इतिहास
- 1889- बेयर ने जर्मनी पाउडर रूप में एस्पिरिन की खोज की।
- 1924-पहली बार अमेरिका के मिशीगन राज्य में आयोडीनयुक्त नमक की बिक्री हुई।
- 1945 - सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
- 1984 - फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढऩे में सफल।
- 1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
- 1996 - संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
- 1998 - पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।
- 1999 - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
- 2000 - अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
- 2001 - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
- 2004 - यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
- 2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
- 1913 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म हुआ।
- 1919 - भारतीय गायक मन्ना डे का जन्म हुआ।
- 1932 - भारतीय राजनीतिज्ञ एस. एम. कृष्णा का जन्म हुआ।
- 1839-फ्रांसीसी रसायनशास्त्री एवं उद्योगपति हिलैर चैर्डोनैट का जन्म हुआ , जिन्होंने सर्वप्रथम रेयॉन का आविष्कार किया। जब पहली बार इसे पेरिस में लोगों को दिखाया गया तो लोगों ने उसे चैर्डोनैट का रेशम कहा।(निधन-12 मार्च 1924)
- 1852-स्पेन के शरीर क्रिया विज्ञानी सैन्टिएगो रैमन वाय कैयल का जन्म हुआ, जिन्होंने कैमिलो गॉल्गी के साथ यह बताया कि न्यूरॉन या तंत्रिकाकोशिका, तंत्रिका संरचनाओं की आधारभूत इकाई होते हैं। इन्होंने सूक्ष्मदर्शी की नई तकनीक भी खोजीं। (निधन-17 अक्टूबर 1934)
- 1991-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी चाल्र्स एल्टन का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक जन्तु पारिस्थितिकी के मूलभूत सिद्धान्त प्रतिपादित किए तथा जानवरों के समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र के बारे में बताया। (जन्म 29 मार्च 1900)
- 1774 -ब्रिटेन के ऐनाटॉमिस्ट तथा शरीर क्रिया विज्ञानी विलियम हेवसन का निधन हुआ, जिन्होंने खून के जमने की प्रक्रिया को समझाया और फाइब्रिनोजन नामक प्रोटीन को अलग किया। जिन्होंने उसे कॉएगुलेबल लिम्फ कहा। उन्होंने लाल रक्त कणिका के बारे में भी बताया। (जन्म-17 नवम्बर 1739)।
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व श्रमिक दिवस (मई दिवस), महाराष्ट्र दिवस , गुजरात दिवस।
- 1878-लुई पाश्चर ने बताया कि बीमारियों की वजह सूक्ष्मजीव होते हैं।
- 1897 -रॉयल इंस्टीट्यूट में जे. जे. थॉमसन ने इलेक्ट्रॉन के खोज की घोषणा की।
- 1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
- 1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढऩे वाले व्यक्ति बने।
- 1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का नेशनल मैंगनीज अवार्ड प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
- 2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
- 2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
- 2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
- 2006 - वर्ष 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
- 2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
- 2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर जि़ले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
- 2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को फाल्के आइकॉन से सम्मानित किया गया।
- 1870 -भारत के प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ।
- 1857- स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर का जन्म हुआ, जिन्होंने मानसिक बीमारियों को समझने में अहम योगदान दिया तथा एक खास तरह की मानसिक बीमारी को स्किज़ोफ्रीनिया नाम दिया, जिसे पहले डीमेन्शिया प्रीकॉक्स कहा जाता था। (निधन-15 जुलाई 1939)
- 1777 -भौतिकशास्त्री कार्ल फ्रेड्रिक गॉस का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने गणित के लगभग हर क्षेत्र की दशा तथा दिशा बदल दी। चुम्बकत्व तथा वैद्युतिकी में इनके योगदान के मद्देनजर इनके नाम पर चुम्बकीय क्षेत्र की इकाई का नाम गॉस रखा गया है।(निधन- 23 फरवरी 1855)
- 1777 -जर्मनी के खगोल शास्त्री और गणितज्ञ चार्ल फ्रेडरेक गाओस का जन्म हुआ। उन्हें फ़ीसागोरस जैसे गणितज्ञों की पंक्ति में गिना जाता है। 78 वर्ष की आयु में इस जर्मन विद्वान का निधन हुआ।
- 1947- अंग्रेज़ जीवाणुविज्ञानी सर ऐल्म्रॉथ ऐडवर्ड राइट का निधन हुआ, जिन्होंने टायफाइड से बचाव हेतु प्रतिरक्षण विकासित किया। इसके अलावा इन्होंने क्षयरोग तथा निमोनिया के टीके भी ईजाद किए। (जन्म 10 अगस्त 1861)
- 1942 - वनस्पति विज्ञानी जे.सी. आर्थर का निधन हुआ, जिन्होंने परजीवी कवकों (खासकर रस्ट) का अध्ययन किया और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। (जन्म 11 जनवरी 1850).
- 1555 -जर्मनी के आग्सबर्ग नगर में इसी नाम का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पोप पाल चतुर्थ के नेतृत्व में कैथोलिक धर्मगुरूओं ने पहली बार प्रोटिस्टेन्ट ईसाइयों की स्वतंत्रता को स्वीकार किया। सम्मेलन में यह भी तय किया गया कि प्रोटिस्टेंट ईसाइयों की जो सम्पत्ति छीन ली गई थी वह उन्हें लौटा दी जाए। इस सम्मेलन में होने वाला समझौता व्यवहारिक नहीं हो सका और प्रोटिस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों के बीच युद्ध इसके बाद भी वर्षों तक चलता रहा।
- 1919-पहली बार पैराशूट से छलांग लगाई गई।
- 1926 -भौतिकीविद् इर्विन श्रोएडिन्गर ने पहली बार वेव मैकेनिक्स पद अपने परचे में लिखा।
- 1945 - इटली के देशभक्त सैनिकों द्वारा तानाशाह मुसोलिनी एवं उनकी पत्नी (रखैल) की गोली मारकर हत्या।
- 1999 - अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा, विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।
- 2001 - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
- 2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फि़क्शन रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
- 2004 -थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।
- 2008 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोडक़र एक नया इतिहास रचा। मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1929 - भारतीय फि़ल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर और ऑस्कर पुरस्कार विजेता भानु अथैया का जन्म हुआ।
- 1992 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का निधन हुआ।
- 1900- डच खगोलशास्त्री जैन हेन्ड्रिक ऊर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने आकाशगंगा के बारे में काफी अध्ययन किया। (निधन- 5 नवम्बर 1992)
- 1753 -जर्मन रसायनज्ञ फ्रैन्ज़ कार्ल ऐकार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने चुकन्दर से चीनी बनायी तथा 1801 में पोलैण्ड में पहली चीनी मिल खोली। (निधन- 20 अप्रैल 1821)
- 1999- अमेरिकी भौतिकशास्त्री आर्थर एल. शॉलोव का निधन हुआ, जिन्हें लेजऱ के विकास, तथा लेजऱ स्पेक्ट्रोस्कोपी विकसित करने के लिए स्वीडन के काइ सीग्बैन तथा अमेरिका के निकोलास ब्लोएम्बर्गन के साथ वर्ष 1981 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 5 मई 1921)।
- 1828-लंदन शहर में पहला ज़ूलॉजिकल गार्डन खुला। यह ब्रिटेन का पहला वैज्ञानिक चिडिय़ाघर था।
- 1970 -हाहनियम (तत्व-105) की खोज की घोषणा की गई।
- 1999 - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नए पुरस्कार अरिरंग की घोषणा, दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
- 2005 - टुलुज (फ्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
- 2008 - राजस्थान सरकार ने प्रत्येक जि़ला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
- 2010 - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम आधार के साथ नया लोगो पेश किया।
- 1912 - प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना ज़ोहरा सहगल का जन्म हुआ।
- 1875-फ्रांसीसी भौतिकविद् मॉरिस डी ब्रॉग्ली का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों के अध्ययन में काफी योगदान दिया। सन् 1921-22 में उन्होंने अपने भाई लुई के साथ मिलकर बोर के परमाणु माडल पर अध्ययन किया। (निधन-14 जुलाई 1960)
- 1896 -अमेरिकी रसायनज्ञ वैलेस ह्यूम कैरोथर्स का जन्म हुआ, जिन्होंने 1935 में नायलॉन की खोज की। यह पहला संश्लेषित पॉलीमर रेशा था जिसे एडिपिक अम्ल तथा हेक्सामिथाइलीनडाइएमीन के संघनन से बनाया गया था। (निधन-29 अप्रैल 1937)
- 2002 -अमेरिकी महिला रूथ हैन्डलर का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1959 में बार्बी गुडिय़ा का आविष्कार किया। वे 1942 में स्थापित मैटेल कम्पनी की सहसंस्थापक थीं जहां पहले फोटो फ्रेम बनते थे। बाद में वहां खिलौने भी बने और आज उसकी बार्बी गुडिय़ा बच्चों के बीच लोकप्रिय है। (जन्म 4 नवम्बर 1916)
- 1936-अंग्रेज़ गणितज्ञ कार्ल पियर्सन का निधन हुआ, जो आधुनिक सांख्यिकी के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने जीवविज्ञान, आनुवांशिकता तथा विकास में सांख्यिकी के प्रयोग की पहल की। (जन्म 27 मार्च 1857)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व रंगमंच (थिएटर) दिवस।
- 1933 -जर्मनी में भयानक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया। इस संगठन की स्थापना हिटलर के सेना कमान्डर हरमैन गोरयंग ने की थी गेशटापू का अर्थ सरकार की गुप्त पुलिस होता है। इस संगठन को बनाने का उददेश्य हिटलर या नाज़ीइज़्म के विरोधियों को पकड़ कर मार डालना था।
- 1954 -पोलियो के टीके साल्क वैक्सीन का बड़े स्तर पर परीक्षण किया गया। ऐतिहासिक जेनेवा कॉन्फ्रेंस स्वीजऱलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई। जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया। इस कॉन्फ्रेंस में एशिया, यूरोप और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने सूदूर क्षेत्र के विषयों और घटनाओं के बारे में विचार विमर्श किया। जेनेवा कॉन्फ्रेंस 77 दिन के बाद आंशिक सफलता प्राप्त करने के बाद समाप्त हो गयी।
- 1986 -रूस के चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयत्र में हुए विस्फोट से भारी तबाही हुई।
- 1999 - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
- 2004 - ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
- 2006 - भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
- 2007 - जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
- 2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया। अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
- 2010 - बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग गंगा केला के रूप में करने का फैसला किया।
- 1900- भूकम्प विज्ञानी डॉ. चाल्र्स फ्रांसिस रिक्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने साथी बेनो गुटेनबर्ग के साथ मिलकर भूकम्प की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का आविष्कार किया। उनका पैमाना भूकम्प से निकली ऊर्जा को संख्याओं के रूप में अनुमानित करता है। (निधन-30 सितम्बर 1985)
- 1879-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर ओवेन विलियन्स रिचर्डसन का जन्म हुआ, जिन्हें थर्मोआयनिक परिघटना (गरम धातुओं से इलेक्ट्रॉन के उत्सर्जन की प्रक्रिया) की खोज करने के लिए 1928 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-15 फरवरी 1959)
- 1920 - भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास आयंगार रामानुजन का निधन हुआ, जिन्हें अतिज्यामितीय श्रृंखला तथा संख्या सिद्धान्त में इन्होंने पार्टीशन फंक्शन की विशेषताएं खोजीं। उन्होंने 1729 संख्या की विशेषताओं को उजागर किया कि यह वह सबसे छोटी संख्या है, जिसे हम दो घन संख्याओं के जोड़ से दो तरीके में व्यक्त कर सकते हैं। जैसे, 1729 = 13 + 123 = 93 + 103।(जन्म-22 दिसम्बर 1887)
- 1940-जर्मन औद्योगिक रसायनज्ञ कार्ल बॉश का निधन हुआ, जिन्हें औद्योगिक स्तर पर वायुमण्डलीय नाइट्रोजन से अमोनिया के उत्पादन करने की राह बनाई। उन्हें 1931 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म-27 अगस्त 1874)।
- 1953 -नेचर पत्रिका ने वाट्सन और क्रिक द्वारा बताया गया डी.एन.ए. का चित्र छापा।
- 1959 -एड्स के पहले रोगी की मौत हुई। उसकी मृत्यु का कारण तब अनसुलझा था, पर 1990 में उसके रखे हुए ऊतक नमूनों की जांच से पता चला कि वह एड्स से पीडि़त था।
- 1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे।
- 2003 - फिलीस्तीन में नए मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
- 2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
- 2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
- 2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) खऱीदने की प्रक्रिया शुरू की।
- 1968 - शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली खां का निधन हुआ।
- 1900 - अमेरिकी वैज्ञानिक वोल्फगैंग पॉली का ऑस्ट्रेलिया में जन्म हुआ, जिन्होंने 1925 में अपवर्जन सिद्धान्त दिया जिसे हम पॉली के अपवर्जन सिद्धान्त के रूप में जानते हैं। इसके अनुसार एक परमाणु में दो इलेक्ट्रॉन समान क्वान्टम अवस्था में नहीं रह सकते। वर्ष 1925 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-15 दिसम्बर 1958)
- 1874 - इटली के अन्वेषक गुग्लिएल्मो मार्कोनी का जन्म हुआ, जो एक भौतिकविद् थे। इन्होंने 1935 में वायरलेस टेलीग्राफी की खोज की जिसे आज रेडियो के नाम से जाना जाता है। सन् 1909 में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 जुलाई 1937)
- 1744- स्वीडन के भौतिकविद्, खगोलशास्त्री तथा गणितज्ञ ऐन्डर्स सेल्सियस का निधन हुआ, जो तापमापी के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। आज उनका पैमाना सर्वस्वीकृत है और हर प्रकार के वैज्ञानिक कार्यों में काम आता है। (जन्म-27 नवम्बर 1701)
- 1928-अमेरिका के शुरूआती पायलटों में एक फ्लॉयड बेनेट का निधन हुआ, जिन्होंने 9 मई 1926 को अन्वेषक रिचर्ड ई. बिर्ड की उत्तरी धु्रव के ऊपर पहली सफल उड़ान में पायलट का कार्य किया। (जन्म-25 अक्टूबर 1890)
महत्वपूर्ण दिवस- मलेरिया दिवस ।
- 1888-ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना अन्वेषक जॉर्ज ईस्टमैन के द्वारा की गई।
- 1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
- 1997-चीन में जीवाश्म विज्ञानियों के दल ने डायनासोर के कई जीवाश्म खोजे।
- 1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
- 2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
- 2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
- 2006 - नेपाल में संसद बहाल।
- 2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
- 2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
- 1973 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ।
- 1928 - प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का जन्म हुआ।
- 1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ।
- 2011 -आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन हुआ।
- 1905 - अमेरिकी लेखक तथा संरक्षणविद् रॉबर्ट पॉर्टर ऐलेन का जन्म हुआ, जिन्हें हूपिंग सारसों को बचाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने फ्लेमिंगो को बचाने के लिए एक योजना तैयार करने में मदद की। (निधन-28 जून 1963)
- 1620-अंग्रेज़ सांख्यिकीविद् जॉन ग्रॉन्ट का जन्म हुआ, जो जनसांख्यिकी के संस्थापक माने जाते हैं। जनसांख्यिकी, सांख्यिकी के आंकड़ों की सहायता से मानव जनसंख्या के अध्ययन का विज्ञान है। (निधन-18 अप्रैल 1674)
- 1964 - जर्मन जीवाणु वैज्ञानिक और चिकित्सक गेर्हार्ड डोमैक का निधन हुआ, जिन्हें प्रोन्टोसिल (पहले सल्फोनामाइड ड्रग) के प्रतिजैविक प्रभाव बताने के लिए सन् 1939 में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-30 अक्टूबर 1895)
- 1958 - जर्मनी में जन्मे अमेरिकी जन्तु वैज्ञानिक रिचर्ड बेनेडिक्ट गोल्डश्मिट का निधन हुआ, जो अनुवंशिकता में प्रवीण थे। उन्होंने तितलियों के एक्स गुणसूत्रों का अध्ययन किया। (जन्म-12 अप्रैल 1878)
- महत्वपूर्ण दिवस- मानव एकता दिवस ।
- 1823- रॉबर्ट जॉन ट्येर्स द्वारा रोलर स्केट्स का पेटेन्ट कराया गया
- 1969 -पहला मानव नेत्र प्रत्यारोपण हुआ।
- 2002 - पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
- 2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, 3 हजार हताहत।
- 2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्ऱीकी सम्मेलन आरम्भ।
- 2008 - भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2010 - दिल्ली के जि़ला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनाई।
- 1914 -हिन्दी फि़ल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का जन्म हुआ।
- 1916 - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फि़ल्म निर्माता कानन देवी का जन्म हुआ।
- 1952 - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का निधन हुआ।
- 1969 -काकोरी कांड के क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन हुआ।
- 1904-अमेरिका के सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री जूलियस रॉबर्ट ओपनहीमर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिकी परमाणु बम के निर्माण में सहयोग दिया। उस समय (1943 से 1945 तक) ये लॉस ऐलामॉस प्रयोगशाला के निदेशक थे। (निधन-18 फरवरी 1967)
- 1891-अंग्रेज़ भू-भौतिकशास्त्री, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ सर हैरॉल्ड जैफरीज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने सौरमंडल के उद्गम के रहस्यों को समझने का प्रयत्न किया और उन्होंने -100 डिग्री सेंटीग्रेड से भी कम तापमान पर गैस का पृष्ठ ताप मापा। (निधन-18 मार्च 1989)
- 1980-जर्मन रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ स्ट्रॉसमैन का निधन हुआ, जिन्होंने ओटोहॉन, लाइज़ मिएनर के साथ 1938 में यूरेनियम में न्युट्रॉन-प्रेरित विखण्डन की खोज की। इससे परमाणु बम तथा बिजली उत्पादन दोनों में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की राह खुली। (जन्म 22 फरवरी 1902)
- 1833-अंग्रेज़ यांत्रिक अभियंता और अन्वेषक रिचर्ड ट्रेविथिक का निधन हुआ, जिसने उच्चदाब की भाप का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया और सन् 1803 में विश्व का पहला भाप का रेल इंजन बनाया। (जन्म 13 अप्रैल 1771)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व पृथ्वी दिवस, जल संसाधन दिवस।
- 1977 - मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
- 2002 - एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
- 2003 - भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
- 2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
- 2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
- 2008 - हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ। भारत और चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
- 1830 - ब्रिटिश अन्वेषक जेम्स स्टार्ले का जन्म हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। पहले वे बागवानी का काम करते थे। उन्होंने सिलाई मशीन को और विकसित किया और जोजिय़ा टर्नर के साथ सिलाई मशीन का कारखाना खोला। फिर बाद में वहां साइकिल भी बनने लगीं। (निधन-17 जून 1881)
- 1889- स्विट्जऱलैण्ड के रसायनशास्त्री पॉल कैरर का जन्म हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी-2 के संघटकों पर अनुसंधान कार्य किया। इसके लिए उन्हें सन् 1937 में सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-18 जून 1971)
- 1980 - रूसी जैव रसायनज्ञ ऐलेक्ज़ैण्डर ओपैरिन का निधन हुआ, जो रासायनिक पदार्थों से जीवन की उत्पत्ति पर अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मालूम करने की कोशिश की कि किस तरह से छोटे-छोटे कार्बनयुक्त या रासायनिक पदार्थों के योग से जटिल कार्बनिक यौगिक बने। (जन्म-18 फरवरी 1894)
- सर ऐडवर्ड ऐपलटन
- 1965 - अंग्रेज़ भौतिकविज्ञानी सर ऐडवर्ड (विक्टर) ऐपलटन का निधन हुआ, जिन्हें आयन मण्डल में ऐपलटन परत की खोज करने के लिए सन् 1947 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 सितम्बर 1892)
- 1892 -पहला डुर्या ऑटोमोबाइल उसके निर्माता चाल्र्स ई. डुर्या द्वारा चलाया गया।
- 1975 - भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट अंतरिक्ष में भेजा। सोवियत संघ की मदद से भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का अंतरिक्ष में प्रक्षेपण।
- 1977 - सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
- 1999 - बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
- 2001 - बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
- 2003 - चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2005 - जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप चुने गये।
- 2007 - द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।
- 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की। पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया। फ्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।
- 1912 - अमेरिकी रसायनज्ञ ग्लेन टी. सीबोर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने 1940 से 1958 के बीच अपने साथियों से मिलकर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में नौ ट्रान्सयूरेनिक तत्व (प्लूटोनियम से नोबेलियम) बनाए। उन्होंने इस श्रृंखला का नाम ऐक्टिनाइड दिया। (निधन-25 फरवरी 1999)
- 1880-अमेरिकी भौतिकशास्त्री डब्ल्यू एल ब्रैग का जन्म हुआ, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से एक्स किरणों के जरिए क्रिस्टलों का विश्लेषण करने का तरीका इजाद किया। (निधन-22 जनवरी 1966)
- 1906 -फ्रांसीसी रसायनज्ञ पियरे क्यूरी का निधन हुआ, जिन्हें उनकी पत्नी मारिया क्यूरी के साथ 1903 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानी, तथा दोनों ने मिलकर रेडियम तथा पोलोनियम नामक तत्वों की खोज की। (जन्म-15 मई 1859)
- 1882 - अंग्रेज़ प्रकृतिविद चाल्र्स राबर्ट डार्विन का निधन हुआ, जिन्होंने विकासवाद का सिद्धांत दिया तथा विकास के लिए परिवर्तन के प्रमाण दिए जिसे उन्होंने प्राकृतिक चयन कहा। आज हम उसे डार्विनवाद के नाम से जानते हैं। इनकी दो अत्यन्त महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं -आन द ओरिजिन आफ स्पीशीज़ बाइ मीन्स आफ नैचुरल सेलेक्शन (1859) तथा द डीसेन्ट आफ मेन, ऐण्ड सेलेक्शन इन रिलेशन टु सेक्स। (जन्म-12 फरवरी 1809)।
- 1895 -फ्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर का 70 वर्ष की आयु में देहांत हुआ। लुई पास्चर ने पेरिस में आरंभिक शिक्षा पूरी करने के पश्चात पढ़ाना आरंभ किया। सत्ताईस वर्ष की आयु में उन्होंने डाक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि प्राप्त की और रसायन शास्त्र के प्रोफ़ेसर के रूप में वैज्ञानिक सेवा में लीन हो गए। उन्होंने छूत की बीमारियों और कीटाणुओं से संघर्ष में महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित कीं और रोगों के उपचार की पारंपरिक शैली के स्थान पर नई शैली का आधार रखा। फ्रांस सरकार ने 1888 में लुई पास्चर की सेवाओं को सराहते हुए उनके नाम पर पास्चर इंस्टीट्यूट स्थापित किया। ***
- 1910 -अमेरिका में पहले रात्रिकालीन विमान ने उड़ान भरी।
- 1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
- 1997-अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाया कि एड्स का विषाणु, कोशिकाओं को भेदता है।
- 1999 - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
- 2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
- 2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
- 2006 - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
- 2008 - इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ 5 वर्ष के लिए कऱार किया। अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया। पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला। भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नए समझौते किए।
- 1621 - सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ,
- 1916 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ।
- 1940- अमेरिकी आण्विक आनुवंशिक जोसफ़ एल. गोल्ड्स्टीन का जन्म हुआ, जिन्हें मानव शरीर में कोलेस्टेराल के उपापचय की प्रक्रिया स्पष्ट करने के लिए माइकल एस. ब्राउन के साथ 1985 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1863 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री ह्यू लांगबॉर्न कैलेन्डर का जन्म हुआ, जो कैलोरीमेट्री, तापमापन तथा भाप की ऊष्मागतिकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1915 में पहली भाप सारिणी बनाई। वर्ष 1886 में इन्होंने प्लैटिनम प्रतिरोध थर्मामीटर का निर्माण किया। (निधन- 21 जनवरी 1930)
- 1955 -जर्मन मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टाइन का निधन हुआ। (जन्म-14 मार्च 1879) उन्हें विद्युत-प्रकाश प्रभाव के लिए 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। सत्तरह वर्ष की आयु में वह स्वीजऱलैंड के नगर ज़्यूरिख़ में रहने लगे जहां उन्होंने वर्ष 1901 में अपनी शिक्षा पूरी की। आइंस्टाइन ने 11 अप्रैल वर्ष 1905 को अपना प्रसिद्ध सिद्धांत पेश किया जिसमें विज्ञान और प्रकृति के कई प्रसिद्ध और पुराने क़ानूनों को जड़ से निकाल कर फेंका गया । यह सिद्धांत विज्ञान के क्षेत्र में विशेष सापेक्षिकता के सिद्धांत के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1915 में उन्होंने सापेक्षिकता के सिद्धांत का दूसरा भाग पेश किया। वर्ष 1933 में वह एक शोध कार्य के संबंध में अमरीका के दौरे पर थे कि जर्मनी में नाज़ी सरकार सत्ता में पहुंच गई। उन्होंने अपनी आयु का शेष भाग अमरीका में ही व्यतीत किया। अमरीका में आइंस्टाइन के सिद्धांत को आधार बनाकर परमाणु शोध आरंभ किया गया जिसके परिणाम स्वरूप परमाणु बम अस्तित्व में आया।
- 1882 -ब्रिटेन के औद्योगिक रूपरेखाकार, म्यूजिय़म के निदेशक, लेखक सर हेनरी कोल का निधन हुआ, जिन्होंने पहले व्यावसायिक क्रिसमस कार्ड का प्रतिपादन किया। उन्होंने कला तथा विज्ञान की शिक्षा के विकास में कार्य किया। ( जन्म-15 जुलाई 1808)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व विरासत दिवस।
- 1964 -जेरी मॉक को अकेले विमान से पूरे विश्व की यात्रा करने वाली पहली महिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
- 1967 -अमेरिकी अंतरिक्ष यान सर्वेयर-3 केप कैनेडी से चन्द्रमा के लिए रवाना हुआ।
- 1995 - पाकिस्तान में बाल मजदूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।
- 2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
- 2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
- 2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
- 2008 - भारत और ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
- 1941 - भारतीय संत आशाराम बापू का जन्म हुआ।
- 1961 - भारत के बिलियड्र्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी का जन्म हुआ।
- 1859 -वीर पुरुष और प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति तात्या टोपे का निधन हुआ।
- 1975- भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ।
- 1880 -ब्रिटेन के पुरातत्वविद् सर (चाल्र्स) लियोनार्ड वुली का जन्म हुआ, जिन्होंने प्राचीन मेसोपोटामिया की सभ्यता की जानकारी को और विकसित किया। उन्होंने मशहूर सुमेरियन शहर की खोज की तथा कई राजाओं के मकबरों को खोज निकाला। (निधन-20 फरवरी 1960)
- 1899- अंग्रेज़ कीट विज्ञानी सर विंसेन्ट (ब्रायन) विगल्सवर्थ का जन्म हुआ, जो कीटों के शरीर क्रिया विज्ञान का अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। खासकर वे कीटों की वृद्धि में हार्मोन का महत्व बताने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-11 फरवरी 1994)
- 1942-फ्रांस के भौतिकशास्त्री जीन बैप्टिस्ट पेरिन का निधन हुआ, जिन्होंने द्रव में घुले सूक्ष्म कणों की ब्राउनियन गति का अध्ययन किया। उन्हें परमाणु तथा ऐवोगैड्रो संख्या पर कार्य करने के लिए वर्ष 1926 का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म-30 सितम्बर 1870)
- 1790-अमेरिकी मुद्रक, लेखक, अन्वेषक तथा वैज्ञानिक बेन्जामिन फ्रैन्कलिन का निधन हुआ, वे विद्युत पर किए अपने प्रयोगों तथा सिद्धान्तों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक प्रकार के स्टोव, तडि़तचालक तथा बाइफोकल चश्मे का आविष्कार किया। (जन्म-17 जनवरी 1706)
- महत्वपूर्ण दिवस-विश्व हीमोफीलिया दिवस ।
- 1882 - सैल्विन कैलोग द्वारा स्टोव का पेटेन्ट कराया गया।
- 1917 - पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
- 1956 -सौरऊर्जा से चलने वाले रेडियो का आविष्कार हुआ।
- 1999 - पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता, न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला, अद्वैलाजीज बोतेफ़्िलका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
- 2002 - दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
- 2004 - भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित श्रृंखला 2-1 से जीती।
- 2008 - लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
- 2010 - ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
- 1966 - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुुआ।
- 2011 - महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन हुआ।
- 1867 - अमेरिकी अन्वेषक विल्बर राइट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई ओरविल राइट के साथ मिलकर पहले वायुयान फ्लायर का आविष्कार किया। (निधन-30 मई 1912)
- 1728- ब्रिटेन के रसायनज्ञ और भौतिकविद् जोजफ़ ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने फिक्स्ड एयर (कार्बन डाइऑक्साइड) पर प्रयोग किए, बाइकार्बोनेट की खोज की, और गुप्त ऊष्मा (लेटेन्ट हीट) पर काम किया। (निधन- 10 नवम्बर 1799)
- 1958-अंग्रेज़ वैज्ञानिक रोज़लिन्ड फ्रैंकलिन का निधन हुआ, जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स किरणों के विवर्तन से फोटोग्राफ खींचे। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना द्विवलायाकार (डबल हेलिक्स) बताई। (जन्म-25 जुलाई 1920)
- 1961- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक कार्ल आइवर होवलैण्ड का निधन हुआ, जिन्होंने संचार तथा सामाजिक दृष्टिकोण और विश्वास में परिवर्तन के परस्पर संबंधों का अध्ययन किया। (जन्म-12 जून 1912)
- 1891 भीम राव आंबेडकर की जयंती। आंबेडकर का जन्म वर्ष 1891 में आज ही के दिन हुआ था और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे
- 1956 -पहले व्यावसायिक श्वेत-श्याम वीडियो रिकॉर्डर का आविष्कार हुआ।
- 1961-अमेरिका में मानव निर्मित तत्व, लॉरेन्शियम (परमाणु संख्या 103) का आविष्कार हुआ।
- 1995 - यूक्रेन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
- 2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच स्टार्ट-2 परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
- 2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
- 2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
- 2008 -उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला। 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई।
- 1922 - भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक उस्ताद अली अकबर खान का जन्म हुआ।
- 1629 -डच गणितज्ञ, खगोलशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री क्रिस्टिएन हाइगैन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रकाश के तरंग सिद्धान्त की स्थापना की। उन्होंने शनि के छल्लों का सही रूप ज्ञात किया। (निधन- 8 जुलाई 1695)
- 1927-अमेरिकी रसायनज्ञ ऐलेन मैक्डियरमिड का जन्म हुआ, जिन्हें दीर्घ जटिल यौगिकों (पॉलीमर) के आविष्कार तथा विकास में योगदान के लिए जाना जाता है। इसके लिए उन्हें ऐलन हीगर तथा हिडेकी शिराकावा के साथ 2000 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-7 फरवरी 2007)
- 1964-अमेरिकी जीवविज्ञानी रैचेल लुइ कार्सन का निधन हुआ, जिन्होंने पर्यावरण प्रदूषण और समुद्र के प्राकृतिक इतिहास पर अनेक लेख लिखे। उन्होंने अपनी पुस्तक साइलेन्ट स्प्रिंग (1962) में कीटनाशकों के ज्यादा प्रयोग से होने वाले प्रभाव बताए तथा लोगों को जागरूक करने की अपील की। (जन्म-27 मई 1907)
- 1962 -महान भारतीय इंजीनियर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ, जिन्होंने अपने अभियान्त्रिक कौशल कावेरी नदी पर बांध का निर्माण किया तथा बाढ़-रोधी तंत्र विकसित किया। उनके जन्म दिन 15 सितम्बर को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। (जन्म 15 सितम्बर 1860)।
1916-पहले संकर बीज मक्के का आविष्कार हुआ।
1919 - जालियांवाला बाग़ हत्याकांड। अंग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए। बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।
1994 - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा चाइल्ड राइट वल्र्डसाइट संगठन का गठन।
2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1973 - फि़ल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ।
1772-अमेरिकी घड़ी निर्माता इलाइ टेरी का जन्म हुआ, जिन्होंने बड़ी मात्रा में घडिय़ों का आविष्कार किया। घड़ी के निर्माण के लिए उन्हें पहला पेटेन्ट 1802 में प्राप्त हुआ। (निधन-26 फरवरी 1852)
1941- अमेरिकी आण्विक आनुवंशिकविद् माइकल स्टुअर्ट ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्हें मानव शरीर में कोलेस्टेराल के उपापचय की महत्वपूर्ण कड़ी खोजने के लिए जोजफ़ एल. गोल्ड्स्टीन के साथ 1958 में चिकित्सा- शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1925 अमेरिकी अन्वेषक ऐल्वुड हेन्स का निधन हुआ, जिन्होंने सफलतापूर्वक गैसोलीन से चलने वाले पहले ऑटोमोबाइल का निर्माण किया। वर्ष 1893 में इन्होंने एक गैसोलीन इंजन खरीदा जिससे उन्होंने बिना घोड़े वाला एक रथ बनाया। (जन्म-14 अक्टूबर 1857)
2008- वैज्ञानिक जॉन आर्किबैल्ड व्हीलर का निधन हुआ, जो पहले अमेरिकी भौतिकशास्त्री थे जिन्होंने परमाणु बम के सैद्धान्तिक विकास में योगदान दिया। (जन्म-9 जुलाई 1911)
महत्वपूर्ण दिवस- जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस, खालसा पंथ स्थापना दिवस।
- 1861 -अमरीका का गृह युद्ध आरंभ हुआ था जब दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफऱसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष आरंभ कर दिया। दक्षिण के राज्य उत्तरी औद्योगिकृत राज्यों की तुलना में काफ़ी पिछड़े थे और लंबे समय से दास प्रथा के अंत की मांग कर रहे थे। चार वर्षों तक चले भीषण संघर्ष के बाद परिसंघ की हार के साथ इस लड़ाई का अंत हुआ था यद्यपि दास प्रथा को पूरे देश में ग़ैर-क़ानूनी घोषित कर दिया गया था।
- 1945 - अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण; जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र; अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का देहान्त।
- 1955 - साल्क के पोलियो के टीके के कार्य की घोषणा हुई और बताया गया कि यह सुरक्षित है।
- 1961- मनुष्य पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचा और उसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। रुस के अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरीन ने आज के दिन वोस्टॉक अंतरिक्ष यान से 89 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाया। इस प्रकार अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक बड़ी उन्नति हुई। सन 1968 ईसवी में जब वे ख्याति के शिखर पर थे रुस के एक वरिष्ठ अंतरिक्ष अधिकारी के साथ एक वायु दुर्घटना में मारे गये। यूरी गैगरीन के सम्मान में 12 अप्रैल के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है।
- 1991 - खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
- 1998 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2007 - पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी। एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को खऱीदा।
- 2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
- 1917 - वीनू मांकड़ - भारत के महान क्रिकेट खिलाडिय़ों में से एक हैं, इनका नाम विश्व के महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
- 1236 - दिल्ली के शासक रहा इल्तुतमिश का निधन।
- 1884- जर्मन जैव रसायनज्ञ ओटो फ्रिट्ज़ मेयरहॉफ का जन्म हुआ, जिन्हें मांसपेशियों में होने वाले उपापचय की अभिक्रियाओं पर अनुसंधान करने के लिए आर्किबेल्ड वी. हिल के साथ 1922 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 6 अक्टूबर 1951)
- 1748-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक ऐन्टॉन लॉरेन्ट डि जस्यू का जन्म हुआ, जिनके सिद्धांतों से प्राकृतिक वर्गीकरण प्रणाली की स्थापना हुई। इन्होंने वर्गीकरण की अपनी एक प्राकृतिक प्रणाली बताई जिसमें उन्होंने 15 वर्ग (क्लासेस), तथा 100 कुलों (फैमिलीज़) को वर्गीकृत किया। (निधन- 17 सितम्बर 1836)
- 1997- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ जॉर्ज वाल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने दृष्टि के रसायन विज्ञान पर कार्य किया। दृष्टि के जैवरासायनिक विज्ञान पर कार्य करते हुए उन्होंने रैटिना में विटामिन-ए के प्रभाव को उजागर किया। (जन्म-18 नवम्बर 1906)
- 1896-जर्मन इंजीनियर एवं पुरातत्वविद् कार्ल ह्यूमैन का निधन हुआ, जिन्होंने प्राचीन यूनानी सभ्यता के शहरों का उत्खनन किया। इन्होंने प्राचीन यूनानी सभ्यता के शहर मैग्नेशिया को भी खोजा, तथा आज के तुर्की के कुछ हिस्सों मे भी कई प्राचीन शहरों का उत्खनन किया। (जन्म-4 जनवरी 1839)।
- 1952- पहली बार पार्किन्सन रोग का सफल उपचार हुआ।
- 1970 -अपोलो-13 अमेरिका के केप कैनेवेरल से चन्द्रमा की ओर रवाना हुआ।
- 1999 - फिलीपींस की सरकार द्वारा एक स्कूल गोद लो की अनोखी घोषणा।
- 2002 - चीन में मैच (फ़ुटबाल) फि़क्सिंग के आरोप में रेफऱी गिरफ़्तार।
- 2003 - पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप क्रिकेट चैम्पियनशिप जीता।
- 2004 - इस्लामाबाद में भारत के गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट।
- 2008- सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की। स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
- 1827 -भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रांतिकारी ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म हुआ।
- 1869 - महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ।
- 1904 -भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म हुआ।
- 2010 - वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन हुआ।
- 1977 - साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन हुआ।
- 2009 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
- 1755 - अंग्रेज़ चिकित्सक, जेम्स पार्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने तंत्रिकापेशीय बीमारी के बारे में बताया जिसे आज पार्किन्सन रोग के नाम से जाना जाता है। इस रोग में मरीज की गति धीमी पड़ जाती है, शरीर के किसी हिस्से में थरथराहट होने लगती है। हाथ-पैर में कुछ अकडऩ-सी हो जाती है। (निधन-21 दिसम्बर 1824)
- 1899 - अफ्रीकी-अमेरिकी रसायनज्ञ पर्सी एल. जूलियन का जन्म हुआ, जिसने कॉर्टीसोन हार्मोन तथा सोयाबीन के रासायनिक यौगिकों के संश्लेषण सहित करीब सौ के करीब पेटेन्ट अपने नाम कराए। उन्होंने पेड़ों से प्राप्त हार्मोन तथा विटामिन पर काम किया। (निधन-19 अप्रैल 1975)
- 2005- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ मॉरिस आर. हिलमैन का निधन हुआ, जिन्होंने कई बीमारियों के टीकों का निर्माण किया। इनमें कण्ठमाला का रोग, खसरा, चेचक, हेपेटाइटिस (ए.,बी.) निमोनिया और इंफ्लुएन्ज़ा आदि बीमारियां शामिल हैं। (जन्म-30 अगस्त 1919)
- 1948-अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक फ्रेड्रिक ओर्पन बॉवर का निधन हुआ, जिनकी प्राथमिक ज़मीनी पौधों तथा फर्न पर अनुसंधान किया। वे खासकर इन पौधों के उद्गम और विकास पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। ( जन्म-4 नवम्बर 1855)।
- 1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
- 1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।
- 1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
- 1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गई।
- 1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
- 1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
- 2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
- 2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
- 2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफि़ले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
- 2005 - ब्रिटेन के युवराज चाल्र्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
- 2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
- 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि की। नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
- 2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर जि़ला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
- 1770 - जर्मन भौतिकशास्त्री थॉमस जोहान सीबेक का जन्म हुआ, जिन्होंने 1831 में पता लगाया कि विभिन्न तापमान पर रखे हुए दो संचालक पदार्थों में विद्युतधारा का प्रवाहित होना सीबेक प्रभाव कहलाता है। यह ताप-वैद्युत युग्म (थर्मोकपल) का आधार था।(निधन-10 दिसम्बर 1831)
- 1903 -अमेरिकी ऐन्डोक्रोइनोलॉजिस्ट ग्रैगरी (गुडविन) पिन्कस का जन्म हुआ, थे जिन्होंने स्टेरॉइड की निषेचन विरोधी विशेषताओं के बारे में बताया और पहली गर्भ-निरोधक गोली का निर्माण किया। (निधन- 22 अगस्त 1967 )
- 1915-जर्मनी के जीवाणुविज्ञानी फ्रेड्रिक आगस्ट जोहानेस लोएफ्लर का निधन हुआ, जिन्होंने 1884 में डिप्थीरिया बीमारी के जीव कोराइने बैक्टीरियन डिप्थेरी की खोज की। इसे सर्वप्रथम जर्मन शरीरक्रियाविज्ञानी थ्योडर क्लेब्स ने डिप्थीरिया रोगी के गले में ढूँढ़ा था। (जन्म 24 जून 1852)
- 1850- अंग्रेज़ रसायनज्ञ विलियम प्रॉउट का निधन हुआ जिन्हें पाचन क्रिया, जैव रसायन तथा परमाणु भार पर कार्य करने के लिए जाना जाता है। वे मुख्य रूप से सन् 1815 में दी गई प्रॉउट की परिकल्पना के लिए जाने जाते हैं। इसके अनुसार सभी तत्वों के परमाणु भार हाइड्रोजन के परमाणु भार के अपवर्त्य होते हैं। (15 जनवरी 1785) ।
- 1886 -जर्मन वैज्ञानिक डॉ. कार्ल गैसनर को शुष्क सेल ईजाद करने के लिए जर्मन पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1857 - भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फांसी दी गई।
- 1929 - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम फेंकने के ज़ुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ़्तार किया गया।
- 1950 - भारत और पाकिस्तान के लियाकत-नेहरू संधि पर हस्ताक्षर।
- 1953-पहली त्रिआयामी फिल्म मैन इन द डार्क न्यूयॉर्क के ग्लोब थिएटर में प्रदर्शित हुई।
- 1988 - जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 - ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वल्र्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
- 2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
- 2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2008 - आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अपने यहां सिखों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
- 1924 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ।
- 1894 - भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन।
- 2008 - हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विद्वान और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का निधन हुआ।
- 1818 - जर्मन रसायन शास्त्री ऑगस्ट विल्हेम वॉन हॉफमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने विद्यार्थी सर विलियम हेनरी पर्किन के साथ एनिलीन पर अनुसंधान किया जिससे ऐनिलीन डाई उद्योग की नींव पड़ी। उन्होंने फॉर्मैल्डीहाइड सहित रोज़ैनिलीन आदि कई यौगिकों का निर्माण किया। (निधन-2 मई 1892)
- 1911- अमेरिकन जीव रसायनज्ञ मेल्विन कैल्विन का जन्म हुआ, जिन्होंने उस प्रणाली को स्पष्ट रूप से समझाया जिसके द्वारा कार्बन डाईआक्साइड हरे पौधों में सम्मिलित होती है। इस कार्य के लिए उन्हें सन् 1961 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।(निधन-8 जनवरी 1997)
- 1860- फ्रांसीसी जीव विज्ञानी और कोशिका विज्ञानी फेलिक्स डुजार्डिन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रोटोज़ोआ तथा अकशेरुकीय प्राणियों के वर्गीकरण का अध्ययन किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा कि एक कोशिकीय जीवों को एक अलग वर्ग में रखा जाना चाहिए, जिसे उन्होंने राइज़ोपोडा कहा। (जन्म-5 अप्रैल 1801)
- 1984 -रूसी भौतिकशास्त्री पायट्र लियोनिडोविच कपिट्सा का निधन हुआ, जिन्हें अल्पतापमान भौतिकी तथा मूलभूत उच्चचुम्बकीय क्षेत्र पर अनुसंधान करने के लिए 1978 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 जुलाई 1894)।
- 1827- माचिस के निर्माता जॉन वॉकर की माचिस पहली बार बिकी। उन्होंने माचिस का निर्माण एक साल पहले किया था।
- 1923 - मस्तिष्क का ट्यूमर निकालने का पहला ऑपरेशन न्यूयॉर्क में डॉ. कार्ल विनफील्ड के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
- 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
- 1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
- 2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार योर आनर का प्रकाशन प्रारम्भ।
- 2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
- 2008 - असम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा ने अपना 30 वां स्थापना दिवस मनाया। पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
- 1920 - प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ।
- 1942 - भारतीय फि़ल्म अभिनेता जितेन्द्र का जन्म हुआ।
- 1911 -अंग्रेज़ भौतिक मानव विज्ञानी, भूगर्भशास्त्री तथा जीवाश्म विज्ञानी केनेथ (पेज) ओक्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवाश्म हड्डियों में फ्लोराइड की मात्रा माप कर जीवाश्म का काल निर्धारण का तरीका बताया। (निधन-2 नवम्बर 1981)
- 1860- अमेरिकी उद्योगपति तथा समाजसेवी विलियम कीथ कैलॉग का जन्म हुआ, जिन्होंने अच्छे और स्वास्थ्य कर नाश्ते के तौर पर मक्के के फ्लैक्स तैयार किए, और 1906 में कैलॉग कम्पनी की स्थापना की। (निधन- 6 अक्टूबर 1951)
- 2001- गोपालसमुद्रम नारायण अय्यर रामचन्द्रन का निधन हुआ, जो आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं। वह मुख्य रूप से पेप्टाइड की संरचना स्पष्ट करने के लिए रामचन्द्रन प्लॉट के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं। वे कोलेजन की त्रि-वलयी (ट्रिपल हेलिक्स) संरचना बताने वाले पहले व्यक्ति थे। (जन्म-8 अक्टूबर 1922)
- 1947 -अमेरिकी अन्वेषक और कार निर्माता हेनरी फोर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 24 दिसम्बर 1893 में पहली गैस मोटर का निर्माण किया। सन् 1903 में फोर्ड मोटर कम्पनी की स्थापना की। सन् 1908 में उन्होंने किफायती कार का निर्माण किया। (जन्म-30 जुलाई 1863)
- महत्वपूर्ण दिवेस- महिला चिकित्सा दिवस
- 1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहांगीर के खिलाफ बग़ावत की।
- 1889-जॉर्ज ईस्टमैन के द्वारा कोडैक कैमरा पहली बार बिक्री के लिए रखा गया।
- 1930 - महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आंदोलन छेड़ा।
- 1938-रॉय जे प्लन्केट और उनके सहायक जैक रेबॉक ने संयोगवश एक रासायनिक यौगिक पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन (पीटीएफआई) की खोज की जिसे आज टेफ्लॉन के नाम से जाना जाता है।
- 1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
- 1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
- 1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
- 1985 - पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
- 1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
- 1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
- 2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 1928- अमेरिकी आनुवंशिकविद् और जैव भौतिकशास्त्री जेम्स डेवी वॉट्सन का जन्म हुआ, जिन्हें न्यूक्लिक अम्ल की आण्विक संरचना तथा जैव पदार्थों में सूचना के आदान-प्रदान में उसके महत्व का पता लगाया और बताया कि डीआक्सीराइबोज़ न्यूक्लिक ऐसिड (डी.एन.ए) वह पदार्थ है जो वंशानुगति को नियंत्रित करता है।
- 1911- जर्मन जैव रसायनज्ञ फ्योडर लिनेन का जन्म हुआ, जिन्हें कोलेस्टेराल और वसीय अम्ल के उपापचय के तंत्र तथा यंत्रण पर अनुसंधान करने के लिए कॉनरैड ब्लॉक के साथ 1964 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 8 अगस्त 1979)
- 1963- रूसी-अमेरिकी खगोलशास्त्री ओटो स्ट्रूव का निधन हुआ, जो फ्रेडरिक स्ट्रूव के पोते थे। उन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी के जरिए तारों का गहन अध्ययन किया तथा गैसीय नीहारिकाओं पर अनुसंधान किया। (जन्म-12 अगस्त 1897)
- 1829- नॉर्वेजियन गणितज्ञ नील्स हेनरिक ऐबेल का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक गणित की कई शाखाओं को विकसित किया। सन् 1823 में उन्होंने यह साबित किया कि पांचवीं डिग्री के बहुपदीय समीकरण को हल करने के लिए कोई बीजीय सूत्र नहीं है। (जन्म-5 अगस्त 1802)
- 2001 - पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का निधन हुआ।
- महत्वपूर्ण दिवस- डांडी सत्याग्रह दिवस (1930), ग्राम स्वराज दिवस।
- 1585 - हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था। इस जनसंहार का आदेश स्पेन के तत्कालीन नरेश फि़लिप द्वितीय ने जारी किया था। स्पेन ने हॉलैंड पर अधिकार जमाने के लिए इस देश में व्यापक स्तर पर रक्तपात किया जिसका सबसे स्पष्ट और भयानक उदाहरण हारलम जनसंहार है। जिसमें कम से कम 6 हज़ार हॉलैंड के स्वतंत्रता प्रेमी मारे गये थे। किंतु अंतत: सन 1609 ईसवी में हॉलैंड स्पेन से स्वतंत्र होने में सफल हो गया।
- 1933- डॉ. इवार्ट्स एम्ब्रोज़ ग्राहम ने पहली बार फेफड़ों को निकालने में सफलता प्राप्त की।
- 1964- पहली बिना चालक की ट्रेन लंदन में ज़मीन के नीचे चली।
- 1999 - इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा, मलेशिया में हेन्ड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या किये जाने का कार्यक्रम प्रारम्भ।
- 2002 - भारत, म्यांमार और थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सडक़ परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
- 2006 - सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
- 2008 - अफग़़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
- 2010 - नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
- 1908 - राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री रहे बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ। जिनका जन्म दिवस समता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1804 -जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का जन्म हुआ जिन्होंने सबसे पहले यह सिद्धान्त दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आंतरिक संरचना का सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। (निधन-23 जून 1881)
- 1894-अमेरिकी विमान निर्माता तथा बेल एयरक्राफ्ट कम्पनी के संस्थापक लॉरेन्स डेल बेल का जन्म हुआ, जिनके 1947 के विमान ने पहली बार ध्वनि की गति को पीछे छोड़ा। (निधन-20 अक्टूबर 1956
- 1970- अमेरिकी आनुवांशिकविद् अल्फ्रैड हेनरी स्टर्टेवैन्ट का निधन हुआ , जिन्होंने 1913 में फलमक्खी (ड्रॉसोफिला) में गुणसूत्रों के जीन की स्थिति चित्रित करने की विधि विकसित की। उनकी गुणसूत्र चित्रण की विधि आज गुणसूत्र सम्बन्धी अध्ययन में बहुत उपयोगी है। (जन्म-21 नवम्बर 1891)
- 1967-अमेरिकी आनुवांशिकविद् हर्मन जोजफ़ म्युलर का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि जीवित कोशिकाओं के जीन या गुणसूत्रों पर एक्स किरणों की बौछार द्वारा उत्परिवर्तन तथा वंशानुगत परिवर्तन किए जा सकते हैं। सन् 1927 में पहली बार ड्रॉसोफिला पर ऐसा प्रयोग किया गया। (जन्म-21 दिसम्बर 1890)
- 1828 - कैस्पेरस वैन वूडेन ने चॉकलेट दूध के पाउडर को पेटेन्ट कराया।
- 1932 - पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सी. ग्लेन किंग ने विटामिन-सी को पृथक किया।
- 1905 - कांगरा घाटी में आए भूकंप में 20 हजार लोगों की जाने गईं थी।
- 1949 - उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
- 1979 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ांसी।
- 1994 - तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नए कर्मापा के रूप में घोषणा।
- 1997 - क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
- 2001 - चीन का अमेरिका विमान और चालक दल लौटाने से इंकार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल।
- 2004 - भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
- 2008 -दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार की। पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
- 2010 - माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट जि़ले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
- 1889 - हिन्दी जगत के कवि, लेखक, पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ।
- 1949 - भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म हुआ।
- 1987 -हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय का निधन हुआ।
- 1938- भारतीय अमेरिकी जैव रसायनज्ञ आनन्द चक्रवर्ती का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले कृत्रिम निर्मित जीव-रूप को पेटेन्ट कराया। यह नया एककोशिकीय जीव स्यूडोमोनस जीवाणु था जिसे अब बर्खोल्डेरिया कैपेशिया के नाम से जाना जाता है।
- 1887 -अमेरिकी जैव रसायनज्ञ विलियम कमिंग रोज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने आहार में एमिनो अम्ल की महत्ता का पता लगाया तथा रोजाना की न्यूनतम मात्रा मालूम की। सन् 1936 में इन्होंने दुग्ध प्रोटीन यानी कैसीन में थ्रियोनाइन नामक ऐमीनो अम्ल का पता लगाया। (निधन-25 सितम्बर 1985)
- 1932 -जर्मन रसायनज्ञ विल्हेम ओस्वाल्ड का निधन हुआ, जो उत्प्रेरण पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें उत्प्रेरण, रासायनिक साम्य तथा अभिक्रिया दर का अध्ययन करने के लिए वर्ष 1909 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-2 सितम्बर 1853)
- 1919 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ तथा भौतिकीविद् सर विलियम क्रूक्स का निधन हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की और बताया कि कैथोड किरणें तेज़ गति की ऋणावेशित किरणें होती हैं। (जन्म-17 जून 1832)
- 1890-जर्मनी के चांसलर और 19वीं शताब्दी के एक सशक्त नेता बिस्मार्क को, जर्मनी के शासक वेल्हेल्म द्वितीय ने पदमुक्त कर दिया।
- 1941-ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध इराक़ के राष्ट्रवादियों ने अपने संघर्ष के दौरान जिसका नेतृत्व ब्रिटेन विरोधी धड़े के नेता रशीद आली गीलानी कर रहे थे, बग़दाद पर नियंत्रण कर लिया।
- 1969 -डॉ. डेन्टन कूली ने दो महीने के बच्चे में पूर्ण कृत्रिम हृदय प्रत्यारोपित किया।
- 1973 - फ्रांसिस डब्ल्यू. डॉरियन ने दोनों तरफ धार वाली रेजऱ ब्लेड के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुंचे, भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
- 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली। ज़ायोनी सैनिकों ने पश्चिमी तट में स्थित फि़लिस्तीनी नगर जेनीन पर आक्रमण किया।
- 2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम की घोषणा की।
- 2007 - नई दिल्ली में 14 वां सार्क सम्मेलन शुरू।
- 2008 - प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया। समाजसेवी मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया।
- 1929 - साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ।
- 2010 - अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन हुआ।
- 1680 - मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का निधन हुआ।
- 1845-ब्रिटेन में जन्मे कृषि वैज्ञानिक विलियम जेम्स फैरर का जन्म हुआ, जिन्होंने गेहूं की कई सूखा-प्रतिरोधी तथा रोगप्रतिरोधी किस्में विकसित कीं तथा आस्ट्रेलिया की गेहूं उत्पादन बढ़ाने में मदद की। (निधन-16 अप्रैल 1906)
- 1898- अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी कैथरीन एसाउ का रूस में जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह विषाणु पौधों के ऊतकों को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर उन्होंने विषाणुओं के प्रारम्भिक और द्वितीयक स्तर प्रभाव में फर्क का पता लगाया। (निधन-4 जून 1997)
- 1980 - अंग्रेज़ समुद्र भू भौतिकशास्त्री सर ऐडवर्ड क्रिस्प बलार्ड का निधन गुआ, जो भू-चुम्बकत्व पर किए अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महाद्वीपीय बहाव का सिद्धांत विकसित करने में योगदान दिया। (जन्म-21 सितम्बर 1907)
- 1974- अमेरिकी जन्तु विज्ञानी मास्र्टन बेट्स का निधन हुआ, जिन्होंने मच्छरों पर अनुसंधान किए और पीत बुखार की रोकथाम में सहायता दी। उन्होंने 1949 में नैचुरल हिस्ट्री आफ मॉस्किटोज़ नामक पुस्तक लिखी। (जन्म-23 जुलाई 1906)।
- 1984 - स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1989 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।
- 1902 - शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली खां का जन्म हुआ।
- 1889-चाल्र्स एम. हॉल ने ऐल्युमिनियम को उसके अयस्क से अलग करने की विद्युत अपघटन विधि का पेटेन्ट कराया जिसे उन्होंने 23 फरवरी 1886 को आविष्कृत किया था।
- 1935- स्कॉटलैण्ड के भौतिकशास्त्री रॉबर्ट वॉट्सन वॉट ने राडार के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1934-अमरीकी गणितज्ञ पॉल जोजफ़ का जन्म हुआ, जिन्हें समुच्चय सिद्धान्त पर आधारभूत कार्य करने के लिए वर्ष 1966 में फील्ड मैडेल का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1931-फ्रांसीसी-ऑस्ट्रेलियाई चिकित्सक जैकस फ्रान्सिस अल्बर्ट पियरे मिलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1962 में जीवों में रोगप्रतिरोधक क्षमता के विकास में थाइमस ग्रन्थि का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि थाइमस द्वारा टी. कोशिकाओं का निर्माण होता है।
- 1995 -स्वीडन के खगोल भौतिकीविद् हैनेज़ ओलोफ गोएस्टा अल्फ्वैन का निधन हुआ, जो प्लाज़्मा भौतिकी (आयनीकृत गैसों का अध्ययन) के क्षेत्र के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। उन्हें चुम्बकीय जलगतिकी (मैग्नेटोहाइड्रोडायनामिक्स) पर आधारभूत अनुसंधान के लिए 1970 में फ्रान्स के लुइस नील के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-30 मई 1908)
- 1952 - फ्रांसीसी खगोल शास्त्री बरनार्ड (फर्डीनैन्ड) ल्याट का निधन हुआ, जिन्होंने 1930 में कोरोनोग्राफ का आविष्कार किया। यह ऐसा उपकरण है जो सूर्यग्रहण के बिना भी सूर्य के प्रभामंडल (कोरोना) का अध्ययन करने में सहायक है। इसमें एक चक्का होता है जो सूर्य की चमकीली सतह को ढंक लेता है। (जन्म-27 फरवरी 1897)।
- 1765 - रूस के कवि और साहित्यकार मिखाइल लोमीनोसोव का निधन हुआ। वे सन 1711 ईसवी में जन्मे थे । रुसी साहित्य की अत्याधिक सेवा के कारण उन्हें इस साहित्य का जनक कहा जाता है।
- 1805-बच्चों की कहानियां लिखने के लिए विख्यात लेखक और कवि क्रिस्टन ऐंडरसन का डेनमार्क में जन्म हुआ। ऐंडरसन के जन्म दिन को विश्व में बाल पुस्तक दिवस के रुप में मनाया जाता है।
- 1982 -अर्जेन्टाइना की नौसेना ने फ़ाकलैंड या मालवीनास द्वीप पर आक्रमण करके छापामारों के प्रभाव वाले इस द्वीप पर क़ब्ज़ा कर लिया।
- 1840 -प्रसिद्ध फ्रांसीसी उपन्यासकार ईमेल ज़ोला पेरिस में जन्मे। उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास प्रकृतिवाद था जो वर्ष 1888 में प्रकाशित हुआ। उनका देहान्त 29 दिसम्बर वर्ष 1902 ईसवी को हुआ।