इतिहास
इतिहास में 11 जनवरी
11-Jan-2022 10:59 AM
- 1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारंभ हुआ।
- 1613 - जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
- 1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
- 1922 - लियोनार्ड थॉमसन पहले व्यक्ति थे जिन्हें इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह रोग के उपचार के रूप में दिया गया। इससे पहले मधुमेह एक ऐसा रोग हुआ करता था जिसका पता लगने के महीनों या हफ्तों में ही रोगी की मौत हो जाती थी। थॉमसन को जेम्स कॉलिप द्वारा विकसित किए इन्सुलिन का डोज़ दिया गया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह मधुमेह के साथ 13 साल तक जीवित रहे।
- 1954-पहली बार यूनाइटेड किंगडम के बी.बी.सी. टेलिविजऩ पर मौसम का पूर्वानुमान दिखाया गया। इसे बी.बी.सी. के लाइम ग्रोव स्टूडियो से प्रसारित किया गया। जिसमें मौसम विभाग के जॉर्ज कावलिंग ने चित्रफलक पर पिन से लगे हुए हाथ से बने हुए दो चार्ट लेकर प्रस्तुत किया।
- 1955 - भारत के अख़बारी कागज़़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
- 1999 - भारत में शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
- 2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
- 2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
- 1966 - स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ।
- 2008 - सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ जिन्होंने शेरपा तेनजि़ंग के साथ माउंट एवरेस्ट पर कदम रखा था।
- 1872- अमेरिका के अन्वेषक और रेडियो संचार के अग्रणी और संचार अभियान्त्रिकी के जाने माने शिक्षक जार्ज वाशिंगटन पियर्सका जन्म हुआ, जिन्होंने पियर्स ऑसिलेटर की खोज की जो क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल के प्रयोग से रेडियो ट्रान्समिशन को ठीक-ठीक तथा नियत आवृत्ति में रखता है और फ्रीक्वेन्सी मीटर को समान परिशुद्धता प्रदान करता है। (निधन- 25 अगस्त 1956)
- 1889-अमेरिका के आनुवांशिकीविद् केल्विन ब्लैकमैन ब्रिजेस का जन्म हुआ, जिन्होंने फलमक्खी (ड्रॉसोफिला मेलेनोगैस्टर) पर प्रयोग कर के आनुवांशिकी में गुणसूत्रों की भूमिका के बारे में उन्नत समझ विकसित की। उन्होंने 1910 में थॉमस हन्ट मॉर्गन के साथ प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम करना शुरू किया और यह जानने का प्रयत्न किया कि गुणसूत्रों में परिवर्तन होने पर वंशानुगत परिवर्तनों पर कैसा प्रभाव पड़ता है। (निधन- 27 दिसम्बर 1938)
- 1991-अमेरिकन भौतिकशास्त्री कार्ल डेविड एन्डरसन का निधन हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉजि़ट्रॉन की खोज की। इसके लिए उन्हें 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-3 सितम्बर 1905)
- 1882 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक थ्योडोर श्वॉन का निधन हुआ, जिन्होंने कोशिका विभाजन द्वारा यह बताया कि कोशिका जीवों की आधारभूत इकाई है जो हमारे प्रारम्भिक भाग (दांत, हड्डियां, मांस, उपास्थियां और स्नायु तंत्र आदि) का निर्माण करती है। उन्होंने कोशिका सिद्धान्त तथा आधुनिक ऊतक विज्ञान की नींव रखी। उन्होंने किण्वन (फर्मेन्टेशन) पर भी काम किया, तथा पेप्सिन नामक एन्ज़ाइम की खोज की। (जन्म-7 दिसम्बर 1810)
इतिहास में 10 जनवरी
10-Jan-2022 11:04 AM
- 1824-ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोजफ़ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है। वे बहुत दिनों से कोई ऐसा पदार्थ बनाने के प्रयास में थे जो इमारतों को मज़बूती प्रदान करे। बहुत दिनों के अध्ययन और शोधकार्य के बाद अंतत: वे सीमेंट बनाने में सफल हो गए। बाद में सीमेंट में कुछ और पदार्थों को मिलाकर इसे और भी मज़बूत बना दिया गया।
- 1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुंची।
- 1911-पहली हवाई फोटोग्राफ खींची गई, जो अमेरिका में एक हवाई जहाज़ से ली गई थी जो सैन डिएगो, कैलिफोर्निया के ऊपर उड़ रहा था। इसके पायलट चाल्र्स हैमिल्टन थे और फोटो लिया था मेजर एच.ए. जिम्मी एरिक्सन ने।
- 1920- संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।
- 1947-नेशनल फाउन्डेशन फॉर इन्फेन्टाइल पैरालिसिस द्वारा वित्तपोषित तीन साल के अनुसंधान के बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पोलियो के वायरस का पृथक्करण करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य स्टैनफोर्ड के रसायन विभाग के डॉ. ह्यूबर्ट एस. लॉरिंग और सी.ई. श्वेर्ट ने किया था।
- 1963-स्वीजऱलैंड के सोलवेल और टीटस नामक व्यक्ति इलेक्ट्रानिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
- 2001 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुंचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा ।
- 2003 - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
- 2006- प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।
- 2008- कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने एक लाख रुपये वाली कार नैनो पेश की। विशेष रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संशोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट (यूएसएआईडी) के प्रमुख की जि़म्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।
- 1886 - भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई, का जन्म हुआ।
- 1911 -वैज्ञानिक नॉर्मन हेटली का जन्म हुआ, जिन्होंने पेनिसिलीन को उसके फफूंद से अलग करने की समस्या हल की और उसके अधिक मात्रा में उत्पादन करने का मार्ग प्रशस्त किया। (निधन-5 जनवरी 2004)
- 1573 - जर्मनी के खगोलशास्त्री साइमन मारियसका जन्म हुआ, जो टेलिस्कोप के सबसे पहले प्रयोग करने वालों में से एक थे। उन्होंने एन्ड्रोमेडा नामक गैलेक्सी के बारे में बताया। वे टाइको ब्राहे के शिष्य थे। (निधन- 26 दिसम्बर 1624)
- 1970-रूसी अंतरिक्ष यात्री पावेल बेल्यायेव का निधन हुआ, जो 18 मार्च 1965 को प्रक्षेपित ऐतिहासिक डोस्खोव 2 अंतरिक्ष अभियान के पायलट थे। बेल्यायेव 1960 में अंतरिक्ष अभियान के लिए चुने गए। इससे पहले वे सेना के पायलट थे। (जन्म-26 जून 1925)
- महत्वपूर्ण दिवस-
- हिन्दी दिवस, एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस।
इतिहास में 9 जनवरी
09-Jan-2022 11:44 AM
- 1431 - फ्रांस में जोन ऑफ आक के विरूद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।
- 1816-सर हम्फ्री डेवी का सेफ्टी लैम्प पहली बार एक कोयले की खान में इस्तेमाल हुआ। कोयले की खानों में निरंतर जानलेवा धमाके होते रहते थे, क्योंकि ज्वलनशील गैस मीथेन छोटे से लैम्प से भी आग पकड़ लेती थी। डेवी ने अपने वैज्ञानिक सोच से ऐसा लैम्प बनाया जिसमें लौ के चारों ओर उपयुक्त महीन तार की जाली थी जो बाहर की गैस को प्रज्वलित होने से बचाती थी।
- 1969 -पराध्वनिक (सुपरसोनिक) कॉनकॉर्ड जेटलाइनर विमान की ब्रिस्टल, इंग्लैन्ड में पहली परीक्षण उड़ान हुई।
- 1914 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे।
- 1918 - भालू घाटी के युद्ध-रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध बैटल ऑफ बियर वैली का आगाज़ हुआ।
- 2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
- 2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
- 2008 - श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
- 2009 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 1889- ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ।
- 1950-अंग्रेज़ आनुवांशिकविद् सर ऐलेक जैफरीज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने 10 सितम्बर 1984 को मानवों, जानवरों तथा अन्य जीवों की उनके डी.एन.ए. से अनन्य पहचान पता करने वाली डी.एन.ए. फिंगर प्रिन्टिंग तकनीक की खोज की। आज यह तकनीक फॉरेन्सिक विज्ञान में जांच के लिए पैतृक मामले सुलझाने के लिए तथा आनुवांशिक बीमारियों को समझने में बहुत कारगर है।
- 1922 -भारतीय वैज्ञानिक और अमेरिकन जैवरसायनज्ञ हरगोविन्द खुराना का जन्म हुआ, जिन्हें (मार्शल डब्ल्यू. नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू. हॉले के साथ) जेनेटिक कोड तथा प्रोटीन संश्लेषण में उसके कार्यों की व्याख्या करने के लिए 1968 में शरीर क्रिया विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से न्यूक्लिक एसिड की जांच करने का एक नियम तैयार किया।
- 1799 -इटली की गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री मारिया गीटैना आग्नेसी का निधन हुआ, जो पश्चिमी जगत की पहली महिला गणितज्ञ थीं। प्रपोज़ीशनेस फिलॉसफीसी (1738) में उन्होंने दर्शनशास्त्र और प्रकृति विज्ञान पर निबन्धों की श्रृंखला प्रस्तुत की। ऐनालिटिकल इन्स्टिट्यूशन्स के उनके दो ग्रंथ शैक्षणिक समाज द्वारा प्रशंसित किए गए।(जन्म-16 मई 1718)
- 1843- अंग्रेज़ कोयला खदान प्रबंधक विलियम हेडली का निधन हुआ, जो भाप इंजन (लोकोमोटिव) के निर्माण में अग्रणी रहे। उन्होंने गियर्ड ट्रैक की अपेक्षा पहियों और पटरी के बीच में घर्षण के आसंजन बल से भारी गाड़ी को चलाने में सफलता प्राप्त की। (जन्म 13 जुलाई 1779)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व हास्य दिवस, प्रवासी भारतीय दिवस।
इतिहास में 7 जनवरी
07-Jan-2022 9:29 AM
- 1859 - सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह जफ़र (द्वितीय) के खि़लाफ सुनवाई शुरू।
- 1913 -अशुद्ध कच्चे तेल के ऊष्मीय भंजन के लिए विलियम मेरियम बर्टेन को एक पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1927-पहली व्यावसायिक टेलिफोन सेवा (रेडियो सहित) न्यूयॉर्क और लंदन के बीच में शुरू हुई।
- 1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
- 1999 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
- 2000 - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
- 2003 - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
- 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई। भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। जार्जिया में नेल मिखै साकाश विली को पुन: देश का राष्ट्रपति चुना गया।
- 2009 - आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
- 1922 - पियरे रामपाल, फ्रांसीसी बांसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म हुआ।
- 1947 - भारतीय लेखका शोभा डे का जन्म हुआ।
- 1950 - हिन्दी फि़ल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।
- 1957 - हिन्दी फि़ल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ।
- 1966 - फि़ल्म निर्माता निर्देशक बिमल रॉय का निधन हुआ।
- 1745 - डेनमार्क के कीटविज्ञानी जोहान क्रिश्चियन फैब्रीशियस का जन्म हुआ, जो अ_ारहवीं शताब्दी के महानतम कीट वैज्ञानिकों में से एक थे। स्वीडिश प्रकृतिविद लीनियस के साथ पढऩे के बाद फैब्रिशियस यूरोप में कीट संग्रह देखने के लिए जगह-जगह गए और जितनी प्रजातियां उन्होंने देखीं, उनका विवरण उन्होंने प्रकाशित किया। उन्होंने कीटों की करीब 10 हजार प्रजातियों का नामकरण और वर्गीकरण किया। (निधन-3 मार्च 1808)
- 1925 -ब्रिटेन के संरक्षण जीवविज्ञानी तथा लेखक गेरॉल्ड मैल्कम डरेल का जन्म हुआ, जिन्होंने अपना जीवन लुप्तप्राय: प्रजातियों के संरक्षण में बिताया। उन्होंने अपनी युवावस्था में यूनान के ऊपोष्ण द्वीपों में अपनी पुस्तक माई फैमिली ऐन्ड अदर ऐनिमल्स के लिए बहुत सामग्री एकत्र की। (निधन- 30 जनवरी 1995)
- 1943-सर्बियाई-अमेरिकी आविष्कारक और अनुसंधानकर्ता निकोला टेस्ला का निधन हुआ, जिन्होंने 1883 में पहली प्रत्यावर्ती धारा-प्रेरित मोटर की रूपरेखा तैयार की तथा उसका निर्माण किया। (जन्म 9-जुलाई 1856)
- 1893-ऑस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री जोजफ़ स्टेफेन का निधन हुआ, जिन्होंने 1879 में विकिरण का नियम दिया जिसके अनुसार किसी कृष्णिका से प्रति सेकेन्ड विकिरित ऊर्जा की मात्रा उसके परम ताप के चौथे घात के समानुपाती होती है। ( जन्म-24 मार्च 1835)
इतिहास में 6 दिसंबर
06-Jan-2022 12:50 PM
- 1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रान्सिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
- 1917 -फिऩलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
- 1958-इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। फ्रांस के सबसे ऊंचे पहाड़ माने ब्लान के नीचे खोदी गयी यह सुरंग 6 किलोमीटर लंबी है और यह इटली तथा फ्ऱांस को एक दूसरे से जोड़ती है। इसकी ख़ुदाई का काम 6वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
- 1992 - उग्र हिंदुओं की एक भीड़ ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था और शहर के कई अन्य मुस्लिम ठिकानों पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद भारत में भयानक सांप्रदायिक दंगों की शुरुआत हो गई थी।
- 1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
- 1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फऱार।
- 2001 - अफग़़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
- 2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर खिताब दिया गया।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
- 2008- केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ।
- 1956 - राजनीतिक नेता और बौद्ध पुनरुत्थानवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।
- 1814- फ्रांसीसी आविष्कारक ऐडॉल्फ सैक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेन्ट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
- 1638-स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ, जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। इन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया। (निधन- अक्टूबर 1675)
- 1976-अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
- 1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था।(जन्म 17 अगस्त 1699)
- महत्वपूर्ण दिवस- नागरिक सुरक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस।
इतिहास में 4 जनवरी
04-Jan-2022 12:18 PM
- 1948- म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- 1958-रूसी उपग्रह स्पुटनिक 1, मानव निर्मित पहली वस्तु जिसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। यह 92 दिन बाद वापस धरती पर पृथ्वी के वातावरण में गिर कर नष्ट हो गया। स्पुटनिक 1 कज़ाकस्तान से प्रक्षेपित हुआ था। यह पृथ्वी के 5 सौ मील ऊपर 20 हजार मील प्रति घण्टे की रफ्तार से 95 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता था।
- 1966 -भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशक़ंद नामक समझौता हुआ। इस समझौते के परिणाम स्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
- 1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इंकार किया।
- 1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान मार्स पौसर लैंडर प्रोब का प्रस्थान।
- 2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
- 2008- गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
- 2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
- 2010- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
- 1925 - - कवि गोपाल दास नीरज का जन्म हुआ।
- 1931 - अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म हुआ।
- 1925 - हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म हुआ।
- 1994 - हिन्दी फि़ल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हुआ।
- 1642- ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री चिंतक और गणितज्ञ आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ।
- 1809-फ्रांसीसी शिक्षक लुई ब्रेल का जन्म हुआ जिन्होंने दृष्टिहीन लोगों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण ब्रेल लिपि का अविष्कार किया जिससे आज दृष्टिहीन लोग खुद से लिखने और पढऩे में सक्षम हो सके हैं। (निधन-6 जनवरी 1952)
- 1813-ध्वन्यात्मक आशुलिपि के अन्वेषक तथा इंग्लैन्ड के लोकहितैशी प्रधानाचार्य सर आइजक़ पिटमैन का जन्म हुआ, जिनकी आशुलिपि प्रणाली को शुरुआत में मुफ्त में पढ़ाया जाता था और जो हिन्दी तथा तमिल समेत कई भषाओं में अपनाई गई। उन्होंने अपनी पुस्तक स्टेनोग्राफिक साउन्डहैन्ड (1837) में इमले की जगह ध्वन्यात्मक सिद्धान्तों पर आधारित आशुलिपि पर बल दिया। (निधन-12 जनवरी 1897)
- 1961- ऑस्ट्रियन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री इर्विन श्रोडिन्गर का निधन हुआ, जिन्होंने क्वॉन्टम मैकेनिक्स में अपने समीकरण द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया। इन्होंने ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पी.ए.एम.डिरैक के साथ 1933 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने एलेक्ट्रॉनों की तरंग प्रवृत्ति को समायोजित करने के लिए बोर के परमाणु नमूने को संशोधित किया। (जन्म 12 अगस्त 1887)
- 1995 - अमेरिकी सान्सकृतिक मानवविज्ञानी वर्तमान मानव विज्ञान पत्रिका के संस्थापक तथा फॉक्स प्रोजेक्ट के चालक सॉल टैक्स का निधन हुआ, जिन्होंने 1948 से 1962 तक भारतीयों के साथ काम किया। (जन्म 30 अक्टूबर 1907)
इतिहास में 3 जनवरी
03-Jan-2022 2:34 PM
- 1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में पौष मेला का उद्घाटन किया।
- 1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
- 1926 - स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
- 1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
- 1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट मेनका का प्रक्षेपण।
- 1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा स्टार्ट द्वितीय संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
- 1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
- 1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
- 2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
- 2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक किए।
- 2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुंचे।
- 2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीडि़तों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
- 2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
- 2008 - बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
- 1831 -सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ।
- 1915- प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक -चेतन आनंद का जन्म हुआ।
- 1972-लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ।
- 2002-भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ।
- 1698 -इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ताजिय़ो का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी पहली ट्रेजडी 14 वर्ष की आयु में लिखी। ख्याति मिलने के बाद वे वियना जाकर आस्ट्रिया के दरबारी शायर बन गये। सन 1782 में उनका निधन हो गया।
- 875- फ्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियरलारोस का निधन हो गया। वे 1817 ईसवी में जन्में। लारोस शिक्षा प्राप्ति के साथ ही अपने पिता के कारख़ाने में भी काम करते थे और उसी समय से उन्होंने शब्दकोष का संकलन आरंभ कर दिया। लारोस उन लोगों में से थे जिन्होंने फ्रांसीसी विद्यालयों की शिक्षा पद्धति को अच्छा बनाया और पुस्तकों को सरल भाषा में लिखा।
- महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव- राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह।
इतिहास में आज 2 जनवरी
02-Jan-2022 10:16 AM
- 1843-डाक सेवा, वर्तमान समय की भांति नियमित रूप से आरंभ हुई और आस्ट्रिया की राजधानी विएना में पहली पत्रपेटिका लगाई गयी।
- 1839-फ्रांस के फोटोग्राफर लुइस डेग्यूरे ने पहली बार चांद की तस्वीर खींची।
- 1960- जॉन रेनॉल्ड्स ने सौर मंडल की आयु 4 अरब 95 करोड़ वर्ष बतलाई।
- 1954- भारत में पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गई थी। भारत रत्न पुरस्कार भी प्रारंभ किए गए।
- 1973- जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
- 1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
- 1991- तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
- 2001 - बांग्लादेश में फ़लवा अवैध घोषित।
- 2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
- 2009- रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
- 2010-सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एमवी प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
- 1878 -केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ।
- 1940 - भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वद्र्धन का जन्म हुआ।
- 2011- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का निधन हुआ।
- 1822 -जर्मनी के महान वैज्ञानिक रुडॉल्फ क्लॉशियस का जन्म हुआ, जो ऊष्मागतिकी (थर्मोडॉयनॉमिक्स) के संस्थापकों में से एक थे। जिन्होंने ऊष्मागतिकी के प्रथम और द्वितीय नियम प्रतिपादित किए।(निधन- 24 अगस्त 1888)
- 1872 -अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस का जन्म हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गाइरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता था। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने साथी नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकता है। (निधन-24 जुलाई 1951)
- 1892 -अंग्रेज़ खगोलशास्त्री सर ज्यॉर्ज बिडेल ऐरी का निधन हुआ, जो सातवें ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल बने। अपने जीवन में उन्होंने प्रकाशिकी में व्यतिकरण धारियों पर अनुसंधान किया, इन्द्रधनुष का गणितीय अध्ययन किया, और एक गहरी खदान में ऊपर-नीचे झूलते हुए पेन्डुलम की सहायता से पृथ्वी के घनत्व की गणना की। (जन्म-27 जुलाई 1801)
- 1917-अंग्रेज़ नृविज्ञानी (मानव वैज्ञानिक) सर ऐडवर्ड बर्नेट टेलर का निधन हुआ, जो सांस्कृतिक नृविज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। अमेरिका की यात्रा करने के बाद वे क्यूबा गए जहां पर वे मानव जाति वैज्ञानिक हेनरी क्रिस्टी से मिले। उन्होंने साथ में मैक्सिको के दौरे किए, जहां क्रिस्टी के प्रभाव ने टेलर की मानवविज्ञान की रुचि को और बढ़ावा दिया। (जन्म 2 अक्टूबर 1832)
इतिहास में 1 जनवरी
01-Jan-2022 12:33 PM
- 1862 - भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।
- 1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
- 1896 -जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम रोएन्टजऩ ने एक्स किरणों के बारे में लिखित सामग्री और कुछ फोटोग्राफ अपने मित्र वैज्ञानिकों को भेजे और फिर लोगों को पहली बार एक्स किरणों के बारे में पता चला।
- 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
- 1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
- 1959 - आज ही के दिन क्यूबा के राष्ट्रपति फ्लुजेंसियो बतिस्ता को 32 साल के फि़देल कास्त्रो और उनके लगातार बढ़ते आ रहे साथियों के कारण देश छोड़ कर भागने को मजबूर होना पड़ा था।
- 1978 - एयर इंडिया के एक विशालकाय बोइंग जहाज़ 747 जहाज़ ने शाम के धुंधलके में बंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरी और चंद ही मिनटों में समुद्र में गिर गया। जहाज़ पर सवार सभी 213 लोग इस हादसे में मारे गए।
- 1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
- 1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
- 1994 - उत्तरी अफ्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
- 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
- 1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
- 1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
- 2001 -कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
- 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
- 2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता साफ़्टा लागू।
- 2008- भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई।
- 1892 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म हुआ।
- 1971 - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म हुआ।
- 1874 -जाने माने अमेरिकन भौतिकशास्त्री और रेडियो इंजीनियर अलबर्ट हॉयट टेलर का जन्म हुआ, जो नौसैनिक राडार के जनक के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अमेरिका में राडार के विकास की नींव रखी। (निधन-11 दिसम्बर 1961)
- 1894-भारत के प्रमुख गणितज्ञों तथा भौतिक वैज्ञानिकों में से एक सत्येन्द्र नाथ बोस का जन्म हुआ जिन्होंने अलबर्ट आइन्स्टाइन के साथ प्रसिद्ध बोस-आइन्स्टाइन सांख्यिकी का प्रतिपादन किया, और क्वॉन्टम सिद्धान्त तथा प्लांक के कृष्णिका विकिरण नियम के बारे में भी लिखा। आज ये क्वॉण्टम भौतिकी क्षंत्र में अनुसंधान के बुनियादी साधन हैं।(निधन-4 फरवरी 1974)
- 1995 - अमेरिकन वैज्ञानिक यूजीन पॉल विग्नर का निधन हुआ, जिन्हें 1963 में क्वॉन्टम अभियान्त्रिकी में अभूतपूर्व योगदान के लिए मारिया गोएपर्ट मेयर और जोहानेस हेन्स जेनसेन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। इन्होंने परमाणु के नाभिक और मूलकणों के सिद्धान्त तथा मूलभूत समरूपता सिद्धान्त में योगदान देकर परमाणु बम तथा परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाई। (जन्म 17 नवम्बर 1902)
- महत्वपूर्ण दिवस -आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस, नागालैंड दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस।
इतिहास में 31 दिसंबर
31-Dec-2021 11:32 AM
- 1600- पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ख़ास तौर पर भारत के साथ व्यापार के लिए इसी दिन ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम ने शाही फऱमान जारी करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी को पंजीकृत किए जाने के आदेश जारी किए थे।
- 1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
- 1861 - चेरापूंजी (असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
- 1879 -न्यूजर्सी के मेनलो पार्क में अन्वेषक थॉमस एडिसन ने पहली बार अपने विद्युत लैंप का प्रदर्शन किया।
- 1929 - महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
- 1951-रेडियोधर्मी ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली पहली बैटरी की घोषणा हुई।
- 1981 - घाना में सैनिक क्रांति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्िटनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
- 1984 - राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
- मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
- 1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
- 1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1998 - रूस द्वारा कजाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
- 2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फर्ऩांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
- 2003 - भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
- 2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
- 2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
- 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
- 1956 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का निधन हुआ।
- 1952- न्यूज़ीलैण्ड के गणितज्ञ वॉन फ्रेड्रिक रैन्डल जोन्स का जन्म हुआ, हैं जिन्हें फंक्शनल विश्लेषण एवं नॉट सिद्धान्त के लिए 1990 में फील्ड मेडल मिला। सन् 1984 में इन्होंने वॉन न्यूमैन अल्जेब्रा और ज्योमैट्रिक टोपोलॉजी में परस्पर सम्बन्ध ढूंढ़ा।
- 1898 -माया सभ्यता के लोगों के बारे में अध्ययन करने वाले जाने माने अंग्रेज़ नृवंश विज्ञानी सर जॉन ऐरिक सिडनी थॉमसन का जन्म हुआ। (निधन- 9 सितम्बर 1975)
- 1940 -फ्रांसीसी चिकित्सक और भौतिकविद् आर्सेन डी अर्सॉन्वल का निधन हुआ, जो विद्युत, ऊष्मा एवं प्रकाश को चिकित्सा में लाने वाले अग्रणी माने जाते हैं। (जन्म 8 जून 1851)
- 1679-इटली के शरीर क्रिया विज्ञानी गियोवानी अल्फॉन्सो बोरेली का निधन हुआ, जो मांसपेशीय गतियों और शरीर के अन्य कार्यों को स्थैतिकी और गतिकी के नियमों के अनुसार समझाने वाले पहले व्यक्ति थे। (जन्म 28 जनवरी 1608)
इतिहास में 30 दिसंबर
30-Dec-2021 10:33 AM
- 1913 -डॉ. विलियम डेविड कूलिज ने लैम्प के फिलामेन्ट के लिए मृदु टंग्सटन बनाने का तरीका पेटेन्ट कराया।
- 1924 -एड्विन हबल ने आकाशगंगा के अलावा बाहर दूसरी नीहारिका के होने की घोषणा की।
- 1947-रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
- 1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
- 2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
- 2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।
- 2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ांसी दी गई।
- 2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
- 2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
- 1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और गज़़लकार।
- 1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
- 2009 - राजेन्द्र अवस्थी-भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक।
- 1931-वेल्श के मौसम विज्ञानी सर जॉन थ्योडर हॉटन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1960 के दशक के अंत में लोगों का ध्यान कार्बन डाइआक्साइड की बढ़ती मात्रा की तरफ खींचा जो कि ग्लोबल वार्मिंग का एक प्रमुख कारण है। इसे हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) कहते हैं।
- 1934-अमेरिकी खगोल भौतिकविद् जॉन बी. बैह्कॉल का जन्म हुआ, जिन्होंने न्यूट्रीनो खगोल भौतिकी के विकास में अग्रणी भूमिका निभायी। जिन्होंने बताया कि न्यूट्रीनो (अपपरमाण्विक कण जिनमें आवेश नहीं होता, और द्रव्य के साथ बेहद कमज़ोर परस्पर करते हैं) यह समझने में सहायक हो सकते हैं कि तारे कैसे चमकते हैं।
- 1691-ऐंग्लो-आयरिश रसायनज्ञ और प्राकृतिक दार्शनिक रॉबर्ट बॉयले का निधन हुआ, जो गैस की विशेषताओं पर प्रयोग की पहल करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने गैस की विशेषताओं पर अपने नियम दिए। वे लन्दन की रॉयल सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में एक थे।(जन्म 25 जनवरी 1627)
- 1695 -अंग्रेज़ गणितज्ञ सर सैम्युअल मॉर्लैण्ड का निधन हुआ, जिन्होंने मैकेनिकल कैल्कुलेटर का आविष्कार किया।(जन्म 1625)।
इतिहास में 28 दिसंबर
28-Dec-2021 10:36 AM
- 1849-ऐसा कहा जाता है कि ड्राइक्लीनिंग की खोज अचानक तब हुई जब एम. जॉली बेलिन नामक एक दरजी के मेज़दान पर उसका लैम्प गिरा जिसमें तारपीन का तेल था। उन्होंने पाया कि जहां तेल गिरा था वह जगह साफ हो गई थी। उसके बाद उन्होंने पहली ड्राइ-क्लीनिंग की दुकान खोली।
- 1869-विलियम फिनले सेम्पल को च्यूइंग गम के लिए पेटेन्ट हासिल हुआ।
- 1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
- 1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
- 1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फि़ल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
- 1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी धु्रवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने, विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।
- 2002 - मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफऱ हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन।
- 2003 - इस्रायल ने कजाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
- 2007 - रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
- 2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन ।
- 1937 - भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म हुआ।
- 1952 -भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म हुआ।
- 1972 - वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का निधनहुआ।
- 1977 -हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ।
- 1798 - स्कॉटलैण्ड के खगोलशास्त्री थॉमस हेन्डरसन का जन्म हुआ, जो पहले स्कॉटिश ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल (1834), जो किसी तारे (अल्फा सेन्टॉरी, केप ऑफ गुड होप में देखा गया) का पैरेलेक्स मापने वाले पहले वैज्ञानिक थे। (निधन-23 नवम्बर 1844)
- 1814-अंग्रेज़ कृषि विज्ञानी सर जॉन बैनेट लैवेस का जन्म हुआ, जिन्होंने कृत्रिम उर्वरक उद्योग की स्थापना की और विश्व का पहला कृषि अनुसंधान केन्द्र खोला। (निधन- 31 अगस्त 1900)
- 1919-स्वीडन के भौतिकविद् जोहानेस रॉबर्ट रिडबर्ग का निधन हुआ, जिन्होंने 1890 में किसी तत्व की स्पेक्ट्रल लाइन के तरंग संख्याओं से संबंधित इम्पीरिकल सूत्र में रिडबर्ग स्थिरांक दिया। (जन्म 8 नवम्बर 1854)
- 1923 -फ्रांसीसी सिविल इंजीनियर गुस्टैव ऐफिल का निधन हुआ, जिन्हें धातु के ढांचों के निर्माण में प्रसिद्धि प्राप्त थी। जिन्होंने पेरिस में ऐफिल टॉवर का निर्माण किया।(जन्म-15 दिसम्बर 1832)-
इतिहास में 27 दिसंबर
27-Dec-2021 10:41 AM
- 1831 -चाल्र्स डार्विन ने बीगल बोट के जरिए में अपनी वैज्ञानिक यात्रा शुरू की।
- 1845 -पहली बार डॉ. क्रॉफॉर्ड डब्ल्यू. लॉंग ने शिशु जन्म के समय निश्चेतक के रूप में ईथर का प्रयोग किया।
- 1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
- 1960-फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण के साथ ही फ्रांस ऐसे परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के कऱीब पहुंच गया था।
- 1979 - अफग़़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रांति में हत्या।
- 1985- यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर 1985 में 27 दिसंबर के दिन ही चरमपंथियों ने हमला कर दिया था जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए थे और सौ से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।
- 1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
- 2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
- 2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन उम्मा-ए-तामीर ए बो के खाते सील करने के आदेश दिये।
- 2002 - ईव नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
- 2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
- 1797 - उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात शायर ग़ालिब का जन्म हुआ।
- 1965 - अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।
- 1927-उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।
- 1822-फ्रांसीसी रसायनज्ञ लुई पाश्चर का जन्म हुआ, जो सूक्ष्मजीव विज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। जिन्होंने तरल पदार्थों में हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए एक निश्चित तापमान पर रखने की विधि खोजी जिसे पाश्चरीकरण कहा जाता है। (निधन-28 सितम्बर 1895)
- 1571- जर्मन खगोलशास्त्री जोहानेस केप्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने ग्रहों की गति के तीन नियम दिए जिन्हें केप्लर के नियम के नाम से जाना जाता है। (निधन-15 नवम्बर 1630)
- 1914-अमेरिकी रसायनज्ञ चाल्र्स मार्टिन हॉल का निधन हुआ, जिन्होंने एल्युमिनियम को उसके अयस्क से अलग करने का सस्ता विद्युत अपघटनी तरीका निकाला। (जन्म 6 दिसम्बर 1863)
- 1923-अमेरिकी ग्लास निर्माता माइकल जोजफ़ ओवेन्स का निधन हुआ, जिन्होंने स्वचालित ग्लास बनाने वाली मशीन का अविष्कार किया जिसने इस उद्योग में सचमुच एक क्रांति ला दी।(जन्म 1 जनवरी 1859)
इतिहास में 26 दिसंबर
26-Dec-2021 2:05 PM
- 1898 -पोलिश-फ्रांसीसी विज्ञानी, मैरी स्क्लोडोव्स्का क्यूरी ने पिचब्लेन्ड अयस्क पर काम करते हुए रेडियोधर्मी तत्व रेडियम की खोज की।
- 1975-पहले यात्री सुपरसोनिक जेट ट्युपोलेव-144 ने मास्को से अल्मा-अटा (कज़ाकिस्तान) के लिए पहली बार उड़ान भरी।
- 1990- ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खुमैनी ने बयान दिया कि पैग़म्बर हजऱत मोहम्मद की निंदा के लिए लेखक सलमान रूशदी पर मौत का फ़तवा जारी रहेगा।
- 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।
- 2004- हिंद महासागर में आए भयंकर भूकंप और उसके प्रभाव से शुरू हुई सुनामी में दक्षिणी एशिया में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। तेरह देशों को मिलाकर कुल मरने वालों की तादाद दो लाख थी।
- 2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
- 2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किए।
- 1899 - स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म हुआ।
- 1530- मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ।
- 1976 - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ।
- 1893 -चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।
- 1896 -जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। वे 1834 ईसवी में पैदा हुए थे। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है। उनकी इस पुस्तक का नाम है जर्मनी 19वीं शताब्दी में।
- 1838 -जर्मन रसायन विज्ञानी क्लीमेन्स एलेक्ज़ेण्डर विन्कलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1886 में जर्मेनियम तत्व की खोज की।(निधन-8 अक्टूबर 1904)
- 1825- जर्मन चिकित्सक फेलिक्स होप्पे-सेयलर का जन्म हुआ जो जैव रसायन विज्ञान के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने नई तकनीक अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी के द्वारा रक्त और मूत्र के रसायन का अध्ययन किया। (निधन-10 अगस्त 1895)
- 1985-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी ड्यान फॉज़ी का निधन हुआ, जिन्होंने रवान्डा, मध्य अफ्रीका के पहाड़ी तथा जंगली गोरिल्लों पर बरसों तक निरंतर अध्ययन किया। उन्होंने रवान्डा में कैरिसोके अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया तथा 1967-1980 तक उसके निदेशक रहे। उन्होंने 1983 में गोरिल्ला इन द मिस्ट नामक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने लोगों को गोरिल्लों के खत्म होते आवास तथा शिकारियों के खतरे की चिंताओं से अवगत कराया। (जन्म 16 जनवरी 1932)
- 1931-अमेरिकी लाइब्रेरियन मेल्विल डिवी का निधन हुआ, जिन्होंने अमेरिका में पुस्तकालय विज्ञान, खास करके, वर्गीकरण प्रक्रिया को विकसित किया। (जन्म 10 दिसम्बर 1851)।
इतिहास में 25 दिसंबर
25-Dec-2021 11:26 AM
- 1741 -खगोल विज्ञानी एण्डर्स सेल्सियस (1701-44) ने सेन्टीग्रेड ताप पैमाने की खोज की।
- 1914 -जैव रसायनज्ञ एडवर्ड सी. कैन्डल के द्वारा पहली बार थायरॉइड हार्मोन, थायरॉक्सिन का क्रिस्टलीकरण किया गया।
- 1977 - हालीवुड के प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
- 1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
- 1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाए जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
- 2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
- 2005 - मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त डोडो पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
- 2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
- 2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
- 1861 - महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
- 1923 - हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का प्रयाग में जन्म।
- 1924 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ।
- 1919 - प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ।
- 2011 -नाटककार, पटकथा लेखक, फि़ल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन हुआ।
- 1851 - अमेरिकी पेट्रोलियम वैज्ञानिक हरमन फ्रैश का जन्म हुआ, जिन्होंने सल्फर खनन के लिए फ्रैश प्रक्रिया का आविष्कार किया। जिन्होंने लूजिय़ाना और पूर्वी टेक्सस में किफायती तरीके से धरती से सल्फर निकाला।(निधन-1 मई 1914)
- 1642-अंग्रेज़ भौतिकविद् और गणितज्ञ सर आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ, जिन्होंने विज्ञान के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किए। वे सार्वकालिक महान वैज्ञानिक माने जाते हैं। उन्होंने प्रकाशिकी में बताया कि श्वेत प्रकाश को प्रिज़्म के द्वारा सात रंगों में विभाजित किया जा सकता है। इन्होंने गति और गुरुत्वाकर्षण के सुप्रसिद्ध नियम दिए। इसके अलावा जिन्होंने बताया कि चन्द्रमा, पृथ्वी के परित: घूमता है। (निधन-20 मार्च 1727)
- 1930- जर्मन भौतिकविद् यूजीन गोल्डस्टीन का निधन हुआ, जिन्होंने 1886 में कैनाल किरणों की खोज की जो निम्न दाब की इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज ट्यूब के एनोड के छिद्रों से निकल रही थीं। जिन्होंने 1876 में इन किरणों का नाम कैथोड किरण रखा।(जन्म-5 सितम्बर 1850)
- 1961- अमेरिकी चिकित्सक और भेषज विज्ञानी ओट्टो लोवी का निधन हुआ, जिन्होंने तंत्रिका इंपल्स के रासायनिक प्रसारण से सम्बन्धित खोजों के लिए सर हेनरी डेल के साथ 1936 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।(जन्म 3 जून 1873)।
25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
क्रिसमस - यह ईसाई धर्म का एक उत्सव है, जो 24 दिसंबर की पूर्वसंध्या पर आरंभ होता है।
इतिहास में 24 दिसंबर
24-Dec-2021 11:00 AM
- 1524 - यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
- 1889- फ्रीपोर्ट के डैनियल स्टोवर एवं विलियम हैन्स ने बैक-पैडल ब्रेक के साथ एक बाइसिकिल के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया। भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वल्र्ड मुम्बई में खोला गया।
- 1921 - नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
- 1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
- 2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- 2005 - यूरोपीय संघ ने खालिस्तान जि़न्दाबाद फ़ोर्स नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
- 2006 - शिखर बैठक में फिलीस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएं देने के लिए तैयार।
- 2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किए।
- 1880 - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और पत्रकार।भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ।
- 1924 - भारतीय गायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म हुआ।
- 1987 - तमिल अभिनेता और राजनेता एम जी रामचंद्रन का निधन हुआ।
- 1910- इंजीनियर और भौतिकशास्त्री विलियम हेवार्ड पिकरिंग का जन्म हुआ, जो पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर-1 के निर्माण दल के अगुवा थे। वर्ष 1930 में इन्होंने नेहर और रॉबर्ट मिलिकन के साथ कॉस्मिक किरणों के प्रयोग में योगदान दिया। (निधन-15 मार्च 2004)
- 1818- अंग्रेज़ भौतिकविद् जेम्स प्रेस्कॉट जूल का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि ऊर्जा के विभिन्न रूप, जैसे यान्त्रिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा और ऊष्मा, ये सब मूलत: समान हैं और इन्हें एक से दूसरे में रूपांतरित किया जा सकता है। (निधन-11 अक्टूबर 1889)
- 1927- अंग्रेज़ मौसमविज्ञानी विलियम हेनरी डाइन्स का निधन हुआ, जिन्होंने सन 1901 में सापेक्षिक मापन उपकरण का आविष्कार किया जैसे डाइन्स प्रेशर ट्यूब एनीमोमीटर, (हवा के वेग और दिशा दोनों को मापने वाला पहला उपकरण)। (जन्म 5 अगस्त 1855)
- 1856 स्कॉटलैण्ड के भूशास्त्री और धर्मशास्त्री (थियोलॉजियन) ह्यू मिलर का निधन हुआ, जिन्होंने एक भूशास्त्रीय लेखक होने के नाते भू-शास्त्री इतिहास में लोगों की रुचि जागृत की। (जन्म 10 अक्टूबर 1802)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
इतिहास में 23 दिसंबर
23-Dec-2021 9:55 AM
- 1672 -गियोवानी कैसिनी ने शनि के चन्द्रमा रीया की खोज की।
- 1932-दुनिया में पहली बार कृत्रिम रबड़ बनाया गया।
- 1948 -जापान की राजधानी टोकियो में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जापान के 7 बड़े नेताओं को मृत्युदंड दिया गया।
- 1954-बोस्टन में पीटर बेन्ट अस्पताल में पहली बार वृक्क(किडनी) का सफल प्रत्यारोपण किया गया।
- 1972- निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हज़ार लोग मारे गए।
- 1995- भारत में हरियाणा के डबवाली नगर में एक स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम के दौरान तंबू में आग लगने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
- 2002 - इस्रायली सेना के हटने तक फिलीस्तीन का चुनाव स्थगित।
- 2005 - वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
- 2007 - पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहां की अदालत ने सही ठहराया।
- 2008- साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया। विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
- 2000 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री नूरजहां का निधन हुआ।
- 2004 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ।
- 1732-अंग्रेज़ औद्योगिकविद् और अन्वेषक सर रिचर्ड आर्कराइट का जन्म हुआ, जिन्होंने टेक्सटाइल फैक्ट्री में शक्तिचालित मशीनों का निर्माण किया। (निधन- 3 अगस्त 1792)
- 1722-स्वीडन के रसायनज्ञ और धातुकर्मी ऐक्सेल फ्रेड्रिक क्रॉन्सटेट का जन्म हुआ, जो निकेल का पृथक्करण करने वाले पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने इसे 1751 में पृथक किया। (निधन-19 अगस्त 1765)
- 1934-जर्मन मनोवैज्ञानिक जॉर्ज एलियास मुलर का निधन हुआ जिन्होंने विचारों के मनोविज्ञान, रंग, धारणा सिद्धांत और मनोभौतिकी प्रणाली जैसे विषयों पर अध्ययन किया। (जन्म 20 जुलाई 1850)
- 1907-फ्रांस के खगोलशास्त्री पियरे (जूल्स सीजऱ) जैनसेन का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1868 में बिना ग्रहण के तारों का पता लगाने का तरीका निकाला। (जन्म 22 फरवरी 1824)
इतिहास में 22 दिसंबर
22-Dec-2021 10:45 AM
- 146 ईसापूर्व - कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ। इसमें रोमियों की विजय हुई। यह युद्ध पुनीक लड़ाई के नाम से प्रसिद्ध है।
- 1666 -किंग्स लाइब्रेरी में सात गणितज्ञों तथा सात भौतिकीविदों द्वारा मिलकर फ्रेंच एकेडमी आफ साइंस की स्थापना हुई।
- 1693 - दक्षिणी इटली के सिसली द्वीप में भीषण भूकम्प आया। जिससे उस नगर के तीन शहर पूर्णत: नष्ट हो गए।
- 1879 -आक्सीजन के द्रवीकरण की घोषणा एक स्विस रसायनज्ञ एवं भौतिकविद् राउल पियरे पिक्टेट (1846-1929) द्वारा की गई।
- 1956- ब्रिटेन और फ्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
- 1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोडक़र भागते समय गिरफ्तार।
- 2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
- 2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
- 2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
- 2007 - फ्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किए।
- 2008- शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
- 1887- भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगार रामानुजन का जन्म हुआ, जिन्होंने अतिज्यामितीय श्रृंखला तथा संख्या सिद्धांत में पार्टीशन फंक्शन की विशेषताएं खोजीं। उन्होंने 1729 संख्या की विशेषताओं को उजागर किया कि यह वह सबसे छोटी संख्या है, जिसे हम दो घन संख्याओं के जोड़ से दो तरीके में व्यक्त कर सकते हैं। जैसे 1729 = 13 + 123 = 93 + 103। (निधन-26 अप्रैल 1920)
- 1872-फ्रांसीसी जीवाणु विज्ञानी कैमिली ग्वैरिनका जन्म हुआ, जिन्होंने जानलेवा क्षयरोग के टीके बी.सी.जी. (बैसिलस कैमेट ग्वैरिन) का आविष्कार किया। यह टीका माइकोबैक्टीरियम बोविस से प्राप्त किया। (निधन-9 जून 1961)
- 1828-अंग्रेज़ वैज्ञानिक विलियम हाइड वोलैस्टन का निधन हुआ, जिन्होंने प्लैटिनम के अयस्क पर काम करते हुए 1803 में पैलेडियम तथा 1804 में रोडियम तत्वों की खोज की।(जन्म 6 अगस्त 1766)
- 1668- अंग्रेज़ ताला निर्माता स्टीफन डेये का निधन हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड की नॉर्थ अमेरिकन कॉलोनी में पहली प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की। (जन्म 1594)
इतिहास में 21 दिसंबर
21-Dec-2021 11:30 AM
- 1933-अमेरिका के पेन्सिलवेनिया स्कूल में शुष्क मानव रक्त सीरम का निर्माण किया गया।
- 1937-वॉल्ट डिज़्नी की पहली 83 मिनट की ऐनिमेटेड फिल्म स्नो व्हाइट ऐन्ड द सैवेन ड्वार्फ्स, लॉस एन्जेल्स में चालू हुई।
- 1962- अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फ़ैसला किया।
- 1988- स्कॉटलैंड की सीमा के नज़दीक़ लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- 1991 - कजाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
- 1998 - नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
- 2002 - ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
- 2007 - चीन के दक्षिणी यूनैन प्रांत के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
- 2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज वीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
- 1932 - कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म हुआ।
- 1938 -हिन्दी गद्य साहित्य के महान साहित्यकार, पत्रकार एवं युग विधायक महावीर प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।
- 1773 - स्कॉटलैण्ड के वनस्पति विज्ञानी रॉबर्ट ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण की प्राकृतिक प्रणाली में बदलाव किया तथा उसमें कुछ नए समूह और कुल सम्मिलित किया। (निधन- 10 जून 1858)
- 1824-अंग्रेज़ चिकित्सक जेम्स पार्किन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने तंत्रिकापेशीय बीमारी के बारे में बताया, जिसे आज पार्किन्सन की बीमारी के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी में रोगी की गति धीमी हो जाती है, शरीर के एक भाग में थरथराहट होने लगती है, तथा हाथ-पैर में अकडऩ-सी हो जाती है। (जन्म-11 अप्रैल 1755)।
इतिहास में 20 दिसंबर
20-Dec-2021 9:51 AM
- 1907 -किसी अमेरिकी वैज्ञानिक को पहला नोबेल पुरस्कार मिला। यह अल्बर्ट माइकेल्सन को उनके स्पेक्ट्रोस्कोपिक और मेट्रोलॉजिकल अनुसंधान के लिए मिला।
- 1951- नाभिकीय ऊर्जा से उत्पादित बिजली ई.बी.आर. जनित्र से प्रवाहित होनी शुरू हुई।
- 1971 - जरनल याह्या खां द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
- 1973- स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत हो गई थी।
- 1991 - पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बने।
- 1998 - 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन, बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को स्टार टाइम पत्रिका ने मैन आफ़ दी इयर घोषित किया, चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।
- 1995- महारानी एलिज़ाबेथ ने डायना और चाल्र्स को जल्दी तलाक़ लेने की सलाह दे दी।
- 1999 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।
- 2002 - दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।
- 2007 - पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
- 2008- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कजऱ् पर ब्याज दरें घटाईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।
- 1901 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री और वेन डी ग्राफ जेनरेटर के आविष्कारक रॉबर्ट जैमिसन वैन डी ग्राफ का जन्म हुआ। यह एक प्रकार का उच्चवोल्टेज एलेक्ट्रोस्टैटिक जेनरेटर होता है जो परमाणु अनुसंधान में कण त्वरक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। (निधन-16 जनवरी 1967)
- 1805-स्कॉटिश रसायनज्ञ थॉमस ग्राहम का जन्म हुआ, जिन्हें कोलाइड रसायन का जनक माना जाता है। जिन्होंने गैसों के विसरण का अध्ययन किया और 1833 में ग्राहम का नियम दिया जिसके अनुसार किसी गैस के विसरण की दर उसके आण्विक भार के वर्गमूल के प्रतिलोमानुपाती होती है। (निधन-11 सितम्बर 1869)
- 1953-आयरिश वनस्पति विज्ञानी हेनरी होरैटियो डिक्सन का निधन हुआ, जिन्होंने जॉन जॉली के साथ पादप वाष्पोत्सर्जन तथा पेड़ों में सैप एसेन्ट का सिद्धांत दिया। (जन्म 19 मई 1869)
- 1921-जर्मन चिकित्सक और जीवाणु विज्ञानी रिचर्ड जूलियस पेट्री का निधन हुआ, जिन्हें हम पैट्री डिश से याद रखते हैं। पैट्री डिश एक कम गहरा डिश होता है जो कांच या प्लास्टिक का बना होता है तथा ऊपर से ढंका रहता है। इसका उपयोग टिश्यू कल्चर तकनीक में होता है। (जन्म 31 मई 1852)।
इतिहास में 19 दिसंबर
19-Dec-2021 10:36 AM
- 1910 - रेयॉन रेशा पहली बार व्यावसायिक रूप से अमेरिका में अमेरिकन विस्कोस कम्पनी द्वारा उत्पादित किया गया।
- 1958 -बाह्य अंतरिक्ष से पहली बार रेडियो प्रसारण हुआ। यह प्रसारण पहले प्रायोगिक उपग्रह प्रोजेक्ट स्कोर से किया गया था।
- 1984-ब्रिटेन और चीन के बीच इस बात को लेकर समझौता हुआ कि ब्रितानी उपनिवेश हांगकांग 1997 में चीन को सौंप दिया जाएगा।
- 2003-लीबिया की रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा। कर्नल गद्दाफ़ी की घोषणा के बाद लीबिया से पश्चिमी देशों के संबंध बेहतर हुए थे।
- 1961 - गोवा स्वतंत्र हुआ।
- 1998 - अमत्र्यसेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
- 1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
- 2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोडऩे का स्वागत किया।
- 2005 - अफग़़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
- 2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
- 2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के खिताब से नवाजा।
- 2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
- 1934 - भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ।
- 1919 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म हुआ।
- 1927 - राम प्रसाद बिस्मिल का निधन हुआ जो स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थेक्त
- 1927 - स्वतंत्रता सेनानी अशफाक़ उल्ला ख़ां का निधन हुआ।
- 1809- बेल्जिय़म के परजीवी विज्ञानी पियरे जोजफ़ वॉन बेनेडेन का जन्म हुआ, जिन्होंने टेप वॉर्म (केस्टोडा) के जीवन-चक्र का पता लगाया। शुरुआत में उन्होंने अपना अध्ययन अकशेरुकी प्राणियों तथा कशेरुकी प्राणियों पर शुरू किया। (निधन-8 जनवरी 1894)
- 1852 - अमेरिकी वैज्ञानिक अल्बर्ट अब्राहम माइकेलसन का जन्म हुआ, जिन्होंने बिल्कुल ठीक तरीके से प्रकाश की गति मापी जिसके लिए उन्हें 1907 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-9 मई 1931)
- 2004-अंग्रेज़ अमेरिकी रसायनज्ञ हर्बर्ट चाल्र्स ब्राउन का निधन हुआ, जिन्होंने ओर्गैनोबोरेन्स (बोरॉन, कार्बन और हाइड्रोजन के यौगिक) का विकास किया। इसने संश्लेषित कार्बनिक रसायन विज्ञान में कई नई तकनीक प्रदान की। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 1979 में जॉर्ज विटिग के साथ रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 22 मई 1912)
- 1953 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री रॉबर्ट ऐन्ड्रिव्ज़ मिलिकन का निधन हुआ, जिन्हें विद्युत के प्रारम्भिक इलेक्ट्रिक आवेश तथा विद्युतअपघटन पर काम करने के लिए 1923 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें उनके मशहूर ऑयल ड्रॉप एक्सपेरिमेन्ट के लिए जाना जाता है। (जन्म 22 मार्च 1868)
- महत्वपूर्ण दिवस-गोवा मुक्ति दिवस।प्रदान की थी.
इतिहास में 18 दिसंबर
18-Dec-2021 9:21 AM
- 1926 - नेचर पत्रिका में एक लेख में जी.एन. ल्यूइस ने फोटॉन शब्द प्रतिपादित किया जिसको उन्होंने प्रकाश के कण के रूप में परिभाषित किया।
- 1936 -पहला जीवित बड़ा पाण्डा अमेरिका में लाया गया जहां उसका स्वागत किया गया।
- 1997 - भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
- 1999 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
- 2000 - फ्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
- 2002 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
- 2005 - भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
- 2007 - जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
- 1971 - साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन हुआ।
- 1856 - अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जोसफ जॉन थॉमसन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1897 में इलेक्ट्रॉन की खोज की जिससे परमाणु संरचना की समझ में आमूलचूल बदलाव आया। (निधन-30 अगस्त 1940)
- 1890 - अमेरिकी अन्वेषक ऐड्विन एच. आर्मस्ट्रॉंग का जन्म हुआ, जिन्होंने आधुनिक रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक परिपथ की स्थापना में अभूतपूर्व योगदान दिया।(निधन- 1 फरवरी 1954)
- 1892- अंग्रेज़ पुराजन्तु विज्ञानी सर रिचर्ड ओवेन का निधन हुआ, जो जीवाश्म जन्तुओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। जिन्होंने डायनासौर शब्द दिया जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- भयानक छिपकली। (जन्म-20 जुलाई 1804)
- 1936-क्रोएशियन मौसम विज्ञानी और भू भौतिक शास्त्री ऐन्ड्रीजा मोहोरोविसिक का निधन हुआ, जिन्होंने पृथ्वी के क्रस्ट और मेन्टल के बीच एक सीमा रेखा खोजी जिसे मोहोरोविसिक दरार के नाम से जाना जाता है।(जन्म 23 जनवरी 1857)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय धातुविज्ञान दिवस, अल्पसंख्यक अधिकार दिवस ।
इतिहास में आज 17 दिसंबर
17-Dec-2021 9:56 AM
- 1790 -खुदाई के दौरान मैक्सिको सिटी में ऐज़्टेक सभ्यता का कैलेण्डर मिला।
- 1895-पेपर ट्वाइन बनाने की मशीन के लिए उसके अविष्कारक जॉर्ज एल. ब्राउनेल को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1998 - अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ऑपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
- 2000 - भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू, नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2002 - तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
- 2008- शीला दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
- 1807 - फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया। ब्रिटेन की नौसेना द्वारा फ्रांस की बंदरगाहों का परिवेष्टन कर लिए जाने के बाद यह आदेश जारी हुआ।
- 1891 -ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ जूलियस रैब का राजधानी वियना में जन्म हुआ।
- 1903 -मोटर की सहायता से उडऩे वाला विमान अनेक बार के परीक्षण के बाद पहली बार सफलतापूर्वक पृथ्वी से उड़ा और उसने एक मिनट तक आसमान में उड़ान भरी। यह सफल परीक्षण उत्तरी अमरीका में वेल्बर राइट और ओरियल राइट नामक दो भाइयों ने किया था।
- 1971 -भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा युद्ध पाकिस्तान के विभाजन के परिणाम स्वरुप बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद समाप्त हुआ।
- 1959 - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का निधन हुआ।
- 1778 -अंग्रेज़ रसायनज्ञ सर हम्फ्री डेवी का जन्म हुआ, जिन्होंने कई रासायनिक तत्वों और यौगिकों की खोज की। उन्होंने सुरक्षित लैम्प की खोज की, तथा पोटैशियम और सोडियम जैसे तत्व खोजे। (निधन-29 मई 1829)
- 1787-चेक वैज्ञानिक जैन इवैनगेलिस्टा पर्किन्जी का जन्म हुआ, जिन्हें प्रायोगिक शरीर क्रिया विज्ञान के अग्रणी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हिस्टोलॉजी, भ्रूण विज्ञान तथा भेषज विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पर्किंजी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने माइक्रोटोम, पोटैशियम डाइक्रोमेट और कनाडा बाल्सम का इस्तेमाल शरीर क्रिया विज्ञान की स्लाइड बनाने में किया। (निधन-28 जुलाई 1869)
- 1907-एक जाने-माने भौतिकविद्, गणितज्ञ और अभियंता लॉर्ड केल्विन का निधन हुआ, जो अपने समय के न्यूटन समझे जाते हैं। उन्होंने तापमान मापने वाले पैमाने से पृथ्वी की आयु मापने की कोशिश की। इनका बचपन का नाम विलियम थॉमसन था, बाद में उन्होंने केल्विन नदी का नाम अपना लिया। (जन्म 26 जून 1824)
- 1964 -भौतिकविद् विक्टर फ्रैन्सिस हेस का निधन हुआ, जिन्हें यू.एस. के कार्ल डी. एंडरसन के साथ कॉस्मिक किरणों, बाह्य अंतरिक्ष में शुरू होने वाले उच्च ऊर्जा विकिरण का पता लगाने के लिए सन् 1936 में नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 जून 1883)।
इतिहास में 16 दिसंबर
16-Dec-2021 12:17 PM
- 1950-साइप्रस की जनता ने इस क्षेत्र से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
- 1954 -प्रोफेसर एच. ट्रेसी हॉल द्वारा जनरल इलेक्ट्रिक रिसर्च लैब में कृत्रिम हीरे का निर्माण किया गया।
- 1962 - मौसम का अध्ययन करने वाला पहला उपग्रह अमेरिका के केप कैनवेरल अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया।
- 1991-सोवियत संघ के विघटन के समय इस संघ के गणराज्य कज़़ाकि़स्तान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। और नूर सुलतान नजऱबायोफ़ को इस देश का राष्ट्रपति चुना गया। यह परमाणु शक्ति सम्पन्न देश है। 18वीं शाताब्दी के आरंभ से रुस ने इस देश पर अपना नियंत्रण स्थापित किया था।
- 1993 - नई दिल्ली में सभी के लिए शिक्षा, सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
- 1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
- 2002 - बांग्लादेश ने 31वां विजय दिवस मनाया।
- 2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
- 2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वां विजय दिवस मनाया।
- 2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
- 1860 -टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक पॉवेल नेपको का जन्म हुआ।
- 1859- अमेरिकी वनस्पतिविज्ञानी डगलस हॉटन कैम्पबेल का जन्म हुआ, जो हरिता (मॉस) की आंतरिक संरचना और फर्न पौधों के जीवन-चक्र के विशेषज्ञ थे। इन्होंने मॉस के विकासवाद पर कार्य किया। (निधन-24 फरवरी 1953)
- 1850 - जर्मन जीवाणु विज्ञानी हैन्स बकनर का जन्म हुआ, जिन्होंने गामा ग्लोब्युलिन्स की खोज की जो रक्त में पाये जाने वाले कुदरती जीवाणुनाशक होते हैं। (निधन-5 अप्रैल 1902)
- 1940 -डच शरीर रचना विज्ञानी तथा भूविज्ञानी यूजीन डिब्वा का निधन हुआ, जिन्होंने जावा मानव के अवशेष पता किए। ये पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने मानव के पूर्वजों के जीवाश्म खोजे थे। (जन्म 28 जनवरी 1858)
- 1956 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ फ्रेडरिक जॉर्ज डॉनन का निधन हुआ, जिन्होंने कोलाइड रसायनविज्ञान के विकास में योगदान किया। इन्हें सबसे अधिक 1911 डॉनन प्रभाव के लिए जाना जाता है। (जन्म 5 सितम्बर 1870)।
इतिहास में 15 दिसंबर
15-Dec-2021 9:11 AM
- 1516 -दक्षिणी अमरीका के देश अर्जेंटाइना की खोज के बाद, स्पेन के अप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुंचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ। यह क़ब्ज़ा अर्जेंटाइना की जनता द्वारा वर्ष 1916 में विद्रोह तक जारी रहा। इस समय अर्जेंटाइना में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यह देश एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। चिली, ओरुगवे, ब्राज़ील पैरागुए और बोलीविया इसके पड़ोसी देश हैं।
- 1852 -फ्रांस के भौतिक शास्त्री तथा प्रसिद्ध अविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ। उन्होंने 1896 ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता थी। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1974 - ईंधन की खपत को कम करने अमरीका ने नई गति सीमा तय की। साल 1973 में अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था और साथ ही कई ऐसे क़दम उठाए थे जिनकी वजह से तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढक़र अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं। इसी साल इसी वजह से अमरीका ने भी अपने यहां वाहन चालन की गति सीमा कम कर दिया था।
- 1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
- 1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति।
- 1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ्तर पर उग्रवादियों द्वारा किए जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
- 2000 - चेरनोबिल रिएक्टर हमेशा के लिए बंद किया गया।
- 2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
- 1950 - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
- 1916 - ब्रिटिश भौतिकीविद् मॉरिस ह्यू फ्रेड्रिक विल्किन्स का जन्म हुआ, जिनके डी.एन.ए के एक्स-रे विवर्तन द्वारा किए गए प्रेक्षणों से डी.एन.ए की आण्विक संरचना ज्ञात करने में मदद मिली। (निधन-5 अक्टूबर 2004)
- 1852-फ्रान्सीसी भौतिकी विज्ञानी एन्टॉइन हेनरी बैकेरल का जन्म हुआ, जिन्होंने रेडियोधर्मिता की खोज की। वर्ष 1903 में इन्हें पियरे और मैरी क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-25 अगस्त 1908)
- 1958 - वैज्ञानिक वुल्फगैंग पॉली का निधन हुआ, जिन्होंने 1925 में सुप्रसिद्ध पॉली का अपवर्जन सिद्धांत दिया जिसके अनुसार किसी परमाणु में कोई भी दो इलेक्ट्रॉन, परस्पर एक समान क्वाण्टम अवस्था में नहीं रह सकते। इसके लिए उन्हें 1925 में भौतिकी का नोबल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 अप्रैल 1900)
- 1857-अंग्रेज तकनीकीविद् सर जॉर्ज कैयले का निधन हुआ, जिन्होंने 1853 में पहले सफल ग्लाइडर का निर्माण किया जिसमें किसी इंसान ने उड़ान भरी। इन्होंने इसके लिए पक्षियों की उड़ान का संरचनात्मक एवं कार्यात्मक अध्ययन किया। (जन्म 27 दिसम्बर 1773)।