छत्तीसगढ़ » धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 फरवरी। जन घोषणा पत्र में मातृशक्तियों के लिए सबसे प्रमुख घोषणा जो की महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रत्येक माह 1000 रुपए मोदी जी की गारंटी पर दी जाने की गारंटी दी गई थी, जिसको बजट में शामिल करते हुए महतारी वंदन योजना फॉर्म भरना युद्ध स्तर पर 5 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है, जिसका लाभ लेने के लिए महिला शक्ति आगे बढ़-चढक़र फॉर्म भर रही है इसी बीच एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी द्वारा इंडोर स्टेडियम धमतरी में महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने का शिविर लगाया गया, शिविर में लाभार्थियों द्वारा फार्म भरते समय उनसे मुलाकात कर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किए।
रंजना साहू ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार की मोदी जी की गारंटी पर सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। घोषणा पत्र में शामिल महतारी वंदन योजना प्रत्येक माह 1000 रुपए की घोषणा एक प्रमुख घोषणाओं में थी, जिसको भाजपा सरकार अब पूरी करने जा रही है और जल्द ही महिलाओं को प्रत्येक माह यह राशि मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय जी के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है जिसके लिए फॉर्म भरा जा रहा है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना से गृहणी आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी, कहा जाता है कि पहले के समय पर गृहणियां अपनी साड़ी के पल्लू में अक्षरा बनाकर पैसे को गांठ बांधकर रखती थी, जो की एक बैंक के समान था, जिसको कोई अन्य खोल नहीं सकते थे और अब भाजपा सरकार सीधे उसके बैंक अकाउंट पर खाता पर 1000 डालेगी, जो कि उसकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है।
विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका मातृशक्ति निभाए गी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, अशोक सिन्हा, सरोज देवांगन, सीमा चौबे, विजय साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 फरवरी। युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तारिक रजा कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई सवालिया निशान खड़े किए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय भाजपाईयों द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से महतारी वंदन के फार्म भरवाए वो फार्म कहाँ है? उन फर्मों को कहाँ जमा किया गया? फार्म भरे जाने के बाद पुन: फार्म जमा करने की आवश्यकता क्यों?
अनुपूरक बजट को पारित किए 2 माह होने को है अभी तक हितग्राहियों के खाते में राशि क्यों नहीं पहुँची?
तारिक रजा कादरी के कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के समय पूरे प्रदेश में लोगों के घर घर जाकर महतारी वंदन के फार्म महिलाओं से भरवाए जिसकी संख्या लगभग 65 लाख है। फार्म भर जाने के बाद अब पुन: महिलाओं को लाइन में खड़ा करा दिया गया है। महिलाएँ अपना कामकाज छोडक़र फार्म भरने एवं जमा करने दिन भर शिविरों में खड़ीं हैं। कुछ महिलाएं जो लोगों के घरों में काम करतीं है वे तो रोजी कट जाने के डर से फार्म भरने जा नहीं पा रहीं। कुछ का कहना है कि वे चुनाव के समय फार्म भर चूंकि हैं।
भाजपा ने असमंजस की स्थिति उत्पन्न की हुई है। एक बार फार्म भरवाने के बाद दोबारा फार्म भरना निश्चित ही छलावा है या विधानसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की चाल थी?
कुरुद, 8 फरवरी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की दशा एवं दिशा देखने जनपद अध्यक्ष ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा कर स्वस्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।
कुरुद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चटौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू की अध्यक्षता एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.यूएस नवरत्न के मार्गदर्शन में जीवन दीप समिति साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 की आय-व्यय की जानकारी सदस्यों को दी गई।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया जिसमें सफाई कर्मचरियों को प्रति माह पांच हजार, चौकीदार को पैतीस सौ, भर्ती मरीजों के वार्ड में कूलर लगाने, प्रसूता माता को प्रसव पश्चात बेबी किट प्रदाय करना, आने वाले मरीजों की बैठक व्यवस्था के लिए तीन नग थ्री सीटर चेयर, मरीज एवं स्टाफ के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, आरओ का वार्षिक मेन्टेन्स के प्रस्ताव को सभी सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान कर अनमोदित किया गया। बैठक के बाद समिति के सभी लोगों ने हॉस्पिटल के सभी विभागों में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी लिया।
साथ ही पदस्थ सभी स्टॉफ को अच्छा काम करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस मौके पर बिसेलाल साहू, डोमार साहू, खेमचंद साहू, मनोज साहू, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय साहू, बीपीएम रोहित पांडेय, नेत्र चिकित्सक लोमेश कुर्रे, विनीता देवांगन, योगिता जोशी, केवल चतुर्वेदी, महेश्वरी बघेल, ओमीन साहू, द्रोपती साहू, डाली एल्मा, नीलिमा शर्मा, शीतल सिंग, विजय गिलहरे, मोहम्मद रफी, दामनी बांधे, गीता साहू आदि उपस्थित थे।
कुरुद, 8 फरवरी। गाँव चलो घर चलो अभियान के जि़ला संयोजक भानु चन्द्राकर अपने बुथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सिवनीकला पहुंचकर गाँव में मोदी की गारंटी का जमकर प्रचार प्रसार किया।
कुरुद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनीकला में गांव चलो घर चलो अभियान के तहत भाजपा नेता भानु चंद्राकर ने विभिन्न संघ-संगठनों के पदाधिकारियों एवं गांव के विशिष्टजनों से चर्चा-परिचर्च कर मोदी के कृतित्व का बखान किया।
उन्होंने टकेश्वर चन्द्राकर, सुशील साहू, सुरेश तारक, टेकराम साहू, केवल, राजेन्द्र सहित महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ घर घर जाकर मोदी की गारंटी और केंद्र सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। छत्तीसगढ की भाजपा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना, दो साल का बकाया बोनस, 3100 रु. में 21 क्विंटल धान खऱीदी, 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने जैसे कार्यों के बारे में गांव की गलियों एवं चौक-चौराहों तक लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता, एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 फरवरी। भारतीय जैन संघटन छत्तीसगढ़ राज्य की स्मारिका प्रगतिधारा का विमोचन बीजेएस संस्थापक अध्यक्ष जीसी जैन, राष्ट्रीय सदस्य संजय सिंघी, पूर्व राज्य अध्यक्ष लोकेश कावडिय़ा,उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष गौतम चौरडिया, साधना दुग्गड, एमसी जैन, शोभा श्रीश्रीमाल, निर्मल बरडिया, प्रमोद लुणावत, संतोष सावा, सकल जैन श्रीसंघ के अभय भंसाली, नरेश वैदमुथा, संतोष गोलछा, गौतम, उत्तम गोलछा, सुरेश पाटनी की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 1985 में स्थापित, भारतीय जैन संगठन आपदा प्रतिक्रिया,सामाजिक विकास और शैक्षिक पहल के क्षेत्रों में राष्ट्रीय चिंताओं को संबोधित करने में सबसे आगे रहा है। बीजेएस एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी संगठन है, जिसका राष्ट्रव्यापी प्रभाव सभी के लाभ के लिए काम कर रहा है। इसके पास जमीनी स्तर पर काम करने के साथ-साथ नीति-स्तरीय विचार प्रक्रियाओं और निर्णय लेने में योगदान देने का समृद्ध और बहुआयामी अनुभव है। बीजेएस ने अपनी कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारों और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम किया है।
इस मौके पर आलोक जैन, सायरबाई, डॉ. नीता कर्नावट, बसंत कटारिया, हंसराज कोठारी, शांतिलाल बरडिया, कन्हैया लाल बैद ,बीएल जैन, कोमलचंद चोपड़ा, विमल चोपड़ा, प्रकाशचंद चोपड़ा, नेमीचन्द भंसाली, पुखराज पारख, एसके. जैन, अशोक पगारीया, निर्मल बरडिया,प्रकाश साँखला, मानवेंद्र दफ़्तरी, प्रदीप साख़ला, चित्रांक, हर्ष, नमन लोढ़ा, दिव्या डाकलिया, सुशीला छाजेड, सुलोचना सराफ़, मनोज लुंकड़, विजय गंगवाल,।अमरेश जैन, लोकेश चंद्रकांत जैन, विजय मालू, कांतिलाल जैन, हरख जैन,लिलेश गोठी, शिल्पा नाहर, मंजु कोठारी, राजकुमार शाह, अभिलेख कटारिया आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ममता जैन व लोकेश जैन ने आभार प्रदर्शन किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 फरवरी। राईस मिल एसोशिएसन कुरूद की कार्यकारणी बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रिक्त पद पर वर्तमान कोषाध्यक्ष हितेन्द्र केला की ताजपोशी की है। नया चुनाव होने तक वे एसो.का सारा काम सम्हालेंगे।
ज्ञात हो कि राईस मिल एसोशिएसन अध्यक्ष विजय केला के निजी कारणों से पद छोडऩे के बाद रिक्त पद पर चुनाव होने तक कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हितेंद्र-लक्खू केला का मनोनयन किया गया।
इस संबंध में हुई बैठक में संरक्षक अनिल चन्द्राकर, कुशल सुखरामणी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नाहर, सचिव सुनील अग्रवाल की पहल पर संस्था हित में लिए गए इस फैसले का सम्मान करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष श्री केला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
वर्तमान में एफसीआई अधिकारियों से मिलकर अरवां चावल की समस्या का हल निकालना एवं कस्टम मिलिंग और एफआरके की लंबित राशि का भुगतान की व्यवस्था करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।
इस दौरान सुरेश महावर, अजय शर्मा, मनोज चन्द्राकर, राहुल, सौरभ, मलय, योगेश चन्द्राकर, प्रतीक, अजय केला, मनीष, अभिषेक, विनय अग्रवाल, रामू चैनवानी, विरेन्द्र जैन, गुलशन अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, प्रवीण, सुशील, नरेश केला आदि उपस्थित थे। ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से प्रारंभ हुआ है, जो 6700 किमी की दूरी तय कर अन्याय के विरूध्द न्याय की मांग करते लगातार आगे बढ़ते हुए 8 फरवरी 2024 को प्रात: 10 बजे, ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी, जो लगभग 5 दिनों में 7 जिलों में 536 कि.मी. की यात्रा कर उत्तर-प्रदेश में प्रवेश करेगा। जिसपर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने साथियों सहित 8 फरवरी को सुबह 10 बजे तक रायगढ़ पहुंचकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सहभागी बनने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है।
जिला अध्यक्ष श्री लोहाना ने आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू शुरू हुई हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।
महापौर विजय देवांगन ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है।
यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी, तो उसमें शर्तें भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। यह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिए राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षडय़ंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 फरवरी। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन धमतरी में आयोजित हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए महासमुंद लोकसभा सीट के साथ-साथ प्रदेश के सभी 11 सीटे जीतने की बात कही महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लोग पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार की रिपोर्ट देख रहे हैं, जो हर मोर्चे पर विफल रही है। देश भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर से जूझ रहा है। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक के दौरान महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने लोकसभा समन्वयक राजेश यादव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना के समक्ष दावेदारी पेश किया।
इस दौरान बैठक में महासमुंद लोकसभा समन्वयक राजेश यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, पूर्व विधायक हर्षद मेहता लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री पंकज महावर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, नगर निगम सभापति अनुराग मसीह, तारिणी चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष अ.ज.जा. आयोग राजकुमारी दीवान, जनपद अध्यक्ष कुरूद शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद तपन चंद्राकर, पीसीसी सदस्य प्रभात राव मेघावाले, अशरफ रोकडिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, अरविंद दोषी हरमिनदर छाबड़ा, विजय प्रकाश जैन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिय़ा उपस्थित रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 फरवरी। विकासखंड नगरी में संचालित एकल विद्यालय संच समिति की बैठक गायत्री मंदिर परिसर, रानीगांव में हुई।
बैठक में नगरी संच का पुनर्गठन किया गया एवं आगामी कार्य योजना बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रयाग बिसेन- अध्यक्ष, आर पी साहू- उपाध्यक्ष, मोतीलाल दिवाकर- सचिव, महेन्द्र नेताम- कोषाध्यक्ष एवं ग्राम स्वराज योजना प्रभारी, दिनेश्वरी नेताम- महिला विभाग प्रभारी, विमलेश मिश्रा- प्राथमिक शिक्षा प्रभारी, सत्यवती नेताम-आरोग्य योजना प्रभारी, अरूण सार्वा- ग्रामोत्थान योजना प्रभारी, लखन साहू- संस्कार शिक्षा प्रभारी और खिवराज सिंह बैस युवा विभाग प्रभारी बनाया गया है। पूर्व अध्यक्ष रविशंकर दुबे को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
नगरी संच प्रशिक्षक भोजलाल सोरी, राजीव साहू, प्रेमलता नागवंशी, नारदराम साहू, टेमन कश्यप, योगेश्वरी ध्रुव, विष्णु राम साहू, छबिलाल गुरूदत्त, सेवनकुमार निर्मलकर सदस्य बनाये गये हैं। महेन्द्र नेताम ने बताया कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में आज भी विद्यालय नहीं है, ऐसे विभिन्न ग्रामों में एकल विद्यालय संचालित हैं। एकल अभियान समिति के माध्यम से इनका संचालन होता है। इन विद्यालयों में पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया जाता है।
पंचमुखी शिक्षा मतलब प्राथमिक शिक्षा, जागरण, ग्राम स्वराज, आरोग्य शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा के तहत बच्चों को शिक्षा दी जाती है। नगरी ब्लॉक में 19 एकल विद्यालय संचालित हैं।
नगरी, 7 फरवरी। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में बी.एस-सी.भाग-1, 2, 3 के समस्त नियमित/महाविद्यालयीन/भूतपूर्व परीक्षार्थी जो पर्यावरण अध्ययन की प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है उनकी पर्यावरण प्रायोगिक परीक्षा 9 फरवरी को बीएस-सी भाग-1, 2, 3 नियमित एवं 10 फरवरी को प्राईवेट एवं भूतपूर्व हेतु आयोजित होगी।
पर्यावरण अध्ययन संबंधी प्रायोगिक कार्य हेतु हस्तलिखित प्रोजेक्ट फाईल (न्यूनतम 20 से 25 पेज) लेकर आएं।
नगरी, 7 फरवरी। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में सोमवार को भारतीय वायुसेना एवं थलेसना में अग्निवीर भर्ती के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु तेजपाल सिंह ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर धमतरी, पुष्पा चौधरी जिला रोजगार अधिकारी, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी एवं हीरल जैन यंग प्रोफेशनल का महाविद्यालय में आगमन हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को वायुसेना एवं थलेसना में फार्म भरने हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड संबंधित दिशानिर्देश प्रदान करते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.मोहित कुमार एवं नोडल अधिकारी प्रो.कविता नारंग के संयोजन में हुआ।
धमतरी, ७ फरवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से पहुंचे आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्या, शिकायत और मांग को सुनीं। उन्होंने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। जनदर्शन में मुख्यत: प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास दिलाने, श्रम विभाग के तहत पंजीयन कराने, अतिक्रमण हटाने, जॉब कार्ड बनाने, आहाता निर्माण, शासकीय उचित मूल्य दुकान में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, सामाजिक भवन आबंटित करने, विद्युत तार बदलने, फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलाने, मितानिन का मानदेय भुगतान, जाति प्रमाण पत्र बनाने, हैंण्डपम्प मरम्मत, भूमि अधिग्रहित करने, राशनकार्ड में नाम जोडऩे सहित आयुष्मान कार्ड बनाने संबंधी कुल 150 आवेदन प्राप्त हुये।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 फरवरी। नगरी में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ सोमवार को पूर्व विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखनलाल ध्रुव, बंटी नाग, राजेंद्र सोनी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नगरी,पेमन स्वर्णबेर, पार्षद जियाउद्दीन रिजवी, सुनीता निर्मलकर बबला कश्यप, रवि ठाकुर,उपस्थित हुए।
स्पर्धा में 32 टीमों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें विजेता को 2 लाख रुपए व कप तथा उपविजेता को एक लाख रुपए व कप प्रदान किया जाएगा। इस स्पर्धा का यह तीसरा साल है। आयोजन को लेकर नगरी में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित हुए। पूरा मैदान में दूधिया रौशनी से नहा रहा है, साउंड सिस्टम के साथ कवरेज भी किया जा रहा है, निर्णय के लिए थर्ड अंपायर रखा गया है।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि नगरी क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति दीवानगी का नजारा मैदान में बड़ी संख्या में पहुंची दर्शकों की भीड़ के रूप में दिखाई दे रहा है। यही भीड़ आयोजन कर्ताओं को भव्य आयोजन का हौसला देती है। ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है, जिससे कहा जा सकता है कि क्रिकेट के प्रति दीवानगी नगरी क्षेत्र को नई पहचान दिलायेगीं। खेलों से जहां हम स्वस्थ रहते है वहीं करियर निर्माण की भी संभावना है, इसलिए विद्यार्थियों को खेलों को अपने जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए पर प्राथमिकता हमेशा शिक्षा को देना चाहिए। जो विद्यार्थी पढ़ाई और शिक्षा में बेहतर सामंजस्य बैठाने में सफल होता है वह अच्छी सेहत के साथ सफलता की मंजिल को हासिल करता है।
नगरी आंचल में क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन कर स्पोर्ट्स क्लब ने जहां खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर दिया। वहीं क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए व्यवस्था की। इस भव्य आयोजन के लिए स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। अनवर रजा अध्यक्ष स्पोर्ट्स क्लब नगरी ने क्षेत्र के सभी क्रिकेट प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने अपील की।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 फरवरी। संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत माध्यमिक शाला - गोरेगांव में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तत्वाधान में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा लिया गया। जिनका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें माध्यमिक शाला गोरेगांव से 21 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 24 फीसदी छात्र सामान्य व 76 फीसदी छात्र श्रेष्ठ श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से छात्रों में समाज निर्माण व राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ संस्कृति तथा नैतिक मूल्यों के विकास में लगन निष्ठा और जागरूकता का परिचय दिया है। वह संस्कृति के उत्थान में प्रशंसनीय है । उक्त अवसर पर प्रधान पाठक के पी साहू शिक्षक गीतांजलि मेश्राम ,राकेश कुमार कोसरिया, चंद्रप्रभा साहू ने बधाई वह शुभकामनाएं दी है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी है।
नगरी, 7 फरवरी। ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मन्दिर में विभिन्न विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित कर्णेश्वर महादेव मन्दिर को सजाने सवारने में मन्दिर ट्रस्ट लगा हुआ है। अभी मन्दिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार व मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिये शेड,अस्थि विसर्जन घाट पर शेड का निर्माण हो रहा है।
ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि शासन की योजनाओं के साथ जनभागीदारी बढ़ी है। दान दाताओ के सहयोग से विभिन्न निर्माण कार्य हो रहे है । निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के लिये ट्रस्ट के सदस्य कनक राम बोरघरिया ने दो लाख रुपये प्रदान किया है। सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने मन्दिर पहुंच मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की है।ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला महोत्सव 24 से 28 फरवरी तक होगा।जिसकी तैयारी के लिये बैठक मन्दिर प्रागण में हुई, जिसमें मेला महोत्सव को सफल बनाने विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक के अंत मे ट्रस्टी पवनभट्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
ट्रस्ट ने किया प्रकाश बैस का सम्मान वरिष्ठ ट्रस्टि प्रकाश बेश का बीजेपी के जिला अध्यक्ष बनने पर ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,सचिव ललित शर्मा, निकेश ठाकुर,कलम सिंह पवार,नागेंद्र शुक्ला, रवि ठाकुर,भरत निर्मलकर, योगेश साहू,कैलाश प्रजापति, मोहन पुजारी, सचिन भंसाली,गगन नाहटा,छबि ठाकुर, कमल डागा,महेंद्र कौशल, प्रदीप जैन,नन्द यादव,ललित निर्मलकर, मनोहर मानिक पूरी, अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू,डोमार मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा, अकबर कश्यप ,राजू सोम,प्रताप सुरेशा, दीपक यदु,खम्मन आडिल, प्रेम जीत छाबड़ा,प्रकाश सार्वा आदि की उपस्थिति रही।
लोमेश्वरी की पूरी होंगी जरूरतें, तो कुंती बच्चों की पढ़ाई पर करेगी खर्च
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 फरवरी। प्रदेश सहित जिले में महतारी वंदन योजना के तहत शुरू हुए पंजीयन के लिए महिलाएं उत्साहपूर्ण माहौल में आवदेन जमा करने के लिए आगे आ रही है। आवेदन जमा करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ रही। रूद्री निवासी लोमेश्वरी ओझा ने महतारी वंदन योजना पर खुशी जताते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है। योजना से प्रति माह मिलने वाले पैसे का उपयोग वह स्वयं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों पर भी खर्च करेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि स्वयं के देखरेख, स्वास्थ्य में भी मददगार साबित होंगी।
भटगांव निवासी कुंती कुंभकार ने बताया कि उनके पति कुम्हार का काम करते हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह अब घर की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई व कुछ पैसे अचानक आने वाली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये रखेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत लागू होने वाले महतारी वंदन योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और सीएम साय का आभार जताया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 फरवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिले इसके लिए अधिकारी समन्वय बना कर काम करें। बैठक में उन्होंने निर्माण एजेंसीज के कार्यों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्य जैसे भवन, सडक़ निर्माण इत्यादि की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य धीमे गति से करने वाले ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाया जाये और कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। इसके अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत किये जा रहे कार्यों को भी गुणवत्तापूर्वक और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही इस माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी लेते हुये कलेक्टर ने पेंशन प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने 24 फरवरी से शुरू होने वाले राजिम पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक की गयी तैयारियों के बारे में पूछा। उन्होंने बारी-बारी से समीक्षा करते हुए मुख्य मार्गों की आवश्यक मरम्मत, पेयजल, शौचालय व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था हेतु आवश्यक ट्रांसफार्मर, स्ट्रीट लाईट मरम्मत, बसों की व्यवस्था, दालभात सेंटर संचालित करने सहित सामाजिक संगठनों को जोडऩे, मंदिरों का रंग-रोगन, साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, कचरा कलेक्शन करने ग्रीन आर्मी को जिम्मेदारी करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग स्नान हेतु कुंड बनाने, हैल्थ कैंप आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
उन्होंने कहा कि ये सभी काम 20 फरवरी तक पूर्ण कर लिये जाये। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और इसमें प्रगति लाने को कहा। उन्होंने राशनकार्डों के नवीनीकरण और आधार अपडेटेशन को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 फरवरी। भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद धमतरी आगमन पर जगदीश रामू रोहरा का भव्य स्वागत भाजपाई द्वारा किया गया। घड़ी चौक में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुँचकर रामू रोहरा का स्वागत किया,जैसे ही रोहराजी पहुंचे जमकर आतिशबाजी की गई साथ ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और रामू भैया जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
श्री रोहराजी के स्वागत के लिए कुश्ती संघ,व्यापारी संघ, विभिन्न समाज प्रमुख पहुँचे और रोहरा का स्वागत किया गया।
जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जवाबदारी दी और एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश महामंत्री जैसा प्रमुख दायित्व का निर्वाहन करने का मौका दिया। यह भारतीय जनता पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी से बड़ी जवाबदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम छत्तीसगढ़ की 11 से 11 सीटों को जीतेंगे और कांग्रेस का सुपड़ा शॉप साफ कर देंगे कांग्रेस कहीं भी हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है हम इस बार सभी 11 की 11 लोकसभा सीटों को अच्छे मार्जिन से जीतेंगे। हमें सभी कार्यकर्ताओं के बल पर अपने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं और आने वाले समय में जो भी दायित्व मुझे दिया गया है जो भी काम मुझे दिया गया है उसे मैं बखूबी निभाऊंगा।
नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, अर्चना चौबे, हेमलता शर्मा, पार्वती वाधवानी, खिलेश्वरी किरण मोनिका देवांगन विजय साहू, मुरारी यदु, हेमंत चंद्राकर, उमेश साहू विनोद पांडेय विजय मोटवानी अविनाश दुबे, देवेंद्र साहू गिरीश साहू, तुषार डोमेश्वर उपस्थित रहे।
दिव्यांगजनों को किया जाएगा कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स का वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 फरवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिये जिला स्तरीय कृत्रिम अंग/कैलीपर्स तथा सहायक उपकरण (व्हील चेयर, ट्रायसायकल, श्रवण यंत्र) का मापन/वितरण कार्यक्रम ’’निदान’’ का आयोजन 12 से 15 फरवरी तक किया जायेगा।
स्थानीय कम्पोजिट भवन स्थित जिला नि:शक्त पुनर्वास केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटे हाथ, पैर व पोलियोग्रस्त दिव्यांगजनों का मापन कर उन्हें कृत्रिम अंग/कैलीपर्स का वितरण किया जायेगा। इसके अलावा सहायक उपकरणों जैसे व्हील चेयर, ट्रायसायकल, श्रवण यंत्र की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी प्रदाय किया जायेगा। साथ ही दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जायेगा।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ संबंधित जनपद/नगर पंचायत के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल में आवेदन कर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। पंजीयन तथा अधिक जानकारी के लिये कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 18 स्थित समाज कल्याण विभाग और मोबाईल नंबर 88782-69846 और 99071-45282 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 6 फरवरी। जनपद पंचायत कुरूद में हुई शिक्षा स्थायी समिति की बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित विभिन्न पेंशन योजन के तहत 1077 पात्र हितग्राहियों के नामों का अनुमोदन किया गया।
सोमवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में उपाध्यक्ष जानसिंग यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में गरीब रेखा सर्वे सूची में पात्र 10 परिवार का नाम चयन कर प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन में 17 पात्र व्यक्ति का नाम चयन किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 14 पात्र व्यक्ति का नाम का चयन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन में 15 व्यक्ति को पात्र किया गया। मुख्यमंत्री परित्यकता पेंशन में 14 आवेदन का एवं मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना में 187 पात्र व्यक्ति का नाम का अनुमोदन किया गया। वृद्धा पेंशन योजना में 813 पात्र व्यक्तियों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 7 पात्र आवेदन का अनुमोदन किया गया। बैठक में चन्द्रलता कोसले, संतोष साहू, धनेश्वरी यादव, रविंद्रनाथ मिश्रा, डीएस मरकाम, रामकुमार सोनी, बिरेन्द्र साहू, प्रतिक आदि उपस्थित थे।
धमतरी, 6 फरवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में एक लाख 25 हजार 80 किसानों के एक लाख 28 हजार 874 रकबा हेक्टेयर पंजीकृत किया गया था।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु 100 नोडल अधिकारियों की नियुक्ती की गयी, जनके द्वारा प्रत्येक खरीदी केन्द्रों में शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित तथा योजनाबद्ध ढंग से निरीक्षण किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी बीके कोर्राम ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि एक नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक जिले के 100 उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से पंजीकृत किसानों में से एक लाख 21 हजार 660 किसानों से कुल 6 लाख 10 हजार 759 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। उपार्जित धान के निराकरण के लिये कस्टम मिलिंग कार्य हेतु जिले में 125 अरवा मिल एवं 98 उसना मिल, कुल 223 मिल पंजीकृत है, जिनके द्वारा 5 लाख 49 हजार 318 मीट्रिक टन डीओ जारी करा कर, जारी डीओ के विरूद्ध 4 लाख 76 हजार 711 मे.टन धान का उठाव किया गया है तथा पंजीकृत मिलर्स द्वारा धान उठाव का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिले के पंजीकृत मिलर्स द्वारा अब तक नागरिक आपूर्ति निगम धमतरी में 65 हजार 839 मीट्रिक टन एवं भारतीय खाद्य निगम धमतरी में 84 हजार 658 मीट्रिक टन कुल एक लाख 50 हजार 497 मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है तथा मिलर्स द्वारा निरंतर नागरिक आपूर्ति निगम एवं भारतीय खाद्य निगम धमतरी में चावल जमा किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 फरवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दूसरे चरण में नगरनिगम धमतरी में 8 से 10 फरवरी तक संकल्प शिविर आयोजित किया जायेगा। आयुक्त, नगरनिगम धमतरी विनय पोयाम ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पुरानी कृषि उपज मंडी सुंदरगंज वार्ड में तथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक हटकेशर स्कूल खेल मैदान, हटकेशर वार्ड धमतरी में संकल्प शिविर लगेगा। इसी तरह 9 फरवरी को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक इंडोर स्टेडियम, आमातालाब के पास आंबेडकर वार्ड तथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक एकलव्य खेल परिसर गोकुलपुर वार्ड और 10 फरवरी को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक साहू बाड़ा, दुर्गा मंदिर, सोरिदभाट धमतरी में प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी की गाड़ी पहुंचेगी।
उक्त संकल्प शिविरों में आधार कार्ड का पंजीयन, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान कार्ड का पंजीयन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वास्थ्य जांच कर उठाया जा सकता है।
साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, राशन कार्ड का नवीनीकरण, श्रम पंजीयन, पेंशन योजना एवं महतारी वंदन योजना के संबंध में फॉर्म उपलब्ध एवं भराया जायेगा। कलेक्टर सुश्री गांधी ने नागरिकों से अपील की है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लग रहे उक्त संकल्प शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठायें।
धमतरी, 6 फरवरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिला एवं संभाग स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जिले में आगामी 7 एवं 8 फरवरी को किया जायेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्थानीय सेंट मेरी इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में आयोजित 2 दिवसयीय इस जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कुल 397 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें धमतरी जिले के 194, गरियाबंद जिले के 81 और बलौदाबाजार जिले के 122 विद्यार्थी शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 फरवरी को सुबह 11 बजे और समापन व पुरस्कार वितरण 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा।
कलेक्टर ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के आवास, भोजन, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये हैं। गौरतलब है कि दो दिवसीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में राज्य व जिले के निर्णायक मण्डल द्वारा मूल्यांकन किया जायेगा। इसके बाद मानव अनुरूप श्रेष्ठ मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता के लिये होगा।
धमतरी, 5 फरवरी। वयोवृद्ध भाजपा नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा से भाजपा परिवार सहित देश के करोड़ों रामभक्तों मे खुशी की लहर व्याप्त है।
भाजपा नेता कविंद्र जैन ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि संगठन मे काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए श्री आडवाणी एक आदर्श हैं। श्री आडवाणी ने भाजपा को 2 सीट से आगे ले जाकर सत्ता के केंद्र तक पहुंचाया। श्री आडवाणी जनसंघ और भाजपा के नींव के पत्थर रहे। अपने लिए बिना कोई अपेक्षा रखते हुए हमेशा दल हित और देश हित मे काम किया। भारत की राजनीति को उन्होंने नयी दिशा दिखाने का काम किया। यात्राएँ, प्रवास एवं आंदोलनों के जरिये देश भर मे लोगों को जोडऩे का काम किया। उन्होंने हमेशा अनुशासन में रहते हुए उच्च नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति की। भ्रष्टाचार के आरोप लगने मात्र पर ही उन्होंने इस्तीफा दिया और खुद को बेकसूर साबित किये बिना पद धारण नहीं किया।
उनको भारत रत्न देने का फैसला स्वागत योग्य है। धमतरी भाजपा ने इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 5 फरवरी। युवक कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तारिक रजा कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन से मांग की है कि रत्ना बाँधा रोड में प्रतिज्ञा विकास संस्थान द्वारा संचालित बालगृह में गरीब अनाथ बच्चों पर हो रहे उत्पीडऩ पर न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई एवं बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
बच्चों का सडक़ पर उतरकर संस्था के विरुद्ध प्रदर्शन करना ये दरसाता है कि गरीब अनाथ बच्चों पर उत्पीडऩ काफी समय से हो रहा होगा? एक दिन में ये सम्भव नहीं है ,बच्चों की बर्दाश्त की हद पार होने पर ही वे रोड पर आकर अपने ऊपर हो रहे उत्पीडऩ और अपने हक की आवाज उठाएं हैं। संस्थान को सरकार से आर्थिक मदद मिलने के बावजूद गरीब अनाथ बच्चों का उत्पीडऩ अन्याय है। इसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की भी मिलीभगत प्रतीत होती है? क्योंकि बच्चों ने मीडिया को बताया कि उन्हें खाना ठीक नहीं मिलता, उनके पहनने ओढऩे के सामान भी संचालक ठीक से मुहैय्या न करा नई चीजों को अपने घर ले जाते हैं। जबकि जाँच पर पहुंचे अधिकारी कह रहें है कि खाना पीना ठीक है संचालक और स्टाफ में विवाद चल रहा है।
यह मामला गरीब अनाथ बच्चों का मामला है बच्चों ने संस्था के संचालक एवं स्टाफ पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। गरीब अनाथ बच्चों की इस लड़ाई में युवा कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ है। इस मामले पर हम जिला प्रशासन से मांग करते है कि इसकी न्यायिक जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए बच्चों ने संस्थान के संचालक एवं स्टॉफ पर गम्भीर आरोप लगाए है। इस वजह से उन पर खतरा मंडराने लगा है इसलिए बच्चों को सुरक्षा दी जाए। शीघ्र कार्रवाई न होने पर युवा कांग्रेस गरीब अनाथ बच्चों के हितों के लिए आंदोलन करेगी।