छत्तीसगढ़ » दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में नक्सली हिंसा में मारे गये आम नागरिकों के आश्रित परिवारों को जीविकोपार्जन के साधन की क्षति जैसे-ट्रेक्टर, जीप, ट्रक, रोड रोलर, बड़े वाहनों के मालिकों के 3 वारिसों को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
जिसके तहत् मेसर्स पी.एम.आर इन्फ्रासट्रक्चर प्राई. लि. किरन्दुल ठाकुर मानसियन लेन सोमाजीगुड़ा, हैदराबाद, वाहन क्रमांक सी.जी. 18/एन. 5798, वाहन क्रमांक सी.जी.18/एन. 2898, मेसर्स पी.एम.आर. इन्फ्रासट्रक्चर प्राइ. लि. किरन्दुल ठाकुर मानसियन लेन सोमाजीगुड़ा, हैदराबाद के वाहन क्रमांक 1 नग जे.सी.बी. एक्सट्रा के पूर्ण क्षति हेतु 3-3 लाख रूपये के मान से कुल 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति की गई है।
बचेली, 1 अक्टूबर। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गुरुवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सपंन्नता के लिए यह व्रत करती हैं।
इस अवसर पर पंडित वेद प्रकाश पांडे के द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया। पंडित ने बताया कि मातृशक्तियों के द्वारा सप्तमी तिथि की संध्या से अन्नजल त्यागकर 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हंै। अष्टमी के दिन मां दुर्गा और राजा जीमूतवाहन की पूजा जाती है। संतान की दीर्घायु एवं उन्नाति के लिए यह व्रत रखा गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने सी-अनुभाग के 4-82 में निहित संशोधित प्रावधानों के तहत् जिले में नक्सली हिंसा में मारे गये आम नागरिकों के आश्रित परिवारों को प्रति मृतक व्यक्ति को 5 लाख, घायल को 2 लाख रूपये गम्भीर रूप से घायल को 1 लाख रूपये चल सम्पति (अनाज, कपड़े, घरेलू समान) के नुकसान पर 10 हजार, स्थाई सम्पति (मकान, दुकान आदि) कच्चे मकान क रूप में 20 हजार पक्के मकान 40 हजार, जीविकोपार्जन के साधन की क्षति जैसे-बैलगाड़ी, नाव आदि 20 हजार रूपये ट्रैक्टर, जीप आदि 2 लाख ट्रक, रोड रोलर, बड़े वाहन 3 लाख रूपये के मान से सहायता राशि का आहरण एवं संवितरण किये जाने का स्वीकृति दी है।
मृतकों के 1 वारिस को आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी है। जिसके तहत् छिन्दगढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम कुन्दनपाल पटेलपारा निवासी कवासी कोसा पिता स्व. कवासी हिरमा को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है।
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर। विगत दिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। इसके अनुसार 50 आत्म समर्पित नक्सलियों को 10-10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। उपरोक्त राशि लाभार्थी के बैंक खाते में डी.बी.टी. के द्वारा भुगतान की जाएगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर। कृषि विज्ञान केंद्र,गीदम में जैव प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा संचालित परियोजना बायोटेक किसान हब द्वारा जिले के विभिन्न गांवों झोड़ीयाबाड़म, सियानार, बिंजाम, समलुर, कारली के किसानों को सब्जी उत्पादन तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नारायण साहू के द्वारा किया गया।
डॉ. नारायण साहू ने किसानों को सब्जियों की खेती की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कम लागत वाले शेडनेट में उच्च मूल्य के सब्जियों की खेती करके किसान वर्षभर अच्छी मुनाफा कमा सकते हैं। किसान बाजार की मांग के अनुसार शेडनेट में सब्जियां लगाकर वार्षिक आय में भी वृद्धि कर सकते हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 अक्टूबर। कुम्हारास स्थित माटी कला बोर्ड का कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले ग्रामीणों से माटीकला से फायदे के बारे में जानकारी ली। कुम्हार परिवारों के द्वारा बनाई जाने वाली वस्तुओं के लिए गोदाम व केंद्र के संबंध में चर्चा की।
माटीकला केंद्र हेतु दो स्थलों का निरीक्षण कर माटीकला केंद्र निर्माण करने हेतु निर्देशित किया। वर्तमान में चलित गोदाम है उसके स्थान पर नया गोदाम बनाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। सभी कार्यों को दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आर के ठाकुर, कुम्हार संघ के अध्यक्ष मधुसूदन, पंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को बचेली पुलिस थाना में नगर के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नगर निरीक्षक अमित पाटले व उनकी टीम के द्वारा बुजुर्गों का हालचाल जाना, उनको हो रही परेशानी से रूबरू हुए, साथ ही उनको प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूक किया गया। वृद्ध व्यक्तियों के अधिकारों के लिए कानूनी साधनों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उनकी सहायता करने की बात कही गयी। इसके अलावा वृद्ध व्यक्तियों के बीच डिजीटल समावेशन के महत्व के बारे में जागरूक किया, डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के लिए नीतियों को स्पष्ट किया गया। मोबाईल या एटीएम फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचित करते हुुए शिकायत दर्ज करने को कहा। इस सम्मान व पुलिस द्वारा जागरूक करने पर वृद्धजनों ने पुलिस का आभार जताया।
इस दौरान नगर निरीक्षक सहित उपनिरीक्षक केशव ठाकुर, उपनिरीक्षक कैलाश साहु, सहायक उपनिरीक्षक के. सिमांचलम पुलिस की टीम व वृद्धजन मौजूद रहे। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को वृद्ध दिवस मनाया जाता है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 30 सितंबर। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी बुधवार की शाम को बचेली पहुंचे। मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर के पास आतिशबाजी करते हुए युवा कांग्रेस के द्वारा जोशीला स्वागत किया। जिसके बाद एनएमडीसी गेस्ट पहुंचे। इससे पूर्व में दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी मंदिर में माता का दर्शन कर पहुंचे।
गेस्ट हाउस में युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान पाणी ने युवा कांग्रेसियों को देशभर में चल रहे संगठनात्मक कार्यों के बारे में बताया, साथ ही ज्यादा से ज्यादा जोडऩे के लिए कहा।
इस दौरान प्रदेश सहप्रभारी एकता ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कर, अंशुल मिश्रा, सलमान नवाब,ऋषिराज सिंह प्रदेश सचिव जोगराज, जिलाध्यक्ष विमल सलाम, जिला उपाध्यक्ष अजय उईके, जिला महासचिव आकाश नियाल, विक्रांत भारती, ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश सरकार, नगर अध्यक्ष विजय भोगामी, सुनील गायन, गगनप्रीत सिंह सहित अन्य युवा नेता की मौजूदगी रही।
दंतेवाड़ा, 30 सितंबर। दंतेवाड़ा के गीदम में पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के भीतर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले की व्यवसायिक नगरी गीदम में आरोपी बाबूलाल नाग (43) द्वारा लंबे अरसे से स्थानीय युवती से रेप किया जा रहा था। गर्भ ठहरने पर गर्भपात की दवाई खिलाकर गर्भपात करता रहा। हाल में जब युवती का गर्भ ठहरा, तो उसने गर्भपात करने के उद्देश्य से उसे दवाई दी। दवाओं के प्रभाव से युवती को रक्तस्राव होने लगा। इसके उपरांत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम में भर्ती कराया गया। यहां से पीडि़ता को जिला अस्पताल भेजा गया।
पीडि़ता युवती के परिजनों ने बुधवार को गीदम थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की पतासाजी में जुट गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में विशेष मार्गदर्शन दिया। प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस के दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।
दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। जिला रोजगार अधिकारी दंतेवाड़ा को सहायक प्रबंधक (कार्मिक) एन.एम.डी.सी. लिमिटेड, बैलाडीला कॉम्प्लेक्स जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई थी। कार्यालय द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सम्प्रेषण किये जाने हेतु सूची तैयार की गयी है। कार्यालय में पंजीकृत आई.टी.आई. धारक तथा 8वीं उत्तीर्ण आवेदकों को सूचित किया गया है कि कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित होकर अपना नाम सूचना पटल पर देख सकते है। यदि किसी आवेदक को किसी प्रकार का दावा आपत्ति पेश करना है, तो 04 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार तक अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हंै।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 30 सितंबर। दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने बुधवार को नगर पालिका वार्ड 13 के सतनामी समाज के सामाजिक भवन निर्माण व जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया गया।
सतनाम भवन के परिसर में डीएमएफ मद से जीर्णोद्धार एवं सामाजिक भवन निर्माण वार्ड 11 की पार्षद बीना साहू व वार्ड 12 पार्षद मनोज साहा की पार्षद निधि से होगा। इस कार्य की स्वीकृत राशि क्रमश: 8.56 लाख रूपये एवं 6 लाख रूपये है।इसके अलावा सतनामी भवन में बच्चों के लिए नवनिर्मित क्लासरूम का जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा के द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, पालिकाध्यक्ष पूजा साव, तहसीलदार महेश कश्यप, सीएमओ एचआर गोंदे, उपअभियंता संतोष कुमार नेगी, पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, कंाग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे, बीटीओए सचिव संजीव साव, सलीम उस्मानी, मनोज साहा, बीना साहु, फिरोज नवाब, कुमार स्वामी झाड़ी, जीएस कुमार इंदिरा शर्मा, किरण जायसवाल, समाज के जागेश्वर प्रसाद, भरतराम धृतलहरे, इंटक के आशीष यादव, देवाशीष पॉल, हीरालाल,, केएल वर्मा, अलाउद्दीन, संतोष ठाकुर, माया अधिकारी, निर्मला तिर्की, अर्पणा विश्वास, जवाहर सुराना, जयसिंह नेताम सहित अन्य उपस्थित रहे।
188 परीक्षा केंद्रों में ली परीक्षा
दंतेवाड़ा, 30 सितंबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा अभियान तहत जिले में माध्यमिक शाला चितालंका, माध्यमिक शाला आवंराभाटा और माध्यमिक शाला टेकनार का निरीक्षण किया। महापरीक्षा आयोजन के लिए विकासखण्ड दंतेवाड़ा अंतर्गत 24, विकासखण्ड गीदम अंतर्गत 57, विकासखण्ड कुआकोंडा अंतर्गत 60, विकासखण्ड कटेकल्याण अंतर्गत 47 कुल 188 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिले के 50 ग्राम पंचायतों एवं 48 नगरीय निकाय वार्डों में असाक्षरों का सर्वे किया गया। जिसमें 9 हज़ार 950 असाक्षर पाए गए। जिले में 962 साक्षरता केंद्र संचालित किया जा रहा था। जिसमें 962 अनुदेशकों द्वारा असाक्षरों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा था।
दंतेवाड़ा, 30 सितंबर। चिकित्सालय दंतेवाड़ा में आज निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर ने मरीजों की जांच की।
शिविर में जिले से 35 रोगियों ने अपना पंजीयन करवाया था, जिनमें से विशेषज्ञ चिकित्सक एवं नोडल अधिकारी कैंसर डॉ. डाबर रॉबिंसन खुटे एवं चिकित्सक दल द्वारा उक्त मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 5 मरीज कैंसर पॉजिटिव पाए गए उक्त मरीजों की उपचार हेतु चिन्हाकित किया गया है। जिनमें से 2 मरीजों को जिला चिकित्सालय में कीमो थेरेपी की सुविधा दी गई है। शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी सी शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर आर एल गंगेस, नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ राजेश राय एवं जनरल सर्जन डॉक्टर सी बरिया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 30 सितंबर। नीति आयोग की सलाहकार सौम्या चक्रवर्ती द्वारा बुधवार को दंतेवाड़ा जिले का दौरा किया गया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अश्वनी देवांगन से मुलाकात कर, विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरे के दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे कई कार्यक्रमों का जायजा लिया।
विकासखण्ड गीदम में नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री, हारम का निरीक्षण किया। यहाँ दीदी, महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। दन्तेश्वरी मार्ट चितालंका, ग्राम मासोड़ी में तार जाली निर्माण कार्य, स्वास्थ्य कल्याण केंद्र घोटपाल का जायजा लिया। मेहरार चो मान के तहत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे सेनेटरी नैपकिन्स का जायजा लिया। जावंगा स्थित सक्षम स्कूल के बारे में जानकारी ली। हारम में बायो फ्लॉक्स फिश कल्चर के तहत मछली उत्पादन का जायजा लिया। लाभार्थियों से चर्चा कर उनके आमदनी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सिविल अधिकारी से मरम्मत की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 30 सितंबर। नगर पालिका वार्ड क्रं. 4 के अंतर्गत स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य भवन के सामने रोगियों के लिए वार्ड कक्ष का निर्माण किया गया था, जिसकी स्थिति दयनीय हो चुकी है। छतों से प्लास्टर उखड़ रहे हंै, रॉड दिखाई दे रही है। टाईल्स उखड़ रही है। इसके अलावा स्टाफ एवं रोगियों के लिए स्थित शौचालय जर्जर व गंदगी युक्त है।
नगर पालिका के द्वारा वर्ष 2014-15 में इस भवन का निर्माण किया गया था, लेकिन पहली बारिश में ही भवन के हॉल में बारिश का पानी टपकना शुरू हो गया था, जो अब भी वही स्थिति है।
वर्तमान में एनएमडीसी बचेली सीएसआर के तहत चिकित्सा केन्द्र के मुख्य भवन में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। उसी दरमियान इस रोगियों के कक्ष भवन की छत को उपर से रूफ ग्रेडिंग का कार्य किया गया, लेकिन अंदर हॉल में छत की पपड़ी निकल रही है।
निरीक्षण करने पहुुंचे सिविल अधिकारी से चिकित्सा केन्द्र के स्टाफ के द्वारा छत की इसकी स्थिति से अवगत कराया गया। जिस पर सिविल अधिकारी ने ठीक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कौन-कौन से कार्य करवाना है, लिखित में दे दीजिये, कर दिया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 30 सितंबर। नगर पालिका वार्ड क्रं 5 के अंतर्गत मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग कार्यालय के परिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन हुआ। दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा एवं बचेली पालिकाध्यक्ष पूजा साव की उपस्थिति में किया गया। इस कार्य की लागत 77.24 लाख रूपये है। छग शासन राजस्व विभाग के मद से सर्वसुविधायुक्त इसका निर्माण होगा।
बचेली में 16 अगस्त 2019 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का शुभारंभ हुआ। दिंसबर 2020 को लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में स्थानातरित हुआ। इससे पहले यह कार्यालय पुराना मार्केट, तहसील कार्यालय के समीप संचालित था।
भूमिपूजन के दौरान एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, पालिका सीएमओ एचआर गोंदे, उपाध्यक्ष उस्मान खान, उपअभियंता संतोष कुमार नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जीएस कुमार, सलीम रजा उस्मानी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे, फिरोज नवाब, मनोज साहा, बीना साहु, किरण जायसवाल, दमयंती साहु, रीना दुर्गा, निर्मला तिर्की, माया अधिकारी, अर्पणा विश्वास, जितेन्द्र चैधरी, नफीज कुरैशी, नरेन्द्र सोनी एवं अन्य की मौजूदगी रही।
दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा बस्तरिया टाइगर के पदों पर भर्ती हेतु युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रशिक्षण हेतु 3000 से अधिक युवक और युवतियों ने आवेदन किया है। जिनके प्रशिक्षण की पुलिस द्वारा उचित व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा 29 सितंबर। वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा का 2 अक्टूबर को जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (किरन्दुल) प्रवास/ भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रात: 10.30 बजे पुलिस लाईन हेलिपेड किरंदुल, जिला- दंतेवाड़ा आगमन प्रात: 10.40 बजे नगर पालिका परिषद किरंदुल (आगमन) (गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मध्यान्ह 12 बजे नगर पालिका परिषद किरंदुल से प्रस्थान अपरान्ह 12.10 तपन दास के घर हेतु प्रस्थान तपन दास के घर (आगमन) (भोजन हेतु आरक्षित) अपरान्ह 1.15 बजे तपन दास के घर से पुलिस लाइन हेलिपेड किरदुल हेतु प्रस्थान अपरान्ह 1.30 बजे पुलिस लाईन हेलिपेड किरंदुल, जिला- दंतेवाड़ा से पुलिस लाईन हेलिपेड रूद्री, जिला-धमतरी के लिए रवाना होंगे।
दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। बचेली प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा भी साथ थी। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। उसके उपरांत सतनामी भवन में बच्चों के लिए नवनिर्मित क्लासरूम का फीता काट कर लोकार्पण किया।
इस मौके पर बचेली ब्लॉक कांग्रेस की टीम, बचेली नगरपालिका की अध्यक्ष पूजा साव एवं समस्त गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 29 सितंबर। मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन के तदर्थ समिति के सचिव एके सिंह को ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। जिस पर यूनियन व कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है।
एके सिंह ने नियुक्ति पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि श्रमिकों एवं बैलाडीला क्षेत्र के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर श्रमिक संगठन के पीएल साहु, बीएल तारम, ओम कुमार साहु, आयतु राम कश्यप, एसके रात्रे, रघुरामा राव, नत्थेला राम नेताम, राकेश लाल, एमके मल्लाह, दिलीप सिंह, रविश तिवारी, एमके मल्लाह व अन्य लोगो ने शुभकामनाएॅ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि एके सिंह ने राजनांदगांव खैरागढ़ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद किरंदुल के अरविंद महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ली। साथ ही यही से समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री ली।
वर्ष 1988 में उन्होंने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कर्मचारी के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। तब उन्होंने इंटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार यूनियन के सक्रिय सदस्य के रूप में रहे। आज तक विभिन्न पदों में रहकर कार्यों का निर्वहन कर रहे हंै।
परियोजना की थ्रिफट सोसाईटी एवं सुपर बाजार में क्रमश: 10 एवं 5 वर्षों तक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर थे। एनएमडीसी के वक्र्स कमेटी में 14 नंबर माइन्स के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हुए। वर्ष 2019 में यूनियन के सचिव के पद पर कार्य किये।
कार्यकारिणी भ्ंाग होने के पश्चात मई 2020 में तदर्थ समिति के सचिव के रूप में नियुक्ति हुई। इससे पूर्व वे यूनियन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हंै।
जनवरी 2021 में कांग्रेस के कमेटी के द्वारा इनके कार्यो को देखते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई। इसके अलावा वे पिछले कई वर्षों से नगर के बैलाडिला देवस्थान व योग समिति में सचिव के पद के रूप में है। साथ ही मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन के केन्द्रीय समिति में संगठन सचिव के पद पर भी कार्य रहे है। मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री सिंह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा बढ़चढक़र हिस्सा लेते है। निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद के लिए आगे आते है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 सितंबर। जिला उद्योग केंद्र के टास्क फोर्स कमेटी की बैठक कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इस बैठक के दौरान आवेदकों को कलेक्टर ने व्यापार की बारीकियों से अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री, सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के प्रकरणों पर विचार करने हेतु उक्त बैठक आयोजित की गई थी। इस योजना के तहत दंतेवाड़ा जिले को एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत आम उत्पादन और प्रसंस्करण हेतु चयनित किया गया है। केंद्र और राज्य सरकारों ने दंतेवाड़ा को आम उत्पादन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने हेतु चयनित किया है। जिससे आम उत्पादक किसानों की आय को दोगुना किया जा सके।
इस बैठक के दौरान कलेक्टर ने अमचूर प्रसंस्करण के क्षेत्र में इच्छुक आवेदनों पर गहराई से विचार किया इसके उपरांत आवेदकों को अमचूर निर्माण के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति हेतु टिप्स भी दिये। श्री सोनी ने आम से निर्मित खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण से भी अवगत कराया। उन्होंने आम प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्य करने वाले उद्यमियों को हर संभव सहायता दी जाने की प्रतिबद्धता जताई। कलेक्टर ने आम से निर्मित होने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण हेतु योजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने किसानों से संपर्क कर उन्हें विश्वास में लेने की बात कही। विगत वर्ष में पके आम और अमचूर विक्रय करने से प्राप्त आय की जानकारी ली जाने की समझाइश दी। इसके उपरांत शासकीय सहायता से आम प्रसंस्करण किये जाने के उपरांत किसानों की आय में बढ़ोत्तरी से किसानों को अवगत कराने के निर्देश दिये।
इस बैठक के दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अर्जुन जुर्री, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, नारायण साहू, लीड बैंक अधिकारी, तिग्गा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुआकोंडा, बलराम ध्रुव, सहायक संचालक उद्यानिकी डिकेश कुमार, सहायक संचालक कृषि विभाग, श्री पैकरा और सहायक वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र दीप रोशन प्रमुख रूप से मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 29 सितंबर। एनएमडीसी बचेली के सीएसआर के तहत बालिका शिक्षा योजना के अंतर्गत नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बुधवार को होने वाली परीक्षा स्थगित हो गई है। सूत्रों के मुताबिक यह परीक्षा 12 अक्टूबर से पूर्व हो सकती है। जिसके लिए ईमेल, मोबाईल मैसेज व डाक के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा परीक्षा पर रोक लगाया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रबंधन द्वारा सारी तैयारी की जा चुकी थी।
गौरतलब है कि आदिवासी युवा छात्र संगठन ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा था। छात्र संगठनों का कहना था कि जानकारी मिली है कि इस चयन परीक्षा के लिए 1400 छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें एनएमडीसी ने सिर्फ 200 छात्राओं को ही परीक्षा में बुलाया गया है। उनके अपात्र होने की जानकारी भी नहीं है। इन युवा छात्रों की मंाग थी कि परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाते हुए चयन प्रक्रिया का आधार, पात्र-अपात्र की जानकारी के साथ पात्र छात्राओं को परीक्षा में शामिल किया जाये।
एनएमडीसी के अधिकारी का कहना है कि कोविड संक्रमण के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन करते हुए 40 पदों के लिए 1:5 के अनुपात में बुलाया गया था। साथ ही आये हुए आवेदनों को एंट्री कर मुख्यालय हैदराबाद भेजा गया था, पात्र छात्राओ की सूची मुख्यालय से बना है।
ज्ञातव्य है कि यह चयन परीक्षा पहले 26 सिंतबर को होना था, लेकिन उस दिन व्यापमं द्वारा पीएटी की परीक्षा में आयोजित हो रही थी, जिस पर आदिवासी संघ द्वारा एसडीएम को ज्ञापन देकर नर्सिंग परीक्षा में बदलाव की मांग थी। एसडीएम के आदेश के बाद एनएमडीसी द्वारा इस परीक्षा तिथि में बदलाव करते हुए आज 29 सितंबर को किया गया था।
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायपुर, बस्तर जिले से छात्राएॅ इस परीक्षा के लिए आई हुई थीं। परीक्षा नही होने से इन्हे परेशानी हुई। कई छात्राएं 25 सिंतबर से ही बचेली आई हुई थी। अपने दोस्त, रिश्तेदारों के यहां रूके हुए थे। परीक्षा नही होने मायूस होकर वापस चले गये।
एनएमडीसी का कहना है कि दो बार आ चुके सभी छात्राओं एवं आगामी होने वाले परीक्षा में आने वाले सभी छात्राओं को अधिकतम तीन बार का यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
आदिवासी संघ बचेली के अशोक नाग ने कहा कि रात्रि 11 बजे परीक्षा स्थगित करने का आदेश आने के बाद बुधवार सुबह 5 बजे से परीक्षा केन्द्र डीएव्ही स्कूल के पास के गेट के पास परीक्षा में शामिल होने वाले छात्राओं को स्थगित होने की जानकारी दी गई।
दंतेवाड़ा, 28 सितंबर। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा बस्तरिया टाइगर के पदों पर भर्ती हेतु युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रशिक्षण हेतु 3000 से अधिक युवक और युवतियों ने आवेदन किया है। जिनके प्रशिक्षण की पुलिस द्वारा उचित व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 27 सितंबर। दंतेवाड़ा के वन परिक्षेत्र बचेली में वन विभाग ने ग्रामीण के घर की बाड़ी में छुपाकर रखे 49 सागौन बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया।
दन्तेवाड़ा वनमण्डल अंतर्गत बचेली वन परिक्षेत्र के ग्राम श्यामगिरी में बड़ी मात्रा में सागौन चिरान होने की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई थी। सूचना के आधार पर वन विभाग के दल के द्वारा श्यामगिरी के धन्नुराम कोर्राम पटेलपारा श्यामगिरी के निवास स्थान में घर के बाड़ी में छुपाकर रखे 49 नग सागौन बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया। उक्त सागौन चिरान की मात्रा 0.0646 घनमीटर है। जिसकी अनुमानित लागत 46 हजार 920 रूपये है। सागौन चिरान को केन्द्रीय वन काष्ठागार दन्तेवाड़ा में परिवहन कराया गया।
परिक्षेत्र अधिकारी बचेली गयादीन वर्मा के मार्गदर्शन में बचेली परिक्षेत्र के नकुलनार में पदस्थ वन कर्मचारियों एवं वनमंडल स्तरीय उडऩदस्ता दल के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।
दन्तेवाड़ा, 27 सितम्बर। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला कार्यालय में सोमवार को समय सीमा की बैठक में संपर्क से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की।
उन्होंने जिले में चल रहे गिरदावरी कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए बहु गतिविधि केंद्र को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिये। हाउसिंग बोर्ड की स्थिती, पेंशन प्रकरण, गौरव पथ निर्माण के संबंध जानकारी और लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। नक्सली हमले में मृत व्यक्ति के परिवारों को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने को कहा। उन्हें नरेगा, आजीविका गतिविधियों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविक मिशन और महिला समूह में शामिल कर शासन की योजनाओं से लाभ पंहुचाने के निर्देश दिए। कोविड-19 टीकाकरण हेतु शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक टीकाकरण करने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस वाहन चालक के भुगतान एवं मितानिनों के भुगतान के संबंध में जानकारी लेते हुए समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में निर्माण कार्यों की स्थिती और साफ-सफाई की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, शौचालय निर्माण और पेयजल सुविधाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विकासखंड गीदम के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाहुरनार, चेरपाल, कौरगांव, और तुमरीगुंडा में स्थानीय बोली में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
सभी विभागों से लंबित प्रकरणों को जल्द ही निराकरण कर पूर्ण करनें की बात कही।
इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एडीएम अभिषेक अग्रवाल और एसडीएम अबिनाश मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद थे।