सामान्य ज्ञान
आषाढ़ का एक दिन सन 1958 में प्रकाशित और नाटककार मोहन राकेश द्वारा रचित एक हिंदी नाटक है। इसे कभी-कभी हिंदी नाटक के आधुनिक युग का प्रथम नाटक कहा जाता है। वर्ष 1959 में इसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नाटक होने के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया और कईं प्रसिद्ध निर्देशक इसे मंच पर ला चुकें हैं। वर्ष 1971 में निर्देशक मणि कौल ने इस पर आधारित एक फि़ल्म बनाई जिसने आगे जाकर साल की सर्वश्रेष्ठ फि़ल्म का फि़ल्मफ़ेयर पुरस्कार जीत लिया।
आषाढ़ का एक दिन की प्रत्यक्ष विषयवस्तु कवि कालिदास के जीवन से संबंधित है। किन्तु मूलत: वह उसके प्रसिद्ध होने के पहले की प्रेयसी का नाटक है-एक सीधी-सादी समर्पित लडक़ी की नियति का चित्र, जो एक कवि से प्रेम ही नहीं करती, उसे महान होते भी देखना चाहती है। महान वह अवश्य बनता है, पद इसका मूल्य मल्लिका अपना सर्वस्व देकर चुकाती है। अंत में कालिदास भी उसे केवल अपनी सहानुभूति दे पाता है, और चुपके से छोडक़र चले जाने के अतिरिक्त उससे कुछ नहीं बन पड़ता। मल्लिका के लिए कालिदास उसके संपूर्ण व्यक्तित्व के, जीवन में, साथ एकाकार सुदूर स्वप्न की तरह है; कालिदास के लिए मल्लिका उसके प्रेरणादायक परिवेश का एक अत्यन्त जीवंत तत्व मात्र। अनन्यता और आत्मलिप्तता की इस विसदृश्यता में पर्याप्त नाटकीयता है, और मोहन राकेश जिस एकाग्रता, तीव्रता और गहराई के साथ उसे खोजने और व्यक्त करने में सफल हुए हैं वह हिन्दी नाटक के लिए सर्वथा अपरिचित है।
मध्य यूरोप में स्थित जर्मनी योरोप का सबसे घनी आबादी वाला देश है। इसकी राजधानी बर्लिन है। म्यूनिच और फ्रैंकफ़र्ट अन्य प्रमुख नगर हैं। यहां की अर्थव्यवस्था उद्योगों पर आधारित है और ड्युश मार्क यहां की मुद्रा है। अधिकतर निवासी ईसाई धर्म का पालन करते हैं। जर्मनी की उत्तरी सीमा पर उत्तरी समुद्र, डेनमार्क और बाल्टिक समुद्र , पूरब में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण में आस्ट्रिया और स्विट्जऱलैंड और पश्चिम में फ्रांस, लक्सेम्बर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड है। प्राचीन रोमन डैन्यूब नदी के उत्तर में रहने वाले बर्बर कबीलों वाले देशों को गेर्मानिया कहा करते थे, जिसके नाम पर अंग्रेज़ी शब्द जर्मनी पड़ा। ये कबीले ओल्ड जर्मन भाषा की बोलियां बोलते थे। धीरे-धीरे इनका ईसाईकरण हुआ और जर्मन देश ईसाई पवित्र रोमन साम्राज्य का केन्द्र बन गया।
दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह देश दो भागों में विभाजित हो गया था। इन भागों को पश्चिमी जर्मनी और पूर्वी जर्मनी कहा जाता था। सन 1990 में दोनों भागों का पुनर्विलय होने के साथ संयुक्त जर्मनी का उदय हुआ।
नाज़ी तानाशाह हिटलर ने यहां 1933 से 1945 तक राज किया, जिसे उसकी बर्बरता के लिए जाना जाता है। जर्मनी के बवेरिया और सैक्सोनी इलाकों में ऐतिहासिक महत्व के अनेक सुंदर किले हैं।
1. सीफ का निर्माण किससे होता है?
(अ) पवन से (ब) नदी से (स) हिमनद से (द) समुद्री लहर से
2. रेगिस्तानी क्षेत्रों में पर्वतों से घिरी बेसिन जिसमें चारों ओर से छोटी-छोटी नदियां गिरती हैं, निम्नलिखित में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ) प्लाया (ब) बजाडा (स) बालसन (द) हम्मादा
3. अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में धूल दानव के नाम से निम्नलिखित में से कौन जाना-जाता है?
(अ) बालूका स्तूप का खिसकाव (ब) धूलयुक्त तीव्र हवा (स) आसमान में होने वाली धूल भरी वर्षा (द) सायंकाल चलने वाली तीव्र आंधियां
4. अंडों की टोकरी स्थलाकृति निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) केम (ब) एस्कर (स) ड्रमलिन (द) सर्क
5. भेड़ पीठ शैल या रॉशमुटोने का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा किया जाता है?
(अ) नदी (ब) भूमिगत जल(स) हिमनद (द) पवन
6. यू आकार की घाटी कहां पाई जाती है?
(अ) हिमानी क्षेत्र में (ब) परिपक्व नदी में (स) चूना-पत्थर क्षे9 में (द) इनमें से कोई नहीं
7. हिमोढ़ किसके द्वारा निक्षेपित किए जाते हैं?
(अ) बहते पानी द्वारा (ब) पवन द्वारा (स) जल तरंग क्रिया द्वारा (द) हिमनद द्वारा
8. हिमखंड ग्लेशियर के पिण्ड होते हैं, जिनका भाग?
(अ) समुद्र तल से ऊपर होता है (ब) समुद्र तल से नीचे होता है (स) समुद्र तल के बराबर होता है (द) इनमें से कोई नहीं
9. लटकती घाटियां कहां पाई जाती है?
(अ) नदी घाटी क्षेत्र में (ब) कास्र्ट क्षेत्र में (स) मरुस्थलीय क्षेत्र में (द) हिमानी क्षेत्र में
10. स्टैक स्थलाकृति का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा होता है?
(अ) बहता हुआ जल (नदी) (ब) सागरीय लहरें (स) पवन (द) भूमिगत जल
11. युवाला कहां मिलते हैं?
(अ) शुष्क प्रदेशों में (ब) नदी मार्ग में (स) चूना पत्थर प्रदेश में (द) सर्वत्र
12. द्वितीय जैन महासभा का आयोजन कहां हुआ था?
(अ) पाटलिपुत्र (ब) वल्लभी (स) आबू (द) पावा
13. जैन साहित्य का संकलन किस भाषा व लिपि में है?
(अ) संस्कृत व देवनागरी (ब) प्राकृत व अर्धमागधी (स) पालि व पूर्ण मागधी (द) संस्कृत व ब्राह्मी
14. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?
(अ) राजतंत्रात्मक (ब) लोकतंत्रात्मक (स) गणतंत्रात्मक (द) इनमें से कोई नहीं
15. गुप्त स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ठ मंदिर निम्न में से कौन है?
(अ) भीतरगांव का मंदिर (ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर (स) भूमरा का शिव मंदिर (द) तिगवा का विष्णु मंदिर
16. अमरकोश के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त प्रथम (स) स्कंदगुप्त (द) चंद्रगुप्त द्वितीय
17. गुप्त संवत् (319-320) को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?
(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) समुद्रगुप्त (द) स्कंदगुप्त
18. नाथुरा दर्रा निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) उत्तराखंड (ब) हिमाचल प्रदेश (स) सिक्किम (द) मणिपुर
19. बोम-डि-ला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
(अ) सिक्किम (ब) मणिपुर (स) उत्तराखंड (द) अरुणाचल प्रदेश
20. जोजिला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
(अ) हिमाचल प्रदेश (ब) जम्मू कश्मीर (स) उत्तराखंड (द) सिक्किम
21. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ)त्रिपाद (ब) दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द)साहुल
22. वायरस नामक रोगाणुओं से फैलने वाला रोग कौन सा है?
(अ) चेचक (ब) टिटनेस (स) पायरिया (द) मलेरिया
23. नेशनल साइंस डे किस तारीख को मनाया जाता हैं?
(अ)15 जून (ब) 30 मार्च (स) 7 नवंबर (द) 28 फरवरी
24. प्रौढ़ मनुष्य में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है?
(अ)यकृत में (ब) वृक्कों में (स) तिल्ली में (द)अस्थि मज्जा मेें
25. भारतीय संविधान के अनुसार अवशिष्ट शक्तियां किसको सौंपी गई है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) संघीय संसद (स) राज्य विधानमंडल (द) राज्यपाल
26. भारतीय संविधान में केंद्र व राज्य सरकारों के कार्यक्षेत्र को संघ सूची और समवर्ती सूची द्वारा स्पष्ट किया गया है, जो कार्य इन सूचियों में वर्णित नहीं है, वह किसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं?
(अ) राज्य के (ब) संघ के (स) संघ व राज्य के (द) किसी के कार्यक्षेत्र में नहीं
27. भारत में लोहा एवं इस्पात का उत्पादन मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्रों से ही प्राप्त क्यों किया जाता है?
(अ)संयंत्रों की स्थापना हेतु विशाल धनराशि की आवश्यकता होती है (ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हों (स) निजी क्षेत्र के संयंत्र अधिक लाभ नहीं कमाते हैं (द)उत्पादन में अधिकतर विदेशी सहयोग एवं सहायता की आवश्यकता होती हैं
28. कौन सा मुगल चित्रकारों का सबसे बड़ा संरक्षक था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
29. पाब्लो पिकासो कहां का प्रसिद्ध चित्रकार था?
(अ) जर्मनी (ब) ग्रीस (स) स्पेन (द) इटली
----
सही जवाब- 1.(अ) पवन से, 2.(स) बालसन, 3.(अ) बालूका स्तूप का खिसकाव, 4.(स) ड्रमलिन, 5.(स) हिमनद, 6.(अ) हिमानी क्षेत्र में, 7.(द) हिमनद द्वारा, 8.(अ) समुद्र तल से ऊपर होता है, 9.(द) हिमानी क्षेत्र में, 10.(ब) सागरीय लहरें, 11.(स) चूना पत्थर प्रदेश में, 12.(ब) वल्लभी, 13.(ब) प्राकृत व अर्धमागधी, 14.(अ) राजतंत्रात्मक, 15.(ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर, 16.(द) चंद्रगुप्त द्वितीय, 17.(अ) चंद्रगुप्त प्रथम, 18.(स) सिक्किम, 19.(द) अरुणाचल प्रदेश, 20.(ब) जम्मू कश्मीर , 21.(ब) दर्श रेखक, 22.(स) पायरिया, 23.(द) 28 फरवरी को, 24.(द)अस्थि मज्जा में, 25.(ब) संघीय संसद, 26.(ब) संघ के, 27.(ब)यह एक सरकारी नीति है कि आधारभूत उद्योग निजी क्षेत्र में न हों, 28.(ब) जहांगीर, 29.(स) स्पेन।
लद्दाख पर्वत श्रेणी काराकोरम एवं जास्कर पर्वत श्रेणी के बीच स्थित है। इस श्रेणी का विस्तार उत्तर में सिन्धु नदी से लेकर दक्षिण में श्योक नदी तक है। सिन्धु नदी इस पर्वत श्रेणी को बुंजी नामक स्थान पर काटकर 5200 मीटर गहरे गार्ज का निर्माण करती है। यह पर्वतीय प्रदेश एक शुष्क प्रदेश है। जहां वनस्पति का अभाव पाया जाता है। माउंट राकापोशी लद्दाख श्रेणी की सर्वोच्च चोटी है। इस चोटी की ढाल विश्व में सर्वाधिक तीव्र मानी जाती है।
इंटरनेंशनल एजेंसियां देश की सरकारों की उधारी चुकाने की क्षमता का आकलन करती हैं। इसके लिए वह इकनॉमिक, मार्केट और पॉलिटिकल रिस्क को आधार बनाती हैं। सॉवरेन डेट रेटिंग यह बताती है कि क्या देश आगे चलकर अपनी देनदारियों को समय पर पूरा चुका सकेगा? यह रेटिंग टॉप इन्वेस्टमेंट ग्रेड से लेकर जंक बॉन्ड तक होती है। जंक बॉन्ड को डिफॉल्ट अंग्रेजी के लेटर में व्यक्त किया जाता है।
रेटिंग एजेंसियां आमतौर देशों की रेटिंग को फ्यूचर ऐक्शन की संभावना के हिसाब से तीन कैटिगरी में बांटती हैं। ये कैटिगरी नेगेटिव, स्टेबल और पॉजिटिव आउटलुक हैं। जिस देश का आउटलुक पॉजिटिव बताया जाता है, उसकी रेटिंग में अपग्रेडिंग के चांस ज्यादा रहते हैं और इसका उलटा होने की भी संभावना होती है। भारत की क्रेडिट रेटिंग को स्टेबल से घटाकर नेगेटिव कर दिया गया है। फिच ने इसे घटाकर जंक स्टेटस करने की वॉर्निंग दी है। रेटिंग आमतौर पर तब बदलती है, जब इकनॉमिक ग्रोथ, एक्सटर्नल फैक्टर और सरकारी खजाने की हालत में ज्यादा बदलाव होता है।
क्रेडिट रेटिंग में सिर्फ क्रेडिट के एक पहलू पर फोकस किया जाता है। वह है समय पर मूलधन और ब्याज चुकाने की क्षमता। जिन देशों में पूरी कैपिटल कनवर्टिबिलिटी है, वे अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दुनिया भर के इन्वेस्टर से कर्ज लेते हैं। इन्वेस्टर कोई फैसला लेने से पहले रेटिंग पर गौर करते हैं। रेटिंग जितनी ऊंची होगी, रिस्क उतना ही कम माना जाएगा। इससे कम रेटिंग वाले देश के मुकाबले कम रेट पर कर्ज लेने का मौका मिलेगा।
अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत का एक राजनैतिक दल है। यह एक राष्ट्रवादी हिन्दू संगठन है। इसकी स्थापना सन 1915 में हुई थी। विनायक दामोदर सावरकर इसके अध्यक्ष रहे। केशव बलराम हेडगेवार इसके उपसभापति रहे तथा इसे छोडक़र सन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। भारत के स्वतंत्रता के उपरान्त जब महात्मा गांधी की हत्या हुई तब इसके बहुत से कार्यकर्ता इसे छोडक़र भारतीय जनसंघ में भर्ती हो गए।
बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में ही हिन्दू सम्प्रदायवासियों ने मुसलमानों की देखादेखी विधायिकाओं और सरकारी नौकरियों में हिन्दू सीटों की मांग की। पंजाब हिन्दू सभा की स्थापना 1909 में हुई । हिन्दू सम्प्रदायिक विचारधारा की नींव इसके नेताओं बी. एन. मुखर्जी और लालचन्द ने रखी। उन्हें इस का क्षोभ था कि कांग्रेस सभी भारतीयों को एक राष्ट्र के रूप में संगठित करने की कोशिश कर रही है और मुसलमानों को राजी करने के लिए हिन्दू हितों की बलि दे रही है। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का पहला अधिवेशन अप्रैल 1915 में कासिम बाजार के महाराजा की अध्यक्षता में हुआ। 1918 में हिन्दू महासभा का प्रभाव नजर आया। दिसंबर 1924 को हिन्दू महासभा के बेलगांव अधिवेशन की अध्यक्षता पंडित मदनमोहन मालवीय ने की । जब अंग्रेजों का साइमन कमीशन, रिफार्म ऐक्ट में सुधार के लिए भारत आया, तो हिंदू महासभा ने भी कांग्रेस के कहने पर इसका बहिष्कार किया। लाहौर में हिंदू महासभा के अध्यक्ष लाला लाजपत राय हिंदू महासभा के हजारों स्वयंसेवकों के साथ काले झंडे लेकर कमीशन के बहिष्कार के लिए एकत्र हुए। पुलिस ने बहुत ही निर्दयता से लाठी प्रहार किया, जिसमें लाला जी को भी काफी चोट आई और वह फिर बिस्तर से न उठ सके। थोड़े ही समय में लाहौर में उनका स्वर्गवास हो गया।
विजय नगर और बहमनी दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्य थे। विजय नगर साम्राज्य के प्रमुख सम्राट हरिहर द्वितीय , देवराय द्वितीय और कृष्णदेव थे।
विजयनगर एक हिन्दू राज्य था, जहां ब्राह्मणों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था। बहमनी राज्य की स्थापना हसन कांगू ने की थी। इस राज्य के प्रमुख शासक मुहम्मदशाह -प्रथम, मुहम्मदशाह-द्वितीय, अहमदशाह, हुमायूंशाह और मुहम्मदशाह -तृतीय थे। मुहम्मदशाह तृतीय का मंत्री महमूद गवां था जो कि अत्यंत योग्य व्यक्ति था। महमूद गवां ने बहमनी राज्य को अत्यंत शक्तिशाली बनाया। उसकी शक्ति और उन्नति से चिढक़र कुछ अमीरों ने उसकी हत्या करवा दी। उसकी हत्या के बाद बहमनी साम्राज्य पतन की ओर अग्रसर हो गया।
उत्तरायण अथवा उत्तरायन शब्द उत्तर एवं अयण (अयन) इन दो शब्दों से बना है। अयण का अर्थ होता है चलना। सूर्य के उत्तर दिशा में अयण अर्थात गमन को उत्तरायण कहा जाता है। इस समय में सूर्य देवताओं का अधिपति होता है। मकर रेखा दक्षिणी गोलाद्र्ध में वह अंतिम अक्षांश सीमा है जिसपर सूर्य लम्बवत चमकता है। इसके बाद सूर्य मकर रेखा से उत्तर की ओर बढऩा शुरू कर देता है। इस प्रकार जब सूर्य मकर रेखा से भूमध्य रेखा, तदुपरांत कर्क रेखा की ओर बढ़ता है, उस समय को उत्तरायण काल कहा जाता है। उत्तरायण को सौम्यायन भी कहते हैं। मकर संक्रांति के दिन से कर्क संक्रांति तक की अवधि उत्तरायण कहलाती है। उत्तरायण देवताओं का दिवस है और दक्षिणायन देवताओं की रात्रि।
साल में आधे वर्ष तक सूर्य, आकाश के उत्तर गोलार्ध में रहता है। उत्तरायण के छह महीनों में सूर्य, मकर से मिथुन तक भ्रमण करते हैं। उत्तरायण काल को प्राचीन ऋषि मुनियों ने पराविद्याओं, जप, तप, सिद्धि प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना है। मकर संक्रांति उत्तरायण काल का प्रारंभिक दिन है इसलिए इस दिन किया गया दान, पुण्य, अक्षय फलदायी होता है।
सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के कारण इसे मकर संक्रांति कहते हैं। इसे सौम्य आयण भी कहते हैं। जब सूर्य मकर राशि में अर्थात 21-22 दिसम्बर से लेकर मिथुन के सूर्य तक रहता है। छह मास का समय उत्तरायण कहलाता है। भारतीय मास के अनुसार यह माघ मास से आषाढ़ मास तक माना जाता है।
शिशिर, वसन्त और ग्रीष्म ऋतु उत्तरायण सूर्य का संगठन करती है। इस अयण में नूतन गृह प्रवेश, दीक्षा ग्रहण, देवता, बाग़, कुआं, बाबडी, तालाब आदि की प्रतिष्ठा, विवाह, चूडाकर्म और यज्ञोपवीत आदि संस्कार करना अच्छा माना जाता है।
उत्तरायण को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र समय माना गया है। महाभारत में भी कई बार उत्तरायण शब्द का जिक्र मिलता है। महाभारत में कथा है कि बाणों की शैया पर पड़े भीष्म पितामह अपनी मृत्यु को उस समय तक टालते रहे, जब तक कि सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण नहीं हो गया। सूर्य के उत्तरायण होने के बाद ही उन्होंने अपने प्राण त्यागे। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भी उत्तरायण का महत्व बताते हुए गीता में कहा है कि उत्तरायण के छह मास के शुभ काल में, जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और पृथ्वी प्रकाशमय रहती है तो इस प्रकाश में शरीर का परित्याग करने से व्यक्ति का पुनर्जन्म नहीं होता, ऐसे लोग ब्रह्म को प्राप्त होते हैं। इसके विपरीत सूर्य के दक्षिणायण होने पर पृथ्वी अंधकारमय होती है और इस अंधकार में शरीर त्याग करने पर पुनर्जन्म लेना पड़ता है।
ऋग्वेद में कहा गया है- सूर्य जड़-चेतन रूपी संपूर्ण जगत की आत्मा हैं। वेद सूर्यदेव की दिव्य शक्तियों का रहस्योद्घाटन करते हुए इन्हें संसार की उत्पत्ति का स्रोत बताते हैं। भारतीय ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह बताया गया है। आत्मबल क्षीण होने पर ही मनुष्य को कई तरह के मनोरोग होते हैं। ऐसी स्थिति में सूर्योपासना से बड़ा लाभ मिलता है।
1. विधानसभा परिषद् का सभापति के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(अ) राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है (ब) राज्यपाल (पदेन) होता है (स) विधान परिषद के सदस्यों द्वारा अपने बीच से चुना जाता है (द) विधान सभाध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया जाता है
2. संविधान के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित में से किसको समाप्त किया जा सकता है?
(अ) विधानसभा (ब) विधान परिषद (स) राज्यसभा (द) लोकसभा
3. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) विधानसभा के सदस्य (द) विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
4. विधानसभा अध्यक्ष को उसके पद की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राज्यपाल (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) निवर्तमान विधान सभाध्यक्ष (द) शपथ ग्रहण की आवश्यकता नहीं
5. उत्तराखंड विधानसभा में एक सदस्य किस समुदाय से नामित किया जाता है?
(अ) ईसाई समुदाय से (ब) मुस्लिम समुदाय से (स) एंग्लो इंडियन समुदाय से (द) पारसी समुदाय से
6. अंतर्राज्यीय परिषद की स्थापना कब हुई?
(अ) 28 मई, 1989 (ब) 28 मई, 1990 (स) 28 मई, 1991 (द) 28 मई, 1992
7. किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अंतर्राज्यीय परिषद का प्रथम बार गठन किया गया?
(अ) राजीव गांधी (ब) वी.पी. सिंह (स) चंद्रशेखर (द) पी.वी. नरसिंह राव
8. भारत में योजना आयोग है एक?
(अ) शासकीय संस्था (ब) सलाहकारी संस्था (स) भारत सरकार का विभाग (द) स्वायत्तशासी भाग
9. निम्नलिखित में से कौन सर्वोच्च मंत्रिपरिषद के नाम से जाना जाता है?
(अ) योजना आयोग (ब) वित्त आयोग (स) निर्वाचन आयोग (द) राष्ट्रीय विकास परिषद्
10. राज्य सूची का विषय क्या है?
(अ) न्याय (ब) श्रमिक संघ (स) परिवार नियोजन (द) निवारक निरोध
11. समवर्ती सूची का विषय क्या है?
(अ) सिक्का (ब) विदेशी ऋण (स) जेल (द) विवाह और विवाह विच्छेद
12. भारत में राष्ट्रीय आय समकों का आंकलन किसके द्वारा किया जाता है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) योजना आयोग (स) वित्त मंत्रालय (द) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन
13. भारत वर्ष की राष्ट्रीय आय का अनुमान सर्वप्रथम किसने लगाया था?
(अ) के. एन. राज (ब) वी. के. आर.वी. राव (स) पी. सी. महालनोबिस (द) दादा भाई नौरोजी
14. देश के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अनुमान किसने तैयार किया था?
(अ) केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (ब) राष्ट्रीय आय समिति (स) दादा भाई नौरोजी (द) राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन
15. भारत का सर्वप्रथम रबर उत्पादक राज्य कौन सा है?
(अ) कर्नाटक (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) आंध्रप्रदेश
16. भारत में आम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) आंध्रप्रदेश
17. खेती की अनिश्चितता को कम किया जा सकता है, अपनाकर?
(अ) विशिष्ट कृषि पद्धति (ब) फसल उत्पादन से संकर बीज प्रयोग (स) विविधीकृत खेती (द) इनमें से कोई नहीं
18. शेरशाह सूरी के समय में कौन सा विद्वान था, जिसने पद्मावत की रचना की?
(अ) अबुल फजल (ब) मलिक मोहम्मद जायसी (स) फिरदौसी (द) जयदेव
19. जब अकबर ने चित्तौड़ के किले को घेरा था, तब निम्नलिखित में से किसने चार महीने तक उसे सुरक्षित रखा?
(अ) उदयसिंह (ब) राणा प्रताप (स) भामाशाह (द) जयमल
20. मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था?
(अ) लूट (ब) राजगत संपत्ति (स) भू-राजस्व (द) कर
21. मुगल काल में सेना का प्रधान निम्न में से कौन था?
(अ) शहना ए पील (ब) मीर बक्शी (स) वजीर (द) सवाहेनिगर
22. मुगलों की अदालत की भाषा क्या थी?
(अ) तुर्की (ब) फारसी (स) उर्दू (द) अरबी
23. निम्नलिखित में से किसने 1856-60 ई. में बंगाल के विद्रोह का संगठन किया?
(अ) दीनबंधु मित्रा ने (ब) हरिशचंद्र मुखर्जी ने (स) शिशिर कुमार घोष ने (द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने
24. टेलीग्राफिक पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?
(अ) उत्तरी प्रशांत महासागर (ब) दक्षिणी प्रशांत महासागर (स) उत्तरी अटलांटिक महासागर (द) दक्षिणी हिंद महासागर
25. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) बोलीविया का पठार (ब) कोलंबिया का पठार (स) तिब्बत का पठार (द) कोलोरेडो का पठार
26. मानसूनी हवाएं किस ओर चलती है?
(अ) उच्च दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर (ब) उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर (स) निम्न दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर (द) निम्न दाब क्षेत्र क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर
27. दक्षिणी गोलाद्र्ध की चक्रवात की वायु की दिशा होती है?
(अ) घड़ी की सुई की अनुकूल (ब) घड़ी की सुई के विपरीत (स) कोई निश्चित दिशा नहीं (द) इनमें से कोई नहीं
28. प्रतिचक्रवात चक्रवात की तुलना में होते हैं?
(अ) बड़े (ब) छोटे (स) बराबर (द) बहुत छोटे
---
सही जवाब- 1.(स) विधान परिषद के सदस्यों द्वारा अपने बीच से चुना जाता है, 2.(ब) विधान परिषद, 3.(स) विधानसभा के सदस्य, 4.(द) शपथ ग्रहण की आवश्यकता नहीं, 5.(स) एंग्लो इंडियन समुदाय से, 6.(ब) 28 मई, 1990, 7.(ब) वी.पी. सिंह, 8.(ब) सलाहकारी संस्था, 9.(द) राष्ट्रीय विकास परिषद्, 10.(अ) न्याय, 11.(द) विवाह और विवाह विच्छेद, 12.(द) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन, 13.(द) दादा भाई नौरोजी, 14.(स) दादा भाई नौरोजी, 15.(द) आंध्रप्रदेश, 16.(द) आंध्रप्रदेश, 17.(ब) फसल उत्पादन से संकर बीज प्रयोग, 18.(ब)मलिक मोहम्मद जायसी, 19.(द) जयमल, 20.(स) भू-राजस्व, 21.(ब) मीर बक्शी, 22.(ब) फारसी, 23.(द) विष्णु चरण विश्वास और दिगंबर विश्वास ने, 24.(स) उत्तरी अटलांटिक महासागर, 25.(स) तिब्बत का पठार, 26.(ब) उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर, 27.(अ) घड़ी की सुई की अनुकूल, 28.(अ) बड़े।
बाजार में मिलने वाला ईसबगोल झाड़ी का आकार में उगने वाले एक पौधे के बीज का छिलका है। ायुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में ईसबगोल को बहुत अधिक महत्व प्राप्त है। संस्कृत में इसे स्निग्धबीजम् नाम दिया गया है। दसवीं सदी के फारस के मशहूर हकीम अलहेरवी और अरबी हकीम अविसेन्ना ने इसे ईसबगोल नाम दिया। ईसबगोल का उपयोग रंग-रोगन, आइस्क्रीम और अन्य चिकने पदार्थों के निर्माण में भी किया जाता है
ईसबगोल पश्चिम एशियाई मूल का पौधा है। यह एक झाड़ी के रूप में उगता है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई ढाई से तीन फुट तक होती है। इसके पत्ते महीन होते हैं तथा इसकी टहनियों पर गेहूं की तरह बालियां लगने का बाद फूल आते हैं। फूलों में नाव के आकार के बीज होते हैं। इसके बीजों पर पतली सफ़ेद झिल्ली होती है। यह झिल्ली ही ईसबगोल की भूसी कहलाती है। बीजों से भूसी निकालने का कार्य हाथ से चलाई जानेवाली चक्कियों और मशीनों से किया जाता है। ईसबगोल भूसी के रूप में ही उपयोग में आता है तथा इस भूसी का सर्वाधिक औषधीय महत्व है। यूनानी चिकित्सा पद्धति में इसके बीजों को शीतल, शांतिदायक, मलावरोध को दूर करनेवाला तथा अतिसार, पेचिश और आंत के ज़ख्म आदि रोगों में उपयोगी बताया गया है।
एक नए शोध में दावा किया गया है कि हमारी आकाशगंगा में कम से कम 100 अरब ग्रह हैं। इस शोध पर भरोसा किया जाए तो हर तारे के लिए कम से कम एक ग्रह है और ज्यादातर ग्रहों में जीवन की संभावना हो सकती है।
इस शोध में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने कहा है कि ग्रहों के साथ साथ तारा प्रणालियां पूरे ब्रह्मांड में फैली हैं। नासा का कहना है कि कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ऐस्ट्रोनॉमर्स ने केपलर-32 नामक तारे की कक्षा में मौजूद ग्रहों और हमारी आकाशगंगा के ग्रहों का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रणालियों के अध्ययन के दौरान यह निष्कर्ष निकाला। केलटेक में खगोलविज्ञान के सहायक प्रोफेसर जॉन जॉन्सन इस स्टडी के सह लेखक भी हैं। उन्होंने कहा- हमारी आकाशगंगा में कम से कम 100 अरब ग्रह मौजूद हैं। यह चौंकाने वाली बात है। ग्रह व्यवस्था का पता नासा के केपलर स्पेस टेलिस्कोप की मदद से लगाया गया था और इस व्यवस्था में 5 ग्रह होते हैं। केपलर-32 की कक्षा में मौजूद दो ग्रहों की खोज दूसरे ऐस्ट्रोनॉमर पूर्व में कर चुके हैं। केलटेक की टीम ने शेष तीन ग्रहों की पुष्टि की और फिर पांच ग्रहों की प्रणाली का विश्लेषण कर इसकी तुलना केपलर द्वारा खोजी गई अन्य प्रणालियों से की।
मिरांडा यह युरेनस का ग्यारहवां ज्ञात चन्द्रमा है। यह युरेनस के बड़े चंद्रमाओं में सबसे अंदरूनी है।
इसकी कक्षा है 12 लाख 9 हजार 850किमी युरेनस से वहीं व्यास है 472किमी।
मिथकों के अनुसार मिरांडा शेक्सपियर के नाटक द टेम्पेस्ट के जादूगर प्रास्पेरो की बेटी का नाम है। मिरांडा चंद्रमा की खोज 1949 में क्वीपर ने की थी। वायेजर अंतरिक्षयान को नेपच्युन तक पहुंचने के लिये युरेनस के समीप से गुजरना था। युरेनस की उपग्रह प्रणाली क्रांातिवृत्त से लम्बवत होने के कारण वायेजर यान केवल मिरांडा को पास से निरीक्षण कर पाया। वायेजर यान से पहले इस चन्द्रमा के बारे में कम जानकारी थी। यह ज्यादा बड़ा नही है, इस चन्द्रमा मे कुछ भी विशेष नहीं है, इसे वायेजर यान की यात्रा के लिए चुना नहीं जाता, लेकिन यह वायेजर यान के मार्ग में आ गया और यह चन्द्रमा आश्चर्यजनक रूप से सबसे दिलचस्प निकला।
मिरांडा की सतह मिश्रित है जिसमें अत्याधिक क्रेटरों के सार्ग पर्वत, घाटियां और चोटियां(5 किमी ऊंंची) है। वायेजर 2 यान के शुरुआती तस्वीरों में मिरांडा एक रहस्य था। सभी को यह आशा थी कि युरेनस के चन्द्रमाओं में अंदरूनी प्रक्रिया के प्रमाण नही होंगे। लेकिन मिरांडा की सतह इतनी विचित्र थी कि इसे समझाने के लिये सही तकनीकी शब्द कम पड़ रहे थे। उन्हें समझाने के लिए फीता, रेस ट्रेक, परतदार केक जैसे शब्दों का प्रयोग करना पड़ रहा था। युरेनस के चारों बड़े चन्द्रमाओं को साधारण दूरबीन से देखा जा सकता है, लेकिन मिरांडा थोड़ा कठिन है। इसे गहरी रात में देखा जा सकता है।
डाउन सिन्ड्रोम, एक प्रकार की बीमारी है। यह मानसिक और शारीरिक लक्षणों का समूह है जो एक अतिरिक्त गुणसूत्र 21 की उपस्थिति के कारण होता है। हालांकि डाउन सिंड्रोम के लोगों में कुछ आम शारीरिक और मानसिक विशेषताएं होती हैं, डाउन सिंड्रोम के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। आमतौर पर, मानसिक विकास और शारीरिक विकास डाउन सिंड्रोम के लोगों में, बिना इस रोग के लोगों की तुलना मे धीमी गति से होता है।
इस सिंड्रोम के लोगों में अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। उनमे पैदाइशी दिल की बीमारी हो सकती है। उन्हें मनोभ्रंश हो सकता है। उन्हें सुनने में समस्याएं तथा आंतों, आंखें, थायरॉयड तथा अस्थि ढांचे की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे महिला की उम्र बढ़ती है, डाउन सिंड्रोम के साथ बच्चे पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। डाउन सिंड्रोम का इलाज नहीं किया जा सकता। हालांकि, डाउन सिंड्रोम से पीडि़त लोग अच्छी तरह से वयस्क जीवन जीते हैं।
740 नवजात बच्चों में से एक में डाउन सिंड्रोम पाया जाता है। यद्यपि सभी उम्र की महिलाएं द्वारा डाउन सिंड्रोम के बच्चे का जन्म हो सकता है, इस परिस्थिति के बच्चे के जन्म की संभावना महिला की आयु बढऩे पर बढ़ती है।अधिकांश मामलों में डाउन सिंड्रोम वंशानुगत नहीं होता है।
पाम ऑयल एक संतुलित वनस्पति तेल और ऊर्जा स्रोत है। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक कोलस्ट्रोल मुक्त होता है और ट्रांस फेटी एसिड मुक्त तेल है। इसके अलावा इस तेल में कैरोटिनोइड होते हैं, जो विटामिन ए के मुख्य स्रोत हैं। इस तेल में विटामिन ई भी पाया जाता है। ताड़ का तेल आयल पाम एलएईस गुइनीन्सिस के फल की लुगदी से निकाला जाता है। ताड़ की गरी का तेल आयल पाम के फल की गरी (बीज) से निकाला जाता है और नारियल का तेल नारियल (कोकोस नुसिफेरा ) की गरी से प्राप्त किया जाता है। ताड़ के तेल का रंग स्वाभाविक रूप से लाल होता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन का एक उच्च परिमाण शामिल रहता है।
पाम ऑयल का रसोई में खूब इस्तेमाल होता है क्योंकि यह सस्ता पड़ता है। यह ओलियो कैमिकल्स बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है जो साबुन, मोमबत्ती और प्लास्टिक की चीजें बनाने के काम आता है।
पाम (ताड़) वृक्ष का उद्भव पश्चिम अफ्रीका में हुआ था। इसका बीज खाद्य तेल निकालने के काम आता है और इसकी फसल बारहमासी होती है। इससे दो चीजें खासतौर से पैदा होती हैं-पाम ऑयल और पाम की गूदी का तेल जो भोजन बनाने और उद्योगों में काम आता है। यह तेल ताड़ के फल से मिलता है, जिसमें 45-55 प्रतिशत तक तेल होता है।
वर्तमान परिदृश्य में पाम ऑयल की खेती पर बहुत जोर दिया जा रहा है। भारत यह फल पैदा और खपत करने वाला प्रमुख देश है और दुनिया में पैदा होने वाले वनस्पति तेलों का 6-7 प्रतिशत भारत में पैदा होता है, जहां तिलहनों के 12-15 प्रतिशत तक के रकबे पर ताड़ की खेती होती है। हर साल देश में लगभग 27.00 मिलियन टन तिलहन पैदा होता है और घरेलू मांग पूरी करने के लिए यह काफी नहीं होता।
वर्ष 1991-1992 में देश में ऑयल पाम डेवलेपमेंट प्रोग्राम (ओपीडीपी) शुरू किया गया। यह कार्यक्रम तिलहनों और दालों से संबंधित टेक्नालॉजी मिशन का एक भाग था। इस कार्यक्रम का ज्यादा जोर आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओड़ीशा, गुजरात और गोवा पर है। 2004-05 से आगे यह कार्यक्रम तिलहनों और दालों और आयल पाम तथा मक्का के बारे में एकीकृत योजना के एक भाग के रूप में कार्यान्वित किया जा रहा है और 12 राज्यों में पाम आयल की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन राज्यों में तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। तमिलनाडु में तेल के लिए ताड़ की खेती त्रिची, करूर, नागपट्टिनम, पेरमबूर, तनजाउर, तेनी, तिरूवल्लूर और तूतीकोरिन में की जाती है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत तेल के लिए ताड़ की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम लागू किया जा रहा है, ताकि अगले पांच वर्षों में इसकी पैदावार में 2.5 से 3.00 लाख टन तक की वृद्धि की जा सके। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्ताव है कि तमिलनाडु में ताड़ की खेती के रकबे में लगभग 700 एकड़ की वृद्धि की जाए। इस कार्यक्रम पर लगभग 4.2 करोड़ रूपये का परिव्यय का अनुमान लगाया गया है।
1. निम्नलिखित में से कौन सी धातु विद्युत अचुंबकीय है?
(अ) निकिल (ब) कोबाल्ट (स) क्रोमियम (द) तांबा
2. चुंबकीय याम्योत्तर और भौगोलिक याम्योत्तर के बीच के कोण को क्या कहते हैं?
(अ) चुंबकीय नति (ब) चुंबकीय आघूर्ण (स) चुंबकीय दिकपात् (द) इनमें से कोई नहीं
3. निम्नलिखित में से कौन सा धातु चुंबक द्वारा आकर्षित नहीं होता है?
(अ) लोहा (ब) निकिल (स) कोबाल्ट (द) एल्युमीनियम
4. निम्नलिखित में से कौन प्रति चुंबकीय है?
(अ) लोहा (ब) बिस्मथ (स) निकिल (द) कोबाल्ट
5. डायनेमो का कार्य सिद्धांत निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) यह ध्वनि ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है (ब) यह विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है (स) यह विद्युत ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में परिवर्तित करता है (द) यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है
6. डायनेमो (विद्युत जनित्र) के कार्य करने का सिद्धांत क्या है?
(अ) ताप विद्युत प्रभाव (ब) विद्युत चुंबकीय प्रभाव (स) धारा का चुंबकीय प्रभाव (द) ऊर्जा संरक्षण
7. प्रतापशील, हुण हरिण केसरी, महाराजाधिराज नामक उपाधियों निम्नलिखित में से किसकी थीं?
(अ) नरवद्र्धन (ब) प्रभाकरवद्र्धन (स) आदित्यवर्धन (द) राज्यवर्धन
8. हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन सा था?
(अ) पाटलिपुत्र (ब) उज्जैन (स) कन्नौज (द) थानेश्वर
9. हर्ष की आत्मकथा किसने लिखी?
(अ) फिरदौसी (ब) बाणभट्ट (स) वराहमिहिर (द) इनमें से कोई नहीं
10. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहां किया करता था?
(अ) मथुरा (ब) प्रयाग (स) वाराणसी (द) पेशावर
11. पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्यदेव के मंदिर के निर्माता कौन हैं?
(अ) नरसिंह प्रथम (ब) कपिलेंद्र (स) पुरुषोत्तम (द) चोड गंग
12. अजय पाल निम्न में से किस शहर के संस्थापक थे?
(अ) अलवर (ब) भरतपुर (स) अजमेर (द) चित्तौडग़ढ़
13. निम्नलिखित में से कौन सा शहर चोल राजाओं की राजधानी था?
(अ) सांची (ब) तंजौर (स) मदुरै (द) त्रिचिरापल्ली
14. पांड्य साम्राज्य की राजधानी कहां थी?
(अ) कांची (ब) मदुरै (स) कावेरीपट्टनम (द) तिरुची
15. तीन मुखवाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति, जो त्रिमूर्ति के नाम से जानी जाती है, किस गुफा में है?
(अ) कल्वा (ब) एलोरा (स) एलीफैण्टा (द) अजंता
16. अलबेरूनी द्वारा रचित पुस्तक किताब उल हिंद या तारीख उल हिंद में किन विषयों की समीक्षा की गई है?
(अ) भारतीय गणित (ब) भारतीय इतिहास, भूगोल (स) खगोल विज्ञान, दर्शन (द) इनमें से सभी
17. सोने के आभूषण बनाते समय उसमें कौन सी धातु मिलायी जाती है?
(अ) तांबा (ब) पारा (स) प्लेटिनम (द) एल्युमीनियम
18. मानव शरीर में तांबा धातु की मात्रा की वृद्धि होने से कौन सी बीमारी होती है?
(अ) सिडरोसिस (ब) रक्ताल्पता (स) घेघा (द) विल्सन बीमारी
19. चूहों को मारने की दवा कौन सी है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) जिंक क्लोराइड (स) जिंक कार्बोनेट (द) जिंक फॉस्फाइड
20. रंगने में काम आने वाला तीखा पदार्थ कौन सा है?
(अ) कैल्शियम डाइऑक्साइड (ब) एल्युमीनियम सल्फेट (स)कैल्शियम कार्बोनेट (द) जिंक फॉस्फेट
21. बरगद के पेड़ के तने से लटकने वाली मोटी जड़ें कहलाती हैं?
(अ) वलयाकार मूल (ब) वायवीय मूल (स) स्तंभ मूल (द) आरोही मूल
22. पुष्पों का अध्ययन कहलाता है?
(अ) एंथोलॉजी (ब) एग्रेस्टोलॉजी (स) फिनोलॉजी (द) पालिनोलॉजी
23. संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन सा है?
(अ) कमल (ब) रेफ्लेसिया (स) बहुत बड़ा कैक्टस (द) इनमें से कोई नहीं
24. गन्ना एवं तंबाकू की फसलें किस श्रेणी के अन्तर्गत समझीं जाती हैं?
(अ) धान्य फसलें (ब) व्यावसायिक फसलें (स) पेय फसलें (द) बागती फसलें
25. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?
(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स)उसमें वायुमंडल नहीं है (द)इनमें से कोई नहीं
26. लंदन तथा मुंबई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?
(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब)पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द) मलक्का जलडमरूमध्य से होकर
27. हृदय की धडक़न को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आवश्यक है?
(अ) सोडियम (ब) गंधक (स) पोटैशियम (द) लोहा
28. निम्नलिखित में से कौन सा आयोडीन का सर्वोत्तम स्रोत है?
(अ) शैवाल (ब) सेम (स) मूली (द) गेहूं
29. केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
(अ) लखनऊ (ब) रांची में (स) हैदराबाद में (द) मैसूर में
30. निम्नलिखित में से किसकी कमी से दंतक्षय होता है?
(अ) जिंक (ब) लौह (स) फ्लुओरीन (द) तांबा
-------------
सही जवाब- 1.(द) तांबा, 2.(स) चुंबकीय दिकपात्, 3.(द) एल्युमीनियम, 4.(ब) बिस्मथ, 5.(द) यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है, 6.(ब) विद्युत चुंबकीय प्रभाव, 7.(ब) प्रभाकरवद्र्धन, 8.(स) कन्नौज, 9.(ब) बाणभट्ट, 10.(ब) प्रयाग, 11.(अ) नरसिंह प्रथम, 12.(स) अजमेर, 13.(ब) तंजौर, 14.(ब) मदुरै, 15.(स) एलीफैण्टा, 16.(द) इनमें से सभी, 17.(अ) तांबा, 18.(द) विल्सन बीमारी, 19.(ब) जिंक क्लोराइड, 20.(द) जिंक फॉस्फेट, 21.(स) स्तंभ मूल, 22.(अ) एंथोलॉजी, 23.(ब) रेफ्लेसिया, 24.(ब) व्यावसायिक फसलें, 25.(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 26.(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 27.(स) पोटैशियम, 28.(अ) शैवाल, 29.(द) मैसूर में, 30.(स) फ्लुओरीन।
1. निम्नलिखित में से युद्ध आधारत नृत्य कौन सा है?
(अ) कथकली (ब) मेघालय का बम्बू नृत्य (स) मयूरभंज का छाओ (द) पंजाब का भांगड़ा
2. इकेबाना किसका जापानी रूप है?
(अ) आधुनिक चित्रकारी का (ब) युद्ध कला का (स) फूलों की सजावट का (द) कृषि की विधि का
3. भारत के किस भाग में बम्बू नृत्य प्रसिद्ध है?
(अ) नगालैंड (ब) मेघालय (स) मिजोरम (द) मणिपुर
4. कर्नाटक की लोक रंगभूमि है?
(अ) भागवत मेला (ब) यक्षगान (स) भवाई (द) कुडीअट्टम
5. राग भैरव या राग भैरवी कब गाया जाता है?
(अ) रात्रि के प्रथम प्रहर में (ब) रात्रि के द्वितीय प्रहर में (स) रात्रि के तृतीय प्रहर में (द) प्रात: काल में
6. संगीतकार तानसेन का संबंध किस राज दरबार से रहा है?
(अ) रींवा, ग्वालियर, मुगल (ब) ग्वालियर, मुगल, मालवा (स) रींवा, मुगल, मालवा (द) रींवा, ग्वालियर, मालवा
7. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है?
(अ) हड़प्पा सभ्यता (ब) सिंधु सभ्यता (स) सिंधु घाटी सभ्यता (द) इनमें से कोई नहीं
8. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के संबंध में क्या सत्य है?
(अ) ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं (ब) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण करते थे (स) केवल मंदिरों का निर्माण करते थे, मूर्तियों का नहीं (द) ये मूर्तियों और मंदिरों दोनों का निर्माण नहीं करते थे
9. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1935 ई. (ब) 1942 ई. (स) 1901 ई. (द) 1921 ई.
10. हड़प्पा सभ्यता के बारे में कौन सी उक्ति सही है?
(अ) उन्हें अश्वमेध की जानकारी थी (ब) गाय उनके लिए पवित्र थी (स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया (द) उनकी संस्कृति सामान्यत: स्थिर नहीं थी
11. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति थी?
(अ) उचित समतावादी (ब) दास-श्रमिक आधारित (स) वर्ण आधारित (द) जाति आधारित
12. सिंध का नखलिस्तान/ बाग हड़प्पा सभ्यता कि किस पुरास्थल को कहा गया?
(अ) हड़प्पा (ब) मोहनजोदड़ो (स) कालीबंगा (द) लोथल
13. हड़प्पा सभ्यता के संपूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था?
(अ) वर्गाकार (ब) आयताकार (स) त्रिभुजाकार (द) गोलाकार
14. पानी के ऊपर तेल परत का चमकना उदाहरण है?
(अ) परावर्तन का (ब) व्यतिकरण का (स) प्रकीर्णन का (द) अपवर्तन का
15. तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है। इसका कारण कया है?
(अ) अपवर्तन (ब) प्रकाश प्रकीर्णन (स) परावर्तन (द) व्यतिकरण
16. मरीचिका का कारण क्या है?
(अ) तप्त भूमि का परावर्तन (ब) वायु की परतों द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन (स) प्रकाश का व्यतिकरण (द) प्रकाश का विवर्तन
17. ताप के बढ़ाने पर चालक पदार्थों का विद्युत प्रतिरोध एवं विद्युत चालकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) विद्युत प्रतिरोध बढ़ता है, जबकि विद्युत चालकता घटती है (ब) विद्युत प्रतिरोध घटता है जबकि विद्युत चालकता बढ़ती है (स) विद्युत प्रतिरोध एवं विद्युत चालकता दोनों बढ़ता है (द) विद्युत प्रतिरोध एवं विद्युत चालकता दोनों घटता है
18. विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव पर आधारित घरेलू उपकरण हैं?
(अ) विद्युत मीटर (ब) विद्युत बल्ब (स) ट्यूब लाइट (द) उपर्युक्त सभी
19. किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
20. एक स्थिर चुंबक हमेशा दर्शाती है?
(अ) उत्तर-उत्तर तथा दक्षिण-दक्षिण (ब) उत्तर-दक्षिण तथा दक्षिण उत्तर (स) पूर्व-पूर्व तथा पश्चिम-पश्चिम (द) इनमें से कोई नहीं
21. विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियमों का उपयोग निम्नलिखित में से किसको बनाने में उपयोग किया जाता है?
(अ) धारा मापी (ब) वोल्ट मीटर (स) विद्युत मीटर (द) जनित्र
22. वस्तु को गर्म करने पर उसके अणुओं?
(अ) की चाल बढ़ जाएगी (ब) की ऊर्जा कम हो जाएगी (स) का भार बढ़ जाएगा (द) का भार घट जाएगा
23. किसी वस्तु का ताप किसका सूचक है?
(अ) उसके अणुओं की कुल ऊर्जा का (ब) उसके अणुओं की औसत ऊर्जा का (स) उसके अणुओं के कुल वेग का (द) उसके अणुओं के औसत गतिज ऊर्जा का
24. मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना सर्वप्रथम कहां हुई?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जर्मनी (स) इंग्लैंड (द) भारत
25. मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना का विचार सर्वप्रथम किसने दिया?
(अ) क्लीमेंट एटली ने (ब) विंस्टन चर्चिल ने (स) हेक्टर मुनरो ने (द) हेराल्ड विल्सन ने
26. निम्नलिखित में से किसे विश्व कला संग्रहों का भंडार कहा जाता है?
(अ) भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार (ब) राष्ट्रीय संग्रहालय (स) राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा (द) सालार जंग संग्रहालय
27. भारतीय सर्वेक्षण निम्नलिखित में से अधीनस्थ है?
(अ) रक्षा मंत्रालय (ब) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (स) गृह मंत्रालय (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
----------
सही जवाब- 1.(ब) मेघालय का बम्बू नृत्य, 2.(स) फूलों की सजावट का, 3.(ब) मेघालय, 4.(ब) यक्षगान, 5.(द) प्रात: काल में, 6.(अ) रींवा, ग्वालियर, मुगल, 7.(अ) हड़प्पा सभ्यता, 8.(अ) ये मूर्तियों का निर्माण करते थे, मंदिरों का नहीं, 9.(द) 1921 ई., 10.(स) उन्होंने पशुपतिनाथ का सम्मान आरंभ किया, 11.(अ) उचित समतावादी, 12.(ब) मोहनजोदड़ो, 13.(स)त्रिभुजाकार, 14.(ब) व्यतिकरण का, 15.(अ) अपवर्तन, 16.(ब) वायु की परतों द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 17.(अ)विद्युत प्रतिरोध बढ़ता है, जबकि विद्युत चालकता घटती है, 18.(द) उपर्युक्त सभी, 19.(स)आस्ट्रेलिया, 20.(अ) उत्तर-उत्तर तथा दक्षिण-दक्षिण, 21.(द) जनित्र, 22.(अ)की चाल बढ़ जाएगी, 23.(द) उसके अणुओं के औसत गतिज ऊर्जा का, 24.(स) इंग्लैंड, 25.(द) हेराल्ड विल्सन ने, 26.(द) सालार जंग संग्रहालय, 27.(स) गृह मंत्रालय।
सौर मंडल की सीमाओं में सबसे अंदरूनी सीमा है ‘टर्मीनेशन शाक ’ या समापन सदमा, इसके बाद आती है हीलीयोपाज और अंत में ‘बौ शाक ’ या धनुष सदमा।
खगोल विज्ञान में टर्मीनेशन शाक यह सूर्य के प्रभाव को सीमित करने वाली बाहरी सीमा है। यह वह सीमा है जहां सौर वायु के बुलबुलों की स्थानीय खगोलिय माध्यम के प्रभाव से कम होकर सबसोनिक गति तक सीमित हो जाती है। इससे संकुचन , गर्म होना और चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव जैसे प्रभाव उत्पन्न होते हंै। यह टर्मीनेशन शाक क्षेत्र सूर्य से 75-90 खगोलीय इकाई की दूरी पर है।(1 खगोलीय इकाई= पृथ्वी से सूर्य की दूरी)। टर्मीनेशन शाक सीमा सौर ज्वाला के विचलन के अनुपात में कम ज्यादा होते रहती है।
समापन सदमा या टर्मीनेशन शाक की उत्पत्ति का कारण तारों ने निकलते वाली सौर वायु के कणों की गति (400किमी /सेकंड) से ध्वनि की गति (0.33किमी/सेकंड) में परिवर्तन है। खगोलीय माध्यम जिसका घनत्व अत्यंत कम होता है और उस पर कोई विशेष दबाव नहीं होता है ;वही सौर वायु का दबाव उसे उत्पन्न करने वाले तारे की दूरी के वर्गमूल के अनुपात में कम होती है। जैसे सौर वायु तारे से दूर जाती है एक विशेष दूरी पर खगोलीय माध्यम का दबाव सौर वायु के दबाव से ज्यादा हो जाता है और सौर वायु के कणों की गति को कम कर देता है जिससे एक सदमा तरंग उत्पन्न होती है।
सूर्य से बाहर जाने पर टर्मीनेशन शाक के बाद एक और सीमा आती है जिसे हीलीयोपाज कहते हंै। इस सीमा पर सौर वायु के कण खगोलीय माध्यम के प्रभाव मे पूरी तरह से रूक जाते हैं। इसके बाद की सीमा धनुष सदमा है जहां सौरवायु का आस्तित्व नहीं होता है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि शोध यान वायेजर 1 दिसंबर 2004 में टर्मीनेशन शाक सीमा पार कर चुका है, इस समय वह सूर्य से 94 खगोलीय इकाई की दूरी पर था। जबकि इसके विपरीत वायेजर 2 ने मई 2006 मे 76 खगोलिय इकाई की दूरी पर ही टर्मीनेशन शाक सीमा पार करने के संकेत देने शुरू कर दिए हंै। इससे यह प्रतीत होता है कि टर्मीनेशन शाक सीमा एक गोलाकार आकार में न होकर एक अजीब से आकार में है।
हीलीयोशेथ यह टर्मीनेशन शाक और हीलीयोपाक के बीच का क्षेत्र है। वायेजर 1 और वायेजर-2 अभी इसी क्षेत्र में है और इसका अध्ययन कर रहे हैं। यह क्षेत्र सूर्य से 80 से 100 खगोलीय दूरी पर है।
वहीं हीलीयोपाज सौर मंडल की वह सीमा है जहां सौरवायु खगोलीय माध्यम के कणो के बाहर धकेल पाने में असफल रहती है। इसे सौरमंडल की सबसे बाहरी सीमा माना जाता है। हीलीयोपाज क्षेत्र सूर्य के आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा के दौरान खगोलीय माध्यम में एक हलचल उत्पन्न करता है। यह हलचल वाला क्षेत्र जो हीलीयोपाज के बाहर है ,बौ-शाक या धनुष-सदमा कहलाता है।
एरोमाथैरेपी या सुगंध चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा का एक प्रकार है। एरोमाथैरेपी किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य की बेहतरी तथा तंदुरुस्ती के लिए सुगंधित तेलों के प्रयोग को कहा जाता है। यद्यपि पुरातन मिस्र, ग्रीक तथा रोमन कालों में विभिन्न पौधों से निकाले जाने वाले ऐसे सुगंधित तेलों का उपयोग किया जाता रहा है, जिनमें कि अत्यधिक विशिष्ट सुगंध होती है, तथापि इन तेलों में अनगिनत अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं होती हैं तथा विभिन्न तेल प्रतिरोधक, विषाणु विरोधी तथा रोगाणुरोधक होते हैं।
सुगंधित तेलों को सुवास तथा उपचार हेतु हजारों वर्षों से यहां तक कि पुरातन मिस्र काल से पहले से प्रयुक्त किया जाता रहा है। शरीर को सुगंधों से अलंकृत करना सुगंधित तेलों पर ही अत्यधिक निर्भर करता है तथा ग्रीक योद्धा युद्ध मैदान पर जाने से पूर्व स्वयं को तेलों द्वारा अभ्यंजित करने के लिए मशहूर थे। दो हजार वर्ष पहले मध्य पूर्व में जो बहुमूल्य उपहार भेंट स्वरूप दिए जाते थे, उनमें गंधरस तथा लोबान भी शामिल थे। यूरोप में मध्यकाल के समय प्लेग जैसी बीमारी को नियंत्रित करने के लिए लौंग, सरू तथा रोजमेरी को जलाया जाता था।
सुगंध तथा उपचार दोनों उद्देश्यों से नैसर्गिक तेलों का उपयोग उन्नीसवीं सदी के आरंभ से तब समाप्त होना आरंभ हुआ, जब वैज्ञानिकों ने यह जान लिया कि सुगंध तथा औषधियों के लिए पौधों के तेलों को किस तरह संश्लेषित किया जाता है। तब यह सोचा जाता था कि नए संश्लेषित उत्पाद नैसर्गिक, ज्यादा महंगी सुगंधित सामग्रियों का स्थान ले लेंगे। इसी कारण उनका उपयोग घटता चला गया, लेकिन कृत्रिम गंध प्राकृतिक सुवास का स्थान नहीं ले पाई।
लैवेंडर एक पौधा है, जिसका वानस्पतिक नाम लैवेडुला है। लैवेंडर, पुदिना परिवार लैमिआसे के 39 फूल देने वाले पौधों में से एक प्रजाति है। एक पुरानी विश्व प्रजाति मकारोनेसिया (केप वर्डे और कैनरी द्वीप और मैदेरा) अफ्रीका, भूमध्यसागरीय, दक्षिणी पश्चिमी एशिया, अरब, पश्चिमी ईरान और दक्षिण पूर्व भारत के पार से वितरित हुई। ऐसा सोचा जाता है कि यह प्रजाति एशिया में उत्पन्न हुई, लेकिन यह अपने पश्चिमी वितरण में अधिक विविधता लिए हुए है।
देशी प्रकार कैनरी द्वीप, उत्तरी और पूर्वी अफ्रीका, दक्षिणी यूरोप और भूमध्य सागर, अरब और भारत के पार तक फैला है। लैवेंडर के लैबिएटी जीनस के फूल एवं पत्तियां सुगंधित होती है। भू-मध्यसागरीय देशों के जंगलों में जो लैबेंडर पाया जाता है, उसे लैवेंडुला स्पाइका कहते हैं।
लैवेंडर की झाड़ी तीन से चार फुट तक ऊंची होती है। लैवेंडर की पत्तियां लंबी, संकरी तथा हलकी हरी होती हैं। इसके फूल हलके नीले रंग के होते हैं। फूल सूखने पर भी पर्याप्त समय तक सुगंधित रहते हैं। इसी कारण सूखे फूलों को कपड़ों में रखकर बहुत से लोग उन्हें सुगंधित रखते थे।
लैवेंडर के फूल में वाष्पशील तेल लगभग 15 प्रतिशत रहता है, जो ओषधि, इत्र तथा चित्रकारी में प्रयुक्त होता है। इस तेल को ऐल्कोहॉल में घुलाकर लैवेंडर जल बनाते हैं। इससे तेल के साथ कुछ अन्य सुगंधित द्रव्य, जैसे मुश्क, गुलाब तथा बर्गामोंट का सत भी डालते हैं। चौड़ी पत्तीवाले लैंवेडर से कम सुगंधित इत्र बनता है। तेल निकालने के लिए फूल अगस्त में एकत्र किए जाते हैं। लैवेंडर का उपयोग बड़े पैमाने पर जड़ी बूटियों और एरोमाथेरपी के साथ किया जाता है।
फरारी, फर्राटा रेस में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कार मानी जाती है। फरारी की कार अपने खास डिजाइन और लाल रंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह इटली के मैरानेलो स्थित एक स्पोट्र्स कार निर्माता है। इसकी स्थापना, 1929 में (स्क्यूडेरिया फेरारी) के रूप में एंज़ो फेरारी द्वारा की गई। वर्ष 1947 में फेरारी एसपी के रूप में कानूनी तौर पर चलने वाले वाहनों का उत्पादन करने से पहले इस कंपनी ने चालकों को प्रायोजित किया और दौड़ में भाग लेने वाली गाडिय़ों का उत्पादन किया। अपने सम्पूर्ण इतिहास के दौरान,दौड़ प्रतियोगिता, खास करके फ़ॉर्मूला वन में अपनी निरंतर भागीदारी के लिए यह कंपनी प्रसिद्ध रही है जहां इसे अपार सफलता मिली।
अब फरारी के मुख्यालय इटली के मारानेलो में एक नई फैक्ट्री बन रही है और यही फॉर्मूला वन टीम का मुख्यालय भी होगा। कंपनी इसे कार पार्क के तौर पर इस्तेमाल करती है। इसमें मैनेजमेंट, इंजीनियरों और प्रशासकों के दफ्तर बनाए जाएंगे। फॉर्मूला वन ग्रां प्री में फरारी इकलौती टीम है, जिसने 1950 के बाद से हर रेस में हिस्सा लिया है। अपनी कार और इंजन एक ही जगह पर बनाने वाली भी वह इकलौती टीम है। कभी जर्मनी के मिषाएल शूमाखर फरारी की लाल कार की शोभा बढ़ाया करते थे। हाल के दिनों में फर्नांडो अलोन्जो ने भी इसे अच्छी पहचान दिलाई है।
लगातार दो बार के फॉर्मूला वन चैंपियन अलोन्जो पिछले साल 2012 में भी सबसे आगे चल रहे थे। सीजन के बीच में वह जर्मनी के रेड बुल ड्राइवर सेबास्टियन फेटल से 42 अंक की बढ़त बना चुके थे, लेकिन जुलाई के बाद फेटल जीतते चले गए और आखिरी मुकाबले में फेटल ने उन्हें पछाड़ चैंपियनशिप जीत ली। पिछले दशक में जर्मनी के शूमाखर ने इसे खास तौर पर मशहूर किया। सात बार चैंपियनशिप जीतने वाले शूमाकर ने पांच बार इसी कार के साथ खिताब जीता। हालांकि उनकी दूसरी पारी फरारी के साथ नहीं थी। फॉर्मूला वन रेस शुरू होने के बाद 1950 से फरारी ने कुल 15 बार चैंपियनशिप जीती है।
वन हल्दी, हल्दी की ही एक प्रजाति है। इसे वन हरिद्रा भी कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम क्यूरकुमार एरोमेटिका है। यह हल्दी की अन्य प्रजातियों की तरह भूमिगत तने के रूप में पाई जाती है। इसका भीतरी भाग गहरे नारंगी रंग का होता है। इसमें से साधारण हल्दी के तेज और कर्पूर की सी गंध आती है। इसका सामान्यत: साधारण हल्दी के स्थान पर रंगाई के काम में उपयोग किया जाता है। वन हल्दी पूरे भारत में खासतौर से मैसूर और मालवा प्रदेश के जंगलों में पाई जाती है। इसकी खेती बंगाल और केरल में प्रमुखता से की जाती है।
वन हल्दी में छह प्रतिशत तक हरे भूरे रंग का कर्पूर की सी गंध वाला उडऩशील तेल होता है। इसमें करक्यूमिन नामक रंजक द्रव्य होता है। इनके अलावा इसमें स्टार्च और एल्बयूमिनॉयड पाए जाते हैं। वन हल्दी में भी साधारण हल्दी के समान गुण होते हैं। इसका उपयोग रक्त विकार और त्वचा रोगों के उपचार में किया जाता है। इसके अलावा सिर दर्द, ज्वर, चोट, सूजन, मोच और खुजली के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
1. वह वैज्ञानिक कौन हैं, जिसने परमाणु सिद्धांत की खोज की?
(अ) रदरफोर्ड (ब) मैडम क्यूरी (स) जॉन डाल्टन (द) एलबर्ट आइंसटीन
2. निम्नलिखित में से कौन एक अस्थायी कण है?
(अ) इलेक्ट्रॉन (ब) प्रोटॉन (स) न्यूट्रॉन (द) इनमें से सभी
3. परमाणु नाभिक के अवयव हैं?
(अ) इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन (ब) प्रोटॉन और न्यूटॉन (स) इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन (द) इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
4. परमाणु के नाभिक में निम्नलिखित कण होते हैं?
(अ) प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन (ब) इलेक्ट्रॉन एवं अल्फा कण (स) प्रोटॉन एवं इलेक्ट्रॉन (द) इलेक्ट्रॉन एवं न्यूट्रॉन
5. निम्नलिखित में से कौन एक आवेश रहित कण है?
(अ) इलेक्ट्रॉन (ब) प्रोटॉन (स) न्यूट्रॉन (द) इनमें से कोई नहीं
6. न्यूट्रॉन तथा प्रोटॉन के संख्याओं के योगफल को क्या कहते हैं?
(अ) क्वांटम संख्या (ब) परमाणु संख्या (स) द्रव्यमान संख्या (द) एवोगाड्रो संख्या
7. सूर्य से ऊर्जा उत्सर्जित होती है-
(अ) नाभिकीय संलय से (ब) नाभिकीय विखंडन से (स) रासायनिक अभिक्रिया से (द) कोयला जलने से
8. किसी रेडियो सक्रिय तत्व से उत्सर्जित अल्फा किरणें हैं?
(अ) हाइड्रोजन नाभिक (ब) ऋणात्मक रूप से आवेशित कण (स) हीलियम नाभिक (द) न्यूट्रॉन
9. रेडियोसक्रिय अपशिष्ट जोखिम भरे होते हैं, क्योंकि वातावरण में उनकी उपस्थिति द्वारा?
(अ) जीवाणु नष्ट हो जाते हैं (ब) जीवाणु और विषाणु प्रचुरता से उत्पन्न हो जाते हैं (स) जीवों की केवल कायिक क्षति होती है (द) जीवों की कायिक तथा आनुवांशिक क्षति होती है
10. क्षार वह पदार्थ है, जो?
(अ) प्रोटॉन देता है (ब) प्रोटॉन ग्रहण करता है (स) इलेक्ट्रॉन देता है (द) इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करता है
11. लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है?
(अ) अम्ल (ब) क्षार (स) लवण (द) इनमें से कोई नहीं
12. जल में घुलनशील भस्म को कहते हैं?
(अ) अम्ल (ब) क्षार (स) लवण (द) इनमें से कोई नहीं
13. गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडरों में भरकर दी जाने वाली कुकिंग गैस है?
(अ) द्रव (ब) गैस (स) ठोस (द) एक घोल
14. निम्नलिखित में से कौन सा ईंधन न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है?
(अ) डीजल (ब) कोयला (स) हाइड्रोजन (द) केरोसिन
15. रॉकेट को चलाने में प्रयुक्त ईंधन कहलाते हैं?
(अ) बायोमास (ब) कोक (स) प्रणोदक (द) कोल गैस
16. कोयले की विभिन्न किस्मों में से किसमें कार्बन की प्रतिशत मात्रा सबसे अधिक होती है?
(अ) पीट (ब) लिग्नाइट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट
17. पेट्रोल से लगने वाली आग के लिए किस प्रकार के अग्निशामक का प्रयोग किया जाता है?
(अ) झाग वाला (ब) सोडा अम्ल वाला (स) पाउडर वाला (द) इनमें से कोई नहीं
18. तत्वों का सबसे पहला वर्गीकरण किसने किया था?
(अ) लोथर मेयर (ब) न्यूलैंडस (स) मेंडेलीफ (द) डोबेरेनर
19. चाकू से काटी जा सकने वाली धातु निम्न में से कौन सी है?
(अ) तांबा (ब)लोहा (स) सीसा (द) सोडियम
20. आजकल सडक़ की रोशनी में पीले लैंप बहुतायत से प्रयुक्त हो रहे हैं। इन लैंपों में निम्नलिखित में से किसका उपयोग करते हैं?
(अ) सोडियम (ब) नियॉन (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन
21. पोटाश एलम पानी के शोधन में उपयोगी है, क्योंकि यह?
(अ) सूक्ष्म जीवाणुओं को मार देती है (ब) यह जल की कठोरता को दूर कर देती है (स) यह कोलॉइडी विलयन को अवक्षेपित करती है (द) यह जल को मृदु बनाए रखती है
22. निम्नलिखित में से किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया?
(अ) लोहा (ब) तांबा (स) सोना (द) चांदी
23. राजस्थान में तांबा का विशाल भंडार स्थित है?
(अ) डीडवाना क्षेत्र में (ब) बीकानेर क्षेत्र में (स) उदयपुर क्षेत्र में (द) खेतड़ी क्षेत्र में
24. लोहा प्रचूर मात्रा में पाया जाता है?
(अ) दूध में (ब) अंडे में (स) रसदार फलों में (द) हरी सब्जियों में
25. पत्तीदार सब्जियों में सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?
(अ) फॉस्फोरस (ब) जस्ता (स) लोहा (द) कैल्शियम
26. निम्नलिखित में से प्रमुख ग्रीन हाऊस गैस कौन सी है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) क्लोरोफ्लोरोकार्बन (स) कार्बन मोनो ऑक्साइड (द) फ्रिऑन
27. जल का शुद्धतम रूप कौन सा है?
(अ) नल का जल (ब) वर्षा का जल (स) भौम का जल (द) आसुत जल
28. गैस के गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस की जगह हीलियम गैस का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह?
(अ) हाइड्रोजन से हल्की होती है (ब) हाइड्रोजन से अधिक प्रचुरता में पायी जाती है (स) अदाह्य है (द) अधिक स्थायी है
29. दूध खट्टा क्यों हो जाता है ?
(अ) लैक्टिक अम्ल (ब) कार्बोनिक अम्ल (स) कार्बोलिक अम्ल (द) एसीटिक अम्ल
30. नींबू में खट्टापन किस कारण से होता है?
(अ) हाइड्रोलिक अम्ल (ब) साइट्रिक अम्ल (स) एसीटिक अम्ल (द) टार्टरिक अम्ल
-----
सही जवाब- 1.(स) जॉन डाल्टन, 2.(स) न्यूट्रॉन, 3.(ब) प्रोटॉन और न्यूटॉन, 4.(अ) प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन, 5.(स) न्यूट्रॉन, 6.(स) द्रव्यमान संख्या, 7.(अ) नाभिकीय संलय से, 8.(स) हीलियम नाभिक, 9.(द) जीवों की कायिक तथा आनुवांशिक क्षति होती है, 10.(ब) प्रोटॉन ग्रहण करता है, 11.(ब) क्षार, 12.(ब) क्षार, 13.(अ) द्रव, 14.(स) हाइड्रोजन, 15.(स) प्रणोदक, 16.(द) एंथ्रासाइट, 17.(अ) झाग वाला, 18.(द) डोबेरेनर, 19.(द) सोडियम, 20.(अ) सोडियम, 21.(स) यह कोलॉइडी विलयन को अवक्षेपित करती है, 22.(ब) तांबा, 23.(द) खेतड़ी क्षेत्र में, 24.(द) हरी सब्जियों में, 25.(स) लोहा, 26.(अ) कार्बन डाइऑक्साइड, 27.(ब) वर्षा का जल, 28.(अ) हाइड्रोजन से हल्की होती है, 29.(अ) लैक्टिक अम्ल, 30.(ब) साइट्रिक अम्ल।
----
आज दुनिया के कई देश मेट्रो से यात्रा का आनंद उठा रहे हैं। इसकी शुरुआत 10 जनवरी, 1863 में लंदन में विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा के साथ हुई थी।
लंदन की तेज रफ्तार और भीड़ भाड़ वाली जिंदगी में मेट्रो सेवा के आने से बड़ी क्रांति आई। 10 जनवरी, 1863 को लंदन में मेट्रो सेवा को आम लोगों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया। मेट्रो सेवा की योजना के बाद इसे अंजाम देने के लिए 1853 में इस काम की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सर जॉन फॉलर को दी गई। दस साल बाद पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच यह ट्रेन चली, जो मेट्रोपोलिटन लाइन पर थी। ट्यूब के नाम से मशहूर लंदन की अडरग्राउंड रेल सेवा दर्जन भर से ज्यादा रूट और 270 स्टेशनों के बीच चलती है।
लंदन की अंडरग्राउंड रेल सेवा दुनिया की पहली मेट्रो व्यवस्था थी, कई दूसरे बड़े शहरों में मेट्रो सेवा लाने के लिए लंदन मेट्रो की व्यवस्था को आदर्श बनाया गया। शहर भर में मकड़ी के जाल की तरह फैले मेट्रो के रूट इसके आसान से मैप से भली तरह समझे जा सकते हैं। लंदन अंडरग्राउंड के अलग अलग रूटों को अलग अलग रंग देकर मैप में तब्दील करने का काम 1933 में किया गया। अब दुनिया भर की मेट्रो रेल सेवाएं इसी की नकल करते हुए अपने मैप तैयार करती हैं।
भारत के पहली मेट्री (कोलकाता) की शुरुआत 1984 में हुई जबकि दिल्ली की मेट्रो 2002 में ही शुरू हुई। आज भारत में दिल्ली और एनसीआर इलाकों में मेट्रो ट्रेन लोगों के लिए सफर करने का यह सस्ता और आसान माध्यम है।
ग्रीन टीट यानी हरी चाय एक प्रकार की चाय होती है, जो कैमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से बनायी जाती है। इसके बनाने की प्रक्रिया में ऑक्सीकरण न्यूनतम होता है। इस प्रकार की चाय का उद्गम चीन में हुआ था और आगे चलकर एशिया में जापान से मध्य-पूर्व की कई संस्कृतियों से संबंधित रही। इसके सेवन के काफी लाभ होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन कम से कम आठ कप ग्रीन टी हृदय रोग होने की संभावनाओं को कम करने कोलेस्ट्राल को कम करने के साथ ही शरीर के वजन को भी नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होती है। प्राय: लोग ग्रीन टी के बारे में जानते हैं लेकिन इसकी उचित मात्र न ले पाने की वजह से उन्हें उनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।
हरी चाय का फ्लेवर ताजग़ी से भरपूर और हल्का होता है तथा स्वाद सामान्य चाय से अलग होता है। इसकी कुछ किस्में हल्की मिठास लिए होती है, जिसे पसंद के अनुसार दूध और शक्कर के साथ बनाया जा सकता है। विभिन्न ब्रांड के अनुसार एक दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी लाभदायक होती है। इसका अर्थ है कि एक दिन में 300-400 मिलीग्राम ग्रीन टी पर्याप्त होती है। अब तक ग्रीन टी का सिर्फ एक ही नुकसान ज्ञात हुआ है, अनिद्रा यानी नींद कम आने की बीमारी। इसका कारण चाय में उपस्थित कैफीन है। हालांकि इसमें कॉफी के मुकाबले कम कैफीन होता है।
भारत देश का पहला नौका म्यूजियम कोलकाता के कल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) के अंबेडकर भवन में खोला गया है।
इस म्यूजियम में मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सभ्यता के समय की नौकाओं के साथ ही ब्रिटिशकाल की नौकाएं भी प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं। इसके अलावा बांग्लादेश, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्राचीन काल में उपयोग होने वाली नौकाएं भी मौजूद हैं। यहां सोग यह भी जान सकेंगे कि प्राचीन काल में किस प्रकार से नौकाओं का निर्माण किया जाता था। इस संग्रहालय में बोट (नौका) के करीब 46 मॉडल रखे गए हैं।