सामान्य ज्ञान
भागवत पुराण हिन्दुओं के अ_ारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवतम् या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य वण्र्य विषय भक्ति योग है, जिसमे कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरुपण भी किया गया है। परंपरागत तौर पर इस पुराण का रचयिता वेद व्यास को माना जाता हैं।
श्रीमदभागवत भारतीय वाङ्मय का मुकुटमणि है। भगवान शुकदेव द्वारा महाराज परीक्षित को सुनाया गया भक्तिमार्ग का तो मानो सोपान ही है। इसके प्रत्येक श्लोक में श्रीकृष्ण-प्रेमकी सुगन्धि है। इसमें साधन-ज्ञान, सिद्धज्ञान, साधन-भक्ति,सिद्धा-भक्ति, मर्यादा-मार्ग, अनुग्रह-मार्ग, द्वैत, अद्वैत समन्वय के साथ प्रेरणादायी विविध उपाख्यानों का अद्भुत संग्रह है। भागवत पुराण में महर्षि सूत गोस्वामी उनके समक्ष प्रस्तुत साधुओं को एक कथा सुनाते हैं। साधु लोग उनसे विष्णु के विभिन्न अवतारों के बारे में प्रश्न पूछते हैं। सुत गोस्वामी कहते हैं कि यह कथा उन्होंने एक दूसरे ऋषि शुकदेव से सुनी थी। इसमें कुल बारह सकन्ध हैं। प्रथम काण्ड में सभी अवतारों को सारांश रूप में वर्णन किया गया है।
खस यानी वेटीवर , यह एक प्रकार की झाड़ीनुमा घास है, जो केरल और अन्य दक्षिण भारतीय प्रांतों में उगाई जाती है। वेटीवर तमिल शब्द है। दुनिया भर में यह घास अब इसी नाम से जानी जाती है। हालांकि उत्तरी और पश्चिमी भारत में इसके लिए खस शब्द का इस्तेमाल ही होता है। इस घास की ऊपर की पत्तियों को काट दिया जाता है और नीचे की जड़ से खस के परदे तैयार किए जाते हैं। बताते हैं कि इसके करीब 75 प्रभेद हैं, जिनमें भारत में वेटीवेरिया जाईजेनियोडीज अधिक उगाया जाता है।
भारत में उगने वाली इस घास की ओर दुनिया का ध्यान 1987 में विश्वबैंक के दो कृषि वैज्ञानिकों के जरिए गया। इसकी काफी रोचक कहानी है। विश्वबैंक के कृषि वैज्ञानिक रिचर्ड ग्रिमशॉ और जॉन ग्रीनफिल्ड मृदा क्षरण पर रोक के उपाय की तलाश में थे। इसी दौरान उनका भारत में आना हुआ और उन्होंने कर्नाटक के एक गांव में देखा कि वहां के किसान सदियों से मृदा क्षरण पर नियंत्रण के लिए वेटीवर उगाते आए हैं। उन्होंने किसानों से ही जाना कि इसकी वजह से उनके गांवों में जल संरक्षण भी होता था तथा कुओं को जलस्तर ऊपर बना रहता था।उसके बाद से विश्व बैंक के प्रयासों से दुनिया भर में वेटीवर को पर्यावरण संरक्षण के उपयोगी साधन के रूप में काफी लोकप्रियता मिली है।
वैसे खस का इस्तेमाल सिर्फ ठंडक के लिए ही नहीं होता, आयुर्वेद जैसी परंपरागत चिकित्सा प्रणालियों में औषधि के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इससे तेल बनता है और इत्र जैसी खुशबूदार चीजों में भी इसका उपयोग होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पर्यावरण के खतरों से निबटने में सक्षम एक बहुउपयोगी पौधे के रूप में आज दुनिया के विभिन्न देशों में इस पौधे के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ रही है। मृदा संरक्षण और जल संरक्षण में उपयोगी होने के साथ यह दूषित जल को भी शुद्ध करता है।
दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में खोला गया है। विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत को इंटरनेट पर उपलब्ध कराने के अंतर्राष्ट्रीय साझे प्रयास का यह अच्छा उदाहरण है।
पाठक www.wdl.org पर जाकर दुनिया की तमाम दुर्लभ पुस्तकें पढ़ सकते हैं। यह 19 देशों के पुस्तकालयों के सहयोग से साकार हुआ है। अमेरिकी कांग्रेस के वाशिंगटन स्थित पुस्तकालय और मिस्र के एलेक्जेण्ड्रिया पुस्तकालय ने मिलकर इसे विकसित किया है, और इसे यूनेस्को के पेरिस कार्यालय से लांच किया गया है।
हालांकि यह ऐसा पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रयास नहीं है। इंटरनेट सर्च इंजिन गूगल ने 2004 में ऐसा ही प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके अलावा यूरोपीय संघ ने नवंबर, 2008 में अपना डिजिटल पुस्तकालय शुरू किया था यूनेस्को के इस नये पुस्तकालय के जरिए उपयोगकर्ताओं को विश्व की सात भाषाओं में दुर्लभ पुस्तकें, मानचित्र, पाण्डुलिपियां और वीडियो मिल सकते है और दूसरी भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध है।
उटविलर स्पैटलौबर सेब की एक प्रजाति है। लगभग विलुप्त हो रही प्रजाति का साधारण-सा दिखने वाला यह खट्टा सेब इन दिनों खूब चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि इस ‘सुपर एप्पल’ के सत्व से चमड़े की झुर्रियां मिटती हैं, मानव कोशिकाओं की जीवन-अवधि लंबी होती है और झड़े हुए बाल फिर से उग सकते हैं।
स्विटजरलैंड के दूरस्थ हिस्से में गिनती के रह गए एक पेड़ पर उगने वाला उटविलर स्पैटलौबर नामक यह दुर्लभ सेब दूसरी अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक (लगभग चार महीने) समय तक टिकाउ रहता है। पर इसके कसैले स्वाद के कारण इसकी मांग नहीं रही और इसके वृक्षों की संख्या इस कदर घटती गयी कि स्विटजरलैंड में अब मात्र 20 पेड़ रह गए हैं।
कहा जा रहा है कि सीरम और क्रीम में इस्तेमाल की जा रहीं इस सेब की स्टेम कोशिकाएं मानव चमड़ी की स्टेम कोशिकाओं को उत्तेजित करती हैं और इस तरह चमड़ी पर जल्द झुर्रियां नहीं आतीं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सौंदर्य प्रसाधनों की दुनिया में इस सेब को उम्र रोकने के क्षेत्र में एक उत्साहजनक सफलता माना गया है तथा अमेरिका, यूरोप व एशिया की तकरीबन 100 सौंदर्य कंपनियों ने इसका इस्तेमाल शुरू किया है।
1. युद्ध में विशेष पराक्रम दिखाने वाले योद्धा को कौन सी उपाधि दी जाती थी?
(अ) क्षत्रिय शिखामणि (ब) वेडेक्कार (स) महादण्डनायक (द) धर्मभट्ट
2. परैया का अर्थ क्या है?
(अ) ब्राह्मण (ब) अछूत (स) क्षत्रिय (द) वैश्य
3. चोल काल में सोने के सिक्के कहलाते थे?
(अ) कुलंजु (ब) काशु (स) रूपक (द) दीनार
4. चोल काल में राज्य की स्वामित्व वाली भूमि कहलाती थी?
(अ)प्रभुमान्यम् (ब)देवदान (स)ब्रह्मदेव (द) इनमें से कोई नहीं
5. चीन में व्यापारिक दूत भेजनेवाले चोल सम्राट थे?
(अ) रामराज-प्रथम (ब) राजेंद्र प्रथम (स) कुलोत्तुंग चोल प्रथम (द) उपर्युक्त सभी
6. रूद्राम्बा किस राजवंश की प्रसिद्ध महिला शासक थी?
(अ) काकतीय (ब) यादव (स) होयसाल (द) पांड्य
7. कुतुबमीनार के कार्य को किसने पूरा किया था?
(अ) रजिया (ब) कुतुबुद्दीन ऐबक (स) इल्तुतमिश (द) बलबन
8. निम्नांकित में से दिल्ली का पहला तुगलक सुल्तान कौन था?
(अ) गयासुद्दीन तुगलक (ब) मलिक तुगलक (स) मुहम्मद बिन तुगलक (द) फिरोज तुगलक
9. पंजाब के हिंदूसाही राजवंश को किसने स्थापित किया?
(अ) वसुमित्र (ब) कल्लर (स) जयपाल (द) महिपाल
10. अलाई दरवाजा निम्नलिखित में से किसका मुख्य द्वार है?
(अ) जमातखाना मस्जिद (ब) सीरी (स) कुतुब मीनार (द) इनमें से कोई नहीं
11. ईरान के शाह और मुगल शासको के बीच झगड़े की जड़ क्या थी?
(अ) काबुल (ब) कंधार (स) कुंटूज (द) गजनी
12. मुमताज महल का असली नाम क्या था?
(अ) अर्जुमन्द बानो बेगम (ब) लाडली बेगम (स) मेहरून्निशा (द) रोशन आरा
13. अकबर ने सर्वप्रथम वैज्ञानिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था?
(अ) बुंदेलों से (ब) कछवाहों से (स) राठौड़ों से (द) सिसोदियों से
14. प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहां स्थित है?
(अ) आगरा में (ब) ग्वालियर में (स) झांसी में (द) जयपुर में
15. मुगल प्रशासन में जिले को किस नाम से जाना जाता था?
(अ) अहार (ब) दस्तूर (स) सूबा (द) सरकार
16. राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है?
(अ) भारत के उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायमूर्ति (ब) मुख्यमंत्री (स) लोकसभा का अध्यक्ष (द) राष्ट्रपति
17. स्वतंत्र भारत में निम्नलिखित में से कौन सी महिला किसी राज्य की पहली राज्यपाल थी?
(अ) श्रीमती सरोजिनी नायडू (ब) श्रीमती सुचेता कृपलानी (स) श्रीमती इंदिरा गांधी (द) श्रीमती विजयालक्ष्मी पंडित
18. राज्य के गवर्नर को कौन शपथ दिलाता है?
(अ) उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश (ब) उपराष्ट्रपति (स) भारत का मुख्य न्यायाधीश (द) राष्ट्रपति
19. ईसाइयों का गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?
(अ) ईसा मसीह की मृत्यु हुई थी (ब) ईसा मसीह का जन्म हुआ था (स) ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था (द) ईसवी सन् का प्रारंभ हुआ था
20. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है?
(अ) एलाइंस एयर इंडियन एयरलाइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है (ब)भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देश के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में से सात का प्रबंध करता है (स)भारत में नागरिक विमानन विनियमन को लागू करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नियामक संगठन है (द) नागर विमानन महानिदेशालय के कार्य हैं: मुख्य उड़ान पट्टी तथा टर्मिनल भवन की योजना बनाना और उनका निर्माण तथा विमान सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराना
21. भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली कब स्थानांतरित हुई?
(अ) 1916 (ब) 1909 (स) 1911 (द) 1914
22. नि: शुल्क व अनिवार्य शिक्षा के लिए गोखले का निधेयक कब पेश किया गया?
(अ) 1911 (ब) 1912 (स) 1913 (द) 1914
23. उपन्यास दुर्गेश नंदिनी के लेखक कौन हैं?
(अ) रवींद्रनाथ टैगोर (ब) तारकनाथ गंगोपाध्याय (स) स्वर्ण कुमारी (द) बंकिम चंद्र चटर्जी
24. भारतीय राजनीति में 1947 के बाद किस महिला ने सर्वाधिक योगदान दिया?
(अ) अरुणा आसफ अली (ब) कमला रानी सिंह (स) तारकेश्वरी सिन्हा (द) राबड़ी देवी
25. इनमें से कौन भारत में मुसलमानों की उच्च शिक्षा के लिए पथ प्रदर्शक बने?
(अ) अमीर अली (ब) बदरुद्दीन तैयबजी (स) सैयद अली खान (द) सर सैयद अहमद खां
26. लेक्चर्स फ्रॉम कोलंबो टू अल्मोड़ा निम्नलिखित में से किस एक के अनुभवों पर आधारित है?
(अ) वीर सावरकर (ब) एनीबेसेंट (स) रामकृष्ण परमहंस (द) स्वामी विवेकानंद
27. किस देश में भारतीय बैंकों की सर्वाधिक शाखाएं कार्यरत हैं?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) यूके (स) नेपाल (द) भूटान
28. भारत में सर्वाधिक शाखाएं किस विदेशी बैंक की है?
(अ) स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक (ब) सिटी बैंक (स) ए एण्ड जेड ग्रिण्डलेज बैंक (द) चाइना ट्रस्ट बैंक
29. खनिज तेल खपत की दृष्टि से विश्व का दूसरा देश है?
(अ) फ्रांस (ब) रूस (स) चीन (द) जापान
----
सही जवाब- 1.(अ) क्षत्रिय शिखामणि, 2.(ब) अछूत, 3.(अ) कुलंजु, 4.(अ)प्रभुमान्यम्, 5.(द) उपर्युक्त सभी, 6.(अ) काकतीय, 7.(स) इल्तुतमिश, 8.(अ) गयासुद्दीन तुगलक, 9.(ब) कल्लर, 10.(स) कुतुब मीनार, 11.(ब) कंधार, 12.(अ) अर्जुमन्द बानो बेगम, 13.(ब) कछवाहों से, 14.(ब) ग्वालियर में, 15.(द) सरकार, 16.(ब) मुख्यमंत्री, 17.(अ) श्रीमती सरोजिनी नायडू, 18.(अ) उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश, 19.(स)ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, 20.(अ) एलाइंस एयर इंडियन एयरलाइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है, 21.(स) 1911, 22.(अ)1911, 23.(द) बंकिम चंद्र चटर्जी, 24.(अ) अरुणा आसफ अली, 25.(द) सर सैयद अहमद खां, 26.(द) स्वामी विवेकानंद, 27.(ब) यूके, 28.(स) ए एण्ड जेड ग्रिण्डलेज बैंक, 29.(स) चीन।
हेनरी फोर्ड (30 जुलाई, 1863 - 7 अप्रैल, 1947) अमेरिका में फोर्ड मोटर कम्पनी के संस्थापक थे। वे आधुनिक युग की भारी मात्रा में उत्पादन के लिए प्रयुक्त असेम्ब्ली लाइन के जनक थे। उन्होंने मॉडल टी नामक गाड़ी निकाली जिसने यातायात एवं अमेरिकी उद्योग में क्रांति ला दी। वे महान आविष्कारक भी थे। उन्हें अमेरिका के 161 पेटेन्ट प्राप्त हुए थे।
फोर्ड कम्पनी के मालिक के रूप में वे संसार के सबसे धनी एवं विख्यात व्यक्तियों में से थे। उन्होंने अपनी अधिकांश सम्पत्ति फोर्ड फाउन्डेशन के नाम कर दिया और ऐसी व्यवस्था बना दी कि वह स्थायी रूप से उनके ही परिवार के नियंत्रण में बनी रहे। 16 वर्ष की उम्र में ये घर छोडक़र डिट्रॉइट चले गए। यहां कई कारखानों में काम करके उन्होंने यांत्रिक विद्या का ज्ञान प्राप्त किया। सन् 1886 में ये घर वापस आए, पिता की दी हुई 80 एकड़ भूमि पर बस गए और वहीं मशीन मरम्मत करने का एक कारखाना खोला।
सन् 1890 में उन्होंने डिट्रॉइट एडिसन इलेक्ट्रिक कंपनी में काम करना आरंभ किया और सन् 1893 में पेट्रोल से चलने वाली पहली गाड़ी बनाई, जिसमें चार हॉर्सपॉवर तक ऊर्जा उत्पन्न होती थी और जिसकी गति 25 मील प्रति घंटा थी। सन् 1893 में हेनरी फोर्ड ने दूसरी गाड़ी बनानी प्रारंभ की तथा सन् 1899 में इलेक्ट्रिक कंपनी की नौकरी छोडक़र डिट्रॉइट ऑटोमोबाइल कंपनी की स्थापना की। फिर इस कंपनी को छोडक़र ये दौड़ में भाग लेने वाली गाडिय़ां बनाने लगे जो काफी लोकप्रिय हुई और इसतरह से हेनरी सन् 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी स्थापित करने में सफल हुए।
उन्होंने डीयरबॉर्न में एक औद्योगिक संग्रहालय तथा एडिसन इंस्टिट्यूट ऑव टेक्नॉलोजी की स्थापना की। मृत्यु के पूर्व हेनरी ने अपनी संपत्ति का अधिकांश अपने नाम पर स्थापित जनहितैषी संस्था को दे दिया। यह संस्था संसार की लोकोपकारक संस्थाओं में सबसे धनी है। अपनी मृत्यु से दो वर्ष पूर्व ही हेनरी ने अपने पोते, हेनरी फोर्ड द्वितीय को कंपनी का अध्यक्ष बना दिया था।
1. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमे निहित है?
(अ) जनता (ब) मतदाता (स) राष्ट्रपति (द) संसद
2. भारत की संप्रभुता, एकता तथा अखंडता बनाए रखने तथा उसकी रक्षा करने का प्रावधान किया गया है?
(अ) प्रस्तावना में (ब) मूल अधिकार में (स) नीति निर्देशक सिद्धांत में (द) मूल कर्तव्य में
3. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई, उनकी आगे व्याख्या की गई है?
(अ) मूल अधिकारों के अध्याय में (ब) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में (स) मूल अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में (द) संविधान के पाठ में कहीं नहीं
4. राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है?
(अ) राष्ट्रपति का (ब) गृहमंत्री का (स) प्रधानमंत्री का (द) मुख्यमंत्री का
5. जम्मू कश्मीर में राज्यपाल को कौन नियुक्त करता है?
(अ) राज्य का मुख्यमंत्री (ब) भारत का राष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
6. मिर्च में पाया जाने वाला कौन-सा रसायन अग्राशय के ट्यूमर के लिए लाभदायक होता है?
(अ)इनहिबीटाइनिन (ब) क्रिस्टेलाइसीन (स) नियोजेमीगुइन (द) किपसाइसिन
7. ओलंपिक खेलों में किस खेल के लिए वैल बार्कर कप प्रदान किया जाता है?
(अ)तैराकी (ब) मुक्केबाजी (स) लम्बी कूद (द) ऊंची कूद
8. माक्र्स और एंजल्स द्वारा लिखित दि कम्यूनिस्ट मेनिफेस्टो की प्रधान विषय-वस्तु क्या है?
(अ) उत्पादन के साधन (ब) राज्य का सिद्धान्त (स)राज्य का उन्मूलन (द) वर्ग संघर्ष
9. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि किसके पास है?
(अ) संसद (ब) राष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) विधि मंत्रालय
10. भूदान आंदोलन किसने प्रारंभ किया था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जयप्रकाश नारायण (स) विनोबा भावे (द) राममनोहर लोहिया
11. लाइफ डिवाइन पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) महात्मा गांधी (ब) रवीन्द्र नाथ टैगोर (स) राधाकृष्णन (द) अरविंद घोष
12. बंगाल की एशियाटिक सोसायटी, 1784 के प्रवर्तक कौन थे?
(अ) वारेन हेस्टिंग्स (ब) सर विलियम्स जोन्स (स) जेम्स मैनिकटॉश (द) जेम्स प्रिंसेप
13. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
(अ) साइमन आयोग का प्रस्ताव (ब) कैबिनेट मिशन योजना (स) माउंटबेटन योजना (द) क्रिप्स प्रस्ताव
14. प्रशांत महासागर में नितल पहाडिय़ों की संख्या लगभग कितनी है?
(अ) 5 हजार (ब) 7 हजार (स) 10 हजार (द) 15 हजार
15. जलमग्न केनियन सर्वाधिक संख्या में किस महासागर में हैं?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
16. विश्व के सबसे लंबे जलमग्न केनियन पाए जाते हैं?
(अ) भूमध्य सागर में (ब) बेरिंग सागर में (स) दक्षिण चीन सागर में (द) जापान सागर में
17. कंप्यूटर का पितामह किसे कहा जाता है?
(अ)चाल्र्स बैबेज को (ब) जॉन मोचले को (स) गाट्फील्ड वोन लिबनिज को (द)ब्लेक पास्कल को
18. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक थे?
(अ)डॉ. राधाकृष्णन (ब) महात्मा गांधी (स) मदन मोहन मालवीय (द) इनमें से कोई नहीं
19. गिल्टी मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) डॉ. राममनोहर लोहिया (स) अबुल कलाम आजाद (द) सरोजिनी नायडु
20. स्वर्ण कमल पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
(अ) साहित्य (ब) सिनेमा (स) शास्त्रीय संगीत (द)थिएटर
21. विस्डेन भारतीय शताब्दी की क्रिकेटर पुरस्कार किसको दिया गया था?
(अ)सचिन तेंदुलकर (ब) सुनील गावस्कर (स) कपिल देव (द) मंसूर अली खां पटौदी
22. डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस(यू.एस.ए.) के लेखक कौन हैं?
(अ)जॉर्ज वाशिंगटन (ब) बेंजामिन फैंकलिन (स)टॉमस जेफर्सन (द) कैल्विन कूलिज
23. दि लास्ट मुगल-दि फाल ऑफ ए डाइनेस्टी दिल्ली, 1857 नामक पुस्तक का लेखक कौन है?
(अ)जॉन किर्कलैण्ड (ब) विलियम डैलरिम्पल (स)टॉमस विल्सन (द) साइमन डिग्बी
24. मार्शल सम्मान से सम्मानित प्रथम वायु सेनाध्यक्ष कौन हैं?
(अ)अर्जुन सिंह (ब)सतीश कुमार सरीन (स)एस. के. मेहरा (द) यशवंत टिपनिस
25. सागर सम्राट निम्रलिखित में से किसका नाम है?
(अ) पोर्ट ब्लेयर के निकट एक द्वीप का (ब) बाम्बे हाई में एक वेधन जहाज का (स) मालदीप का निकट एक द्वीप का (द)गोवा में स्थित एक 5-स्टार होटल का
26. किस स्थान समूह में हर बारहवें वर्ष कुंभ मेला होता है?
(अ) प्रयाग-हरिद्वार-उज्जैन-नासिक (ब)चित्रकूट-उज्जैन-प्रयाग-हरिद्वार (स) रामेश्वरम्-पुरी-बद्रीनाथ-द्वारिका (द) उज्जैन-पुरी-प्रयाग-हरिद्वार
27. भारत में नागरिक सेवाओं का भारतीयकरण किस के काल में हुआ था?
(अ)लार्ड डलहौजी (ब) लार्ड रिपन (स) लार्ड लिटन (द)लार्ड मेयो
28. ‘मानव विकास सूचकांक’ (॥ष्ठढ्ढ) किसकी देन है?
(अ) एडस स्मिथ (ब) अमत्र्य सेन (स) महबूब-उल-हक (द) कीन्स
----
सही जवाब-1.(अ) जनता, 2.(अ) प्रस्तावना में, 3.(स) मूल अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में, 4.(अ) राष्ट्रपति का, 5.(ब) भारत का राष्ट्रपति, 6.(द)किपसाइसिन, 7.(ब) मुक्केबाजी, 8.(द)वर्ग संघर्ष, 9.(अ) संसद, 10.(स) विनोबा भावे, 11.(द) अरविंद घोष, 12.(ब) सर विलियम्स जोन्स, 13.(ब) कैबिनेट मिशन योजना, 14.(स) 10 हजार, 15.(अ) प्रशांत महासागर, 16.(ब) बेरिंग सागर में, 17.(अ)चाल्र्स बैबेज को, 18.(स) मदन मोहन मालवीय, 19.(स) अबुल कलाम आजाद, 20.(ब) सिनेमा, 21.(स) कपिल देव, 22.(स)टॉमस जेफर्सन, 23.(ब)विलियम डैलरिम्पल, 24.(अ)अर्जुन सिंह, 25.(ब)बाम्बे हाई में एक वेधन जहाज का, 26.(अ)प्रयाग-हरिद्वार-उज्जैन-नासिक, 27.(स)लार्ड लिटन, 28. (स) महबूब-उल-हक ।
महिष्मति की पहचान मध्यप्रदेश के खारगो जि़ले के महेश्वर नामक कस्बे से की गई है। चेदि जनपद की राजधानी (पाली माहिस्सती) जो नर्मदा के तट पर स्थित थी। इसका अभिज्ञान जि़ला इंदौर में स्थित महेश्वर नामक स्थान से किया गया है जो पश्चिम रेलवे के अजमेर-खंडवा मार्ग पर बड़वाहा स्टेशन से 35 मील दूर है। कहा जाता है कि महाभारत के समय यहां राजा नील का राज्य था जिसे सहदेव ने युद्ध में परास्त किया था। राजा नील महाभारत के युद्ध में कौरवों की ओर से लड़ता हुआ मारा गया था। बौद्ध साहित्य में माहिष्मती को दक्षिण-अवंति जनपद का मुख्य नगर बताया गया है। बुद्धकाल में यह नगरी समृद्धिशाली थी तथा व्यापारिक केंद्र के रूप में विख्यात थी। उसके बाद उज्जयिनी की प्रतिष्ठा बढऩे के साथ साथ इस नगरी का गौरव कम होता गया। फिर भी गुप्त काल में 5वीं शती तक माहिष्मती का बराबर उल्लेख मिलता है। कालिदास ने रघुवंश में इंदुमती के स्वयंवर के प्रसंग में नर्मदा तट पर स्थित माहिष्मती का वर्णन किया है और यहां के राजा का नाम प्रतीप बताया है।
माहिष्मती नरेश को कालिदास ने अनूपराज भी कहा है । जिससे ज्ञात होता है कि कालिदास के समय में माहिष्मती का प्रदेश नर्मदा के तट के निकट होने के कारण अनूप (जल के निकट स्थित) कहलाता था। पौराणिक कथाओं में माहिष्मती को हैहयवंशीय कार्तवीर्य अर्जुन अथवा सहस्त्रबाहु की राजधानी बताया गया है। किंवदंती है कि इसने अपनी सहस्त्र भुजाओं से नर्मदा का प्रवाह रोक दिया था।
महेश्वर में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई ने नर्मदा के उत्तरी तट पर अनेक घाट बनवाए थे जो आज भी वर्तमान हैं। महेश्वरी नामक नदी जो माहिष्मती अथवा महिष्मान के नाम पर प्रसिद्ध है, महेश्वर से कुछ ही दूर पर नर्मदा में मिलती है। हरिवंश पुराण की टीका में नीलकंठ ने माहिष्मती की स्थिति विंध्य और ऋक्षपर्वतों के बीच में विंध्य के उत्तर में, और ऋक्ष के दक्षिण में बताई है।
बासमती भारत की लम्बे चावल की एक उत्कृष्ट किस्म है। इसका वैज्ञानिक नाम है ओराय्ज़ा सैटिवा। यह अपने खास स्वाद और मोहक खुशबू के लिये प्रसिद्ध है। इसका नाम बासमती अर्थात खुशबू वाली किस्म होता है। इसका दूसरा अर्थ कोमल या मुलायम चावल भी होता है। भारत इस किस्म का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसके बाद पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश आते हैं।
विश्व में बासमती चावल के बाजार में भारत का हिस्सा 53 फीसदी है। दुनिया के 130 देशों में भारत के बासमती चावल का निर्यात होता रहा है। सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यमन, कनाडा, ईरान, जर्मनी, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस सीरिया, बेल्जियम और आस्ट्रेलिया आदि हमारे देश के बासमती चावल के कुछ प्रमुख आयातक देश हैं।
मिरांडा, यूरेनस का ग्यारहवां ज्ञात चन्द्रमा है। यह यूरेनस के बड़े चंद्रमाओं में सबसे अंदरूनी है। इसकी कक्षा है 1 लाख 29 हजार 850 किमी युरेनस से और व्यास है - 472किमी।
मिरांडा शेक्सपियर के नाटक द टेम्पेस्ट के जादूगर प्रास्पेरो की बेटी का नाम भी है। मिरांडा की खोज वर्ष 1949 में क्वीपर ने की थी।
वायेजर अंतरिक्ष यान को नेपच्युन तक पहुंचने के लिए यूरेनस के समीप से गुजरना था। यूरेनस की उपग्रह प्रणाली क्रातिवृत्त से लम्बवत होने के कारण वायेजर यान केवल मिरांडा को पास से निरीक्षण कर पाया। वायेजर यान से पहले इस चन्द्रमा के बारे में कम जानकारी थी। यह ज्यादा बड़ा नहीं है, इस चन्द्रमा में कुछ भी विशेष नहीं है, इसे वायेजर यान की यात्रा के लिए चुना नहीं जाता लेकिन यह वायेजर यान के मार्ग में आ गया। और यह चन्द्रमा आश्चर्यजनक रूप से सबसे दिलचस्प निकला।
मिरांडा की सतह मिश्रित है जिसमें अत्याधिक क्रेटर हंै। इसके अलावा पर्वत, घाटियां और चोटियां(5 किमी ऊंची) हंै। वायेजर 2 यान की शुरुआती तस्वीरों में मिरांडा एक रहस्य था। सभी को यह आशा थी कि यूरेनस के चन्द्रमाओं में अंदरूनी प्रक्रिया के प्रमाण नहीं होंगे। लेकिन मिरांडा की सतह इतनी विचित्र थी कि इसे समझाने के लिए सही तकनीकी शब्द कम पड़ रहे थे। उन्हें समझाने के लिए फीता, रेस ट्रेक, परतदार केक जैसे शब्दों का प्रयोग करना पड़ रहा था।
यूरेनस के चारों बड़े चन्द्रमाओं को साधारण दूरबीन से देखा जा सकता है, लेकिन मिरांडा को देखना थोड़ा कठिन है। इसे गहरी रात में देखा जा सकता है।
पुर्तगाली गणराज्य यूरोप खंड में स्थित देश है । यह देश स्पेन के साथ आइबेरियन प्रायद्वीप बनाता है। इस राष्ट्र की भाषा पुर्तगाली है और राजधानी लिस्बन है।
6 अप्रैल सन 1580 ईसवी को 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली योरोपीय देश पुर्तग़ाल, स्पेन का भाग बन गया। एशिया अफ्रीका और अमरीका में प्रभाव की दृष्टि से स्पेन का कट्टर प्रतिद्वंद्वी समझा जाने वाला पुर्तगाल के स्पेन के अधिकार में चले जाने का कारण यह था कि पुर्तगाल के लोग भारी संख्या में इस देश के उपनिवेशों की ओर पलायन कर गए जिससे इसकी आर्थिक और राजनैतिक स्थिति डावांडोल हो गई। पुर्तुगाल के स्पेन के अधिकार में चले जाने के बाद उसके बहुत से उपनिवेशों पर हॉलैंड ने अधिकार कर लिया और शेष उपनिवेषों पर स्पेन ने क़ब्ज़ा कर लिया । सन 1640 ईसवी में पुर्तगाल की जनता के विद्रोह के बाद यह देश पुन: स्वतंत्र हुआ।
सिराज औरंगाबादी ऊर्दू भाषा के विख्यात शायर थे। 1715 ईसवी में दकन में उनका जन्म हुआ था। सिराज, वली दकनी के समकालिक थे और ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार के बाद उनका ही नाम आता है।
बारह वर्ष की आयु में उन्होंने घर बार छोड़ दिया और सात वर्षों तक नंगे रहे। संसार से विरक्ततता उनकी शायरी में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। यह भी कहा जाता है कि वली दकनी से मीर और सौदा तक के काल में सिराज जैसा कोई बड़ा शायर नहीं गुजऱा है। सिराज गज़़ल के अतिरिक्त मसनवी भी कहते थे। उनकी मसनवी बूस्ताने खय़ाल क्लासिकल ऊर्दू शायरी का अनमोल नमूना है। सिराज का ऊर्दू पद्य संकलन प्रकाशित हो चुका है। सिराज फ़ारसी भाषा में भी शेर कहते थे। फ़ारसी में इन्तेख़ाबे दीवानहा उनकी प्रसिद्ध पुस्तक है। 6 अप्रैल 1764 को निधन हुआ
6 अप्रैल वर्ष 1896 ईसवी को नए चरण के पहले ओलंपिक खेलों के मुक़ाबले आरंभ हुए। इन मुक़ाबलों में 13 देशों के 311 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिनमें कोई महिला खिलाड़ी नहीं थी। यह मुक़ाबले यूनान की राजधानी एथेन्ज़ में आयोजित हुए और इन में नौ खेलों के खिलाडिय़ों का आपस में मुक़ाबला हुआ था।
18 पदकों के साथ अमरीका पहले नये ओलंपिक खेलों में सबसे आगे रहा। ओलंपिक खेलों का आरंभ 776 ईसा पूर्व यूनान के प्राचीन नगर ओलंपिया से हुआ था और शताब्दियों तक ओलंपिक्स होते रहे। किन्तु वर्ष 393 ईसवी में रोम नरेश थ्यूडूसेस ने इन मुक़ाबलों को समाप्त कर दिया। उन्नीसवी शताब्दी में जब प्राचीन नगर ओलंपिया के अवशेष मिले तो फ्रांस के एक नागरिक पेरी पेरून डी को ब्रिटेन ने ओलंपिक खेलों को पुन: आरंभ करने का सुझाव दिया इसलिए उन्नीसवी शताब्दी के अंत में नए ओलंपिक का आरंभ हुआ। ओलंपिक खेलों के मुक़ाबले चार वर्ष बाद होते हैं, जो संसार का सबसे बड़ा खेलों का मेला है और इसमें विभिन्न देशों के हज़ारों खिलाड़ी भाग लेते हैं। ओलंपिया पर्वत पर खेले जाने के कारण इसका नाम ओलंपिक पड़ा। ओलंपिक में राज्यों और शहरों के खिलाड़ी भाग लेते थे। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ओलंपिक खेलों के दौरान शहरों और राज्यों के बीच लड़ाई तक स्थगित कर दिए जाते थे।
1. राष्ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग की कार्यवाही निम्नलिखित में से कहां प्रारंभ की जा सकती है ?
(अ) लोकसभा में (ब)इस उद्देश्य से दोनों सदनों की बुलाई गई संयुक्त बैठक में (स) संसद के किसी भी सदन में (द)सर्वोच्च न्यायालय में
2. निम्रलिखित में से किसने राष्ट्रपति पद का चुनाव लडऩे के लिए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था?
(अ) डॉ. एस. राधाकृष्णन (ब) वी.वी. गिरि (स) फखरूद्दीन अली अहमद (द) नीलम संजीव रेड्डी
3. निम्रलिखित में से कौनसी शक्ति राज्यपाल और राष्ट्रपति दोनों के द्वारा प्रयोग की जाती हैं?
(अ) कोर्ट मार्शल आदेश के विरूद्ध क्षमादान की शक्ति (ब) राज्य सूची से संबंधित अपराधों के विरूद्ध हुए आदेशों में क्षमादान की शक्तियां (स) विशेष परिस्थितियों में मृत्युदंड का लघुकरण करने की शक्ति (द) कोर्ट मार्शल आदेशों के विरूद्ध परिहार की शक्ति
4. संसद के हर सदस्य को उतने मत देने का अधिकार है,जितना सभी राज्य विधान सभाओं के कुल मतों को, संसद के दोनों सदनों के कुल सदस्यों की संख्या से भाग देने पर प्राप्त होता है। यह सुनिश्चित करता है?
(अ) राज्यों और संसद के मध्य मत सामथ्र्य समता हो जाए (ब) राज्यों के मध्य समता हो जाए (स) विभिन्न राज्यों का समान प्रतिनिधित्व हो सके (द) उपरोक्त सभी
5. हाइड्रोफाइट कहते हैं?
(अ) एक सामुद्रिक जानवर को (ब) एक जलीय पौधे को (स) एक पौधीय रोग को (द) एक जड़ रहित पौधे को
6. हरे फलों को कृत्रिम ढंग से पकाने हेतु प्रयुक्त गैस है?
(अ)एसिटिलीन (ब) ईथेन (स) हाइड्रोजन(द)कार्बन ड्राइ-ऑक्साइड
7. घोंसला बनाने वाला एकमात्र सर्प कौन सा है?
(अ) श्रंृखला पृदाकु (चेन वाइपर) (ब) राज नाग (किंग कोबरा) (स) करैत (द) क्रकच-शल्की पृदाकु (सॉ-स्केल्ड वाइपर)
8. नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है?
(अ)क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स)नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
9. कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सोरघम (स) सूरजमुखी (द) मटर
10. प्रकृति में पौधों के विकास के लिए वायुमण्डल से नाइट्रोजन उन्हें कैसे उपलब्ध होती है?
(अ) कवक की क्रिया द्वारा (ब) विषाणुओं (वाइरस)की क्रिया द्वारा (स)केंचुआ की क्रिया द्वारा (द) जीवाणु की क्रिया द्वारा
11. निम्न में से किसने पोलियो टीके(वैक्सीन)की खोज की?
(अ) लुई पास्चर (ब) कोर्नेड ज्यूस (स)ऐली व्हिटनी (द) जोनास सॉक
12. सेब की सुगंध मुख्यत: निम्र में से किस एक के कारण है?
(अ)फार्मोलिन (ब)बेंजीन (स) ईथेनॉल (द) बेंजाल्डिहाइड
13. बीड़ी को लपेटने वाले आच्छादन रूप में प्रयोग आने वाले पत्ते, निम्रलिखित में किस एक से प्राप्त होते हैं?
(अ)शिकाकाई (ब)रूद्राक्ष (स) तेंदू (द) नींबू घास
14. आर्य काल तथा हड़प्पा में प्रमुख असमानता थी:
(अ)हड़प्पा नगरीय तथा ग्राम्य सभ्यता थी (ब) आर्यो का समाज चार वर्णो मेें विभाजित था(स)आर्य युद्धास्त्रों तथा युद्धकला में अधिक निपुण था (द) उपरोक्त सभी
15. आर्यों का ईरान के मार्ग से भारत आगमन हुआ:
(अ)लगभग 900 वर्ष ई.पू.(ब)लगभग 2000 वर्ष ई.पू.(स)लगभग 1500 वर्ष ई.पू.(द) कोई निश्चित काल नहीं है
16. बौद्ध धर्म के प्रवत्र्तक गौतम बुद्ध का जन्म कब और कहां हुआ?
(अ) 327 ई. पू. सारनाथ में (ब) 563 ई. पू. जुम्बिनी में (स)527 ई.पू. गया में (द) 567 ई. पू. कुशीनगर में
17. शाक्य राजवंश के किस राजकुमार ने एक महान् धर्म की स्थापना की?
(अ)वद्र्धमान महावीर (ब) सिद्धार्थ (स)अजातशत्रु (द) अशोक
18. लहसून की अभिलाक्षणि गंध का कारण है?
(अ) क्लोरो यौगिक (ब) सल्फर यौगिक (स) फ्लुओरीन यौगिक (द) एसीटिक अम्ल
19. उन शराब त्रासदियों में जिनके परिणामस्वरूप अन्धता आदि होती है, हानिकारक पदार्थ है?
(अ) एथिल ऐल्कोहल (ब) ऐमिल एल्कोहॉल (स) बेंजिल एल्कोहॉल (द) मेथिल ऐल्कोहॉल
20. ब्रेन की बीमारी को पहचाना जाता है।
(अ) ई.ई.जी. द्वारा (ब) ई.ई.सी. द्वारा (स) ई.एम.जी. द्वारा (द) ई.के.जी. द्वारा
21. भारत में वृक्षारोपण उत्सव जिसे ‘वन महोत्सव’ कहा जाता है, के जन्मदाता कौन है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) के. एम. मुंशी (स) पण्डित जवाहरलाल नेहरू (द) आचार्य विनोबा भावे
22. वायुमण्डल में ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण निम्रलिखित में से कौन सा रसायन है?
(अ) सल्फर डाई ऑक्साइड (ब) नाइट्रस ऑक्साइड (स) कार्बन डाई ऑक्साइड (द) क्लोरो क्लोरो कार्बन
23. गांधीवादी अर्थव्यवस्था किस सिद्धांत पर आधारित थी?
(अ) राज्य का नियंत्रण (ब) प्रतिस्पर्धा (स) न्यासधारिता (द) ग्रामीण सहकारिता
24. देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक कौन सा है?
(अ) ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ बैंक (ब) ॥ष्ठस्नष्ट बैंक (स)स्क्चढ्ढ बैंक (द)ञ्जढ्ढ बैंक
25. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है?
(अ) प्राथमिक घाटा (ब) राजकोषीय घाटा (स) राजस्व घाटा (द) आय व्ययक घाटा
-----------
सही जवाब- 1.(स) संसद के किसी भी सदन में, 2.(ब) वी.वी. गिरि, 3.(ब) राज्य सूची से संबंधित अपराधों के विरूद्ध हुए आदेशों में क्षमादान की शक्तियां, 4.(अ) राज्यों और संसद के मध्य मत सामथ्र्य समता हो जाए, 5.(ब) एक जलीय पौधे को, 6.(अ) एसिटिलीन, 7.(ब)राज नाग (किंग कोबरा), 8.(द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 9. (द) मटर, 10.(द) जीवाणु की क्रिया द्वारा, 11.(द) जोनास सॉक, 12.(स) ईथेनॉल, 13.(स) तेंदू, 14.(द) उपरोक्त सभी, 15.(स)लगभग 1500 वर्ष ई.पू., 16. (ब)563 ई.पू. जुम्बिनी में, 17.(ब) सिद्धार्थ, 18.(ब) सल्फर यौगिक, 19.(द) मेथिल ऐल्कोहॉल, 20.(अ) ई.ई.जी. द्वारा, 21.(ब)के.एम. मुंशी, 22.(द) क्लोरो क्लोरो कार्बन, 23.(द) ग्रामीण सहकारिता, 24.(स)स्क्चढ्ढ बैंक, 25.(ब) राजकोषीय घाटा।
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 22 अगस्त 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए की गयी थी।
यह बैंक यूएन इकोनॉमिक कमीशन फॉर एशिया एंड फार ईस्ट (अब यूएनईएससीएपी ) और गैर क्षेत्रीय विकसित देशों के सदस्यों को सम्मिलित करता है। इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी, अब एडीबी के पास अब 67 सदस्य हैं - जिसमे से 48 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं। एडीबी का प्रारूप काफी हद तक वल्र्ड बैंक के आधार पर बनाया गया था और वल्र्ड बैंक (विश्व बैंक) के समान यहां भी भारित वोट प्रणाली की व्यवस्था है जिसमे वोटों का वितरण सदस्यों के पूंजी अभिदान अनुपात के आधार पर किया जाता है।
भारत और एशियाई विकास बैंक के मध्य 5 राज्यों में ग्रामीण सडक़ों में सुधार के लिए 252 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता 2 अप्रैल 2013 को किया गया। इस ऋण समझौते से 1600 ग्रामीण बस्तियों को लाभ होना है। इस ऋणकी पहली किश्त दिसम्बर 2015 में पूरा होने की उम्मीद है।
मोटोरोला कंपनी ने दुनिया में वर्ष 1973 में पहला व्यावसायिक मोबाइल फोन पेश किया। डायनाटेक 10 साल बाद बाजार में आया और उसकी कीमत थी 4000 डॉलर। 70 साल पहले मोबाइल फोन रखने वाले 25 पाउंड का फोन लेकर चला करते थे। उसकी पहुंच भी सीमित थी और लाइन मिलाने का काम टेलिफोन एक्सचेंज से होता था।
वर्ष 1989 में पेंट की जेब में आने वाला पहला सेलफोन बाजार में आया। मोटोरोला का माइक्रोटेक बंद और खोला जाने वाला पहला फोन था। इसके साथ छोटे फोन का ट्रेंड शुरू हुआ। वर्ष 1992 की गर्मियों में डिजिटल मोबाइल फोन का समय शुरू हुआ। अब विदेशों में भी फोन करना संभव था। 2 जी सेवा में सक्षम मोटोरोला 3200 उस जमाने के हिसाब से बहुत छोटा था।
1994 में शॉर्ट मैसेज सर्विस की शुरुआत हुई। शुरू में यह ग्राहकों को सूचना देने के लिए था, लेकिन जल्द ही छोटा संदेश भेजना टेलिफोन के बाद सबसे कामयाब कारोबार बन गया। वर्ष 1997 के बाद हैंडसेटों की बिक्री में भारी तेजी आई। नए- नए मॉडल बाजार में आने लगे और वे लोगों के चहेते यंत्र बन गए। प्रीपेड कार्डों के चलन ने सेलफोन को और लोकप्रिय बनाया।
वर्ष 1999 में आया नोकिया 7110 पहला फोन था जिसमें वायरलेस एप्लिकेशन प्रोटोकॉल की सुविधा था। इसके जरिए वेब पर जाया जा सकता था। इसके बाद तो तकनीकी विकास को पर ही लग गए। रंगीन डिसप्ले, एपपी3 प्लेयर, रेडियो और वीडियो फंक्शन सामान्य हो गए। कुछ साल बाद तो सेलफोन पर टीवी भी देखना संभव था। मोटोरोला रेजर नाम का कैमरा फोन 2004 में बाजार में आते ही छा गया, हालांकि उसे फैशन फोन के रूप में उतारा गया था। वर्ष 2006 के मध्य तक 5 करोड़ से ज्यादा फोन बिके। 2007 में एप्पल पहला आईफोन लेकर आया। टचस्क्रीन वाले फोन ने सेलफोन बाजार में क्रांति ला दी। इस पहले यूजर फ्रेंडली फोन में 2001 से उपलब्ध 3जी सुविधा भी डाली गई। एलटीई के साथ मोबाइल फोन की चौथी पीढ़ी शुरू हो चुकी है। घर, कार और दफ्तर को फोन के साथ जोड़ा जा रहा है। स्मार्टफोन से पेमेंट भी संभव होगा।
टेल या तेल या तॅल पुरातत्वशास्त्र में ऐसे टीले को कहते हैं जो किसी स्थान पर कई सदियों से मानवों के बसने और फिर छोड़ देने से बन गया हो। जब लोगों की कई पुश्तें एक ही जगह पर रहें और बार-बार वहां निर्माण और पुनर्निर्माण करती जाएं तो सैंकड़ों सालों में उस जगह पर एक पहाड़ी जैसा टीला बन जाता है। इस टीले का अधिकांश भाग मिट्टी की बनी ईंटें होता है जो जल्दी ही टूटकर वापस मिट्टी बन जाती हैं। अक्सर किसी टेल में ऊपर एक समतल भाग और उसके इर्द-गिर्द ढलानें होती हैं।
टेल शब्द कई सामी भाषाओं में मिलता है, जैसे कि अरबी भाषा का तल्ल और इब्रानी भाषा में तेल । यह शब्द विशेष रूप से मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका की संस्कृतियों से सम्बंधित पुरातत्व-अध्ययन में ज़्यादा प्रयोग होता है। इसकी खुदाई में पुरातात्विक महत्व के बहुत से प्रमाण मिलते हैं।
कालमेजुथु केरल की एक कला है। इस कला को कालम भी कहा जाता है। रंगोली और कोलम आदि जैसे नाम लोगों के लिए अब नये नहीं है और न ही घरों और मंदिरों के प्रदेश द्वार पर इनके चित्राकंन की परम्पररा ही नई है। कला का रूप आर्य, द्रविड़ और आदिवासी परम्पराओं का बहुत सुन्दर मिश्रण है।
कालमेजुथु कला का एक विचित्र रूप है, जो विशेष रूप से केरल में दिखाई देता है। यह अनिवार्य रूप से एक आनुष्ठानिक कला है। इसका प्रचलन केरल के मंदिरों और पावन उपवनों में होता है, जहां फर्श पर मां काली और भगवान आदि के चित्र बनाए जाते हैं। कालमेजुथु के स्वरूप कारकों को ध्यान में रखने की आवश्यकता होती है, जैसे कि मंदिर अथवा पावन उपवन के मुख्या देवता, कालमेजुथु के अनुष्ठान का धार्मिक प्रयोजन और इसे सम्पन्न करने वाली एक जाति। प्रत्येक मामले में इस कला के नियमों का कठोरता से पालन करना होता है और नमूनों, सूक्ष्म ब्यौरों, आयामों और रंग आदि की योजना के विषय में भी निर्णय लिया जाता है। अवसरों के अनुसार इनके नमूने काफ़ी भिन्न-भिन्न होते हैं, परन्तु कलाकार द्वारा चुने गए नमूने विरले ही दिखाई देते हैं।
इस कला के चित्रण में प्राकृतिक रंग, द्रव्यों और चूर्णों का प्रयोग किया जाता है। सामान्यत: इसमें पांच रंगों का प्रयोग होता है। चित्र केवल हाथों से ही बनाए जाते हैं और इनमें किसी अन्य का प्रयोग नहीं होता। तस्वीर बनाने का कार्य मध्य से शुरू किया जाता है और फिर एक-एक खण्ड तैयार करते हुए इसे बाहर की ओर ले जाते हैं। चूर्ण को अंगूठे और तजऱ्नी अंगुली की मदद से चुटकी में भरकर एक पतली धार बनाकर फर्श पर फैला देते हैं। कालमेजुथु कलाकार सामान्यतया कुछ समुदायों के सदस्य होते हैं, जैसे कि करूप, थय्यपाड़ी नाम्बियार्स, थियाडी नाम्बियार्स और थियाड़ी यूनिस। इन लोगों द्वारा बनाए गए कालमों की अलग-अलग विशेषता है।
कालमेजुथु पूर्ण होने पर देवता की उपासना की जाती है। उपासना में कई तरह के संगीत के वाद्यो को बजाते हुए भक्ति के गीत गाए जाते हैं। ये गीत मंत्रोच्चारण का ही रूप हैं। ये अनुष्ठान स्वयं कलाकारों द्वारा ही पूर्ण किया जाता है।
राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन की स्थापना भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने सन 2003 के फरवरी माह में की। इस परियोजना की अवधि 5 वर्ष रखी गयी है।
इसका उद्देश्य भारत की विशाल पाण्डुलिपि सम्पदा को खोजना एवं उसको संरक्षित करना है। ऐसा अनुमान है कि भारत में लगभग 50 लाख पांडुलिपियां हैं जो सम्भवत: विश्व में सबसे बड़ी पांडुलिपियों की संख्या है। सब मिलाकर ये पांडुलिपियां ही भारत के इतिहास, एवं चिन्तन की स्मृति हैं।
ये पाण्डुलिपियां विभिन्न भाषाओं, लिपियों एवं विषयों की हैं। ये भारत के अन्दर और भारत के बाहर, सरकारी संस्थाओं या निजी हाथों में हैं। नमामि इन सबका पता लगाने, इनको सुरक्षित रखने, इनका दस्तावेज बनाने और इनको जनता के लिये सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गयी है।
1. वह स्रोत, जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है, वह है?
(अ) दिव्यावदान (ब) अर्थशास्त्र (स) इंडिका (द) अशोक के शिलालेख
2. निम्नलिखित में किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी?
(अ) अशोक (ब) चंद्रगुप्त (स) बिन्दुसार (द) कुणाल
3. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है?
(अ) आर्थिक जीवन (ब) राजनीतिक नीतियां (स) धार्मिक जीवन (द) सामाजिक जीवन
4. पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाई?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) अशोक महान् (स) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य (द) कनिष्क
5. किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था?
(अ) कलिंग अभिलेख (ब) अशोक का गिरनार अभिलेख (स) रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख (द) अशोक का सोपारा अभिलेख
6. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया?
(अ) कनिष्क द्वारा (ब) हर्ष द्वारा (स) चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा (द) समुद्रगुप्त द्वारा
7. उस स्रोत का नाम बतलाएं, जो प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है?
(अ) संगम साहित्य (ब) मिलिंदो पण्हो (स) जातक साहित्य (द) उपर्युक्त सभी
8. आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज है?
(अ) जावा मनुष्य (ब) क्रो मैग्नन मनुष्य (स) नियंडरथल मनुष्य (द) पेकिंग मानुष
9. डब्ल्यू.एल.एल. का पूर्ण रूप निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) वायरलेस इन लोकल लूप (ब) वाकिंग लैंड लाइन (स) वाकिंग लूप लाइन (द)वायरलेस लैंड लाइन
10. टी.आर.पी. से अभिप्राय है?
(अ) टेक्निकल रिसर्च प्रोजेक्ट (ब)टेड-रिलेटेड प्रोसीजर्स (स)टैक्स-रिलेटेड प्रोटोकॉल्स (द)टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट
11. बी.पी.ओ. का पूरा नाम क्या है?
(अ) भारत पेट्रोलियम ऑगेनाइजेशन (ब) बिजनेस प्रोसेस आउटसीर्सिग (स) बिजनेस प्रोडक्ट्स आउटसोर्सिंग (द) भारत पेस्टीसाइड्स आउटलेट
12. एस.एम.एस. का अर्थ है?
(अ) स्विफ्ट मेल सिस्टम (ब) शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस (स) शॉर्टहैण्ड मैन्युअल स्क्रिप्ट (द) स्पीड मेल सर्विस
13. खुला विश्व विद्यालय सबसे पहले कहां खेला गया था?
(अ) नई दिल्ली में (ब) आंध्र प्रदेश में (स) महाराष्ट्र में (द) भुवनेश्वर में
14. तीसरा दिल्ली दरबार लॉर्ड हार्डिंज के कार्यकाल में आयोजित हुआ। बादशाह जॉर्ज पंचम और उसकी महारानी इस अवसर पर भारत आये। यह किस वर्ष की बात है?
(अ)1910 (ब) 1911 (स) 1912 (द) 1921
15. राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान नेताओं की कौन सी जोड़ी समान राजनेतिक विचारधारा रखती थी?
(अ)सुरेंद्रनाथ बैनर्जी तथा अरविंद घोष (ब)बाल गंगाधर तिलक तथा चितरंजन दास (स) दादाभाई नौरोजी तथा आर.सी. दत्त (द)इनमें से कोई नहीं
16. मूर्तिदेवी साहित्य पुरस्कार किसने शुरू किया है?
(अ) मानव संसाधन विकास मंत्रालय, केंद्रीय सरकार (ब)साहित्य अकादमी (स)भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट (द)भारतीय विद्या भवन
17. निम्रलिखित में से किसने कम से कम दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया?
(अ)विंस्टन चर्चित (ब)मैडम क्यूरी (स)ओक्टैवियो पाज (द)जॉर्ज चौपाक
18. किस गवर्नर के कार्यकाल के दौरान, 1921 ई. में कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण कार्य पूरा हुआ?
(अ) एल्गिन (ब) कर्जन (स) मिंटो (द) रीडिंग
19. नई दिल्ली शहर के रूपांकन में कौन शामिल था?
(अ) एडवर्ड ल्यूटिएंस और एडवर्ड बेकर (ब) एफ.एस. ग्राउसे और एग्क (स) आर.एफ. चिशोल्म और एच. इरविन (द) जी. विटेट और स्विनफॉन जेबक
20. किसने 1898 ई. में बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज स्थापित किया था, जो बाद में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का केंद्र बन गया?
(अ) मदन मोहन मालवीय (ब) लार्ड डफरिन (स) एनीबेसेंट (द) ईश्वरचंद्र विद्यासागर
21. राष्ट्रीय इस्पात नीति के आंकलन के अनुसार 2919-20 तक लौह-अयस्क की मांग कितनी होने की उम्मीद है?
(अ)10 करोड़ टन (ब) 15 करोड़ टन (स) 18 करोड़ टन (द) 19 करोड़ टन
22. कांग्रेस के निम्नलिखित नेताओं में से कौन एक कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में पूरी तरह से था?
(अ) अबुल कलाम आजाद (ब) पंडित जवाहर लाल नेहरू (स) सरदार वल्लभ भाई पटेल (द) महात्मा गांधी
23. लार्ड मैकाले किससे संबंधित है?
(अ) सेना के सुधार से (ब) सत्ती प्रथा की समाप्ति से (स) अंग्रेजी शिक्षा से (द) स्थायी बंदोबस्त से
24. निम्नलिखित में से किसने सुबहे आजादी नामक कविता लिखी?
(अ) साहिर लुधियानवी (ब) फैज अहमद फैज (स) अबुल कलाम आजाद (द) मुहम्मद इकबाल
25. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरांत संविधान का निर्माण करेगी?
(अ) क्रिप्स योजना (ब) वेवेल योजना (स) कैबिनेट मिशन योजना (द) माउंटबेटन योजना
26. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहर लाल नेहरू (स) बी.आर. अंबेडकर (द) बाल गंगाधर तिलक
------
सही जवाब- 1.(स) इंडिका, 2.(ब) चंद्रगुप्त, 3.(ब) राजनीतिक नीतियां, 4.(अ) चंद्रगुप्त मौर्य, 5.(स) रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख, 6.(स) चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा, 7.(ब) मिलिंदो पण्हो, 8.(ब) क्रो मैग्नन मनुष्य, 9.(अ)वायरलेस इन लोकल लूप, 10.(द)टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट, 11.(स) बिजनेस प्रोडक्ट्स आउटसोर्सिंग, 12.(ब) शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस, 13.(ब) आंध्र प्रदेश में, 14.(द) 1921, 15.(स) दादाभाई नौरोजी तथा आर.सी. दत्त, 16.(स)भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट, 17.(ब)मैडम क्यूरी, 18.(द) रीडिंग, 19.(अ) एडवर्ड ल्यूटिएंस और एडवर्ड बेकर, 20.(स) एनीबेसेंट, 21.(द) 19 करोड़ टन, 22.(स) सरदार पटेल, 23.(स) अंग्रेजी शिक्षा से, 24.(अ) साहिर लुधियानवी, 25.(अ) क्रिप्स योजना, 26.(द) बाल गंगाधर तिलक।
1. भारतीय संविधान में आपात संबंधी उपबंध भारत शासन अधिनियम, 1935 और किसके संविधान से लिया गया है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) जर्मनी के वीमर संविधान (स) कनाडा (द) पूर्व सोवियत संघ
2. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस भाग में पंचायती राज से संबंधित प्रावधान हैं?
(अ) भाग-6 (ब)भाग-7 (स) भाग-8 (द) भाग-9
3. भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्तियां किसमें निहित होती हैं?
(अ) लोकसभा अध्यक्ष (ब) उपराष्ट्रपति (स) राष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
4. राज्य सभा को भंग किया जा सकता है?
(अ) प्रत्येक पांच वर्ष बाद (ब) प्रत्येक छह वर्ष बाद (स) प्रधानमंत्री की सलाह पर (द) इनमें से कोई नहीं
5. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोक सभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गई थी?
(अ) 530 (ब) 540 (स) 542 (द) 545
6. प्रधानमंत्री को उसके पद और गोपनीयता की शपथ निम्नलिखित में से कौन दिलाता है?
(अ) उपराष्ट्रपति (ब) राष्ट्रपति (स) लोकसभाध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
7. भारत सरकार के सर्वोच्च शासकीय अधिकारी निम्नलिखित में से कौन होते हैं?
(अ) दिल्ली के उपराज्यपाल (ब)भारत के रक्षा सचिव (स)भारत के मंत्रिमण्डलीय सचिव (द) भारत के प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव
8. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय विकास परिषद के अंग नहीं होते हैं?
(अ) राज्यों के मुख्यमंत्री (ब) राज्यों के राज्यपाल (स) प्रधानमंत्री (द) योजना आयोग के अध्यक्ष
9. सूर्य और कुंती का पुत्र कौन है?
(अ) युधिष्ठिर (ब) अर्जुन (स) वसुषेण (द) भीम
10. भीष्म थे?
(अ) बारहवें आदित्य (ब) आठवें वसु (स) अश्विनी कुमार (द) चौथे रुद्र
11. निम्न में से किसे लंका का निर्माणकर्ता माना जाता है?
(अ) विश्वकर्मा (ब) कुबेर (स) कामदेव (द) वरुण
12. वज्र नामक अस्त्र किस ऋषि की अस्थियों से बनाया गया था?
(अ)भारद्वाज (ब)अत्रि (स) जमदग्नि (द) दधीचि
13. निम्नलिखित में से कौन सा धात्विक खनिज है?
(अ) हीरा (ब) कोयला (स) जिप्सम (द) सोना
14. क्रिवायरॉग क्षेत्र से कौन सा खनिज प्राप्त किया जाता है?
(अ) बॉक्साइट (ब) मैंगनीज (स) लौह अयस्क (द) खनिज तेल
15. मेसाबी रेंज किससे संबंधित है?
(अ) लौह अयस्क (ब) पेट्रोलियम (स) कोयला (द) सोना
16. जब चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, तो ऐसी स्थिति कहलाती है?
(अ) छाया (ब) प्रच्छाया (स) अपभू (द) उपभू
17. इटली का एकीकरण कब हुआ?
(अ) 1959-1970 के बीच (ब) 1880-1891 के बीच (स) 1859-1870 के बीच (द) 1759-1770 के बीच
18. पृथ्वी के चारों ओर एक विशेष वृत्तीय कक्षा में विभिन्न द्रव्यमानों के दो कृत्रिम उपग्रह निम्र में से किस स्थिति में घूम सकते हैं?
(अ) नियम चाल से (ब) नियम संवेग से (स) नियम गतिज ऊर्जा से (द) असमान वेग से
19. चीन के प्रधानमंत्री कौन हैं?
(अ) ली केकियांग (ब) वेन जियाबाओ (स) ली पेंग (द) इनमें से कोई नहीं
20. विश्व में संश्लेषित या सिन्थेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा देश है?
(अ) थाईलैंड (ब) मलेशिया (स) इंडोनेशिया (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
21. रबड़ की कृषि के लिए लगभग कितनी वर्षा होना आवश्यक है?
(अ) 100 से 200 सेमी (ब) 200 से 250 सेमी (स) 250 से 300 सेमी (द) 300 से 350 सेमी
22. भारत में कच्चा ऊन का सबसे अच्छा उत्पादक राज्य निम्न में से कौन सा है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) जम्मू एवं कश्मीर (स) कर्नाटक (द) राजस्थान
23. भारत में धात्विक खनिजों की सर्वाधिक खदानें किस राज्य में पाई जाती हैं?
(अ) गुजरात में (ब) झारखंड में (स) कर्नाटक में (द) उड़ीसा में
24. प्रसिद्घ पेट्रोनास ट्विन टावर्स कहां स्थित है?
(अ) मलेशिया (ब) जापान (स) पेरिस (द) रूस
25. साफ आसमान की रात की किसी स्थान का अक्षांश निर्धारित किया जा सकता है, उस कोण को माप कर जो?
(अ) धु्रवतारा देखने वाले के साथ बनता है (ब) देखने वाला वीनस के साथ बनाता है (स) देखने वाला चंद्रमा के साथ बनाता है (द) देखने वाला मंगल और चंद्रमा के साथ बनाता है
26. खिरगीज एक घुमक्कड़ी जनजाति है?
(अ) मध्य एशिया की (ब) दक्षिण एशिया की (स) दक्षिण पूर्व एशिया की (द) पश्चिम एशिया की
27. लैप्स कहां पाए जाते हैं?
(अ) न्यूजीलैंड में (ब) कजाकिस्तान में (स) दक्षिणी रूस में (द) स्केन्डिनेवियन क्षेत्र में
28. वियतनाम एवं लाओस में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को क्या कहा जाता है?
(अ) रे (ब) टावी (स) तमराई (द) तुंग्या
29. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को मिलाने का अधिकार किसे है?
(अ) भारत के राष्ट्रपति को (ब)प्रधानमंत्री को (स) संसद को (द) सर्वोच्च न्यायालय को
सही जवाब- 1.(ब)जर्मनी के वीमर संविधान, 2.(द)भाग-9, 3.(स) राष्ट्रपति, 4.(द)इनमें से कोई नहीं, 5.(द)545, 6.(ब) राष्ट्रपति, 7.(स) भारत के मंत्रिमण्डलीय सचिव, 8.(ब)राज्यों के राज्यपाल, 9.(स) वसुषेण, 10.(ब)आठवें वसु, 11.(अ) विश्वकर्मा, 12.(द)दधीचि, 13.(द) सोना, 14.(स)लौह अयस्क, 15.(अ) लौह अयस्क, 16.(द) उपभू, 17.(स) 1859-1870 के बीच, 18.(अ) नियम चाल से, 19.(अ) ली केकियांग, 20.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका, 21.(स) 250 से 300 सेमी, 22.(ब) जम्मू एवं कश्मीर, 23.(ब)झारखंड में, 24.(अ)मलेशिया, 25.(द) देखने वाला मंगल और चंद्रमा के साथ बनाता है, 26.(अ) मध्य एशिया की, 27.(द) स्केन्डिनेवियन क्षेत्र में, 28.(अ) रे, 29.(स) संसद का।
लॉर्ड वेलेजली को बंगाल का शेर कहा जाता था। उसने सहायक सन्धि की पद्धति शुरू की थी, जिसके तहत व्यवस्था की गई कि देशी नरेश कंपनी की सेना और एक ब्रिटिश रेजीमेंट रखेंगे और इन सबके बदले एक निश्चित रकम कंपनी को देंगे।
इस व्यवस्था के तहत निजाम हैदराबाद (1798 और 1800 ई.), मैसूर (1799 ई.), तंजौर (1799 ई.), अवध, (1801 ई.), पेशवा (1802 ई.), भोसले (1803 ई.) और सिंधिया (1804) से सन्धि हुई। वेलेजली ने 1799 ई. में रक्षक सेना को गोवा भेजा और बंगाल के डेनमार्की भू- भाग को हथिया लिया था। वेलेजली ने मद्रास पे्रसीडेंसी का 1801 में सृजन किया और लॉर्ड लेक के नेतृत्व में 1803 में कंपनी की सेना ने दिल्ली और आगरा को अपने अधिकार में ले लिया।
राष्ट्रीय भू गर्भ विज्ञान पुरस्कार हर साल खनन मंत्रालय द्वारा दिए जाते हैं। यह पुरस्कार मौलिक अथवा प्रयुक्त भू-गर्भ विज्ञान, खनन एवं संबंधित क्षेत्रों में उनके प्रतिभाशाली योगदानों को मान्यता प्रदान करने के लिए व्यक्तियों/भू-गर्भ वैज्ञानिकों के दल/अभियंताओं/टेक्नोलाजिस्टों/शिक्षा वेत्ताओं से नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं।
राष्ट्रीय भू-गर्भ विज्ञान पुरस्कार तीन प्रकार का है-
(1) राष्ट्रीय भू-गर्भ विज्ञान उत्कृष्ठता पुरस्कार- उत्कृष्ठता का यह पुरस्कार विशिष्ट भू-गर्भ वैज्ञानिकों/अभियंताओं/टेक्नोलाजिस्टों/शिक्षाविदों को उनकी जीवन भर की उपलब्धियों तथा भू-गर्भ विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार में 5 लाख- की नगद राशि, एक प्रमाण पत्र, एक प्रशस्ति पत्र तथा एक ट्राफी दी जाती है।
(2) राष्ट्रीय भू-गर्भ विज्ञान पुरस्कार- इसके अंतर्गत निम्नलिखित किसी भी क्षेत्र में उनके प्रतिभाशाली योगदान को सम्मानित करने के लिए भू-गर्भ वैज्ञानिकों/अभियंताओं/टेक्नोलाजिस्टों/शिक्षाविदों को व्यक्तिगत रूप से अथवा एक दल के रूप में उन्नीस पुरस्कार दिए जाते हैं। प्रत्येक पुरस्कार में 2 लाख की नगद राशि, एक प्रमाणपत्र, एक प्रशस्ति पत्र तथा एक ट्राफी दी जाती है।
(3) युवा शोधकर्ता पुरस्कार- यह एकल पुरस्कार विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं तथा पेशेवर संस्थानों के ऐसे शोधकर्ताओं/वैज्ञानिकों जिनकी आयु पुरस्कार के वर्ष के 31 दिसंबर को 30 वर्ष से कम हो, को भू-गर्भ विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में शोध कार्य के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में रु. 50 हजार की नगद राशि, एक प्रमाण पत्र, एक प्रशस्ति पत्र तथा एक ट्राफी दी जाती है।
अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए लडऩे वाले आंदोलनकारी मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 4 अप्रैल, 1968 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मार्टिन लूथर किंग को कई लोग अमेरिका का गांधी भी कहते हैं। उन्होंने अफ्रीकी अमेरिकी नागरिकों के अधिकारों के लिए अहम भूमिका निभाई। वर्ष 1964 में उन्हें उनके प्रयासों के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1955 में अलबामा में श्वेत यात्रियों के लिए अपनी सीट ना छोडऩे के लिए रोजा पाक्र्स ने गिरफ्तारी दी। इसके साथ ही किंग उनके समर्थन में उतर आए और प्रसिद्ध बस आंदोलन चलाया। यह आंदोलन 383 दिनों तक चला और आखिरकार संघर्ष रंग लाया और 1956 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि एफ्रो-अमेरिकी अश्वेत नागरिक नगर निगम के किसी भी बस में कहीं भी बैठ सकते हैं।
किंग महात्मा गांधी और उनके सिद्धांतों से बेहत प्रेरित थे। 1959 में किंग ने भारत यात्रा की जिसे उन्होंने तीर्थयात्रा जैसा बताया था। उन्होंने कई बार कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को वह आंखें खोल देने वाला मानते हैं। 4 अप्रैल 1968 को जब किंग अमेरिका के मेम्फिस शहर में सफाई कर्मचारियों की खराब परिस्थितियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर गोली चलाने वाले जेम्स अर्ल रे को 99 साल की सजा सुनाई गई और 1998 में जेल में ही रे की मौत हो गई।
चिकोरी एक प्रकार का फल है, जिसका आकार मूली जैसा होता है। एक नकदी फसल के रूप में इसका चलन भारत में तेजी के साथ बढ़ रहा है। कॉफी में सुगंध, रंग और गाढापन लाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। कुछ देशों में सलाद के रूप में भी प्रयोग होता है। दक्षिण भारत में तो लोग रोस्ट एंड ग्राउंड (भुनी-पिसी) कॉफी के रूप में इसकी क्यूब्स का प्रयोग करते हैं।
दिखने में मूली जैसी चिकोरी आम फसलों की तरह ही उगाई जाती है। इसकी जड़ सुखाकर, भूनकर पाउडर बनाते हैं। चिकोरी की खेती में लागत भी कम है। कोई रोग भी नहीं लगता। एक एकड़ में 250 कुंतल पैदावार। 270 रुपये कुंतल बिकती है। एक एकड़ में लागत 9 हजार रुपये आती है। चिकोरी का बीज हालैंड और फ्रांस से बंगलुरू की एजेंसी के जरिए मंगाया जाता है। एक एकड़ में 100 ग्राम बीज बोया जाता है। इसकी कीमत ढाई हजार रुपये प्रति किलोग्राम होती है।
चिकोरी का इतिहास करीब एक हजार साल पुराना है। मिस्त्र में नील नदी के किनारे इसका उत्पादन शुरू हुआ था। वहां इसका इस्तेमाल हृदय रोग के इलाज में किया जाता था।