सामान्य ज्ञान
कादम्बरी बाणभट्ट की अमर कृति है। यह उनकी ही नहीं समस्त संस्कृत वाङमय की अनूठी गद्य-रचना है। कादम्बरी की कथा एक जन्म से सम्बद्ध न होकर चन्द्रपीड तथा पुण्डीक के तीन जन्मों से सम्बद्ध है।
कादम्बरी की कथा दो भागों में विभक्त है- पूर्वभाग तथा उत्तरभाग। पूर्वभाग बाणभट्ट की रचना है और उत्तरभाग उनके पुत्र भूषणभट्ट (पुलिन्द भट्ट) की।
कादम्बरी कथा है। बाण ने स्वयं प्रस्तावना के अन्त में-धिया निवद्धेयमतिद्वयी कथा कहकर इसे कथा के रूप में स्पष्ट स्वीकार किया है। तीन जन्मों से सम्बद्ध कादम्बरी की कहानी रोचक शैली में लिखी गई है। बाण को कादम्बरी-कथा लिखने की प्रेरणा गुणाढ्य की बृहत्कथा से प्राप्त हुई है। पैशाची भाषा में निबद्ध बृहत्कथाका संस्कृत रूपान्तरकथा सरित्सागर में आई हुई राजा सुमना की कथा और कादम्बरी की कथा में बहुत कुछ समानता मिलती है। कादम्बरी में बाण की सबसे अनूठी कल्पना जो प्रेम के अलौकिक स्वरूप और रहस्य का प्रतीक है- वह है नायिका द्वारा नायक की शरीर रक्षा करते हुए पुनर्मिलन की प्रतीक्षा करना।
सारस या ग्रस तारामंडल खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में दिखने वाला एक तारामंडल है। इसकी परिभाषा सन् 1603 में जर्मन खगोलशास्त्री योहन बायर ने की थी, जिन्होंने तारों को नाम देने की बायर नामांकन प्रणाली भी इजाद की थी। इसमें कुछ मुख्य तारों को लकीरों से जोडक़र एक काल्पनिक सारस की आकृति बनाई जा सकती है, जिसके पीछे इस तारामंडल का नाम रखा गया ( ग्रस या ग्रुस) जो लातिनी भाषा में सारस के लिए शब्द है।
सारस तारामंडल में 7 मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें 28 तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से 4 के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के मुख्य तारे और अन्य वास्तएं इस प्रकार हैं -
अल्फ़ा ग्रुईस-यह बी श्रेणी का उपदानव तारा पृथ्वी से आकाश में दिखने वाला 32वां सब से रोशन तारा है और सारस तारामंडल का सब से रोशन तारा है।
गामा ग्रुईस-यह भी एक द्वितारा है जिसके दोनों तारे बिना दूरबीन के पृथ्वी से देखे जा सकते हैं।
मू ग्रुईस-यह भी एक द्वितारा है जिसके दोनों तारे बिना दूरबीन के पृथ्वी से देखे जा सकते हैं।
सारस चतुष्क-यह चार सर्पिल (स्पाइरल) आकाशगंगाओं का एक गुट है जो एक-दूसरे से गुरुत्वाकर्षण के बंधन से बंधी हुई हैं।
1. क्रिकेटर क्रिस गेल का संबंध किस देश से है?
(अ) श्रीलंका (ब) वेस्टइंडीज (स) दक्षिण अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) दुबई (ब) वाशिंगटन (स)बीजिंग (द) मुंबई
3. निम्नलिखित में से किस फसल को सफेद सोना कहते हैं?
(अ) कपास (ब) जूट (स) गेहूं (द)चावल
4. आम, नीम, बड़, गूलर आदि वृक्ष कौन से क्षेत्र में आते हैं?
(अ) प्राकृतिक वनस्पति (ब) मरुस्थलीय वनस्पति (स) पर्वतीय वनस्पति (द) घनी वनस्पति
5. उगते एवं डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?
(अ) लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है (ब) लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है (स) लाल रंग का प्रकीर्णन नहीं होता है (द) उगते व डूबते समय सूर्य का ताप अधिक होता है
6. तांबा मुख्य रूप से विद्युत चालन के लिए प्रयोग किया जाता है, क्योंकि?
(अ) इसका गलनांक अधिक होता है (ब) यह सस्ता होता है (स) यह बहुत टिकाऊ होता है (द) इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है
7. विद्युत उपकरण में अर्थ का उपयोग होता है?
(अ) खर्च को कम करने के लिए (ब) क्योंकि उपकरण थ्री फेज में काम करते हैं (स) सुरक्षा के लिए (द) फ्यूज के रूप में
8. कंप्यूटर वाइरस होता है?
(अ) एक रासायनिक द्रव्य जो सिलिकॉन पर आक्रमण करता है (ब) एक सूक्ष्मजीव जो एकीकृत परिपथों को नष्ट कर देता है (स) वह डाटा जिसे कंप्यूटर संभाल नहीं पाता (द) एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम
9. एक पेन ड्राइव है?
(अ) एक स्थिर द्वितीय भंडारण एकक (ब) एक चुंबकीय द्वितीय भंडारण एकक (स) एक हटाए जाने वाली द्वितीय भंडारण एकक (द) इनमें से कोई नहीं
10. एक कंप्यूटर प्रोग्रामर है?
(अ)प्रोग्राम बनाता है(ब)रेखाचित्रों को निर्देश में बदलता है (स) दृश्य श्रव्य कार्यक्रम बनाता है (द)आंकड़ों को कंप्यूटर में डालता है
11. किस वर्ष क्रांतिकारियों (भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव) को फांसी हुई?
(अ)1937 (ब) 1932 (स) 1931 (द) 1928
12. किस मुकदमे के सिलसिले में भगत सिंह को फांसी की सजा दी गई थी?
(अ)कानपुर षडयंत्र केस (ब) पेशावर षडयंत्र केस (स)मेरठ षडयंत्र केस (द) लाहौर षडयंत्र केस
13. सविनय अवज्ञा आंदोलन के तुरंत पश्चात् आरंभ हुआ?
(अ) एनीबेसेंट द्वारा होम रूल की घोषणा (ब) बंगाली विभाजन (स)डांडी मार्च (द) कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज्य की घोषणा
14. दो सदस्य जो लोकसभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है किससे संबंधित हैं?
(अ) अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) मुस्लिम समुदाय (द) एंग्लो-इंडियन समुदाय
15. संसद के किसी सदन के सदस्य की अयोग्यता का अंतिम निर्णय कौन करता है?
(अ) लोकसभा का अध्यक्ष (ब) राष्ट्रपति (स) उपराष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
16. लोकसभा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अध्यक्ष किसकी सहायता लेता है?
(अ)सैनिक पुलिस (ब) सीमा सुरक्षा बल (स) केंद्रीय सुरक्षा बल (द)सार्जेंट्
17. पंजाबी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?
(अ) देवनागरी (ब) गुरुमुखी (स) इंडो ईरानी (द) सिंधी
18. किस लिपि को सभी लिपियों का जन्मदाता कहा जाता है़
(अ) ब्राह्मी (ब) खरोष्ठी (स) मोडी (द) नागरी
19. खरोष्ठी लिपि लिखी जाती है?
(अ) बाईं से दाईं ओर (ब) दाईं से बाईं ओर (स) उपर्युक्त दोनों ओर (द) इनमें से कोई ओर
20. किस काल की लिपि को चित्राक्षर लिपि कहा जाता है?
(अ) सिंधु काल (ब) मौर्य काल (स) वैदिक काल (द) गुप्त काल
21. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक माना जाता है?
(अ) लाल प्रकाश का (ब) पीला प्रकाश का (स) बैंगनी प्रकाश का (द) श्वेत प्रकाश का
22. वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) एसीटिलीन
23. जर्मनी और पोलैण्ड के बीच सीमा का क्या नाम है?
(अ) एलओसी (ब) हिंडनबर्ग रेखा (स) (द)
24. 38वीं रेखा किन दो देशों के बीच सीमा रेखा मानी जाती है?
(अ) उत्तरी और दक्षिणी कोरिया (ब) भारत और पाकिस्तान (स) चीन और पाकिस्तान (द) इराक और इरान
25. हम्पी विजयनगर में वि_ल स्वामी मंदिर, वरदराज मंदिर तथा कृष्णास्वामी मंदिर किस शासक ने बनावाए?
(अ) वीरसिंह बुंदेला (ब) पेशवा बाजीराव द्वितीय (स) कृष्णदेव राय (द) इनमें से कोई नहीं
26. भारत में पुर्तगाली राजधानी कहां थी?
(अ) गोवा में (ब) कोलकाता में (स) आगरा में (द) मुंबई में
27. बाकू शहर अजर बैजान की राजधानी है, यह किस खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) स्वर्ण (ब) लौह अयस्क (स) खनिज तेल (द) जस्ता
28. भारत में अनार के उत्पादन में निम्न में से किसका प्रथम स्थान है?
(अ) जोधपुर (ब) झालावाड़ (स)जयपुर (द) उदयपुर
----
सही जवाब- 1.(ब) वेस्टइंडीज, 2.(अ) दुबई, 3.(अ) कपास, 4.(अ) प्राकृतिक वनस्पति, 5.(ब) लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है, 6.(द) इसकी विद्युत प्रतिरोधकता निम्न होती है, 7.(स) सुरक्षा के लिए, 8.(द) एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम, 9.(स) एक हटाए जाने वाली द्वितीय भंडारण एकक, 10.(द) आंकड़ों को कंप्यूटर में डालता है, 11.(स) 1931, 12.(द) लाहौर षडयंत्र केस, 13.(स) डांडी मार्च, 14.(द) एंग्लो-इंडियन समुदाय, 15.(ब) राष्ट्रपति, 16.(द) सार्जेंट्, 17.(ब) गुरुमुखी, 18.(अ) ब्राह्मी, 19.(ब) दाईं से बाईं ओर, 20.(अ) सिंधु काल, 21.(स) बैंगनी प्रकाश का, 22.(ब) हाइड्रोजन, 23.(ब) हिंडनबर्ग रेखा, 24.(अ) उत्तरी और दक्षिणी कोरिया, 25.(स) कृष्णदेव राय, 26.(अ)गोवा में, 27.(स) खनिज तेल, 28.(अ) जोधपुर।
कई बार जब बादल गरजते हैं तो साथ में बिजली भी चमकती है। लेकिन ऐसा क्यों होता है, इसे वैज्ञानिक आज तक सुलझा नहीं पाए हैं।
मशहूर वैज्ञानिक बेन्जमिन फ्रेंकलिन उन पहले लोगों में से हैं जिन्होंने बिजली चमकने के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश की थी। उनका ये निष्कर्ष बिल्कुल सही था कि बिजली कौंधना दरअसल एक प्राकृतिक इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज है, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि उनका 1752 में चर्चित ‘काइट एंड की’ प्रयोग कभी महज़ विचार से आगे बढ़ पाया था या नहीं।
इस बात को लेकर आज तक एक राय नहीं बन पायी है कि बादलों में चार्ज कैसे आता है ? ऐसा लगता है कि बर्फ के कण जब आपस में टकराते हैं तो उनमें इलेक्ट्रिकल चार्ज आ जाता है, और बर्फ के छोटे कण में आमतौर पर पॉजि़टिव चार्ज आने की संभावना रहती है जबकि बड़े कणों में नेगेटिव चार्ज। जैसे-जैसे छोटे कण कनवेक्शन करंट के कारण ऊपर उठने लगते हैं, वैसे-वैसे बड़े कण गुरुत्वाकर्षण के कारण नीचे बैठने लगते हैं। इस तरह विपरीत चार्ज वाले कण एक दूसरे से अलग होने लगते हैं और इलेक्ट्रिकल फील्ड तैयार हो जाता है। बिजली कौंधने से ये फील्ड डिसचार्ज हो जाता है। दरअसल ये चार्ज हो चुके बादल और पृथ्वी के बीच बहुत बड़ी चिंगारी की तरह होता है। ये आज भी रहस्य बना हुआ है कि ये चिंगारी पैदा कैसे होती है।
22 अप्रैल, 1970 को आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के साथ पृथ्वी दिवस की शुरूआत हुई और इसलिए हम हर वर्ष इस दिन को पृथ्वी दिवस मनाते हैं। विभिन्न देश अलग-अलग तरीके से जैसे शहरों की सफाई कर, डाकटिकट जारीकर, बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर, पृथ्वी के संसाधनों और उसके संपोषणीय इस्तेमाल के बारे में पोस्टरों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाकर, इसे मनाते हैं।
पृथ्वी दिवस की स्थापना सन् 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के द्वारा एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गई और इसे कई देशों में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गई।
पृथ्वी दिवस के नेटवर्क के माध्यम से, कार्यकर्ता, राष्ट्रीय, स्थानीय और वैश्विक नीतियों में परिवर्तनों को आपस में जोड़ सकते हैं। अंतराष्ट्रीय नेटवर्क 174 देशों में 17 हजार संस्थानों तक पहुंच गया है, जबकि घरेलू कार्यक्रमों में 5 हजार समूह और 25 हजार से अधिक शिक्षक शामिल हैं, जो साल भर कई मिलियन समुदायों के विकास और पर्यावरण सुरक्षा कार्यकर्ताओं की मदद करते हैं।
एन. सी. टी.सी. यानी नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर। आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस राष्ट्रीय आतंकवाद प्रतिरोधी केन्द्र की स्थापना का केन्द्र सरकार का इरादा है।
केन्द्रीय खुफिया एजेंसी इन्फार्मेशन ब्यूरो (आई. बी. ) के अधीन स्थापित किए जाने वाले इस तंत्र की स्थापना पर गंभीर आपत्तियां कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने व्यक्त की थीं। इस मामले पर 15 अप्रैल 2013 कों आतंरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भी विचार किया गया।
आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए ये सेंटर, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), रिसर्च एंड एनलिसिस विंग (रॉ), ज्वायंट इंटेलिजेंस कमेटी और राज्यों की खुफिया एजेंसियों के लिए नोडल एजेंसी का काम करेगा। ये सारी एजेंसियां आतंकवाद से जुड़े मामलों में नेशनल काउंटर टेरररिज्म सेंटर को रिपोर्ट करेंगी।
एनसीटीसी, नेशनल इनवेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) के सहयोग से काम करते हुए आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करेगा। जांच के दौरान जानकारियां इक_ा करने के लिए इसे दूसरी एजेंसियों पर निर्भर रहना होगा क्योंकि इसके लिए इस सेंटर के पास कोई स्टाफ नहीं होगा।
एडीजी स्तर का पुलिस अफसर इस सेंटर का प्रमुख होगा जो सीधे गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करेगा।
शुंग वंश मौर्य वंश के पश्चात का राजवंश हैं। हर्षचरित और पुराणों से पता चलता है कि सेनापति पुष्यमित्र ने अपने अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की। पुष्यमित्र का साम्राज्य दक्षिण में नर्मदा तक फैला हुआ था तथा विदिशा उसके राज्य का एक प्रमुख नगर था। मालविकाग्निमित्रम’ के अनुसार पुष्यमित्र वे शासन काल में उसका पुत्र अग्निमित्र विदिशा में गोप्तु (उपराजा) के रुप में शासन का संचालन करता था। अग्निमित्र ने विदर्भ के शासक यज्ञसेन के साथ युद्ध करके विदर्भ के एक बड़े हिस्से पर अधिकार कर लिया।
सन् 48 ई. पू. में पुष्यमित्र की मृत्यु हो गई। पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार इस वंश में कुल 10 शासक हुए- पुष्यमित्र, अग्निमित्र,वसुज्येष्ठ , वसुमित्र, अंध्रक (ओद्रक),पुलिद्वक, घोष,वज्रमित्र, भागभद्र और, देवभूति। इन सबने मिलकर 112 वर्ष तक राज्य किया।
प्राचीन काल में बौद्ध धर्म के प्रचारक के रूप में निम्न नाम सामने आते हैं-
* आनन्द- ये बुद्ध और देवदत्त के भाई थे और बुद्ध के दस सर्वश्रेष्ठ शिष्यों में से एक हैं। ये लगातार बीस वर्षों तक बुद्ध की संगत में रहे। उन्हें गुरु का सर्वप्रिय शिष्य माना जाता था। आनंद को बुद्ध के निर्वाण के पश्चात प्रबोधन प्राप्त हुआ। वे अपनी स्मरण शक्ति के लिए प्रसिद्ध थे।
* महाकश्यप -महाकश्यप मगध के ब्राह्मण थे, जो तथागत के नजदीकी शिष्य बन गए थे। उन्होंने प्रथम बौद्ध अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
* रानी खेमा-रानी खेमा सिद्ध धर्मसंघिनी थीं। ये बीमबिसारा की रानी थीं और अति सुंदर थीं। आगे चलकर खेमा बौद्ध धर्म की अच्छी शिक्षिका बनीं।
* महाप्रजापति -महाप्रजापति बुद्ध की माता महामाया की बहन थीं। इन दोनों ने राजा शुद्धोदन से शादी की थी। गौतम बुद्ध के जन्म के सात वर्ष पश्चात महामाया की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात महा- प्रजापति ने उनका अपने पुत्र जैसे पालन-पोषण किया। राजा शुद्धोदन की मृत्यु के बाद बौद्ध मठ में पहली महिला सदस्य के रूप में महाप्रजापिता को स्थान मिला था।
* मिलिंद -मिलिंदा यूनानी राजा थे। ईसा की दूसरी सदी में इनका अफगानिस्तान और उत्तरी भारत पर राज था। बौद्ध भिक्षु नागसेना ने उन्हें बौद्ध धर्म की दीक्षा दी और उन्होंने बौद्ध धर्म को अपना लिया।
* सम्राट अशोक- सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के अनुयायी और अखंड भारत के पहले सम्राट थे। उन्होंने ईसा पूर्व 207 ईस्वी में मौर्य वंश की शुरुआत की। अशोक ने कई वर्षों की लड़ाई के बाद बौद्ध धर्म अपनाया था। इसके बाद उन्होंने युद्ध का बहिष्कार किया और शिकार करने पर पाबंदी लगाई। बौद्ध धर्म का तीसरा अधिवेशन अशोक के राज्यकाल के 17वें साल में संपन्न हुआ। सम्राट अशोक ने अपने पुत्र महिंद और पुत्री संघमित्रा को धर्मप्रचार के लिए श्रीलंका भेजा। इनके द्वारा श्रीलंका के राजा देवनामपिया तीस्सा ने बौद्ध धर्म अपनाया और वहां ‘महाविहार’ नामक बौद्ध मठ की स्थापना की। यह देश आधुनिक युग में भी थेरावदा बौद्ध धर्म का गढ़ है।
1. कुतुबमीनार की वास्तविक ऊंचाई कितनी है?
(अ)282 फीट (ब) 262 फीट (स) 242 फीट (द) 212 फीट
2. विजयनगर राज्य का प्रथम राजवंश कौन सा था?
(अ) संगमा (ब) होयसल (स) सालुव (द) तुलुव
3. निम्नलिखित में से दिल्ली के किस सुल्तान ने तिमुरी शासक मिर्जाशाह रुख के आधिराज्य आना स्वीकार किया?
(अ) फिरोज तुगलक (ब) महमूद तुगलक (स) खिज्र खान सैयद (द) सिकंदर लोदी
4. सैनिकों को वेतन के रूप में भूमि प्रदान करने की प्रथा अलाउद्दीन खिलजी के बाद किस सुल्तान ने फिर से शुरू की?
(अ) ग्यासुद्दीन तुगलक (ब) मोहम्मद तुगलक (स) सिकंदर लोदी (द) इनमें से कोई नहीं
5. किस नगर को शीराजे हिंद के रूप में जाना जाता था?
(अ) जौनपुर (ब) मालवा (स) दौलताबाद, देवगिरि (द) इनमें से कोई नहीं
6. गायन की धु्रपद शैली का आरंभ किसने किया था?
(अ) अमीर खुसरो (ब) मानसिंह तोमर (स) तानसेन (द) विष्णु दिगंबर पलुस्कर
7. गायन के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र में गायन का गौरव प्राप्त है?
(अ) अनूप जलोटा (ब) भूपेन हजारिका (स) लता मंगेश्कर (द) एम.एस. सुब्बलक्ष्मी
8. वह उत्सर्जित या अवशोषित ऊष्मा जो पदार्थ का अवस्था परिवर्तन तो करती है, परंतु ताप में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं करती, कहलाती है?
(अ) विशिष्ट ऊष्मा (ब) अवशोषित ऊष्मा (स) उत्सर्जित ऊष्मा (द) गुप्त ऊष्मा
9. किसी ठोस पदार्थ के एकांक द्रव्यमान को उसके गलनांक पर ठोस से द्रव में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा को कहते हैं?
(अ) ठोस का गलनांक (ब) ठोस का क्वथनांक (स) ठोस के गलन की गुप्त ऊष्मा (द) वाष्पण
10. समतापीय परिवर्तन में क्या होता है?
(अ) ऊष्मा अपरिवर्तित रहती है (ब) ताप अपरिवर्तित रहती है (स) ऊष्मा व ताप दोनों बदलते हैं (द) इनमें से कोई नहीं
11. निम्नलिखित में से किसकी ऊष्माधारिता अधिक है?
(अ)लोहे का टुकड़ा (ब) जल (स) स्वर्ण का टुकड़ा (द) बेन्जीन
12. यदि किसी स्थान के तापमान में अचानक वृद्धि होती है, तो अत्यधिक आद्र्रता की स्थिति क्या होती है?
(अ) बढ़ती है (ब) घटती है (स) स्थिर रहती है (द) घतती-बढ़ती रहती है
13. जब किसी द्रव की 1 किलोग्राम मात्रा अपने क्वथनांक पर द्रव से वाष्प में परिवर्तित होती है, तो इसमें अवशोषित होने वाली ऊष्मा को क्या कहते हैं?
(अ) वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा (ब) संलयन की गुप्त ऊष्मा (स) उध्र्वपातन की गुप्त ऊष्मा (द) इनमें से कोई नहीं
14. जल मेें वायु का बुलबुला जिसकी भांति व्यवहार करेगा, वह है?
(अ) उत्तल दर्पण (ब) उत्तल लेंस (स) अवतल दर्पण (द) अवतल लेंस
15. जिस सिद्धांत पर ऑप्टिकल फाइबर काम करता है, वह है?
(अ) पूर्ण आंतरिक परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) प्रकीर्णन (द) व्यतिकरण
16. क्षितिज के समीप सूर्य एवं चंद्रमा के दीर्घ वृत्ताकार दिखाई देने का कारण है?
(अ) अपवर्तन (ब) प्रकाशीय भ्रम (स) व्यतिकरण घटना (द) उनका वास्तविक आकृति
17. आईबीएम का पूर्ण रूप है?
(अ) इंडियन बिजनेस मशीन (ब) इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (स) इटैलियन बिजनेस मशीन (द) इंटीग्रल बिजनेस मशीन
18. डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. के आविष्कारक तथा प्रवर्तक है?
(अ) बिल गेट्स (ब) ली. एन. फियोंग (स) एन. रसेल (द) टिम बर्नर्स ली
19. इलेक्ट्रॉन के आवेश की खोज किसने की?
(अ) रदरफोर्ड (ब) थॉमसन (स) चैडविक (द) मिलिकन
20. वह कण, जो न्यूक्लिऑन को बांधे रखने का कार्य करता है?
(अ) इलेक्ट्रॉन (ब) पॉजिट्रॉन (स) न्यूट्रॉन (द) मेसॉन
21. गामा किरणें किस प्रकार की हैं?
(अ) उच्च ऊर्जा वाली विद्युत चुंबकीय तरंगें (ब) उच्च ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन (स) निम्न ऊर्जा इलेक्ट्रॉन (द) उच्च ऊर्जा वाले पॉजिट्रॉन
22. विद्युत संयोजक बंध बनता है?
(अ) धनाविष्ट आयनों के बीच (ब) ऋणाविष्ट आयनों के बीच (स) विपरीत आविष्ट आयनों के बीच (द) इनमें से कोई नहीं
23. हाइड्रोजन में एक इलेक्ट्रॉन लेकर हीलियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त करने की प्रवृत्ति होती है?
(अ) क्षार धातुओं से (ब) अक्रिय गैसों से (स) क्षारीय मृदा धातुओं से (द) हैलोजनों से
24. फोटोग्राफी में उपयोग तत्व कौन सा है?
(अ) सिल्वर नाइट्रेट (ब) सिल्वर ब्रोमाइड (स) सल्फ्यूरिक एसिड (द) साइट्रिक एसिड
25. स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए क्या प्रयोग में लाया जाता है?
(अ) क्रोमियम और निकेल (ब) निकेल और तांबा (स) क्रोमियम और ग्रेफाइट (द) बेंजीन और एसिटोन
26. माचिस की तीली के एक सिरे पर लगा मसाला निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?
(अ) लाला फॉस्फोरस और गंधक (ब) एंटिमनी सल्फाइड, सल्फर और सिंदूर (स) पोटैशियम, बालू और गंधक (द) गंधक और पोटैशियम क्लोराइड
27. निम्नलिखित में से किस एक का अधिकतम ईंधन मान होता है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) चारकोल (स) प्राकृतिक गैस (द) गैसोलीन
28. प्राकृतिक रबर का बहुलक कौन सा है?
(अ) एथिलीन (ब) आइसोप्रिन (स) एसिटिलीन (द) हैक्सेन
----
सही जवाब- 1.(स) 242 फीट, 2.(स) सालुव, 3.(द) सिकंदर लोदी, 4.(द) इनमें से कोई नहीं, 5.(अ) जौनपुर, 6.(ब) मानसिंह तोमर, 7.(द) एम.एस. सुब्बलक्ष्मी, 8.(द) गुप्त ऊष्मा, 9.(स) ठोस के गलन की गुप्त ऊष्मा, 10.(ब) ताप अपरिवर्तित रहती है, 11.(ब) जल, 12.(ब) घटती है, 13.(अ) वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा, 14.(स) अवतल दर्पण, 15.(अ) पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 16.(अ) अपवर्तन, 17.(ब) इंटरनेशनल बिजनेस मशीन, 18.(द) टिम बर्नर्स ली, 19.(द) मिलिकन, 20.(द) मेसॉन, 21.(अ) उच्च ऊर्जा वाली विद्युत चुंबकीय तरंगें, 22.(स) विपरीत आविष्ट आयनों के बीच, 23.(ब) अक्रिय गैसों से, 24.(ब) सिल्वर ब्रोमाइड, 25.(अ) क्रोमियम और निकेल, 26.(अ) लाला फॉस्फोरस और गंधक, 27.(अ) हाइड्रोजन, 28.(ब) आइसोप्रिन।
एचएलएल यानी लाइफ केयर लिमिटेड, केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन तिरूअनंतपुरम स्थित एक कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी। यह कंपनी अब विश्व में सबसे बड़ी कन्डोम उत्पादक कंपनियों में शामिल हो गई है।
एचएलएल की कुल वार्षिक कन्डोम उत्पादन क्षमता अब 1616 मिलियन कन्डोम हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से ग्रामीण जिलों में कन्डोम मुफ्त बांटने की योजना के शुरू किए जाने के बाद देश-विदेश में कन्डोम की मांग में कई गुना वृद्धि हुई है। एचएलएल कंपनी ने अपनी ईकाइयों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने का एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्य योजना के सिलसिले में कंपनी द्वारा पेरूरकेडा स्थित अपनी उत्पादन ईकाई में दो नई मोल्डिंग मशीनों के लगाए जाने से उत्पादन क्षमता 1066 मिलियन कन्डोम से बढ़ाकर 1246 मिलियन कन्डोम वार्षिक हो गई है। यह कंपनी इसके अलावा अपनी बेलगाम और हैदराबाद स्थित ईकाईयों में भी कन्डोम तैयार करती है। एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड के जरिए महिला कन्डोम भी भारतीय बाजारों में उपलब्ध हो गए हैं।
गीतावली तुलसीदास की एक प्रमुख रचना है इसमें गीतों में राम-कथा कही गई है । राम-कथा सम्बन्धी जो गीत तुलसीदास ने समय-समय पर रचे, वे इस ग्रन्थ में संग्रहित हुए हैं । सम्पूर्ण रचना सात खण्डों में विभक्त है । काण्डों में कथा का विभाजन प्राय: उसी प्रकार हुआ है , जिस प्रकार रामचरितमानस में हुआ है ,किन्तु न इसमें कथा की कोई प्रस्तावना या भूमिका है और न मानस की तरह इसमें उत्तरकाण्ड में अध्यात्मविवेचन । बीच-बीच में भी मानस की तरह आध्यात्मिक विषयों का उपदेश करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है । सम्पूर्ण पदावली राम-कथा तथा रामचरित से सम्बन्धित है । मुद्रित संग्रह में 328 पद हैं ।
गीतावली का एक पूर्ववर्ती रूप भी प्राप्त हुआ है। जो इससे छोटा था। उसका नाम पदावली रामायण था इसकी केवल एक प्रति प्राप्त हुई है और वह भी अत्यन्त खण्डित है । इसमें सुन्दर और उत्तरकाण्डों के ही कुछ अंश बचे हैं और उत्तरकाण्ड का भी अन्तिम अंश न होने के कारण पुष्पिका नहीं रह गयी है । इस लिए प्रति की ठीक तिथि ज्ञात नहीं है
गीतावली में कुछ पद ऐसे भी हैं, जो सूरसागर में मिलते हैं । प्राय: यह कहा जाता है कि ये पद उसमें सूरसागर से लिए गए होंगे । सूरदास, तुलसीदास से कुछ ज्येष्ठ थे , इसलिए कुछ आलोचक तो यह भी कहने में नहीं हिचकते कि इन्हें तुलसीदास ने ही गीतावली में रख लिया होगा और जो इस सीमा तक नहीं जाना चाहते, वे कहते हैं कि तुलसी दास के भक्तों ने उनकी रचना को और पूर्ण बनाने के लिए यह किया होगा किन्तु एक बात इस सम्बन्ध में विचारणीय है ।
ज़हिर उद-दिन मुहम्मद (जन्म-14 फरवरी 1483 ,निधन- 26 दिसम्बर 1530) जो बाबर के नाम से प्रसिद्ध हुआ, एक मुगल शासक था जिसका मूल मध्य एशिया था । वह भारत में मुगल वंश का संस्थापक था । वो तैमूर लंग का परपोता था और विश्वास रखता था कि चंगेज खां उसके वंश का पूर्वज था ।
बाबर का जन्म फऱगना घाटी के अंदिजन नामक शहर में हुआ था जो अब उज्बेकिस्तान में है । हालांकि बाबर का मूल संबंध मंगोलिया के बर्लास कबीले से सम्बन्धित था पर उस कबाले के लोगों पर फारसी तथा तुर्क जनजीवन का बहुत असर रहा था, वे इस्लाम में परिवर्तित हुए तथा उन्होने तुर्केस्तान को अपना वासस्थान बनाया । बाबर की मातृभाषा चागताई भाषा थी पर फ़ारसी, जो उस समय उस स्थान की आम बोलचाल की भाषा थी, में भी वो प्रवीण था । उसने चागताई में बाबरनामा के नाम से अपनी जीवनी लिखी ।
मंगोल जाति (जिसे फ़ारसी में मुगल कहते थे) का होने के बावजूद उसकी जनता और अनुचर तुर्क तथा फ़ारसी लोग थे । उसकी सेना में तुर्क, फारसी, पश्तो के अलावा बर्लास तथा मध्य एशियाई कबीले के लोग भी थे।
कहा जाता है कि बाबर बहुत ही तगड़ा और शक्तिशाली था । ऐसा भी कहा जाता है कि सिर्फ व्यायाम के लिए वो दो लोगों को अपने दोनों कंधों पर लादकर उन्नयन ढाल पर दौड़ लेता था । लोककथाओं के अनुसार बाबर अपने राह में आने वाले सभी नदियों को तैर कर पार करता था । उसने गंगा को दो बार तैर कर पार किया । बाबर के चचेरे भाई मिजऱ्ा मुहम्मद हैदर ने लिखा है कि उस समय, जब चागताई लोग असभ्य तथा असंस्कृत थे तब उन्हें ज़हिर उद-दिन मुहम्मद का उच्चारण कठिन लगा । इस कारण उन्होंने इसका नाम बाबर रख दिया ।
बाबर के द्वारा मुगलवंश की नींव रखने के बाद मुगलों ने भारत की संस्कृति पर अपना अमिट छाप छोड़ी। कहा जाता है कि अपने पुत्र हुमायुं के बीमार पडऩे पर उसने अल्लाह से हुमायुं को स्वस्थ्य करने तथा उसकी बीमारी खुद को दिए जाने की प्रार्थना की थी । इसके बाद बाबर का स्वास्थ्य बिगड़ गया और अंतत: वो 1530 में 48 वर्ष की उम्र में मर गया । उसकी ईच्छा थी कि उसे काबुल में दफऩाया जाए पर पहले उसे आगरा में दफऩाया गया । लगभग नौ वर्षों के बाद शेरशाह सूरी ने उसकी इच्छा पूरी की और उसे काबुल में दफऩा दिया ।
प्रजापति कश्यप जी की पत्नी विनता के दो पुत्र हुए- गरुड़ और अरुण। अरुण जी सूर्य के सारथी हुए। सम्पाती और जटायु इन्हीं अरुण के पुत्र थे।
जटायु पंचवटी में रहते थे। एक दिन आखेट के समय महाराज दशरथ से इनका परिचय हुआ और ये महाराज के अभिन्न मित्र बन गये। वनवास के समय जब भगवान श्री राम पंचवटी में पर्णकुटी बनाकर रहने लगे, तब जटायु से उनका परिचय हुआ। भगवान श्री राम अपने पिता के मित्र जटायु का सम्मान अपने पिता के समान ही करते थे। जटायु ने सीता का हरण करके ले जा रहे रावण से युद्ध किया था। रावण ने तलवार से उनके पंख काट डाले। जटायु मरणासन्न होकर भूमि पर गिर पड़े । भगवान श्री राम सीता जी को खोजते हुए जटायु के पास आए। जटायु मरणासन्न थे, लेकिन उन्होंने सीता के संबंध में सारी जानकारी श्रीराम को दी। भगवान श्री राम ने जटायु के शरीर को अपनी गोद में रख लिया। उन्होंने पक्षिराज के शरीर की धूल को अपनी जटाओं से साफ किया। जटायु ने उनके मुख-कमल का दर्शन करते हुए उनकी गोद में अपना शरीर छोड़ दिया। राम-लक्ष्मण ने उसका दाह-संस्कार, पिंडदान तथा जलदान किया।
अमरूद विश्व में सर्वाधिक मात्रा में भारत में ही पैदा होता है। मलेशिया में पेरक, जोहोर, सेलंगोर और नेगरी सेंबिलन जैसी जगह अमरूद के पेड़ काफी मात्रा में लगाए जाते हैं। अमेरिका के अपेक्षाकृत गरम प्रदेश जैसे मेक्सिको ले कर पेरू तक, अमरूद के पेड़ उगाए जाते हैं। कहते हैं कि अमरूद का अस्तित्व 2000 साल पुराना है पर आयुर्वेद में अमृतफल के नाम से इसका उल्लेख इससे हज़ारों साल पहले हो चुका है।
1526 में कैरेबियन द्वीप पर इसकी खेती पहली बार व्यावसायिक रूप से की गई। बाद में यह फि़लीपीन और भारत में भी प्रचलित हुई। अब तो दुनिया भर में अमरूद को व्यावसायिक लाभ के लिए उगाया जाता है।
अमरूद स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह उपयोगी फल है। पौष्टिकता से भरपूर अमरूद को संस्कृत में अमृतफल कहते हैं। पके अमरूद के बजाय कच्चे अमरूद में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। खाना खाने के पहले अमरूद के नियमित सेवन से कब्ज़ की शिकायत नहीं होती है। अमरूद के प्रयोग से सेरम कोलेस्ट्राल घटा कर उच्च रक्तचाप से बचाव किया जा सकता है। अमरूद के बीज को खूब चबा-चबा कर खाने से शरीर को लौह तत्व की पूर्ति होती है।
पके हुए 100 ग्राम अमरूद से हमें 152 मि. ग्रा. विटामिन सी, 7 ग्राम पाचन क्रिया में सहायक रेशे, 33 मि. ग्रा. कैल्शियम और 1 मि. ग्रा. लोहा प्राप्त होता है। साथ ही इसमें फॉस्फोरस और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर को पुष्ट बनाती है। अमरूद के पेड़ की जड़े, तने, पत्ते सभी दवा बनाने में काम आते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार अमरूद कसैला, मधुर, खट्टा, तीक्ष्ण, बलवर्धक, उन्मादनाशक, त्रिदोषनाशक, दाह और बेहोशी को नष्ट करने वाला है। बच्चों के लिए भी यह पौष्टिक व संतुलित आहार है। अमरूद से स्नायु-मंडल, पाचन संस्थान, हृदय तथा दिमाग को बल मिलता है।
1. उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने के लिए क्या अहर्ताएं होनी चाहिए?
(अ) वह भारत का नागरिक हो एवं उसकी आयु 62 वर्ष से कम हो (ब) उसने भारत क्षेत्र में कोई न्यायिक पद धारण किया हो (स) वह किस उच्च न्यायालय का या दो या अधिक ऐसे न्यायालय में लगातार अधिवक्ता रहा हो (द) उपर्युक्त सभी
2. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का निर्वाचन किस प्रकार होता है?
(अ) वयस्क भारतीय नागरिकों द्वारा निर्वाचन होता है (ब) विधानमंडल के सदस्यों द्वारा निर्वाचन होता है (स) राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्ति होती है (द) मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति होती है
3. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश किसके समक्ष अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेता है?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) राज्यपाल (द) राष्ट्रपति
4. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्यागपत्र किसको देता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) अपने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) भारत के मुख्य न्यायाधीश (द) अपने राज्य के राज्यपाल
5. उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला कौन है?
(अ) अन्ना चण्डी (ब) कार्नेलिया सोराबजी (स) दुर्बा बनर्जी (द) लीला सेठ
6. उच्च न्यायालय की परमादेश जारी करने की शक्ति के अंतर्गत आते हैं?
(अ) संवैधानिक अधिकार (ब) सांविधिक अधिकार (स) मौलिक अधिकार (द) उपर्युक्त सभी
7. उड़ीसा की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी?
(अ) नंदनी सत्पथी (ब) विजयालक्ष्मी पंडित (स) वसुंधरा राजे (द) शीला दीक्षित
8. राज्य विधानमंडल का ऊपरी सदन कौन सा है?
(अ) विधान परिषद् (ब) विधानसभा (स) राज्यसभा (द) लोकसभा
9. भारत के राज्य विधानपालिकाओं का उच्च सदन कौन सा है?
(अ) विधानपालिका परिषद (ब) विधानपालिका समिति (स)राज्यपाल का कार्यालय (द) इनमें से कोई नहीं
10. दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी है?
(अ) कांगो, जायरे (ब) नील (स) नाइजेर (द) जेम्बेजी
11. कौन सा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
12. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु है?
(अ) आशा अंतरीप (ब) केप अगुलहास (स) केपटाऊन (द) नेटाल
13. विश्व में मैदानों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तर अमेरिका (द) अफ्रीका
14. कौन सा बंदरगाह यूरो पोर्ट के नाम से जाना जाता है?
(अ) हैम्बर्ग (ब) लंदन (स) रॉटरडम (द) लिस्बन
15. विश्व का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह माना जाता है?
(अ) लंदन (ब) एण्टवर्प (स) रॉटरडम (द) हैम्बर्ग
16. स्वेज नहर के उत्तरी प्रवेश द्वारा पर स्थित बंदरगाह है?
(अ) स्वेज (ब) पोर्ट सईद (स) पोर्ट अलेक्जेन्ड्रिया (द) कैरो
17. मुद्रा स्फीति का कारण है?
(अ)मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि (ब)उत्पादन में वृद्धि (स)उत्पादन में कमी (द) मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि और उत्पादन में कमी
18. अवमूल्यन शब्द का अर्थ क्या है?
(अ) अन्य मुद्रा की तुलना में स्वदेशी मुद्रा के मूल्य को घटाना (ब) स्वदेशी मुद्रा के मूल्य में वृद्धि करना (स) स्वदेशी मुद्रा के बदले में नई मुद्रा जारी करना (द) उपर्युक्त सभी
19. भारत के किस राज्य में कोई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक नहीं है?
(अ) सिक्किम और गोवा (ब) बिहार और राजस्थान (स) सिक्किम और असम (द) मणिपुर और नागालैंड
20. फ्यूज में प्रयुक्त होने वाली तार की विशेषता क्या होती है?
(अ) निम्न प्रतिरोधक शक्ति /उच्च गलनांक (ब) निम्न प्रतिरोधक शक्ति /निम्न गलनांक (स) उच्च प्रतिरोधक शक्ति /निम्न गलनांक (द) उच्च प्रतिरोधक शक्ति/उच्च गलनांक
21. अग्निशमन में कौन सी गैस काम आती है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) हाइड्रोजन (स) ऑक्सीजन (द) सल्फर डाइऑक्साइड
22. निम्नलिखित में से वह धातु कौन सी है, जिसका प्रयोग लोहे पर कलई चढ़ाने के लिए किया जाता है?
(अ) तांबा (ब) सीसा (स) जस्ता (द) पारा
23. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ बहुत कठोर और बहुत ही तन्य है?
(अ) कार्बोरंडम (ब) टंग्सटन (स) कास्ट आयरन (द) नाइक्रोम
24. आखेट एवं पशुपालन का कार्य सर्वप्रथम किस काल में शुरू हुआ?
(अ) पाषाण काल (ब) मध्य पाषाण काल (स) नव पाषाण काल (द) पाषण काल और मध्य पाषाण काल
25. भारत में नव पाषाण युग का प्रारंभ माना जाता है?
(अ) 7000 ई.पू. के लगभग (ब) 4000 ई.पू. के लगभग (स) 5000 ई. पू. के लगभग (द) 9000 ई. पू. के लगभग
26. मानसूनी प्रदेश को क्या कहा जाता है?
(अ) वृद्धिशाली प्रदेश (ब) उद्यमशील प्रदेश (स) क्षीणकारक प्रदेश (द) अवरूद्ध विकास का प्रदेश
27. निम्नलिखित में से कौन सा मूल तत्व है?
(अ) रेत (ब) हीरा (स) संगमरमर (द) शक्कर
-------------
सही जवाब- 1.(द) उपर्युक्त सभी, 2.(स) राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्ति होती है, 3.(स) राज्यपाल, 4.(अ) राष्ट्रपति, 5.(अ) अन्ना चण्डी, 6.(द) उपर्युक्त सभी, 7.(अ) नंदनी सत्पथी, 8.(अ) विधान परिषद्, 9.(अ) विधानपालिका परिषद, 10.(ब) नील, 11.(ब) यूरोप, 12.(ब) केप अगुलहास, 13.(ब) यूरोप, 14.(स) रॉटरडम, 15.(स) रॉटरडम, 16.(ब)पोर्ट सईद, 17.(द) मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि और उत्पादन में कमी, 18.(अ) अन्य मुद्रा की तुलना में स्वदेशी मुद्रा के मूल्य को घटाना, 19.(अ) सिक्किम और गोवा, 20.(स) उच्च प्रतिरोधक शक्ति /निम्न गलनांक, 21.(अ) कार्बन डाइऑक्साइड, 22.(स) जस्ता, 23.(द) नाइक्रोम, 24.(ब) मध्य पाषाण काल, 25.(अ) 7000 ई.पू. के लगभग, 26.(अ) वृद्धिशाली प्रदेश, 27. (ब) हीरा।
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। यह भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। यह भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाओं में से किसी भाषा के लेखक को हर साल प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2011 में भारतीय ज्ञानपीठ ने पुरस्कार राशि को 7 से बढ़ाकर 11 लाख रुपए किए जाने का निर्णय लिया था। वर्ष 1965 में 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से प्रारंभ हुए इस पुरस्कार को वर्ष 2005 में 7 लाख रुपए कर दिया गया। वर्ष 2005 के लिए चुने गए हिन्दी साहित्यकार कुंवर नारायण पहले व्यक्ति थे जिन्हें पुरस्कार के तहत 7 लाख रुपए प्रदान किए गए।
प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 1965 में मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रदान किया गया था। उस समय पुरस्कार की धनराशि 1 लाख रुपए थी। वर्ष 1982 तक यह पुरस्कार लेखक की एकल कृति के लिए दिया जाता था, लेकिन इसके बाद से यह लेखक के भारतीय साहित्य में संपूर्ण योगदान के लिए दिया जाने लगा। वर्ष 2011 तक हिन्दी तथा कन्नड़ भाषा के लेखक सबसे अधिक 7 बार यह पुरस्कार पा चुके हैं।
यह पुरस्कार बांग्ला को 5 बार, मलयालम को 4 बार, उडिय़ा, उर्दू और गुजराती को तीन-तीन बार, असमिया, मराठी, तेलुगू, पंजाबी और तमिल को दो-दो बार दिया जा चुका है। उडिय़ा भाषा की लेखिका एवं उपन्यासकार डॉ. प्रतिभा राय को वर्ष 2011 के ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। तेलुगू लेखक डॉ. रावुरी भारद्वाज को 48वें ज्ञानपीठ पुरस्कार (वर्ष 2012) के लिए चयन किया गया।
तेलुगू लेखक डॉ रावुरी भारद्वाज का चयन 48वें ज्ञानपीठ पुरस्कार (वर्ष 2012) के लिए किया गया। डॉ रावुरी भारद्वाज के तेलुगू में 37 लघुकथा संग्रह, 17 उपन्यास, तीन निबंध संग्रह और 8 नाटक प्रकाशित हुए हैं।
उन्होंने बच्चों के लिए 6 लघु उपन्यास कादंबरी, पकुदुराल्लू, जीवन समारम, इनुपू तेरा वेनुका, कौमुदी और 5 लघुकथा संग्रह लिखें हैं। उनके अधिकांश रचनाकर्म का प्रमुख भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
डॉ. भारद्वाज को साहित्य अकादमी पुरस्कार और सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में तकनीशियन, कारखाने और पिंट्रिंग प्रेस के अलावा साप्ताहिक पत्रिका जामीन रायतु एवं दीनबंधु के संपादकीय विभाग में कार्य किया।
डॉ रावुरी का जन्म वर्ष 1927 में तत्कालीन हैदराबाद स्टेट के मोगुलूरू गांव में हुआ था, जहां से वे आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में ताडीकोंडा गांव चले गए। आठवीं तक औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ रावुरी भारद्वाज को तीन विश्वविद्यालयों ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।
केरल के मार्शल आर्ट कलरिपयट्टु को विश्व में मार्शल आर्ट का सर्वाधिक प्राचीन और सबसे वैज्ञानिक रूप माना जाता है। लड़ाई का प्रशिक्षण कलारि (प्रशिक्षण स्कूल) में दिया जाता है। कलारि के नियमों के तहत मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण की शुरुआत शरीर की तेल-मालिश से की जाती है जो देह को फुर्तीला और लचीला बनाता है। इसके बाद चाट्टोम (कूद), ओट्टम (दौड़), मरिचिल (कलाबाजी) आदि जैसे करतब सिखाए जाते हैं जिसके बाद कटार, तलवार, भाला, गदा, धनुष-बाण जैसे हथियार चलाने की विद्या सिखाई जाती है।
कलरिपयट्टु के प्रशिक्षण का उद्देश्य होता है व्यक्ति के मन और शरीर के बीच बेहतरीन संभव तालमेल स्थापित करना। कलारि के पारंपरिक प्रशिक्षण में देशी चिकित्सा विधियों को भी शामिल किया जाता है। कलारि धार्मिक पूजन के भी केन्द्र होते हैं। कलरिपयट्टु के सामान्य नियमों के तहत व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी तेल मालिश और बाकी के व्यायाम जारी रखेगा।
कुट्टन्नाडू को केरल राज्य का चावल का कटोरा कहा जाता है। कुट्टन्नाडू केरल का सबसे सुंदर बैकवाटर है। सबसे अधिक संख्या में सर्प नौका दौड़ और चावल की नौकाओं एवं हाउसबोट की क्रूज सबसे अधिक यहीं होती हैं। केरल में नौकायन योग्य बैकवाटर का नेटवर्क 900 किमी तक फैला है। ताड़ और नारियल के झुरमुटों से घिरे ये शांत जलमार्ग और धान के खेत ग्रामीण जीवन की अद्भुत झलक प्रस्तुत करते हैं।
कुट्टन्नाडू खेती की देशी इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है। यहां समुद्र तल से 8 से 10 फीट नीचे खेती होती है और मानव बस्ती भी बसती है। इसके लिए बैकवाटर से बड़े पैमाने पर भूमि वापस निकाली गई और फिर इसे डाइक से घेरा गया। छुट्टियों में यहां के नहरों में क्रूज करना एक यादगार अनुभव होता है।
बैक वाटर सागर का जल है जो कि नीची जमीन होने के कारण वापिस आ गया है और नदी का रूप ले लिया है । या कह लें कि नदी में निचाई होने के कारण सागर से उंची लहरें जो आती हैं वे नदी के पानी में मिल कर उसे भी खारा बना देती हैं । ये बड़ा ही खूबसूरत दृश्य होता है । ऐसे गांवो में बसे लोग अपने आने जाने और सभी कामों के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं और अब ये पर्यटन का केन्द्र बन गई हैं जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। यहां पर साधारण नावों से लेकर हाउस बोट तक होती हैं । कुछ लोग कुछ घंटो में इस सफर को कर लेते हैं और कुछ लोग हाउसबोट में रहकर इस सफर को करते हैं और कई-कई दिन तक आधुनिक सुविधाओ से युक्त इन हाउसबोट में रहते हैं। केरल में बैक वाटर के कई ठिकाने हैं वैसे तो एलिप्पी और कुमारकोम ज्यादा प्रसिद्ध हैं पर इसके अलावा भी कई जगहों पर बैक वाटर में भ्रमण करने की सुविधा है ।
आर्कटिक महासागर से काफी दूर के देश भारत और चीन सहित सिंगापुर आर्कटिक सर्किल नाम के फोरम में शामिल होने जा रहे हैं। यह एक नया ग्लोबल फोरम होगा। इस फोरम में शामिल होने का उनका उद्देश्य है सुदूर उत्तर के इलाके पर बहस व्यापक करना। इसकी पहली बैठक आइसलैंड की राजधानी राइकेयाविक में अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी। अभी तक इस संगठन में आठ ही देश, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, रूस, स्वीडन और अमेरिका हैं। आर्कटिक काउंसिल की स्थापना 1996 में की गई थी।
देश में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक आयोग गठित किया था जिसे 4 नवंबर 1975 को अधीनस्थ सेवा आयोग नाम दिया गया जिसे बाद में नया आकार देकर 26 सितम्बर 1977 को कर्मचारी चयन आयोग नाम दे दिया गया। कर्मचारी चयन आयोग का कार्य समय-समय पर बढ़ा है और अब यह 9 हजार 300 से 34 हजार 800 के वेतनमान पर 4200 रूपये के ग्रेड पे पर ग्रुप बी के सभी पदों के लिए नियुक्ति करता है। कर्मचारी चयन आयोग कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से सम्बद्ध कार्यालय है और इसमें अध्यक्ष, दो सदस्य और सचिव और परीक्षा नियंत्रक शामिल है। जिनकी नियुक्ति समय-समय पर केन्द्र सरकार द्वारा तय नियमों के आधार पर की जाती है। देश भर में आयोग के 9 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों और उनसे संबद्ध तथा अधिनस्थ कार्यालयों ग्रुप सी गैर-तकनीकी और ग्रुप बी गैर-राजपत्रित पदों की नियुक्ति का आदेश मिला हुआ है, इसमें ऐसी नियुक्तियां शामिल नहीं हैं जो रेलवे भर्ती बोर्ड और औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा की जाती हैं। आयोग का आदर्श वाक्य न्याय, निष्पक्षता और योग्यता है और वह अनेक वर्षों से इसका पालन कर रहा है।
कर्मचारी चयन आयोग के देशभर में 9 क्षेत्रीय/उप-क्षेत्रीय कार्यालय हैं। 7 क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, मुम्बई और नई दिल्ली में हैं तथा दो उप-क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ और रायपुर में हैं। क्षेत्रीय/उप-क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी चयन आयोग की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करते हैं, जिसमें राज्य सरकार के अधिकारियों की मदद से देश के विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित कराना और क्षेत्रों में उम्मीदवारों के इंटरव्यू कराना शामिल है। चंडीगढ़ और रायपुर स्थित उप-क्षेत्रीय केन्द्रों के उन्नयन का एक प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।
आयोग की 10 वेबसाइट हैं -क्षेत्रीय कार्यालय में 9 और मुख्यालय में एक स्वतंत्र साइट। सूचना का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत मानते हुए वेबसाइटों को लगातार अपडेट किया जाता है। आयोग की नए सिरे से तैयार की गयी और यूजर फ्रैंडली वेबसाइट अक्टूबर 2009 में शुरू की गयी और अब तक इसे 2.20 करोड़ लोग देख चुके हैं और यह सरकारी क्षेत्र की उन साइटों में से एक है जिसे सबसे अधिक संख्या में देखा जाता है।
1. एक देशांतर को पार करने में दो स्थानों के स्थानीय समय के बीच क्या अंतर होता है?
(अ) 8 मिनट (ब) 4 मिनट (स) 2 मिनट (द) 0 मिनट
2. ग्रीनविच देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) हॉलेंड (द) भारत
3. मोह स्केल से निम्नलिखित में से किसका मापन किया जाता है?
(अ) आकाशीय पिण्डों की दूरियां (ब) बहते हुए जल की गति (स) वायुयानों एवं जलयानों की गति (द) चट्टानों की कठोरता
4. नीस चट्टान निम्नलिखित में से किस कोटि की है?
(अ) आग्नेय (ब) परतदार (स) परिवर्तित (द) ज्वालामुखी
5. निम्र में से कौन सा कण अस्थायी है?
(अ)प्रोट्रॉन (ब) इलेक्ट्रॉन (स) न्यूट्रॉन (द) अल्फा कण
6. कर्नाटक मेें स्थित बाबाबूदन की पहाडिय़ों का क्षेत्र कौन से खनिज उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है?
(अ)अभ्रक उत्पादन (ब) बॉक्साइड उत्पादन (स) लौह-अयस्क उत्पादन (द) मैग्रीज उत्पादन
7. 31 मार्च 2001 तक भारतीय रेल के रेल-पथ की कुल लंबाई कितनी थी?
(अ)63.028 किलोमीटर (ब) 68.028 किलोमीटर (स)73.028 किलोमीटर (द) 78.028 किलोमीटर
8. क्लोरोफिल में निम्न में से कौन का तत्व होता है?
(अ)स्ट्रोटियम (ब) बैरेलियम (स) सोडियम (द) मैग्रेशियम
9. निम्नलिखित में से कौन-सी मिश्र धातु नहीं है?
(अ)पीतल (ब) जस्ता (स) इस्पात (द) ब्रांज
10. अमेजन बेसिन किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है?
(अ) पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश (ब) विषुवतीय प्रदेश (स) टैगा प्रदेश (द) भूमध्यसागरीय प्रदेश
11. किस प्राकृतिक प्रदेश में वनस्पतियों की सर्वाधिक विविधता देखने को मिलती है?
(अ) मानसूनी प्रदेश (ब) विषुवतीय प्रदेश (स) भूमध्यसागरीय प्रदेश (द) सवाना प्रदेश
12. विषुवतीय प्रदेश में वर्षा कब होती है?
(अ) गर्मी में (ब) जाड़े में (स) साल भर (द) कभी नहीं
13. सेल्वा वन कहां मिलते हैं?
(अ) विषुवतीय प्रदेश में (ब) मानसूनी प्रदेश में (स) भूमध्यसागरीय प्रदेश में (द) टैगा प्रदेश में
14. रबड़ किस प्राकृतिक प्रदेश की उपज है?
(अ) शीतोष्ण तृण प्रदेश (ब) विषुवतीय प्रदेश (स) भूमध्यसागरीय प्रदेश (द) मानसूनी प्रदेश
15. नील नदी के डेल्टा क्षेत्र में सर्दी के मौसम में कौन सी फसल उगाई जाती है?
(अ) चावल (ब) तंबाकू (स) कपास (द) गेहूं
16. निम्न में से कौन ट्रक फार्मिंग का दूसरा नाम है?
(अ) रेशम उत्पादन कृषि (ब) अंगूरोत्पादन कृषि (स) फल कृषि (द) विपणन बागवानी
17. जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि कहलाती है?
(अ) वेजीकल्चर (ब)ओलेरीकल्चर (स) आरबोरीकल्चर (द) एपीकल्चर
18. मेफ्लावर जहाज के इतिहास प्रसिद्ध यात्री कौन थे?
(अ)कोलम्बस और उसके साथी (ब) 100 प्यूरिटन धर्म गुरू (स) वास्को-डि-गामा और उसके साथी (द)इनमें से कोई नहीं
19. शिवाजी के युग में स्वराज्य क्या था?
(अ)एक कर (ब) वह स्थान जहां शिवाजी ने अपना राज्य कायम किया था (स) सुधारवादी दल (द) इनमें से कोई नहीं
20. हम अपने सिर-कंधों पर वायु का कितना भार वहन करते हैं?
(अ)15.4 टन वजन (ब) 3 टन वजन (स) 10 टन वजन (द) 9 टन वजन
21. गाई फॅक्स का नाम किस षड्यंत्र काण्ड से संबंधित है?
(अ)जुलाई बम केस (1944)(ब) गनपावडर प्लान (1605) (स) लंदनडेरी का घेरा (द) इनमें से कोई नहीं
22. वर्ष 1856 तक भारतीय लोगों की सेना में क्या स्थिति थी?
(अ)भारतीय लोग केवल सूबेदार का दर्जा ही पा सकते थे (ब)उन्हें अफसरों का काम दिया जाता था (स) उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिलती थी (द) उनसे गुलामों की तरह व्यवहार किया जाता था
23. कम्पोजिटी कुल का फल है
(अ)एकीन (ब) नट (स) केरिऑप्सिस (द) सिप्सैला
24. किस सिख गुरु ने अमृत सरोवर (अब अमृतसर) नामक एक नए नगर की स्थापना की?
(अ) गुरु अमरदास (ब) गुरु रामदास (स) गुरु अर्जुनदास (द) गुरु हरगोविंद
25. किस सिख गुरु ने हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) की स्थापना की?
(अ) गुरु रामदास (ब) गुरु अमरदास (स) गुरु अर्जुन देव (द) गुरु गोविंद सिंह
26. स्यादवाद् किस धर्म का मूलाधार था?
(अ) बौद्ध धर्म (ब) जैन धर्म (स) वैष्णव धर्म (द) शैव धर्म
27. जैन धर्म के पांच व्रतों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्रत है?
(अ) अमृषा (ब) अहिंसा (स) अस्तेय (द) अपरिग्रह
28. निम्नलिखित में से किस राज्य में बौद्ध स्थल टेबो मठ स्थित है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) हिमाचल प्रदेश (स) सिक्किम (द) उत्तराखंड
29. उत्तरप्रदेश में बौद्ध एवं जैनियों दोनों की प्रसिद्ध तीर्थस्थली कौन सी है?
(अ) सारनाथ (ब) कौशाम्बी (स) कुशीनगर (द) देवीपाटन
30. भारत के डाकघर निम्नलिखित में से कौन सी सुविधा नहीं देते हैं?
(अ) बचत बैंक (ब) म्यूचुअल फंडों का खुदरा लेन-देन (स) डिमांड ड्राफ्ट जारी करना (द) जीवन बीमा निगम
---
सही जवाब- 1.(ब) 4 मिनट, 2.(ब) यूके, 3.(द) चट्टानों की कठोरता, 4.(स) परिवर्तित, 5.(स) न्यूट्रॉन, 6.(स) लौह-अयस्क उत्पादन, 7.(अ)63.028 किलोमीटर, 8.(द) मैग्रेशियम, 9.(ब) जस्ता, 10.(ब) विषुवतीय प्रदेश, 11.(ब) विषुवतीय प्रदेश, 12.(स) साल भर, 13.(अ) विषुवतीय प्रदेश में, 14.(ब) विषुवतीय प्रदेश, 15.(द) गेहूं, 16.(द) विपणन बागवानी, 17.(ब) ओलेरीकल्चर, 18.(ब) 100 प्यूरिटन धर्म गुरू, 19.(ब) वह स्थान जहां शिवाजी ने अपना राज्य कायम किया था, 20.(अ)15.4 टन वजन, 21.(ब) गनपावडर प्लान(1605), 22.(स) उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिलती थी, 23.(द) सिप्सैला, 24.(ब) गुरु रामदास, 25.(स) गुरु अर्जुन देव, 26.(ब) जैन धर्म, 27.(ब) अहिंसा, 28.(ब) हिमाचल प्रदेश, 29.(ब) कौशाम्बी 30.(स) डिमांड ड्राफ्ट जारी करना।
10वीं लोकसभा के लिए 1991 के अप्रैल-मई महीने में चुनाव कराए जाने का फैसला हुआ। सुरक्षा कारणों से पंजाब में चुनाव 1992 में कराए गए जबकि जम्मू-कश्मीर में 10वीं लोकसभा के चुनाव कराए ही नहीं गए। चुनाव मैदान में थीं कांग्रेस, बीजेपी, नेशनल फ्रंट गठबंधन और दो कम्युनिस्ट पार्टियां।
इन चुनावों में पहली बार कांग्रेस की नीति समाजवाद से हटकर उदारीकरण की तरफ परिवर्तित हुई। लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में अल्ट्रा नेशनलिस्ट बीजेपी हिंदू राजनीतिक और धार्मिक परंपरा से प्रेरित थी। जबकि नेशनल फ्रंट अब भी वी पी सिंह के पिछड़े वर्ग के विकास यानि मंडल की लाठी के सहारे था। कुल मिलाकर 9 हजार उम्मीदवारों ने 4 हफ्तों तक चुनाव प्रचार किया। ये चुनाव कई हिंसक घटनाओं का भी गवाह बना। मई में पहले चरण में 211 सीटों के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जारी था। इसी दौरान एक आतंकी घटना ने चुनाव के सारे परिदृश्य को बदलकर रख दिया।
21 मई, 1991। मतदान का दूसरा चरण। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी मद्रास के करीब श्रीपेरंबुदूर में चुनाव प्रचार कर रहे थे। राजीव गांधी लोगों से मिल रहे थे ठीक इसी वक्त रुञ्जञ्जश्व की एक महिला आतंकी ने आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी। इस आत्मघाती हमले में 14 अन्य लोग भी मारे गए। राजीव गांधी की मौत के बाद चुनाव जून में कराए गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। राजीव गांधी की मौत से नेहरू वंश की उस परंपरा का अंत हो गया जो आजादी के बाद से लगातार सत्ता पर प्रत्यक्ष तौर पर काबिज था।
21 जून, 1991 को राजनीति से रिटायरमेंट ले चुके पी. वी. नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। नरसिम्हा राव ने तो 1991 के चुनाव में हिस्सा भी नहीं लिया था। प्रधानमंत्री के तौर पर नरसिम्हा राव ने अच्छा प्रदर्शन किया। विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी उनकी तारीफ की, लेकिन जैन हवाला मामले में उनका नाम आने से कांग्रेस और विपक्ष में उनके कई दुश्मन पैदा हो गए। यही नहीं अपने कार्यकाल में बाबरी मस्जिद को न बचाने का दाग भी उनके दामन में हमेशा के लिए लग चुका था।
भारत के उस वक्त तक के चुनावी इतिहास में 1991 का आम चुनाव सबसे ज्यादा हिंसक साबित हुआ। चुनाव के दौरान दंगों में 200 से भी ज्यादा लोग मारे गए। चुनाव आयोग को और धारदार और सशक्त बनाने के लिए एक की बजाय दो चुनाव आयुक्त नियुक्त करने के लिए कानून बनाया गया। 1991 में टी एन शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त बने और इसके बाद तो चुनाव आयोग का खौफ हर उम्मीदवार के मन में घर कर गया। टी एन शेषन ने कई कठोर और मजबूत कदम उठाए जिसकी वजह से चुनाव आयोग को अपनी ताकत का अहसास हुआ।
वर्ष 1991 में 10 वीं लोकसभा की कुल 521 सीटों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 232, भारतीय जनता पार्टी ने 120 और जनता दल ने 59 सीटें हासिल कीं।
नादिरशाह की मौत के बाद अहमदशाह अब्दाली सन 1748 में अफग़़ानिस्तान का शासक बना। उसने भारत पर सन 1748 से सन 1758 तक कई बार चढ़ाई की और लूटपाट करता रहा। उसने अपना सबसे बड़ा हमला सन 1757 में जनवरी माह में दिल्ली पर किया। उस समय दिल्ली का शासक आलमगीर (द्वितीय) था। वह बहुत ही कमज़ोर और डरपोक शासक था। उसने अब्दाली से अपमानजनक संधि की जिसमें एक शर्त दिल्ली को लूटने की अनुमति देना था। अहमदशाह एक माह तक दिल्ली में ठहर कर लूटमार करता रहा। वहां की लूट में उसे करोड़ों की संपदा हाथ लगी थी।
दिल्ली लूटने के बाद अब्दाली का लालच बढ़ गया। उसने दिल्ली से सटी जाटों की रियासतों को भी लूटने का मन बनाया। उसने मथुरा, आगरा, वृन्दावन और उसके रास्ते में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में भी जमकर मारकाट मचाई और लूटपाट की।
ओरेगॅनो एक प्रकार की पत्ती है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में सुगंध के लिए किया जाता है।
तेज़ और कडक़ स्वाद वाला यह पत्ता ताज़ा या सूखा, दोनों तरह का बराबरी से उपयोग में लाया जाता है। पिज़ा और गार्लिक ब्रेड में इसका स्वाद सारी दुनिया में पहचाना जाता है। पास्ता के हर प्रकार के सॉस और सूखी सब्जिय़ों में इसका प्रयोग किया जा सकता है। पराठों और पूरियों में भी ऑरगेनो की सुगंध अच्छी लगती है।