सामान्य ज्ञान
अमरीकी विश्वविद्यालय हाडवर्ड में होने वाले एक शोध में इस बात का दावा किया गया है कि सप्ताह में तीन दिन स्ट्राबरी और ब्लूबेरी का प्रयोग दिल के दौरे के ख़तरे को एक तिहाई तक कम कर देता है।
93 हज़ार से अधिक महिलाओं पर किए जाने वाले इस शोध में यह बात सिद्ध की गयी है कि स्ट्राबरी और ब्लूबेरी में प्राकृतिक रूप से शामिल एक भाग फ्लेवोनोड पतली रगों में ख़ून जमने के विरुद्ध प्रतिरोध करता है जिसके परिणाम में हृदय की बीमारियां, उच्च रक्तचाप और बुद्धि की कमज़ोरी जैसी घातक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। शोध के परिणाम में सप्ताह में कम से कम तीन बार स्ट्राबरी खाने वाली महिलाएं हार्ट अटैक के ख़तरे उन महिलाओं की तुलना में 32 प्रतिशत कम दर्ज किए गये जो महीने में केवल एक बार इस फल का प्रयोग करती हैं।
देवेन्द्रनाथ ठाकुर या देवेन्द्रनाथ टैगोर (जन्म-15 मई, 1817 - निधन- 19 जनवरी, 1905) कलकत्ता निवासी श्री द्वारकानाथ ठाकुर के पुत्र थे, जो प्रख्यात विद्वान और धार्मिक नेता थे। अपनी दानशीलता के कारण उन्होंने प्रिंस की उपाधि प्राप्त की थी। नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर, देवेंद्रनाथ ठाकुर के पुत्र थे।
देवेंद्रनाथ ठाकुर ब्रह्म समाज के प्रमुख सदस्य थे, जिसका 1843 ई. से उन्होंने बड़ी सफलता के साथ नेतृत्व किया। 1843 ई. में उन्होंने तत्वबोधिनी पत्रिका प्रकाशित की, जिसके माध्यम से उन्होंने देशवासियों को गम्भीर चिन्तन हृदयगत भावों के प्रकाशन के लिए प्रेरित किया।
राजा राममोहन राय की तरह देवेन्द्रनाथ भी चाहते थे कि देशवासी, पाश्चात्य संस्कृति की अच्छाइयों को ग्रहण करके उन्हें भारतीय परम्परा, संस्कृति और धर्म में समाहित करें। वे हिन्दू धर्म को नष्ट करने के नहीं, उसमें सुधार करने के पक्षपाती थे। वे समाज सुधार में धीरे चलो की नीति पसंद करते थे। इसी कारण उनका केशवचन्द्र सेन तथा उग्र समाज सुधार के पक्षपाती ब्राह्मासमाजियों, दोनों से ही मतभेद हो गया। केशवचन्द्र सेन ने ब्रह्म समाज से अलग होकर अपनी नई संस्था नवविधान आरम्भ की। देवेन्द्रनाथ जी के उच्च चरित्र तथा आध्यात्मिक ज्ञान के कारण सभी देशवासी उनके प्रति श्रद्धा भाव रखते थे और उन्हें महर्षि सम्बोधित करते थे।
देवेन्द्रनाथ धर्म के बाद शिक्षा प्रसार में सबसे अधिक रुचि लेते थे। उन्होंने बंगाल के विविध भागों में शिक्षा संस्थाएं खोलने में मदद की। उन्होंने 1863 ई. में बोलपुर में एकांतवास के लिए 20 बीघा ज़मीन खऱीदी और वहां गहरी आत्मिक शान्ति अनुभव करने के कारण उसका नाम शंाति निकेतन रख दिया और 1886 ई. में उसे एक ट्रस्ट के सुपुर्द कर दिया। यहीं पर बाद में उनके पुत्र रवीन्द्रनाथ टैगोर ने विश्वभारती की स्थापना की।
वर्ष 1851 ई. में स्थापित होने वाले ब्रिटिश इंडियन एसोसियेशन का सबसे पहला सेक्रेटरी देवेंद्रनाथ ठाकुर को ही नियुक्त किया गया था। इस एसोसियेशन का उद्देश्य संवैधानिक आंदोलन के द्वारा देश के प्रशासन में देशवासियों को उचित हिस्सा दिलाना था।
गिनीज़ बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉड्र्स) का संकलन होता है। सन् 2000 तक इसे गिनीज़ बुक ऑफ रिकाड्र्स (अमेरिका में गिनीज़ बुक ऑफ़ वल्र्ड रिकाड्र्स ) के नाम से जाना जाता था। यह दुनिया में सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट पुस्तक के रूप में स्वयं एक रिकार्डधारी पुस्तक है। यह पुस्तक अमेरिका के सार्वजनिक पुस्तकालयों से सर्वाधिक चोरी जाने वाली पुस्तक भी है। यह किताब 1955 से लगातार निकल रही है।
इसे शुरू करने का श्रेय ह्यूज बीवर और उनके मित्रों नोरिस और रॉस मॅक्विटर को जाता है। तीनों ने मिलकर 1955 में पहली गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स किताब निकाली और फिर धीरे-धीरे यह नई किताब लोगों को इतनी पसंद आने लगी कि इसकी प्रतियां हर साल बढ़ती गईं।
जीववैज्ञानिकों ने दक्षिणी ताइवान के समुद्र तट पर केकड़े की एक ऐसी नई नस्ल खोज निकाली है, जो हू-ब-हू स्ट्रॉबेरी जैसी दिखाई देती है। इस केकड़े का कवच लाल रंग का है और उस पर सफेद दाने उभरे हुए हैं। यह नियोलियोमेरा प्युसेंस प्रजाति का केकड़ा है।
नैशनल ताइवान ओशन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हो पिंग-हो का कहना है कि केकड़े की यह प्रजाति हवाई, पोलिनेशिया और मॉरिशियस के आसपास पाए जानेवाली प्रजाति से मिलती-जुलती है। लेकिन
टुअर डी फ्रांस , दुनिया की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठिïत साइकल प्रतियोगिता है। हर वर्ष जुलाई महीने में इसका आयोजन होता है।
1903 में इस प्रतियोगिता का शुरुआत हुई थी। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसका आयोजन नहीं हुआ था। यह स्पर्धा फ्रांस और उसके पड़ोसी देशों से होकर गुजरती है। लंबी दूरी की इस प्रतियोगिता को पूरा होने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लग जाता है। सबसे कम कुल समय लेने वाले खिलाड़ी को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया जाता है।
बहादुरपुर का युद्ध (24 फरवरी 1658) को हुआ था। बहादुरपुर का युद्ध भारत के मुगल बादशाह शाहजहां (शासनकाल, 1628-57/58) के बेटों के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई का निर्णय करने में सहायक रहा।
वर्ष 1657 में शाहजहां के बीमार पडऩे पर उनके चारों पुत्र-दारा शिकोह, शाह शुजा, औरंगजेब और मुराद बख्श, सत्ता के लिए लडऩे लगे। दूसरे पुत्र शुजा ने तुरंत स्वयं को बंगाल का स्वतंत्र प्रशासक घोषित कर दिया। दारा के पुत्र सुलेमान शिकोह ने शुजा को उत्तर प्रदेश में वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) के पूर्वोत्तर में 8 किमी दूर स्थित बहादुरपुर में हरा दिया। सुलेमान शिकोह को बाद में उनके चाचा औरंगजेब ने कैद करके फांसी दे दी।
औरंगजेब ने 1658 में शाहजहां को कैद कर एक महीने बाद स्वयं को बादशाह घोषित कर दिया। उन्होंने दारा, मुराद और शुजा (जो फरार होकर 1660 में म्यांमार, भूतपूर्व बर्मा चले गए और वहीं उनका निधन हुआ) को भी हराया।
बीटी बैंगन (बैसिलस थुरियनजीनिसस बैंगन) जिसे बीटी कॉटन (कपास) के रूप में निर्मित किया गया है, एक आनुवांशिक संशोधित फसल है। बीटी को बैसिलस थुरियनजीनिसस (बीटी) नामक एक मृदा जीवाणु से प्राप्त किया जाता है। बीटी बैंगन और बीटी कपास (कॉटन) दोनों में इस विधि का प्रयोग होता है।
आनुवांशिक संशोधित फसल (जेनेटिकली मॉडिफाइड फसलें) यानी ऐसी फसलें जिनके गुणसूत्र में कुछ मामूली से परिवर्तन कर के उनके आकार-प्रकार और गुणवत्ता में मनवांछित स्वरूप प्राप्त किया जा सकता है। यह गुणवत्ता परिवर्तन फसल में कीटाणुनाशकों से लडऩे की क्षमता या पौष्टिकता में की वृद्धि रूप में भी हो सकती है। इसी वैज्ञानिक या अप्राकृतिक परिवर्तन को आनुवांशिक संशोधित फसल कहा जाता है।
बीटी बैगन को लेकर काफी विवाद हुआ है। भारत में बीटी खाद्यान्न पर उठी बहस को लेकर पर्यावरण मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि वह फिलहाल बीटी बैंगन की खेती को रोके रखेगी।
दुनिया के कई देशों में जीएम फसलें इस्तेमाल में लाई जाती हैं। इनमें उत्तर और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश देश शामिल हैं जहां सोयाबीन, मक्का, राई और चुकंदर आदि की जीएम फसलें उगाई और इस्तेमाल में लाई जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पूरी दुनिया की आधी से अधिक जीएम फसलें इस्तेमाल की जाती हैं। इसके विपरीत यूरोप के केवल सात देशों में ही अभी तक जीएम फसलों के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता प्रदान की गई है। एशिया में भी भारत और चीन समेत केवल तीन देशों में ही जीएम फसलों को इस्तेमाल में लाए जाने की शुरुआत हुई है, लेकिन इसके लिए कड़े नियामक हैं। अफ्रीका में भी केवल तीन देश ही हैं जिन्होंने जीएम फसलों के इस्तेमाल की इजाजत अभी तक दी है।
1. पानी से भरे किसी बर्तन में पड़ा एक सिक्का किस कारण थोड़ा उठा हुआ प्रतीत होता है?
(अ) प्रकाश के परावर्तन के कारण (ब) प्रकाश के अपवर्तन के कारण (स) प्रकाश के विवर्तन के कारण (द) प्रकाश के परिक्षेपण के कारण
2. पानी में लटकाकर बैठे हुए व्यक्ति को उसका पैर मुड़ा हुआ और छोटा दिखाई पड़ता है?
(अ) अपवर्तन के कारण (ब) परावर्तन के कारण (स) विवर्तन के कारण (द) परिक्षेपण के कारण
3. जब एक काम्पेक्ट डिस्क सूर्य के प्रकाश में देखी जाती है, तो इंद्रधनुष के समान रंग दिखाई देते हैं। इसकी व्याख्या की जा सकती है?
(अ) परावर्तन एवं विवर्तन की परिघटना के आधार पर (ब) परावर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर (स) विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर (द) अपवर्तन, विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर
4. जब प्रकाश की किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है, तो वह?
(अ) सीधी दिशा में चली जाती है (ब) अभिलंब की ओर झुक जाती है (स) अभिलंब से दूर हटती है (द) इनमें से कोई नहीं
5. पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है, जब प्रकाश जाता है?
(अ) हीरे से कांच में (ब) जल से कांच में (स) वायु से जल में (द) वायु से कांच में
6. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?
(अ) बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण (ब) बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण (स) अपवर्तन और परिक्षेपण (द) धु्रवण और व्यतिकरण
7. कार में दृश्यावलोकन के लिए किस प्रकार के शीशे का प्रयोग होता है?
(अ) अवतल दर्पण (ब) बेलनाकार दर्पण (स) उत्तल दर्पण (द) समतल दर्पण
8. पानी में हवा का बुलबुला वैसे काम करेगा, जैसे करता है-
(अ) उत्तल दर्पण (ब) उत्तल लेंस (स) अवतल दर्पण (द) अवतल लेंस
9. प्रिज्म में प्रकाश के विभिन्न रंगों का विभाजन क्या कहलाता है?
(अ) प्रकाश का परावर्तन (ब) प्रकाश का अपवर्तन (स) प्रकाश का विवर्तन (द) प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
10. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो वर्ण सबसे अधिक विचलित होता है, वह रंग कौन सा है?
(अ) लाल (ब) बैंगनी (स) पीला (द) आसमानी
11. प्राथमिक रंग किसे कहते हैं?
(अ) प्रकृति में पाए जाने वाले रंग (ब) इंद्रधनुष के रंग (स) श्वेत प्रकाश के स्पेक्ट्रम के रंग (द) वे रंग जो अन्य रंगों के मिश्रण से उत्पन्न नहीं किए जा सकते हैं
12. प्रकाश का रंग निश्चित किया जाता है?
(अ) वेग द्वारा (ब) आयाम द्वारा (स) तरंगदैध्र्य द्वारा (द) आवृत्ति द्वारा
13. तीन रंग मूल रंग हैं। वे कौन-कौन से हैं?
(अ) नीला, पीला और लाल (ब) नीला, हरा और लाल (स) पीला, हरा और लाल (द) नीला, पीला और हरा
14. घड़ी साज घड़ी के बारीक पुर्जों को देखने के लिए किसका उपयोग करता है?
(अ) फोटो कैमरा का (ब) आवद्र्धक लेंस (स) संसुक्त सूक्ष्मदर्शी (द) दूरदर्शी
15. दूरबीन का आविष्कार किया था?
(अ) गैलीलियो ने (ब) गुटिनबर्ग ने (स) एडिसन ने (द) ग्राह्म बेल ने
16. प्रिंटर, मॉनिटर आदि जैसे पेरिफरल उपकरणों को क्या माना जाता है?
(अ) हार्डवेयर (ब) सॉफ्टवेयर (स) डॉटा (द) सूचना
17. कंप्यूटर प्रिंटर किस प्रकार का डिवाइस है?
(अ) इनपुट (ब) आउटपुट (स) सॉफ्टवेयर (द) स्टोरेज
18. किस प्राकृतिक प्रदेश में मौसमी वर्षा होती है, मुख्यत: गर्मी के अंत में?
(अ) भूमध्यसागरीय प्रदेश (ब) मानसूनी प्रदेश (स) विषुवतीय प्रदेश (द) प्रेयरी प्रदेश
19. ग्रीष्मकालीन वर्षा का प्रदेश है?
(अ) मानसूनी प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) विषुवतीय प्रदेश (द) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश
20. आर्थिक दृष्टि से सर्वाधिक विकसित प्रदेश है?
(अ) भूमध्यसागरीय प्रदेश (ब) भूमध्यरेखीय प्रदेश (स) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश (द) सेंट लारेंस तुल्य
21. विश्व में सबसे अधिक वर्षा का स्थान किस प्राकृतिक प्रदेश के अंतर्गत आते हैं?
(अ) विषुवतीय प्रदेश में (ब) मानसूनी प्रदेश में (स) शीतोष्ण तृण प्रदेश में (द) पश्चिम यूरोपीय प्रदेश में
22. सोना को कठोर बनाने के लिए उसमें क्या मिलाया जाता है?
(अ) लोहा (ब) निकेल (स) तांबा (द) सीसा
23. हॉलमार्क का चिह्न किन उत्पादों पर लगाया जाता है?
(अ) खाद्य पदार्थ (ब) स्वर्णाभूषण (स) पेट्रोलियम उत्पाद (द) पर्यावरण मित्र उत्पादन
24. बेवकूफों का सोना के नाम से जाना जाता है?
(अ) पायराइट्स को (ब) गैलना को (स) फ्लूराइट्स को (द) पायरोलुसाइट्स को
25. शुद्ध सोना होता है?
(अ) 18 कैरेट (ब) 20 कैरेट (स) 22 कैरेट (द) 24 कैरेट
26. पारा तथा अन्य धातु के मिश्रण को क्या कहा जाता है?
(अ)एक्वाप्योर (ब) एक्वारेजिया (स) क्विक सिल्वर (द) अमलगम
27. निम्नलिखित में से कौन सी अकादमी भारत में नृत्य, नाटक तथा संगीत के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए उत्तरदायी है?
(अ) संगीत अकादमी (ब) ललित कला अकादमी (स) साहित्य अकादमी (द) नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा
------------
सही जवाब- 1.(ब)प्रकाश के अपवर्तन के कारण, 2.(अ) अपवर्तन के कारण, 3.(द) अपवर्तन, विवर्तन एवं पारगमन की परिघटना के आधार पर, 4.(ब) अभिलंब की ओर झुक जाती है, 5.(अ) हीरे से कांच में, 6.(अ) बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण, 7.(स) उत्तल दर्पण, 8.(द) अवतल लेंस, 9.(द) प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, 10.(ब) बैंगनी, 11.(द) वे रंग जो अन्य रंगों के मिश्रण से उत्पन्न नहीं किए जा सकते हैं, 12.(स) तरंगदैध्र्य द्वारा, 13.(द) नीला, पीला और हरा, 14.(अ) फोटो कैमरा का, 15.(द) ग्राह्म बेल ने, 16.(अ) हार्डवेयर, 17.(ब) आउटपुट,18.(ब) मानसूनी प्रदेश, 19.(अ) मानसूनी प्रदेश, 20.(स) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश, 21.(ब) मानसूनी प्रदेश में, 22.(स) तांबा, 23.(ब) स्वर्णाभूषण, 24.(अ) पायराइट्स को, 25.(द) 24 कैरेट, 26.(द) अमलगम, 27. (अ) संगीत अकादमी (ब) ललित कला अकादमी ।
1. मिथेन निम्न में से किस गृह के वातावरण में मौजूद है?
(अ) चंद्रमा (ब) सूर्य (स) बृहस्पति (द) मंगल
2. प्रोटीन के पाचन में सहायक एंजाइम कौन सा है?
(अ) यूरिएस (ब) सल्फेटेस (स) ट्रिप्सिन (द) प्रोटिएस
3. उन देशों में लोग जिनका मुख्य खाद्यान्न पॉलिश किया हुआ चावल होता है, निम्न में से किस बीमारी से पीडि़त हो जाते हैं?
(अ) चर्मग्राह (ब) बेरी-बेरी से (स) स्कर्वी से (द) ऑस्टोमैलेशिया से
4. मांसपेशियां में निम्नलिखित में से किसके एकत्र होने से थकान होती है?
(अ) लैक्टिक अम्ल (ब) बेंजोइक अम्ल (स) पाइरूविक अम्ल (द) यूरिक अम्ल
5. मोहनजोदड़ो की खुदाई किस नदी तट पर हुई थी?
(अ) गंगा नदी के तट पर (ब) कृष्णा नदी के तट पर (स) सिंधु नदी के तट पर (द) इनमें से कोई नहीं
6. किस पालवंशीय शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(अ) विजयालय (ब) धर्मपाल (स) मिहिरभोज (द) आमेघवर्ष
7. तैमूर ने किस सुल्तान के शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?
(अ) नासिरुद्दीन मुहम्मद के शासनकाल में (ब) अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में (स) रजिया सुल्तान के शासनकाल में (द) सिकंदर लोदी के शासनकाल में
8. विश्व के संपूर्ण धरातलीय क्षेत्र का कितने प्रतिशत भाग कृषि योग्य है?
(अ) 1 प्रतिशत (ब) 5 प्रतिशत (स) 11 प्रतिशत (द) 51 प्रतिशत
9. विश्व में बागानी कृषि का सबसे अधिक विकास कहां हुआ है?
(अ) मध्य अमेरिका में (ब) अमेजन बेसिन में (स) कांगो बेसिन में (द) दक्षिणी पूर्वी एशिया में मेरठ
10. आहार में एस्कार्बिक अम्ल की कमी से कौन सा रोग होता है?
(अ) रिकेट्स (ब) स्कर्वी (स) रतौंधी (द) बेरी-बेरी
11. पेट्रोल (गैसोलीन) निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?
(अ) हेक्सेन, हेप्टन तथा ऑक्टेन का (ब) बेंजीन, टॉलूइन तथा जाइलीन का (स) ईथेन, प्रोपेन तथा ब्यूटेन का (द) ईथेन, एथिलीन तथा एसिटिलीन का
12. निम्नलिखित फसलों में से कौन सी एक फसल खरीफ मौसम की है?
(अ) सोयाबीन (ब) अलसी (स) मसूर (द) सरसों
13. निम्नलिखित में से कौन सा खेल हॉपमैन कप से संबंधित है?
(अ) बैडमिंटन (ब) लॉन टेनिस (स) हॉकी (द) फुटबॉल
14. स्वचालित इंजनों में कौन सा हिमनिरोधी के रूप में प्रयुक्त होता है?
(अ) प्रोपिल एल्कोहॉल (ब) एथेनॉल (स) एथीलीन ग्लाइकॉल (द) मेथेनॉल
15. खेती की अनिश्चितता को कौन सी पद्धति अपनाकर कम किया जा सकता है ?
(अ) विशिष्टï कृषि पद्घति (ब) फसल उत्पादन में संकर बीज प्रयोग (स) विविधीकृत खेती (द) इनमें से कोई नहीं
16. निम्नलिखित में से कौन सी फसल ग्रीष्म में उगाई जाने वाली चारा मक्का की फसल के साथ मिलवां फसल के रूप में बोई जा सकती है?
(अ) बरसीम (ब) जई (स) लोबिया (द) इनमें से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से कौन सा तृणनाशी बोआई से पूर्व के रूप में अर्थात खेत में जोतकर मिला दिया जाता है?
(अ) फ्लूक्लोरेलिन (ब) एलाक्लोर (स) पेंडीमिथेलीन (द) इनमें से कोई नहीं
18. उत्तर भारत में मेंथा की फसल की रोपाई का उपुयक्त समय क्या है?
(अ)1 जून से 15 जून तक (ब)1 सितंबर से 15 सितंबर तक (स) 15 नवंबर से 30 नवंबर तक (द)15 जनवरी से 15 फरवरी तक
19. लखनऊ पैक्ट किसके बीच संपन्न हुआ था?
(अ) कांग्रेस और ब्रिटिश सरकार (ब) मुस्लिम लीग और ब्रिटिश सरकार (स) कांग्रेस और मुस्लिम लीग (द) कांग्रेस, मुस्लिम लीग और ब्रिटिश सरकार
20. कब कांग्रेस सरकारों ग्यारह प्रांतों में से सात का गठन किया गया?
(अ) जुलाई 1935 (ब) जुलाई 1936 (स) जुलाई 1937 (द) जुलाई 1938
21. कौन विंस्टन चर्चिल की जगह, 1945 में ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने?
(अ) क्लेमेंट एटली (ब) एंथोनी ईडन (स) स्टेनली बाल्डविन (द) नेविले चेम्बरलिन
22. पहली ट्रांसाटलांटिक यात्री स्टीमर का नाम क्या था?
(अ) टाइटैनिक (ब) एसएस ग्रेट ब्रिटेन (स) संविधान (द) ग्रेट वेस्टर्न
23.1886 में पहला उद्देश्य से तेल टैंकर का निर्माण किस देश ने बनाया?
(अ) अमेरिका (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) फ्रांस (द)जर्मनी
24. निम्नलिखित में से कौनसा भारत में स्वराज्य संस्थाओं को शुरू करने का एक उद्देश्य था?
(अ) भारतीय परिषद अधिनियम 1909 (ब) मॉट फोर्ड सुधार (स) भारत की कैबिनेट मिशन (द) सरकार अधिनियम 1935
25. किस वर्ष मे दादर और नगर हवेली भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश बन गया?
(अ)1961 (ब) 1962 (स) 1963 (द) 1964
26. ललित, जिसकी उन्नत किस्म है, वह है?
(अ) आम (ब) अमरूद (स) केला (द) स्ट्राबेरी
27. चुनार क्षेत्र किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) कांच उद्योग (ब) सीमेंट उद्योग (स) बीड़ी उद्योग (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
---
सही जवाब- 1.(स) बृहस्पति, 2.(स) ट्रिप्सिन, 3.(ब) बेरी-बेरी से, 4.(अ) लैक्टिक अम्ल, 5.(स) सिंधु नदी के तट पर, 6.(ब) धर्मपाल, 7.(अ) नासिरुद्दीन मुहम्मद के शासनकाल में, 8.(स) 11 प्रतिशत, 9.(द) दक्षिणी पूर्वी एशिया में मेरठ, 10.(ब) स्कर्वी, 11.(अ) हेक्सेन, हेप्टन तथा ऑक्टेन का, 12.(अ) सोयाबीन, 13.(ब) लॉन टेनिस, 14.(स)एथीलीन ग्लाइकॉल, 15.(स) विविधीकृत खेती, 16.(स) लोबिया, 17.(अ) फ्लूक्लोरेलिन, 18.(द)15 जनवरी से 15 फरवरी तक, 19.(स)कांग्रेस और मुस्लिम लीग, 20.(स) जुलाई1937, 21.(अ)क्लेमेंट एटली, 22.(द) ग्रेट वेस्टर्न, 23.(द) जर्मनी, 24.(ब) मॉट फोर्ड सुधार, 25.(अ)1961, 26.(ब) अमरूद, 27.(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
-----
टेमी चाय सिक्किम की खास पहचान है। यहां पर साढ़े 4 हजार से 6 हजार 316 फुट की ऊंचाई पर फैली ढलान वाली 180 हेक्टेयर भूमि में टेमी चाय के बागान हैं। टेमी चाय बागान की स्थापना सिक्किम के पूर्व नरेश चोग्याल के शासनकाल में 1969 में हुई थी और बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन 1977 में शुरू हुआ। चाय बागान के रोजमर्रा के काम-काज को व्यवस्थित रखने के लिए 1974 में चाय बोर्ड की स्थापना की गई और बाद में यह सिक्किम सरकार के अंतर्गत उद्योग विभाग की सहायक कम्पनी बन गई। टेमी चाय से जहां एक ओर 4 हजार से अधिक श्रमिकों और 30 कर्मचारियों को सीधे रोजगार मिलता है, वहीं यह कम्पनी सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने वाली एक बड़ी कम्पनी बन गई है।
हल्की ढलान वाली यह भूमि तेंदोंग पर्वत श्रृंखला से शुरू होती है। 30-50 प्रतिशत ढलान वाली दुम्मट मिट्टी की यह भूमि चाय बागान के लिए बहुत ही उपयुक्त है और यहां साल में लगभग 100 टन चाय की पैदावार होती है। यदि बड़े चाय बागानों से मुकाबला किया जाए, तो यह पैदावार बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन इसकी गुणवत्ता और सुगंध ने भारत और दुनिया भर के चाय प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
टेमी चाय बागान में पैदा हुई चाय को टेमी चाय जैसे कई ब्रांड नामों से पैक किया जाता है, जो सबसे बढिय़ा क्वालिटी की चाय होती है, जिसमें सुनहरी फूलों जैसी नारंगी झलक वाली बढिय़ा काली चाय होती है। इसके बाद दूसरी बढिय़ा चाय का लोकप्रिय ब्रांड नाम है सिक्किम सोलजा और उसके बाद मिस्टिक चाय और कंचनजंगा चाय का नाम आता है। इसे ऑर्थोडोक्स डस्ट टी के नाम से बेचा जाता है। चाय की लगभग 70 प्रतिशत पैदावार अधिकृत दलाल के माध्यम से कोलकाता में सार्वजनिक नीलामी से बेची जाती है और बाकी की चाय के रिटेल पैकेट बनाए जाते हैं और स्थानीय बाजार में बेचे जाते हैं।
टेमी चाय बागान ने स्विटजऱलैंड की बाजार नियंत्रण से संबंधित संस्था-आईएमओ के निर्देशों का पालन किया और पर्यवेक्षण की अवधि पूरी होने के बाद आईएमओ इंडिया ने, जो आईएमओ स्विटजऱलैंड का सदस्य समूह है, 2008 में टेमी चाय बागान को 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक का प्रमाण पत्र दिया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत भी यह आईएसओ-22,000 मानक के अनुसार एचएसीसीपी द्वारा भी परमाणीकृत चाय बागान है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बाजार पहुंचने वाला उत्पाद उत्तम गुणवत्ता वाला है। टेमी चाय बागान को लगातार दो वर्षों से भारतीय चाय बोर्ड ने भी अखिल भारतीय गुणवत्ता पुरस्कार से सम्मानित किया है। खेती में रासायनिक खादों के इस्तेमाल को छोडक़र पैदावार के ऑर्गेनिक तरीके अपनाने से न केवल टेमी चाय बागान की उत्पादन लागत कम हुई है, बल्कि हानिकारक रसायनों से मुक्त ऑर्गेनिक पैदावार को पसंद करने वालों का एक बहुत बड़ा बाजार भी मिल गया है। टेमी चाय बोर्ड को अपनी सफलता पर गर्व है और वह सरकारी राजस्व में भी पर्याप्त योगदान दे रहा है।
जर्मनी, ब्रिटेन, अमरीका और जापान टेमी चाय के प्रमुख खरीदार हैं। ग्रीन टी की बढ़ती मांग को देखते हुए इसमें विविधता लाने के कई प्रयास किए जा रहे है और इसकी कीमत बढ़ाने के लिए अधिक आकर्षक डिज़ाइन वाले पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।
भारत में डबल डेकर ट्रेनों की शुरूआत 1975 में की गई थी। उस समय इसका उद्देश्य कम दूरी की यात्री गाडिय़ों में ज्यादा यात्रियों को ढोना था। भारतीय रेल के इस प्राथमिक लक्ष्य को तो प्राप्त कर लिया गया लेकिन ये गैर वातानुकूलित ट्रेन यात्रियों के बीच बहुत अधिक पसंद नहीं की गई। इसका प्रमुख कारण निचले स्तर से धुएं का प्रवेश और प्लेटफार्म स्तर की ऊंचाई पर बाहर के दृश्यों का न दिख पाना था। इस कारण भारतीय रेल में गैर वातानुकूलित ट्रेनों के विकास को और अधिक महत्व नहीं दिया गया।
अपने लंबे अनुभवों के साथ भारतीय रेल ने फिर एक बार डबल डेकर ट्रेनों को प्रारंभ करने की योजना बनाई जिसमें गैर वातानुकूलित डब्बों में आ रही समस्याओं को वातानुकूलित रूप में दूर किया जा सके। रेल मंत्री ने वर्ष 2009 के रेल बजट में वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेनों की शुरूआत की घोषणा की। भारतीय रेल की एक उत्पादन ईकाई रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने सिर्फ 9 महीने के रिकार्ड समय में पहला प्रोटो टाईप वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन को तैयार किया। सभी आवश्यक परीक्षणों को पूर्ण करने के बाद अक्तूबर 2011 में हावडा और धनबाद के बीच पहली वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन की शुरूआत की गई।
साकेत, अयोध्या के निकट, पूर्व-बौद्धकाल में बसा हुआ नगर जो अयोध्या का एक उपनगर था। वाल्मीकि रामायण से ज्ञात होता है कि श्रीराम के स्वर्गारोहण के पश्चात अयोध्या उजाड़ हो गई थी। वाल्मीकि रामायण तथा महाभारत के प्राचीन भाग में साकेत का नाम नहीं है। बौद्ध साहित्य में अधिकतर, अयोध्या के उल्लेख के बजाय साकेत का ही उल्लेख मिलता है, यद्यपि दोनों नगरियों का साथ-साथ वर्णन भी है ।
कनिंघम ने साकेत का अभिज्ञान फ़ाह्यान के शाचे और युवानच्वांग की विशाखा नगरी से किया है किंतु अब यह अभिज्ञान अशुद्ध प्रमाणित हो चुका है। सब बातों का निष्कर्ष यह जान पड़ता है कि अयोध्या की रामायण-कालीन बस्ती के उजड़ जाने के पश्चात बौद्ध काल के प्रारंभ में (6ठी-5वीं शती ईपू) साकेत नामक अयोध्या का एक उपनगर बस गया था जो गुप्तकाल तक प्रसिद्ध रहा और हिंदू धर्म के उत्कर्ष काल में अयोध्या की बस्ती फिर से बस जाने के पश्चात धीरे-धीरे उसी का अंग बन कर अपना पृथक अस्तित्व खो बैठा। ऐतिहासिक दृष्टि से साकेत का सर्वप्रथम उल्लेख बौद्ध जातककथाओं में मिलता है। नंदियमिग जातक में साकेत को कोसल-राज की राजधानी बताया गया है। पतंजलि ने द्वितीय शती ईपू में साकेत में ग्रीक (यवन) आक्रमणकारियों का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा साकेत के आक्रांत होने का वर्णन किया है। अधिकांश विद्वानों के मत में पंतजलि ने यहां मेनेंडर (बौद्ध साहित्य का मिलिंद) के भारत-आक्रमण का उल्लेख किया है। कालिदास ने रघुवंश में रघु की राजधानी को साकेत कहा है।
सयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था है। वह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर फैसले करती है। उसकी पहली बैठक 17 जनवरी, 1946 में हुई थी।
सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है। विश्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा परिषद के पास अहम कदम उठाने और दण्ड देने का अधिकार भी है। सुरक्षा परिषद शांति और सुरक्षा से जुड़े मसलों पर विचार करता है, प्रस्ताव पास करता है और गलती कर रहे देशों को दंड भी देता है। ताजा उदाहरण विवादास्पद परणामु कार्यक्रम के लिए ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की ही तरह उसके सर्वोच्च अंग सुरक्षा परिषद का गठन भी द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में शांति व्यवस्था पर नियंत्रण के मकसद से हुआ था। हालांकि शुरुआती सालों में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध के कारण इसकी भूमिका नगण्य ही रही लेकिन सोवियत संघ के विघटन के बाद इसकी ताकत नाटकीय ढंग से बढ़ती दिखाई दी। कुवैत, नामिबिया, कंबोडिया, बोस्निया, रवांडा, सोमालिया, सूडान और कांगो गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र को शांति कार्यक्रमों में अलग -अलग स्तर की सफलता मिली। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं। इनमें पांच स्थाई सदस्य (संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन) हैं और दस अस्थायी सदस्य। इस समय सुरक्षा परिषद के दुनिया भर में 15 अल-अलग शांति कार्यक्रमों पर करीब सवा लाख शांतिरक्षक सैनिक तैनात हैं। शीत युद्ध की समाप्ति के बाद संयुक्त राष्ट्र मेंं सुधार करने और विकासशील देशों के बढ़ते प्रभाव को फैसला लेने की प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की जा रही है। सुरक्षा परिषद का विस्तार कर उसमें प्रमुख विकासशील देशों को शामिल करने की मांग भी है। भारत के अलावा जर्मनी, जापान और ब्राजील ने भी सुरक्षा परिषद की स्थाई सीटों पर दावा जताया है।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र लौह क्षेत्र है?
(अ) सीवान क्षेत्र (ब) झरिया क्षेत्र (स) कुंद्रेमुख क्षेत्र (द) सिंहभूम क्षेत्र
2. निम्नलिखित में से अरब सागर में गिरने वाली नदी कौन-सी है?
(अ) गोदावरी नदी (ब) ताप्ती नदी (स) कृष्णा नदी (द) महानदी
3. निम्नलिखित एक में से कहां पर जल विद्युत गृह स्थित है?
(अ) कोयना (ब) नैवेली (स) काठगोदाम (द) ट्राम्बे
4. हल्दिया बंदरगाह से कौन-सी वस्तु आयात की जाती है?
(अ) मत्स्य (ब) भारी मशीन उपकरण (स) इस्पात (द) पेट्रोलियम पदार्थ
5. सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?
(अ) सेंट लॉरेंस तुल्य (ब) मानसून तुल्य (स) सूडान तुल्य (द) इनमें से कोई नहीं
6. आदर्श मानसूनी दशाएं निम्र में से कहां पाईं जाती हैं?
(अ) पूर्वी एशिया में (ब) पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में (स) दक्षिण एशिया में (द) दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया में
7. संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वप्रथम सूती वस्त्र उद्योग का प्रारंभ किया गया था?
(अ) वृहत झील प्रदेश में (ब) टैक्सास राज्य में (स) न्यू इंग्लैंड प्रदेश में (द) जार्जिया तथा अलबामा में
8. तेल का प्रथम कुंआ वर्ष 1859 में किस देश में खोदा गया था?
(अ) सोवियत संघ (ब) सऊदी अरब (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) कुवैत
9. किसी अपराध के अभियुक्त को स्वयं अपने विरूद्घ गवाह बनने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है, भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में प्रावधान है?
(अ) अनुच्छेद 20 में (ब) अनुच्छेद 21 में (स) अनुच्छेद 22 में (द) अनुच्छेद 74 में
10. यह विचार की भविष्य में भारतीय नियोजन में वस्तुओं से अधिक ध्यान व्यक्तियों को देना चाहिए- व्यक्त किया गया था?
(अ) अमत्र्य सेन द्वारा (ब) यशवंत सिन्हा द्वारा (स) अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा (द) मनमोहन सिंह द्वारा
11. निम्नलिखित में से कौन सा मानवीय विकास सूचकांक का तत्व नहीं है?
(अ) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (ब) शिशु मृत्यु दर (स) वयस्क साक्षरता दर (द) गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों की संख्या
12. जीवों के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है?
(अ) ऑक्टोपस-डॉलफिन-शॉर्क (ब) पैन्गोलिन-कच्छप-बाज (स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू (द) मेंढक-केकड़ा-झींगा
13. निम्रलिखित दक्षिण एशियाई देशों में से किस देश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है?
(अ) भारत (ब) नेपाल (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका
14. जिस समय संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट राष्टï्रपति पर महाभियोग के विचारण के लिए बैठती है, उस समय सदन की अध्यक्षता कौन करता है?
(अ) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (ब) सदन का अध्यक्ष (स) संयुक्त राज्य अमेरिका का उपराष्टï्रपति (द) संयुक्त राज्य से सबसे बड़े प्रांत का प्रतिनिधित्व करने वाला सीनेटर
15. निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक निकाय है?
(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (ब) राष्टï्रीय अल्पसंख्यक आयोग (स) राष्टï्रीय महिला आयोग (द) योजना आयोग
16. डेविड हेयर और एलेक्जैंडर डफ के साथ मिलकर निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना की?
(अ) हेनरी लुइस विवियन डेरोजिओ (ब) ईश्वर चंद्र विद्यासागर (स) केशब चंद्र सेन (द) राजा राममोहन राय
17. आजादी के पहले भारत में कृषि दासता का मुख्य कारण क्या था?
(अ) नकली हस्ताक्षर (ब) भू राजस्व की अधिक वसूली (स) भू राजस्व की अदायगी के लिए लिए गए ऋण पर लगने वाली ऊंची ब्याज दर (द) झूठी लेखा पद्घति
18. 1855 ई. में निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत की पहली जूट मिल की स्थापना की गई?
(अ) बम्बई (ब) सिरसा, बंगाल (स) चटगांव, बंगाल (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
19. निम्नलिखित घटनाओं में किसने 20 वीं सदी के भारतीय उद्योगों को कुछ समय के लिए स्वर्णयुग में पहुंचा दिया?
(अ) स्वदेशी आंदोलन (ब) प्रथम विश्वयुद्घ (स) औद्योगिक आयोग का गठन (द) इनमें से कोई नहीं
20. पौधों की उपज के लिए निम्न में से कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी होती है?
(अ) बलुई (ब) दोमट (स) चिकनी (द) भूरी मिट्टïी
21. निम्नलिखित में से किस फसल को जल भराव की आवश्यकता होती है?
(अ) चाय (ब) कॉफी (स) चावल (द) गन्ना
22. वह देश कौन सा है, जो अपने लघुस्तरीय, ऊंची लागत वाले सूक्ष्म औद्योगिक सामानों के लिए अच्छी तरह जाना जाता है?
(अ) पोलैण्ड (ब) स्विट्जरलैण्ड (स) फ्रांस (द) जर्मनी
23. भारतीय संविधान में अन्य देशों के संविधानों से कुछ विशिष्टïताओं को लिया गया है, किस देश का राज्य के नीति निदेशक तत्व के निर्माण में योगदान है?
(अ) फ्रांस (ब) आयरलैंड (स) जापान (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
24. घुड़सवारी का खेल परिसर किस नाम से जाना जाता है?
(अ) एरीना (ब) ग्रीन्स (स) वेलोड्रम (द) डायमण्ड
25. स्केटिंग खेले जाने वाले परिसर को क्या कहा जाता है?
(अ) रिंग (ब) रिंक (स) एरीना (द) ग्रीन्स
26. तैराकी का खेल परिसर है?
(अ) ट्रैक (ब) फील्ड (स) पूल (द) एरीना
---------
सही जवाब- 1.(स) कुंद्रेमुख क्षेत्र, 2.(ब) ताप्ती नदी, 3.(अ) कोयना, 4.(द) पेट्रोलियम पदार्थ, 5.(स) सूडान तुल्य, 6.(द) दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया में, 7.(स) न्यू इंग्लैंड प्रदेश में, 8.(स)संयुक्त राज्य अमेरिका, 9.(अ)अनुच्छेद 20 में, 10.(अ)अमत्र्य सेन द्वारा, 11.(ब) शिशु मृत्यु दर, 12.(स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू, 13.(अ)भारत, 14.(अ) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, 15.(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, 16.(द) राजा राममोहन राय, 17.(स) भू राजस्व की अदायगी के लिए लिए गए ऋण पर लगने वाली ऊंची ब्याज दर, 18.(ब) सिरसा, बंगाल, 19.(ब) प्रथम विश्वयुद्घ, 20.(ब) दोमट, 21.(स) चावल, 22.(ब) स्विट्जरलैण्ड, 23.(ब)आयरलैंड, 24.(अ) एरीना, 25.(ब) रिंक, 26.(स) पूल।
ज्ञान की देवी सरस्वती को ही वाग्देवी के रूप में पूजा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म में भी वाग्देवी की पूजा-अर्चना का उल्लेख तथा मां शारदा की प्रतिमा अंकन की परंपरा रही है।
बंगाल में विशेष रूप से सरस्वती को पूज्य माना जाता है। सरस्वती का उल्लेख वैदिक साहित्य में एक नदी और एक देवी दोनों रूपों में आता है। भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार में विजेता पुरस्कार की धनराशि, प्रशस्तिपत्र के अलावा वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा दी जाती है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार में प्रतीक स्वरूप दी जाने वाली वाग्देवी का कांस्य प्रतिमा मूलत: धार, मालवा के सरस्वती मंदिर में स्थित प्रतिमा की अनुकृति है। इस मंदिर की स्थापना विद्याव्यसनी राजा भोज ने 1035 ईस्वी में की थी। अब यह प्रतिमा ब्रिटिश म्यूजिय़म लंदन में है। भारतीय ज्ञानपीठ ने साहित्य पुरस्कार के प्रतीक के रूप में इसको ग्रहण करते समय शिरोभाग के पाश्र्व में प्रभामंडल सम्मिलित किया है। इस प्रभामंडल में तीन रश्मिपुंज हैं जो भारत के प्राचीनतम जैन तोरण द्वार (कंकाली टीला, मथुरा) के रत्नत्रय को निरूपित करते हैं। हाथ में कमंडलु, पुस्तक, कमल और अक्षमाला ज्ञान तथा आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के प्रतीक हैं।
कम्प्यूटर असिस्टेड सर्जरी यानी कैस, ऑर्थेराइटिस अर्थात घुटनों के दर्द का आधुनिक इलाज है। घुटना - प्रत्यारोपण की यह तकनीक आजकल लाकेप्रिय हो रही है। यह तकनीक कम्प्यूटर पर आधारित है।
50 से अधिक आयु के बाद घुटनों में दर्द का शिकायत होना आम हो गया है। रोग के गंभीर होने पर मरीज का चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। औषधियों से रोग का स्थायी हल नहीं निकल पाता है। इस स्थििित से निपटने के लिए घुटना प्रत्यारोपण के क्षेत्र में नई क्रांतिकारी तकनीक के रूप में कम्प्यूटर असिस्टेड सर्जरी को देखा जा रहा है। इस पद्धति से घुटने के दर्द का इलाज काफी सरल हो गया है।
इस ऑपरेशन में सर्जन को शल्य क्रिया से पहले और सर्जरी के दौरान सर्जन को कम्प्यूटर से पर्याप्त सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसलिए इस पद्धति के दौरान ऑपरेशन में थोड़ी सी चूक होने का संभालना नगण्य हो जाती है। ऑपरेशन की प्रक्रिया इतनी सहज ढंग से होती है कि रोगी को बाद में यह अनुभव ही नहीं होता है कि उसका घुटना बदल दिया गया है। ऑपरेशन के दारान रक्तस्राव भी न के बराबर होता है और शरीर के अन्य भागों पर इसका दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इस ऑपरेशन के बाद व्यक्ति जॉगिंग, साइक्लिंग और अन्य खेलों में भी भाग ले सकता है।
सदाफूली या सदाबहार या सदा सुहागिन बारहों महीने खिलने वाले फूलों का एक पौधा है। इसकी आठ जातियां हैं। इनमें से सात मेडागास्कर में तथा आठवीं भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम केथारेन्थस है। भारत में पाई जाने वाली प्रजाति का वैज्ञानिक नाम केथारेन्थस रोजस है। सदाफूली में सबसे चमत्कृत करने वाली बात है कि यह बारूद जैसे पदार्थ को भी निष्क्रिय करने की क्षमता रखता है।
मेडागास्कर मूल की यह फूलदार झाड़ी भारत में कितनी लोकप्रिय है इसका पता इसी बात से चल जाता है कि लगभग हर भारतीय भाषा में इसको अलग नाम दिया गया है- उडिय़ा में अपंस्कांति, तमिल में सदाकाडु मल्लिकइ, तेलुगु में बिल्लागैन्नेर्स, पंजाबी में रतनजोत, बांग्ला में नयनतारा या गुलफिरंगी, मराठी में सदाफूली और मलयालम में उषामालारि।
विकसित देशों में रक्तचाप शमन की खोज से पता चला कि सदाबहार झाड़ी में यह क्षार अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए अब यूरोप भारत चीन और अमेरिका के अनेक देशों में इस पौधे की खेती होने लगी है। अनेक देशों में इसे खांसी, गले की खऱाश और फेफड़ों के संक्रमण की चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता है। सबसे रोचक बात यह है कि इसे मधुमेह के उपचार में भी उपयोगी पाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सदाबहार में दर्जनों क्षार ऐसे हैं जो रक्त में शकर की मात्रा को नियंत्रित रखते है।
जब शोध हुआ तो सदाबहार के अनेक गुणों का पता चला - सदाबहार पौधा बारूद - जैसे विस्फोटक पदार्थों को पचाकर उन्हें निर्मल कर देता है। यह कोरी वैज्ञानिक जिज्ञासा भर शांत नहीं करता, बल्कि व्यवहार में विस्फोटक-भंडारों वाली लाखों एकड़ ज़मीन को सुरक्षित एवं उपयोगी बना रहा है। भारत में ही केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पौधा संस्थान द्वारा की गई खोजों से पता चला है कि सदाबहार की पत्तियों म विनिकरस्टीन नामक क्षारीय पदार्थ भी होता है जो कैंसर, विशेषकर रक्त कैंसर (ल्यूकीमिया) में बहुत उपयोगी होता है। आज यह विषाक्त पौधा संजीवनी बूटी का काम कर रहा है। बगीचों की बात करें तो 1980 तक यह फूलोंवाली क्यारियों के लिए सबसे लोकप्रिय पौधा बन चुका था, लेकिन इसके रंगों की संख्या एक ही थी- गुलाबी। 1998 में इसके दो नए रंग ग्रेप कूलर (बैंगनी आभा वाला गुलाबी जिसके बीच की आंख गहरी गुलाबी थी) और पिपरमिंट कूलर (सफेद पंखुरियां, लाल आंख) विकसित किए गए।
वर्ष 1991 में रॉन पार्कर की कुछ नई प्रजातियां बाज़ार में आईं। इनमें से प्रिटी इन व्हाइट और पैरासॉल को आल अमेरिका सेलेक्शन पुरस्कार मिला। इन्हें पैन अमेरिका सीड कंपनी द्वारा उगाया और बेचा गया। इसी वर्ष कैलिफोर्निया में वॉलर जेनेटिक्स ने पार्कर ब्रीडिंग प्रोग्राम की ट्रॉपिकाना शृंखला को बाज़ार में उतारा। इन सदाबहार प्रजातियों के फूलों में नए रंग तो थे ही, आकार भी बड़ा था और पंखुरियं एक दूसरे पर चढ़ी हुई थीं। 1993 में पार्कर जर्मप्लाज्म ने पैसिफक़ा नाम से कुछ नए रंग प्रस्तुत किए। जिसमें पहली बार सदाबहार को लाल रंग दिया गया। इसके बाद तो सदाबहार के रंगों की झड़ी लग गई और आज बाज़ार में लगभग हर रंग के सदाबहार पौधों की भरमार है।
यह फूल सुंदर तो है ही आसानी से हर मौसम में उगता है, हर रंग में खिलता है और इसके गुणों का भी कोई जवाब नहीं, शायद यही सब देखकर नेशनल गार्डेन ब्यूरो ने सन 2002 को इयर आफ़ विंका के लिए चुना। विंका या विंकारोज़ा, सदाबहार का अंग्रेज़ी नाम है।
पुदुचेरी राज्य के उत्तर पश्चिम में विल्लुपुरम जि़ले में यहां का सबसे सुंदर कि़ला शिंजी है। शिंजी कि़ला बहुत ही विशाल है। इसकी ऊंचाई लगभग 800 फीट है। यह विशाल कि़ला तीन पहाडिय़ों राजगिरी, कृष्णागिरी और चंद्रायन दुर्ग तक विस्तृत है। कि़ले का मुख्य हिस्सा राजगिरी पर्वत पर है जो इन तीनों पर्वतों में सबसे विशाल है। कि़ले के अंदर अन्नभंडार गृह, शस्त्रागार और मंदिर है।
दुर्ग का प्रवेश द्वार कल्याण महल के सामने है। 700 मी. की ऊंचाई पर एक पुल बना हुआ है जो कि़ले को दूसरी अन्य इमारतों से जोड़ता है। इतनी अधिक ऊंचाई से नीचे शिंजी नगर बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है। शुल्क देकर इस ऐतिहासिक कि़ले को भीतर से भी देख सकते हैं।
हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सिद्ध हुई है कि नियमित रूप से मशरूम के सेवन से डायबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। विशेषज्ञों का कहना है कि मशरूम में न्यूट्रिश्नल तत्व तो बहुत अधिक होते ही हैं और साथ शर्करा इसमें बिल्कुल नहीं होता।
विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज़ के रोग में मशरूम के सेवन से रक्त में पाई जाने वाली शर्करा को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि मशरूम में कैंसर, एचआइवी संक्रमण और कई घातक रोगों के उपचार के गुण मौजूद हैं। शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि यदि आप वजऩ घटाने के लिए डाइटिंग और व्यायाम पर विशेष ध्यान देते हैं तो आपको आहार में नियमित रूप से मशरूम का सेवन करना अतिआवश्यक है। इससे आप सरलता से अपना वजऩ कम कर सकते हैं।
शलाका सम्मान हिंदी अकादमी को ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। हिन्दी जगत में सशक्त हस्ताक्षर के रूप में विख्यात तथा हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाले मनीषी विद्वानों, हिन्दी के विकास तथा संवर्धन में सतत संलग्न कलम के धनी, मानव मन के चितरों तथा मूर्धन्य साहित्यकारों के प्रति अपने आदर और सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए हिन्दी अकादमी प्रतिवर्ष एक श्रेष्ठतम साहित्यकार को शलाका सम्मान से सम्मानित करती है।
यह पुरस्कार वर्ष 1986 से दिए जा रहे हैं। वर्ष 1986-87 के लिए पहला शलाका सम्मान साहित्यकार डॉ. रामविलास शर्मा को दिया गया ।
1. प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) के.सी. नियोगी (ब) के. संथानम (स) ए. के. चंद्रा (द) जे.एम. शेलेट
2. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या है?
(अ) निर्धनता का उन्मूलन (ब) समाविष्ट आर्थिक वृद्धि (स) सामाजिक न्याय के साथ विकास (द) अल्पसंख्यकों का विकास
3. प्लानिंग एंड पुअर पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) डेविड रिकार्डो (ब) बी.एस. मिन्हास (स) गुन्नार मिर्डल (द) जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
4. इंडिया इज फोर सेल नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
(अ) विक्रम सेठ (ब) खुशवंत सिंह (स) शोभा डे (द) चित्रा सुब्रह्मण्यम
5. पिंगो स्थलाकृति निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाई जाती है?
(अ) मरुस्थलीय (ब) समुद्र तटीय (स) परिहिमानी (द) अगाधसागरीय
6. निम्नलिखित में से किसको आकाशी स्तंभ कहा जाता है?
(अ) स्टैलेग्टाइट (ब) स्टैलैग्माइट (स) कंदरा स्तंभ (द) ननाटक
7. निम्र गुप्त शासकों में से किसने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह बाकाटक शासक रूद्रसेन द्वितीय से किया था?
(अ)चंद्रगुप्त प्रथम ने (ब)समुद्रगुप्त ने (स) रामगुप्त ने (द)चन्द्रगुप्त द्वितीय ने
8. निम्र राष्ट्रकूट-शासकों में से किसने एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ)गोविन्द द्वितीय ने (ब) गोविन्द तृतीय ने (स)कृष्ण प्रथम ने (द) ध्रुव ने
9. यदि किसी देश को किसी अवधि में चालू खाते में शेष राशि पर घात होता है तो
(अ) उस अवधि में उस देश को अर्जित राशि की अपेक्षा में विदेशी राशि अधिक खर्च हो जाती है (ब)उस अवधि में देश में वस्तुओं के आयात का मूल्य देश के निर्यात के मूल्य से अधिक होता है (स)उस अवधि में देश का विदेशों से अधिक निवेश होता है (द)उस अवधि में देश का सरकारी आयात, निर्यात से अधिक होता है
10. वर्षा की सर्वाधिक विरलता निम्नलिखित में से कहां पायी जाती है?
(अ) लेह (ब) जैसलमेर (स) जोधपुर (द) बीकानेर
11. यदि भारत में कर्क रेखा के स्थान पर विषुवत् रेखा होती, तो यहां की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता?
(अ) अधिक ताप एवं कम वर्षा (ब) अधिक ताप एवं अधिक वर्षा (स) कम ताप एवं कम वर्षा (द) कम ताप एवं अधिक वर्षा
12. भारत का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है, पर इसे एक उष्ण कटिबंधीय देश कहते हैं, क्योंकि?
(अ) कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है (ब) भारत के निवासी उष्ण कटिबंध से आए हैं (स) जनसंख्या का अधिक घनीकरण उष्ण कटिबंधीय भाग में है (द) देश की जलवायु का निर्धारण उष्ण कटिबंधीय मानसून से होता है
13. भारत की सर्वाधिक वर्षा मुख्यत: प्राप्त होती है?
(अ) उत्तर-पूर्वी मानसून से (ब) वापस होती मानसून से (स) दक्षिण-पश्चिम मानसून से (द) संवाहनिक वर्षा से
14. निम्नलिखित में से कौन सा एक स्थान सबसे कम वर्षा प्राप्त करता है?
(अ) बीकानेर (ब) लेह (स) जोधपुर (द) जैसलमेर
15. संसार में सबसे अधिक भेड़ें किस प्राकृतिक प्रदेश में मिलते हैं?
(अ) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश (ब) टैगा प्रदेश (स) प्रेयरी प्रदेश (द) भूमध्सागरीय प्रदेश
16. दक्षिण पूर्वी एशिया के अधिकांश देश किस प्राकृतिक प्रदेश के अंतर्गत आते हैं?
(अ) शीतोष्ण कटिबंधीय तृण प्रदेश (ब) मानसूनी प्रदेश (स) उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश (द) सवाना प्रदेश
17. निम्न में से किसे मक्का का जन्म स्थान माना जाता है?
(अ) ब्राजील (ब) यूक्रेन (स) मध्य अमेरिका (द) भारत
18. अमेरिकी कृषि का हृदय तथा विश्व में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कृषि प्रदेश है?
(अ) मक्के की पेटी (ब)कपास की पेटी (स) डेयरी मेखला (द) शाक कृषि मेखला
19. पश्चिम एशिया का कौन सा देश उच्च कोटि के मोचा कहवा के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) ओमान (ब) यमन (स) जॉर्डन (द) संयुक्त अरब अमीरात
20. भारतीय संविधान में हिंदी को कहा गया है?
(अ) राष्ट्रभाषा (ब) देशभाषा (स) राजभाषा (द) देवभाषा
21. राजभाषा आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) बी.जी. शेखर (ब) फजल अली (स) के.एम. पणिक्कर (द) हृदयनाथ कुंजरू
22. उर्दू किस भाषा का शब्द है?
(अ) तुर्की (ब) फारसी (स) अरबी (द) संस्कृत
23. मुगल काल में किस भाषा को रेख्तां कहा गया है?
(अ) उर्दू (ब) फारसी (स) तुर्की (द) अरबी
24. दक्षिण भारत की प्राचीन भाषा कौन सी है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगू (स) बांग्ला (द) मराठी
25. केरल की राजकीय भाषा है?
(अ) कन्नड़ (ब) तमिल (स) मलयालम (द) तेलुगू
24. निम्रलिखित में से कौन-सा पौधा औषधिक महत्व का है?
(अ)सोयाबीन (ब) पॉपी (स) बाजरा (द) मटर
25. जब किसी द्रव का वाष्पीकरण होता है, तब कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) उसका तापमान बढ़ेगा (ब)उसका तापमान घटेगा (स)उसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा (द)उसका तापमान तेजी से बढ़ेगा
28. बच्चे की सामान्य सेहत के बारे में किस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है?
(अ)बाल, नाखून व चमड़ी देखकर (ब) संपूर्ण परीक्षण के द्वारा (स) कुछ परीक्षण करके (द) इनमें से कोई नहीं
---
सही जवाब- 1.(अ) के.सी. नियोगी, 2.(ब) समाविष्ट आर्थिक वृद्धि, 3.(ब) बी.एस. मिन्हास, 4.(द)चित्रा सुब्रह्मण्यम, 5.(स) परिहिमानी, 6.(अ) स्टैलेग्टाइट, 7.(द)चंद्रगुप्त द्वितीय ने, 8.(स)कृष्ण प्रथम ने, 9.(अ)उस अवधि में उस देश को अर्जित राशि की अपेक्षा में विदेशी राशि अधिक खर्च हो जाती है, 10.(अ) लेह, 11.(ब) अधिक ताप एवं अधिक वर्षा, 12.(द) देश की जलवायु का निर्धारण उष्ण कटिबंधीय मानसून से होता है, 13.(स)दक्षिण-पश्चिम मानसून से, 14.(द) जैसलमेर, 15.(स) प्रेयरी प्रदेश, 16.(ब) मानसूनी प्रदेश, 17.(स) मध्य अमेरिका, 18.(अ) मक्के की पेटी, 19.(ब) यमन, 20.(स) राजभाषा, 21.(अ) बी.जी. शेखर, 22.(अ) तुर्की, 23.(अ) उर्दू , 24.(अ) तमिल, 25.(स) मलयालम,26. (ब) पॉपी, 27.(ब) उसका तापमान घटेगा, 28.(अ)बाल, नाखून व चमड़ी देखकर।
स्वस्तिक या स्वास्तिक का भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व है। हर शुभ कार्य की शुरुआत स्वस्तिक बनाकर ही की जाती है। यह मंगलभावना और सुख सौभाग्य का द्योतक है। इसे सूर्य और विष्णु का प्रतीक माना जाता है। ऋग्वेद में स्वस्तिक के देवता सवृन्त का उल्लेख है। सविन्त सूत्र के अनुसार इस देवता को मनोवांछित फलदाता सम्पूर्ण जगत का कल्याण करने और देवताओं को अमरत्व प्रदान करने वाला कहा गया है। सिद्धांतसार के अनुसार उसे ब्रह्माण्ड का प्रतीक माना जाता है। इसके मध्यभाग को विष्णु की नाभि चारों रेखाओं को ब्रह्मा जी के चार मुख चार हाथ और चार वेदों के रूप में निरूपित करने की भावना है।
देवताओं के चारों ओर घूमने वाले आभामंडल का चिन्ह ही स्वस्तिक के आकार का होने के कारण इसे शास्त्रों में शुभ माना जाता है। स्वस्तिक का अर्थ है - क्षेम, मंगल इत्यादि प्रकार की शुभता एवं क अर्थात कारक या करने वाला। इसलिए देवता का तेज शुभ करनेवाला - स्वस्तिक करने वाला है और उसकी गति सिद्ध चिन्ह स्वस्तिक कहा गया है।
स्वस्तिक को भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के अन्य कई देशों में विभिन्न स्वरूपों में मान्यता प्राप्त है। जर्मनी, यूनान, फ्रांस, रोम, मिस्त्र, ब्रिटेन, अमरीका, स्कैण्डिनेविया, सिसली, स्पेन, सीरिया, तिब्बत, चीन, साइप्रस और जापान आदि देशों में भी स्वस्तिक का प्रचलन है। स्वस्तिक की रेखाओं को कुछ विद्वान अग्नि उत्पन्न करने वाली अश्वत्थ तथा पीपल की दो लकडिय़ां मानते हैं। प्राचीन मिस्त्र के लोग स्वस्तिक को निर्विवाद, रूप से काष्ठ दण्डों का प्रतीक मानते हैं। यज्ञ में अग्नि मंथन के कारण इसे प्रकाश का भी प्रतीक माना जाता है। अधिकांश लोगों की मान्यता है कि स्वस्तिक सूर्य का प्रतीक है। जैन धर्मावलम्बी अक्षत पूजा के समय स्वस्तिक चिह्न बनाकर तीन बिन्दु बनाते हैं। पारसी उसे चतुर्दिक दिशाओं एवं चारों समय की प्रार्थना का प्रतीक मानते हैं। व्यापारी वर्ग इसे शुभ-लाभ का प्रतीक मानते हैं। बहीखातों में ऊपर की ओर श्री लिखा जाता है। इसके नीचे स्वस्तिक बनाया जाता है। इसमें न और स अक्षर अंकित किया जाता है जो कि नौ निधियों तथा आठों सिद्धियों का प्रतीक माना जाता है।
ऐतिहासिक साक्ष्यों में स्वस्तिक का महत्व भरा पड़ा है। मोहन जोदड़ो, हड़प्पा संस्कृति, अशोक के शिला लेखों, रामायण, हरवंश पुराण महाभारत आदि में इसका अनेक बार उल्लेख मिलता है। दूसरे देशों में स्वस्तिक का प्रचार महात्मा बुद्ध की चरण पूजा से बढ़ा है। तिब्बती इसे अपने शरीर पर गुदवाते हैं तथा चीन में इसे दीर्घायु एवं कल्याण का प्रतीक माना जाता है। विभिन्न देशों की रीति-रिवाज के अनुसार पूजा पद्धति में परिवर्तन होता रहता है। सुख समृद्धि एवं रक्षित जीवन के लिए ही स्वस्तिक पूजा का विधान है।
ऐलेजिक एसिड 46 विभिन्न फल और मेवों जैसे ब्लैक बेरी, रसबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रेनबेरी, अंगूर, अनार, ब्लूबेरी और अखरोट आदि में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पॉलीफिनोलिक यौगिक है।
हमारे शरीर की स्वस्थ कोशिकाएं लगभग 120 दिन जीवित रहती हैं, उसके बाद पूर्व निर्धारित योजनाबद्ध तरीके से स्वत: मर जाती हैं। इस प्रक्रिया को ऐपोप्टोसिस कहते हैं। शरीर इन मरने वाली कोशिकाओं की जगह नई कोशिकाएं बना देता है। लेकिन कैंसर कोशिकाएं मरती नहीं हैं और निरंतर विभाजित होकर बढ़ती रहती हैं। ऐलेजिक एसिड स्वस्थ कोशिकाओं को हानि पहुंचाए बिना कैंसर कोशिकाओं में रुकी हुई ऐपोप्टोसिस की क्रिया को पुन: शुरू कर देता है। जबकि कीमो और रेडियो स्वस्थ और कैंसर दोनों कोशिकाओं को नष्ट करती है। इसलिए ऐलेजिक एसिड का प्रयोग करना ही विवेकपूर्ण निर्णय है। ऐलेजिक एसिड एक बलवान एंटीऑक्सीडेंट है। यह कैंसर कोशिकाओं के विभाजन को 48 घंटे में रोक देता है। यह स्तन, अग्न्याशय, भोजन नली, त्वचा, आंत और प्रोस्टेट कैंसर में कैंसर कोशिकाओं की रुकी हुई सामान्य मृत्यु या एपोप्टोसिस को 72 घंटे में शुरू कर देता है, इस तरह कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि पर नियंत्रण करता है। यह कैंसर के रक्षक पी-53 जीन को नष्ट होने से बचाता है। यह कोशिका के डी.एन.ए. को विकृत (म्यूटेशन) होने से रोकने में सक्षम है। यह ह्यूमन पेपिलोमा वायरस में एपोप्टोसिस को बढ़ता है।
ब्लूबेरी और बिलबेरी में एक शक्तिशाली फ्लेवोनॉयड ऐंथोसायनिन और क्यूरसेटिन भी काफी मात्रा में होते है जो एक बलवान एंटीऑक्सीडेंट है और विशिष्ट प्रोटीन्स से जुड़ कर कोशिका-विभाजन में सहायक काइनेज एंजाइम्स को निष्क्रिय करते हैं। इस तरह कैंसर के उपचार में बहुत उपयोगी पाए गए हैं।
एलेन ऑक्टेवियन ह्यूम (ए.ओ. ह्यूम) मूलत: एक अंग्रेज थे जिन्होंने वर्ष 1849 में बंगाल में सिविल सर्विस के रूप में नौकरी की शुरुआत की। उन्होंने भारत में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
वे एक उदारवादी विचारधारा के प्रशासक थे। उनका मानना था कि अंग्रेज सरकार भारतीयों के प्रति अपने उत्तरदायित्व का पालन उचित ढंग से नहीं कर रही थी। ह्यूम अपनेे इसी प्रकार के विचारों के कारण अंग्रेजी सरकार को खटकने लगे। अंतत: 1882 में वे सेवानिवृत होकर शिमला में जाकर रहने लगे। भारतीयों की समस्या का समाधान करने के लिए ह्यूम भारत में राष्ट्रीय स्तर की संस्था की स्थापना की जरूरत महसूस करने लगे। इसी कारण उन्होंने 1884 में इंडियन नेशनल यूनियन की स्थापना की। 1885 ई. में इसी संस्था का नाम बदलकर इंडियन नेशनल कांग्रेस रखा गया। उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। इस पद पर वे वर्ष 1907 तक कार्य करते रहे। ह्यूम के कांग्रेस की स्थापना किए जाने के अत्यंत दूरगामी परिणाम हुए। भारत को स्वतंत्र कराने में इस संस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किए।
आषाढ़ का एक दिन सन 1958 में प्रकाशित और नाटककार मोहन राकेश द्वारा रचित एक हिंदी नाटक है। इसे कभी-कभी हिंदी नाटक के आधुनिक युग का प्रथम नाटक कहा जाता है। वर्ष 1959 में इसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नाटक होने के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया और कईं प्रसिद्ध निर्देशक इसे मंच पर ला चुकें हैं। वर्ष 1971 में निर्देशक मणि कौल ने इस पर आधारित एक फि़ल्म बनाई जिसने आगे जाकर साल की सर्वश्रेष्ठ फि़ल्म का फि़ल्मफ़ेयर पुरस्कार जीत लिया।
आषाढ़ का एक दिन की प्रत्यक्ष विषयवस्तु कवि कालिदास के जीवन से संबंधित है। किन्तु मूलत: वह उसके प्रसिद्ध होने के पहले की प्रेयसी का नाटक है-एक सीधी-सादी समर्पित लडक़ी की नियति का चित्र, जो एक कवि से प्रेम ही नहीं करती, उसे महान होते भी देखना चाहती है। महान वह अवश्य बनता है, पद इसका मूल्य मल्लिका अपना सर्वस्व देकर चुकाती है। अंत में कालिदास भी उसे केवल अपनी सहानुभूति दे पाता है, और चुपके से छोडक़र चले जाने के अतिरिक्त उससे कुछ नहीं बन पड़ता। मल्लिका के लिए कालिदास उसके संपूर्ण व्यक्तित्व के, जीवन में, साथ एकाकार सुदूर स्वप्न की तरह है; कालिदास के लिए मल्लिका उसके प्रेरणादायक परिवेश का एक अत्यन्त जीवंत तत्व मात्र। अनन्यता और आत्मलिप्तता की इस विसदृश्यता में पर्याप्त नाटकीयता है, और मोहन राकेश जिस एकाग्रता, तीव्रता और गहराई के साथ उसे खोजने और व्यक्त करने में सफल हुए हैं वह हिन्दी नाटक के लिए सर्वथा अपरिचित है।