सामान्य ज्ञान
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फिलहाल लागू राष्ट्रीय युवा नीति 2003 के स्थान पर राष्ट्रीय युवा नीति 2014 को मंजूरी दी है।
राष्ट्रीय युवा नीति 2014 का लक्ष्य युवाओं की पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने और उसके जरिए देश को राष्ट्रों के बीच सही जगह हासिल करने में समर्थ बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नीति में पांच भली-भांति परिभाषित उद्देश्यों और प्राथमिकता वाले 11 क्षेत्रों की पहचान की गई है। इसमें प्रत्येक प्राथमिक क्षेत्र में नीति के लिए भी सुझाव दिया गया है। प्राथमिक क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली, खेल, सामाजिक मूल्यों का संवर्द्धन, समुदाय से जोडऩा, राजनीति एवं शासन में भागीदारी, युवाओं को संलग्न करना, समावेश और सामाजिक न्याय शामिल हैं। यह नीति 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के सभी युवाओं की जरूरतें पूरी करेगी जो 2011 की जनगणना के अनुसार कुल आबादी का 27.5 प्रतिशत हैं।
उन्नासवीं सदी के मध्य में चीन और मुख्यत: ब्रिटेन के बीच लड़े गए दो युद्धों को अफ़ीम युद्ध कहते हैं । उन्नीसवीं शताब्दी में लम्बे समय से चीन (चिंग राजवंश) और ब्रिटेन के बीच चल रहे व्यापार विवादों की चरमावस्था में पहुचने के कारण हुए । प्रथम युद्ध 1839 से 1842 तक चला और दूसरा 1856 से 1860 तक। दूसरी बार फ्रांस ने भी ब्रिटेन का साथ दिया । दोनों ही युद्धों में चीन की पराजय हुई और चीनी शासन को अफीम का अवैध व्यापार सहना पड़ा। चीन को नान्जिंग की संधि तथा तियान्जिन की संधि करनी पड़ी।
यह लड़ाई मुख्य रूप से ब्रिटेन की चीन के साथ व्यापार में आई कमी और ब्रिटेन द्वारा भारत से चीन मे अफ़ीम की तस्करी को लेकर हुई । चीन के कानून के अनुसार अफ़ीम का आयात करना प्रतिबंधित था । पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा पटना में निर्मित तथा कलकत्ता (कोलकाता) में नीलाम किए गए अफ़ीम की तस्करी से चीन नाराज था । लेकिन ब्रिटिश साम्राज्य के बढ़ते खर्च तथा चीन से रेशम और चाय के भुगतान के लिए अफ़ीम एक ऐसा द्रव्य था जिसकी चीनी जनता में बहुत मांग थी । पर इसके नशीले प्रभाव के कारण चिंग शासक इसके विरुद्ध थे ।
युद्धों के परिणामस्वरूप चीन को अपने 5 बंदरगाह (पत्तन) विदेशी व्यापार के लिए खोलने पड़े । हांगकांग द्वीप पर ब्रिटेन का नियंत्रण हो गया और अफ़ीम का व्यापार भी होता रहा । युद्ध की वजह से चिंग राजवंश के खिलाफ़ चीनी जनता ने विद्रोह कर दिया। इन विद्रोहों में चिंग वंश का पारंपरिक हान बहुमत से अलग संस्कृति और मूल का होना भी शामिल था । मंचूरिया पिछले राजवंशों के समय चीन का हिस्सा नहीं रहा था ।
1. बारह जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस किस की याद में मनाया जाएगा?
(अ) सरोजनी नायडू (ब) सुभाष चंद्र बोस (स) भगत सिंह (द) स्वामी विवेकानंद
2. बारहवां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन-2014 में पहला दिन किस रुप में मनाया गया?
(अ) तकनीकी दिवस (ब) युवा दिवस (स) महिला शक्ति दिवस (द) युवा प्रवासी दिवस
3. मीसा (रूढ्ढस््र) पेंशन स्कीम किस राज्य में चलाई जा रही है?
(अ) केरल (ब) आंध्रप्रदेश (स) राजस्थान (द) हरियाणा
4. जीसैट-14 के प्रक्षेपण के बाद भारत ने कौन-सी कामयाबी हासिल की?
(अ) पहली बार जी सैट उपग्रह छोड़ा (ब) पहली बार स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजिन प्रयोग किया (स) पहली बार भारत ने कोई उपग्रह छोड़ा (द) कोई कामयाबी नहीं
5. हजारीबाग अभयारण्य इनमें से किस राज्य में स्थित हैं?
(अ) झारखंड (ब)तमिलनाडु (स)जम्मू-कश्मीर (द)कर्नाटक
6. पेरियार अभयारण्य दक्षिण भारत के किस राज्य में स्थित हैं ?
(अ) केरल (ब) तमिलनाडु (स)आंध्रप्रदेश (द) कर्नाटक
7. घाना पक्षी उद्यान इनमें से राजस्थान के किस जिले में स्थित हैं?
(अ) बीकानेर (ब) झालवाड़ (स) भरतपुर (द) सिरोही
8.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दूसरी आधिकारिक भाषा कौन सी हैं?
(अ) अंग्रेजी (ब) बंगाली (स) गुजराती (द) पंजाबी
9. संविधान सभा ने कौन-सी तारीख को राष्ट्रध्वज निश्चित किया?
(अ)15 जनवरी, 1954 (ब)22 जुलाई, 1947 (स)26 अगस्त,1948 (द)इनमें से कोई नहीं
10. भारतीय संविधान कब पारित हुआ?
(अ) 26 जनवरी,1950 (ब)26 जनवरी, 1949 (स)26 जनवरी, 1951 (द)26 नवंबर, 1949
11. क्षेत्रफल की दृष्टि से सभी महाद्वीपों में अफ्रीका का स्थान आता है?
(अ) दूसरा (ब) पहला (स) चौथा (द) तीसरा
12. अफ्रीका का सर्वोच्च शिखर पर एक मृत ज्वालामुखी है, उसका नाम है?
(अ) कीनिया (ब) केमरून (स) किलीमंजारो (द) रुपनजारा
13. तीसरी दुनिया में विश्व की लगभग कितने प्रतिशत मानव आबादी रहती है?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 70 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 30 प्रतिशत
14. निम्नलिखित में से कौन से ग्रह के सर्वाधिक प्राकृतिक उपग्रह अथवा चंद्र हैं?
(अ) बृहस्पति (ब) मंगल (स) शनि (द) शुक्र
15. किस पंचवर्षीय योजना के दौरान आपातकाल लगाया गया था। नए चुनाव हुए थे और भारतीय जनता पार्टी चुनी गई थी?
(अ) तीसरी (ब) चौथी (स) पांचवीं (द) छठ
16. बोर कमेटी किससे संबंधित थी?
(अ) भारत में तकनीकी शिक्षा (ब) भारत में लोक स्वास्थ्य (स) भारत में विमान पत्तनों का विकास (द) भारत में पत्तनों का विकास
17. राज्य सूचना आयुक्त को उसके पद से किस प्रकार से हटाया जा सकता है?
(अ) राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश द्वारा (ब) भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा (स) राज्यपाल के आदेश द्वारा, जब उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा उसे किए गए किसी निर्देश पर जांच के पश्चात यह रिपोर्ट दी हो कि राज्य सूचना आयुक्त को हटा देना चाहिए (द) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पद से हटाने की रीति के समान ढंग से
18. नव लोक प्रबंध निम्नलिखित में से किस एक पर अधिकतम बल देता है?
(अ) ग्राहक संचालित शासन (ब) उद्यमिक शासन (स) निर्णयन में तर्कसंगतता (द) अधिकारीतंत्र का परिमाण-न्यूनीकरण
19. इंदिरा गांधी स्वर्ण कप किस खेल में दिया जाता है?
(अ) फुटबॉल (ब) हॉकी (स) क्रिकेट (द) तैराकी
20. स्कूलों में मिड डे मील स्कीम किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई?
(अ) गृह मंत्रालय (ब) समाज कल्याण मंत्रालय (स) मानव संसाधन विकास मंत्रालय (द) ग्रामीण विकास मंत्रालय
21. तेरहवीं शताब्दी में खराज शब्द का इस्तेमाल किसलिए किया जाता था?
(अ) कृषि पर कर (ब) भूसंपत्ति हस्तांतरण पर कर (स) भूमि पर कर माफी (द) सिंचित कृषि पर कर
22. जाम्बेजी नदी के विश्व प्रसिद्ध झरने का नाम क्या है?
(अ) एलिजाबेथ प्रपात (ब) विक्टोरिया प्रपात (स) लिविंग्स्टन प्रपात (द) करीबा प्रपात
23. विश्व के सबसे गरम स्थल का नाम है?
(अ) इस्माइलिया (ब) अल अजीजिया (स) अगादिर (द) फैज
24. विख्यात पुस्तक पैराडॉक्सेस ऑफ ग्रुप लाइफ के लेखक निम्न में से कौन हैं?
(अ) ए.एफ. स्टोनर और ई. फ्रीमैन (ब) के. स्मिथ और डी. बर्ग (स) एस. घोषाल (द) सी.के. प्रहलाद
25. परमाण्विक ऊर्जा विभाग, निम्नलिखित में से किसके प्रशासन के अधीन है?
(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय (ब) मंत्रिमंडल सचिवालय (स) विद्युत मंत्रालय (द) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
26. निम्नलिखित में से कौन सा देश अफ्रीका में सर्वाधिक आबादी वाला देश है?
(अ) मिस्र (ब) नाइजीरिया (स) दक्षिण अफ्रीकी संघ (द) तंजानिया
27. अफ्रीका में नील पर बना सबसे ऊंचा बांध निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) करीबा (ब) अस्युत (स) वादीहाफा (द) अस्वान
---
सही जवाब- 1.(द) स्वामी विवेकानंद, 2.(द) युवा प्रवासी दिवस, 3.(स) राजस्थान, 4.(ब) पहली बार स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजिन प्रयोग किया, 5.(अ) झारखंड, 6.(द)कर्नाटक, 7.(स) भरतपुर, 8.(द)पंजाबी, 9.(ब)22 जुलाई, 1947, 10.(द)26 नवंबर, 1949, 11.(अ) दूसरा, 12.(स) किलीमंजारो, 13.(ब) 70 प्रतिशत 14.(अ) बृहस्पति, 15. (स) पांचवीं, 16.(ब) भारत में लोक स्वास्थ्य, 17.(स) राज्यपाल के आदेश द्वारा, जब उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा उसे किए गए किसी निर्देश पर जांच के पश्चात यह रिपोर्ट दी हो कि राज्य सूचना आयुक्त को हटा देना चाहिए, 18.(ब) उद्यमिक शासन, 19.(ब) हॉकी, 20.(स) मानव संसाधन विकास मंत्रालय, 21.(अ) कृषि पर कर, 22.(ब) विक्टोरिया प्रपात, 23.(ब) अल अजीजिया, 24.(अ) ए.एफ. स्टोनर और ई. फ्रीमैन, 25.(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय, 26.(ब) नाइजीरिया, 27.(द) अस्वान
भरहुत एक गांव है, जो बरदावती, बरदादोह या भैरोंपुर भी कहलाता है। इलाहाबाद से 190 किमी दक्षिण-पश्चिम में, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश राज्य, मध्य भारत का यह हिस्सा है। सतना-अमरपाटन सडक़ मार्ग पर सतना से 14 किमी की दूरी पर भरहुत स्थित है।
स्थानीय मान्यता है कि इस गांव की स्थापना भोरो जाति ने की थी। भरहुत 1873 में अलेक्जेंडर कनिंघम द्वारा खोजे गए बौद्घ स्तूप के अवशेषों के लिए विख्यात है। स्तूप की मूर्तियों के अवशेष अब कोलकाता (भूतपूर्व कलकत्ता) के राष्टï्रीय संग्रहालय और इलाहाबाद के नगर पालिका संग्रहालय में संरक्षित है। भरहुत के स्तूप की दीवारों पर बड़ी संख्या में जातक कथाएं (बुद्घ के पूर्वजन्म की लोककथाएं) चित्रित हैं।
स्तूप का निर्माण संभवत: अशोक (लगभग 250 ई.पू.) के समय प्रारंभ हुआ था। यह मूलत: ईंटों का बना है। दूसरी शताब्दी ई.पू. में इसका आकार बढ़ाकर इसके आसपास के क्षेत्र को पत्थर की दीवार से घेर दिया गया था। इस दीवार के भीतरी हिस्से से अत्यंत सजीव चित्रकारी की गई है। पहली शताब्दी ई.पू. के आरंभ में पत्थर के चार द्वारों (तोरण) का प्रवेश मार्गों के रूप में निर्माण किया गया। प्रवेश द्वारों पर मिले अभिलेख से पता चलता है कि 72 ई.पू. से पहले शूंगों ने इसका निर्माण किया था। चैत्य में सुसज्जित कलाकृतियां भारत में विकासोनमुख बौद्घ कला का प्राचीनतम व उत्कृष्टï उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
कनिंघम ने स्तूप के अवशेषों के निकट ही एक खंडित मंदिर भी खोज की। भरहुत में पाई गई मूर्तियां बड़ी संख्या में और विविध रूपाकृतियों की हैं, जिनका भारतीय इतिहास के अध्ययन में विशेष महत्व है। यथ, यक्षिणियों, नागों देवताओं तथा राजा-रानियों और शिल्पियों की मानव आकृतियां इसके कुछ उदाहरण हैं। सांची ओर बोध गया के साथ भरहुत मौर्यों की राजसी कला के विपरीत समष्टिï में भारतीय जनसाधारण की पहली संगठित कला संबंधी गतिविधियों का प्रतिनिधित्व करता है।
सौर वायु किसी तारे के बाहरी वातावरण द्वारा उत्सर्जित आवेशित कणों की एक धारा होती है। सौर वायु मुख्यत: अत्याधिक ऊर्जा वाले इलेक्ट्रान और प्रोटान से बनी होती है, इनकी ऊर्जा किसी तारे के गुरुत्व प्रभाव से बाहर जाने के लिए पर्याप्त होती है। सौर वायु सूर्य से हर दिशा में प्रवाहित होती है जिसकी गति कुछ सौ किलोमीटर प्रति सेकंड होती है। सूर्य के संदर्भ में इसे सौर वायु कहते हैं, अन्य तारों के संदर्भ में इसे ब्रम्हांड वायु कहते हंै।
सूर्य से कुछ दूरी पर प्लुटो से काफी बाहर सौर वायु खगोलीय माध्यम के प्रभाव से धीमी हो जाती है। यह प्रक्रिया कुछ चरणों में होती है। खगोलीय माध्यम यह हायड्रोजन और हिलीयम से बना हुआ है और सारे ब्रम्हांड में फैला हुआ है। यह एक अत्याधिक कम घनत्व वाला माध्यम है। सौर वायु सुपर सोनिक गति से धीमी होकर सबसोनिक गति में आ जाती है, इस चरण को टर्मीनेशन शाक या समापन सदमा कहते हंै।
सबसोनिक गति पर सौर वायु खगोलिय माध्यम के प्रवाह के प्रभाव में आ जाती है। इस दबाव से सौर वायु धूमकेतु की पुंछ जैसी आकृति बनाती है जिसे हीलीयोशेथ कहते हंै। हीलीयोशेथ की बाहरी सतह जहां हीलीयोस्फियर खगोलीय माध्यम से मिलता है हीलीयोपाज कहलाती है। हीलीयोपाज क्षेत्र सूर्य के आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा के दौरान खगोलीय माध्यम में एक हलचल उत्पन्न करता है। यह खलबली वाला क्षेत्र जो हीलीयोपाज के बाहर है बौ शाक या धनुष सदमा कहलाता है।
हमारा सौरमंडल एक बहुत बड़े बुलबुले से घिरा हुआ है जिसे हीलीयोस्फियर कहते है। हीलीयोस्फीयर यह सौर वायु द्वारा बनाया गया एक बुलबुला है, इस बुलबुले के अंदर सभी पदार्थ सूर्य द्वारा उत्सर्जित हैं। वैसे इस बुलबुले के अंदर हीलीयोस्फीयर के बाहर से अत्यंत ज्यादा उर्जा वाले कण प्रवेश कर सकते हैं!
प्रवासी भारतीय दिवस या अनिवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को पूरे भारत में मनाया जाता है। 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मान्यता दी गई है क्योंकि इसी दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे और अंतत: दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों और औपनिवेशिक शासन के तहत लोगों के लिए और भारत के सफल स्वतंत्रता संघर्ष के लिए प्रेरणा बने। वर्ष 1915 की 9 जनवरी को वे भारत वापस लौटे और 22 वर्ष के प्रवास के बाद लौटे इस महान आत्मा से प्रेरणा लेकर इस दिवस को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
प्रवासी भारतीयों के साथ भारत का औपचारिक संबंध तो था,लेकिन एक निकटवर्ती, घनिष्ठ और आत्मिक जुड़ाव की आवश्यकता बहुत समय से महसूस की जा रही थी । नवम्बर, 1977 में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में तत्कालीन विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि दूर-दराज के देशों में बसे भारतवंशियों के साथ हमें अपना नाता और प्रगाढ़ करना होगा। 18 अगस्त, 2000 को विधिवेत्ता, संस्कृति कर्मी, कवि, राजनयिक और राजनेता डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन विदेश मंत्रालय ने किया । इस समिति में पूर्व विदेश राज्यमंत्री श्री आर.एल. भाटिया, पूर्व राजनयिक जे. आर. हिरेमथ, अन्तर-राष्ट्रीय सहयोग परिषद् के महासचिव बालेश्वर अग्रवाल और राजनयिक जे.सी शर्मा शामिल थे । समिति ने 20 से अधिक देशों का प्रत्यक्ष दौरा करके, विश्व भर के यथा-संभव अधिकतम प्रवासी भारतीय संगठनों से, पूर्व राजनयिकों से बातचीत करके और अपने संचित ज्ञान एवं अनुभव के आधार 19 दिसम्बर, 2001 को अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को दी जिसमें, अन्य बातों के साथ-साथ प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाए जाने और प्रति वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान दिए जाने की सिफारिशें भी शामिल थीं । वर्ष 2003 से आखिरकार अधिकारिक रूप से 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत हुई। वर्ष 2013 का प्रवासी दिवस समारोह केरल के कोच्चि शहर में मनाया जा रहा है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य है-
1. अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना।
2. भारतवासियों को अप्रवासी बंधुओं की उपलब्धियों के बारे में बताना तथा अप्रवासियों को देशवासियों की उनसे अपेक्षाओं से अवगत कराना।
3. विश्व के 110 देशों में अप्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बनाना।
4. भारत का दूसरे देशों से बनने वाले मधुर संबंध में अप्रवासियों की भूमिका के बारे में आम लोगों को बताना।
5. भारत की युवा पीढ़ी को अप्रवासी भाईयों से जोडऩा।
6. भारतीय श्रमजीवियों को विदेश में किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना होता है, के बारे में विचार-विमर्श करना।
1. ब्राह्मण गं्रथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है?
(अ) ऐतरेय ब्राह्मण (ब) शतपथ ब्राह्मण (स) गोपथ ब्राह्मण (द) पंचविश ब्राह्मण
2. गोत्र व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
(अ) ऋग्वैदिक काल में (ब) उत्तर वैदिक काल में (स) महाकाव्य काल में (द) सूत्रकाल में
3. वैदिक युग में यव कहा जाता था?
(अ) गेहूं (ब) जौ (स) चावल (द) इनमें से कोई नहीं
4. प्राचीनतम व्याकरण अष्टाध्यायी के रचनाकार कौन हैं?
(अ) गौतम (ब) कपिल (स) पतंजलि (द) पाणिनी
5. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है?
(अ) 14 (ब) 15 (स) 16 (द) 18
6. निम्नलिखित में से कौन मूलत: जल या समुद्र का देवता था?
(अ) इंद्र (ब) मित्र (स) वरुण (द) नासत्य/आश्विन
7. मनुस्मृति मुख्यतया संबंधित है?
(अ) समाज व्यवस्था से (ब) कानून से (स) अर्थशास्त्र से (द) राज्य कार्य पद्धति से
8. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी?
(अ) वशिष्ठ (ब) विश्वामित्र (स) इंद्र (द) परीक्षित
9. किस भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्ष गीत बना- वंदे मातरम?
(अ) चंपारण (ब) सविनय अवज्ञा आंदोलन (स) असहयोग आंदोलन (द) स्वदेशी आंदोलन
10. राष्ट्रीय आंदोलन की अवधि में जिस घटना ने मतभेद के बीज बोये एवं अंतत: देश का विभाजन कराया, कौन सी थी?
(अ) वर्ष 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना (ब) वर्ष 1905 में बंगाल का विभाजन (स) गांधी जी द्वारा खिलाफत आंदोलन को समर्थन (द) विधानसभाओं में मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानों का आरक्षण
11. अभिनव भारत नामक अंग्रेज विरोधी संगठन की स्थापना किसने की थी?
(अ) आर.जी. भंडारकर ने (ब) वी.डी. सावरकर ने (स) सी.आर. दास ने (द) सरदार भगत सिंह ने
12. कौन सा भारतीय स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर जनरल बना?
(अ) राजेंद्र प्रसाद (ब) सरदार पटेल (स) सी. राजगोपालचारी (द) बी. आर. अंबेडकर
13. कायदे आजम किसे कहा जाता है?
(अ) मोहम्मद अली जिन्ना (ब) भगत सिंह (स) महात्मा गांधी (द) जवाहरलाल नेहरू
14. महात्मा गांधी किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन गए थे?
(अ) प्रथम गोलमेज सम्मेलन (ब) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (स) तृतीय गोलमेज सम्मेलन (द) इनमें से कोई नहीं
15. असहयोग आंदोलन शुरू करने के समय भारत के वायसराय कौन थे?
(अ) लार्ड हेस्टिंग्स (ब) लार्ड कैनिंग (स) लार्ड डलहौजी (द) लार्ड चेम्सफोर्ड
16. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान चर्चित पुस्तक इंडिया फार इंडियन के लेखक कौन थे?
(अ) जवाहर लाल नेहरू (ब) सरदार पटेल (स) चित्तरंजन दास (द) मोतीलाल नेहरू
17. जनरल डायर की हत्या किसने की थी?
(अ) भगत सिंह (ब) नाथूराम गोडसे (स) ऊधम सिंह (द) चंद्रशेखर आजाद
18. भारत के स्वदेशी आंदोलन के दौरान लिखा गया गीत-आमार सोनार बांग्ला ने बांग्लादेश को उसके स्वतंत्रता संग्राम में प्रोत्साहित किया और उसे बांग्लादेश ने राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। यह गीत किसने लिखा था?
(अ) रजनीकांत सेन (ब) द्विजेंद्र लाल राय (स) मुकुंद दास (द) रवीन्द्र नाथ टैगोर
19. गोल्डेन थ्रेशहोल्ड नामक कविता संग्रह की रचयिता निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) अरुणा आसफ अली (ब) एनीबेसेंट (स) सरोजनी नायडू (द) विजय लक्ष्मी पंडित
20. भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को?
(अ) ब्रिटिश संसद द्वारा नामित किया गया (ब) गवर्नर जनरल द्वारा नामित किया गया (स) विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया (द) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा चुना गया
21. भारतीय संविधान के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता इन्होंने की थी?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू (स) डॉ. बी.आर. अंबेडकर (द) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
22. भारतीय संविधान के लिए मसविदा तैयार करने वाली समिति का अध्यक्ष कौन था?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) जवाहरलाल नेहरू (द) डॉ. बी. आर. अंबेडकर
23. प्रथम योजना आयोग के उपाध्यक्ष कौन थे?
(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू (ब) जगजीवन राम (स) गुलजारी लाल नंदा (द) आर. के. षणमुखम शेट्टी
24. योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) वित्त मंत्री (स) उपराष्ट्रपति (द) इनमें से कोई नहीं
25. योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में महत्व का दर्जा दिया गया है?
(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान (ब) सुप्रीम कोर्ट के जज के समान (स) संसदीय समिति के अध्यक्ष के समान (द) भारत सरकार के सचिव के समान
26. सातवीं पंचवर्षीय योजना का प्रारूप तैयार करने का श्रेय किसे जाता है?
(अ) वी.पी. सिंह (ब) चंद्रशेखर (स) मधुलिमये (द) रामकृष्ण हेगड़े
-------------
सही जवाब- 1.(ब) शतपथ ब्राह्मण, 2.(ब) उत्तर वैदिक काल में, 3.(ब) जौ, 4.(द) पाणिनी, 5.(स) 16, 6.(स) वरुण, 7.(अ) समाज व्यवस्था से, 8.(ब) विश्वामित्र, 9.(द) स्वदेशी आंदोलन, 10.(द) विधानसभाओं में मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानों का आरक्षण, 11.(ब) वी.डी. सावरकर ने, 12.(स) सी. राजगोपालचारी, 13.(अ) मोहम्मद अली जिन्ना, 14.(ब) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन, 15.(द) लार्ड चेम्सफोर्ड, 16.(स) चित्तरंजन दास, 17.(स) ऊधम सिंह, 18.(द) रवीन्द्र नाथ टैगोर, 19.(स) सरोजनी नायडू, 20.(स) विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया, 21.(द) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा, 22.(द) डॉ. बी. आर. अंबेडकर, 23.(स) गुलजारी लाल नंदा, 24.(अ) प्रधानमंत्री, 25.(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान, 26.(द) रामकृष्ण हेगड़े।
नाटकों के संबंध में शास्त्रीय जानकारी को नाट्य शास्त्र कहते हैं। इस जानकारी का सबसे पुराना ग्रंथ भी नाट्य-शास्त्र के नाम से जाना जाता है। इसके रचयिता भरत मुनि थे। भरत मुनि का काल 400 ईपू के निकट माना जाता है।
संगीत, नाटक, और अभिनय के संपूर्ण ग्रंथ के रूप में भारतमुनि के नाट्य शास्त्र का आज भी बहुत सम्मान है। उनका मानना है कि नाट्य शास्त्र में केवल नाट्य रचना के नियमों का आकलन नहीं होता बल्कि अभिनेता रंगमंच और प्रेक्षक इन तीनों तत्वों की पूर्ति के साधनों का विवेचन होता है। 37 अध्यायों में भरतमुनि ने रंगमंच अभिनेता अभिनय नृत्यगीतवाद्य, दर्शक, दशरूपक और रस निष्पत्ति से संबंधित सभी तथ्यों का विवेचन किया है। भरत के नाट्य शास्त्र के अध्ययन से यह स्पष्ट हो जाता है कि नाटक की सफलता केवल लेखक की प्रतिभा पर आधारित नहीं होती बल्कि विभिन्न कलाओं और कलाकारों के सम्यक के सहयोग से ही होती है।
मानव शरीर में खून के थक्के नहीं जम पाने की बीमारी ही हीमोफीलिया कहलाती है। चिकित्सा जगत हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाता है।
शाही बीमारी कहे जाने वाले रोग हीमोफीलिया का पता उस वक्त चला था जब ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के वंशज एक के बाद एक इस बीमारी की चपेट में आने लगे थे। शाही परिवार के कई सदस्यों के हीमोफीलिया से पीडि़त होने के कारण ही इसे शाही बीमारी कहा जाने लगा। पुरुषों में इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
हीमोफीलिया एक आनुवांशिक बीमारी है जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा होती है। इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति में खून के थक्के आसानी से नहीं बन पाते हैं। ऐसे में जरा-सी चोट लगने पर भी रोगी का बहुत सारा खून बह जाता है। दरअसल, इस बीमारी की स्थिति में खून के थक्का जमने के लिए आवश्यक प्रोटीनों की कमी हो जाती है।
इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 1989 से विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाने की शुरुआत की गई। तब से हर साल वल्र्ड फेडरेशन ऑफ हेमोफीलिया (डब्ल्यूएफएच) के संस्थापक फ्रैंक कैनेबल के जन्मदिन 17 अप्रैल के दिन विश्व हेमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। फ्रैंक की 1987 में संक्रमित खून के कारण एड्स होने से मौत हो गई थी। डब्ल्यूएफएच एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो इस रोग से ग्रस्त मरीजों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है।
हीमोफीलिया दो प्रकार का होता है। इनमें से एक हीमोफीलिया ए और दूसरा हीमोफीलिया बी है। हीमोफीलिया ए सामान्य रूप से पाई जाने वाली बीमारी है। इसमें खून में थक्के बनने के लिए आवश्यक फैक्टर 8 की कमी हो जाती है। हीमोफीलिया बी में खून में फैक्टर 9 की कमी हो जाती है। पांच हजार से 10 हजार पुरुषों में से एक के हीमोफीलिया ए ग्रस्त होने का खतरा रहता है जबकि 20 हजार से 34 हजार पुरुषों में से एक के हीमोफीलिया बी ग्रस्त होने का खतरा रहता है। महिलाओं के इस बीमारी से ग्रस्त होने का खतरा बहुत कम होता है। वे ज्यादातर इस बीमारी के लिए जिम्मेदार आनुवांशिक इकाइयों की वाहक की भूमिका निभाती हैं।
वर्तमान में एक कठोर वास्तविकता यह है कि इस रोग से ग्रस्त 70 प्रतिशत मरीजों में इस बीमारी की पहचान तक नहीं हो पाती और 75 प्रतिशत रोगियों का इलाज नहीं हो पाता। इस बीमारी की पहचान करने की तकनीक और इलाज महंगा है। परिणामस्वरूप इस बीमारी से ग्रस्त ज्यादातर मरीज बचपन में ही मर जाते हैं और जो बचते हैं वे विकलांगता के साथ जीवनयापन करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञान प्रसार की स्थापना 1989 में भारत सरकार के विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्तशासी संगठन के रूप में की गई थी। यह विज्ञान को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय बनाने और लोगों में वैज्ञानिक और युक्तिसंगत ढंग से सोचने को प्रोत्साहित करता है तथा वैज्ञानिक संप्रेषण के लिए एक संसाधन सह सुविधा केन्द्र के रूप में काम करता है। विज्ञान प्रसार, विज्ञान और टेक्नोलॉजी को विभिन्न भाषाओं में लोकप्रिय बनाने वाले अनेक प्रकार के सॉफ्टवेयर विकसित कराता है और उन्हें प्रचारित करता है। इनमें ऑडियो, वीडियो, रेडियो, टीवी, प्रिंट मीडिया, लर्निंग पैकेज, किट और खिलौने शामिल हैं। यह संगठन सॉफ्टवेयर तैयार करने, उन्हे प्रचारित करने और इस्तेमाल करने के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है।
वहीं नेशनल काउंसिल फॉर साईंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (एनसीएसटीसी) भारत सरकार के विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी विभाग के अंतर्गत एक सर्वोच्च संगठन है, जो विज्ञान और टेक्नोलॉजी के संप्रेषण, वैज्ञानिक सोच को अभिप्रेरित करने और ऐसे प्रयासों में समन्वय लाने का काम करता है। इस परिषद के प्रमुख उद्देश्य हैं-विज्ञान और टेक्नोलॉजी में उन्नति को तेज करने की कोशिश करना, तृणमूल स्तर पर सोच समझकर फैसला करने में लोगों को सक्षम बनाना और विकास मुद्दों पर बुद्धिमतापूर्ण बहस को प्रोत्साहित करना है।
एरण्ड जिसे अरण्य, अरण्डी , अण्डी आदि और बोलचाल की भाषा में अण्डउआ भी कहते हैं, एक औषधीय पौधा है। इसका पेड़ छत्तीसगढ़ में भी बहुतायक में मिलता है। इसका पेड़ 8 से 15 फीट ऊंचा होता है। इसके पत्तों और शाखों पर भूरा-भूरा पदार्थ लिपटा रहता है जो छूने से हाथ में आ जाता है। इसके पत्ते आकार में बड़े और पांच चौड़ी फांक वाले होते हैं।
इसमें लाल और बैंगनी रंग फूल आते हैं। जिसमें कांटेदार हरे आवरण चढ़े फल लगते हैं। इसके पेड़ लाली लिए होते हैं, तो रक्त एरण्ड और सफेद हो तो श्वेत एरण्ड कहलाता है। जिन वृक्ष के बीज बड़े होते हैं उनका तेल जलाने के काम आता है। जिनके बीज छोटे होते हैं उनका तेल औषधीय उपयोग में लाया जाता है। एरण्ड का तेल एक निरापद रेचक होता है। यह वातनाशक औषधि है। वात प्रकोप में उत्पन्न कब्ज में और वात व्याधियों में कम मात्रा में इसका उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है। इसके अलावा अनेक रोगों में भी इसके इस्तेमाल किया जाता है।
विविध भाषाओं में नाम-संस्कृत-एरण्ड , व्याघ्रपुच्छ, आमण्ड, हिन्दी- अरण्ड, अण्डी, अरण्डी, मराठी- एरण्ड, गुजराती- एरण्डोस दिवेलगो, बांगला- भेरेंडा, तेलुगु-आमुडामू, मलयालम- आवणक्का, फारसी- वेज अंजीर, इंग्लिश- केस्टर ऑइल प्लॉन्ट, लैटिन-रिसिनस कम्युनिस।
अरण्ड की लाल और सफेद जातियों के अलावा एक और जाति होती है जिसे व्याघ्र एरण्ड कहते हैं। इसका उपयोग बहुत कम किया जाता है।
1. सूर्य की किरणों की तीव्रता मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं?
(अ) एस्ट्रोमीटर (ब) के्रस्कोग्राफ (स) एक्टिओमीटर (द) बैरोमीटर
2. एक उड़ते हुए चक्के की प्रति सेकंड घूर्णन किससे मापी जाती है?
(अ) बैरोमीटर (ब) एनीमोमीटर (स) हाइग्रोमीटर (द) स्ट्रोबोस्कोप
3. रडार का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
(अ) प्रकाश तरंगों द्वारा वस्तुओं का पता लगाने में (ब) ध्वनि तरंगों को परावर्तित कर वस्तुओं का पता लगाने में (स) रेडियो तरंगों द्वारा वस्तुओं की स्थिति ज्ञात करने में (द) वर्षा करने वाले बादलों का पीछा करने में
4. साइक्लोट्रोन एक ऐसी युक्ति है, जो?
(अ) आवेशित कणों को ऊर्जा प्रदान करती है (ब) वाहनों की गति मापती है (स) द्विआयामी तस्वीर लेती है (द) जलवाष्प की मात्रा ज्ञात करती है
5. ध्वनि की तीव्रता की मापने वाला यंत्र कौन सा है?
(अ) क्रोनोमीटर (ब) एनिमोमीटर (स) ऑडियोफोन (द) ऑडियोमीटर
6. फैदोमीटर द्वारा क्या मापा जाता है?
(अ) समुद्र की गहराई (ब) समुद्र की दिशा (स) भूकंप की तीव्रता (द) इनमें से कोई नहीं
7. इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?
(अ) डॉ. अलान एम. टूरिग (ब) कार्ल बेन्ज (स) थॉमस अल्वा एडीसन (द) एडवर्ड टेलर
8. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को मापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
9. एक माइक्रोन किसके बराबर होता है?
(अ) 100 मिमी (ब) 1000 मिमी (स) 0.01 मिमी (द) 0.001 मिमी
10. एक किलोग्राम राशि का वजन कितना होता है?
(अ) 1 न्यूटन (ब) 10 न्यूटन (स) 9.8 न्यूटन (द) 9 न्यूटन
11. विश्व की सबसे लंबी दरार घाटी किस महाद्वीप में स्थित है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) अफ्रीका (स) एशिया (द)
12. उत्तर वैदिक काल में किस प्रकार के वस्त्र बनते थे?
(अ) केवल सूती (ब) सूती और ऊनी (स) सूती और रेशमी (द) सूती, रेशमी और ऊनी
13. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी है?
(अ) इटली (ब) जापान (स) केनिया (द) मैक्सिको
14. ज्वालामुखी से बाहर को निकलने वाला लावा यदि मुख के ऊपर जम जाता है?
(अ) शंकु (ब) गुम्बद (स) केल्डेरा (द) ज्वालामुखी पठार
15. कौन सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है?
(अ) बृहस्पति (ब) शुक्र (स) यूरेनस (द) वरुण
16. सार्स(स््रक्रस्)क्या है?
(अ) संगठन (ब) विषाणु जनित रोग (स) युद्धपोत (द) संचार प्रणाली
17. खसरा निम्नलिखित संक्रमण के कारण होता है?
(अ) विषाणु (ब) जीवाणु (स) कवक (द) शैवाल
18. शरद ऋतु में पत्तियां शाखाओं से टूटकर नीचे गिर जाती है?
(अ) दिन के काल के कम हो जाने के कारण (ब) विलगन परत के निर्माण के कारण (स) वायुमंडलीय तापमान के गिरने के कारण (द) वायुमंडलीय दाब के गिरने के कारण
19. भारत में लाल कुर्ती आंदोलन का उद्देश्य क्या था?
(अ) ब्रिटिशों को भारत से उखाड़ फेंकना (ब) कम्युनिस्ट संगठनों की गतिविधियों का विस्तार (स) ट्रेड यूनियन गतिविधियों का विस्तार (द) उक्त सभी
20. गांधी इरविन वार्ता का प्रावधान किसके द्वारा सफल हो सका?
(अ) सप्रू (ब) जयकर (स) श्रीनिवास शास्त्री (द) उपरोक्त सभी
21. किस वर्ष सुभाषचंद्र बोस जर्मनी और जापान गए?
(अ) 1939 में (ब) 1940 में (स) 1941 में (द) 1942 में
22. निम्न में से कौन सा व्यक्ति भारत में पुर्तगाली शक्ति को स्थापित करने के लिए मूलतया उत्तरदायी था?
(अ) वास्को डिगामा (ब) आल्मीडिया (स) एलबुकर्क (द) मराठे
23. फतेहपुर की कौन सी इमारत अकबर का ख्वाब कहलाती थी?
(अ) ताजमहल (ब) बुलंद दरवाजा (स) इबादत खाना (द) इनमें से कोई नहीं
24. हैवरसियन तंत्र कहां पाया जाता है?
(अ) मत्स्यों की अस्थियों में (ब) पक्षियों की अस्थियों में (स) स्तनियों की अस्थियों में (द) सरीसृपों की अस्थियों में
25. मनुष्य में लाल हरी वर्णांधता को किस रूप में जाना जाता है?
(अ) प्रोटोनोपिया के रूप में (ब) ड्यूटेरानोपिया के रूप में (स) प्रोटोनोपिया एवं ड्यूटेरानोपिया के रूप में (द) मारफेन्स सिन्ड्रोम के रूप में
26. द्वितीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
(अ) कृषि और उद्योग का संतुलित विकास करना (ब) देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर करना (स) प्रथम पंचवर्षीय योजना के अधूरे उद्देश्यों को पूरा करना (द) अर्थव्यवस्था को स्वत: विकास की गति प्रदान करने हेतु एक प्रबल प्रयास करना
27. भारत सहायता क्लब की स्थापना किस पंचवर्षीय योजनावधि के दौरान की गई थी?
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) पांचवीं
28. पंचवर्षीय योजना के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किसे माना जाता है?
(अ) द्वितीय योजना (ब) तृतीय योजना (स) चतुर्थ योजना (द) पांचवीं योजना
-----
सही जवाब- 1.(स) एक्टिओमीटर, 2.(द) स्ट्रोबोस्कोप, 3.(स) रेडियो तरंगों द्वारा वस्तुओं की स्थिति ज्ञात करने में, 4.(अ) आवेशित कणों को ऊर्जा प्रदान करती है, 5.(द) ऑडियोमीटर, 6.(अ) समुद्र की गहराई, 7.(अ) डॉ अलान एम. टूरिग, 8.(स) तापमान को स्थिर रखना, 9.(द) 0.001 मिमी, 10.(स) 9.8 न्यूटन, 11.(ब) अफ्रीका, 12. (द) सूती, रेशमी और ऊनी, 13.(ब) जापान, 14.(ब) गुम्बद, 15.(द) वरुण, 16.(ब) विषाणु जनित रोग, 17.(अ) विषाणु, 18.(ब) विलगन परत के निर्माण के कारण, 19.(अ) ब्रिटिशों को भारत से उखाड़ फेंकना, 20.(द) उपरोक्त सभी, 21.(स) 1941 में, 22.(स) एलबुकर्क, 23.(स) इबादत खाना, 24.(स) स्तनियों की अस्थियों में, 25.(स) प्रोटोनोपिया एवं ड्यूटेरानोपिया के रूप में, 26.(द) अर्थव्यवस्था को स्वत: विकास की गति प्रदान करने हेतु एक प्रबल प्रयास करना, 27.(अ) द्वितीय, 28.(ब) तृतीय योजना।
1. व्यवसाय के अंतर्गत कौन-कौन से क्षेत्र आते हैं?
(अ) केवल व्यापार (ब) व्यापार और उद्योग (स) उद्योग और वाणिज्य (द) व्यापार, उद्योग और वाणिज्य
2. भारत के उदार औद्योगिक नीति, जिस वर्ष अपनाई गई, वह था?
(अ) 1948 (ब) 1956 (स) 1985 (द) 1991
3. भारत निर्माण योजना का संबंध किससे है?
(अ) अवस्थापन विकास से (ब) खाद्यान्न उत्पादन आत्मनिर्भरता से (स) पारिवारिक कल्याण कार्यक्रम से (द) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
5. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी है?
(अ) इटली (ब) जापान (स) केनिया (द) मैक्सिको
6. वर्तमान युग में सनराइज उद्योग है?
(अ) सीमेंट (ब) रासायनिक (स) खाद (द) इलेक्ट्रॉनिक्स
7. वर्ष 1956 में औद्योगिक नीति की घोषणा का कारण क्या था?
(अ)1950 में नवीन संविधान लागू किया जाना (ब) 1954 में समाजवादी तरह के समाज की स्थापना की घोषणा (स) प्रथम योजना की समाप्ति पर उसके अनुभवों के आधार पर परिवर्तन (द)उपर्युक्त सभी
8. कांग्रेस में युवा वर्ग को सदैव से ही उचित महत्व दिया जता रहा, बताइए निम्न में से किसे कांग्रेस का सबसे युवा अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) गोपालकृष्ण गोखले (स) अबुल कलाम आजाद (द) श्रीनिवास अयंगर
9. किस ग्रह को शाम का तारा कहा जाता है?
(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द) बुध
10. यूरोपवासी किस ग्रह की पूजा देवी के रूप में करते थे?
(अ) शुक्र (ब) पृथ्वी (स) मंगल (द) बुध
11. पृथ्वी की उपसौर स्थिति किस महीने में होती है?
(अ) जून (ब) जनवरी (स) सितंबर (द) मार्च
12. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन सा है?
(अ) बुध (ब) मंगल (स) शुक्र (द) पृथ्वी
13. संघ और राज्यों की विधायी संबंधों का संचालन किन सूचियों के आधार पर किया जाता है?
(अ) संघ सूची (ब) राज्य सूची (स) समवर्ती सूची (द) इनमें से सभी
14. भारतीय संविधान में अवशिष्ट अधिकार है?
(अ) राज्यों के पास (ब) केंद्र के पास (स) केंद्र व राज्य दोनों के पास (द) किसी के पास नहीं
15. गन्ना एवं तम्बाकू की फसलें किस श्रेणी के अन्तर्गत समझीं जाती हैं?
(अ)धान्य फसलें (ब) व्यावसायिक फसलें (स) पेय फसलें (द) बागती फसलें
16. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?
(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स)उसमें वायुमंडल नहीं है (द)इनमें से कोई नहीं
17. लंदन तथा बम्बई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?
(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब)पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द)मलक्का जलडमरूमध्य से होकर
18. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) त्रिपाद (ब) दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द) साहुल
19. वेत कोयला निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) यूरेनियम (ब) जल विद्युत (स) बर्फ (द) हीरा
20. नलकूप सिंचाई वहां होती है, जहां?
(अ) पर्याप्त भूमिगत जलापूर्ति के साथ एक बड़ी बेसिल की मौजूदगी होती है (ब) जल विद्युत ऊर्जा उपलब्ध होती है (स)काफी शुष्क वातावरण होता है और वर्षा भी काफी कम होती है(द)उपर्युक्त सभी
21. एक द्रव के वाष्पन के प्रक्रम के साथ?
(अ) एंथॉल्पी में वृद्धि होती है (ब) एंट्रॉपी में कमी होती है (स)मुक्त ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द) एंट्रॉपी में वृद्धि होती है
22. एफई 2 ओ 3 से लोहे का निर्माण किस प्रकार किया जाता है?
(अ) एएल द्वारा अपचयन (ब) भर्जन (स)कार्बन द्वारा अपचयन (द) एच 2 प्रवाहित करके
23. भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था की धारणा को?
(अ) योजना आयोग ने स्पष्ट किया (ब) भारत के संविधान में व्यक्त किया गया (स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया (द) भारत की द्वितीय औद्योगिक नीति में घोषित किया गया
24. हजारी रिपोर्ट निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) आर्थिक संघवाद (ब) प्रत्यक्ष कर (स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली (द) उपरोक्त किसी से नहीं
25. किस वर्ष गोवा सहित अन्य पुर्तगाली बस्तियों को मिलाकर भारत का संघ राज्य क्षेत्र बनाया गया?
(अ) 1962 (ब) 1965 (स) 1970 (द) 1960
26. क्षेत्रीय परिषदें क्या हैं?
(अ) वास्तविक कार्य करने वाली संस्था (ब) मात्र परामर्शदायी संस्था (स) विधि निर्माण करने वाली संस्था (द) प्रशासकीय संस्था
27. संसद में नागरिकता अधिनियम निम्नलिखित में से किस तिथि को पारित किया गया?
(अ) 1951 (ब) 1955 (स) 1978 (द) 1976
-----
सही जवाब- 1.(द) व्यापार, उद्योग और वाणिज्य, 2.(द)1991,3.(अ) अवस्थापन विकास से, 4.(स) आस्ट्रेलिया, 5.(ब) जापान, 6.(द) इलेक्ट्रॉनिक्स, 7.(द)उपर्युक्त सभी, 8.(स)अबुल कलाम आजाद, 9.(ब) शुक्र, 10.(अ) शुक्र, 11.(ब)जनवरी, 12.(स) शुक्र, 13.(द) इनमें से सभी, 14.(ब) केंद्र के पास, 15.(ब) व्यावसायिक फसलें, 16.(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 17.(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 18.(ब) दर्श रेखक, 19.(ब) जल विद्युत, 20.(अ) पर्याप्त भूमिगत जलापूर्ति के साथ एक बड़ी बेसिल की मौजूदगी होती है, 21. (द)एंट्रॉपी में वृद्धि होती है, 22. (स)कार्बन द्वारा अपचयन, 23.(स) भारत की प्रथम औद्योगिक नीति में स्पष्ट किया गया, 24.(स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली, 25.(अ) 1962, 26.(ब) मात्र परामर्शदायी संस्था, 27.(ब) 1955।
जर्मनी और अमरीका के खगोल वैज्ञानिकों ने ब्रह्मïांड के सबसे गर्म, श्वेत और क्षुद्र तारे की खोज की है। इस श्वेत बौने तारे का नाम केबीडी 0005, 5106 नाम दिया गया है।
नासा के सुदूर अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रोस्कोपिक एक्सप्लोरर (फ्यूज) की सहायता से यह खोज हुई है। इसकी सतह का तापमान दो लाख डिग्री केल्विन से अधिक होने के कारण इसे ब्रह्मïांड का सबसे गर्म तारा माना गया है। इसका ईंधन समाप्ति की ओर है। इसलिए अत्यधिक ताप के कारण वह सफेद नजर आ रहा है।
इतने अधिक ताप के कारण केपीडी का फोटोस्पेयर , अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रम में भी उत्सर्जन रेखाओं और दिखाता है। जो अब तक किसी तारे में नहीं देखी गई है। अब तक एक लाख केल्विन ताप वाले तारे को ही देखा गया था। इसका आकार बहुत छोटा होने के कारण अभी तक इसकी खोज नहीं हो पाई थी। इसका वायुमंडल हीलियम से बना है और सौर मानकों से दस दुना अधिक कैल्सियम की मौजूदगी के साथ , वायुमंडल में हीलियम का आधिक्य, एक ऐसी रासायनिक संरचना तैयार करती है , जिसकी कल्पना तारों की उत्पत्ति संबंधी मॉडलों में आज तक नहीं हुई।
मेमोर ऑफ वल्र्ड रजिस्टर
संयुक्त राष्टï्र संघ शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को द्वारा विश्व के दुर्लभ अभिलेखों, पाण्डुलिपियोंं को विश्व धरोहर के रूप में जिस रजिस्टर में अंकित किया गया है , उसे मेमेरी ऑफ वल्र्ड रजिस्टर का नाम दिया गया है।
आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) में आवश्यक सेवाएं मुहैया कराने वाले सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल करने की स्थिति में गैर-जमानती वारंट जारी करने का प्रावधान है।
आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) संसद में 28 दिसंबर 1968 को पारित हुआ था। केंद्र में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) वर्ष 1981 में लागू हुआ था। एस्मा को राज्य में लागू करने का अधिकार राज्य सरकार का होता है। आंध्र प्रदेश राज्य में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) वर्ष 1971 में पारित किया गया था।
केरला राज्य में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) वर्ष 1994 में पारित किया गया था। महाराष्ट्र राज्य आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) वर्ष 2005 से 2010 की अवधि तक लागू था।
महाराष्ट्र की विधान परिषद ने अप्रैल 2012 को द्वितीय अवधि के लिए आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) फिर से लागू किया। राजस्थान राज्य ने जुलाई 2012 में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) पारित किया।
कर्नाटक विधानसभा ने आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) को 4 दिसंबर 2013 को अपनी मंजूरी प्रदान की।
अयोध्या में 6 दिसंबर, 1992 में बाबरी मस्जिद को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया था। इसके बाद भारत दंगों की आग में घिर गया। आजाद भारत में इससे पहले इतनी बड़ी सांप्रदायिक घटना कभी नहीं हुई।
उग्र हिंदुओं की इस हरकत के बाद से ही अयोध्या भारत में हिंदू मुसलमान के बीच की सबसे बड़े विवाद की वजह बन गया। विवादित जगह पर अस्थायी मंदिर बना कर राम की मूर्ति स्थापित कर दी गई और उनकी पूजा भी शुरू हो गई। राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को कोर्ट के जरिए सुलझाने की बात कही और फिर अदालती कार्रवाई शुरू हुई।
लंबी सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 2010 में विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला सुनाया। इसमें एक हिस्सा रामलला को, जिसका प्रतिनिधित्व हिंदू महासभा कर रही है, दूसरा हिस्सा निर्मोही अखाड़ा और तीसरा हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को सौंपने की बात कही गई। तीनों पक्ष पूरी जमीन पर अपना हक जता रहे हैं और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
फिऩलैंड, आधिकारिक तौर पर फिऩलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे स्थित है, जबकि फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है।
लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फि़निश है, वहीं देश की 5.5 प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है।
फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और 1809 से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद 1917 में फिऩलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड 1955 में संयुक्त राष्ट्र संघ में, 1969 में ओईसीडी, और 1995 में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है।
6 दिस्म्बर सन 1917 ईसवी को फिनलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली। रुस का पड़ोस फिनलैंड के अधिकारियों के लिए सदैव चिंता का कारण रहा, इस प्रकार से कि 12वीं ईसवी शताब्दी में इन अधिकारियों ने स्वेडन से रुस के मुक़ाबले में सहायता मांगी किंतु स्वेडन ने फिनलैंड का अतिग्रहण कर लिया। सन 1721 हमें रुस ने फिनलैंड के कुछ भाग पर अधिकार कर लिया।
1901 में फिनलैंड में संसद बहाल हुई अंतत: 1917 में रुस में क्रान्ति आने और रुसी सेना के फिनलैंड से निकल जाने के बाद इस देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषा की। 3 लाख 38 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला देश फिऩलैंड उत्तरी योरोप में रुस, स्वेडन और नार्वे के पड़ोस में स्थित है।
भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले बैलेस्टिक मिसाइल पृथ्वी द्वितीय का 3 दिसंबर 2013 को ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण सेना के प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा था।
350 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता सहित परमाणु मुखास्त्र वाले इस प्रक्षेपास्त्र में लिक्विड प्रोपेल्ड सिस्टम है। इससे पहले इस प्रक्षेपास्त्र का 7 अक्टूबर 2013 को परीक्षण किया गया था। पृथ्वी-2 भारत के एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम (आईजीएमडीपी) के तहत विकसित की गई पहली मिसाइल है। यह मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है। यह तरल ईंधन वाले दो इंजनों से संचालित होती है। इसे सही पथ पर ले जाने के लिए एक उन्नत निर्देशित प्रणाली इसमें लगी है। इसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। डीआरडीओ द्वारा विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल को पहले ही भारतीय सैन्य बलों में शामिल किया जा चुका है।
----
सविनय अवज्ञा का क्या अर्थ है?
सविनय अवज्ञा का अभिप्राय सरकार की गलत नीतियों या कानून का विरोध करने के लिए सार्वजनिक रूप से सरकारी कानून का उल्लंघन करना है। कानून का उल्लंघन करने पर सरकार द्वारा जो दंड दिया जाता है उसे सहर्ष स्वीकार किया जाता है। इस प्रकार के विरोध में हिंसा का प्रयोग नहीं किया जाता है।
सविनय अवज्ञा का उद्देश्य सरकारी अन्याय के प्रति विरोध प्रकट करने के साथ-साथ जनमत तैयार करना है। इसका उद्देश्य सत्ताधारियों का ह्रद्य परिवर्तन करना भी है। लियो टाल्स्टाय, महात्मा गांधी तथा मार्टिन लूथर किंग ने इसे सिद्धांत रुप में विकसित कर इसे दार्शनिक स्वरुप प्रदान किया।
-----
एम्सटर्डम संधि
एम्सटर्डम संधि के ज़रिए यूरोपीय संघ का विस्तार पूर्वी क्षेत्र की तरफ़ करने की शुरूआत की गई। कुछ और देशों के वीटो अधिकार ख़त्म किए गए। रोजग़ार और भेदभाव पर क़ानून और सख़्त किए गए, माश्ट्रिश्ट संधि का सामाजिक नीति का अध्याय अब यूरोपीय संघ के क़ानून का हिस्सा बना दिया गया।
शेंगेन समझौता ने भी क़ानूनी रूप ले लिया हालांकि ब्रिटेन और आयरलैंड इससे अब भी बाहर रहे। इससे आव्रजन और शरण लेने के मुद्दों पर यूरोपीय संघ को और ज़्यादा कहने का अधिकार मिल गया।
--
बाबिल
बाबिल आजकल के ईराक क्षेत्र की सुमेर के पश्चात दूसरी सभ्यता है। इस की भाषा सुमेर की भाषा से भिन्न थी। इसे बेबीलोनियन सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। बाबिल नगर जो इसी नाम के साम्राज्य की राजधानी था, आजकल के बगदाद से 80 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।
---
नेपियर संग्रहालय केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम के कई पर्यटन स्थलों में से एक हैं। इस संग्रहालय का भवन भारतीय सीरियन वास्तुशैली में बना है और यह भारत के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।
यह संग्रहालय वर्ष 1855 में बनाया गया था। इस संग्रहालय का नाम मद्रास के गवर्नर लॉर्ड चाल्र्स नेपियर के नाम पर रखा गया है। संग्रहालय में ऐतिहासिक मूर्तियां, आभूषण, हाथी दांत की कलात्मक वस्तुएं तथा 250 वर्ष पुरानी नक्क़ाशी की कला देखते ही बनती है। नेपियर संग्रहालय के निकट ही श्रीचित्रा कला दीर्घा है।
4 जनवरी वर्ष 1948 ईसवी को म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 19वीं शताब्दी से यह देश ब्रिटेन के अधिकार में चला गया था। 19वीं शताब्दी के मध्य में इसका भारत में विलय हो गया जो उस समय ब्रिटेन का उपनिवेश था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस देश पर जापान का अधिकार हो गया किन्तु इस युद्ध में जापान की पराजय के बाद म्यांमार उसके अधिकार से निकल गया और अंतत 1948 ईसवी में इस देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता मिली।
म्यांमार, ब्रह्मदेश एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक अंग्रेजी नाम म्यांमार है। इसका पुराना अंग्रेज़ी नाम बर्मा था जो यहां के सर्वाधिक मात्रा में आबाद नस्ल बर्मी के नाम पर रखा गया था। इसके उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश और हिन्द महासागर तथा दक्षिण तथा पूर्व की दिशा में इंडोनेशिया देश स्थित है। यह भारत और चीन के बीच एक रोधक राज्य का भी काम करता है। इसकी राजधानी नाएप्यीडॉ और सबसे बड़ा शहर देश की पूर्व राजधानी यांगून है, जिसका पूर्व नाम रंगून था।
बर्मी भाषा में, ब्रह्मदेश को म्यनमाह या फिऱ बामा नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश राज के बाद इस देश को अंग्रेजी में बर्मा कहा जाने लगा। सन् 1989 मे देश की सैनिक सरकार ने पुराने अंग्रेजी नामों को बदल कर पारंपरिक बर्मी नाम कर दिया। इस तरह ब्रह्मदेश को म्यांमार और पूर्व राजधानी और सबसे बड़े रंगून को यांगून नाम दिया गया।
ब्रह्मदेश दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफ़ल 6 लाख 78 हजार 500 वर्ग किलोमीटर है। ब्रह्मदेश विश्व का चॉलीसवां सबसे बड़ा देश है। ब्रह्मदेश की उत्तर पश्च्मिी सीमाएं भारत के मिज़ोरम, नागालॅण्ड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश के चिटगॉव प्रांत को मिलती है। उत्तर मे देश की सबसे लंबी सीमा तिब्ब्त और चीन के उनान प्रांत के साथ है। ब्रह्मदेश के दक्षिण-पूर्व मे ब्रह्मदेश लाओस ओर थाईलैंड देश है। ब्रह्मदेश की तट रेखा (1 हजार 930 किलोमिटर) देश के कुल सीमा का एक तिहाई है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर देश के दक्षिण पश्च्मि और दक्षिण में पड़ते हंै। उत्तर में हेंगडुआन शान पर्वत चीन के साथ सीमा बनाते हैं।
रेडिएशन थैरेपी से कैंसर का इलाज किया जाता है। इस थैरेपी का एक ही उद्देश्य होता है शरीर में कैंसर के सेल्स व ट्यूमर को खत्म करना। रेडिएशन थैरेपी बाह्य रूप से एक्स रे बीम्स के रूप में, गामा किरणों या सब एटॉमिक पार्टिकल्स के रूप में दी जाती है। बाह्य रूप से रेडिएशन देने की प्रक्रिया में 5 से 15 मिनट लगते हैं और इसमें दर्द नहीं होता।
रेडिएशन थैरेपी का इलाज कैंसर कोशिकाएं को नष्ट कर कैंसर का इलाज करने के लिए किया जाता है। इससे कैंसर कोशिकाएं बढऩे और फैलने से रोककर कैंसर पर नियंत्रण किया जाता है।
रेडिएशन थैरेपी दो प्रकार की होती है एक बाहरी रेडिएशन थैरेपी दूसरी आंतरिक रेडिएशन थैरेपी। बाहरी रेडिएशन थैरेपी में एक मशीन द्वारा कैंसर की कोशिकाओं पर उच्च-ऊर्जा वाली किरणें संचारित की जाती हैं। कैंसर के इलाज के लिए यह सबसे सामान्य तरीका है। त्वचा पर स्याही से निशान लगाकर उसी निशान पर बार-बार इलाज दिया जाता है। यह इलाज आमतौर से हफ्ते में पांच दिन किया जाता है। यह 6 या 7 हफ्तों तक चलता है। पहली बार में इसमें कुछ घंटे लग सकते हैं, लेकिन उसके बाद इलाज में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं।
आंतरिक रेडिएशन थैरेपी को ब्रैकीथैरेपी या इम्पलांट थैरेपी भी कहते हैं। इसमें रेडिएशन का स्रोत शरीर के भीतर या कैंसर कोशिकाओं के पास डाला जाता है। यह इम्पलांट नामक छोटे होल्डर में सील किया जाता है। इम्पलांट पतले तार, प्लास्टिक ट्यूब, कैप्सूल या बीज हो सकते हैं। इम्पलांट कुछ घंटों, कुछ दिनों के लिए डाला जाता है या इसे उस जगह छोड़ दिया जाता है। आपका डॉक्टर निश्चित करेगा कि इम्पलांट अपनी जगह कितने समय रहेगा।
रेडिएशन थैरेपी में कैंसर कोशिकाओं और सामान्य कोशिकाओं दोनों पर प्रभाव पड़ता है। सामान्य कोशिकाओं पर साइड इफेक्ट होने पर थकान महसूस करना, मितली आना, उल्टी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ये साइड इफेक्ट इलाज के बाद खत्म हो जाते हैं।
चाहा पक्षी दलदल और नमी के बिना नहीं रह सकता। पक्षी की यह प्रजाति जर्मनी में गायब होने के खतरे से जूझ रही है। नाबु संगठन इसे साल का पक्षी बनाकर दलदली इलाकों को बचाना चाहता है।
चाहा एक तटीय पक्षी है। यह स्कोलोपेसाइडी (गण कैरड्रीफारॉर्मीज) की लगभग 20 प्रजातियों में से एक है। यह दुनिया भर के शीतोष्ण और गर्म इलाके के नम चारागाहों और दलदल में पाए जाते हैं। ये छोटे पैर, लंबी चोंच वाले गठीले पक्षी होते हैं। जिन पर भूरी, काली और सफेद धारियां और लकीरें होती है। इनके पंख नुकीले और इकहरे तथा आंखें पीछे की ओर होती है। इनकी चोंच लचीली होती है, जो कीचड़ में कीड़े ढंूढने के काम आती है।
उत्तरी यूरोप में पाए जाने वाला चाहा पक्षी (जी मेडिया) भारी बदन का होता है। इसके अंदरुनी हिस्सों में धारियां होती हैं। अन्य जातियों में भारत का तीखी पूंछ चाहा और यूरेशिया का जैक चाहा शामिल है।
1. देश-विदेश के टेलिफोन ट्रैफिक के बेहतरीन संचालन के लिए देश का पहला टेलीपोर्ट कहां स्थापित किया गया है?
(अ) कोलकाता (ब) हैदराबाद (स) बेंगलुरु (द) चेन्नई
2. संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा की सीमा रेखा बनाने वाली अक्षांश रेखा जो कि सबसे शांत सीमा के नाम से जानी जाती है, उसका नाम बताएं?
(अ)60 समानांतर अक्षांश रेखा (ब)49 समानांतर अक्षांश रेखा (स) 39 समानांतर रेखा (द) 59 समानांतर रेखा
3. ग्रेट बैरियर रीफ जो विश्व की सबसे बड़ी व लंबी प्रवाल भित्ति है, कहां स्थित है?
(अ)आस्ट्रेलिया के तटवर्ती भाग में (ब) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर (स) उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर (द)यूरोप के तट पर
4. स्वेज नहर के दोनों ओर स्थित नगरों के नाम बताएं?
(अ)काहिरा एवं अलेक्जेंड्रिया (ब)स्वेज एवं पोर्ट सईद (स)तिमसा एवं पोर्ट सईद (द) इस्माइलिया एवं काहिरा
5. स्थलाकृति लक्षणों का निम्रलिखित कौनसा समूह महासागरीय तल से जुड़ा है?
(अ) बेसिन, डीप, सर्क, प्लयटो (ब) बेसिन, डीप, टें्रच प्लयटो (स)बेसिन, डीप, रिज, प्लयटो (द) बेसिन, डीप, रिज, मींडर
6. अटलांटिक महासागर, भूमध्यसागर और उत्तर सागर पर तट रेखा वाला एकमात्र यूरोपीय देश है?
(अ) बेल्जियम (ब) फ्रांस (स) स्पेन (द) पुर्तगाल
7. डॉगर बैंक कहां स्थित है?
(अ) आर्कटिक महासागर में (ब) अटलांटिक महासागर में (स) हिंद महासागर में (द) प्रशांत महासागर में
8. भारत विभाजन के समय ब्रिटिश भारत का निम्रलिखित में से कौनसा प्रांत एक संगठित और स्वतंत्र अस्तित्व की योजना लेकर आगे आया?
(अ)पंजाब (ब)असम (स) बंगाल (द) बिहार
9. बंगाल विभाजन के समय ही होने वाली कौन-सी घटना थी, जिसने अंग्रेजों के विरूद्ध भारतीयों को जागृत किया?
(अ)बोअर युद्ध (ब) इटली पर इथियोपिया की विजय (स)रूल पर जापान की विजय (द) रूस की अक्टूबर क्रांति
10. कम्युनल अवार्ड के बाद किस समझौते के तहत गांधीजी ने अपना आमरण अनशन तोड़़ा?
(अ)लखनऊ समझौता (ब) ताशकंद समझौता (स)पूना पैक्ट (द) शिमला समझौता
11. सर्वप्रथम पाकिस्तान राष्ट्र की अवधारणा किसने व्यक्त की?
(अ)लियाकत खां (ब)मोहम्मद अली जिन्ना (स)चौधरी रहमत अली (द) आगा खां
12. वर्ष 1857 का स्वाधीनता संग्राम नामक पुस्तक किसने लिखी?
(अ)चंद्रशेखर आजाद (ब)वीर सावरकर (स)सुखदेव (द)लाला लाजपत राय
13. काले कानून की संज्ञा किसे दी गई थी?
(अ) चौरी-चौरा काण्ड को (ब)होमरूल को (स) फौजी प्रशासन को (द) रौलेट एक्ट को
14. प्रबल व्यायाम करते समय जब हमारी मांसपेशियों में बनने वाला अंत्य उत्पाद क्या है?
(अ)एसीटिक अम्ल (ब) कार्बन-डाइऑक्साइड(स)एथनॉल (द) लैक्टिक अम्ल
15. निम्रलिखित मसालों में से कौन-सा पुष्प कलियों से प्राप्त होता है?
(अ) लौंग (ब) धनिया (स) इलायची (द) हल्दी
16. निम्रलिखित रोगों में से कौन-सा एक रोग जख्म अथवा चोट अथवा बिना निर्जीवाणुकरण हुए शल्य यंत्रों से होता है?
(अ) काला अजर (ब) शैंकराभ (स) रोहिणी (डिफ्थीरिया ) (द) धनुस्तंभ(टेटेनस)
17. निम्रलिखित मेें से कौन-सा एक, जीवित कोशिश का प्रधान संरचनात्मक तत्व है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स)कार्बन (द) नाइट्रोजन
18. एक जेट विमान हवा में किस वजह से उड़ता है?
(अ)गुरुत्व बल के कारण (ब) निरंतर ताप वृद्धि के कारण (स)निरंतर तापमान में गिरावट के कारण (द) निरंतर तापमान गिरने और ऊंचाई निश्चित और स्थिर रहने के कारण
19. भारत के किस स्थान पर चाय का उत्पादन होता है?
(अ)नीलगिरि हिल (ब) सुरमा की घाटी (स) ब्रहा्रपुत्र की घाटी (द) उपरोक्त सभी
20. डेनमार्क की संसद का नाम बताइये?
(अ) क्रॉट्स (ब)खुरल (स)फॉकेटिंग (द) उक्त में से कोई नहीं
21. भू-स्थैतिक उपग्रह के लिए?
(अ) त्वरण शून्य होता है (ब) कोणीय वेग शून्य होता है (स) कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है (द) त्वरण शून्य होता है और कोणीय वेग शून्य होता है
22. भारत में पैदा की जाने वाली महत्वपूर्ण आरोपण फसल है?
(अ)गेहूं (ब) चावल (स) कपास (द) रबर
23. प्रसिद्ध सूफी संत शेख सलीम चिश्त्ती कहां रहते थे?
(अ)अजमेर (ब) दिल्ली (स)आगरा (द) इनमें से कहीं नहीं
24. द्रव्यमान संरक्षण के नियम की खोज किसने की थी?
(अ)लेवोसर (ब) जॉन डाल्टन (स) रिचर (द) गे-लुसाक
25. भारत के निम्रलिखित किस भाग में कॉफी नहीं उगाई जाती हैं?
(अ)कर्नाटक (ब)केरल (स) तमिलनाडू (द) पंजाब
26. लेवियेथन- के रचयिता निम्रलिखित में से कौन हैं?
(अ)लॉक (ब) हॉब्स (स)रूसो (द) मोंटेस्क
27. दुनिया के सबसे बड़े महासागर का नाम बताएं?
(अ) प्रशांत (ब) अटलांटिक (स)हिंद महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
28. निम्नलिखित में से कौन टोकियो का बंदरगाह है?
(अ) कोबे (ब) नागोया (स) ओसाका (द) याकोहामा
29. मासेलो क्या है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
-------------
सही जवाब- 1.(स) बेंगलुरु, 2.(ब)49 समानांतर अक्षांश रेखा, 3.(अ)आस्ट्रेलिया के तटवर्ती भाग में, 4.(ब)स्वेज एवं पोर्ट सईद, 5.(स)बेसिन, डीप, रिज, प्लयटो, 6.(ब) फ्रांस, 7.(ब) अटलांटिक महासागर में, 8.(अ) पंजाब, 9.(स) रूल पर जापान की विजय, 10.(स)पूना पैक्ट, 11.(स)चौधरी रहमत अली, 12.(ब)वीर सावरकर, 13.(द) रौलेट एक्ट को, 14.(द) लैक्टिक अम्ल, 15.(अ) लौंग, 16.(द) धनुस्तंभ (टेटेनस), 17.(स)कार्बन, 18.(स) निरंतर तापमान में गिरावट के कारण, 19.(द) उपरोक्त सभी, 20.(स) फॉकेटिंग, 21.(स)कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है, 22.(द)रबर, 23.(अ)अजमेर, 24.(अ)लेवोसर, 25.(द)पंजाब, 26.(ब)हॉब्स, 27.(अ)प्रशांत, 28.(द) याकोहामा, 29.(ब) ब्राजील का एक बंदरगाह।
1. निम्नलिखित में से कौन सा शहर गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है?
(अ) कानपुर (ब) पटना (स) वाराणसी (द) दिल्ली
2. गंगा नदी पर कौन सी प्रांतीय राजधानी स्थित है?
(अ) कोलकाता (ब) लखनऊ (स) भुवनेश्वर (द) पटना
3. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित नगर है?
(अ) हरिद्वार (ब) वाराणसी (स) इलाहाबाद (द) कर्ण प्रयाग
4. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) चिनाब (ब) रावी (स) व्यास (द) झेलम
5. सूरत किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) सोन (द) कावेरी
6. उज्जैन किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) नर्मदा (ब) तवा (स) तापी (द) शिप्रा
7. इंदिरा गांधी नहर या राजस्थान नहर को किस नदी से जल मिलता है?
(अ) रावी (ब) घाघरा (स) यमुना (द) सतलज
8. त्रिवेणी नहर किस नदी से निकाली गई है?
(अ) गंगा (ब) कोसी (स) गंडक (द) सोन
9. सारण सिंचाई नहर निकलती है?
(अ) सोन से (ब) गंगा से (स) कोसी से (द) गंडक से
10. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?
(अ) किरात (ब) निषाद (स) द्रविड़ (द) इनमें से कोई नहीं
11. चीनी तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?
(अ) किरात (ब) निषाद (स) द्रविड़ (द) आर्य
12. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगु (स) कन्नड़ (द) मलयालम
13. एलपीजी गैस सिलिंडर में, गैस के रिसाव का पता लगाने में सहायता के लिए निम्नलिखित गंध वाले पदार्थों में से कौन सा एक डाला जाता है?
(अ) एथिल एल्कोहल (ब) एथिल मरकैप्टन (स) फीनॉल (द) बेंजीन
14. निम्नलिखित अंगों में से मनुष्य के शरीर से यूरिया उत्पन्न करने वाला अंग है?
(अ) प्लीहा (ब) वृक्क (स) यकृत (द) मूत्राशय
15. सिंथेटिक फाइबर उद्योग का सबसे पहले किस देश में विकास कहां हुआ था?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) फ्रांस (द) जर्मनी
16. निम्न में से किसको कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का जन्मदाता माना जाता है?
(अ)नार्मन ई.बोरलॉग (ब) एम.एस. स्वामीनाथन (स) ए. वाक्समैन (द) एस.एन. विनोग्रेडस्कोई
17. निम्न में कौन सा गेहूं की खेती के लिए आदर्श तापमान है?
(अ) 100 सेंटीग्रेट से 150 सेंटीग्रेट (ब) 150 सेंटीग्रेट से 200 सेंटीग्रेट (स) 200 सेंटीग्रेट से 250 सेंटीग्रेट (द) 100 सेंटीग्रेट से 200 सेंटीग्रेट
18. पशुपालन के क्षेत्र में कौन सा महत्वपूर्ण स्थान होता है?
(अ) मिश्रित कृषि (ब) बागानी कृषि (स) गहन निर्वाहक कृषि (द) स्थानांतरणशील
19. द्रव्यमान ऊर्जा संबंध किसका निष्कर्ष है?
(अ) क्वांटम सिद्धांत (ब) सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत (स) ऊर्जा का क्षेत्र सिद्धांत (द) सापेक्षता का विशिष्ट सिद्धांत
20. एक प्रकाश विद्युत सेल परिवर्तित करता है?
(अ) प्रकाश ऊर्जा को ऊष्मा ऊर्जा में (ब) प्रकाश ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में (स) प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में (द) विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
21. ट्रांजिस्टन में संविरचन में किस वस्तु का प्रयोग होता है?
(अ) एल्युमीनियम (ब) ताम्र (स) सिलिकॉन (द) रज
22. भारत में पुर्तगालियों का आगमन किस वर्ष हुआ?
(अ) 17 अप्रैल,1496 (ब)17 मई, 1496 (स) 17 अप्रैल,1498 (द)17 मई,1498
23. भारत में अंग्रेजों का प्रथम जहाज कब और कहां पहुंचा?
(अ)1510, मुंबई (ब)1608, सूरत (स)1942, कोलकाता (द) 1760, मुंबई
24. भारत में फ्रांसीसी कोठी कब और कहां स्थापित हुई?
(अ) 1968, नई दिल्ली में (ब) 1968, कोलकाता में(स) 1968, पुर्ण में (द) 1968, सूरत में
25. हिंदू महासभा की स्थापना वर्ष 1915 में किसने की थी?
(अ) मदनमोहन मालवीय (ब) लाला लाजपत राय (स) केलकर (द)इनमें से सभी
26. भारत के ग्रामीण विकास कार्यक्रम की गति को तीव्र करने, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने एवं स्थानीय प्रशासन की महत्ता को उत्कृष्टï बनाए रखने जनवरी-1957 में कौन सी समिति बनाई गई?
(अ) अशोक मेहता समिति (ब) बलवंत राय मेहता समिति (स) राव समिति (द) सिंघवी समिति
27. गांधार कला किस काल में विकसित हुई थी?
(अ) कांस्य युग (ब) लौह युग (स) संगम काल (द) कुषाण काल
28. निम्नलिखित में से किस देश का लौह इस्पात उद्योग पूर्णत: आयातित कच्चे माल पर आधारित है?
(अ) ब्रिटेन (ब) जापान (स) पोलैंड (द) जर्मनी
29. संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा लौह इस्पात उत्पादक क्षेत्र कौन सा है?
(अ) पिट्सबर्ग क्षेत्र (ब) मध्य अटलांटिक तट क्षेत्र (स) बर्मिघम क्षेत्र (द) झील तटीय क्षेत्र
30. एल्युमीनियम उद्योग के स्थानीयकरण का आधार है?
(अ) बाजार की सुविधा (ब) कच्चे माल की सुविधा (स) कुशल श्रम की सुविधा (द) विद्युत की सुविधा
----
सही जवाब- 1.(द) दिल्ली, 2.(द) पटना, 3.(स) इलाहाबाद, 4.(द) झेलम, 5.(ब) तापी, 6.(द) शिप्रा, 7.(द) सतलज, 8.(स) गंडक, 9.(द) गंडक से, 10.(अ) किरात, 11.(ब) निषाद, 12.(ब) तेलुगु, 13.(ब) एथिल मरकैप्टन, 14.(स) यकृत, 15.(स) फ्रांस, 16.(अ) नार्मन ई. बोरलॉग, 17.(द) 100 सेंटीग्रेट से 200 सेंटीग्रेट, 18.(अ) मिश्रित कृषि में, 19.(ब) सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत, 20.(स) प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में, 21.(स) सिलिकॉन, 22.(द) 17 मई, 1948, 23.(ब)1608, सूरत, 24.(द) 1968, 25.(द) इनमें से सभी, 26.(ब) बलवंत राय मेहता समिति, 27.(द) कुषाण काल, 28.(ब) जापान, 29.(अ) पिट्सबर्ग क्षेत्र, 30.(द) विद्युत की सुविधा।
----