इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट 1914 में पांच अगस्त के ही दिन अमेरिका में लगाई गई थी और उस समय इसमें हरी और लाल रंग की लाइट ही हुआ करती थी, जिसमें एक रूकने के लिए और दूसरी चलने के लिए थी। बाद में इसमें सावधानी सूचक तीसरी पीली लाइट भी लगाई गई।
- इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो 1991 में वह पांच अगस्त का ही दिन था जब जस्टिस लीला सेठ को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया। दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश होने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
- देश दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1775 : पश्चिम बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता :अब कोलकाता: में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
- 1874 : जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की 1888 - कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने इस कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की।
- 1912 : जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
- 1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
- 1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
- 1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
- 1921 : अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।
- 1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
- 1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
- 1960 : अफ़्रीक़ी देश बुनकिनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1963 : रुस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
- 1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ हिमाचल प्रदेश हाईकोट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं।
- 2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।
- 1864-गियोवेनी बतिस्ता डोनैटी (1827-73) ने पहली बार किसी धुमकेतु की पूंछ का स्पेक्ट्रोस्कोपिक पर्यवेक्षण किया।
- 1969 -मैरीनर-7 मंगल पर गया, जो 27 मार्च 1969 को धरती से छोड़ा गया था।
- 1996 - अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
- 1999 - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
- 2002 - गोंजालो लोजाडा बालोविया के नए राष्ट्रपति चुने गए।
- 2008 - भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
- 1969 -भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।
- 1975 - भारतीय अभिनेत्री काजोल मुखर्जी का जन्म हुआ।
- 1980 - भारतीय अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म हुआ।
- 1987 - भारतीय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ।
- 1930- अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील एल्डेन आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ, जो चांद पर क़दम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। वे 20 जुलाई 1969 को अपोलो-11 से चांद पर गए थे।
- 1904 - अंग्रेज़-अमेरिकी पादप शरीर क्रिया विज्ञानी केनेथ वी. थिमन का जन्म हुआ, जो पादप हार्मोन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं, खासकर वे हार्मोन जो पौधों के विकास में काम आते हैं। इन्होंने आक्सिन (एक पादप हार्मोन) की खोज की और उसकी रासायनिक संरचना के बारे में बताया। (निधन-15 जनवरी 1997)
- 1991- जापानी इंजीनियर, रेस कार के चालक तथा उद्योगपति स्वाइशिरो हॉन्डा का निधन हुआ, जिन्होंने होन्डा मोटर कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने पहले गैरेज में प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत की और बाद में मोटरसाइकिल से लेकर कार तथा ट्रक का निर्माण भी किया। (जन्म-17 नवम्बर 1906)
- 1957-जर्मन रसायनज्ञ हेनरिक ओटो वीलैण्ड का निधन हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने के लिए, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-4 जून 1877) । भाषा
- चार अगस्त : हर दिल अजीज चुलबुले अदाकार किशोर कुमार का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 4 अगस्त (भाषा) निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा में तमाम तरह के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके गायन की शैली और कॉमेडी को लोग आज भी याद करते हैं। देश की पहली कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं। हास्य फिल्मों की बात हो तो इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।
- अन्य घटनाओं की बात करें 2020 का पूरा साल कोरोना के हाहाकार में गुजरा। जुलाई के अंतिम और अगस्त के शुरूआती दिनों में देश में महामारी के नये संक्रमितों की संख्या हर रोज 50 हजार से अधिक होने लगी। चार अगस्त को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 52,050 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 18,55,745 हो गई। हालांकि इस दौरान 12,30,509 लोग स्वस्थ भी हुए और 5,86,298 लोग इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती थे। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 66.31 फीसदी हो गई, जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई और यह 2.10 फीसदी रह गई।
- चार अगस्त 2020 तक देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 38,938 तक पहुंच गया। चार अगस्त लगातार छठा दिन रहा जब संक्रमण के मामले 50,000 से ज्यादा आए।
- देश दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1666 : नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
- 1886 : कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
- 1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
- 19।4 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1929 : अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।
- 1954 : पाकिस्तान सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
- 1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।
- 1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण।
- 1997 : मो. ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
- 2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।
- 2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।
- 2020 : बढ़ते कोरोना हाहाकार के बीच हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित।
- 1914 - इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
- 1954- ब्रिटेन के पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।
- 1997 - मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1999 - चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
- 2001 - रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
- 2004 - नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
- 2007 - मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
- 2008 - सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।
- 1845 - भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता फिऱोजशाह मेहता का जन्म हुआ।
- 1929 - भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार का जन्म हुआ।
- 1522 ई.- मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म हुआ।
- 1841-अंग्रेज़ लेखक, पर्यावरणविद् तथा पक्षीविज्ञानी विलियम हेनरी हडसन का जन्म अर्जेन्टीना में हुआ, जिन्होंने पक्षियों पर कई किताबें लिखीं। (निधन-18 अगस्त 1922)
- 1719-जर्मन भूशास्त्री जोहान गॉटलॉब लेहमैन का जन्म हुआ जिन्होंने स्ट्रेटीग्राफी (तलछटी चट्टानों के तल की परतों के क्रम का तुलनात्मक अध्ययन) में मूलभूत कार्य किया। (निधन- 22 जनवरी 1767)
- 1905 -जर्मन ऐनाटॉमिस्ट वाल्दर फ्लेमिंग का निधन हुआ, जिन्होंने कोशिका विभाजन के समय कोशिका के केन्द्रक में गूणसूत्रों के व्यवहार को करीब से देखा और व्यवस्थात्मक ढंग से समझाया। (जन्म 21 अप्रैल 1843)
- 1900- बेल्जिय़न अन्वेषक जीन जोजफ़ ऐटियन लेनॉयर का निधन हुआ, जिन्होंने विश्व का पहला व्यावसायिक रूप से सफल आंतरिक दहन इंजन का निर्माण किया। (जन्म 12 जनवरी 1822)।
- तीन अगस्त : भारत की खोज करने निकला कोलंबस
- नयी दिल्ली, 3 अगस्त : यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाबिक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन ही शुरू की थी।
- इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। दरअसल बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।
- देश दुनिया के इतिहास में तीन अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
- 1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1492 : इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।
- 1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
- 1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
- 1886 : हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म।
- 1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।
- 1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
- 1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
- 1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी। 1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ़ डेपुटीज़ ने भारी बहुमत से बिशप बनाया।
- 2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।
- 2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
- 2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
- 1921-पहली बार पायलट जॉन ए. मैकरैडी ने वायुयान से कीटनाशक का छिडक़ाव किया।
- 1926-पहली ट्रैफिक लाइट ब्रिटेन में लगी।
- 2000 - ब्रिटेन की क्वीन मदर द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
- 2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
- 2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
- 1846 - खड़ी बोली के महत्वपूर्ण कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ।
- 1890 - भारत के प्रसिद्ध क्रांंतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म हुआ।
- 1916 -भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूंनी का जन्म हुआ।
- 1956 - भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म हुआ।
- 1915 अमेरिकी जैवभौतकविद् डोनाल्ड रेडफील्ड ग्रिफिन का जन्म हुआ, जो जानवरों के व्यवहार पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-7 नवम्बर 2003)
- 1875- अमेरिकी चिकित्सक रॉबर्ट अर्नेस्ट हाउस का जन्म हुआ, जिन्होंने स्कोपोलमीन हाइड्रोब्रोमाइड के इंजेक्शन का इस्तेमाल ट्रुथ सीरम अर्थात सच बताने वाले द्रव के रूप में इस्तेमाल किया। (निधन-15 जुलाई 1930)
- 1969-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी लिबी हेन्रीटा हाइमन का निधन हुआ, जिन्होंने दो प्रयोगशाला नियमावलियां लिखीं, तथा छह खण्डों की इन्वर्टीब्रेट्स (1940-67) पुस्तक लिखी। (जन्म 6 दिसम्बर 1888) भाषा:
- 1792-अंग्रेज़ उद्योगपति और कपड़ा उद्योग में पॉवरलूम मशीनों के आविष्कारक सर रिचर्ड आर्कराइट का निधन हुआ। उनके इस उत्पादन से कपड़े का उत्पादन बढ़ा। (जन्म 23 दिसम्बर 1732)।
- दो अगस्त : विश्वनाथन आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती
- नयी दिल्ली, 2 अगस्त : देश में खेलों के इतिहास में दो अगस्त का दिन एक खास महत्व रखता है। दरअसल यही वह दिन है जब 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलिपीन में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी थे।
- दो अगस्त की अन्य घटनाओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म भी दो अगस्त को ही हुआ था।
- देश दुनिया के इतिहास में दो अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1763 : मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
- 1790 : अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
- 1831 : नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
- 1858 : ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।
- 1870 : लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।
- 1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की रचना करने वाले पिंगलि वेंकय्या का जन्म।
- 1922 : चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।
- 1944 : तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
- 1955 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।
- 1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।
- 1987 : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
- 1990 : इराक ने कुवैत पर हमला किया।
- 1990 : इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ सुबह सवेरे कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।
- 1999 : ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।
- 1999 : चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2001 : पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
- 2010 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।
- 1695 -बैरोमीटर के लिए डैनियल क्वैरे के नाम ब्रिटिश पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहां के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
- 1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8 हजार किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
- 2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
- 2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
- 2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आए भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचायी।
- 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
- 1878 -भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म हुआ।
- 1877 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ था।
- 1958 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म हुआ।
- 1966 - भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म हुआ।
- 1867- अमेरिकी विद्युत अभियन्ता तथा अन्वेषक फ्रैन्क ऐल्वर्ड पेरेट का जन्म हुआ, जो बाद में चलकर ज्वालामुखी वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध हुए। वे विसुवियस, एटना, आदि ज्वालामुखियों के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 12 जनवरी 1943)
- 1820- आयरिश भौतिकशास्त्री जॉन टिन्डल का जन्म हुआ, जो विज्ञान की दुनिया में सन् 1848 में क्रिस्टल पर लिखे अपने कार्य के लिए मशहूर हुए। वे आन द स्ट्रक्चर ऐन्ड मोशन आफ ग्लेशियर्स के सहलेखक थे। वर्ष 1863 में उन्होंने हीट ऐज़ ए मोड आफ मोशन का प्रकाशन भी किया तथा बताया कि आकाश का नीला रंग वायु में मौजूद कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होता है। (निधन-4 दिसम्बर 1893)
- 1799 -फ्रांसीसी वैज्ञानिक जैकेस एटिएन मॉन्टगोल्फियर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई जोसेफ मिशेल मॉन्टगोल्फियर के साथ मिलकर बिना रस्सी के गर्म हवा के गुब्बारे का निर्माण किया, और पहला प्रयोग गर्म धुएं से भरे टैफेटा के गुब्बारे के साथ 5 जून 1783 को जनता को दिखाया। (जन्म 6 जनवरी 1745)
- 1922-स्कॉट्लैण्ड के वैज्ञानिक ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल का निधन हुआ, जो टेलिफोन के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। 23 वर्ष की उम्र में वे कनाडा चले गए और मूक-बधिर बच्चों के शिक्षक के रूप में भी काम किया। फिर उन्होंने ध्वनि को तार के जरिए प्रेषित करने पर कार्य किया। वे सुप्रसिद्ध बेल टेलीफोन कम्पनी के सहसंस्थापक थे। (जन्म 3 मार्च 1847) भाषा
1 अगस्त : असहयोग आंदोलन की शुरूआत का दिन, अंग्रेजी शासन की नींव हिली
नयी दिल्ली, 1 अगस्त (भाषा)। अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में एक अगस्त को असहयोग आंदोलन की शुरूआत की। आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया। वकीलों ने अदालतों का बहिष्कार कर दिया। कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1921 में 396 हड़तालें हुईं जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख कार्य दिवसों का नुकसान हुआ।
शहरों से लेकर गांव देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा और सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज की नींव हिल गई।
फरवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक थाने पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। हिंसा की इस घटना के बाद गांधी जी ने यह आंदोलन तत्काल वापस ले लिया।
देश दुनिया के इतिहास में एक अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1831 : नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।
1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।
1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1932 : जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।
1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
1953 : देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957 : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना।
1960 : पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई।
1975 : दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।
1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2004 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता। 2006 : जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते। 2021: बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर तोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2021: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो में ग्रेट ब्रिटेन को हरा कर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पाई।
2021: भारत ने अगस्त के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
1774-जोजफ़ प्रीस्ट्ले ने एक गैस को पहचाना जिसे उन्होंने डीफ्लोजिस्टिकेटेड वायु कहा और बाद में जो आक्सीजन के नाम से जानी जाती है।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।
1995 - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000 - ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छह सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
1882 - स्वतंत्रता सेनानीपुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म हुआ।
1899 - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म हुआ।
1913 - प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता एवं फि़ल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म हुआ।
1932 - फि़ल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।
1955 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल का जन्म हुआ।
1913 - हिन्दी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का निधन हुआ।
1920 - विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ।
1999 - भारतीय मूल के लेखक निराद सी. चौधरी का निधन हुआ।
2008 - भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन हुआ।
1870 - रूस के जैवरसायनज्ञ इल्या इवानोविच इवानोव का जन्म हुआ, जो पालतू जानवरों के कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक के विकास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्पैलेन्जऩी (जिन्होंने खोजा कि यह सम्भव है) के कार्य को आगे बढ़ाया और वर्ष 1901 में कृत्रिम गर्भाधान के पहले केन्द्र की स्थापना की। (निधन-20 मार्च 1932)
1885 - वैज्ञानिक जॉर्ज चाल्र्स वॉन हैवेसी का जन्म हुआ, जिन्हें आइसोटोपिक ट्रेसर तकनीक के विकास के लिए 1943 का नोबेल पुरस्कार मिला। यह विधि जैविक प्रक्रियाओं को समझने में बहुत उपयोगी है। (निधन-5 जुलाई 1966)
1919-जर्मन अन्वेषक आस्कर हैमरस्टीन का निधन हुआ, जिन्होंने सिगार का निर्माण किया, थिएटर बनाए। इनका जन्म स्टेटिन (पोलैण्ड) में हुआ, पर फिर वे 1863 में न्यूयॉर्क चले गए जहाँ उन्होंने सिगार के कारखाने में काम किया और खुद सिगार बनाना शुरू किया। फिर उन्होंने सिगार रोलिंग मशीन तथा थिएटर के डिज़ाइन बनाए। (जन्म- 8 मई 1847)
महत्वपूर्ण दिवस-विश्व स्तनपान दिवस।
- 1964-अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चन्द्रमा का निकट से फोटो लिया।
- 1990 -पहली बार वैज्ञानिकों ने शरीर की कोशिका में नए जीन डाले।
- 1998 - सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
- 2003-इस्रायल और फिलीस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
- 2004 - आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर बंगतक्षेस किया गया।
- 2005 - उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
- 2006 - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
- 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
- 2008-थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
- 1947- प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेत्री मुमताज का जन्म हुआ।
- 1940 -स्वतंत्रता सेनानी।अमर शहीद ऊधम सिंह का निधन हुआ।
- 1980-भारतीय पाश्र्वगायक मोहम्मद रफ़ी का निधन हुआ।
- 1718-ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री तथा शिक्षक जॉन कैन्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने कृत्रिम चुम्बक बनाने का तरीका खोजा। उन्होंने आवेश पता करने के लिए इलेक्ट्रोस्कोप नामक यन्त्र का निर्माण किया। (निधन-22 मार्च 1772)
- 1918- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ पॉल डी. बॉयर का जन्म हुआ, जिन्हें जॉन ई. वॉकर के साथ ऐडीनोसाइन ट्राइफॉस्फेट (एटीपी) के उत्पादन में प्रयुक्त उत्प्रेरण की प्रक्रिया बताने के लिए 1997 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1918-अमेरिकी अन्वेषक फ्रैन्सिस ऐड्गर स्टैन्ले का निधन हुआ, जिन्होंने अपने जुड़वा भाई फ्रीमैन के साथ मिलकर भाप से चलने वाला वाहन बनाया। (जन्म-1 जून 1849)
- 1867-फ्रांसीसी अन्वेषक तथा पनचक्की के आविष्कारक बेनॉइट फोर्नेरॉन का निधन हुआ। सन् 1827 में 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रतिक्रिया चक्की का निर्माण किया। (जन्म-31 अक्तूबर 1802)।
- 30 जुलाई: जब एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो गई
- नयी दिल्ली, 30 जुलाई । 30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए तो यह जरूर बड़ी बात है।
- दरअसल 30 जुलाई 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा ।
- बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया। देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है… 1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ। 1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
- 1909: राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
- 1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
- 1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
- 1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।
- 1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।
- 1980: वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।
- 2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया। 2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
- 2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।
- 1898-विलियम कैलॉग द्वारा कॉर्न फ्लैक्स का आविष्कार किया।
- 2000 - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
- 2001 - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
- 2002 - कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
- 2004 - भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
- 2006 - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
- 2007 - चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
- 2008 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
- 1863-अमेरिकी अन्वेषक और कार निर्माता हेनरी फोर्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने 24 दिसम्बर 1893 में पहली गैस मोटर का निर्माण किया। सन 1903 में दुनिया की सुप्रसिद्ध फोर्ड मोटर कम्पनी की स्थापना की। (निधन-7 अप्रैल 1947)
- 1889- अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर व्लादिमिर कॉस्मा ज़्वॉरिकिन का जन्म रूस में हुआ, जिन्हें टेलीविजऩ का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने रेडियोप्रसारण में ध्वनि तथा चित्र दोनों को प्रसारित करने की प्रणाली विकसित की। (निधन-29 जुलाई 1982 )
- 2002-अमेरिकी नाभिकीय भौतिकशास्त्री लाइल बी. बॉर्स्ट का निधन हुआ, जिन्होंने ग्रेफाइट अनुसंधान संयंत्र निर्माण में योगदान दिया। (जन्म-24 नवम्बर 1912)(भाषा)
- भारत ने ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में आखिरी बार जीता स्वर्ण
- नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) । 29 जुलाई का इतिहास भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। एक जमाने में एशिया की परंपरागत हाकी का दुनिया में डंका बजता था। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। बाद में एशियाई शैली की कलात्मक और कौशलपूर्ण हाकी का सूरज डूबने लगा और एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हाकी ने उसकी जगह ले ली। भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1567 : जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
- 1748 : र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
- 1876 : साईंस ऐसोसिएशन की स्थापना।
- 1911 : मोहन बगान ने पहली बार आर्इएफ शील्ड जीती।
- 1937 : जापानी सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया. 1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।
- 1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
- 1968 : पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबन्दी को बरकरार रखने का ऐलान किया 1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
- 1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी को टेलीविजन पर सजीव देखा।
- 1982 : दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।
- 1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया।
- 1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता।
- 2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
- 1920 - पहली अंतरमहाद्वीपीय हवाईडाक न्यूयॉर्क से सैन फ्रान्सिस्को भेजी गयी।
- 1927 -पहला लौह फेफड़ा (विद्युत श्वसनक) न्यूयॉर्क के अस्पताल में लगाया गया।
- 1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
- 2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
- 2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
- 2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
- 1903 -भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा का जन्म पेरिस में हुआ। जिन्होंने टाटा कंपनी की नींव रखी।
- 1891-प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ।
- 2003 - भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ।
- 2009 - जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ।
- 898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री आइसिडर आइज़ैक राबी का जन्म हुआ, जिन्हें 1944 में परमाण्विक तथा आण्विक किरण चुम्बकीय अनुनाद प्रक्रिया के आविष्कार (1937) के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 11 जनवरी 1988)
- 1910-जर्मन अमेरिकी जैव रसायनज्ञ हेन्ज़ एल. फ्रींकेल कॉनरैट का जन्म हुआ, जिन्होंने विषाणुओं के संरचनात्मक संघटकों का महत्व बताया, जैसे प्रोटीन का खोल और उसके अंदर का पदार्थ आर.एन.ए.। (निधन-10 अप्रैल 1999)
- 1994- अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी (मैरी) हॉकिन का निधन हुआ, जिन्हें एक्स-रे तकनीक की सहायता से पेनिसिलिन सहित कई महत्वपूर्ण जैविक अणुओं की खोज के लिए वर्ष 1964 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 मई 1910)
- 1898- ब्रिटिश रसायनज्ञ जॉन ऐलेक्ज़ेन्डर रीना न्यूलैंड का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु भार के आधार पर तत्वों का वर्गीकरण किया। (जन्म-26 नवम्बर 1837)।
- 28 जुलाई : फिंगर प्रिंट को पहचान का जरिया बताने वाले जेम्स हर्शेल का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 28 जुलाई : हर इनसानी चेहरा दूसरे से अलहदा होता है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन एक समय यह बात किसी को नहीं पता थी कि हर इनसान के एक जैसे दिखने वाले हाथों की उंगलियों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं। सर विलियम जेम्स हर्शेल ने सबसे पहले इस बात का पता लगाया और हस्ताक्षर की बजाय उंगलियों की छाप को पहचान का बेहतर माध्यम करार दिया। हर्शेल का जन्म 28 जुलाई को ही हुआ था।
- हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर इनसान की उंगलियों की छाप एक दूसरे से अलग होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1586 : इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
- 1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
- 1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
- 1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
- 1914 : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।
- 1914 : एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
- 1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म। 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
- 1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
- 1979 : चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने।
- 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
- 2001 : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
- 2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
- 2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी :आईआरए: ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
- 1586- सर थॉमस हैरियट ने यूरोप के लोगों को आलू से परिचित कराया।
- 1858 -पहली बार शिनाख्त के लिए उंगलियों के निशान इस्तेमाल किए गए।
- 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
- 2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
- 2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
- 2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
- 2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
- 2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
- 1922- स्विस समुद विज्ञानी, अर्थशास्त्री और भौतिकशास्त्री जैकस (अर्नेस्ट ज्यां) पिकार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने पिता आगस्ट पिकार्ड के साथ बैथिस्केप के निर्माण में सहायता की जो गहरे समुद्र में जांच पड़ताल के काम आता है।
- 1915- अमेरिकी भौतिकशास्त्री चाल्र्स हार्ड टाउन्स का जन्म हुआ, जिन्हें लेजऱ तथा मेजऱ के आविष्कार में योगदान के लिए सोवियत भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर एम. पोखोरोव और निकोलेय जी. बैसोव के साथ 1964 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 2000- अंग्रेज़ जैव भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का निधन हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिन्स के साथ डी.एन.ए. की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया, जिसके लिए उन्हें सन् 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 जून 1916)
- 1968 - जर्मन रसायनज्ञ ओट्टो हॉन का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रीट्ज़ स्ट्रॉसमैन के साथ नाभिकीय विखंडन की खोज के लिए जाने जाते हैं। इन्हें 1944 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तथा 1966 में स्ट्रासमैन एवं लीज़ माइटनर के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 मार्च 1879)। भाषा:
विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर
नयी दिल्ली, 27 जुलाई। देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक बड़ा मील का पत्थर बना, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकार्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रौशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा।
देश दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महतवपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
- 1789 : पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना।
- 1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
- 1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
- 1897 : बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये. 1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।
- 1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
- 1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
- 1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- 1996 : अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।
- 2003 : दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।
- 2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा.
- 1586- सर वाल्टर रैलीफ तम्बाकू को वर्जीनिया से इंग्लैंड लाए।
- 1921- कनाडा के टोरन्टो में सर फ्रैड्रिक बैन्टिंग तथा चाल्र्स बेस्ट ने इंसुलिन का पृथक्करण किया।
- 1772- तीन बड़ी शक्तियों, रुस,ऑस्ट्रिया और फ्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इन तीनों शक्तियों ने पोलैंड को भ्रष्टचार और विनाश से बचाने के बहाने आपस में बॉट लिया। पोलैंड अब तक विभिन्न देशों के बीच चार बार बंट चुका है।
- 1794 -फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ। एक वर्ष तक जारी रहने वाली यह स्थिति उस समय आरंभ हुई जब फ्रांस में क्रांति की सफलता के बाद क्रांति के विरोधियों का मुक़ाबला करने के लिए एक विशेष न्यायालय का गठन किया गया किंतु रोबेस्पियर ने जो क्रांति के मुख्य नेताओं में था और सत्ता पर पूर्ण अधिकार करना चाहता था इस अवसर का दुरुपयोग करते हुए अपने विरोधियों का दमन आरंभ कर दिया। उक्त काल में 1 लाख 20 हज़ार लोग बिना मुक़द्दमा चलाए मार दिये गये। जिनमें लावाजि़ए जैसे रसायन शास्त्री और आंद्रे सीने जैसे शायर भी शामिल थे।
- 2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नए प्रतिबंध लगाए।
- 2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40 हजार साल पहले पाए जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
- 2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
- 1881- जर्मन जैव रसायनज्ञ हैन्स फिशर का जन्म हुआ जिन्हें लालरक्त कोशिकाओं के वर्णक हीमिन तथा पौधों के हरे वर्णक क्लोरोफिल के संघटकों पर अनुसंधान करने, खासकर 1929 में हीमिन के संश्लेषण के लिए 1930 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन-31 मार्च 1945)
- 1849- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री और विद्युत अभियंता जॉन हॉप्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने डायनमो तथा विद्युत चुम्बकीय उपकरणों में विद्युत और चुम्बकत्व के उपयोग पर कार्य किया। सन् 1882 में इन्होंने विद्युत उत्पादन एवं वितरण के लिए तीन तारों की प्रणाली (तीन फेज़) का आविष्कार किया। (निधन-27 अगस्त 1898)
- 1987 -सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सलीम अली का निधन हुआ, जिन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर अतुलनीय कार्य किया तथा भारतीय पक्षियों पर कई पुस्तकें लिखीं। (जन्म-12 नवम्बर 1896)
- 1844-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का निधन हुआ,जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययने करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धान्त कहा जाता है। डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक हैं। वे रंगों की मिलावट और उन्हें एक दूसरे से अगल करने से सामने आने वाले प्रभाव के खोजकर्ता हैं। (जन्म-6 सितम्बर 1766)। (भाषा)
- 26 जुलाई : आसमान से बरसी आफत, किसी के सपने बह गए किसी के अपने
- नयी दिल्ली, 25 जुलाई : जून का महीना आते आते देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की आहट सुनाई देने लगती है और जुलाई में सावन अपने शबाब पर होता है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। जो जहां था वहीं थम गया, जिसने कुदरत के इस कहर से मुकाबला करने की कोशिश की, उसे मौत ने लील लिया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
- मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।
- देश दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।
- 1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
- 1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
- 1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।
- 1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया।
- 1965 - मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
- 1974 - फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
- 1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
- 1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
- 2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सज़ा सुनायी।
- 2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
- 2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
- 2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
- 2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
- 2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।
- 2012 - सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।
- 2013 - पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।
- 1969 - वैज्ञानिकों ने चांद के एक पत्थर की जांच परख शुरू की जिसे अपोलो-11 द्वारा धरती पर लाया गया था।
- 1997 - खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
- 1998 - महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
- 2000 - फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
- 2002 - इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातो के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई। प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
- 2004 - ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबॉल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
- 2005 - नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
- 2006 - लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए।
- 2007 - पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
- 2008 - यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।
- 1874 - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितैषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।
- 1926- अमेरिकी इंजीनियर जोसफ एफ. ऐंजेलबर्गर का जन्म हुआ। जिन्होंने पहले रोबोट का आविष्कार किया। उन्हें अक्सर रोबॉटिक्स का जनक कहा जाता है।
- 1875 - स्विट्जऱलैण्ड के मनोवैज्ञानिक कार्ल जंग का जन्म हुआ, जिन्होंने बहिर्मुखी और अंतर्मुखी व्यवहार की संकल्पना प्रस्तुत की तथा इसे विकसित किया। (निधन-6 जून 1961)
- 1932 ब्रिटेन के उद्योगकर्मी फ्रांसिस ऐडवर्ड ऐल्मोर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर अयस्कों के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि का अविष्कार किया। (जन्म-9 नवम्बर 1864)
- 1941-अमेरिकी मानवविज्ञानी तथा भाषाविज्ञानी बेंजामिन व्हॉर्फ का निधन हुआ,जो एक इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित हुए, पर बाद में इन्होंने मानव विज्ञान पर ही काम किया और अमेरिकी भाषाओं का अध्ययन किया। (जन्म-24 अप्रैल 1897)
- महत्वपूर्ण दिवस- कारगिल विजय दिवस
- भाषा:
- 25 जुलाई : पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म
- नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं।
- देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।
- 1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।
- 1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
- 1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
- 1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।
- 1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।
- 2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।
- 2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 1978 -इंग्लैण्ड में पहले परखनली शिशु लुइस जॉय ब्राउन का जन्म ओल्ड्हैम में हुआ।
- 1984- रूसी अंतरिक्षयात्री स्वेत्लाना सेवित्स्काया दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।
- 1994 -जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
- 2001- कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नए उप-राष्ट्रपति बने।
- 2004 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
- 2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2008 - उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
- 1929- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।
- 1920 -वैज्ञानिक रोज़लिण्ड फ्रैंकलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स-रे विवर्तन के जरिए फोटोग्राफ लिये। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना डबल हेलिक्स बताई। (निधन-16 अप्रैल 1958)
- 1889-कनाडा के चिकित्सक और भौतिक मानविज्ञानी डेविडसन ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने एक प्राचीन मनुष्य के वजूद का पता लगाया जिसे पीकिंग मानव के नाम से जाना जाता है। उन्हें मानव के अवशेष पीकिंग में 1927 से 30 के बीच मिले जिन्हें आज होमो इरेक्टस के नाम से जाना जाता है। (निधन-15 मार्च 1934)
- 1843-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ और आविष्कारक चाल्र्स मैसिन्टश निधन हुआ, जिन्होंने रबर से निर्मित जलरोधी वस्त्रों का आविष्कार किया। आज रेनकोट के निर्माण में इनका ही योगदान माना जाता है। (जन्म-29 दिसम्बर 1766)
- 1940 - अमेरिकी रसायनज्ञ हर्बर्ट काल्हुन रीड का निधन हुआ, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रूप से पहचान दिलाई और चमड़ा उद्योग के विकास में योगदान दिया।(जन्म-16 अक्टूबर 1873)
- 24 जुलाई : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी
- नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) । शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने वर्ष 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था।
- 25 मार्च 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने बड़ी कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रही और वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ।
- देश दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1793 : फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
- 1823 : चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।
- 1870 : अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत।
- 1890 : सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम :ईस्ट सरे: के खिलाफ जीत दर्ज की।
- 1911 : हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।
- 1923 : लौसन की संधि। स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
- 1932 : रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।
- 1938 : इंस्टेंट काफी की खोज हुई।
- 1969 : अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापिस लौटा।
- 1974 : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़़े सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया।
- 1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफऱी आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता ।
- 1989 : लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
- 1999 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
- 2000 : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।
- 2005 : कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
- 1911-हाइरैम बिंघम ने अमेरिका की इंका सभ्यता के विलुप्त शहर विल्कापैम्पा की खोज की, जिसे आज माचू पिच्चू के नाम से जानते हैं।
- 1938 -नेस्ले कंपनी ने नेस्कैफे नाम से इन्स्टैण्ट कॉफी स्विटजऱलैण्ड में बेचना शुरू किया।
- 1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम सार्वभौमिक महिला धर्मसभा का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
- 2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
- 2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
- 2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
- 2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
- 2008 - फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
- 1937 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
- 1985 - प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ।
- 1911 - प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
- 1980 - भारतीय अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ।
- 1886- ंग्रेज़ रसायनज्ञ और खगोलशास्त्री सर विलियम डी विवेलेस्ली का जन्म हुआ, जिन्होंने रंगीन फोटोग्राफी तथा रंग-दर्शन का अन्वेषण किया। (निधन-3 दिसम्बर 1920)
- 1974 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जेम्स चैड्विक का निधन हुआ, जिन्हें न्यूट्रॉन की खोज करने के लिए 1935 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अल्फा कण के प्रकीर्णन तथा परमाणु की संरचना पर काफी काम किया। (जन्म-20 अक्टूबर 1891)
- 1951- अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस का निधन हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गास्टेरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता है। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने कार्यों द्वारा नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। (जन्म-2 जनवरी 1872)
- 1798- ईसवी को मिस्र के नगर क़ाहेरा में नेपोलियन की सेनाएं प्रविष्ट हुई और यह यह नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया। इस प्रकार मिस्र में ममालीक शासन श्रृंखला का अंत कर दिया गया। नेपोलियन की सेना ने आधुनिक शस्त्रों और चालों का प्रयोग करते हुए इसकंदरिया बंदरगाह पर नियंत्रण कर लेने के बाद मिस्र की राजधानी क़ाहेरा की ओर प्रगति की। क़ाहेरा के शासक मुराद बेग ने अपनी सेना के साथ नगर के बाहर मोर्चा बनाया। जब नेपोलियन की सेना उस स्थान पर पहुंची तो ज़ोरदार लड़ाई हुई इस लड़ाई में भी नेपोलियन की सेना अपने आधुनिक शस्त्रों के चलते जीत गई।
- 1829-विलियम आस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफर के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया जो एक तरह से टाइपराइटर का ही प्रारंभिक प्रारूप था।
- 1937 -पीयूष (पिट्यूटरी) ग्रंथि से हार्मोन पृथक करने की घोषणा की।
- 1998 - सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोडऩे के लिए आदेश दिया।
- 1999 - मोरक्को के शाह हसन का निधन।
- 2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2001 - मेघावती सुकर्णो पुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
- 2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।
- 2007 - अफग़़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
- 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
- 1856 - गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
- 1906 - स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ।
- 1932 - भारतीय अभिनेता और फि़ल्म निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
- 2012 -स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ।
- 1798 - स्वीट्जऱलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें युद्ध भडक़ने के कारण और योरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है । वर्ष 1963 में उनका निधन हुआ।
- 1886 - जर्मन भौतिकशास्त्री वाल्टर स्कॉट्की का जन्म स्विट्जऱलैण्ड में हुआ, जिनके ठोस अवस्था भौतिकी में किए गए अनुसंधान से अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में मदद मिली। उन्होंने स्कॉट्की प्रभाव की खोज की। (निधन-4 मार्च 1976)
- 1916 -स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ सर विलियम रैमसे का निधन हुआ, जिन्होंने नियॉन, क्रिप्टान और ज़ेनॉन जैसी अक्रिय गैसों की खोज की। (जन्म-2 अक्टूबर 1852)
- 1968- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी सर हेनरी हैलेट डेल का निधन हुआ, जिन्होंने 1914 में एर्गाट नामक कवक से तंत्रिका संचारक ऐसिटाइलकोलीन नामक रसायन अलग किया। (जन्म-9 जून 1875)।
- 22 जुलाई : अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए बड़ा दिन, चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण
- नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) अंतरिक्ष की गहराइयों और चांद तारों की चाल पर नजर रखने वालों के लिए 22 जुलाई का दिन इतिहास में एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। दरअसल 2019 को आज ही के दिन चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना किया गया। इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।
- 1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
- 1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।
- 1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
- 1999 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
- 2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने 2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
- 2003 : इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
- 2012 प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2019: श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।
- 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली के पहाड़ी क्षेत्र इज़ोन्ज़ो में इटली और आस्ट्रिया की सेना के मध्य भयानक युद्ध हुआ। इस युद्ध में इटली की सेना ने जो संयुक्त देशों की पंक्ति में शामिल थी जर्मनी के घटक ऑस्ट्रिया की सेना से युद्ध किया। यह लड़ाई वर्ष 1915 के अगस्त महीने की 15 तारीख़ तक जारी रही। इसमें 70 हज़ार लोग मारे गए जिनमें अधिकतर इतलवी थे किंतु इस युद्ध में ऑस्ट्रिया को पराजय हुई।
- 1933 -विली पोस्ट ने पहली बार अपने विमान से अकेले दुनिया का भ्रमण किया।
- 1961- फ्रांस की सेना ने टयूनेशिया की पूर्वोत्तरी बंदरगाह बिज़र्ट पर आक्रमण किया और दोनों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हो गया। 1956 में टयूनेशिया के स्वतंत्र हो जाने के बाद भी फ्रांस ने सैनिक छावनी के रुप में इस बंदरगाह को अपने पास ही रखा किंतु टयुनेशिया ने साढ़े सात सौ जियालों का बलिदान देकर इस बंदरगाह को छुड़वा लिया।
- 1989- टोनी ऐलियेन्जिना 11 वर्ष की उम्र में विश्व भ्रमण करने वाले सबसे छोटे विमानचालक बने।
- 1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
- 2001 - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
- 2004 - शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
- 2005 - आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चाल्र्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
- 2008 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने खिलाफ लगे प्रतिबंधों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
- 2009 - इस दिन लगा सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।
- 1923-प्रसिद्ध पाश्र्व गायक मुकेश का जन्म हुआ।
- 1933 - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन हुआ।
- 1822-ऑस्ट्रिया के अग्रणी आनुवांशिकविद ग्रेगर मेण्डल का जन्म हुआ, जिन्होंन अपनी युवावस्था ब्रन में ऑगस्टेनियन मठ में एक पादरी के रूप में बिताई। बाद में उन्होंने मटर के पौधे पर अपने प्रयोग किए और आनुवांशिकता के नियम दिए। वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने आनुवांशिकी विज्ञान की गणितीय नींव रखी। (निधन-6 जनवरी 1884)
- 1888-अमरीकी जैव रसायनज्ञ सेल्मन अब्राहम वाक्समन का यूक्रेन में जन्म हुआ, जो मृदा जीवाणु विज्ञान के शुरुआती वैज्ञानिकों में एक थे।
- 1809-स्विस प्रकृतिविद् तथा वनस्पति विज्ञानी जीन सेनेबियर का निधन हुआ, जिन्होंने साबित किया कि हरे पौधे कार्बन डाईआक्साइड लेते हैं और आक्सीजन छोड़ते हैं। (जन्म-6 मई 1742)
- महत्वपूर्ण दिवस-राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।
- 21 जुलाई : प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति
- नयी दिल्ली, 21 जुलाई : देश की महिलाओं के लिए 21 जुलाई का दिन खुश होने की एक खास वजह लेकर आया। 15 बरस पहले इसी दिन देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं।
- 19 दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं।
- वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
- देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।
- 1884 - लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
- 1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।
- 1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।
- 1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
- 1960 - श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।
- 1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
- 1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।
- 2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
- 2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
- 2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
- आज का इतिहास 21 जुलाई
- 1888- ब्रिटेन के अविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब पहिया तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
- 1969 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।
- 1955-इयान डॉनल्ड ने पहली बार अल्ट्रासाउन्ड तकनीक का उपयोग चिकित्सकीय निदान में किया।
- 2000 -तीसरे किस्म के एक नए न्यूट्रीनो कण टाउ न्यूट्रीनों की खोज की घोषणा की गई।
- 2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फिलीस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
- 2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
- 2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
- 1930 - भारतीय कवि और फि़ल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।
- 1906 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी का जन्म हुआ।
- 2001- प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन हुआ।
- 2009 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।
- 1810 -फ्रांसीसी रसायनशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री हेनरी विक्टर रेग्नॉल्ट का जन्म हुआ, जो गैस की विशेषताओं पर अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ठोस, द्रव तथा गैस, तीनों की विशिष्ट ऊष्मा पर प्रयोग किए। (निधन-1878)
- 1694 - स्वीडन के रसायनज्ञ जार्ज ब्रैन्ड्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने एक अनजान धातु की खोज की, तथा बाद में चलकर सन् 1730 में उसे पृथक किया और कोबाल्ट नाम दिया। (निधन-29 अप्रैल 1768)
- 1926-अमेरिकी सिविल इंजीनियर वाशिंगटन रीबलिंग का निधन हुआ, जिनकी देखरेख में 1833 में न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन पुल का निर्माण हुआ। (जन्म-26 मई 1837)
- 1998- अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के पहले व्यक्ति ऐलन शेपर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 5 मई 1961 को अंतरिक्ष में जाने का गौरव प्राप्त किया। (जन्म-18 नवम्बर 1923) ।
- 1822 -फ्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ। वह सन 1748 ईसवी में जन्मे और अपनी पूरी आयु उन्होंने रसायनशास्त्र के अध्ययन और अनुसंधान कार्य में बिताई। वह व्सतुओं को रंग विहीन बनाने की कलोरीन की विशेषता का पता लगाने में सफल हुए उन्होंने इस रसायनिक पदार्थ को रंगे हुए कपड़ों को सफेद करने के लिए प्रयोग किया। इसी के साथ उन्होंने कुछ दूसरे रसायन पदार्थों के बारे में भी मूल्यवान अनुसंधान कार्य हैं। भाषा
- 20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम
- नयी दिल्ली, 19 जुलाई। इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।
- 16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो 11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा।
- देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
- 1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।
- 1847 : जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
- 1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
- 1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये।
- 1956 : फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
- 1969 : नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा।
- 1997 : तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
- 2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।
- 2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
- 2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।
- 1969-अपोलो-11 के अंतरिक्षयात्रियों नील आर्मस्ट्रांग तथा ऐड्विन ऐल्ड्रिन ने पहली बार चन्द्रमा पर क़दम रखे।
- 1974-तुर्की की सेना ने साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो इस क्षेत्र का उत्तरी भाग है कब्ज़ा कर लिया । साइप्रस में तुर्क और यूनानी नागरिकों के बीच लम्बे समय से विवाद जारी रहा इस बीच तुर्की ने साइप्रस के तुर्की और यूनान ने यूनानियों का समर्थन किया। साइप्रस के राष्ट्रीय गारद के विद्रोह और यूनानियों के शासक असकफ़़ माकारयोस के अपदस्थ हो जाने के कारण तुर्की की सेना के बहाना मिल गया और उसने उत्तरी साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो देश के क्षेत्रफल का 40 प्रतिशत है, कब्ज़ा कर लिया। इस प्रकार यह क्षेत्र तुर्क और यूनानी दो भागों में बंट गया। उत्तरी भाग पर अब भी तुर्की का अधिकार है। दोनों ही भागों के एकीकरण के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं।
- 1976-अमेरिका के अंतरिक्ष यान वाइकिंग-1 लैन्डर 20 अगस्त 1975 को मंगल की धरती पर उतरा।
- 1997- तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
- 1999 - यू.आर. राव (भारत) यूनिस्पेस-3 (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
- 2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
- 2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्ितख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
- 2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
- 1972 - पाश्र्व गायिका गीता दत्त का निधन हुआ।
- 1804 -अंग्रेज़ पुराजन्तु विज्ञानी सर रिचर्ड ओवेन का जन्म हुआ, जो जीवाश्म जन्तुओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने डायनासोर शब्द दिया जिसका शाब्दिक अर्थ होता है भयानक छिपकली। (निधन-18 दिसम्बर 1892)
- 1897-स्विस रसायनज्ञ टैडियस रीक्सटीन का जन्म हुआ, जिन्होंने फिलिप एस. हेन्च तथा ऐडवर्ड सी. कैन्डेल के साथ ऐड्रीनल कॉर्टेक्स के हार्मोन पर अध्ययन करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1937 -इटली के अन्वेषक गुग्लिएल्मो मार्कोनी का निधन हुआ, जो एक भौतिकविद् भी थे। उन्होंने वायरलेस टेलीग्राफी की खोज की जिसे आज रेडियो कहा जाता सन् 1909 में उन्हें कार्ल फर्डीनैंड ब्राउन के साथ नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 अप्रैल 1874)
- 1819-स्कॉटलैंड के गणितज्ञ भौतिकीविद् तथा भूगोलशास्त्री जॉन प्लेफेयर का निधन हुआ, जो अपने उस सिद्धान्त के लिए जाने जाते हैं कि जिसके अनुसार- कोई दो सीधी प्रतिच्छेदित रेखाएं एक साथ किसी तीसरी सीधी रेखा के समान्तर नहीं हो सकतीं। (जन्म 10 मार्च 1748) (भाषा)
- 19 जुलाई : देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण
- नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) देश के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई, 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्ज़ा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया, जिसके तहत सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म।
- 1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
- 1870 : फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
- 1940 : एडोल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
- 1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
- 1969 : भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
- 2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
- 2005 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
- 2008 : अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2021: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत हुई।
- 2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।
- 1935 -पहला पार्किंग मीटर ओक्लाहोमा शहर में लगा।
- 1995 - रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही समप्रभु गणराज्य का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
- 2001 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफग़़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
- 2003 - रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2004 - तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रैंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
- 2005 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
- 2006 - लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
- 2007 - इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
- 2008 - अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
- 1827- स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का जन्म हुआ।
- 1814 -अमेरिकी हथियार निर्माता सैम्युअल कोल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने कोल्ट रिवाल्वर का निर्माण किया जिसे रिवॉल्वर कहा जाता है। पहले उन्होंने लकड़ी की रिवाल्वर बनाई, फिर उन्होंने धातु के नमूने बनाए। (निधन- 10 जनवरी 1862)
- 1846- अमेरिकी भौतिकशास्त्री और खगोलशास्त्री ऐडवर्ड चाल्र्स पिकरिंग का बोस्टन में जन्म हुआ, जिन्होंने तारों का परिमाण ज्ञात करने के लिए मेरिडियन फोटोमीटर का उपयोग करना शुरू किया। (निधन-3 फरवरी 1919)
- 1999-आस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक और कैंसर शोधकर्ता लडविग ग्रॉस का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1950 में चूहों पर शोध करके बताया कि विषाणुओं का संक्रमण भी कैंसर का कारण हो सकता है। (जन्म-11 सितम्बर 1904)
- 1937-अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का निधन हुआ, जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (जन्म-1 नवम्बर 1863)।
- 18 जुलाई: ब्रिटेन के सम्राट ने भारत स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी प्रदान की
- नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) हर दिन इतिहास के झरोखों से अतीत का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं। अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं। 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था।
- इसे 18 जुलाई, 1947 को सम्राट ने मंजूरी प्रदान की। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था और इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी।
- इसी के तहत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाएं निर्धारित करने के लिए एक सीमा आयोग के गठन की बात कही गई थी और इसी के तहत पंजाब और बंगाल के विभाजन का प्रावधान किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
- 1290: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
- 1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
- 1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
- 1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
- 1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
- 1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किया जाता था। 1918: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
- 1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।
- 1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
- 1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
- 1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
- 1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
- 1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- 1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
- 1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
- 2012: भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।
- 871- नवीं शताब्दी में ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षीय युद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन के युवा राजा ग्रेट अलफ्रेड के हाथ में सेना की कमान थी। यद्यपि इस युद्ध के आरंभ में डेनमार्क की सेना ने ब्रिटेन पर आक्रमण करके उसके बहुत बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया किन्तु 25 वर्षों तक जारी इस युद्ध में अंतत: विजय ब्रिटेन की हुई।
- 1783- ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। उन्होंने टेलिस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की। वर्ष 1822 में उनका 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- 1947 - भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
- 1973 - अफग़़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
- 1980 - भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया। टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
- 1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
- 1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फिलीस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
- 2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 2002 - तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए। सडक़ों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
- 2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नए गर्वनर बने।
- 1986 -टाइटैनिक जहाज़ के अवशेषों के बारे में और जानकारियां मिलीं।
- 1994-कृत्रिम गर्भाधान द्वारा इटली की 62 वर्षीया रोज़ाना डेला कॉर्टे को पुत्र की प्राप्ति हुई।
- 1635- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री राबर्ट हुक का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रत्यास्थता के नियम दिए, जिन्हें हुक के नियम के रूप में जाना जाता है। ये एक कलाप्रवीण वैज्ञानिक थे जिनके अनुसंधान का क्षेत्र बहुत व्यापक था। (निधन-3 मार्च 1703)
- 1931-जर्मन वैज्ञानिक ऑस्कर मिनकोस्की का निधन हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि शरीर में वसा का उपापचय कैसे होता है। यह ज्ञात करने के बाद सन् 1889 में ऑस्कर मिनकोस्की तथा जोसफ वॉन मेरिंग ने मधुमेह में अग्न्याशय की भूमिका का रहस्योद्घाटन किया। (जन्म-13 जनवरी 1858)
- 1990- अमेरिकी चिकित्सक कार्ल आगस्टस मैनिंगर का निधन हुआ, जिन्होंने बीसवीं सदी में अपने पिता तथा भाई के साथ मिलकर मनोचिकित्सक उपचार की शुरुआत की। (जन्म-22 जुलाई 1893)।
- 17 जुलाई 2020 : कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा पहुंचा दस लाख के पार
- नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में एक काली छाया की तरह पूरी दुनिया पर छा जाने वाले कोविड-19 का प्रकोप पिछले ढाई साल से भी ज्यादा समय से कहीं कम तो कहीं ज्यादा बना हुआ है। दो वर्ष पहले 17 जुलाई 2020 को इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी। देश में बीमारी के प्रसार का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमितों की संख्या को नौ लाख से दस लाख तक पहुंचने में मात्र तीन दिन का समय लगा।
- अन्य घटनाओं की बात करें तो देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था।
- देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
- 1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।
- 1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
- 1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
- 1919 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।
- 1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
- 1943 : ब्रिटेन की रॉयल एअर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
- 1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।
- 1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।
- 1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
- 1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
- 2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।
- 2008 : अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
- 2018 : हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन।
- 2020 : भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ ही बीमारी से संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई। महज तीन दिन के भीतर मरीजों की तादाद में एक लाख का इजाफा।
- 1970- थॉमस सैंट ने सिलाई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1994 -धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
- 1968-इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया और राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान आरिफ़ को अपदस्थ कर दिया।
- 1998-जीव वैज्ञानिकों ने सिफिलिस के जीवाणु ट्रीपेनोमा पैलिडम के जीनोम को सीक्वेंसिग की।
- 2002 - रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
- 2003 - उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
- 2006 - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
- 2008 -अफग़़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
- 1790 -स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ। वह सन 1723 ईसवी में जन्मे। उन्हें नवीन अर्थ शास्त्र का जनक कहा जाता है वह आर्थिक स्वतंत्रता, व्यक्तिगत हित और व्यवसाय के सही विभाजन जैसे विचारों के पक्षधर थे।
- 1992 - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फि़ल्म निर्माता कानन देवी का निधन हुआ।
- 1827-अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ सर फ्रेड्रिक आगस्टस ऐबेल का जन्म हुआ, जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में चलकर ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (निधन-6 सितम्बर 1902)
- 1920-स्वीडन के इंजीनियर नील्स बोह्लिन का जन्म हुआ, जिन्होंने कंधों तथा जांघों की तीन पिन वाली सीटबेल्ट का आविष्कार किया जो आज गाडिय़ों में लोगों की सुरक्षा के लिए लाभदायक है। (निधन-26 सितम्बर 2002)
- 1794-ब्रिटिश चिकित्सक, रसायनज्ञ और आविष्कारक जॉन रीबक का निधन हुआ, जो सबसे ज़्यादा जेम्स वॉट के साथ पहले व्यावसायिक प्रायोगिक संघनक ऊष्मीय इंजन के निर्माण में सहायता की। (जन्म-1718)
- 1998-ब्रिटेन के गणितज्ञ सर माइकल जेम्स लाइटहिल का निधन हुआ, जिन्होंने सुपरसोनिक ऐरोफॉयल सिद्धान्त तथा ऐरोकॉस्टिक के बारे में बताया, जो आगे चलकर कॉनकॉर्ड सुपरसोनिक जेट के निर्माण में सहायक रहा। (जन्म 23 जनवरी 1924)।
- 1606- डच चित्रकार और नक्काशीकार रेम्ब्रान्ट हरमेंसजन वन रिज्म का जन्म नीदरलैंड में हुआ था , जिन्होंने योरोपियन कला की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- 1783- भाप की पहली नाव (स्टीमबोट) पायरोस्केफ का परीक्षण फ्रान्स में किया गया।
- 1941- हॉवर्ड फ्लोरी और नॉर्मन हीटले ने पेनिसिलिन का व्यापक तौर पर निर्माण किया।
- 1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
- 2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
- 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
- 2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
- 2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
- 2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियां तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
- 1883 - प्रसिद्ध भारतीय व्यावसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ।
- 1885 - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ।
- 1903 - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे के. कामराज का जन्म हुआ।
- 1909 - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।
- 1967 - मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।
- 1808 - ब्रिटेन के औद्योगिक रूपरेखाकार, म्यूजिय़म के निदेशक, लेखक सर हेनरी कोल का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले व्यावसायिक क्रिसमस कार्ड का प्रतिपादन किया। उन्होंने कला तथा विज्ञान की शिक्षा के विकास में कार्य किया। (निधन-18 अप्रैल 1882)
- 1922- अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियॉन मैक्स लीडरमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने म्युआन तथा न्यूट्रीनो की खोज तथा उनके अध्ययन के लिए मेल्विन श्वार्ट्ज़ और जैक स्टीनबर्गर के साथ सन् 1988 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1939 -स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर का निधन हुआ, जिन्होंने मानसिक बीमारियों को समझने में अहम योगदान दिया। उन्होंने एक खास मानसिक रोग के लिए स्किज़ोफ्रीनिया पद दिया, जिसे पहले डीमेन्टिया प्रीकॉक्स के नाम से जाना जाता था। (जन्म-30 अप्रैल 1857)
- 1930 अमेरिकी चिकित्सक रॉबर्ट अर्नेस्ट हाउस का निधन हुआ, जिन्होंने स्कोपोलमीन हाइड्रोब्रोमाइड के इंजेक्शन का इस्तेमाल ट्रूथ सीरम अर्थात सच बताने वाले द्रव के रूप में इस्तेमाल किया। (जन्म-3 अगस्ट 1875)
- 14 जुलाई : मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार हुआ प्रदर्शन
- नयी दिल्ली, 14 जुलाई : इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
- इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से अपने देश वापस लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। ये सेनाएं ऑपरेशन हैवेन का हिस्सा थीं जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थीं।
- देश दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
- 1636 मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
- 1789 : फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
- 1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
- 1861 : कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।
- 1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
- 1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
- 1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
- 1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
- 1965 : मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
- 1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
- 1962 : अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।
- 1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
- 1991: इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।
- 1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
- 2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
- 2014 : इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
- 2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
- 1850-फ्रिज में बनी हुई बर्फ पहली बार लोगों को एक रात्रिभोज के दौरान दिखाई गयी।
- 1965 -मैरिनर-4 उपग्रह ने मंगल ग्रह का नजदीक से लिया गया पहला फोटोग्राफ धरती पर भेजा।
- 1996 - सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
- 1999 - मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2003 - रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007 - फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फय़ाद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2008 - नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता। विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
- 1902 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ।
- 1975 -हिन्दी फि़ल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फि़ल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ।
- 2003 - प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ।
- 1921-ब्रिटेन के रसायनज्ञ सर ज्यॉफ्री विल्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने अर्न्स्ट फिशर के साथ ओर्गैनोमैटलिक यौगिक, जिन्हें सैन्डविच यौगिक कहते हैं, के निर्माण के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 26 सितम्बर 1996)
- 1793- अंग्रेज़ गणितज्ञ जॉर्ज ग्रीन का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार विद्युत तथा चुम्बकत्व के लिए गणितीय सिद्धांत निर्मित करने का प्रयत्न किया। (निधन-31 मई 1841)
- 1960 -फ्रांसीसी भौतिकविद् मॉरिस डी ब्रॉग्ली का निधन हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों के अध्ययन में काफी योगदान दिया। सन् 1921-22 में उन्होंने अपने भाई लुई के साथ मिलकर नील्स बोर की परमाणु संकल्पना पर काम किया। (जन्म-27 अप्रैल 1875)
- 1907-अंग्रेज़ रसायनज्ञ एवं अन्वेषक, सर विलियम हेनरी पर्किन का निधन हुआ, जो युवाकाल से ही रसायन विज्ञान में रुचि रखते थे। कोलतार से क्वीनीन के संश्लेषण वाले अपने प्रयोगों के समय पर्किन ने मिश्रित एनिलीन तथा सोडियम डाइक्रोमेट को मिलाने पर एक गाढ़े रंग का यौगिक प्राप्त किया जिसे उन्होंने एनिलीन पर्पल नाम दिया। इस तरह उन्होंने पहले कृत्रिम रंजक (डाई) का निर्माण किया। (जन्म-12 मार्च 1838)
- 13 जुलाई : आतंक की काली छाया ने फिर घेरा मुंबई को
- नयी दिल्ली, 12 जुलाई। इतिहास में 13 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह जुलाई महीने में तीन दिन में दूसरा दुखद दिन है। 2006 में 11 जुलाई को लोकल ट्रेन में बम धमाके हुए थे और वर्ष 2011 में 13 जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।
- देश-दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
- 1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
- 1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
- 1923: कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'हॉलीवुड' लिखा गया।
- 1977- देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया।
- 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता। 2000 -फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
- 2004: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
- 2006 - परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
- 2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।
- 1781 - जोनाथन कार्टर हॉर्नब्लोवर को पहले संयुक्त भाप इंजन के लिए ब्रिटेन का पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
- 1836-जॉन रगलस ने पहला संख्यायुक्त पेटेन्ट प्राप्त किया। उन्हें यह पेटेन्ट ट्रैक्शन पहिए के आविष्कार के लिए मिला था। इनसे पहले पेटेंट बिना संख्या के दिए जाते थे।
- 1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र संजीवनी ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
- 1929- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
- 1977- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
- 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. खिताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
- 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
- 2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
- 2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
- 2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्तराष्ट्र्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
- 2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
- 1995 - जानी मानी उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन।
- 1826- इटैलियन रसायनज्ञ, शिक्षक स्टैनिस्लाओ कैनिज़ारो का जन्म हुआ, जिन्होंने परमाण्विक तथा आण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में उन्होंने प्रसिद्ध कैनिज़ारो अभिक्रिया की खोज की। (निधन-10 मई 1910)
- 1779 - कोयला खान के अंग्रेज अधिकारी तथा खोजकर्ता विलियम हेडली का जन्म हुआ, जिन्होंने अनुमानत: सबसे पहला उपयोगी भाप इंजन बनाया जो पहियों और पटरियों के बीच में लगने वाले घर्षण बल की सहायता से चलता था। (निधन- 9 जनवरी 1843)
- 1896 - ज़र्मन रसायनज्ञ फ्रैड्रिक आगस्ट कैकुले वॉन स्ट्रैडोनिट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने कार्बनयुक्त अणुओं में कार्बन के छल्ले जैसी संरचना को बताया। (जन्म-7 सितम्बर 1829)
- 1921- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री गैब्रियल लिपमैन का निधन हुआ, जिन्हें पहली फोटोग्राफिक प्लेट के निर्माण के लिए वर्ष 1908 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-16 अगस्त 1845)। (भाषा)
- 1870-सेल्युलॉइड के निर्माण के नए तरीके के विकास के लिए जॉन वेस्ले ह्याट को अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1957- अमेरिका की पत्रिका लेरॉय बर्ने ने धूम्रपान की आदत तथा फेफड़ों के कैंसर के पारस्परिक सम्बन्ध को उजागर किया।
- 1994 - फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।
- 1998 - 16वें विश्वकप फ़ुटबॉल के फ़ाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
- 2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच मैत्री बस सेवा प्रारम्भ।
- 2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
- 2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड़ ने संन्यास लिया।
- 2006 - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाए जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
- 1909 - हिन्दी फि़ल्मों के एक महान फि़ल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म हुआ।
- 2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फि़ल्मों के अभिनेता दारा सिंह, का निधन हुआ।
- 1999 -भारतीय अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ।
- 1913- अमेरिकी भौतिकशास्त्री विलिस लैम्ब का जन्म हुआ, जिन्हें पॉलीकार्प कुश के साथ हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की संरचना की मालूम करने के लिए वर्ष 1955 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1854- अमेरिकी आविष्कारक तथा उद्योगपति जिन्होंने रोल्ड फिल्म तथा कोडैक कैमरे सहित, फोटोग्राफिक सामग्रियों के शुरुआती निर्माताओं में जाना जाता है। उन्होंने ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना की, जिसका उस समय फोटो तथा फिल्म जगत में एकाधिकार था। (निधन-14 मार्च 1932)
- 1834- वैज्ञानिक डेविड डगलस का निधन हुआ, जिनका उन्नीसवीं सदी के पादप एकत्रीकरण में खास योगदान रहा है। उन्होंने अनेक पेड़ पौधे एकत्र किए, तथा उनका विवरण दिया।
- 1850- स्कॉटलैण्ड के सिविल इंजीनियर रॉबर्ट स्टीवेन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने वर्ष 1797 से 1843 तक के दरम्यान तमाम लाइटहाउसों का निर्माण किया। उनका पहला बड़ा लाइटहाउस बेल रॉक में था। (जन्म 8 जून 1772)।
- 11 जुलाई : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
- नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में एक नासूर बनकर उभरा है। ग्यारह जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था, जिसकी टीस समय के साथ-साथ बढ़ती चली गई।
- मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में 11 जुलाई, 2006 को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 700 लोग घायल हुए थे।
- इस दिन की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
- देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
- 1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली। 1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला।
- 1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।
- 1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
- 1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।
- 1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।
- 2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।
- 2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।
- 1922 - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
- 1975-चीन के पुरातत्वविदों ने 221 से 206 ई. पू. की सिपाहियों की टेराकोटा से बनी मूर्तियां खोज निकालीं।
- 1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।
- 2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2003 - लाहौर में दोस्ती बस और दिल्ली से सदा-ए-सरहद बस का परिचालन हुआ।
- 2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
- 2006 - मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुए।
- 2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
- 2003 - जाने माने भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ।
- 1857-आयरिश भौतिकशास्त्री सर जोजफ़ लार्मर का जन्म हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने यह भी समझाया कि चुम्बकीय क्षेत्र में स्पेक्ट्रमी रेखाएं क्यों विभाजित हो जाती हैं। (निधन-19 मई 1942)
- 1916- रुसी भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर मिखाइलोविच प्रोखोरोव का जन्म हुआ, जिन्हें रूस के ही निकोलेय जी. बैसोव तथा अमेरिका के चार्ल्स एच. टॉउन्स के साथ सन् 1964 में क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स पर कार्य के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-8 जनवरी 2002)
- 1808 -खगोल-विज्ञान तथा चिकित्सा के पहले व्यवस्थित शिक्षक विलियम शिप्पन जूनियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में मानव शरीर का विच्छेदन करने वाले पहले शिक्षक थे। (जन्म-21 अक्टूबर 1736)
- 1948-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और भौतिकी मानवविज्ञानी फ्रैन्ज़ वीडेनरीक का निधन हुआ, जिन्होंने पीकिंग मानव के इतिहास को जानने की कोशिश की। (जन्म-7 जून 1873)
- महत्वपूर्ण दिवस-विश्व जनसंख्या दिवस।