इतिहास
इतिहास में 15 दिसंबर
15-Dec-2021 9:11 AM
- 1516 -दक्षिणी अमरीका के देश अर्जेंटाइना की खोज के बाद, स्पेन के अप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुंचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ। यह क़ब्ज़ा अर्जेंटाइना की जनता द्वारा वर्ष 1916 में विद्रोह तक जारी रहा। इस समय अर्जेंटाइना में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यह देश एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। चिली, ओरुगवे, ब्राज़ील पैरागुए और बोलीविया इसके पड़ोसी देश हैं।
- 1852 -फ्रांस के भौतिक शास्त्री तथा प्रसिद्ध अविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ। उन्होंने 1896 ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता थी। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1974 - ईंधन की खपत को कम करने अमरीका ने नई गति सीमा तय की। साल 1973 में अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था और साथ ही कई ऐसे क़दम उठाए थे जिनकी वजह से तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढक़र अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं। इसी साल इसी वजह से अमरीका ने भी अपने यहां वाहन चालन की गति सीमा कम कर दिया था।
- 1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
- 1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति।
- 1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ्तर पर उग्रवादियों द्वारा किए जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
- 2000 - चेरनोबिल रिएक्टर हमेशा के लिए बंद किया गया।
- 2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
- 1950 - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
- 1916 - ब्रिटिश भौतिकीविद् मॉरिस ह्यू फ्रेड्रिक विल्किन्स का जन्म हुआ, जिनके डी.एन.ए के एक्स-रे विवर्तन द्वारा किए गए प्रेक्षणों से डी.एन.ए की आण्विक संरचना ज्ञात करने में मदद मिली। (निधन-5 अक्टूबर 2004)
- 1852-फ्रान्सीसी भौतिकी विज्ञानी एन्टॉइन हेनरी बैकेरल का जन्म हुआ, जिन्होंने रेडियोधर्मिता की खोज की। वर्ष 1903 में इन्हें पियरे और मैरी क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-25 अगस्त 1908)
- 1958 - वैज्ञानिक वुल्फगैंग पॉली का निधन हुआ, जिन्होंने 1925 में सुप्रसिद्ध पॉली का अपवर्जन सिद्धांत दिया जिसके अनुसार किसी परमाणु में कोई भी दो इलेक्ट्रॉन, परस्पर एक समान क्वाण्टम अवस्था में नहीं रह सकते। इसके लिए उन्हें 1925 में भौतिकी का नोबल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 अप्रैल 1900)
- 1857-अंग्रेज तकनीकीविद् सर जॉर्ज कैयले का निधन हुआ, जिन्होंने 1853 में पहले सफल ग्लाइडर का निर्माण किया जिसमें किसी इंसान ने उड़ान भरी। इन्होंने इसके लिए पक्षियों की उड़ान का संरचनात्मक एवं कार्यात्मक अध्ययन किया। (जन्म 27 दिसम्बर 1773)।
इतिहास में 14 दिसंबर
14-Dec-2021 11:12 AM
- 1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
- 2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।
- 1995 - बोस्निया शांति समझौते से तीन साल से जारी युद्ध समाप्त हुआ। बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
- 2003 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमरीकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया था। सद्दाम हुसैन अपने गृह नगर तिकरित से 10 किलोमीटर दक्षिण में एक फ़ार्महाउस के बंकर में छिपे हुए थे जब उन्हें ढूंढ निकाला गया।
- 1911 - वर्षों के प्रयासों के बाद दक्षिणी धुव्र की खोज की गयी और पहली बार कुछ खोजकर्ताओं ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया। नार्वे के नाविक और धु्रव विशेषज्ञ रोआल्ड एमन्डसन तथा उनके साथियों ने दक्षिणी धु्रव पर नार्वे का झंडा फहराया परंतु वहां से वापसी के समय यह लोग बर्फ के तूफ़ान में फंस गये और वहीं उनकी मृत्यु हो गई।
- 1805 - ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की। इससे पहले तक इस कोयले को निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाता था। किंतु इस लोहार ने पता लगाया कि यह कोयला जलते समय अत्यधिक ऊष्मा पैदा करता है। इस प्रकार से उर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत मनुष्य को मिल गया।
- 1981 - ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाडिय़ों को अपने अधिकार में कर लिया। ज़ायोनी शासन ने वर्ष 1967 में अरबों के साथ युद्ध के दौरान सीरिया के गोलान क्षेत्र पर अवैध अधिकार किया था।
- 1910 - निबंधकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ।
- 1924-भारतीय अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर का जन्म हुआ।
- 1953 -भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म हुआ।
- 1966 -गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ।
- 1546- डैनिश खगोलविज्ञानी टाइको ब्राहे का जन्म हुआ, जिन्होंने खगोलविज्ञानीय उपकरणों के विकास में योगदान दिया जिससे अनेक तारों की स्थिति का पता लगाया जा सका। (निधन-24 अक्टूबर 1601)
- 1914 - अमेरिकी सूक्ष्मजीव विज्ञानी और आनुवांशिकविद् सोलोमन स्पीगेलमैन जिन्होंने पता लगाया कि डी.एन.ए. के दो स्ट्रैण्डों में से सिर्फ एक में ही आनुवांशिक सूचनाएं होती हैं जो एक स्ट्रैंड से दूसरे स्ट्रैंड में स्थानांतरित होती है। 21 जनवरी 1983
- 1975 - अंग्रेज जंतुविज्ञानी सर जेम्स ग्रे का निधन हुआ, जिन्होंने बीसवीं शताब्दी के जंतुवैज्ञानिक अनुसंधान में बहुत योगदान दिया। इन्होंने जीवित कोशिका और जीवित जंतुओं में क्रमागत उन्नति सम्बन्धी अध्ययन किया। (जन्म 14 अक्टूबर 1891)
- 1943- अमेरिकी चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर खाद्य विज्ञान के अग्रणी, जॉन हॉर्वे कैलॉग जिन्होंने सूखे अनाज के नाश्ते का विकास किया तथा अनाज के फ्लेक्स उद्योग की नींव रखी। उन्होंने कम कैलोरी वाले नाश्ते पर जोर दिया। उनके भाई विलियम के. कैलॉग ने भूने हुए मक्के के फ्लेक्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया और 1906 में बैटल क्रीक कॉर्न फ्लेक कम्पनी खोली। (जन्म 26 फरवरी 1852)।
इतिहास में 13 दिसंबर
13-Dec-2021 10:56 AM
- 1893-न्यूयॉर्क में टी.बी. के उपचार के लिए पहली प्रयोगशाला बनी।
- 1938 -कैसीन फाइबर के लिए अर्ल ओवैन्डो व्हाइटियर और स्टीफन फिलिप गोल्ड को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1981 - पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
- 2001 -दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला। इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
- 2002 - यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
- 2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
- 2006 - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
- 2007 - श्रीलंकाई सेना और लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
- 2008- जम्मू-कश्मीर के पांचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57 प्रतिशत मतदान हुआ।
- 1986 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।
- 1923- अमेरिकी भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एण्डरसन का जन्म हुआ, जिन्हें अर्धचालकता, अतिचालकता और चुम्बकत्व पर अनुसंधान करने के लिए जॉन एच. वैन व्लेक और सर नेविल एफ. मॉट के साथ 1977 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1870 -अमेरिकी अंग्रेज़ी प्रोफेसर डैलस लोरे शार्प का जन्म हुआ, जो अपने समय के मशहूर प्रकृति लेखक माने जाते हैं। इनके निबंध लोगों को प्रकृति के बारे में बताते थे। वर्ष 1901 में इनकी पहली पुस्तक वाइल्डलाइफ नियर होम छपी। (निधन-29 नवम्बर 1929)
- 1935- फ्रांसीसी रसायनज्ञ विक्टर ग्रिगनार्ड का निधन हुआ, जिन्हें ग्रिगनार्ड अभिक्रिया के लिए वर्ष 1912 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 मई 1871)
- 1930- आस्ट्रियाई रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ प्रेग्ल का निधन हुआ, जिन्हें 1923 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने कार्बनिक यौगिकों के माइक्रोएनालिसिस की तकनीक विकसित की। (जन्म 3 सितम्बर 1869)।
इतिहास में 12 दिसंबर
12-Dec-2021 10:22 AM
- 1896 -गुग्लिएल्मो मार्कोनी ने लंदन के टॉयनबी हॉल में अपना रेडियो उपकरण प्रदर्शित किया।
- 1911-भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई। जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
- 1981 - पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
- 1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
- 1996 - भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
- 1998 - अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाने की मंजूरी, साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।
- 2001 - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिए।
- 2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छह साल का कारावास व 13 हजार डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई। मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया। अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबंध लगाए।
- 2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के और शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 1949 - तमिल एवं हिन्दी फि़ल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ।
- 1981 - भारत के क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्म हुआ ।
- 1964 - राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ।
- 2005 -हिन्दी फि़ल्में और टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माता निर्देशक रामानंद सागर का निधन हुुआ।
- 1866 - स्विस रसायनज्ञ अल्फ्रैड वर्नर का जन्म हुआ, जिन्हें संकुल यौगिकों पर किए गए कार्य के लिए सन् 1913 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने बताया कि त्रिविम (स्टीरियोकेमिस्ट्री) केवल कार्बनिक यौगिकों में ही नहीं मिलता बल्कि यह समूचे रसायन विज्ञान के लिए लागू होता है।
- 1846-जर्मन रसायनज्ञ यूजीन बाउमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि थायरॉइड ग्रन्थि में आयोडीन होता है। इससे पहले यह जानकारी नहीं थी कि जन्तुओं में आयोडीन तत्व पाया जाता है। (निधन-3 नवम्बर 1896)
- 1971-अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड सैरनॉफ का निधन हुआ, जो रेडियो तथा टी.वी. प्रसारण के विकास में अग्रणी माने जाते हैं। जिन्होंने 1926 में टेलीविजऩ नेटवर्क एन.बी.सी. की स्थापना की।(जन्म- 27 फरवरी 1891)
- 2008- अमेरिकी चिकित्सक, तथा विषाण ुविज्ञानी डी. कार्लेटन गैज्युसेक का निधन हुआ, जिन्हें बैरुक एस. ब्लमबर्ग के साथ 1976 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें यह सम्मान संक्रामक बीमारियों की शुरुआत तथा उनके प्रसार के बारे में नई खोज करने के लिए मिला। (जन्म 9 सितम्बर 1923)।
इतिहास में 11 दिसंबर
11-Dec-2021 10:33 AM
- 1687-ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
- 1911 -मैडम क्यूरी को दुबारा नोबेल पुरस्कार मिला। वे दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली दुनिया की पहली वैज्ञानिक बनीं।
- 1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- 1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
- 1997 -जापान के क्योटो में दुनिया के 150 देशों ने धरती पर ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम के लिए ग्रीनहाउस गैसों के नियंत्रण पर सहमति जताई। ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
- 1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फि़ल्म समारोह में तमिल फि़ल्म टेररिस्ट सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
- 2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
- 2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
- 1882 - तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ।
- 1922 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म हुआ।
- 1931 -धार्मिक आन्दोलकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ।
- 1969 -भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ।
- 2004 - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ।
- 1998 - प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ।
- 1843- जर्मन चिकित्सक हेनरिक हर्मन रॉबर्ट कोख का जन्म हुआ, जो जीवाणु विज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। जिन्होंने क्षय रोग तथा हैजा के जीवाणुओं की खोज की।(निधन-27 मई 1910)
- 1925-अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी पॉल ग्रीनगार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह ड्रग दिमाग को प्रभावित करती है। उन्होंने नशे की लत (ड्रग एडिक्शन) को मानसिक बीमारी माना। इसके लिए इन्हें स्वीडन के एरविन कार्लसन तथा आस्ट्रियाई-अमेरिकी एरिक आर. कैण्डेल के साथ वर्ष 2000 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1933- फ्रांसीसी क्रिस्टलोग्राफर जॉज्र्स फ्रीडेल का निधन हुआ, जिन्होंने क्रिस्टलों बाह्य और आंतरिक संरचना के बारे में जानकारी दी। ये सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी खनिजविज्ञानी चाल्र्स फ्रीडेल के सुपुत्र थे। (जन्म-19 जुलाई 1865)
- 1978-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ विन्सेन्ट ड्यू विग्नैउ का निधन हुआ, जिन्हें जैव रासायनिक रूप से महत्वपूर्ण सल्फर यौगिकों पर अध्ययन करने के लिए, खासकर पहले पॉलीपेप्टाइड हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए, वर्ष 1955 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 18 मई 1901)
- महत्वपूर्ण दिवस- यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)
इतिहास में 10 दिसंबर
10-Dec-2021 9:33 AM
- 1901-नोबेल पुरस्कार दिए जाने की शुरुआत हुई।
- 1984 -पहली बार सौरमण्डल के बाहर किसी ग्रह की खोज हुई।
- 1994 - यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
- 1998 - अमत्र्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1999 - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
- 2000 - नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
- 2002 - अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
- 2003 - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
- 2004 - ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
- 2005 - कजाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2006 - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
- 2007 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
- 1878 - वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ।
- 2001 - भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन हुआ।
- 1934 - अमेरिकी विषाणु विज्ञानी हॉवर्ड मार्टिन टेमिन का जन्म हुआ, जिन्हें उनके प्रोफेसर रैनेटो डलबैक्को और उनके ही दूसरे विद्यार्थी डेविड बाल्टिमोर के साथ रिवर्स ट्रान्सक्रिप्टेज़ एन्ज़ाइम की खोज के लिए वर्ष 1975 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1994)
- 1932 - स्कॉटलैण्ड के एक प्रत्यारोपण विशेषज्ञ (रॉबर्ट मरे) रॉस टेलर का जन्म हुआ। उन्होंने वृक्क प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लाण्ट) के तकनीकी विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। (निधन-24 अक्टूबर 2003)
- 1911- अंग्रेज़ वनस्पति विज्ञानी सर जोजफ़़ डाल्टन हूकर का निधन हुआ, जिन्होंने जॉर्ज बेन्थम के साथ मिलकर वनस्पतियों का एक महत्वपूर्ण वर्गीकरण दिया जो काफी मशहूर माना जाता है।(जन्म 30 जून 1817)
- 1896 स्वीडिश रसायनज्ञ और अन्वेषक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल का निधन हुआ, जिन्होंने डायनामाइट की खोज की। इससे उन्हें अच्छी खासी आय हुई जिसका एक बड़ा हिस्सा उन्होंने समाज तथा विज्ञान के विकास में योगदान करने के लिए अर्पित किया जिससे नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हुई। (जन्म-21 अक्टूबर 1833)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व मानवाधिकार दिवस ।
इतिहास में 9 दिसंबर
09-Dec-2021 6:30 PM
- 1884 -बॉल बियरिंग रोलर स्केट्स के लिए पहला पेटेन्ट रिचर्डसन स्केट्स कम्पनी के लेवेन्ट एम. रिचर्डसन के नाम जारी किया गया।
- 1968-कम्प्यूटर माउस का पहला प्रदर्शन किया गया।
- 1993 -अंतरिक्ष में स्थापित हबल दूरबीन में आई खऱाबी को दूर करने में अंतरिक्ष यात्रियों को क़ामयाबी हासिल हुई थी। दरअसल दूरबीन को ऊर्जा प्रदान करनेवाले सोलर पैनल में मामूली खऱाबी आ गई थी जिसकी वजह से उससे ली गई तस्वीरें सही नहीं आ रही थीं। इसके चलते कऱीब डेढ़ अरब डॉलर के ख़र्च से बनाए गए हबल दूरबीन का दर्पण सपाट हो गया था।
- 1998 - रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया, आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाडिय़ों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकार की।
- 2000 - दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढक़र विकसित देश किया गया।
- 2001 - यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली; तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
- 2002 - जॉन स्नो अमेरिका के नए वित्तमंत्री बने।
- 2006 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र हत्फ़-3 गज़ऩवी का परीक्षण किया।
- 2007 - पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
- 2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
- 1929 -हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म हुआ।
- 1945 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म हुआ।
- 1868-जर्मन रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ हैबर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1909 में सीधे नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन से अमोनिया के संश्लेषण की नई पद्धति का विकास किया। जिसके लिए उन्हें सन 1918 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-29 जनवरी 1934)
- 1742- स्वीडन के रसायनज्ञ कार्ल विल्हेम शीले का जन्म हुआ, जिन्होंने 1772 में ऑक्सीजन की खोज की। शीले एक उत्साही प्रयोगविद् थे जिन्होंने कठिन और घातक परिस्थितियों में काम किया। अपनी एकमात्र पुस्तक कैमिकल आब्ज़र्वेशन्स एण्ड एक्सपैरिमेन्ट आन एयर एण्ड फायर में उन्होंने आक्सीजन और नाइट्रोजन के बारे में बताया। उन्होंने कई तत्वों की खोज की जिनमें क्लोरीन (1774), मैंगनीज़ (1774), टंग्सटन (1781) आदि शामिल हैं। (निधन-21 मई 1786)
- 1935- अमेरिकी जीव विज्ञानी लैफेयेट बैनेडिक्ट मेण्डल का निधन हुआ, जिनके विटामिन और प्रोटीन के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण खोज की जिससे खाद्य और पोषक तत्वों के बारे में आधुनिक ज्ञान का पता चला। (जन्म 5 फरवरी 1872)
- 1974-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और जैव भौतिक विज्ञानी जोजफ़ गिल्बर्ट हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने समस्थानकों का कैंसर रोग के उपचार में प्रचलन शुरू किया। (जन्म 19 अगस्त 1909)
इतिहास में 8 दिसंबर
08-Dec-2021 8:20 AM
- 1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
- 1993- अमेरिकी सैन्य सैक्रेटरी ने घोषणा की कि जी.पी.एस. (ग्लोबल पोज़ीशनिंग सिस्टम) 100 मीटर के अन्दर सही स्थिति दर्शाता है।
- 1994- पीटर आर्मब्रस्टर के नेतृत्व में जर्मन वैज्ञानिकों के दल ने तत्व-111 की खोज की जिसका नाम अनअनअनियम रखा गया।
- 1998 - पूर्व लेफ़्िटनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
- 2000 - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार गोलनेटमाइन खोजा।
- 2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
- 2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
- 2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2005 - रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
- 2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफग़़ानिस्तान के मूसा कला जि़ले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
- 1877 - प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म हुआ।
- 1900 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म हुआ।
- 1935 - भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।
- 1946 -भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ।
- 1947-भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन हुआ।
- 1924 - अंग्रेज़ सूक्ष्म जीव विज्ञानी जॉन स्मिथ का जन्म हुआ, जो न्यूक्लिक अम्ल पर अनुसंधान करने वाले अग्रणी वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। इन्होंने आर.एन.ए. की संरचना स्थापित करने में, तथा जीवाणु के डी.एन.ए. के क्षार के मिथाइलीकरण में योगदान दिया। (निधन- मृत्यु 22 नवम्बर 2003)
- 1730- जर्मनी के वनस्पतिविज्ञानी जोहान हेड्विग का जन्म हुआ, जिन्होंने हरिता (मॉस) के बारे में जानकारी को सुविकसित और समृद्ध किया।(निधन- 18 फरवरी 1799)
- 1970-अमेरिकी एंडोक्राइनोलॉजिस्ट फिलिप एडवर्ड स्मिथ का निधन हुआ, जिन्होंने पीयूष ग्रन्थि का महत्व बताया। (जन्म-1 जनवरी 1884)
- 1986- अमेरिकी भूरसायनज्ञ हैरिसन ब्राउन का निधन हुआ, जो प्लूटोनियम के पृथक्करण के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 26 सितम्बर 1917)।
- ----
- 8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
इतिहास में 7 दिसंबर
07-Dec-2021 9:18 AM
- 1782- मैसूर के सुल्तान हैदर अली का निधन।
- 1825- ईस्ट इंडिया कंपनी का भाप के इंजन वाला जहाज पहली बार भारत पहुंचा।
- 1826- देश में पहली बार आधिकारिक तौर पर हिंदू विधवा विवाह सम्पन्न हुआ।
- 1981- यूरोपिय देश स्पेन नाटो का सदस्य बना।
- 1987- कैलिफोर्निया में साउथ वेस्ट एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त , 43 लोगों की मौत।
- 1988- अरमेनिया में भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, करीब पांच लाख बेघर हुए।
- 1995- दूरसंचार उपग्रह इनसेट 2 सी का प्रक्षेपण। दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
- 2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वल्र्ड 2002 बनीं।
- 2004 - हामिद करजई ने अफग़़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकी कारणों से स्थगित।
- 2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का खिताब जीता।
- 1879 - भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का जन्म हुआ।
- 1941- दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी वायुसेना ने हवाई के पर्ल हार्बर स्थित अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर अचानक हमला कर दिया और ब्रिटेन और अमरीका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। जापानी बमवर्षक विमानों ने अमरीकी जंगी जहाज़ों, विमानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। हमले में छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट हो गए थे और 2400 से ज़्यादा अमरीकी सैनिक मारे गए थे।
- 2001-तालेबान शासन ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह अफग़़ानिस्तान में 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई। अफग़़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालेबान शासन के बीच हुए समझौते के आधार पर ही कट्टरपंथी तालेबान अपने धार्मिक गढ़ कंधार को छोडऩे के लिए तैयार हुए थे।
- 1662 -ब्लेज़ पास्कल नामक फ्रांस के गणितज्ञ, लेखक और कैल्कयुलेटर मशीन के आविष्कारक का निधन हुआ। वे जून सन 1623 में जन्में थे। उन्हें बचपन से ही गणित से विशेष से लगाव था। इसी प्रकार उनके पिता का उस समय के विद्वानों और वैज्ञानिकों से मिलना जलना था। जिससे पास्कल की क्षमताओं को उभरने का अच्छा अवसर मिला। पास्कल अपने जीवन के अंतिम दिनों में धर्म से बहुत निकट हो गये थे और इस विषय में उन्होंने पुस्तकें भी लिखीं।
- 1889 -विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी बनाई गयी। यह गाड़ी जर्मनी के एक वैज्ञानिक कार्ल फ्रेडरिक बेन्ज़ ने बनाई थी। इस गड़ी की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इसमें इंधन के रुप में पेट्रोल या फिर अलकोहल का प्रयोग होता था। वर्तमान काल की बसें उस गाड़ी का संपूर्ण रुप हैं। कार्ल बेन्ज़ 1929 में संसार से चल बसे।
इतिहास में 6 दिसंबर
06-Dec-2021 11:51 AM
- 1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रान्सिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
- 1917 -फिऩलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
- 1958-इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। फ्रांस के सबसे ऊंचे पहाड़ माने ब्लान के नीचे खोदी गयी यह सुरंग 6 किलोमीटर लंबी है और यह इटली तथा फ्ऱांस को एक दूसरे से जोड़ती है। इसकी ख़ुदाई का काम 6वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
- 1992 - उग्र हिंदुओं की एक भीड़ ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था और शहर के कई अन्य मुस्लिम ठिकानों पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद भारत में भयानक सांप्रदायिक दंगों की शुरुआत हो गई थी।
- 1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
- 1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फऱार।
- 2001 - अफग़़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
- 2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर खिताब दिया गया।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
- 2008- केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ।
- 1956 - राजनीतिक नेता और बौद्ध पुनरुत्थानवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।
- 1814- फ्रांसीसी आविष्कारक ऐडॉल्फ सैक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेन्ट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
- 1638-स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ, जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। इन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया। (निधन- अक्टूबर 1675)
- 1976-अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
- 1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था।(जन्म 17 अगस्त 1699)
- महत्वपूर्ण दिवस- नागरिक सुरक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस।
इतिहास में 5 दिसंबर
05-Dec-2021 12:19 PM
- 1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
- 1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
- 1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
- 1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।
- 1992 - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भडक़ उठे।
- 1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का कि़ला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।
- 1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को क्रिवाक श्रेणी के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
- 2001 - अफग़़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
- 2005 - एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गे) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
- 2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मेदेवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। कांग्र्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
- 1932 - हिन्दी फि़ल्मों की मशहूर अभिनेत्री नादिरा का जन्म हुआ।
- 1941 -प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ।
- 1950 - भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ।
- 1951 - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
- 1892-ब्रिटेन के आनुवांशिकविद् और बायोमेट्रीशियन जॉन बर्डन सैंडरसन हाल्डेन का जन्म हुआ, जिन्होंने जनसंख्या आनुवांशिकी और विकास के अध्ययन के नए रास्ते खोले। (निधन-1 दिसम्बर 1964)
- 1863-इंजीनियर और अन्वेषक जेम्स (वार्ड पैकार्ड) का जन्म हुआ, जिन्होंने पैकार्ड आटोमोबाइल कम्पनी की स्थापना की। वर्ष 1889 में इन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर पैकार्ड इलेक्ट्रिक कम्पनी की स्थापना की, फिर इन्होंने ट्रान्सफॉर्मर, फ्यूज़ बॉक्स और केबल आदि का निर्माण किया। (निधन-20 मार्च 1928)
- 1914-ऑगस्ट वाइज़मैन जर्मन जीवविज्ञानी तथा आनुवांशिकता-विज्ञान के संस्थापकों में से एक ऑगस्ट वाइज़मैन का निधन हुआ, जिन्हें खास कर के उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति के सिद्धांत तथा जर्मप्लाज़्म सिद्धांत के लिए जाना जाता है।(जन्म 17 जनवरी 1834)
- 1930-डच वैज्ञानिक, चिकित्सक, स्वच्छता अभियानी क्रिश्चियान ईज्कमैन का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि बेरी-बेरी कुपोषण के कारण होता है, इसी के बाद विटामिन की खोज को आधार मिला। (जन्म 11 अगस्त 1858)
इतिहास में 4 दिसंबर
04-Dec-2021 9:46 AM
- 1894-जॉर्ज पार्कर के नाम फाउन्टेन पेन के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1899 -पहली बार टाइफाइड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया।
- 1973 -पायोनियर-10 बृहस्पति ग्रह पर पहुंचा।
- 1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफ़ाउंडर प्रक्षेपित किया।
- 1999 - सं.रा. अमेरिका के अडिय़ल रुख के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
- 2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वल्र्ड 2004 चुना गया।
- 2006 - फिलीपींस के एक गांव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
- 2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
- 1910 - भारत के आठवें राष्ट्रपति का रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म हुआ।
- 1919 - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्दर कुमार गुजराल का जन्म हुआ।
- 1908 -अमेरिकी जीवविज्ञानी अल्फ्रैड डे हर्शे का जन्म हुआ, जिन्होंने मैक्स डेलब्रुक और सैल्वडोर ल्युरिया के साथ 1969 में शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार उन्हें जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफेज़) विषाणु पर अध्ययन करने के लिए मिला। यह 1956 का मशहूर ब्लेन्डर प्रयोग है।(निधन- 22 मई 1997)
- 1858-अमेरिकी अन्वेषक और आविष्कारक चेस्टर ग्रीनवुड का जन्म हुआ, जिन्होंने कानों के मफलर का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें 13 मार्च को पेटेन्ट जारी किया गया। एक बार सर्दी में स्केटिंग करते हुए कानों में चुभन महसूस हुई तो इससे बचने के लिए उन्होंने बीवर के फर को एक पतले फ्रेम में लगाया और कानों को ढंक लिया। उसके बाद तो बस उनके मफलर की मांग बढ़ती गई। (निधन- 5 जुलाई 1937)
- 1945-अमेरिकी जन्तुविज्ञानी और आनुवांशिकविद् थॉमस हन्ट मॉर्गन का निधन हुआ, जो अपने प्रायोगिक अनुसंधान के लिए सुप्रसिद्ध हैं। फलमक्खी पर किए अपने प्रयोग से उन्होंने आनुवांशिकता का गुणसूत्र सिद्धान्त प्रतिपादित किया।(जन्म 25 सितम्बर 1866)
- 1893- ब्रिटिश भौतिकविद् जॉन टिण्डल का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि आसमान नीला क्यों दिखाई देता है। इन्होंने दिप्तिमान ऊष्मा पर भी कार्य किया। टिण्डल काफी प्रसिद्ध व्याख्याता थे। (जन्म 2 अगस्त 1820)
इतिहास में 3 दिसंबर
03-Dec-2021 9:51 AM
- 1469-इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
- 1851-पेरिस की जनता ने नेपोलियन बोनापार्ट के भतीजे लुईस नेपोलियन के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया।
- 1984-भोपाल नगर में अमरीकी केमिकल फैक्ट्री युनियन कार्बाइड से गैस के रिसाव के परिणाम स्वरुप भयानक त्रास्दी हुई। कंपनी के अधिकारियों की ओर से साधानी के नियमों की अनदेखी कारण के होने वाली इस त्रास्दी में कम से कम ढाई हज़ार लोग मारे गए और दसियों हज़ार लोग बीमार हो गए
- 1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
- 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
- 1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
- 1975 - लाओस गणराज्य घोषित।
- 1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
- 1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
- 2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
- 2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
- 1882 - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
- 1884 - भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ।
- 1889 - स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
- 1903 - हिन्दी के कथाकार और निबंध लेखक यशपाल का जन्म हुआ।
- 1982 - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म हुआ।
- 2011- फि़ल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ।
- 1942- अमेरिकी कृत्रिममृदा वैज्ञानिक पीटर सी. शुल्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने कॉर्निंग ग्लास शोधकर्ताओं, रॉबर्ट मॉरर और डॉनल्ड केक के साथ काम करते हुए आप्टिकल फाइबर का निर्माण किया।
- 1193-डच रसायनज्ञ पॉल क्रूट्ज़ेन का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि नाइट्रोजन के यौगिक स्ट्रैटोस्फेयर में ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं। इसके लिए उन्हें सन 1995 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
इतिहास में 2 दिसंबर
02-Dec-2021 11:17 AM
- 1877-लुई पॉल कैलेटेट (1832-1913) ऑक्सीजन को तरल में रूपांतरित करने वाले पहले वैज्ञानिक बने।
- 1942- शिकागो में एनरिको फर्मी और उनके साथियों ने पहले कृत्रिम चेन रिएक्शन का प्रदर्शन किया।
- 1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फि़लिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
- 1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
- 2002 - प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ विडस्टार से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
- 2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफऱत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
- 2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
- 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया।
- 2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
- 1937 -प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
- 1906-अमेरिकी इंजीनियर पीटर कार्ल गोल्डमार्क का जन्म हुआ, जिन्होंने कोलम्बिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम में काम करते हुए सन् 1936 पहले व्यावसायिक रंगीन टी.वी. का निर्माण किया। (निधन- 7 दिसम्बर 1977)
- 1761- फ्रांसीसी अन्वेषक निकोलस लुई रॉबर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने निरंतर पेपर तैयार करने वाली मशीन का आविष्कार किया। (निधन-8 अगस्त 1828)
- 1995- अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ मारिया टेल्केस का निधन हुआ, जो सौर ऊर्जा का पानी के आसवन तथा घरेलू जरूरतों में उसके इस्तेमाल करने की शुरूआत की।(जन्म 12 दिसम्बर 1900)
- 1957- पोलैण्ड के एक न्यूरोफीजिय़ोलॉजिस्ट मैनफ्रेड जे. सैकेल का निधन हुआ, जिन्होंने स्किज़ोफ्रेनिया तथा अन्य मानसिक रोगियों के लिए 1927 में इंसुलिन-शॉक थेरेपी का आविष्कार किया। (जन्म-6 जून 1900)।
इतिहास में 1 दिसंबर
01-Dec-2021 8:50 AM
- 1825 -यूरोपीय देशों का पवित्र संघ नामक गठबंधन रूस के बाहर निकल जाने के साथ ही टूट गया। यह संघ वर्ष 1815 में नेपोलियन की पराजय और वियना कान्फ्रेन्स के बाद रूस, आस्ट्रिया और प्रॉस के राजाओं के बीच समझौते पर हस्ताक्षर से अस्तित्व में आया था।
- 1897-इटली और विश्व के अत्यंत छोटे गणराज्य सैन मैरीनो के मध्य जो इटली के बीच में स्थित है अनाक्रमण संधि हुई। सैन मैरीनो का क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है।
- 1959 -पहली बार बाह्य अंतरिक्ष से पृथ्वी का रंगीन फोटो लिया गया।
- 1987 - अफग़़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डॉ. नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
- 1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया। सौरमण्डल के आठों ग्रह एक कतार में आए।
- 2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
- 2001 - अफग़़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
- 2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला जीती।
- 2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
- 2008 - भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर खिताब जीता।
- 1885 - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का जन्म हुआ।
- 1954 - प्रसिद्ध समाज सेविका मेधा पाटकर का जन्म हुआ।
- 1743 - जर्मन रसायनज्ञ मार्टिन हेनरिक क्लैपरॉथ का जन्म हुआ, जो वैश्लेषिक रसायन विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्होंने यूरेनियम (1789) जिर्क़ोनियम (1789) सीरियम (1803) की खोज की, तथा कई तत्वों की पहचान की। (निधन-1 जनवरी 1817)
- 1925 -अमेरिकी जैवरसायनज्ञ मार्टिन रॉडबेल का जन्म हुआ, जिन्हें प्राकृतिक सिग्नल ट्रान्सड्यूसर प्रोटीन की खोज करने के लिए 1994 में चिकित्सा/शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 7 दिसम्बर 1998)
- 1964-ब्रिटेन के आनुवांशिकविद् और बायोमेट्रीशियन जे.बी.एस. हाल्डेन का निधन हुआ, जिन्होंने जनसंख्या आनुवांशिकी और विकास के अध्ययन के नए रास्ते खोले। (जन्म- 5 नवम्बर 1892)
- 1866- ब्रिटिश सैन्य अधिकारी तथा भूमापन के विख्यात वैज्ञानिक, सर जॉर्ज एवरेस्ट का निधन हुआ, जिन्होंने 1818 से 1843 तक भारत का त्रिकोणमीतिक सर्वेक्षण किया और उपमहाद्वीप का सही मापन किया। सन् 1865 में इनके नाम पर ही हिमालय की एक चोटी का नाम माउन्ट एवरेस्ट रखा गया।(जन्म 1790)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व एड्स दिवस,सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
इतिहास में 30 नवंबर
30-Nov-2021 10:22 AM
- 1804 -फ्रांस के आविष्कारक जोज़ेफ़ कोनियो का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 1899- पहली बार व्यवसायिक रूप से इलेक्ट्रिक ट्रान्समिशन कंडक्टर के रूप में एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया।
- 1997 - भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत।
- 1999 - सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
- 2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने पुनर्मतगणना की अपील की।
- 2001 - विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन, रॉबर्ट टूल्स ने पहली बार पूर्ण रूप से कृत्रिम हृदय प्राप्त किया।
- 2002 - आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
- 2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।
- 2008- मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जांच एजेंसी के गठन की घोषणा की। सरकार ने एसएटी रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया।
- 1822-ब्रिटेन के चिकित्सक और चेचक के टीके की खोज करने वाले एडवर्ड जोन्ज़ का निधन हुआ।
- 1899- अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी ऐन्ड्रिव जैक्सन मॉयर का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रतिजैविक दवा पेन्सिलीन का बड़े स्तर पर उत्पादन किया। (निधन-17 फरवरी 1959)
- 1858- भारतीय पादप शरीर क्रिया विज्ञानी और भौतिकविद् सर जगदीश चन्द्र बसु का जन्म हुआ, जिन्होंने अति छोटी रेडियो तरंगों वायरलेस टेलिग्राफी और अकार्बनिक पदार्थों में विकिरण-प्रेरित क्लांति की विशेषताओं का अध्ययन किया। इन्होंने पौधों की संवेदनाओं का अध्ययन किया। (निधन- 23 नवम्बर 1937)
- 1694- इटली के भौतिक शास्त्री और जैव रसायनज्ञ मार्सेलो मैलपीगी का निधन हुआ, जिन्होंने सूक्ष्म दर्शीय शरीर रचना विज्ञान की स्थापना की। उन्होंने पहले पौधों, कीड़ों, मछलियों, फिर मानवों की शरीर रचना का अध्ययन किया। वे फेफड़े, गुर्दे, मस्तिष्क, जीभ, त्वचा आदि का सूक्ष्मदर्शी से अवलोकन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(जन्म 10 मार्च 1628)
- 1603-अंग्रेज़ वैज्ञानिक विलियम गिलबर्ट का निधन हुआ, जो इलेक्ट्रिक अध्ययन के जनक माने जाते हैं। वे चुम्बकत्व पर अध्ययन करने वाले अग्रणी अन्वेषक थे। (जन्म-24 मई 1544)।
इतिहास में 29 नवंबर
29-Nov-2021 10:54 AM
- 1520 - स्पेन के नाविक फ़र्डिनंड मेजालन ने एक जल डमरु को पार किया जो आज उन्हीं के नाम पर मेज़ालन जल डमरु के नाम से जाना जाता है।
- 1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
- 1813-आयोडीन की खोज की घोषणा फ्रेन्च इन्स्टिट्यूट में निकोलस क्लेमेन्ट द्वारा की गई।
- 1889 - बेंगलुरू के लालबाग़ गार्डन में ग्लास हाउस की आधारशिला रखी गई।
- 1943- योगोस्लाविया में टीटो के नेतृत्व में फ़ाशिज़्म विरोधी और स्वतंत्रता प्रेमी मोर्चा बना।
- 1951-अमेरिका ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफि़ष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
- 1999 - महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
- 2001 - अफग़़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
- 2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
- 2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल हत्फ़-4 का सफल परीक्षण किया।
- 2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पांच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
- 2008 - 60 घंटे ऑपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पांचवीं महिला एआईबीए वल्र्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
- 1909 - प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ।
- 1993 - जे.आर.डी. टाटा का निधन हुआ।
- 1803 - आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री क्रिश्चियन डॉप्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह से प्रकाश या ध्वनि तरंगों के स्रोत या फिर प्रेक्षक की गति के कारण आभासी आवृत्ति या तरंगदैध्र्य परिवर्तित हो जाते है। इसे ही डॉप्लर प्रभाव कहा जाता है।(निधन-17 मार्च 1853)
- 1627-सत्रहवीं शताब्दी के अग्रणी प्रकृतिवद् और वनस्पतिविद् जॉन रे का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें प्राय: ब्रिटेन में प्राकृतिक इतिहास का जनक माना जाता है।(निधन-17 जनवरी 1705)
- 1999- अमेरिकी कार्बनिक रसायनज्ञ लेविस हैस्टिंग्स सैरेट का निधन हुआ, जिन्होंने 1944 में कॉर्टिसोन हार्मोन का संश्लेषण किया।(जन्म-22 दिसम्बर 1917)
- 1929- अमेरिकी अंग्रेज़ी प्रोफेसर डैलस लोरे शार्प का निधन हुआ, जो अपने समय के बहुत मशहूर प्रकृति लेखक माने जाते हैं। इनके निबंध लोगों को प्रकृति के बारे में बताते थे। सन् 1901 में इनकी पहली पुस्तक वाइल्डलाइफ नियर होम छपी। (जन्म-13 दिसम्बर 1870)
इतिहास में 28 नवंबर
29-Nov-2021 10:19 AM
- 1676 -पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पांडिचेरी (अब पुदुचेरी) पर फ्रांसीसियों का अधिकार हो गया।
- 1895-जेम्स फ्रैन्क अमेरिका की पहली डुर्यी वाहन दौड़ के विजेता बने।
- 1912 -अलबानिया को स्वतंत्रता मिली।
- 1960-मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1964-केप कैनेडी से मैरीनर-4 प्रक्षेपित किया गया।
- 1990 - चुनावों के बाद जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- 1999 - एशिया कप हॉकी का खिताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
- 2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
- 2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
- 2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
- 2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे।
- 1854- आस्ट्रिया के वनस्पति विज्ञानी गॉट्लिएब हैबरलैन्ट का जन्म हुआ, जो पादप शरीर क्रिया विज्ञान के विकास में अग्रणी माने जाते हैं। ये पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1921 में पहली बार ऊतक संवर्धन पर काम किया। (निधन-30 जनवरी 1945)
- 1854- अंग्रेज़ पुरापादप विज्ञानी डंकिनफील्ड हेनरी स्कॉट का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवाश्म पौधों की संरचना निर्माण पर काम किया, और पुरावनस्पतिविज्ञान के विकास की नींव रखी। इन्होंने स्टडीज़ इन फॉसिल नामक पुस्तक लिखी। (निधन- 29 जनवरी 1934)
- 1954-इटली में जन्में अमेरिकी भौतिकशास्त्री ऐनरिको फर्मी का निधन हुआ, जिन्हें 1938 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। फर्मी नाभिकीय युग के प्रणेताओं में शुमार किए जाते हैं। (जन्म-29 सितम्बर 1901)
- 1893 -अंग्रेज़ सैन्य अधिकारी एवं पुरातत्वविद् सर ऐलेक्ज़ेन्डर कनिंघम का निधन हुआ, जिन्होंने भारत में सारनाथ और सांची जैसी महत्वपूर्ण जगहों के साथ कई जगह उत्खनन किया। (जन्म-23 जनवरी 1814)।
इतिहास में 27 नवंबर
27-Nov-2021 11:28 AM
- 1834-थॉमस डेवनपोर्ट ने विद्युत मोटर की खोज की।
- 1826 -जॉन वॉकर, जो पेशे से एक फार्मासिस्ट थे, ने घर्षण दियासलाई का प्रयोगात्मक रूप से आविष्कार किया
- 1941-जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
- 1995 - मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो मिस वल्र्ड चुनी गईं।
- 2000 - फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
- 2002 - बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नई दिल्ली आए।
- 2004 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
- 2007 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
- 2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
- 1907 - प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ। ।
- 1888 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म हुआ।
- 2008 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हुआ।
- 2011 - भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन हुआ।
- 1817 -जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थयुडर मोमजऩ का जन्म हुआ।
- 1701 -स्वीडन के भौतिकविद्, खगोलशास्त्री तथा गणितज्ञ ऐन्डर्स सेल्सियस का जन्म हुआ, जो तापमापी के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। आज उनका पैमाना सर्वस्वीकृत है और हर प्रकार के वैज्ञानिक कार्यों में काम आता है। (निधन-25 अप्रैल 1744)
- 1906-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी, समुद्री स्तनधारियों के वैज्ञानिक और संरक्षण लेखक विक्टर बी. शेफर का जन्म हुआ, जो विश्व में समुद्री जीवों के जीव विज्ञान और संरक्षण के लिए अग्रणी माने जाते हैं।
- 1943-अमेरिकी कीटविज्ञानी, म्यूजिय़म क्यूरेटर, शिक्षाविद्, संरक्षणविद् और लेखक फ्रैन्क यूजीन लट्ज़ का निधन हुआ, जो बीसवीं शताब्दी के मध्यकाल के महान कीट विज्ञानी माने जाते हैं।(जन्म-15 सितम्बर 1879)
- 1901- अमेरिकी निर्माता क्लेमेन्ट स्ट्यूडबेकर का निधन हुआ, जिन्होंने विश्व में सबसे अधिक घोड़ा-गाड़ी उत्पादन करने वाली कम्पनी की स्थापना की। बाद में इन्होंने इलेक्ट्रिक और गैसोलीन वाले वाहनों का निर्माण भी किया। (जन्म 12 मार्च 1831)
इतिहास में आज 26 नवंबर
26-Nov-2021 11:53 AM
- 1716 -पहला बब्बर शेर अमेरिका में देखा गया।
- 1965-फ्रांस ने अपना पहला उपग्रह ऐस्ट्रिक्स-1 प्रेक्षित किया।
- 1996 - मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में आयल फ़ॉर फ़ुड डील प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
- 1997 - पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
- 1998 - तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया, कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, माहे (सेशल्स) में इस्रायल की लीनोर अबार्गिल 1998 की मिस वल्र्ड चुनी गईं।
- 2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
- 2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
- 2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
- 2008 - भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात मुक्त करा लिया।
- 1921- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ।
- 1926- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म हुआ।
- 1898-जर्मन रसायनज्ञ कार्ल ज़ीग्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1963 में ग्यूलियो नैट्टा के साथ उच्च पॉलीमर की तकनीक के क्षेत्र में और प्लास्टिक के विकास में योगदान दिया जिसके लिए 1963 में दोनों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 1973)
- 1857 स्विस भाषा विज्ञानी फर्डिनैण्ड डी सैस्यूरे का जन्म हुआ, जिनके भाषा की संरचना पर दिए विचारों ने बीसवीं शताब्दी में भाषा विज्ञान की उन्नति में योगदान दिया।(निधन- 22 फरवरी 1913)
- 1830- बेल्जिय़न-अमेरिकी बागवान ऐन्ड्रे पैरमेन्टियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में कई पादप प्रजातियों को लाने के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1825 में इन्होंने ब्रुकलिन में पहला वानस्पतिक उद्यान स्थापित किया। (जन्म 3 जुलाई 1780)
- 1885- आयरलैण्ड के रसायनज्ञ और भौतिकीविद् थॉमस ऐन्ड्रिव्स का निधन हुआ, जिन्होंने दो अवस्थाओं के बीच परिवर्तन के समय गैस और द्रव की अवस्था की निरंतरता के बारे में बताया।(जन्म 19 दिसम्बर 1813)।
इतिहास में 25 नवंबर
25-Nov-2021 1:05 PM
- 1922 -पुरातत्वविद् हॉवर्ड कार्टर ने तूतेनखामेन के मक़बरे के पहले दो द्वारों को खोला।
- 1948 - भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
- 1975-सम्पूर्ण शरीर की जांच के लिए सी.ए.टी. स्कैनर के लिए रॉबर्ट एस. लेड्ली को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1949 - स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
- 1960 - टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
- 1974 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।
- 1998 - पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम भक्तर शिकन नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
- 2001- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
- 2002 - लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2004 - पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
- 2006 - कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
- 2007 - पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
- 2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9 प्रतिशत रहने की सम्भावना व्यक्त की।
- 1890 -भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ।
- 1984- भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन हुआ।
- 1844 - जर्मन मैकेनिकल इंजीनियर कार्ल फ्रेड्रिक बेन्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने 1885 में पहले आन्तरिक दहन इंजन से स्वचालित वाहन का निर्माण किया। (निधन-4 अप्रैल 1929)
- 1814 - जर्मन भौतिकविद् (जूलियस) रॉबर्ट मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने जावा को जाने वाले एक जहाज़ के डॉक्टर होते हुए उन्होंने जीव-जन्तुओं की ऊष्मा की भौतिकी पर विचार किया। (निधन-20 मार्च 1878)
- 1884- जर्मन रसायनज्ञ ऐडॉल्फ विल्हेम हरमन कोल्बे का निधन हुआ, जिन्होंने पहली बार किसी अकार्बनिक पदार्थ से कार्बनिक पदार्थ का निर्माण किया।(जन्म 27 सितम्बर 1818)।
इतिहास में 24 नवंबर
24-Nov-2021 10:17 AM
- 1632 -हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ।
- 1831 - ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फऱाडे ने बिजली की खोज की।
- 1859- चाल्र्स डार्विन कि सुप्रसिद्ध पुस्तक ओरिजिन आफ स्पिशीज़ बाइ मीन्स आफ नैचुरल सेलेक्शन इंग्लैण्ड में प्रकाशित हुई।
- 1989- चेकेस्लोवाकिया में एक नए युग की शुरूआत हुई थी जब तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे दिया था।
- 1903-वाहनों को स्टार्ट करने के लिए विद्युतीय सेल्फ स्टार्टर का आविष्कार करने के लिए क्लाइड जे. कोलमैन के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1963- अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या कर दी गई थी।
- 1998 - एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 1999 - एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
- 2001 - नेपाल में माओवादियों ने सेना और पुलिस के 38 जवान मार डाले।
- 2006 - पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
- 2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुंचे।
- 1944- भारतीय वायुमण्डल वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1999 में एशियन ब्राउन क्लाउड की खोज की जो कि प्रदूषणकारी बादलों की विचरण करती हुई परत थी जो किसी महाद्वीप के समान चौड़ी और किसी बड़ी घाटी की तरह गहरी थी।
- 1925-डच इंजीनियर और भौतिकशास्त्री साइमन वैन डर मीर का जन्म हुआ, जिन्होंने इटली के भौतिकविद् कार्लो रूबिया के साथ मिलकर प्रोटॉन एवं एण्टीप्रोटान के टकराव द्वारा डब्ल्यू बोसान और ज़ेड बोसान कणों की खोज की जिसके लिए दोनों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1864-अमेरिकी भूशास्त्री और रसायनज्ञ बेन्जामिन सिलिमन का निधन हुआ, जिन्होंने अमेरिकन जर्नल आफ साइंस की शुरुआत की तथा अमेरिका में विज्ञान के विकास को नया आयाम दिया।(जन्म 8 अगस्त 1779)
- 1916- अमेरिका में जन्में एक अन्वेषक सर हिरैम मैक्सिम का निधन हुआ, जिन्हें मैक्सिम मशीनगन के आविष्कार के लिए जाना जाता है। (जन्म 5 फरवरी 1840)।
इतिहास में 23 नवंबर
23-Nov-2021 9:42 AM
- 1897-एक पेन्सिल शार्पनर की लिए अमेरिकी अन्वेषक जॉन ली लव को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1948 -टेलीविजऩ कैमरा के ज़ूम प्रभाव कर सकने वाले लेन्स का पेटेन्ट एफ. जी. बेक को प्राप्त हुआ।
- 2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
- 2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
- 2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
- 2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65 प्रतिशत वोट डाले गये।
- 1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए थे। ये हादसा कोमोरो द्वीप समूह से कऱीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ था इसलिए वहां मौजूद पर्यटक और द्वीपवासी थोड़ी ही देर में वहां पहुंच गए थे। इथियोपियन एयरलाइन का ये बोइंग 767 विमान अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा था और रास्ते में तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के चार घंटे बाद ही विमान में ईंधन ख़त्म होने की वजह से उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और वो हादसे का शिकार हो गया।
- 1984- लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से कऱीब एक हज़ार लोग फंस गए थे। हालांकि स्टेशन पर आपातकालीन सेवा तुरंत पहुंचने से किसी की मौत नहीं हुई थी, केवल कुछ लोग ज़ख्मी हो गए थे।
- 2002- दंगों की वजह से नाइजीरिया से छिनी मिस वल्र्ड प्रतियोगिता।
- 1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ।
- 1887- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मॉस्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रायोगिक रूप से बताया कि तत्वों की गुणधर्म उसकी परमाण्विक संख्या पर निर्भर करते हैं। (निधन- 10 अगस्त 1915)
- 1837 - डच भौतिक शास्त्री जोहानेस डिएड्रिक वैन डर वाल्स का जन्म हुआ, जिन्हें द्रव्य की गैस तथा द्रव अवस्थाओं पर अनुसंधान के लिए 1910 के नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके कार्य ने परमशून्य पर तापमान के अध्ययन को सम्भव बनाया।(निधन-9 मार्च 1923)
- 1937-भारतीय पादप शरीर क्रिया विज्ञानी और भौतिकविद् सरजगदीश चन्द्र बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अति छोटी रेडियो तरंगों, वायरलेस टेलीग्राफी, और अकार्बनिक पदार्थों में विकिरण-प्रेरित क्लांति की विशेषताओं का अध्ययन किया। इन्होंने पौधों की संवेदनाओं का अध्ययन किया। (जन्म 30 नवम्बर 1858)
- 1844-स्कॉटलैण्ड के खगोलशास्त्री थॉमस हेन्डरसन का निधन हुआ, जो पहले स्कॉटिश ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल (1834), जो किसी तारे (अल्फा सेन्टॉरी, केप आफ गुड होप में देखा गया) के पैरेलेक्स का मापन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(जन्म 28 दिसम्बर 1798)।
इतिहास में 22 नवंबर
22-Nov-2021 8:51 AM
- 1809-पेरेग्रीन विलियमसन को धातु के पेन के निर्माण के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1877- थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का अविष्कार किया।
- 1904- पहली प्रत्यक्ष धारा की इंटरपोल विद्युत मोटर के लिए यू.एस. में पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1963 - डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़. केनेडी की हत्या।
- 1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
- 1971 - भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
- 1975 - जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
- 1990 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
- 1997 - भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
- 1998 - बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
- 2000 - पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
- 2002 - मिस वल्र्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भडक़े दंगे में सैकड़ों लोग मारे गये।
- 2006 - भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ्य़ूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
- 2008 - हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
- 1917- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी सर ऐन्ड्रयू फील्डिंग हक्सले का जन्म हुआ, जिन्हें सर ऐलेन हॉकिन और सर जॉन कैरिव एकल्स के साथ 1963 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। जिन्होंने सोडियम पम्प तंत्र (जिसके द्वारा तंत्रिका संवेग प्रेषित होते हैं।) पर कार्य किया।
- 1809 - फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक बेनेडिक्ट आगस्टिन मॉरेल का जन्म हुआ, जिन्होंने युवाकाल के भावनात्मक तथा मानसिक बिगड़ाव से सम्बन्धित डिमेन्शिया प्रीकॉक्स शब्द प्रतिपादित किया। बाद में स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर ने 1908 में इस बीमारी को स्किज़ोफ्रेनिया नाम दिया। (निधन- 30 मार्च 1873)
- 1981- अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर हैन्ज़ अडॉल्फ क्रेब्स का निधन हुआ, जिन्हें रासायनिक अभिक्रियाओं को की श्रृंखला ट्राइकार्बॉक्साइलिक एसिड साइकल, जिसे सिट्रिक एसिड साइकल तथा क्रेब्स सायकल भी कहते हैं, की खोज करने के लिए फ्रिट्ज़ लिपमैन के साथ 1953 में शरीर क्रिया विज्ञान/ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-25 अगस्त 1900)
- 1907-अमेरिकी खगोलशास्त्री असाफ हॉल का निधन हुआ, जिन्होंने मंगल के दो चन्द्रमाओं, फोबोस और डीमोस की खोज की तथा उनका नामकरण किया, और उनकी कक्षाओं का भी पता लगाया। (जन्म 15 अक्टूबर 1829)।
इतिहास में 21 नवंबर
21-Nov-2021 11:52 AM
- 1694 -फ्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक तथा लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वाल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
- 1783 -पहली बार आकाश में गुब्बारे द्वारा मनुष्य ने उडऩे का प्रयास किया। इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे।
- 1871-न्यूयॉर्क के मॉसेस एफ. गेल को सिगार लाइटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1877-एडिसन ने टॉकिंग मशीन (बोलने वाली मशीन) के आविष्कार की घोषणा की।
- 1979 - मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
- 1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान शेनझू का प्रक्षेपण किया गया।
- 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफग़़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
- 2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफऱउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
- 2005 - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 2006 - भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
- 2007 - पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
- 2008 - प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की सम्भावना व्यक्त की। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नए जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग और राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
- 1824 - जर्मन खदान विज्ञानी हीरोनायमस थ्योडर रिक्टर का जन्म हुआ, जो धातुकर्म के विशेषज्ञ थे। उन्होंने सन् 1863 में इंडियम नामक तत्व की खोज की।(निधन-25 सितम्बर 1898)
- 1891- अमेरिकी आनुवांशिकविद् अल्फ्रैड हेनरी स्टर्टेवेन्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने 1913 में फलमक्खी (ड्रॉसोफिला) में विशिष्ट जीनों की स्थिति मापने की तकनीक का आविष्कार किया जिसे स्टर्टेवेन्ट का गुणसूत्र मापन तरीका के नाम से जाना जाता है।(निधन- 5 अप्रैल 1970)
- 1970- भारतीय भौतिकशास्त्री सर चन्द्रशेखर वेंकटरामन का निधन हुआ, जिनके कार्य ने भारत में विज्ञान को नई दिशा दी। इन्होंने 1928 में सुप्रसिद्ध रामन प्रभाव की खोज की जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।(जन्म -7 नवम्बर 1888)
- 1993- इटली के वैज्ञानिक ब्रूनो रॉज़ी का निधन हुआ, जिनकी गिनती कॉस्मिक किरणों पर अध्ययन करने वालों में की जाती है। कॉस्मिक किरणों और पदार्थों के साथ उनकी परस्पर क्रिया पर किए गए इनके अनुसंधान ने उच्च ऊष्मा कण-भौतिकी की नींव रखी।(जन्म 13 अप्रैल 1905)।